LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक यूपी कई जिलों में बादल बरसने वाले है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. बिजली गिरने को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. विभाग ने रविवार को इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में गर्म और उमस भरी रात होने की संभावना जताई गई है. वहीं आज से 25 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान बारिश और तेज हवा चलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और इसके आसपास के इलाकों में बादल गरज सकते हैं. साथ ही बिजली चमकने और ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान- 2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा, साथ लड़ेंगे

लखनऊ लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सुगबुगाहट कम देखने को मिल रही थी. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच खींचतान देखने को मिली थी. हालांकि, प्रेस वार्ता में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि 2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा है कि 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे. प्रेस वार्ता में क्या बोले अखिलेश यादव? अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे और समाजवादी की सरकार बनाएंगे, जहां सबको न्याय मिलेगा. वक्फ कानून पर अखिलेश का केंद्र पर हमला अखिलेश यादव ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वक्फ कानून लाकर जमीन हड़पने की तैयारी कर ली है. जहां भी जमीन दिखती है, बीजेपी कब्जा कर लेती है. ये पार्टी ‘भूमाफिया’ बन गई है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के माध्यम से मोदी सरकार ने लोगों से उनके पैसे छीन लिए. साथ ही आरक्षण के अधिकारों को घटाया गया. महाकुंभ पर क्या बोले अखिलेश? अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 की आलोचना करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान प्रबंधन अच्छे से नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए. अखिलेश ने आरोप लगाया कि महाकुंभ में मृतकों की संख्या को लेकर योगी सरकार ने झूठ बोला. महाकुंभ से हुए आर्थिक लाभ के आंकड़े झूठ पेश किए. साथ ही महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के आंकड़े भी गलत पेश किए गए. प्रशासन जनवरी की भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी करने में असफल रही. जब ड्रोन और सीसीटीवी की सख्त जरूरत थी तो वो बंद पड़े थे. अखिलेश ने सरकार पर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों पर मौत के कारण को बदलने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया.  

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया

प्रयागराज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। अखिलेश रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे और सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में भाजपा माहिर है। महाकुंभ में भी कुछ इसी तरह का खेल किया गया। सीएम योगी ने इंटरव्यू में दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था की गई है, जो पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुई है। सपा मुखिया ने कहा कि पहले किसी सरकार में कोई एक मंत्री प्रोपेगेंडा करता था, लेकिन आज पूरी भाजपा सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही है। यह सरकार तीस मार खां है। हर आंकड़े में 30 आता है। अखिलेश यादव रविवार को सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और इंतजाम कम थे, लेकिन प्रचार में बहुत आगे रहे। प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को सुझाव दिया। हमारी तरह से जो भी सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से आता था, भाजपा उसको आलोचना समझती थी। कहा कि सपा ने 2013 का महाकुंभ सफलता पूर्वक कराया था। इसके अनुभवों के आधार पर हम लगातार सरकार को सुझाव देते रहे, लेकिन भाजपा सरकार इसे आलोचना मानकर इसको नजरअंदाज करती रही। कहा कि भाजपा के अंदर अहंकार इतना है कि अच्छी सलाह को भी बुरा मानते हैं। जिस तरह से 2025 के महाकुंभ। भाजपा के अंदर इतनी नकारात्मकता है कि अच्छी राय को भी गलत मानते हैं। भाजपा की ओर से महाकुंभ में जो आंकड़े बताए जा रहे थे सब हवा हवाई थे। इस पर स्टडी हो सकती है।

भड़काऊ कंटेट्स या पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज भड़काऊ पोस्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है. अदालत ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि लाइक करना और शेयर करना अलग है. भड़काऊ पोस्ट को शेयर करना अपराध माना जाएगा, लेकिन सिर्फ लाइक करने पर IT एक्ट की धारा 67 लागू नहीं होगी. इस फैसले के साथ ही उच्च न्यायालय ने IT एक्ट के तहत याचिकाकर्ता इमरान के खिलाफ लंबित केस को रद्द कर दिया है. यह फैसला सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि पोस्ट को तब ही प्रकाशित कहा जा सकता है जब वो शेयर या फॉरवर्ड किया जाए. IT एक्ट के तहत अश्लील कंटेंट प्रसारित करना अपराध है. भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप बता दें कि आगरा के इमरान पर भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप था. मंटोला थाने में इमरान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया. जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. इस पर जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने आदेश दे दिया है.

प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां, पांच महीने बाद प्रेमी संग उसे दिखी, पति ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी पांच महीने बाद अपने प्रेमी संग उसे दिखी तो तीनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर आकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी 27 वर्षीय आकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आकाश की पत्नी करीब पांच महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद आकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पांच महीने पहले दर्ज हुई तहरीर में जांच के बाद पुलिस ने आकाश की पत्नी और उसके प्रेमी को दिल्ली में पकड़ा था। इसके बाद पत्नी ने आकाश के खिलाफ बयान दिए और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आकाश अपने दो बच्चों के साथ ससुराल महुआ पाठक सिंधौली में रहने लगा था। तीन दिन पहले आकाश की पत्नी और उसका प्रेमी महुआ पाठक पहुंचे थे, जहां कुछ विवाद हुआ था। हालांकि तीनों के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को आकाश को मोटरसाइकिल से उचौलिया वापस छोड़ा गया। लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे आकाश को उसके भाई ने शराब पीने की आशंका जताई, लेकिन जब आकाश गिर पड़ा तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन शनिवार सुबह करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यूपी में अतुल सुभाष जैसा कांड: इंजीनियर ने वीडियो बना होटल में दी जान, इंसाफ न मिले तो नाली में बहा देना मेरी अस्थियां

इटावा बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह औरैया के रहने वाले इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (उम्र 33 वर्ष) ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगा इटावा के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात को फांसी लगाने से पहले मोनू ने एक-एक मिनट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसमें आरोप लगा रहा कि बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगने के बाद से पत्नी वहीं आकर रहने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी, उसकी मां और पिता ने दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पत्नी मकान और अन्य संपत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं बगैर उसकी जानकारी के पत्नी ने गर्भपात भी करा दिया। रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से वह तंग आ चुका है। वीडियो में अपने माता पिता को संबोधित कर वह यह भी कहता है कि यदि उसके मरने के बाद भी इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थितयां नाली में बहा देना। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।   दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा प्रसाद कस्बा कंचौसी का रहने वाला मोनू यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव पुणे में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुणे जाने के लिए घर से निकला और इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में एक होटल लिया। यहीं से दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। इसके बाद चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे मोहित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजन इटावा पहुंच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को शव कंचौसी लाया गया। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मोहित ने वीडियो में अपने मम्मी-पापा से माफी भी महंगी। कह रहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। सात साल से रिलेशन में थे, मर्जी से की थी शादी मोनू और उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी प्रिया यादव शादी के पहले भी सात साल तक रिलेशन में थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वीडियो में मोहित कह रहा कि प्रिया का चयन बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर हो गया। इस वजह से वह बिहार में रहकर वहीं नौकरी करने के लिए बुला रही थी। वह प्रिया को अपने साथ पुणे में रखना चाहता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बढ़ता गया। उसे झूठा फंसाए जाने की धमकी दी जाने लगी। इसमें प्रिया के घर वाले भी शामिल थे। साले ने एक बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना मोनू कह रहा कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा, वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। वह पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जाने देने की बात कह रहा है। अपने माता-पिता से अपील करता है कि मरने के बाद भी उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना।

मुख्यमंत्री योगी ने घाटमपुर स्थित नवेली प्लांट का किया निरीक्षण

कानपुर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। सीएम जनसभा स्थल के साथ मेट्रो, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का विमान सुबह 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कानपुर आ रहे हैं। पनकी पावर हाउस का करेंगे निरीक्षण इसके लिए जोरदार तैयारियां होनी चाहिए। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से घाटमपुर स्थित नवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इसके x कमिश्नरी पुलिस ने उनकी सुरक्षा में छह डीसीपी, 10 एडीसीपी, 22 एसीपी, 45 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा व 700 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा अन्य जनपद से छह एडीसीपी व एसीपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सपा को भी कांग्रस और भाजपा की तरह, सपा से रहें सावधान : मायावती

लखनऊ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्हेंने सपा पर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सपा को भी कांग्रस और भाजपा की तरह बताया है. वहीं लोगों से सपा से सावधान रहने की अपील की है. मायावती का ये रूख साफ कर रहा है कि वे अब किसी भी पार्टी के साथ चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहतीं. अकेले अपने दम पर प्रदेश में फिर से पैठ बनाना चाहती हैं. साप को लेकर उन्होंने X पर पोस्ट साझा किया है. मायावती ने लिखा है कि ‘कांग्रेस, भाजपा आदि की तरह सपा भी बहुजनों में से ख़ासकर दलितों को इनका संवैधानिक हक देकर इनका वास्तविक हित, कल्याण व उत्थान करना तो दूर, इनकी गरीबी, जातिवादी शोषण व अन्याय-अत्याचार आदि खत्म करने के प्रति कोई सहानुभूति/इच्छाशक्ति नहीं, जिस कारण वे लोग मुख्यधारा से कोसों दूर हैं. सपा द्वारा बीएसपी से विश्वासघात, उसके नेतृत्व पर 2 जून को जानलेवा हमला, प्रमोशन में आरक्षण का बिल संसद में फाड़ना, इनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए नये जिले, पार्क, शिक्षण व मेडिकल कालेजों का नाम बदलना आदि ऐसे घोर जातिवादी कृत्य हैं जिसको माफ करना असंभव है.’ सपा कभी दलितों और बहुजनों की हितैषी नहीं हो सकती- मायावती मायावती आगे लिखती हैं कि ‘जबकि बीएसपी अपने अनवरत प्रयासों से यहां जातिवादी व्यवस्था को खत्म करके समतामूलक समाज अर्थात् सर्वसमाज में भाईचारा बनाने के अपने मिशन में काफी हद तक सफल रही है, उसको सपा अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए बिगाड़ने में हर प्रकार से लगी हुई है. लोग जरूर सावधान रहें. स्पष्ट है कि कांग्रेस व भाजपा आदि की तरह ही सपा भी अपनी नीयित व नीति में खोट/द्वेष के कारण कभी भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है, किन्तु इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर लगातार छलावा करती रहेगी, जबकि बीएसपी ’बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने को समर्पित व संघर्षरत है.’

अखिलेश यादव ने आगरा में खेला पीडीए कार्ड, भाजपा की बढ़ेगी मुश्किलें

आगरा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा में सामाजिक न्याय की नई क्रांति का नारा दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की वैचारिक लड़ाई का आगरा नया केंद्र बनकर उभरेगा। वह शनिवार को साफ कर गए कि 2027 का चुनाव आगरा बनाम पीडीए होगा। सपा मुखिया ने पीडीए कार्ड को नई धार दी और सपाइयों में जोश भरा। कहा कि वह आगरा में संकल्प लें और इसे सामाजिक न्याय का प्रतीक मानें। पीडीए से 2024 में मिली सफलता को सपा 2027 चुनाव में फिर भुनाना को आतुर है। इसलिए शनिवार को उनके निशाने पर एक तरफ योगी सरकार में पीडीए के लोगों पर हुए अत्याचार, तो दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को पीडीए के लिए ढाल बताया। आगरा में नौ विधानसभा सीटें और 15 लाख से अधिक दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मतदाता हैं। सिर्फ बाह की सीट छोड़कर बाकी आठ सीटों पर कभी भी सपा का खाता नहीं खुला। 30 साल से सपा तीसरे नंबर की पार्टी रही। लेकिन 2022 के चुनाव में सपा, कांग्रेस और रालोद ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा। इससे वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और नौ विधानसभा सीटों में से छह पर गठबंधन दूसरे नंबर पर रहा। राणा सांगा पर मचे घमासान के बाद सपा सुमन को दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है और बाबा साहब के नाम पर दलितों को साधने में लगी है। वहीं, अल्पसंख्यक और गैर यादव मतदाताओं में भी अपनी पैठ बनाने में जुटी है। सपा सांसद के आवास पर हुए हमले को दलित नेता के घर पर हमले के रूप में प्रचारित कर रही है। महापुरुषों पर टिप्पणी नहीं करने की नसीहत सपा मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महापुरुषों पर कोई टिप्पणी न करें। इसके साथ ही कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने दिया जाए। क्योंकि इतिहास में कई ऐसी बातें हैं, जो न हमें पसंद आएंगी और न उन्हें। सपा प्रमुख के आने पर आगरा, मथुरा, हाथरस, इटावा, मेरठ तक से कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी आगरा आए थे।

महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल

महोबा कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटनास्थल पर डंपर बाएं साइड में मिला और कार भी इसी साइड में सड़क किनारे कुछ दूरी पर पड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से कार डंपर से अनियंत्रित होकर टकराई। डंपर के पहिए बाएं साइड में घूमे मिले। वहीं ओवरटेक के चलते भी घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार रायबरेली से शादी से लौटकर वापस सागर जा रहा था। शादी से घर लौट रहा था परिवार मप्र के जिला सागर के थाना बहेरिया के ग्राम जिंदा निवासी 32 वर्षीय हार्दिक मौर्या, अपनी पत्नी 28 वर्षीय मोहिनी, 55 वर्षीय मां उर्मिला, 60 वर्षीय पिता सतीश मौर्या के साथ रायबरेली में मौसी के पुत्र विनय की शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार को पूरा परिवार बलेनो कार में सवार हो रायबरेली से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी से करीब 8 किमी दूर बरीपुरा स्टैंड के पास कार की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत कार हार्दिक चला रहा था। घायलों को दो एंबुलेंसों से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां मोहिनी, उर्मिला व सतीश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हार्दिक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को दो क्रेन मशीनों की मदद से निकाला गया। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हार्दिक की बहन भोपाल निवासी शशि ने बताया कि उसकी मौसी रायबरेली निवासी मिथलेश के पुत्र विनय मौर्या की 15 अप्रैल की शादी थी और सभी लोग शादी संपन्न कराने के बाद शनिवार को अपने घर आ रहे थे। उनका भाई इलेक्ट्रानिक व्यापारी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

अनुज चौधरी को साल में 52 जुमे वाले बयान पर मिली क्लीन चिट

संभल साल में 52 जुमे और होली एक बार… वाला बयान देने वाले संभल के सीओ अनुज चौधरी को इस मामले की जांच बाद क्लीन चिट मिल गई है। पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस बयान को पुलिस सेवा नियमावलियों का उल्लंघन बताया था। शासन स्तर पर शिकायत की थी। आला अफसरों की जांच में शिकायत सही नहीं पाई गई। इस शिकायत की जांच संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा की गई थी। एएसपी ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला जिससे आरोप सही पाए जाते। इसके चलते आरोप खारिज करते हुए क्लीनचिट दे दी गई है। इस मामले में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज कुमार अवस्थी ने आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) को पत्र लिखकर आरोप खारिज किए जाने की जानकारी दी है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। माहौल को तनावग्रस्त करने का लगा था आरोप आरोप यह भी लगाया था कि बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद ही आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने एसपी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद संभल में तैनात एएसपी श्रीश्चंद्र ने जांच की। जांच के दौरान एएसपी ने स्थानीय उन लोगों के बयान लिए, जो पीस कमेटी की उस बैठक में मौजूद थे, जहां सीओ ने ऐसा बोला था।  ‘उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी’ इसके अलावा सीओ की बात का समर्थन करने वाले जनता कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और असमोली के गांव दबोई निवासी यासीन के बयान भी दर्ज किए थे। अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी। मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सीओ के दो बयान रहे थे चर्चा में पहला बयान सीओ अनुज चौधरी ने 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि होली का पर्व साल में एक बार आता है। जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। जिन मुसलमानों को रंग से परहेज है, वे रंग के दौरान घर से न निकलें। आगे कहा था कि या फिर दिल बड़ा रखें और होली के रंग से परहेज न करें। दूसरा बयान ईद को लेकर 28 माच को हुई बैठक में सीओ ने कहा था कि यदि ईद की सेवई खिलानी हैं तो गुजिया भी खानी होगी। सीओ ने जांच के दौरान दिए बयान में कहा है कि वह दोनों समुदायों के बीच शांति कायम करने के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हों।

आगरा हिंसा : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, करणी सेना नहीं वो योगी सेना, सरकार ने की फंडिंग

लखनऊ राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए बयान के बाद छिड़े सियासी घमासान के बीच शनिवार को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है। सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं। जिस तरह हिटलर सेना रखता था, लोगों की आवाज दबाने के लिए उसी तरह ये योगी सेना लोगों को डरा रही है। ताकत दिखाने नहीं आया हूं… अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।   पीडीए को डराने की कोशिश अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।  अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है।  

बरेली समेत पूरे मंडल में आंधी के साथ बारिश, गिरे सैकड़ों पेड़

बरेली बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली मंडल समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरूनगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए। पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं। बदायूं में फसलों को नुकसान बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर गिरे पेड़ बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था।

कचरे और धातु स्क्रैप से थीम पार्क के निर्माण का सफल प्रयोग अब श्रीराम और श्रीकृष्ण की नगरी में भी आजमाया जाएगा

लखनऊ संगमनगरी में कचरे और धातु स्क्रैप से थीम पार्क के निर्माण का सफल प्रयोग अब श्रीराम और श्रीकृष्ण की नगरी में भी आजमाया जाएगा। प्रयागराज में बना शिवालय पार्क महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा था। अब उसकी तर्ज पर मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में लवकुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इनमें प्रभु श्रीराम और कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इन थीम पार्क की कार्ययोजना प्रस्तुत की है। प्रभु के प्रसंगों को दिखाया जाएगा मथुरा-वृदांवन क्षेत्र में बनने वाले कृष्ण लोक पार्क में 3-डी इमेजिंग, इंटरेक्टिव मॉडल और लाइट एंड साउंड के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दिखाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ पूतना, बकासुर और कंस वध की लीला को दर्शााया जाएगा। कान्हा के युवाकाल, चीर हरण से द्रौपदी की रक्षा की लीला से लेकर महाभारत में गीता का उपदेश देते हुए उनके विराट स्वरूप को भी प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए बांसुरी और मयूर आकृति के झूले, द्वापर युगीन मथुरा-वृदांवन का परिदृश्य भी बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या के लव-कुश पार्क में प्रभु श्रीराम और लव-कुश के जीवन प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। इंटरेक्टिव तकनीक के प्रयोग से रामकथा के प्रेरक प्रसंग दिखाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन की भी होंगी सुविधाएं बच्चों के मनोरंजन के लिए एंटरटेनमेंट जोन में सेल्फी प्वाइंट, धनुष-बाण का मैदान, घोड़े की सवारी, आब्सटेकल मार्ग, लर्निंग एरिया आदि बनाया बनाया जाएगा। जबकि श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र में एलईडी डिस्प्ले, इंटरेक्टिव एलईडी वाल, म्यूरल वाल, प्रोजेक्शन और टच कियोस्क जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। नगर विकास विभाग अपनी कचरे से कंचन की नीति के तहत शहर के वेस्ट मटेरियल और धातु स्क्रैप से इन पार्कों का निर्माण कराएगा। विभाग के अनुसार ये पार्क मथुरा और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र बनेंगे और इससे नगरीय निकाय के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

कानपुर एयरपोर्ट पर एक 72-सीटर हवाई जहाज में बम रखा गया, अफवाह से मचा हड़कंप, दो घंटे की हुई जांच

कानपुर कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। घटना तब हुई जब किसी सिरफिरे ने फोन करके एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी कि एयरपोर्ट पर एक 72-सीटर हवाई जहाज में बम रखा गया है। यह जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई। एयरपोर्ट पर तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया और एयरपोर्ट के हर कोने को खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कानपुर एयरपोर्ट पर सामान्यतः 72 सीटर हवाई जहाजों का संचालन नहीं होता है, जिससे बम की सूचना के होने की संभावना पर सवाल उठने लगे। हालांकि, पूरे एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा बलों ने सर्च किया, ताकि किसी भी प्रकार के खतरे से बचा जा सके। बम की अफवाह को लेकर पुलिस ने चकेरी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। इसी बीच, पुलिस ने मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए सिरफिरे की पहचान करने के लिए मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे मोहित नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति ने टर्मिनल ड्यूटी सेल न्यू चकेरी एयरपोर्ट पर फोन किया और कहा कि कानपुर एयरपोर्ट पर 72 सीटर फ्लाइट में बम है। इस सूचना पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी), अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी), सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी और कमिश्नरेट कानपुर नगर को अवगत कराया गया और तत्काल प्रभाव से थाना चकेरी पुलिस बल व सर्विलांस टीम की मदद से त्वारित कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति को दो घंटे के अंदर हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet