LATEST NEWS

शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनबना पर संत प्रेमानंद ने कही ये बड़ी बात, लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील

मथुरा शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है। मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।   एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है। संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।  

संत प्रेमानंद ने शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए कही बड़ी बात

मथुरा मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।   एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है।  संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।

पहलगाम हमले पर बीजेपी सांसद का शर्मनाक बयान, अखिलेश बोले- भाजपा दल नहीं, नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है

लखनऊ हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो बयान दिया है, उस पर बवाल मच गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है. अखिलेश ने X पर पोस्ट किया है कि ‘पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के बारे में कहे गये भाजपा सांसद के इस कुत्सित बयान के लिए ‘निंदनीय’ शब्द लिखने से निंदनीय शब्द तक को आपत्ति होगी. नारी वंदना की जगह, नारी का अपमान, निंदा और हर संभव शोषण व उत्पीड़न करना ही भाजपा का असली चेहरा है, जो वीभत्स भी है और बेहद शर्मनाक भी. भाजपा दल नहीं नारी विरोधी मानसिकता का दल-दल है.’ दरअसल, हरियाणा के भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले में अपने पति (सुहाग) को खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश और भाव नहीं था. बीजेपी सांसद ने कहा जो ट्रेनिंग पीएम मोदी इस देश के लोगों को देना चाहते हैं अगर ये ट्रेनिंग उन पर्यटकों के पास होती तो तीन उग्रवादी 26 लोगों को नहीं मार सकते थे.

ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट

आगरा ताजमहल को एक बार फिर से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी केरल से मिली है. ई-मेल से भेजी गई इस धमकी में ताजमहल को बम से उड़ाने की बात लिखी है. जिसके बाद से पुलिस हाईअलर्ट पर है. शनिवार सुबह करीब सात बजे केरल से सव्वाकू शंकर की ईमेल आईडी से एक मेल यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की आईडी पर आई. जिसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण ​विभाग ने करीब तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा. हालांकि, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. धमकी के चलते ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सतर्कता और बढा दी गई. पर्यटकों को ताजमहल में पेन ले जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई. तीन घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली. डीसीपी सिटी के मुताबिक यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था. इस बारे में साइबर सेल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है.

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बोला – सेना ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया…” “जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया” पीएम मोदी ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है…” उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत। उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है।” उन्होंने कहा कि जिस सटीकता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। पीएम मोदी ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। आपने देखा होगा, देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर बनने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए, और हमने देखा, चंडीगढ़ के वीडियो तो काफी वायरल हुए थे।” उन्होंने आगे कहा, “सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाये जा रहे थे । छोटे-छोटे बच्चे पेटिंग्स बना रहे थे जिनमें बड़े सन्देश छुपे थे। मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था । वहाँ बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेटिंग्स भेंट की थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।” नक्सलवाद पर बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बस से कहीं आना-जाना कितनी सामान्य बात है। लेकिन मैं आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताना चाहता हूं, जहां पहली बार एक बस पहुंची। इस दिन का वहां के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। और जब गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। बस को देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गांव में पक्की सड़क थी, लोगों को जरूरत थी, लेकिन पहले कभी यहां बस नहीं चल पाई थी।” पीएम ने कहा, “क्यों, क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था। यह जगह है महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में, और इस गांव का नाम है, काटेझरी। काटेझरी में आए इस परिवर्तन को आसपास के पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। अब यहां हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। माओवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई से अब ऐसे क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लगी है। गांव के लोगों का कहना है कि बस के आने से उन लोगों का जीवन बहुत आसान हो जाएगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ में हम छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक्स और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब पर चर्चा कर चुके हैं। यहां के बच्चों में साइंस का जुनून है। वो स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब 95 परसेंट रिजल्ट के साथ ये जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया । सोचिए। जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं। शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर पीएम मोदी ने शेरों की बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, अब मैं लॉयन्स, शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर आपको बताना चाहता हूं। पिछले केवल पाँच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। 674 से 891! शेरों की गणना के बाद सामने आई शेरों की ये संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है।” उन्होंने कहा, “आप में से बहुत से लोग यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये जानवरों की जनगणना होती कैसे है? ये अभ्यास बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शेरों की गणना 11 जिलों में, 35 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में की गई थी। गणना के लिए टीमों ने हर समय यानी चौबीसों घंटे इन क्षेत्रों की निगरानी की। इस पूरे अभियान में वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन दोनों किए गए। इससे पूरी बारीकी से शेरों की गिनती का काम पूरा हो सका।” उन्होंने कहा, “एशियाई शेरों की आबादी में बढ़ोतरी ये दिखाती है कि जब समाज में ऑनरशिप का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं। कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत चुनौतीपूर्ण थे। लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया। वहां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया गया। इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर वन विभाग के पद पर … Read more

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. केरल में मानसून की दस्तक का असर प्रदेश में भी कहीं ना कहीं दिखने रहा है. दिन में धूप, कभी बारिश, वहीं रात में हवाओं ने मौसम बदल दिया है. मौसम विभाग की मानें तो 25 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को गोंडा, बलरामपुर, उन्नाव, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, गोरखपुर में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया,, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी भी चल सकती है. तापमान की बात करें तो शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान झांसी में रहा. यहां पर 42.1डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं बांदा, उरई और मुरादाबाद जिले में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा गया है. राजधानी लखनऊ में 38.8 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

रायबरेली में गंगा में डूबकर तीन लोगों की मौत

रायबरेली रायबरेली के डलमऊ घाट पर तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डलमऊ के रानी शिवाला घाट के सामने गंगा स्नान के दौरान तीन युवकों की मौत हुई है। चार युवक गंगा में नहा रहे थे। एक के बाद एक सभी डूबने लगे। इसमें से एक को बचा लिया गया, जबकि तीन की डूबकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां युवक नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए थे। मरने वाले तीनों अमेठी के जगदीशपुर के रहने वाले हैं। सभी मृतक अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के पालपुर निवासी चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल, चंद्र प्रकाश, विधि चंद्र कौशल, बाल चंद्र कौशल, घरम चंद्र कौशल, आयुष कौशल, अनिल कौशल और आर्या डलमऊ के रानी शिवालाघाट के पास स्नान करने के लिए आए थे। सभी लोग स्नान कर रहे थे। इस दौरान चंद्र कुमार कौशल (60), बाल चंद्र कौशल (42) और आर्या (17) गहरे पानी में चले गए। इस कारण तीनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश को इको टूरिज्म के हब के तौर पर किया जा रहा विकसित

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक वन एवं वन्य जीव विभाग उत्तर प्रदेश को इको टूरिज्म के हब के तौर पर विकसित कर रहा है. वन एवं वन्य जीव विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि विभाग प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को संरक्षित करते हुए बफर में सफर योजना शुरू की जा रही है. जिसके तहत प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में नए सफारी रूटों के साथ भीरा और मोहम्मदी जैसे क्षेत्रों में ईको टूरिज्म की नई संभावनाओं को विकसित किया जा रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों को गाइड, रेस्टोरेंट संचालक के रूप में प्रशिक्षित कर स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इन प्रयासों का परिणाम है कि यूपी में पिछले वर्षों में ईको टूरिज्म के पर्यटकों की संख्या में भी तीव्र वृद्धि हुई है. सीएम योगी के विजन के मुताबिक उत्तर प्रदेश को ईको टूरिज्म के हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है. इस दिशा में प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने मानसून के दौरान “बफर में सफर” योजना शुरू करने जा रही है. प्रदेश के टाइगर रिजर्वों के बफर जोन में सफारी के नए रूटों को विकसित किया जा रहा है. इस योजना के तहत दुधवा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, और उत्तर खीरी बफर जोन में नए सफारी रूट विकसित किए जा रहे हैं. इसके तहत सोहागीबरवा, उत्तर खीरी और पीलीभीत में बफर जोन क्षेत्रों के नए मार्गों का चयन किया गया है. होगा जंगल के रोमांच का अनुभव इन बफर जोन में पर्यटक बरसात के दिनों में भी सफारी का आनंद ले सकेंगे. साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टाईगर रिजर्वों को अधिक दिन खोलने की भी व्यवस्था की जा रही है. बफर में सफर योजना का सबसे बड़ा लाभ मानव और वन्य जीवों के संघर्ष में कमी लाते हुए पर्यटकों को जंगल के रोमांच का अनुभव प्रदान करना है. नई संभावनाएं की जा रही हैं विकसित वन एवं वन्य जीव विभाग प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों के अतिरिक्त अन्य नई संभावनाओं को भी विस्तार दे रहा है. इस दिशा में लखीमपुर खीरी के भीर और मोहम्मदी के क्षेत्रों को भी ईको टूरिज्म के स्पाट के तौर पर विकसित किया जा रहा है. दक्षिणी खीरी के गोला, मोहम्मदी रेंज और भीर में टूरिस्ट सर्किट का निर्माण किया गया है. साथ ही इस क्षेत्र में पड़ने वाली सेमराई झील, जो पक्षियों के प्रवास के लिए प्रसिद्ध है, इसको भी सर्किट में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए शामिल किया जाएगा. नेपाल सीमा से सटे हुए कर्तनिया घाट के बफर जोन में भी जंगल सफारी की शुरुआत की गई है।.इन क्षेत्रों में प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता के साथ वन्य जीवों की समृद्धि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. ईको टूरिज्म के हब के तौर पर किया जाएगा विकसित वन एवं वन्य जीव विभाग सीएम योगी के विजन के मुताबिक उत्तर प्रदेश को ईको टूरिज्म का हब बनाने की दिशा में कई और नवीन प्रयास कर रहा है. इस दिशा क्रम में दुधवा पर्यटन परिसर में एक आधुनिक सूचना केंद्र की स्थापना की गई है, जो पर्यटकों को क्षेत्र की जैव विविधता, वन्य जीव, और स्थानीय संस्कृति की जानकारी प्रदान करेगा और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी करेगा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए नेचर गाइड, कैंटीन कर्मियों, और खानसामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण न केवल उनकी कौशल क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं भी सुनिश्चित करेगा. साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी प्रदान करेगा. इन प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश जल्द ही देश और दुनिया के नक्शे पर इको टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है.

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को होगी आयोजित

नई दिल्ली 25 मई, 2025 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित होगी। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा से पहले देख लें ये दिशा-निर्देश     उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।     अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर अवश्य लाना होगा, इसके बिना उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।     अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना वैध पहचान पत्र लाना होगा तथा पहचान पत्र पर दी गई जानकारी प्रवेश पत्र पर दी गई जानकारी से मेल भी खानी चाहिए।     यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक नया पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा।     यूपीएससी द्वारा सलाह दी जाती है कि अपनी ओएमआर शीट भरने के लिए काला बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें। अपनी परीक्षा शीट भरने के लिए, नीले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग किया करना होगा। किन-किन चीजों की नहीं होगी अनुमति?     महंगी वस्तुओं की अनुमति नहीं है।     किसी भी प्रकार का बैग या हैंडबैग ले जाने की अनुमति नहीं है।     परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना है।     स्मार्ट वॉच जैसे डिजिटल उपकरणों की अनुमति नहीं है।     नोट्स, किताबें जैसी किसी भी तरह की सामग्री की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को तुरंत प्राधिकरण को सूचित करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार uscsp-upsc@nic.in पर अपनी समस्या ईमेल कर सकते हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा- राहुल गांधी पहले भी वहां गए हैं, वह हमेशा की तरह कश्मीर के लोगों के साथ आज भी खड़े हैं

प्रयागराज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुंछ दौरे पर थे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उन परिवारों के लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में अपनों को खो दिया। राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। राहुल गांधी के पुंछ दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी वहां गए हैं। वह हमेशा की तरह कश्मीर के लोगों के साथ आज भी खड़े हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल ने पुंछ दौरे के दौरान पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जो पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में घायल हुए या अपनी जान गंवा दी। सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम सेना के समर्थन में यात्रा निकाल रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी कुर्बानी भी कांग्रेस ने दी। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी की कुर्बानी देश जानता है। कभी भाजपा भी अपना इतिहास बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आतंकवाद चरम पर है, हम सेना के समर्थन में जय हिंद यात्रा निकाल रहे हैं। सेना के शौर्य और पराक्रम पर हमें गर्व है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा चारों तरफ से सीजफायर के मुद्दे पर घिर गई है। भाजपा बताए कि आखिर क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की मध्यस्थता की। सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने सबसे पहले केंद्र सरकार का समर्थन किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष केंद्र सरकार के साथ था। सर्वदलीय बैठक हुई तो उसमें राहुल गांधी शामिल हुए। राहुल गांधी पर सवाल पूछने वाले यह जान लें कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को चीरकर दो टुकड़े कर दिए थे। लेकिन, पीएम मोदी तो काबुल से सीधे पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गए थे। हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर कई सवाल पूछे। राहुल के सवालों और आरोपों को विदेश मंत्रालय की ओर से खारिज कर दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि जिस वक्त भारतीय सेना पाकिस्तान पर अटैक करने वाली थी, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को सूचना दी।

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी

अयोध्या सिक्किम में शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अयोध्या में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पवित्र सरयू के जमथरा घाट पर किया गया। मुखाग्नि शहीद के पिता जंग बहादुर तिवारी ने दी। इस दौरान सेना के अफसरों ने शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। इससे पहले शहीद के आवास से हजारों की संख्या में स्थानीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के अधिकारियों ने जमथरा घाट पर श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। रामनगरी के लाल शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की रात उनके गद्दोपुर मझवा स्थित आवास पहुंचा। सेना के अधिकारी मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर लेकर उनके घर पहुंचे। शनिवार को सुबह से उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने शशांक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सरयू के जमथरा घाट पहुंचें। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद शशांक अमर रहें…जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वहां पर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने शहीद शशांक तिवारी को दी श्रद्धांजलि जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी गौरव ग्रोवर, डोगरा रेजीमेंट सेंटर के उच्चाधिकारियों और विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अमित सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि दी।  

हिंदू युवती को जाल में फंसाकर प्रेम संबंध बनाए, किया ब्लैकमेल कर 14 साल तक उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया

 आगरा उत्तर प्रदेश आगरा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिंदू युवती की अस्मत लूटता रहा। सच्चाई जानने के बाद जब उसने शिकायत की तो पैसे और पॉवर के बल पर उसे दबाता रहा। शहर छोड़ने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। धर्म परिवर्तन की धमकी देकर जबरन उसके साथ निकाह करना चाहता है। पिछले 14 साल से युवती शातिर के आतंक के जाल में फंसी है। अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे लगातार धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। पीडि़ता थाना न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। इंद्रपुरी न्यू आगरा का रहने वाला शारिक अब्बास पुत्र अजादर हुसैन भी कोचिंग में पढ़ने आया। उसने अपना दीपक राय बताया था। आरोपी ने युवती से नजदीकियां बनाईं। उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। ये घटना साल 2012 की थी। जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 2 साल तक वह दीपक बना रहा और उसके साथ मंदिर में पूजा पाठ करने भी जाता था। जब उसे आरोपी की सच्चाई पता चली तो वह उससे अलग हो गई। मगर शातिर ने उसे लगातार धमकाता रहा। थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव त्यागी का कहना है कि आरोपी कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली तक नहीं छोड़ा पीछा युवती ने पुलिस को बताया कि शारिक की धमकियां से तंग आकर साल 2015 में दिल्ली पढ़ने चली गई। वहां भी वह आ धमका। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसका वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। उसके निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। प्राईवेट पार्ट में डाल देता था बीयर युवती ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारिक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर डाल देता था। इसके बाद उसे नोंचता था। उसके शरीर पर कई निशान बना दिए हैं। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। इस काम में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। जो उसे डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढऩे के लिए प्रताड़ित करते थे। शारिक समेत 5 पर केस पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में शारिक उसके माता-पिता, बुआ नगीना, चाचा कल्लू और फूफा नाजिम के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। शारिक का पिता अपने आप को शिया समुदाय की मस्जिद का मुतवल्ली बताता है। आरोपी का परिवार कई मामलों में पूर्व में भी विवादित रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि इस केस में मुख्य अभियुक्त शारिक है। उसके परिवारवालों पर डराने-धमकाने और मारपीट के आरोप हैं। पुलिस शारिक को अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही है।

नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके पति ने बिना बताए कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी, मामला पंहुचा थाने

लखनऊ शादी को लेकर अक्सर लोग सपनों और उम्मीदों से भरे होते हैं, लेकिन यूपी के मिर्जापुर से आई यह घटना रिश्तों पर विश्वास को झकझोर कर रख देती है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके पति ने सुहागरात को ऐसा धोखा किया, जिसने रिश्ते की नींव को पांच दिन में ही तोड़ दिया। दूल्हे ने अपनी पत्नी को बिना बताए कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी, जिससे मामला थाने तक जा पहुंचा। क्या है पूरा मामला? यह मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र का है, जहां 15 मई को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी की पहली ही रात को दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ विश्वासघात कर डाला। दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसे जो पेय दिया जा रहा है, उसमें नशा मिला हुआ है। रात के बाद जब होश में आई तो उसे अजीब तरह की हालत का अनुभव हुआ और बाद में उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है। मायके लौटी दुल्हन, पुलिस तक पहुंचा मामला इस शर्मनाक हरकत की जानकारी दुल्हन ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसे ससुराल से मायके वापस ले जाया गया। जब परिजनों ने कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए मिर्जापुर के कछवां थाने जाने की सलाह दी। कछवां थाने में आखिरकार दुल्हन की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह की निगरानी में घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

मदरसा शिक्षक नहीं लिख सके बृहस्पतिवार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हैरान

बहराइच यूपी के बहराइच में मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा सात के बच्चों को सप्ताह के सातों दिनों के नाम तक ठीक से नहीं पता है। अफसोस की बात यह है कि बच्चों की इन गलतियों को मदरसे में 92 हजार रुपये के वेतन पर पढ़ाने वाले शिक्षक भी नहीं पकड़ पाए। बृहस्पतिवार कैसे लिखते हैं, यह तक मदरसा के शिक्षक नहीं जानते हैं। इसका खुलासा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में हुआ है। दो दिन पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी संजय मिश्रा ने महसी इलाके के मदरसा दारुल उलूम अशरफिया हस्मतुरर्जा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जब उन्होंने छात्रों की कापी देखी तो पाया कि कक्षा सात का छात्र अपने हिन्दी की कॉपी में सप्ताह के सात दिनों के नाम तक ठीक से नहीं लिख सका है। उसकी कॉपी को मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक मौलवी साहब ने जांची तो गलती के बावजूद उन पर सही का निशान लगा मिला। यह देखकर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भड़क गए। उन्होंने मौलवी से पूछा कि क्या कॉपी में लिखा बृहस्पतिवार सही है। इस पर मौलवी साहब बगले झांकने लगे। मौलवी ने बताया 92 हजार रुपये वेतन मिलता है कई बार सवाल पूछने पर मौलवी साहब ने उंगली से कॉपी पर इशारा करते हुए बताया कि मात्रा इधर से होनी चाहिए, लेकिन जो वह उंगली से बता रहे थे। वह भी गलत था। इस पर अधिकारी ने पूछा कि कितना वेतन पाते हो तो मौलवी ने बताया कि 92 हजार रुपये। इससे हतप्रभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि इससे खराब क्या हो सकता है कि कक्षा सात का छात्र सप्ताह के सात दिनों के नाम तक ठीक से नही लिख पा रहा है। उन्होंने शिक्षक गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य के लिए चेतावनी भी जारी की।

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा

बहराइच यूपी के बहराइच में शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसकी भाषा काफी अजीब है। जो स्थानीय निवासियों से काफी अलग है। एसएसबी ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। मामला मोतीपुर क्षेत्र का है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक घूम रहा था। एसएसबी जवानों को शंका हुई तो उसे रोका। उससे बातचीत करके उसका पता और टहलने का कारण पूछा। इस पर उसने जिस भाषा में जवाब दिया, वह पहले तो किसी को समझ में ही नहीं आई। इस पर शक और गहरा गया। एसएसबी जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी हालत देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसे सुजौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसके घुसपैठिया होने की आशंका जताई जा रही है।     बॉर्डर पर कड़ी कर दी गई है सुरक्षा दरअसल, नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के घुसपैठ की आशंका से बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 1500 अतिरिक्त एसएसबी और 200 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो लगातार गश्त करके सीमा पर नजर रख रहे हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet