LATEST NEWS

सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, चौराहों पर लगाएं मिलावटखोरों व नकली दवा कारोबारियों की तस्वीरें

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार देते हुए कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के कारोबारी नेटवर्क और इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त व निर्णायक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से चिन्हित किया जाए और उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं, ताकि जनता भी उन्हें पहचान सके और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि तेल, घी, मसाले, दूध और पनीर जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की जांच यथासंभव उत्पादक इकाई पर ही की जाए। दूध व दुग्ध उत्पादों की विशेष रूप से सघन जांच के लिए समर्पित टीमें बनाई जाएं जो लगातार निगरानी रखें। साथ ही पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर इस पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। नकली औषधियों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के साथ विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए ताकि प्रवर्तन कार्यवाहियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा भी बैठक में की गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्व में कार्यरत छह प्रमुख मंडलों के अलावा अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन मंडलों में भी नई प्रयोगशालाएं और कार्यालय स्थापित किए गए हैं। लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में प्रयोगशाला भवनों का उच्चीकरण किया गया है। साथ ही, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनमें सूक्ष्मजीव, प्रोटोजोआ, विषाणु, जीवाणु, माइक्रोटॉक्सिन्स तथा अन्य रोगकारक जीवों की जांच संभव हो पाई है। लखनऊ और मेरठ में परीक्षण भी प्रारंभ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयोगशालाओं के संचालन व रखरखाव हेतु एक ‘कॉर्पस फंड’ स्थापित करने का सुझाव दिया।

हम राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देते हैं:CM योगी

 लखनऊ लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया. इस मौके पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा, ‘पूरा भारत अपनी सेना के बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसलों पस्त कर दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं.’ सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और बहादुरी को सलाम करने के लिए उत्सुक है. हम राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देते हैं. पूरे देश और दुनिया ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकी हमले की निंदा की.’ उन्होंने कहा कि इस घटना पर पाकिस्तान ने चुप्पी साधे रखी. आतंकी हमले के बारे में सभी सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से इनकार किया. आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया है और पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई. ये देश और दुनिया ने देखा है, और  भारत की सेना का लोहा को माना है. ‘कोई छेड़ेंगा तो छोड़ेंगे नहीं’ सीएम ने आगे कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले को पस्त कर दिया है. पाकिस्तान द्वारा की गई हिमाकत का जिस मजबूती के साथ भारत के बहादुर जवानों ने जवाब देते हुए दुनिया को संदेश दिया कि हम पहले  से किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे भी नहीं. और भारत ने ये करके दिखाया है. आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है. 10 दिन चलने वाली इस यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.  

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुख्‍यमंत्री बोले- स्वास्थ्य विभाग एवियन इंफ्लुएंजा के मानवों पर प्रभावों की करे गहन समीक्षा

लखनऊ प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में मृत बाघिन में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर चिड़ियाघर के साथ ही इटावा लायन सफारी को अगले सात दिनों के लिए बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमूरी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इस दौरान प्राणि उद्यान के सभी वन्य जीवों की सघन निगरानी की जाएगी और लक्षणों के आधार पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चिड़ियाघर के आस-पास वन्य जीव या बर्ड फ्लू से संबंधित पक्षी या फिर जीवों की असामान्य मृत्यु पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने आवास पांच कालिदास मार्ग में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्राणि उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं। प्राणि उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाए। सभी वन्य जीवों एवं पक्षियों की जांच की जाए और उनके आहार की गहन जांच के बाद ही उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को एवियन इंफ्लुएंजा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाए तथा उन्हें पीपीई किट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। बाड़ों में नियुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी जोखिम के स्तर को ध्यान में रखते हुए तय की जाए। प्रदेश के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर सतत नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एवियन इंफ्लुएंजा एच-5 के मनुष्यों पर पड़ने वाले प्रभावों का भी स्वास्थ्य विभाग गहन समीक्षा करे ताकि संक्रमण की कोई भी कड़ी मानव समाज तक न पहुंच पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्यपालन एवं डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली आदि से नियमित संपर्क बनाकर सुझाव लिए जाएं और उनका पालन भी किया जाए। जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच समन्वय को सशक्त बनाया जाए ताकि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो सके।

एसपी राजेश द्विवेदी ने 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया, आठ के थाने बदले गए

शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें आठ थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी को पुलिस लाइंस भेजा गया है। एसपी ने कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह काे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि आइजीआरएस सेल में तैनात सर्वेश कुमार शुक्ला को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह कांट थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। अश्वनी कुमार चौक कोतवाली का प्रभारी बने अब तक पुलिस लाइंस में मौजूद अश्वनी कुमार को चौक कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चौक कोतवाल राजीव कुमार जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय को बंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है। बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मिर्जापुर थाने की प्रभारी बनाई गईं हैं। एसपी के पीआरओ अशोक कुमार सिंह निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे।   कटरा थाने के अपराध निरीक्षक हरकेश सिंह को गढ़िया रंगीन थाने का प्रभारी बनाया गया है। गढ़िया रंगीन में अब तक प्रभारी रहे शिवदीन वर्मा आइजीआरएस सेल के प्रभारी बनाए गए हैं। निगोही के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार एसपी के पीआरओ होंगे। जबकि साइबर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है।

यूएई का शाही परिवार उन्नाव में चार हजार करोड़ का करेगा निवेश, मछली पालन में आएगी नई क्रांतिकारी

उन्नाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शाही परिवार उन्नाव में मत्स्य पालन में बड़ा निवेश करेगा। यूएई के शाही परिवार के सदस्य और एक्वॉब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम ने 461 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) के निवेश को मंजूरी दे दी है। दुबई में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शेख मकतूम को राज्य सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए यूपी आने का न्योता भी दिया। उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में होने वाले इस निवेश से राज्य में मत्स्य पालन को नई दिशा मिलेगी और यूपी बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। शाही परिवार की होल्डिंग कंपनी इस रकम का निवेश फिश हैचरी, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फिश फीड प्लांट में करेगी। पूरा प्रोजेक्ट यूपी एग्रीज प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को यूपी में लाने के लिए विश्व बैंक की भूमिका अहम रही। ऐसे ही एक प्रोजेक्ट में विश्व बैंक और शाही परिवार मॉरीशस में साथ काम कर रहे हैं। यूपी को भरोसेमंद निवेश गंतव्य बताया आठ मई को मुख्य सचिव ने दुबई यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेश, रणनीतिक साझेदारी और एक्वॉकल्चर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कई बैठक कीं। प्रदेश सरकार के प्रयासों को वैश्विक मंच पर पेश करते हुए यूपी को एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में बताया। उन्होंने दुबई स्थित वॉटरफ्रंट मार्केट के आधुनिक माडल को देखा। ऐसा ही मॉडल यूपी में मत्स्य उत्पादन और विपणन के लिए विकसित किया जाएगा। यह मार्केट उत्पादकों और खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर मूल्य दिलाता है। प्रदेश में यह एक्वॉकल्चर ईकोसिस्टम लखनऊ में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात के मुख्य व्यापार मध्यस्थ एवं अर्थव्यवस्था मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा मोहम्मद अल कैत से मुलाकात की। यूएई निवेश मंत्रालय के निदेशक मो. जैनल अलजारूनी और एफडीआई विशेषज्ञ डैनियल रेयमंड सेलर्स के सामने यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई। एक लाख मत्स्य पालकों को आधुनिक बनाया जाएगा समझौते का लक्ष्य एक लाख मत्स्य पालकों को अत्याधुनिक तकनीक में प्रशिक्षित करना है। अभी यूपी और बिहार में मत्स्य पालकों के पास मछली के 40 फीसदी बच्चे अवैध रूप से बांग्लादेश से आते हैं। लेकिन, अब यूपी मछली पालन का सबसे बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। उन्नाव में निवेश को अंतिम रूप देने से पहले शाही परिवार की कंपनी के विशेषज्ञों ने उन्नाव के पानी का परीक्षण भी किया था।  

आगरा के अस्पताल में भीषण आग, NICU में भरा धुआं, 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा के पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में लगी थी। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। वार्ड में 9 बच्चे भर्ती थे। सुरक्षा गार्डों ने बच्चों को निकाला और दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया। इस दौरान कई गार्ड झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई गई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अस्पताल का एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से खाक हो चुका था। वहीं, आग का धुआं दूसरे वार्ड में भी भर गया। धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें हो गईं। अस्पताल स्टाफ और दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के देहली गेट पर पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। फायर ब्रिगेड संजय प्लेस ऑफिस के प्रभारी फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि सुबह करीब 6:40 पर उन्हें सूचना मिली। तत्काल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल के फोर्थ फ्लोर बने एनआईसीयू वार्ड में आग लगी थी। ये वार्ड काफी दिनों से बंद था। आग लगने से बगल में बने दूसरे एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें 5 और बगल के एक अन्य वार्ड में 4 बच्चे भर्ती थे। फायर ब्रिगेड और अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, जिसमें अस्पताल के कई गार्ड झुलस गए। फायर सेफ्टी सिस्टम ने बचाई 9 बच्चों की जान फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने से बगल में बने एक अन्य वार्ड एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें बच्चे भर्ती थे। अस्पताल में पहले से ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा हुआ था। अस्पताल में लगी आग को फैलने नहीं दिया। फायर सेफ्टी सिस्टम से ही आग पर काबू पा लिया गया। अगर फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी सिस्टम ने न सिर्फ अस्पताल में भर्ती नौ बच्चों की जान बचाई, बल्कि एक बड़ा अग्निकांड होने से बचा लिया। हालांकि, आग लगने से बंद पड़ा एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से जल गया है। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड के गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं किया था।

कौन बनेगा यूपी का नया DGP? रेस में कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों का नाम

लखनऊ उत्तर प्रदेश के वर्तमान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार इसी महीने की 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके कार्यकाल विस्तार की फिलहाल संभावना नहीं है। इसलिए नए डीजीपी की नियुक्ति जल्द होने की संभावना है। यूपी के डीजीपी बनने के रेस में कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम सामने आ रहे है। जिन पर अंतिम मुहर सरकार ही लगाएगी। कौन कौन है रेस में इस लिस्ट में सबसे से पहला नाम वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण का सामने आ रहा है। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और विजिलेंस के निदेशक, उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष है। दूसरे नंबर पर दलजीत सिंह चौधरी का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान में वो बीएसएफ के डीजी है। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बाकी है। दलजीत चौधरी पुलिस उप महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश भी रह चुके है। तीसरे नंबर पर आलोक शर्मा का नाम है। वर्तमान समय में वो एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बचा हुआ है। इसके अलावा एमके बसाल 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिष्ठता सूची में शामिल है। तिलोत्तमा वर्मा डीजी प्रशिक्षण है। यदि राज्य सरकार उनको मौका देती है, तो वह प्रदेश की पहली महिला आईपीएस डीजीपी बनेंगी। तिलोत्तमा लंबे समय तक सीबीआई में तैनात रह चुकी हैं। इनके नाम की भी चर्चा इस सूची में आदित्य मिश्रा,संदीप तालुके और रेणुका मिश्रा का भी नाम शामिल हैं। अब देखने वाली वाली दिलचस्प बात यह है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यदक्षता को सिद्ध कर चुके है। ऐसे में किस अधिकारी पर योगी सरकार मेहरबान होती है ये देखने वाली बात होगी।

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी, हाथ-पैर और गर्दन काट फेंके टुकड़े

बलिया मेरठ में 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर और दोनों हाथ हथेलियों से काटकर अलग कर दिए थे। अपने गुनाह को छिपाने की नाकाम कोशिश के तहत उन्होंने सौरभ के शव को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल को डालकर जमा दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर नीले ड्रम को बरामद कर लिया। अब बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का बाकी बचा धड़ एक कुएं से मिला। पिछले कुछ दिन से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अनिल यादव नाम के आरोपी (कथित प्रेमी) और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।  

बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया, इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं, यह एक साजिश: अखिलेश यादव

लखनऊ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए हैं। 24 घंटे पूरे होने पर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कि सोशल मीडिया साइट ऐक्स पर एक पोस्ट की है। उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अखिलेश ने कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक साजिश है। अखिलेश ने भी यूपी सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल पुलिस 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी ऐसे लोगों को पकड़ सकती है पर उसको बस ऊपर के आदेश का इंतजार है। पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि 4 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है। अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है। साक्ष्य संलग्न है।  

54 दिन बाद बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 1000 पेज चार्जशीट दाखिल

मेरठ मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 54 दिन बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब 1000 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने 34 गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने हत्याकांड में पुलिस को अपने बयान और साक्ष्य दिए हैं। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी अपनी बेटी के खिलाफ बयान दिए और सौरभ की हत्या का दोषी बताया। पुलिस ने 1000 पन्नों में मुस्कान, साहिल और साैरभ के बचपन से लेकर कत्ल होने तक और उसके बाद गवाहों की जुबानी पूरी कहानी लिखी है। पुलिस ने भी अपनी चार्जशीट में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को ही सौरभ की हत्या का दोषी माना है। तीसरा इस हत्याकांड में कोई नहीं है। चर्चित हत्याकांड में कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक और इस हत्याकांड के विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने सोमवार को सीजेएम न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। आरोप पत्र में बताया गया कि प्रेम प्रसंग में सौरभ बाधा बन रहा था। इसी कारण मुस्कान और साहिल शुक्ला ने उसकी हत्या कर दी। दोनों ने ही हत्या की साजिश रची थी। तीसरा इसमें कोई नहीं था। सीने में चाकू घोंप कर हत्या करके बाद मुस्कान ने उस्तरे से और साहिल शुक्ला ने छूरी से सौरभ की गर्दन और दोनों हाथ काटे थे। सौरभ को रास्ते से हटाने के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शिमला, मनाली, कसौल घूमने गए, वहां पर दोनों पति-पत्नी के रूप में होटलों में ठहरे थे। इन सबको बनाया गवाह पुलिस ने एक हजार पेज के आरोपपत्र में सौरभ के भाई बबलू, मां रेणू, बहन चिंकी, मुस्कान की मां कविता रस्तोगी, पिता प्रमोद रस्तोगी, मुस्कान-साहिल को हिमाचल प्रदेश घुमाने ले गए टैक्सी ड्राइवर अजब सिंह, दवा लिखने वाले डॉक्टर, दवाई देने वाले दुकानदार अमित कौशिक, घंटाघर पर ड्रम विक्रेता सिराजुद्दीन, सौरभ के मकान मालिक ओमपाल, चाकू विक्रेता, ड्रम विक्रेता, शारदा रोड पर सीमेंट व बालू विक्रेता, सौरभ के दोस्त को गवाह बनाया है। इनके अलावा शिमला, मनाली, कसौल में मुस्कान और साहिल जिन होटलों में ठहरे थे वहां के होटल संचालकों को भी गवाह बनाया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर, ड्रम तोड़ कर शव के टुकड़ों को बाहर निकालने वाले स्वास्थ्यकर्मी के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इन सबके अलावा आरोपपत्र में करीब 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सौरभ हत्याकांड से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साथ ही केस से जुड़े करीब 34 लोगों के बयानों को मजबूत आधार बनाया है, ताकि मुस्कान और साहिल को कड़ी सजा मिल सके। सोमवार को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए गए हैं। डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए ब्रह्मपुरी पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में दस्तावेज के एकत्र किए साक्ष्यों के अलावा इलेक्ट्रानिक्स और डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। सभी गवाहों के बयान कागजों में दर्ज करने के अलावा गवाहों की वीडियो भी बनाई गई है। ये सभी साक्ष्य न्यायालय में मुकदमे के ट्रायल के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। आरोपपत्र में तमाम दस्तावेज किए शामिल सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र में छह पेज में कम्प्यूटराइज्ड चार्जशीट की समरी, विवेचक की केस डायरी, सीडीआर, नकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आदि दस्तावेज शामिल हैं। तंत्र-मंत्र को नकारा, प्रेम प्रसंग में दर्शाई हत्या पुलिस ने अपने आरोप पत्र में हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग बताया है। इसमें तंत्र मंत्र का कोई जिक्र नहीं किया है। हत्याकांड के बाद साहिल के कमरे में मिले सामान को लेकर चर्चा की थी कि तंत्र मंत्र के लिए सौरभ की गर्दन काट कर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच में तांत्रिक क्रिया को नकार दिया है। आरोप पत्र में साफ लिखा है कि मुस्कान और साहिल पढ़ाई के दौरान से ही एक दूसरे को जानते थे। 2019 में दोनों की फिर ।(से मुलाकात हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। सौरभ बाधा बन रहा था इसलिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी, ताकि दोनों शादी कर सकें। लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेंट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ राजपूत ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्म दिन और 27 फरवरी को मुस्कान का जन्म दिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं। जेल में दो मिनट के लिए मिले मुस्कान-साहिल सौरभ हत्याकांड में सोमवार को मुस्कान-साहिल की कोर्ट में रिमांड को लेकर पेशी थी। दोपहर को दोनों को जिला कारागार के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लाया गया। दोनों करीब दो मिनट तक एक साथ रहे, मगर बोले कुछ नहीं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से दोनों की जिला जज कोर्ट में पेशी हुई। जहां न्यायाधीश ने कहा कि मामले में आज चार्जशीट दाखिल हो गई है, अब रिमांड अवधि बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही दोनों को आरोप पत्र की कापी दी गई। अब इस मुकदमे में चार्ज फ्रेम होने के बाद ट्रायल शुरू होगा।  

बुलंदशहर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सहेली को कार से फेंका

बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म और सहेली की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुलंदशहर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ की है, पूछताछ में किशोरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उधर, कार से धक्का देकर फेंकी गई किशोरी की मौत की वजह भी साफ हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि मृतक के शरीर पर मिली चोट हादसे की हैं। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को शुरू से लेकर आखिर तक पूरी कहानी सुनाई है। कब उसकी सहेली को चलती कार से फेंका, कब उसके साथ दरिंदगी का खेल शुरू हुआ और कहां-कहां लेकर गए। आइए जानते हैं पीड़िता की जुबानी, मामले की पूरी कहानी।  सूरजपुर से दोनों सहेलियों को कार में बैठाया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके जानकार अमित और संदीप ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से दोनों सहेलियों को कार में बैठाया था। फिर गाजियाबाद के लालकुआं पहुंचे, वहां से तीसरे आरोपी गौरव को साथ लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बीयर पी। आरोपियों ने जबरन सहेलियों को बियर पिलाई दोनों सहेलियों को भी जबरन बियर पिलाई गई। वहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। आरोपियों ने बागपत के पास कहीं खाना खाने की बात कही थी। तभी एक आरोपी ने वहीं एक होटल में चलने की बात कही। इसी दौरान उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। सहेली भिड़ी तो कार से फेंक दिया विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। तब तक कार एक्सप्रेसवे से उतरकर बागपत-मेरठ रोड पर आ चुकी थी। सहेली ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का देकर उसे कार से नीचे फेंक दिया। उस वक्त रात करीब डेढ़ बज चुके थे। रात करीब तीन बजे से सुबह करीब छह बजे तक दरिंदगी वहां से तीनों आरोपी दूसरी सहेली को लेकर मेरठ आ गए। बीच में कुछ देर के लिए रुके भी। फिर से मेरठ से बुलंदशहर हाईवे पकड़ लिया। पीड़िता के मुताबिक, रात करीब तीन बजे से सुबह करीब छह बजे तक तीनों आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एक परिचित के घर भी गए थे आरोपी सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को बुलंदशहर के खुर्जा में अपने एक परिचित के यहां भी लेकर पहुंचे थे। वहां उसे छिपाना चाहते थे। परिचित ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को दबाव में लेने और डराने के उद्देश्य से एक होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाना चाहते थे।   पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पीड़ित किशोरी ने बताया था कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी उसे एक मकान में लेकर पहुंचे थे। मकान खुर्जा के मंदिर मार्ग के निकट ही है। मकान मालिक एक आरोपी का परिचित था। आरोपियों ने उसे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दो-चार दिन वहीं छिपाने के बात कही लेकिन परिचित ने रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की योजना बनाई। यह बात पीड़िता ने सुन ली थी। आरोपी जैसे ही वहां से कार से चले पीड़िता ने उनसे पानी पीने और टायलेट जाने की बात कही। आरोपियों ने जैसे ही कार रोकी वह कार से उतरकर सड़क के दूसरी तरफ मौजूद कुछ लोगों के पास चली गई। यह देख आरोपी वहां से भाग गए। टोल प्लाजा पर तेज कर देते थे म्यूजिक आरोपियों की कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इस वजह से बाहर से अंदर का कुछ भी दिख नहीं रहा था। वारदात के दौरान आरोपियों की कार जब भी टोल प्लाजा से गुजरी, तब वह म्यूजिक को फुल आवाज में कर देते थे। जिससे पीड़िता की आवाज बाहर न जा सके। मृतक के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान उधर, पुलिस ने जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चेक की तो उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। यह सभी चोट दुर्घटना की हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार से फेंके जाने के बाद किशोरी को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। एक मई को पहली बार हुई थी आरोपी अमित से मुलाकात दुष्कर्म पीड़िता की मृतक सहेली से आरोपी अमित की जान पहचान थी। उसी के माध्यम से एक मई को दुष्कर्म पीड़िता की भी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम हुई थी। उस दिन अमित ने अपनी कार से दोनों को सूरजपुर छोड़ा था। छह मई को दुष्कर्म पीड़िता की अमित से दूसरी मुलाकात थी।

एक मई से नमो भारत रैक का शताब्दीनगर स्टेशन से मोदीपुरम तक ट्रायल शुरू

मेरठ एक मई से नमो भारत रैक का शताब्दीनगर (जागरण चौराहा) स्टेशन से मोदीपुरम तक ट्रायल शुरू हो गया है। शीघ्र मेरठ सेंट्रल ( फुटबाल चौक) स्टेशन से मोदीपुरम तक मेट्रो रैक का ट्रायल शुरू होगा। अभी तक मेरठ साउथ से फुटबाल चौक स्टेशन तक मेट्रो रैक का ट्रायल जारी है। मेरठ मेट्रो कारिडोर की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है। जिसमें 18 किमी एलिवेटेड और पांच किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। तीन अंडरग्राउंड समेत कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन सभी स्टेशन पर मेरठ मेट्रो की सेवाएं मिलेगी। मेरठ साउथ के बाद शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत की सेवाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां से नमो भारत और मेट्रो के अलावा आटो, टैक्सी और बस तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पहला स्‍टेशन मेरठ सेंट्रल दिल्ली से मेरठ की दिशा में आगे बढ़ते हुए मेरठ में अंडरग्राउंड सेक्शन का पहला स्टेशन मेरठ सेंट्रल है जहां केवल मेट्रो का स्टॉप होगा। ये स्टेशन फुटबॉल चौक के नजदीक है, जिसके बाद भैसाली और बेगमपुल स्टेशन भी अंडरग्राउंड सेक्शन का हिस्सा हैं। बेगमपुल स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं मिलेंगी, बाकी दोनों स्टेशनों पर केवल मेरठ मेट्रो का स्टॉप होगा। टैंक चौराहे (बेगमपुल के नजदीक) से फिर मेरठ में एलिवेटेड सेक्शन शुरू होता है, जिसमें एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम स्टेशन शामिल हैं। इनमें से मोदीपुरम स्टेशन पर नमो भारत का स्टॉप होगा, बाकी तीन स्टेशन केवल मेरठ मेट्रो के हैं। मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 23 किमी इससे पहले मेरठ साउथ से शताब्दी नगर तक नमो भारत के सफल ट्रायल रन किए गए। वहीं, मेरठ सेंट्रल तक के सेक्शन में मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी जारी हैं। भारत में पहली बार सेमी हाई स्पीड नमो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही, मेरठ में स्थानीय मेट्रो का परिचालन किया जाएगा। मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है, जिसमें 18 किमी एलिवेटेड और 5 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। इसके लिए तीन अंडरग्राउंड समेत कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ट्रांजिट हब के रूप में विकसित हो रहे स्‍टेशन मेरठ में मेरठ साउथ के बाद शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों की सेवाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां से नमो भारत और मेट्रो के अलावा ऑटो, टैक्सी और बस तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिलहाल 55 किमी रूट पर चल रहा नमो भारत वर्तमान में नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन पर यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रही है। इनमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ समेत 11 स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर संपूर्ण नमो भारत कॉरिडोर के परिचालित होने से ये दूरी महज 55 मिनट में पूरी हो जाएगी। मेरठ मेट्रो समेत इस पूरी परियोजना को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य है।

विदेश सचिव की ट्रोलिंग भड़के अखिलेश यादव बोले – निर्णय तो सरकार का होता है, किसी अधिकारी का नहीं

लखनऊ भारत-पाक के बीच सीजफायर ऐलान के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी आलोचना की है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- निर्णय तो सरकार का होता है, किसी अधिकारी का नहीं. ये बेहद संवेदनशील, निंदनीय, शर्मनाक, आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश के एक बहुत बड़े अधिकारी और उसके परिवार के खिलाफ कुछ असामाजिक-आपराधिक तत्व सरेआम अपशब्दों की सारी सीमाएं तोड़ रहे हैं. लेकिन उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए न तो भाजपा सरकार, न ही उनका कोई मंत्री सामने आकर ऐसी अवांछित पोस्ट करनेवालों के खिलाफ किसी कार्रवाई की बात कर रहा है. अखिलेश यादव ने लिखा- ऐसी पोस्ट और बयानों से, दिन-रात एक करके देश के लिए समर्पित रहनेवाले सत्यनिष्ठ अधिकारियों का मनोबल टूटता है. कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा सरकार अपनी नाकामी और नाकामयाबी के लिए किसी और की ओर ध्यान भटकाकर खुद को बचना चाह रही हो. भाजपा सरकार से हमारी खुली मांग है कि इन सबकी तुरंत गहरी जांच हो और इनके सोशल मीडिया एकाउंट्स और बैंक खाते से लेकर ई-पेमेंट के सभी एकाउंट्स का पूरा ब्यौरा निकाला जाए. आज ही, तुरंत, तत्काल अभी ही ईडी, सीबीआई, साइबर सिक्योरिटी व अन्य जांच एजेंसियों को असली काम पर लगाया जाए और पता किया जाए कि इनके पीछे कौन सी ताकतें काम कर रही हैं और ये राष्ट्र विरोधी लोग किस विदेशी ताकतों से पैसा लेकर देश में अमन-चैन-शांति को भंग करना चाहते हैं. सपा प्रमुख ने लिखा- जो भाजपा सरकार बात-बात पर देश की सुरक्षा की आशंका के नाम पर प्रतिष्ठित यू ट्यूब चैनल्स को बंद कर देती है, वो ऐसे लोगों के बारे में चुप क्यों है? अगर ये सब भाजपा की रजामंदी से नहीं हो रहा है तो ये और भी गंभीर मसला है और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक बात भी है. क्योंकि ऐसे तत्व देश के अंदर बैठे हैं और भाजपा सरकार उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पा रही है. ये वही लोग हैं, जो किसी के भी खिलाफ सरेआम जहरीली बातें लिखते हैं, लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं होता. चंद पैसों के लिए बिक जानेवाले ये लोग किसी के भी सगे नहीं हो सकते हैं. ऐसे लोगों को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने अगर 24 घंटे में कोई कदम नहीं उठाया तो देश की जनता को ये समझते देर नहीं लगेगी कि ये किसके लोग हैं, किसके लिए काम करते हैं, कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों. भाजपा की चुप्पी उसकी संलिप्तता मानी जाएगी.

मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा पर पाकिस्तान को दी नसीहत, बोली- पड़ोसी देश गौतम बुद्ध से प्रेरणा लें

लखनऊ देशभर में आज धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमाबुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस मौके पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने आम जन को गौतम बुद्ध के बताए राह पर चलकर सुखी और संपन्न बनाने का संदेश दिया है। इस दौरा मायावती ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत दी है। बसपा मुखिया ने कहा कि ’अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो । गौतम बुद्ध को शत्-शत् नमन मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सत्य, अहिंसा व मानवता के आदर्श ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले तथागत गौतम बुद्ध को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन व उनके अनुयाइयों को ’बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं आतंक आदि से मुक्त सुखी जीवन की शुभकामनाएं। बसपा सुप्रीमों ने आगे कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सही से चलकर लोगों के जीवन को सुखी व सम्पन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म। पड़ोसी देशों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही, ’अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो के सिद्धान्त से ही देश आत्मनिर्भर एवं महान बनेगा।

उन्नाव में सनसनीखेज घटना: दंपती व दो बेटियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव एक गांव में घर के अंदर युवक का शव फंदे से तो पत्नी और दो बेटियों के शव चारपाई पर पड़े मिले। पत्नी के सीने पर तकिया होने से तीनों का मुंह दबाकर हत्या का अनुमान है। थानाक्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित (35) पुत्र उमेशचंद्र यादव खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार को पड़ोसी गांव रामबक्श खेड़ा में रहने वाली मृतक की बुआ के लड़के की शादी थी। रायबरेली जिले के डलमऊ बरात गई थी, मृतक के माता-पिता और अन्य चार भाई परिवार के साथ उसी में शामिल होने गए थे। अमित पत्नी गीता (30), निधि (6) और खुशी (10) के साथ घर पर था। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मृतक का छोटा भाई अजीत घर आया लेकिन सभी का अलग-अलग घर होने से वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद टिकरी गांव निवासी गल्ला व्यापारी बागड़ गांव में ही गेहूं खरीदने के लिए आया। मृतक अमित के घर के पास पेड़ होने से वह उसी के नीचे रुककर आराम करने लगा। तभी उसकी नजर अमित के घर में लगे जिंगले में गई तो देखा लाल गमछा और उसमें बाल दिख रहे थे। उसने अजीत को बताया, दरवाजा खटखटाना पर जब नहीं खुला तो अजीत छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और नजारा देख चीख पड़ा। अजीत के मुताबिक भाई अमित का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। गीता चारपाई पर थी, एक तरफ बड़ी बेटी और दूसरी ओर छोटी बेटी का शव पड़ा था। मृतका गीता के सीने पर तकिया पड़ी थी। दर्दनाक घटना की खबर सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता उमेशचंद्र ने गांव के दूसरे यादव परिवार से चल रही मुकदमे बाजी में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि दंपती और उनकी दो बेटियों की मौत हुई है। जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet