LATEST NEWS

संभल के दबंग CO अनुज चौधरी का तबादला, हिंसा के बाद होली-जुमा बयान से हुए थे चर्चित, अब मिली ये जिम्मेदारी

संभल  संभल हिंसा के पांच महीने बाद मीडिया की सुर्खियां बने सीओ अनुज चौधरी (Anuj Chaudhary) का तबादला हो गया है। संभल सीओ की जिम्मेदारी अब आलोक भाटी को दी गई। वहीं अनुज को जिले में ही चन्दौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। अनुज बीते साल हुई हिंसा के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए थे। होली के दौरान जुमे की नमाज पर बयान को लेकर उनपर जांच चल रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स का तबादला किया। ट्रांसफर आदेश के तहत सीओ संभल अनुज चौधरी का तबादला चंदौसी किया गया है। उनकी जगह ट्रेनी आईपीएस आलोक भाटी को संभल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वहीं संभल के बहजोई में तैनात सीओ प्रदीप कुमार सिंह को यातायात प्रभारी बना दिया गया है। अभी तक यातायात की जिम्मेदारी देख रहे संतोष कुमार को सीओ लाइन कार्यालय भेजा गया है। चंदौसी के सीओ रहे आलोक सिद्धू को बहजोई सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अनुज चौधरी को जुमा वाले बयान मामले में क्लीन चिट दिए जाने पर ऐतराज जताया था। ठाकुर ने 9 अप्रैल को अनुज चौधरी के खिलाफ एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर शिकायत की थी। सीओ के सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज में उन्होंने कहा था कि अनुज सेवा और वर्दी नियमों का उल्लंघन करते हैं। वह बिना अधिकार के बयानबाजी करते हैं। अपने कार्यों को सांप्रदायिक रंग देते हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण होता है और कुछ वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी को जांच सौंपी थी। मनोज ने संभल के ASP उत्तरी श्रीश्चंद्र के साथ जांच की और जांच रिपोर्ट विशेष सचिव गृह विभाग को भेज दी थी। 17 अप्रैल को एएसपी संभल श्रीश्चंद्र ने सीओ को क्लीन चिट दे दी थी। अमिताभ ने डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद इस मामले की फिर से जांच करने की निर्णय लिया गया है। एएसपी संभल ने अमिताभ ठाकुर को लिखे पत्र में फिर से जांच करने की जानकारी दी और बताया कि उनको अपने आरोपों में सबूत देने के लिए 3 दिन का समय दिया है। इसके बाद आज तबादले की खबर आ गई है।

सुरक्षा में तैनात जवानों ने अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में महाराष्ट्र निवासी एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया

अयोध्या अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने महाराष्ट्र निवासी एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस और एजेंसियां महिला का नाम, पता आदि के सत्यापन की कवायद में जुट गई हैं। बताया गया कि मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली इरिम नामक महिला शुक्रवार को दूसरी पहर राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद वह वापस लौट रही थी तो निकासी मार्ग पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने संदिग्ध हावभाव देख महिला को रोका और उससे पूछताछ की। सिर और चेहरे पर नीला कपड़ा बांधे यह महिला पूछताछ पर सुरक्षा कर्मियों से उलझ गई। मामला संदिग्ध देख प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को दी गई और महिला को पूछताछ तथा सत्यापन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेज दिया गया। थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से कई राउंड पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि वह उल्टे सीधे जवाब दे रही है। हालांकि आरजेबी थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है। कहाकि थाने पर कोई नहीं आया था। हो सकता है परिसर में ही पूछताछ हो रही हो। क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के नाम पता आदि का सत्यापन कराया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। चश्मे वाले कैमरे के साथ प्रवेश करते युवक पकड़ा राम जन्मभूमि परिसर में कैमरा लगा चश्मा लगाकर प्रवेश करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक को पकड़ा है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया थाना रामजन्मभूमि में युवक से पूछताछ और उसका सत्यापन कराया जा रहा है।

AMU के कब्जे से जिला प्रशासन ने 41,050 वर्ग मीटर भूमि को खाली कराया

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नगर निगम और जिला प्रशासन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे वाली 1.26 अरब कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शहर में सालों से अतिक्रमण कारियों ने अरबों रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जा जमा रखा था। यह जमीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे में थी और इस पर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। वहीं शासन के निर्देशानुसार कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार चल रहे अभियान के क्रम में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को साफ कराया। इसके बाद जमीन पर नगर निगम के बोर्ड लगा दिए हैं। इससे कि कोई दुबारा इस पर अवैध रूप से कब्जा ना करे। अलीगढ़ नगर निगम द्वारा यह कार्यवाही नगला पटवारी भमोला क्षेत्र में की गई है। जहां एक लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर AMU का कब्जा था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन को खाली करवा कर उस पर नगर निगम का स्वामित्व बोर्ड लगा दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, उपजिलाधिकारी कोल दिग्विजय सिंह,समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों के अनुसार यह भूमि नगर निगम की स्वामित्व वाली थी, जिस पर अनधिकृत रूप से मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा कब्जा किया गया था। वही इस कार्यवाही को लेकर नगर आयुक्त विनोद कुमार का कहना है कि हम स्पष्ट कहते है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। और सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे एएमयू ने नगर निगम की और जमीनों पर भी कब्जा कर रखा है पूरी जांच के बाद उनके भी कब्जा मुक्त किया जाएगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे से गाटा संख्या 92, 94, 95/1, 95/2 96, 98 करीब 41,050 वर्ग मीटर भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 1.26 अरब से ज्यादा बताई जा रही है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- कांग्रेस, सपा और राजद मचा रहे जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेने के लिए कांग्रेस, सपा और राजद की आलोचना की। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, “परिवादी तिकड़ी में जकड़ी कांग्रेस, सपा और राजद तीनों जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला मचा रहे हैं। दस साल पहले यूपीए शासनकाल में राजद नेता लालू प्रसाद यादव और सपा नेता मुलायम सिंह यादव यानी दो यादव परिवार कांग्रेस के शाही परिवार की मजबूत बैसाखी बनकर केंद्र की सत्ता में अपना हिसाब-किताब साफ कर रहे थे। कांग्रेस दोनों को जांच एजेंसियों का ख़ौफ़ दिखा रही थी। आय से अधिक संपत्ति के संगीन मामले थे। अमेरिका से परमाणु समझौता कराने में भी सपा की कथित भूमिका थी। जाति जनगणना की पैरोकारी तब केवल छलावा भर थी। अब जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेकर ख़ुशी में पटाखा फोड़कर अपनी जग हंसाई करा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दबी-कुचली जातियों को एक नई चेतना मिली है। जाति जनगणना से उनको सबको हर स्तर पर अपना हक मिलेगा और देश भी मजबूत बनेगा। पिछले कुछ सालों से जाति जनगणना भारतीय राजनीति के प्रमुख मुद्दों में एक रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लोकसभा के चुनाव में भी प्रमुख मुद्दे की तरह पेश किया था। अब केंद्र सरकार ने भी जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। बुधवार को राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस बारे में घोषणा दी है। इसके साथ ही यह पहली बार होगा जब आजाद भारत में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इससे पहले जाति सर्वेक्षण कराए गए हैं। बिहार समेत कुछ राज्यों ने भी जाति सर्वेक्षण कराए हैं। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए भारतीय राजनीति में यह मामला एक बार फिर सतह पर आ गया है और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं।

राफेल और जगुआर ने गंगा एक्‍सप्रेसवे पर दिखाईं कलाबाजियां

शाहजहांपुर भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों ने शुक्रवार को गंगा एक्‍सप्रेसवे पर अपनी ताकत दिखाई। शाहजहांपुर स्थित साढ़े तीन किलोमीटर एयर स्ट्रिप पर राफेल, मिराज और जगुआर ने एयर शो किया। इन लड़ाकू विमानों ने गंगा एक्‍सप्रेसवे पर टच एंड गो प्रैक्टिस की। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात में उतर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एयर शो को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। शाम 7 बजे से 10 बजे तक फिर उतरेंगे विमान एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी पर रात में विमान उतारने की क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके। शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक फिर यही अभ्यास किया जाएगा और सभी लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आएंगे। ये रहे मौजूद इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर समेत जनप्रतिनिधिगण और वायुसेना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आंधी-पानी से एयर शो में हुई देरी इससे पहले मौसम बिगड़ने की वजह से एयर शो में देरी हुई। एयर शो का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था। विमानों की लैंडिंग से पहले शाहजहांपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। घने बादल मंडराते रहे और तेज हवा चलने से धूल के गुबार उठते रहे। लड़ाकू विमानों की लैंडिंग देखने आए स्‍कूली बच्‍चों मे गजब का उत्‍साह रहा।

बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, मेरठ में तीन घंटे हुई झमाझम बारिश

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मेरठ में आज सुबह सवेरे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक लगातार चलता रहा। बारिश के चलते हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह जल भराव हो गया| तेज हवा के साथ बदरा झमाझम बरसाते रहे। सुबह के समय अंधेरा छा गया और हाईवे पर भी लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को चलना पड़ा। वहीं मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी जमकर बारिश हुई है। वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश और तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके के साथ मौसम में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर खत्म हो गया। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ने फिर से एक बार करवट बदल ली। बारिश के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला है और तापमान में भी गिरावट आई है। यह बारिश प्रदूषण को भी साफ करेगी और तापमान को भी कम कर देगी जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। साथ ही फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी होगी। अगर पछेते गेहूं की फसल खेत में खड़ी होगी तो वहां पर थोड़ा नुकसान होने के आसार हैं। अभी शनिवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है।  

उन्नाव, सुल्तानपुर, इटावा के बाद अब शाहजहांपुर में दिखी वायुसेना की ताकत, सड़क पर उतरे फाइटर जेट

 लखनऊ  निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर में बनी हवाई पट्टी पर शुक्रवार को वायुसेना के विमान उतरे। राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमान उतार कर वायुसेना नई बनी हवाई पट्टी का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर वायुसेना की तरफ से शाहजहांपुर में एयर शो भी किया गया। इसका उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए शाहजहांपुर में बनाई गई यह हवाई पट्टी देश की पहली हवाई पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान रात में भी उतर सकेंगे। शुक्रवार को लड़ाकू विमान यहां पूर्वाभ्यास भी किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारतीय वायु सेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय में किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी की नाइट लैंडिंग क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके। आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है. हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है. देश में पहली बार किसी हाइवे पर दिन के साथ नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा. यह एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है. बीते दिनों ही सीएम योगी ने इसका निरीक्षण किया था. इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है. गौरतलब है कि बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पहलगाम हमले का बदला चुन-चुन कर लिया जाएगा. इसके मद्देनजर भारत की तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं, अब एयर फोर्स गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई, जगुआर लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान और लैंडिंग का अभ्यास कर कड़ा संदेश दे रही है. उधर, नौसेना भी अरब सागर में युद्धपोतों के साथ अभ्यास कर रही है. जबकि, थल सेना आतंकियों का चुन-चुन कर खात्मा करने में जुटी है. गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान दरअसल, शाहजहांपुर के जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे वायुसेना का AN-32 विमान आया. इस विमान ने करीब पांच मिनट तक चक्कर लगाए. इसके बाद हवाई पट्टी पर इसकी लैंडिंग हुई. करीब एक बजे यह विमान यहां से टेकऑफ कर गया. इसके बाद अन्य विमान आए. हालांकि, सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी इस हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे और ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग होगी. इस दौरान कटरा-जलालाबाद हाइवे बंद रहेगा. बेहद खास है ये स्ट्रैटिजिक लोकेशन रक्षा दृष्टिकोण से शाहजहांपुर का यह इलाका बेहद अहम है क्योंकि यह नेपाल की सीमा के पास है और नेपाल से जुड़ी चीन की सीमा भी है. इस वजह से इलाके की स्ट्रैटिजिक लोकेशन अहम हो जाती है. यही वजह है कि यहां डे और नाइट दोनों तरह की लैंडिंग की सुविधा विकसित की गई है. आपात स्थिति में सेना इस पट्टी का प्रयोग कर सकेगी. एयर फोर्स ने आज जिन विमानों को ट्रायल के लिए उतारा उनमें राफेल, सुखोई-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर जैसे फाइटर जेट के अलावा C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान और MI-17 हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं. ये सभी एयरक्राफ्ट युद्ध, राहत, रेस्क्यू और स्पेशल ऑपरेशन के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी इस तरह के युद्धाभ्यास हो चुके हैं. लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे पर यह पहली बार हो रहा है, और वह भी दिन और रात दोनों सत्रों में.  इस अभ्यास में भाग लेने वाले प्रमुख फाइटर जेट्स  राफेल: आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और लंबी दूरी की मेटेओर मिसाइल से लैस, यह विमान सभी मौसम में ऑपरेशन की क्षमता रखता है. SU-30 MKI: भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह ट्विन-सीटर फाइटर लंबी दूरी तक स्ट्राइक करने में सक्षम है और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें लेकर उड़ान भर सकता है. मिराज-2000: फ्रेंच मूल का यह विमान हाई-स्पीड डीप स्ट्राइक में दक्ष है और न्यूक्लियर कैपेबल है. मिग-29: यह तेज गति, ऊंची उड़ान और राडार चकमा देने की क्षमता वाला लड़ाकू विमान है. जगुआर: यह ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है. C-130J सुपर हरक्यूलिस: यह भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट विशेष बलों की तैनाती, आपदा राहत और रेस्क्यू मिशन में प्रमुख भूमिका निभाता है. AN-32: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान और जवानों की ढुलाई के लिए उपयुक्त ट्रांसपोर्ट विमान. MI-17 V5 हेलिकॉप्टर: सर्च एंड रेस्क्यू, मेडिकल एवैकुएशन और मानव सहायता कार्यों के लिए जरूरी बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर. 594 किमी. लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे यूपीडा के एसीईओ श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे 4 ग्रुप्स में बन रहा है. तीन ग्रुप (2,3,4) को अडानी बना रहा है और एक ग्रुप को आईआरबी कंपनी द्वारा पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा है. रायबरेली-प्रयागराज की ओर बने ग्रुप-4 को छोड़कर मुख्यमंत्री जी ने बाकी तीनों ग्रुप्स का भ्रमण किया और प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को आपस में जोड़ते हुए मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा है. एक्सप्रेसवे का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में किया था. इसकी शुरुआत मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (एनएच-334) पर मेरठ के बिजौली ग्राम से होगी और समापन प्रयागराज बाईपास (एनएच-19) पर जुडापुर दांदू गांव पर होगी.  गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत  – गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 6 लेन में किया जा रहा है, जिसे जरूरत पड़ने पर 8 लेन में विस्तारित किया जा सकता है.  – इसके राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की चौड़ाई 120 मीटर है, जबकि डिजाइन स्पीड 120 किमी. प्रति घंटा है.  – यह एक्सप्रेसवे 4 ग्रुप्स में बंटा हुआ है और प्रत्येक ग्रुप में 3 पैकेज हैं.  – इसके तहत 9 जनसुविधा परिसरों का भी निर्माण हो रहा है, जहां यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी.  – वहीं, 2 मुख्य टोल प्लाजा (मेरठ एवं प्रयागराज) के साथ 19 रैंप टोल प्लाजा (4 नए सम्मिलित) शामिल हैं.  – गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई का दीर्घ सेतु भी प्रस्तावित है.  – यही नहीं, शाहजहांपुर (तहसील जलालाबाद) के … Read more

मायावती बोली- ओबीसी व दलित वर्ग को अपने कल्याण के लिए भाजपा व कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए

लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ओबीसी समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है और बसपा ही ओबीसी समाज की सच्ची हितैषी है। बहुजनों को अपने हित व कल्याण के लिए भाजपा व कांग्रेस पर भरोसा करना घातक है। उन्होंने कहा कि काफी लम्बे समय तक ना-ना करने के बाद अब केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराने के निर्णय का भाजपा व कांग्रेस आदि द्वारा इसका श्रेय लेकर खुद को ओबीसी हितैषी सिद्ध करने की होड़ लगी है जबकि इनके बहुजन-विरोधी चरित्र के कारण ये समाज अभी भी पिछड़ा, शोषित व वंचित है। वैसे भी कांग्रेस एवं भाजपा आदि की अगर नीयत व नीति बहुजन समाज के प्रति पाक-साफ होती तो ओबीसी समाज देश के विकास में उचित भागीदार बन गया होता, जिससे इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का मिशन सफल होता हुआ जरूर दिखता। लेकिन बाबा साहेब एवं बसपा के अनवरत संघर्ष के कारण ओबीसी समाज आज जब काफी हद तक जागरुक है तो दलितों की तरह ओबीसी वोटों के लिए ललायित इन पार्टियों में इनका हितैषी दिखने की स्वार्थ व मजबूरी है, अर्थात् स्पष्ट है कि ओबीसी का हित बसपा में ही निहित है, अन्यत्र नहीं। अतः ‘वोट हमारा राज तुम्हारा-नहीं चलेगा’ के मानवतावादी संघर्ष को सही व सार्थक बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने का समय करीब है जिसके लिए कोताही व लापरवाही घातक तथा भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों पर दलित, ओबीसी समेत बहुजन-हित, कल्याण व उत्थान हेतु भरोसा करना ठीक नहीं है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। इस मुद्दे का कांग्रेस सहित सभी दलों ने स्वागत किया है।

सीएम योगी की मौजूदगी में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, वायुसेना दिखाएगी ताकत

शाहजहांपुर शाहजहांपुर जिले में पहली बार दो मई को राफेल, मिराज और जगुआर लड़ाकू विमान उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही सैकड़ों लोग इसके साक्षी बनेंगे। नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद मार्ग दो मई को शाम सात बजे से रात दस बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इससे पहले दो मई को प्रातः 8 बजे से वायुसेना की ओर से एफएलसी प्रारंभ होगी। सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा एयर शो का आयोजन किया जाएगा। जलालाबाद के गांव पीरू के पास स्थित गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर दो और तीन मई को होने वाले भारतीय वायुसेना अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने निराश्रित गोवंश प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था एवं स्कूली बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। धूल-मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि नाइट लैंडिंग शो के कारण कटरा-जलालाबाद मार्ग दो मई को शाम सात से रात 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे। करीब ढाई सौ कैमरों से निगरानी की जाएगी। नाइट लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर वायुसेना अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूली बच्चों, एनसीसी, स्काउट गाइड और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पानी टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों को समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत सभी तैयारियां गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाएं। हवाई पट्टी के किनारे स्विस कॉटेज तथा उसके पास ही जर्मन हैंगर का निर्माण किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री सहित कुछ विशिष्ट लोग ही मौजूद रहेंगे। मीडिया सहित अन्य पास धारकों के बैठने की व्यवस्था हवाई पट्टी की फेंसिंग के बाहर की गई है। वायु सेना भी लैंडिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्य पूरे कर रही है। डीएम ने स्विस कॉटेज को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री को एयर शो को देखने में कोई दिक्कत न हो। जर्मन हैंगर में दो से ढाई सौ लोगों के बैठने की जगह होगी, जिनमें स्काउट गाइड व एनसीसी से जुड़े बच्चों के अलावा हवाई पट्टी के निर्माण में लगे रहे मजदूरों को बैठाने की तैयारी है। यहां अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। डीएम ने वायु सेना अफसरों से भी उनकी प्राथमिकता पूछीं। आज फाइनल होंगे विमानों के नाम वायु सेना के अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिन विमानों का लैंडिंग का अभ्यास कराया जाएगा। इसे एक मई को फाइनल किया जाएगा। डीएम ने छुट्टा पशुओं को लेकर मदनापुर व जलालाबाद के बीडीओ को कड़े निर्देश दिए। कहा कि हवाई पट्टी के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में छुट्टा पशु नजर नहीं आने चाहिए।  कैमरे लगाने की व्यवस्था अभी तक पूरी न होने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।

बीएसए ने जारी किया आदेश, भीषण गर्मी के चलते कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूल का बदला समय

प्रयागराज भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते विद्यालयों के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक करने के लिए कहा गया है। ये आदेश बृहस्पतिवार एक मई से अगले आदेश तक प्रयागराज के सभी बोर्डों के विद्यालयों के लिए जारी किया गया है। विद्यालयों में 15 मई से ग्रीष्मवकाश रहेगा। बीएसए के मुताबिक यह आदेश जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नहीं हुई बारिश, हवाओं ने दिलाई गर्मी से थोड़ी राहत मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान एक बार फिर से गलत साबित हुआ है, हालांकि इस बीच चल रही तेज हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं, मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रही। इस बीच मौसम विभाग की बारिश की भविष्यवाणी एक बार फिर से गलत साबित हुई। दिनभर धूप निकली रही और हल्के-फुल्के बादल देखने को मिले, मगर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम होने की वजह से लोगों को गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, मौसम के जानकारों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़

लखनऊ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। स्वामी चिदानंद सरस्वती भी साथ में रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी रहीं। कार्यक्रम में पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पुस्तक का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह हमारा बाध्यकारी कर्तव्य है कि हमारी संवैधानिक संस्थाएं एक-दूसरे का सम्मान करें और यह सम्मान तभी होता है जब सभी संस्थाएं अपने-अपने दायरे में सीमित रहती हैं। हमारा लोकतंत्र तब फलता फूलता नहीं है जब संस्थाओं के बीच टकराव होता है। संविधान इस बात की मांग करता है कि समन्वय हो, सहभागिता हो, विचार विमर्श हो, संवाद और वाद-विवाद हो। इस मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आनंदी बेन पटेल नाम ही काफी है। जिस प्रदेश में वह शिक्षक रहीं, मंत्री रहीं और मुख्यमंत्री रहीं। आज उस प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज श्रमिक दिवस भी है। इस दिन को उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन रखा गया। यह कितना सोच समझकर किया गया होगा। आनंदी बेन इतनी सरल नहीं हैं, जितनी दिखती हैं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है। सीएम योगी को युवा कहा जा सकता है। आज युवा की परिभाषा समझ नहीं आती है। यूपी आठ साल बेमिसाल के लायक है। यहां महाकुंभ सबसे बड़ा आयोजन हुआ। इसमें 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का आना और सफलतम आयोजन होना, सदियों तक याद रहेगा। भारत के सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे यूपी में हैं सीएम उत्तम प्रदेश के सारथी हैं। आपका भी आकलन आसान नहीं है। आठ साल में यूपी को बिना टैक्स के ही 12 लाख करोड़ से 30 लाख करोड़ तक ले गए। यह हर अर्थशास्त्री के लिए अचंभा है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। भारत के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यहां है। आपके यहां छह शहरों में मेट्रो है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति व वाद-विवाद जरूरी है। अभिव्यक्ति का कोई कोई अर्थ नहीं है। यदि उसमें वाद विवाद नहीं है। लेकिन, यहां भी एक ईको सिस्टम होना चाहिए। क्योंकि अभिव्यक्ति अगर पराकाष्ठा पर चली जाए तो अधिकार विकार बन जाता है। अहम और अहंकार व्यक्ति और संस्था दोनों के लिए घातक है। हमारी सांस्कृतिक विरासत बेमिसाल है। कोई भी चुनौती दे उसे स्वीकार करना चाहिए। हम चुनौतियों से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। अपनों से मिली चुनौती सबसे खतरनाक होती है उन्होंने पहलगाम की घटना को भी एक चुनौती बताया। कहा कि पीएम के नेतृत्व में हम सुरक्षित हैं। हम एक देश के रूप में उनके साथ खड़े हैं। राष्ट्रवाद हमारा धर्म है। इससे दूर नहीं रह सकते। यही कारण है कि दुनिया आज हमारी तरफ देख रही है। चुनौतियों को अवसर में बदलने की हमारे पास क्षमता है। सबसे खतरनाक चुनौती वह है जो अपनों से मिलती है। किंतु हम उसकी चर्चा भी नहीं कर सकते हैं। विधायिका फैसला नहीं लिख सकती है उप राष्ट्रपति ने बोलते हुए आगे कहा कि सीएम हो, सांसद या अन्य जनप्रतिनिधि हो। सभी की शपथ संविधान के प्रति होती है। जबकि राज्यपाल, राष्ट्रपति की शपथ इनसे अलग होती है। इस तरह के गरिमापूर्ण पदों पर टिप्पणी करना चिंतनीय है। सभी संस्थान अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। चुनाव के माध्यम से 140 करोड़ जनता अपनी भावना जनप्रतिनिधि को चुनकर व्यक्त करती है। जो उनकी आवाज सदन में होती है। विधायिका फैसला नहीं लिख सकती है। मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। यहां बहुत सारे प्रतिभाशाली लोग है। उसकी लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। फिर भी मैं अपील करता हूं कि सभी संस्था आपस में समन्वय सहयोग एवं एक दूसरे के सम्मान के साथ चलें।  

देश में 90 फीसदी लोग पीडीए के अगर ये लोग साथ आ जाते हैं तो जीत सौ फीसदी पक्की : अखिलेश यादव

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का जो फैसला लिया है यह खुशी की बात है। सरकार सामाजिक न्याय की दिशा में कुछ आगे बढ़ी है। ये तो शुरुआत है। यहां से सामाजिक न्याय की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब धांधली न करें। ठीक तरह से जातीय जनगणना कराएं, सरकार गड़बड़ी न करे। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय लेना इंडिया गठबंधन के एजेंडे की जीत है। देश संविधान से चलता है मन विधान से नहीं। आज सरकार जातीय जनगणना के लिए तैयार हो गई है। अब निजी संस्थाओं में नौकरी पर बहस चलेगी। श्रमिकों को बहुत बहुत बधाई। श्रमिक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। अलग-अलग तरह के बाजार में श्रमिक हैं। भाजपा राज में सभी की चुनौतियां एक जैसी हैं। हमें आपको मशीन समझा जाता है। उत्पीड़न हो रहा है। आउटसोर्स किया जा रहा है। मजदूरी में भी कमीशनखोरी हो गई। देश का डाटा निकलें तो 99 फीसदी मजदूर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के होंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन शंख बजा है तो परिवर्तन होना तय है। पीडीए हेल्पलाइन के बाद पीडीए डेटा सेंटर बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी वेबसाइट से आकंड़े लिए और ग्राफ पेश किया तो सरकार को बुखार आ गया। खुद सामने न आकर अपने अधिकारी को आगे किया जो रिटायर होने वाले हैं। बहुत से जिले हैं जहां हमने डाटा जुटा लिया है जो बहुत शॉकिंग हैं। अखिलेश यादव ने सपा में शामिल होने वाले लाल चंद गौतम के बारे में कहा कि गौतम वो साथी हैं जिनकी वजह से भाजपा अपने एसी कमरों से निकल कर सड़कों पर आ गई। भविष्य में इस तरह का कोई काम न करें जिससे किसी को ठेस पहुंचे। हमने समझा दिया है अपने कार्यकर्ताओं को लेकिन क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समझाएगी कि महापुरुषो का सम्मान करना सीखें। पूर्व सांसद अरविंद ने कहा कि हम अति संवेदनशील अपील करते हैं कि भावनाओं में बहकर किसी राजनीतिक की तुलना किसी महापुरुष से न करें। वो दिव्य व्यक्तित्व हैं जिनकी किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती है। बदरुद्दीन खान सपा में शामिल हो गए।

जीवन में चुनौती नहीं है तो जीवन का सार बेकार : सीएम योगी

लखनऊ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। स्वामी चिदानंद सरस्वती भी साथ में रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी रहीं। कार्यक्रम में पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में महाकुंभ के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है जिसमें उपराष्ट्रपति का आगमन है। ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ पुस्तक राज्यपाल के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण कृति है। जीवन के हर पहलू को 14 अध्याय में संजोया गया है। जैसे समुद्र मंथन से 14 रत्न निकले थे, वैसा ही है। किसान परिवार में जन्मी बेटी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय की सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि किसान परिवार में जन्म लेकर शून्य से शिखर तक की यात्रा तय करना। किसी वैष्णव, किसान परिवार में सात दशक पहले कोई बेटी पढ़े, यह उस समय कल्पना थी। उस कल्पना को अपनी जिजीविषा से राज्यपाल ने आगे बढ़ाया। माता-पिता के संस्कार, संघर्ष से आगे बढ़ीं। एक शिक्षक, प्रधानाचार्य, मंत्री, सीएम अब राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल एवं कार्यक्रमों को जानने का अवसर हम सभी को मिलता है। उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। हमें उनका मार्गदर्शन मिले। महाकुंभ में उप राष्ट्रपति की उपस्थिति प्रेरणादायी रही सीएम ने आगे कहा कि अक्सर हम शिखर को देखते हैं, उसकी नींव बनाने की मेहनत को नहीं देखते हैं। यह किताब नई प्रेरणा होगी। महाकुंभ में उप राष्ट्रपति की उपस्थिति प्रेरणादायी रही। उन्होंने इसमें भागीदार बन नई ऊंचाई दी। आपकी और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से महाकुंभ को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया गया। चुनौती इन्हें भी पसंद है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य सही नहीं था। जैसे ही स्वस्थ हुए पूरे देश में दौरे शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र तब भी कुंद होता है जब सुनने वाला तैयार नहीं होता है। यह किताब लोकतंत्र की कृति बनेगी।  

पहलगाम हमला : शुभम की पत्नी की बातें सुन राहुल गांधी भावुक

कानपुर आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के हाथीपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पहलगाम में हुई घटना की पल-पल की जानकारी दी। बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले उनके पति को गोली मारी। जिस समय उनके साथ यह घटना हुई, वहां पर करीब 300 से 400 लोग थे। आतंकवादी चुन-चुनकर सिर्फ युवा जोड़ों (कपल्स) को ही निशाना बना रहे थे। बताया कि आतंकी पहले लोगों से कई सवाल करते, उसके बाद बड़ी निर्दयता से गोली मार देते थे। आतंकी जिस तरह से एक के बाद एक लोगों को मार रहे थे, ऐसा लगा कि वे सभी को मार देंगे। राहुल गांधी ने एक-एक करके सभी परिजनों की बातें सुनीं। यह सुनकर वह कई बार भावुक हुए। शुभम की पत्नी ऐशान्या जब बताते हुए रोने लगीं तो उन्हें ढांढस बंधाया। राहुल के हाथीपुर आगमन पर पार्टी की ओर से किसी भी तरह का स्वागत करने, नारेबाजी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के माध्यम से उन्होंने एक दिन पहले ही इस संबंध में कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी कर दिया था। ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने इसके लिए वीडियो भी जारी किया था। वह चकेरी एयरपोर्ट से सीधे शुभम के घर पहुंचे और वहां से वापस एयरपोर्ट। फिर हवाई जहाज से दिल्ली चले गए। ‘मेरा पति गुमनामी की मौत नहीं मर सकता, उसे शहीद का दर्जा दिलाइए’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। वह यहां पर करीब 20 मिनट रहे। शुभम के पिता संजय द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या ने उनसे शुभम को शहीद का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा पीएम को चिट्ठी लिखेंगे पत्नी ने कहा कि उनका पति गुमनामी की मौत नहीं मर सकता है। राहुल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इसके लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे। यह भी बताया गया कि इस घटना को देखते हुए उन्होंने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए भी प्रधानमंत्री से कहा है। शाम करीब 3.45 बजे चकेरी एयरपोर्ट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे हाथीपुर पहुंचे।  ‘आपने भी आतंकवाद में दादी और पिता को खोया है, मेरा भी दर्द समझिए’ शुभम के पिता ने उनसे कहा कि आपने भी अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को आतंकवाद में खोया है। ऐसे में मेरा दर्द समझिए, मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिलाइए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए सभी को साथ आना पड़ेगा। राहुल गांधी ने इस दौरान ऐशान्या और परिजनों की बात फोन के जरिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्र्रा से कराई। उन्होंने भी परिजनों को पूरा सहयोग करने को कहा। सरकारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो जिलाध्यक्ष की कार से गए राहुल चकेरी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हाथीपुर जाने के लिए लाई गई कार ने धोखा दे दिया। समय पर वह स्टार्ट नहीं हो पाई। इस पर राहुल गांधी उसे छोड़कर पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की कार से रवाना हो गए। हालांकि सुरक्षा की द़ृष्टि से उनकी कार को साथ में चल रहे निजी सहायक अलंकार पवई ने चलाया। इस बीच एयरपोर्ट पर अंदर कौन-कौन पार्टी का नेता रहेगा, इसे लेकर भी काफी झिकझिक हुई। बताया जा रहा है कि पहले पूर्व विधायक सुहैल अंसारी, संजीव दरियावादी, नौशाद आलम मंसूरी, मदन मोहन शुक्ला सहित कई लोगों को बाहर रखा गया था। जब इसका विरोध होने लगा तो कुछ लोगों को अंदर बुला लिया गया। जब राहुल शुभम के आवास पहुंचे तो वहां पर पहले से काफी कार्यकर्ता थे। उन सभी को घर के अंदर जाने से रोका गया। इस पर पुलिस के साथ झड़प भी हुई। 

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 317 पदों पर निकली भर्ती

प्रयागराज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। University of Allahabad में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, और प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कुल 317 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिनमें प्रोफेसर के 64 और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 126 पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही सहायक प्रोफेसर के कुल 127 पदों पर भी भर्ती निकली है। इन पदो के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार allduniv.ac.in पर जाकर 2 मई 2025 तक आवेदन कर सकते है। शिक्षा और योग्यता सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को जेआरएफ, पीएचडी या फिर नेट में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। तभी इस पद पर आवेदन करने के लिए आप पात्र होंगे। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रखे कि इस पद के लिए अनुसंधान कार्य और अनुभव की शर्तें भी लागू हो सकती हैं। इसलिए अपनी तैयारी पूरी रखे। इसके अलावा प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही मास्टर डिग्री और उच्च स्तर के शैक्षणिक अनुभव भी होनी चाहिए। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर allduniv.ac.in पर क्लिक करें। जिसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन में मांगी गई सारे डिटेल्स को सावधानी पूर्वक भरे। अंत में एक बार सारी चीजों को चेक करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet