LATEST NEWS

MP : होटल में बनता था ब्रांडेड कंपनियों का शैंपू, डव, सनसिल्क और क्लीनिक प्लस

जबलपुर. जबलपुर में नकली खाद, घी, मसाले के बाद नकली शैंपू बनाने का मामला सामने आया है। यहां के एक होटल में डव, सनसिल्क, क्लीनिक प्लस, हेड एंड सोल्डर और पैंटीन कंपनी का नकली शैंपू बन रहा था। आरोपी दिल्ली से केमिकल मंगाते थे और उसमें नमक, रंग मिलाकर नकली शैंपू तैयार करते थे। इसे ब्रांडेड कंपनियों के खाली डिब्बों में पैक कर देते थे। फिर गली-मोहल्ले में सस्ते में नकली शैंपू को 40% तक डिस्काउंट बेचते थे। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओमती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्रांडेड कंपनियों के शैंपू बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने सोमवार की रात नया मोहल्ला में मोहम्मदी गेट के पास संचालित होटल सैफी पैलेस में दबिश दी। पुलिस ने नकली शैंपू बनाते टेढ़ी बगिया इस्लाम नगर आगरा निवासी इम्तियाज अली, सोनू मलिक, शाहगंज आगरा निवासी मोहम्मद आमीन, मोहम्मद जाकिर, टेढ़ी बगिया निवासी अरमान खान, अरफात खान और इकबाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया। गली मोहल्ले में घूमकर बेचते थे शैंपू आरोपी होटल सैफी पैलेस में ठहरे थे। यहां कमरा लेकर सातों आरोपी ब्रांडेड कंपनी की खाली शैंपू की बोतल में नकली मॉल भरकर बेचते थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से खाली डिब्बे कबाड़ी से खरीदकर लाते थे। ऐसे बनाते से नकली शैंपू दिल्ली के चांदनी चौक से ट्रेन से केन में केमिकल भरकर मंगवाते थे, ये पानी जैसा रहता है। फिर इसमें सेलम का पाउडर, शैंपू बनाने का केमिकल, नमक और रंग का इस्तेमाल कर ब्रांडेड कंपनियों से मिलता-जुलता शैंपू तैयार करते थे। इसे गली-मोहल्ले 30 से 40% डिस्काउंट में बेच देते थे। ब्रांडेड कंपनियों की शैंपू जब्त आरोपी पाउडर व केमिकल मिलाकर ब्रांडेड कंपनी के शैंपू जैसा कलर मिलाते थे। फिर डव, सनसिल्क, क्लीनिक प्लस, हेड एंड सोल्डर, पैंटीन कंपनी के नकली शैंपू बनाते थे। ब्रांडेड कंपनी के ही बोतलों में भरकर गली-गली में फेरी लगाकर बेचते थे। लोगों से बोलते थे कि कंपनी को मॉल निकालना है, इस कारण डिस्काउंट दिया जा रहा है। होटल से ये हुआ जब्त ओमती पुलिस ने मौके पर शैंपू बनाने की सामग्री, केमिकल, नमक, रंग, सेलम का पाउडर, पानी, विभिन्न कंपनियों के शैंपू के खाली व भरे हुए बोतल जब्त किए। सातों आरोपी पिछले कुछ दिनों से होटल में ठहरे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। सातों आगरा से आकर जबलपुर में रुके थे। होटल संचालक द्वारा भी इसकी सूचना थाने में नहीं दी गई थी। इस पर भी कार्रवाई हो सकती है।

MP ……. ABVP के पूर्व महानगर मंत्री ने किया रेप

जबलपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया के खिलाफ महिला थाने में सोमवार को 23 वर्षीय छात्रा ने रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी पिछले 3 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने छात्रा की मांग में सिंदूर भरकर बोला था- हिंदू धर्म के मुताबिक वह उसकी पत्नी है। जब समाज के सामने शादी की बात आई, तो बोला- वो तो ढोंग था। जबलपुर की रहने वाली पीड़िता पुणे से पढ़ाई कर चुकी है। 2018 में उसकी मुलाकात राइट टाउन निवासी शुभांग गोटिया (25) से हुई थी। शुभांग तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर मंत्री हुआ करता था। उसने छात्र को प्यार के झांसे में फंसाया। फिर एक दिन उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए बोला- हिंदू धर्म के मुताबिक आज से दोनों पति-पत्नी हैं। पुणे भी आरोपी जाता रहता था मिलने छात्रा ने जबलपुर की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जब वह पुणे में पढ़ाई कर रही थी, तो आरोपी भी वहां उससे मिलने जाता था। आरोपी पुणे, गोवा, कान्हा-किसली समेत कई जगह उसे घुमाने के बहाने ले जाकर शोषण करता रहा। जब भी छात्रा उससे शादी करने की बात करती, तो बोलता कि हम तो शादी कर ही चुके हैं, बस समाज के सामने होनी है, वो भी हो जाएगी। जनवरी में मुकर गया आरोपी छात्रा ने आरोपी शुभांग से शादी करने की जिद पकड़ी, तो वह जनवरी 2021 में साफ मुकर गया। छात्रा को बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। सौ एकड़ जमीन दहेज में मिल रही है। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। शुभांग के इस तरह धाेखे का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। बड़ी मुश्किल से हिम्मत कर छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती घरवालों को बताया, तो वे भी परेशान हो गए। पिता समेत अन्य परिजनों ने महीनों उससे बात नहीं की। पांच महीने तक ये परिवार इसी कश्मकश में रहा कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया

MP : BJP मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, 612 क्वार्टर अवैध शराब पकड़ी

उज्जैन. भाजपा के ताजपुर नरवर मंडल के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल के घर से सोमवार को पुलिस ने हजारों रुपए की अवैध शराब पकड़ी। देवनारायण जायसवाल लॉकडाउन से ही बड़ी मात्रा में शराब बेच रहा था। साथ ही उसके सहयोगी के पास से भी बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। नरवर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देवनारायण पिता सुंदरलाल जायसवाल (48) निवास हरनावदा रोड से देशी शराब के 305 क़्वार्टर और गेंदालाल धोबी निवासी हरनावदा रोड नरवर से 307 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त किए गए हैं। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि कई दिनों से अवैध शराब बेचने की सुचना मिल रही थी। पहले भी टीम देवनारायण को पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन उस दौरान पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था, लेकिन रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, तो देवनारायण के घर से 305 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त किए। वहीं देवनारायण के सहयोगी गेंदालाल के घर से भी 307 देसी शराब के क़्वार्टर जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल देवनारायण देवास से शराब को बेचने के लिए उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र में लाया था, पुलिस को लाकडाउन से ही देवनारायण पर शक था। उसने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी शराब बेचीं थी, लेकिन उस समय वो पकड़ में नहीं आया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी पर आबकारी एक्ट 34 /2 में मामला दर्ज कर लिया है

MP : प्रेमिका ने रुकवा दी प्रेमी की बारात, देवर को करना पड़ा दुल्हन से शादी

छिंदवाड़ा. कहते हैं जिसका जहां नसीब होता हैं, उसकी वही शादी होती है, पगारा के सिरगोरा में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां रहने वाले एक युवक की सोमवार को शादी थी। युवक सज धज कर घोडी पर बैठकर दुल्हन को लाने निकल ही रहा था, तभी एक युवती अपने परिजनो के साथ यहां पहुँच गयी और युवक को उसका प्रेमी बताकर हंगामा मचाने लगी। हंगामा बढ़ता देख गांव के सामाजिक लोग इक्कठा हुए और मामले में सुलह कराई गई जिसके बाद शादी की रस्म पूरी तो हुई। लेकिन यहां हुए हंगामे के बाद दूल्हा और दुल्हन बदल गए। प्रेमी के भाई को करना पड़ा दुल्हन से शादी प्रेमिका के हंगामे के बाद यहां अजब हालात निर्मित हो गए। बारात का इंतज़ार कर रहे दुल्हन के परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो वे भी सिरगोरा पहुँच गए जहा एक अजीब निर्णय लिया गया। फैसला यह हुआ कि युवक का भाई की शादी दुल्हन से होगी, जबकिं दूल्हा बन चुके युवक को अपनी प्रेमिका से शादी करनी होगी। निर्णय अनुसार कथित युवक प्रेमिका के साथ परिणय सूत्र में बंध गयी। जबकिं इस कशमकश में दुल्हन को अपने देवर के साथ 7 फेरे लेने पड़े।

कानपुर में बस और टेम्पो की टक्कर में 17 की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां के किसान नगर में हाईवे पर एसी बस और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 11 की उम्र 30 साल से भी कम थी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने PMNR फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा दिए जाएंगे। घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गए हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन घायलों और मृतकों के शव इतने ज्यादा थे कि एंबुलेंस भी कम पड़ गए। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा उस वक्त हुआ, जब हाईवे पर DCM का ड्राइवर बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान टेम्पो दोनों के बीच में फंस गया। सभी मृतक एक ही गांव के हादसे में जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें सभी टेम्पो में सवार थे। उसमें करीब 18-19 लोग थे। सभी कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के लाल्हेपुर गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि ये लोग एक बिस्किट फैक्टरी में काम करते थे। नाइट शिफ्ट में काम के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। कानपुर से सूरत जा रही थी बस जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रेवल्स की स्लीपर बस कानपुर से गुजरात के सूरत जा रही थी। इसमें करीब 115 लोग सवार थे। कानपुर से 15 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक DCM ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रहा टेम्पो बीच में फंस गया और ये हादसा हो गया। टेम्पो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की भी मौत हुई है। एक साथ 7 शव लेकर अस्पताल पहुंचा लोडर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोडर में भरकर कई शव अस्पताल पहुंचाए गए। एक लोडर में 7-7 शव रखकर हैलट अस्पताल लाए गए। दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम सा गया। हैलट अस्पताल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को घर से वापस बुला लिया गया है।

प्रेमी संग मिल पति का मर्डर, शव 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया

मुंबई . मुंबई के दहिसर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर उसके शव को किचन में ही दफना दिया। हालांकि, वे ज्यादा दिन तक अपने गुनाह को छिपा नहीं सके। महिला की 6 साली की बच्ची ने ही उसका राज खोल दिया। हत्या के 11 दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि मां और उसके प्रेमी ने उसके सामने उसके पिता की हत्या की है। हत्या का राज खुलने के बाद फरार हुई महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कपड़े की दुकान में काम करता था मुंबई पुलिस के DCP (जोन 11) के विशाल ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले रईस की शादी साल 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे। रईस दहिसर में ही रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी। अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद से शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, पति की गैर हाजिरी में अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा महिला के घर आने-जाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। कुछ दिनों बाद इसकी भनक रईस को लग गई। इस बात को लेकर रईस और शाहिदा के बीच झगड़े शुरू हो गए। लगातार बढ़ते झगड़े से तंग आकर शाहिदा ने प्रेमी संग मिलकर उसे हटाने की योजना बनाई। प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से की हत्या विशाल ठाकुर ने बताया कि 20 मई को रईस के घर से बाहर जाने की जानकारी मिलते ही अमित फिर से शाहिदा से मिलने आया। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालत में थे और अचानक रईस पहुंच गया। इसके बाद पहले पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर शाहिदा ने चाकू घोंप कर रईस की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला काटा। इस बीच उसकी 6 साल की बेटी अपने ढाई साले के भाई के साथ खेलने के बाद बाहर से घर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी बाप की तरह काटकर जमीन में दफना देगी। शव के चार टुकड़े कर जमीन में दफनाया शाहिदा ने प्रेमी की मदद से रईस की लाश के 4 टुकड़े करके उसे किचन में ही दफना दिया। हालांकि, उसका फोन शाहिदा ने अपने पास ही रखा था। रईस के घर वालों का फोन आने पर शाहिदा कहती थी कि रईस बिना बताए कहीं चला गया है। रईस के गायब होने पर बढ़ा शक रईस के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके दोस्तों को संदेह हुआ। उनमें से एक ने दहिसर पुलिस स्टेशन में जाकर केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अकेले में बच्ची का बयान दर्ज किया और इस मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की गवाही के बाद पुलिस ने बुधवार को रईस की लाश को भी बरामद कर लिया है। शाहिदा ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

एक दुल्हन की दो-दो बारात, एक दूल्हे ने पहनाई वारमाला, दूसरे संग विदाई

एटा. यूपी के एटा में दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इतना कुछ होने के बाद हंगामा तो निश्चित ही होना ही था। दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हा, घरवालों ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। पूरा मामला कोतवाली देहात के एक गांव का है। गुरुवार को गांव में बारात आई थी। पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई तो वही दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंची। एक दुल्हन की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हा से जयमाला तक पड़ चुकी थी मगर बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हा के साथ दुल्हन की शादी कर दी गई। हंगामा के बाद सभी बाराती चले गए। वहीं जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया। दुल्हन की विदाई होने से नाराज दूल्हा, उसके घरवालें घर के बजाए कोतवाली देहात पहुंच गए। डायल-112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में बात चल रही है। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस करने मांग कर रहा है। चर्चा यह भी है कि लड़की के पिता ने दो जगहों से बेटी की शादी तय की थी। एसएचओ कोतवाली देहात प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले में कुछ लोग कोतवाली देहात आए है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ठगी होने की चर्चाएं गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहराल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है। निर्णय जो भी लेकिन हर किसी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर लगी हुई है।

यूपी : ट्रेन में मिली युवती को बनाया हमसफर, घर से लूट ले गई लाखों के जेवर

लखनऊ। यूपी अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने ट्रेन में मिली एक युवती को अपना हमसफर बना लिया। डेढ़ माह घर रहने के बाद शातिर युवती घर से लाखों के जेवर बटोर कर फरार हो गई। अब युवक शातिर युवती की तलाश में भटक रहा है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। वाकये के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। डेढ़ माह पहले वह किसी काम से ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच उसकी मुलाकात ट्रेन में बैठी युवती से हो गई। दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। दोनों एक दूसरे के हमसफर बनने के लिए तैयार हो गए। युवक शातिर युवती को घर ले आया और दोनों साथ-साथ रहने लगे। चार दिन पहले युवक घर से बाजार गया था। तभी शातिर युवती घर से करीब ढाई लाख रुपये की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक घर वापस लौटा तो युवती को गायब देख माथा ठनक गया। तभी से वह युवती की तलाश में जुट गया है। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया। इस संबंध में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

MP : कोरोना कर्फ्यू में बेरोज़गारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

उज्जैन. कोरोना के कारण हो रही मौत के बीच उज्जैन से एक दिल दहलाने वाली खबर आयी. यहां कोरोना कर्फ्यू के कारण बेरोज़गारी से जूझ रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ऑटो चलाता था लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण काम धंधा बंद था. कर्ज लेकर नया घर बनवाया था उसमें दरारें पड़ गयी थीं और पत्नी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में थी. उज्जैन थाना नागझिरी क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि विहार कॉलोनी में रहने वाले वसंत राणावत ने बड़े वीभत्स तरीके से आत्महत्या कर ली. पहले उन्होंने रेडियम काटने वाले कटर से अपने दोनों हाथ काटे, फिर गले पर वार कर आत्महत्या कर ली. देर रात घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद अल सुबह पुलिस और एफएसएल की टीम ने पंहुचकर मौका मुआयना किया. परिवार वालों ने बताया कि कई दिनों से बेरोजगारी और 22 लाख रुपए में ख़रीदे गए नए मकान में आयी दरार को लेकर वसंत काफी तनाव में रहता था. उन्होंने देर रात सब के साथ बातचीत की. खाना खाने के बाद सड़क पर कुछ देर टहला और बाद में कमरे में सोने चला गया. कुछ देर बाद घर वालों ने किसी काम के लिए आवाज़ दी तो कोई जवाब नहीं आया. उसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर वसंत का रक्त रंजित शव जमीन पर पड़ा था. एडिशल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच कर रहे हैं. प्रथम दृष्टयता आत्महत्या का मामला दिख रहा है फिर भी अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है. बंद पड़ा काम धंधा और मकान का कर्ज़ भाई आशीष सिसोदिया ने बताया कि 31 वर्षीय वसंत ने एक साल पहले बैंक से कर्ज लेकर 22 लाख रुपये में रिद्धि सिद्धि विहार कॉलोनी में नया घर बनवाया था. उसमें शिफ्ट होते ही नए घर के कई हिस्सों में दरार आने लगी जिसकी शिकायत कॉन्ट्रेक्टर से की गयी. वसंत घर बेचना चाहता था. इस बीच कोरोना कर्फ्यू के कारण ऑटो चलना बंद हो गया. काम धंधा बंद होने से वो तनाव में रहने लगा. संभवतः उसी परेशानी और तनाव में वसंत ने ये कदम उठाया. पत्नी को निमोनिया जब वसंत ने आत्मघाती कदम उठाया तब उसकी पत्नी उस घर में अलग कमरे में आईसोलेट थी. दरसल कुछ दिन से उसकी पत्नी को सर्दी खासी के लक्षण थे. जांच कराने पर उसे निमोनिया निकला. वसंत का दो साल का बेटा है जो अभी नाना के पास है. परिवार और दोस्तों का कहना है वसंत खुश मिजाज युवक था. लेकिन बेरोज़गारी, घर में दरार और पत्नी की बीमारी से वो परेशान हो उठा था.

MP : कोरोना में महा पाप: मरीजों को लगा दिए 500 नकली रेमडेसिविर

जबलपुर. नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में पुलिस ने शहर के जाने-माने उद्योगपति और सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा के खिलाफ FIR दर्ज की है. मोखा पर आरोप है कि इसने 500 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कोविड मरीजों को लगा दिए. इन मरीजों में से कई की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस की टीमें सरबजीत की तलाश कर रही हैं. गौरतलब है कि विगत दिनों गुजरात पुलिस ने नकली रेमडेसीवीर मामले में सपन जैन को गिरफ्तार किया था. उसने पूछताछ में सरबजीत सिंह मोखा का नाम लिया. इसके बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर नकली इंजेक्शन की चैन का भंडाफोड़ कर दिया. जांच में सामने आया कि सरबजीत ने 500 नकली इंजेक्शन इंदौर से बुलवाए थे. इन इंजेक्शन को उसके अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगवा दिया गया और उनकी जान से बड़ा खिलवाड़ किया गया. कई धाराओं में दर्ज हुए मामले देर रात जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 274, 275, 308, 420 समेत डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. पुलिस के मुताबिक, सरबजीत सिंह मोखा ने सपन जैन के साथ मिलकर बड़ी संख्या में यह नकली इंजेक्शन मरीजों को दिए हैं. इस वजह से कई मरीजों को अपनी जान तक खोनी पड़ी है. पुलिस ने इस मामले में सिटी हॉस्पिटल में कार्यरत मैनेजर देवेश चैरसिया पर भी मामला दर्ज किया. इस तरह होता गया मामले का खुलासा बता दें, गुजरात में नकली इंजेक्शन की फैक्ट्री पर पुलिस ने कुछ दिनों पहले रेड मारी थी. जांच में पता चला था कि करीब एक लाख फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन देशभर के अलग-अलग राज्यों में बेचे गए हैं. इसी कड़ी में गुजरात पुलिस 7 मई को जबलपुर आई और आधारताल निवासी दवा व्यवसायी सपन जैन को गिरफ्तार कर ले गई. इसके बाद जबलपुर पुलिस भी हरकत में आई थी और लगातार दो दिनों से ताबड़तोड़ छापे मारे. सपन जैन की तीन दवा दुकानों को पहले ही सील कर दिया गया था, जबकि पूछताछ में दो बड़े अस्पतालों के नाम भी सामने आए थे. इसी जांच में सिटी अस्पताल के संचालक का नाम उजागर हो गया.

बिहार में पूर्व सांसद पप्‍पू यादव गिरफ्तार! BJP सांसद रूडी पर उठाया था सवाल

पटना। बिहार में जन अधिकार पार्टी के संयोजक और मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्‍पू यादव को पटना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सांसद ने खुद ट्वीट कर बताया है कि उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पटना के एएसपी स्‍वर्ण प्रभात का कहना है कि उन्‍हें हिरासत में लिया गया है। उन्‍होंने पिछले दिनों सारण से भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की सांसद निधि से खरीदी गई करीब 30 से 40 एंबुलेंस के बेकार पड़े रहने का मसला उठाया था। इस मामले में उन पर दो प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं। पूर्व सांसद पर हाल के दिनों में अस्‍पतालों में अनधिकृत प्रवेश को लेकर कुछ और जगहों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। शुरू में आ रही थी हाउस अरेस्‍ट की खबरें पटना के मंदिरी स्थित आवास से पूर्व सांसद को हिरासत में लेने के लिए पांच थानों की पुलिस को लगाया गया था। यह इलाका बुद्धा कॉलोनी थाने में पड़ता है। पुलिस मंगलवार की सुबह से ही उनके आवास के बाहर जुटने लगी थी। शुरू में कहा जा रहा था कि शायद उन्‍हें हाउस अरेस्‍ट किया गया है। लेकिन अब जो खबर मिल रही है, उसके अनुसार उन्‍हें लेकर पुलिस गांधी मैदान थाने में पहुंच गई है। पप्‍पू यादव अपनी ही गाड़ी में सवार होकर थाने तक पहुंचे, लेकिन उनके साथ पटना पुलिस की गाडि़यां भी थीं। खुद ट्वीट कर दी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने थोड़ी ही देर पहले ट्वीट कर खुद को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि उन्‍हें गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने में ले जाया गया है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्‍हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है। बोले- उठाता रहूंगा आवाज, चाहे दे दो फांसी पूर्व सांसद ने एक और ट्वीट कर कहा है कि उन्‍हें कोरोना काल में जिंदगियां बचाने की सजा दी जा रही है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपना मिशन बंद नहीं करेंगे, भले सरकार उन्‍हें फांसी दे दे। उन्‍होंने कहा है कि खुद की जान को हथेली पर रखकर वे कोरोना के मरीजों के बीच गए हैं और उनकी मदद की है।

एमपी … पुलिस ने कोरोना मरीज और परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा

खंडवा। खंडवा में पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी। यहां कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मरीज और उसके परिजन को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को लेने पहुंची थी। यहां विवाद के बाद टीम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ संक्रमित, बल्कि उसके माता-पिता और बहन पर भी डंडे बरसाए। यही नहीं, परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने छैगांवमाखन थाने का घेराव किया। मामला सामने आने के बाद एसपी ने टीआई गणपतलाल कनेल को लाइन अटैच कर दिया। इधर, विधायक राम दांगोरे ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि सीएम को घटना की जानकारी देकर संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करवाएंगे। मामला थाना छैंगांवमाखन के गांव सिरसोद बंजारी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त परिवार में युवक का सैंपल लेने आई थी। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम युवक को लेने के लिए घर पहुंची। परिजन ने कहा- बेटा घर पर रहकर ही स्वस्थ हो जाएगा। क्योंकि संक्रमित युवक की मां खुद आशा कार्यकर्ता है। इसी बात पर स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों में कहासुनी हो गई। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संक्रमित युवक व परिजन को घर से निकाला और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। किसी ने इसका मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद उन्होंने डंडे मारे। स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर केस दर्ज पुलिस ने छैगांवमाखन स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. अपूर्वा कुशवाह ने संक्रमित युवक व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने युवक ललित समेत उसके पिता श्रीराम पटेल, माता लक्ष्मीबाई व बहन रानू सभी निवासी ग्राम बंजारी पर आईपीसी की धारा 353, 332, 342, 34, 506, 294, 188 और आपदा प्रबंधन की धारा 52 के तहत केस दर्ज किया।

MP : पति को 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमण, रेमडेसिविर के लिए 3 दिन से भटक रही हूं, धमकी मिल रही है

इंदौर। मेरे पति 6 दिन से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। पति काे 50 फीसदी से ज्यादा संक्रमण है। मेरे घर तो वही अकेले हैं। उन्हें कुछ हो गया तो मैं कहां जाऊंगी। मैं तीन दिन से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भटक रही हूं। हम दिनभर धूप में लाइन में खड़े रहते हैं और ये हमें पागलों की तरह खदेड़ते हैं। हमें जानवर कहते हैं। क्या करें मजबूर हैं, इसलिए बर्दाश्त कर रहे हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। यह दर्द साेशल वर्कर करुणा रघुवंशी का है, जिनके पति अस्पताल में हैं और वे इंजेक्शन के भूखे -प्यासे दिनभर दर-दर भटक रही हैं। वह कहती हैं- शुक्रवार को भी मैं सड़क पर बैठी रही, पुलिस से भिड़ती रही। पुलिसवाले जेल में डालने की धमकी देते रहे। ब्लैक में 16 से 20 हजार रुपए में इंजेक्शन बेचा जा रहा है… हम कहां से इतना इंतजाम करें। यह दर्द केवल करुणा की नहीं है, यहां सैकड़ों की संख्या में खड़े उन सभी लोगों की है जो अपनों को बचाने के लिए 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कड़ी धूप में लाइन में खड़े हैं। करुणा रघुवंशी ने बताया कि कल मुझे पता चला था कि सरकारी अस्पताल के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2000 डेज आए हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधीक्षक ने हमें बताया कि उनके अस्पताल को 200 डोज मिले हैं। इस इंजेक्शन के लिए किसी प्रकार से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस पर मैंने अपने पति की एंट्री करवाई, बेड नंबर बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंजेक्शन उन्हें लग जाएगा। जब मैंने रात में पति से बात की तो वे बोले कि काेई डोज नहीं लगा है। इस पर मैंने कहा कि सुबह लगाएंगे शायद। सुबह 8 बजे और फिर साढ़े 10 बजे अस्पताल में बात की तो डोज नहीं होने का बताया और कहा कि बाजार से लेकर आओ। इसके बाद मैं फिर से दवा बाजार में इंजेक्शन के लिए लाइन में लगी, लेकिन यहां भी इंजेक्शन का अता-पता नहीं हैं। मैं पूछती हूं कि आखिर हो 200 डोज कहां गए। 16 से 20 हजार रुपए में बिक रहे इंजेक्शन करुणा ने कहा कि कहीं कोई इंजेक्शन नहीं मिला रहा है। हां मिल रहे हैं, लेकिन ब्लैक में। मेरे सामन लोगों ने 16000 रुपए में ब्लैक में इंजेक्शन खरीदा है। मुझे भी ऑफर दे रहे हैं, लेकिन मेरी कैपेसिटी इतनी नहीं है। वो बंदा अपना एड्रेस नहीं दे रहा है, नहीं तो मैं उससे पता करूं कि आखिर वह लेकर कहां से आ रहा है। तीसरे व्यक्ति के जरिए बात कर रहा है। कल की बात है एक पुलिस के जाने के बाद एक व्यक्ति आया उसने मुंह में कपड़ा बांध रखा था। उसने इंजेक्शन के बारे में पूछा। इस पर पास बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि उसे 6 इंजेक्शन चाहिए। इस पर उसने कहा कि उसके पास एक ही है और उसके लिए 20 हजार रुपए लगेंगे। उसने रात में 8 बजे रुपयों का इंतजाम किया और मजबूरी में इंजेक्शन खरीदा और पेशेंट को लगवाया। उसने यह बात हमसे रो-रोकर कही। हम मिडिल क्लास लोग हैं, इतना खर्च कैसे वहन करें। पिछले 4 दिनों से ऐसे ही बने हुए हैं हालात रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत शनिवार को भी बरकरार रही। लोग दवा बाजार पहुंचे। इंजेक्शन नहीं मिले तो लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल पहुंचा। दवा बाजार के बाहर सड़क तक लोग जमा हो गए। कुछ देर के लिए स्थिति चक्काजाम सी हो गई। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्ति किया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख दवा बाजार के गेट भी बंद कर दिए गए। दरअसल, दवा बाजार के बाहर इंजेक्शन के लिए लोग अलसुबह बजे से ही पहुंच गए थे। हालांकि इंजेक्शन नहीं मिलने पर इस पर लोग खासे नाराज हो गए। सुबह से शाम तक लोग इंजेक्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दवा बाजार व्यापारियों ने स्टॉक नहीं होने की बात कही है। कंपनियों ने उत्पादन तेज किया रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच थोड़ी राहत की खबर ये है कि सभी कंपनियों ने इसका उत्पादन तेज कर दिया है। रविवार तक ही इंदौर में इसके एक हजार डोज आ जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सप्लाय बढ़ेगी। रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनी जुबिलेंट फार्मा, हेटेरो लैब्स, कैडिला, सिप्ला और मायलान फार्मा के डिस्ट्रिब्यूटर मनोज राय का कहना है कि इंजेक्शन की मांग कम होने पर इन कंपनियों ने 70 फीसदी तक उत्पादन कम कर दिया था। डॉ. रेड्‌डी और ग्लेनमार्क ने तो उत्पादन बंद ही कर दिया। जुबीलेंट फार्मा 10 अप्रैल को 25 हजार डोज जारी करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से ये अटक गया। अब 10 हजार डोज जारी हो रहे हैं, जिनमें से 5 हजार महाराष्ट्र को मिलेंगे, बाकी 5 हजार अन्य राज्यों में जाएंगे। एक हजार मप्र को मिलेंगे। बाकी कंपनियों के इंजेक्शन 10 दिन में पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे। 20 अप्रैल तक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।

सतना में जंगल में सामूहिक सुसाइड, पेड़ पर लटके मिले, तीनों हुए कंकाल

सतना। जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत साड़ा के जंगल में शुक्रवार शाम तीन शव फंदे पर लटके मिले। इनमें एक शव पांच साल के बच्चे, दूसरा महिला और तीसरा किशोर का है। तीनों शव 10 से 12 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। ये शव कंकाल बन चुके हैं। आनन-फानन में थाना प्रभारी राजेश पटेल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है। तब पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने मामले को संदिग्ध मानते हुए क्राइम एक्सपर्ट से सलाह ली। एफएसएल रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को बरौंधा बुलाया गया है। एक्सपर्ट आने तक कयास लगाए जा रहे है कि तब तक पुलिस शव को हाथ नहीं लगाएगी। बरौंधा पुलिस को शाम को साड़ा के जंगल में तीन शव फंदे लटके होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस बल जंगल में पहुंचा। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत साड़ा के भवानीपुर निवासी कुसुमकली (32), बेटा आशीष (5) और एक अन्य सुशील राम आसरे यादव (17) के रूप में हुई है। तीनों 29 मार्च से घर से लापता थे। तीनों की गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है। मामले की जानकारी जिला मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। अफेयर की आशंका प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले तो मुंहबोले देवर के साथ घर से भागने का निर्णय ले लिया लेकिन बाद में जब रास्ता नहीं समझ में आया तो लोकलज्जा के डर से फांसी लगाने का निर्णय ले लिया।। ऐसे में महिला बच्चे के साथ खुद और मुंहबोला देवर समेत फांसी पर झूल गए। फारेंसिक जांच से होगा घटना का खुलासा एफएसएल रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया बरौंधा स्थित साड़ा जंगल में शनिवार सुबह पहुंचकर फारेंसिक जांच करेंगे जहां घटना के अहम साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

उज्जैन बीजेपी नेता की ऑक्सीजन न मिलने मौत, हमदर्दी जताने पहुंचे सांसद तो भड़के परिजन

उज्जैन. उज्जैन में माधव नगर अस्पताल के बाहर एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ. बीजेपी नेता की मौत के बाद के बाद पार्टी के ही सांसद अनिल फिरोजिया परिजनों से मिलने पुहंचे. लेकिन, परिजनों ने मिलना तो दूर, उन्हें देखना तक मुनासिब नहीं समझा. मृतक की पत्नी और बहन ने सांसद को इतनी खरीखोटी सुनाई कि उनकी हिम्मत ही नहीं हुई उनसे बात करने की. दरअसल, मृतक जितेंद्र शीरे की कल माधव नगर अस्पताल में मौत हो गई. बताया जाता है कि उसकी मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई. इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर तोड़फोड़ की. इधर जैसे ही सांसद अनिल फिरोजिया जितेंद्र के परिजनों से मिलने पहुंचे तो मृतक की पत्नी और बहन ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई. इसके बाद वे परिवारवालों से बिना मिले ही चल दिए. सांसद को इस तरह सुनाई खरी-खोटी इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया. वीडियो दिखाई दे रहा है कि सांसद अनिल फिरोजिया की हिम्मत नहीं हुई कि मृतक की पत्नी और बहन के पास चले जाएं. दो मिनट सुनने के बाद सांसद उलटे पैर वहां से चल दिए. पत्नी ने सांसद से कहा- आपके पास और आपके एक-एक कार्यकर्ता के पास मैसेज गया था. बताओ आया था कि नहीं आया था. आप लोगों के लिए वो हमेशा खड़ा रहता था. उस वक्त नहीं आए तो अब क्यों आए हो. आप चले जाओं. वहीं, बहन ने सांसद से कहा- आप लोगों के पीछे मेरा भाई गया है. बीजेपी ने की तोड़फोड़, कांग्रेस ने दिया धरना गौरतलब है कि बीजेपी नेता की मौत के बाद कल कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की थी, बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की थी. कार्यकर्ता अपर कलेक्टर सुजान सिंह रावत के साथ मारपीट करने पर उतर आए थे. इस मामले को लेकर माधव नगर थाने में बीजेपी के कार्यकर्ता पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय संम्पति को 188 नुकसान पंहुचाने में एफआईआर की गई है. दूसरी ओर, अस्पताल में ही 5 मरीजों की मौत की सूचना के बाद युवक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल के बाहर बैठकर धरना दिया. इनके खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज किया गया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet