LATEST NEWS

मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे, अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे, दिया विवादित बयान

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद से पहले एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ”मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे, अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।” उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। ‘कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, कटने नहीं देंगे’ बता दें कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर कुशीनगर जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बोलते हुए मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि ”बकरीद आ रही है। हमें महाराज जी के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, उसे कटने नहीं देना है।  गाय माता… और गाय माता की हमें रक्षा करनी है। गाय, बछड़े, ऊंट आदि किसी भी बड़े पशु को हम नहीं कटने देंगे।” ‘खून की धारा बह जाएगी…’ मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा, ”बकरीद पर मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी। किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी।”  

बुर्का पहन पति संग राम मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, गाने लगी भजन, महिला को देखकर लोगो को हुआ आश्चर्य

अयोध्या अयोध्या के राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन भक्तों की भीड़ के बीच एक जोड़ा ऐसा था जिस पर हर किसी की नजर टिक गई। लखीमपुर खीरी के अमीन और उनकी पत्नी राम लला के दर्शन को पहुंचे थे। दोनों पूरी तरह राम लला की भक्ति में लीन नजर आए। अमीन ने जहां यह कहा कि श्री राम जैसा जगत में कोई नहीं है, वहीं उनकी पत्नी ने ‘भीलनी परम तपस्विनी शबरी जाको नाम, गुरू मतंक कहकर गए, तोही मिलेंगे राम…’, भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। दोनों ने प्रशासन से राम मंदिर में राम लला के दर्शन की इजाजत मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इसकी इजाजत मिल गई। गंगा दशहरा के मौके पर दोनों ने राम लला के दर्शन किए। भक्तों की कतार में बुर्का पहनी महिला को देखकर कई लोगों को आश्चर्य हुआ लेकिन इस बारे में अमीन ने जो कुछ कहा उसने सबका दिल जीत लिया। एक निजी चैनल से बातचीत में अमीन ने कहा कि जो राम को नहीं जानता है उससे बड़ा मूर्ख कोई नहीं है। श्री राम जैसा नहीं जगत में कोई। राम नाम भजे हर कोई। राम का नाम बड़ा सुखदाई। अन्य कोई न पार लगाए। राम के आगे शीश झुकाए। राम मुझे जीना सिखलाए। राम जैसा कोई आम इंसान नहीं बन सकता। अमीन ने कहा कि राम फरिश्ता हैं। वह मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। अच्छा हुआ कि आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आ गया। अमीन ने बताया कि वह अन्य मंदिरों में भी दर्शन करते रहते हैं। गोला गोकर्णनाथ में भी तीन बार कांवड़ लेकर जा चुके हैं। अमीन ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा नेता बताया। उन्होंने सीएम को जन्मदिन की बधाई भी दी। अमीन और उनकी पत्नी मीडिया चैनल्स से बात कर ही रहे थे कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वीआईपी विजिट का हवाला देते हुए उन्हें दर्शन के लिए जाने को कहा। इसके बाद वे दर्शन के लिए चले गए। सुरक्षा के लिहाज से कुछ पुलिसकर्मी भी उनके साथ गए। दर्शन की मिली इजाजत राम मंदिर आए मुस्लिम पति-पत्नी को दर्शन की इजाजत मिल गई। महिला सुरक्षा कर्मियों ने बुर्कानशीं महिला की जांच की। उनके पति की भी जांच की गई। इसके बाद उन्हें राम मंदिर की ओर भेजा गया।  

सामने आईं लखनऊ कांड के दीपक वर्मा के वहशीपन की तस्वीरें, बच्ची को गोद में ले जाता दिखा दरिंदा

लखनऊ  यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे मां-बाप के पास सो रही बच्ची को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी करने के आरोपी दीपक के वहशीपन की तस्वीरें एक-एक कर सामने आ रही हैं। वारदात के 24 घंटे के अंदर दीपक को शुक्रवार तड़के पौने 4 बजे लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में दीपक मासूम बच्ची को अपनी गोद में ले जाता दिख रहा है। वह उसे लिफ्ट के पास ले जाता है। गुरुवार की सुबह बच्ची के मां-बाप को बच्ची वहीं लिफ्ट के पास गलियारे में खून से लथपथ रोती बिलखती मिली थी। उसके निजी अंगों से रक्तस्राव हो रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपित की तलाश में लगी पुलिस टीमों ने पांच किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। एक सीसी कैमरे में दरिंदा बच्ची को ले जाते दिखा। अन्य कैमरों में वारदात के बाद दिखा है। माता-पिता बच्ची को लेकर ई-रिक्शे से लोकबंधु अस्पताल पहुंचे जहां से बाद में उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे सीधे पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया। अस्पताल में बच्ची दर्द से लगातार कराह रही थी। केजीएमयूी पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ.जे.पी.रावत ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। हालांकि उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटें हैं। डॉक्टर बच्ची की सर्जरी प्लान कर रहे हैं। दरिंदे पर पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम बच्ची को उसके मां-बाप से उठाने के लिए दरिंदा सफेद रंग की स्कूटी से आया था। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए मैंने 5 टीमें बनाई थीं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से इस घटना के संबंध में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल में देखा गया कि रात में 3 बजे सफेद रंग की स्कूटी से आए करीब 25 साल के शख्स ने पहले बच्ची को उसके मां-बाप के पास से अगवा किया फिर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी का नंबर निकालकर आरटीओ से जांच की गई तो पता चला कि स्कूटी विष्णु वर्मा की है। मुखबिरों से पता चला कि स्कूटी को चलाता विष्णु का छोटा भाई दीपक वर्मा है। पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में मासूम को ले जाता शख्स दीपक वर्मा ही है। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार रात में जब पुलिस की टीमें उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थीं तब उसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रेलवे का वेंडर था दीपक, एक मुकदमा दर्ज था डीसीपी मध्य ने बताया कि दीपक वर्मा रेलवे में वेंडर था। वह पानी वगैरह बेचने का काम करता था। उसके खिलाफ थाना हजरतगंज एक मुकदमा दर्ज है। वह कभी-कभी जगराते में झांकियां वगैरह लगाता था। कैसे हुई थी घटना मासूम पीड़िता का परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। ये लोग लखनऊ में कबाड़ बीनते हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह मेट्रो स्टेशन के चबूतरे पर पत्नी और बच्ची के साथ सोए थे। तड़के करीब तीन बजे आंख खुली तो बच्ची पास में नहीं थी। खोजबीन शुरू की तो एक वृद्ध ने बताया वह मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पास गलियारे में रो रही है। वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी।  

15 जून को बंद हो जाएंगे ‘मिनी गोवा’ कहे जाने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार

पीलीभीत पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल न सिर्फ बाघों को लेकर बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर भी सैलानियों को आकर्षित करता है। पीटीआर की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है चूका बीच। जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा का एहसास करता है। इसलिए इसे मिनी गोवा भी कहा जाता है। सात महीने तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। जंगल सफारी का रोमांच भी देखने को मिलता है। इस पर्यटन सत्र के कुछ ही दिन बचे हैं। 15 जून की शाम सात बजे पीटीआर सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा। इस सत्र में अब तक 50 हजार सैलानियों ने चूका बीच और जंगल की सैर की। अंतिम दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ गई हैं। वीकेंड पर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व बेहतर विकल्प हो सकता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच के द्वार 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। इसके बाद करीब सात माह तक चूका बीच और जंगल का क्षेत्र गुलजार रहता है। इस दौरान जनपद के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी सैलानियों की आमद रही। चूका बीच से सटे इलाके में स्थित शारदा डैम में हिलौरे लेता पानी और हरियाली के बीच बनी खूबसूरत हटें उनके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान बाघों के अधिक दीदार ने भी पीटीआर को नई पहचान दिलाई। सैलानियों की आमद से लेकर आय तक के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए। आंकड़ों की बात करें तो इस बार अबतक 50 हजार सैलानी यहां पहुंचे। पर्यटन सत्र 15 जून को बंद हो जाएगा। उम्मीद है कि पर्यटन सत्र के आखिरी दिनों में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।   पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्थित मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर प्रवेश द्वार है। यहां से सैलानी अपने वाहन को खड़ा कर जंगल सफारी के वाहन से घूमते हैं। दरअसल पर्यटन स्थल पर निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसलिए वन विभाग की ओर से करीब 80 जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन से अधिकतम छह लोग भ्रमण पर जा सकते हैं। जिप्सी वाहन का 4200 और जीनान वाहन का 5600 रुपये किराया है। इसमें छह सैलानी शामिल होते हैं। बरेली से 70 किलोमीटर दूर है चूका बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व दिल्ली से 350 और बरेली से 70 किलोमीटर दूर है। चूका बीच आने वाले सैलानियों के लिए ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था है। इसमें चूका बीच में बनी वाटर, ट्री, बैंबो और थारू हट बुक कर सकते हैं। सैलानी ऑनलाइन वेबसाइट upecotourism.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इसी क्षेत्र में पौराणिक महत्व का गोमती नदी का उद्गम स्थल है। चूका बीच के अलावा पर्यटन में यह है खास पर्यटन सत्र के दौरान पीटीआर में चूका बीच के अलावा बराही रेंज में स्थित सायफन, सप्तसरोवर के अलावा बाइफरकेशन खास है। यहां का खूबसूरत नजारा भी सैलानियों को खूब पसंद आता है। चूका बीच की तर्ज पर बराही रेंज में स्थित सप्तसरोवर को विकसित किया गया है। यहां चार खूबसूरत हट बनाई गई हैं, जिसमें सैलानियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।  

प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा आगामी 2 दिनों का मौसम

लखनऊ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, विशेष रूप से पूर्वांचल, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में सामान्य वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम जानकारों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। जबकि बुंदेलखंड, प्रयागराज, कानपुर, झांसी और आगरा मंडलों में लू चलने की संभावना, दोपहर के समय सतर्क रहने की आवश्यकता। वहीं गोरखपुर, बलिया, मऊ, देवरिया और कुशीनगर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में न रहें। मौसम विभाग ने लू प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की बात कही है। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षा के लिए निचले क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

बागी पान सिंह तोमर की पोती ने मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के इंजीनियर को 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ मारे

झांसी झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ युवती द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर 1 मिनट 10 सेकेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गली नजर आ रही है और वहां भीड़ लगी हुई है. यहां कुछ बिजली विभाग के कर्मचारी भी काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी वहां एक युवती आती है और एक युवक को थप्पड़ मारते हुए उसे धक्का देने लगती है. यह देख मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव करने लगते हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का बताया गया है. वीडियो में पिट रहा युवक बिजली विभाग का जेई विभव कुमार रावत है. जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र बबीना क्षेत्र में डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. बुधवार 4 जून को पंजाबी कॉलोनी में भी मीटर बदले जा रहे थे. इसी दौरान वहां रहने वाली सपना तोमर पुत्री शिवराम तोमर ने अभद्रता करते हुए उनके मोबाइल को तोड़ दिया. इसके बाद थप्पड़ मारते हुए धक्का देने लगी. किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया. फिलहाल, एफआईआर दर्ज करा दी गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी सपना तोमर चंबल के कुख्यात बागी पान सिंह तोमर की नातिन है. बागी पान सिंह तोमर ने फौजी से एथलीट तक का सफर 1960 तक तय किया. इसके बाद गांव पहुंचे पान सिंह का जमीन को लेकर परिवार से विवाद हुआ और वह बागी बन गया. वह चंबल रेंज में आतंक का पर्याय बन गया. पान सिंह का बेटा शिवराम सिंह तोमर भी आर्मी में भर्ती हो गया और रिटायरमेंट के बाद वह परिवार के साथ झांसी के बबीना में रहने लगा. परिवार आज भी बबीना के पंजाबी कॉलोनी में रह रहा है. वहीं सपना तोमर की मानें तो बिजली विभाग टीम ने बिना सूचना दिए उनका मीटर बदलना शुरु कर दिया था और रुपयों की मांग कर रहे थे. जिसे देने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता की गई, जिसके जवाब में उन्होंने मारपीट की. उधर, बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जेई की शिकायत पर आरोपी सपना तोमर के खिलाफ धारा 121 (1), 132, 115 (2), 352 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सीएम योगी के 53वें जन्मदिवस पर दी बधाई

लखनऊ 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों समेत पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे ट्रेंड्स दिनभर छाए रहे। इन हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी का शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास का अपना संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में यूपी के विकास के लिए अथक काम किया है, जिससे राज्य के लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा, “मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करती हैं। नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है।” भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने भी दी बधाई गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।”

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर किया पौधरोपण

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया. एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएम योगी ने बिल्व का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश दिया. साथ ही सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा. सीएम योगी ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के माध्यम से हम लोगों ने इस बार भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में आज पावन ‘गंगा दशहरा’ एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में पौधरोपण किया. अभियान की सफलता हेतु मंगलकामनाएं! आगे सीएम योगी ने कहा, आज विश्व पर्यावरण दिवस है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है. ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा.

लखनऊ से कानपुर का सफर होगा आसान और आरामदायक, 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

लखनऊ  यदि सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आने वाले वर्षों में लखनऊ से कानपुर का सफर और आसान और आरामदायक होगा। दरअसल, अमौसी से कानपुर के गंगा बैराज तक बहुप्रतीक्षित रैपिड रेल परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को एनओसी दे दी है। कानपुर और उन्नाव पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। इस रूट पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना है। इसे नमो कॉरिडोर नाम से विकसित किया जाएगा। लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल परियोजना को मेरठ-दिल्ली मॉडल पर विकसित किया जाना है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से वर्ष 2015 में यह प्रस्ताव लाया गया था। वर्ष 2021 में तत्कालीन प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने ड्राफ्ट तैयार कराया। वर्ष 2022 में शासन स्तर पर बैठकें हुईं, लेकिन कोविड-19 के कारण काम धीमा पड़ गया। अब फिर से प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। परियोजना की खासियत इस रूट को सड़क और रेलवे मार्ग के साथ विकसित किया जाएगा। कोहरा, बारिश या मौसम संबंधी अन्य बाधाओं का असर रफ्तार पर नहीं पड़ेगा। अभी सड़क मार्ग से डेढ़ से दो घंटे का सफर है। रैपिड रेल इसे आधे से भी कम समय में पूरा करेगी। सड़क यातायात का दबाव और वायु प्रदूषण भी कम होगा। क्षेत्रीय व्यापार, नौकरी और शिक्षा क्षेत्र में विकास को बल मिलेगा। दी गई है एनओसी एनसीआरटीसी को एनओसी इस शर्त पर दी गई है कि मास्टर प्लान का उल्लंघन न हो। कानपुर और उन्नाव विकास प्राधिकरण पहले ही एनओसी दे चुके हैं। प्रोजेक्ट को पांच साल के भीतर पूरा करने की बात सामने आ रही है। -प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी राहुल गांधी को तगड़ी सीख, स्वतंत्रता का मतलब सेना को बदनाम करना नहीं

लखनऊ  इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारतीय सेना पर टिप्पणी करने पर आड़े हाथ लिया और जारी समन के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की आजादी नहीं देती। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने ने यह टिप्पणी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ‘चीनी सैनिक अरुणाचल में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं’ टिप्पणी के संबंध में की। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार का सामना करना पड़ा। हाईकोर्ट ने 2022 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में लखनऊ की एक अदालत से जारी समन के खिलाफ गांधी की दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन यह स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है और इसमें भारतीय सेना के लिए अपमानजनक बयान देने की स्वतंत्रता शामिल नहीं है। गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक ‘अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं।” टिप्पणी 2022 में राजस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि कि लोग भारत जोड़ो यात्रा, यहां-वहां, अशोक गहलोत और सचिन पायलट और न जाने क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीन के 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने, 20 भारतीय सैनिकों को मारने और अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई करने के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछेंगे। राहुल गांधी इतने पर भी नहीं रुके और कहा कि भारतीय प्रेस उनसे इस बारे में एक भी सवाल नहीं पूछता। क्या यह सच नहीं है। देश यह सब देख रहा है। ऐसा दिखावा न करें कि लोगों को पता नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कार्यवाही और समन को रद करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने बहुत ही अपमानजनक तरीके से बार-बार कहा कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की ‘पिटाई’ कर रही है और भारतीय प्रेस इस संबंध में कोई सवाल नहीं पूछेगा। राहुल गांधी ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि शिकायतकर्ता भारतीय सेना का अधिकारी नहीं है और इसलिए वह पीड़ित व्यक्ति नहीं है। इस तर्क को खारिज करते हुए, अदालत ने कहा कि धारा 199(1) दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत, किसी अपराध के प्रत्यक्ष पीड़ित के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को भी “पीड़ित व्यक्ति” माना जा सकता है, यदि वह अपराध से प्रभावित है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि वह अपराध से ‘पीड़ित’ व्यक्ति है क्योंकि वह सीमा सड़क संगठन का सेवानिवृत्त निदेशक है, जो कर्नल के बराबर रैंक का है।

अवधेश प्रसाद ने दिया संकेत, 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा, फिर तेजी से होगा अयोध्या का विकास

अयोध्या समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभालेंगे और फिर उस सरकार में अयोध्या का चहुमुखी विकास किया जाएगा। सपा सांसद अवधेश प्रसाद बुधवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हम लोग प्रयासरत हैं। साल 2027 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे तो अयोध्या का विकास तेजी से होगा। अयोध्या का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में इस स्तर पर किया जाएगा कि इसकी गूंज विश्व भर में जाएगी। देशभर में अयोध्या मशहूर है। लेकिन, इसके विकास कार्य की वजह से दुनिया में इसका नाम होगा। किसी स्थान पर अब तक इतना विकास कार्य नहीं हुआ होगा, जितना हमारी सरकार में अयोध्या का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम दरबार की प्राथमिकता राम के मूल्यों और सम्मान को लेकर लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना है। हमने एकता को मजबूत करने, जहां कहीं भी अन्याय है, उसके खिलाफ लड़ने और गरीबों और असहायों का साथ देने का काम किया है। यह जिला देश और दुनिया में बहुत सम्मान रखता है और हम इसकी गरिमा को बनाए रखने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पर सपा सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के डबल इंजन की सरकार को देख चुकी है। आज देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, उनके पास रोजगार का जरिया नहीं है। युवाओं को अपनी डिग्री जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं जो देश के लिए अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी कहते हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरी दिए जाएंगे। 11 साल पीएम मोदी की सरकार को हुए तो 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन, रोजगार नहीं मिला। इनकी सरकार में किसानों की हालत खराब है। आय दोगुनी नहीं हुई। जनता ने केंद्र के 11 साल के कार्यकाल को देखा और अच्छे से समझ भी लिया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी- पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मानसून आने से पहले जून की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले 2 दिनों से हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अब मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से करीब 5 डिग्री कम था। बुधवार को भी मौसम कुछ हद तक सामान्य ही रहेगा। धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व से पश्चिम तक कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 5 जून के बाद मौसम होगा और गर्म मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और गर्म पछुआ हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। जैसे ही पछुआ हवा चलेगी, तापमान में तेज वृद्धि होगी। अगले सप्ताह यानी 9 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि प्रदेश में तेज लू चलेगी और तेज धूप से गर्मी का असर झेलना पड़ेगा। फिलहाल मिली राहत, लेकिन जल्दी ही बढ़ेगी गर्मी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई बारिश ने फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत दी है। ना तो अब नौतपा (बहुत तेज गर्मी) है और ना ही लू की लहर। मौसम में नरमी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। अगले 2 दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से पूरी ताकत के साथ बढ़ जाएगी।इसलिए प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

एलन मस्क के पिता परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर पहुंचे, श्रीराम के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

अयोध्या भारत दौरे पर आए अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार की दोपहर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इसके बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर पहुंचे। दोपहर 2:15 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका चार्टर्ड प्लेन उतरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्क को रामलला के दर्शन के लिए ले जाया गया। अयोध्या में उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एरोल मस्क ने मीडिया के सामने शुद्ध भारतीय अंदाज में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का भी उद्घोष किया। जय श्री राम के उद्घोष से एयरपोर्ट गूंजता रहा। भारत में निवेश योजना के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि निवेश के संबंध में ही मेरा यह भ्रमण है। भारतीय संस्कृति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है मैं इसका सम्मान करता हूं। तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत श्री गिरि ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आगमन हुआ। इसके अलावा देशी-विदेशी राजनयिक और वहां की सरकारों के प्रभावशाली नेताओं का भी आगमन हुआ। अब राजा राम की प्रतिष्ठा हो रही है तो दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योग पति एलन मस्क के पिता एरोन मस्क भी बुधवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यह सब लक्ष्मी पति विष्णु के अवतारी भगवान राम की ही, कृपा है।  

बनारस यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे छात्र की हादसे में मौत, ममेरा भाई घायल, नैनीताल घूमने जा रहे थे

रामपुर बाइक से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों मथुरा के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वाला पीयूष बनारस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बरेली हाईवे पर बुधवार सुबह सात बजे हादसा हुआ। मथुरा में मयूर विहार निवासी प्यारेलाल का 23 वर्षीय पुत्र पीयूष और उसके पांच दोस्त तीन बाइकों से नैनीताल जा रहे थे। पीयूष के साथ बाइक पर ममेरा भाई इंद्रजीत भी था। जब ये रामपुर में पनवड़िया पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। पनवड़िया चौकी प्रभारी आरके वशिष्ठ ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत सिविल लाइंस क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पंजाब नगर गांव निवासी 35 वर्षीय सोहन लाल ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार शाम वह टाल से रिक्शा में लोहे का गर्डर लेकर पसियापुरा जा रहे थे। रास्ते में रिक्शा का पहिया गड्ढे में गिर गया। इससे रिक्शा पलट गया और गर्डर उनके सिर पर लगने से वह घायल हो गए। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से हुई दरिंदगी, आरोपी मदरसा संचालक को पुलिस ने दबोचा

बरेली  बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है। शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया। चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet