LATEST NEWS

IAS अफसर से ब्लैकमेलिंग, महिला के खिलाफ ठाणे पहुंचे, महिला ने किया पत्नी होने दावा

भोपाल। शहर के लसूड़िया थाने में एक IAS अफसर संजीव वर्मा ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि महिला ब्लैकमेल कर रही है। उसने दस्तावेज में पति के रूप में मेरा नाम दर्ज कराया है। पासपोर्ट और मतदाता परिचय पत्र भी मेरा नाम लिखवा लिया है। उधर, महिला ने नंवबर 2016 अफसर पर शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाया था। वह थाने में इसकी शिकायत भी कर चुकी है। संतोष वर्मा वर्तमान में नगर प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। लसूड़िया टीआई इंद्रमणि पटेल के अनुसार संतोष वर्मा पिता रुमाल सिंह वर्मा की शिकायत पर आरोपी हर्षिता अग्रवाल निवासी ओमेक्स सिटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी हर्षिता अग्रवाल एलआईसी एजेंट है। IAS अफसर संतोष वर्मा ने पुलिस को बताया कि महिला उनसे एलआईसी एजेंट के रूप में ही मिली थी। उनके एलआईसी के नाम पर दस्तावेज ले लिए थे। महिला ने बाद में धोखाधड़ी करते हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और वोटर आईडी में मेरा नाम अपने पति के रूप में दर्ज करवा दिया। पुुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा था- साथ रखकर ज्यादती की नवंबर में युवती ने इसी थाने में शिकायत की थी। शिकायत में उसने कहा था कि उज्जैन के अपर कलेक्टर संतोष वर्मा ने शादी का झांसा देकर उन्हें साथ रखा और ज्यादती की। उसने संतोष के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। इसी दौरान दोस्ती हुई, जो प्रेम में बदल गई। दोनों ने विवाह कर लिया था। जब वह हरदा में पदस्थ थे तब वे पत्नी की तरह सरकारी क्वार्टर में साथ रही थी। उसके बाद उनका उज्जैन ट्रांसफर हो गया तो युवती को टाउनशिप में घर दिलवाया था। वह घर संतोष वर्मा की मां के नाम पर है। अपर कलेक्टर का पहले ही विवाह हो चुका था, लेकिन उन्होंने छुपाया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत कई जगह की थी।

दो बसों में आमने-सामने की टक्कर: 5 लोगों की मौत, 24 लोग गंभीर घायल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के थाना लोधा इलाके में हरियाणा रोडवेज की दो बसें आमने-सामने से भिड़ने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एक बस अलीगढ़ की तरफ से और दूसरी हरियाणा की तरफ आ रही थी। डिवाइडर पार करते समय हादसा हुआ। इस हादसे के बाद से ही एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। सभी घायलों को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत वाले व्यक्तियों को जैन मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर मारा और जंगल में फेंकी लाश

महू-बेटमा। काली बिल्लौद निवासी 50 वर्षीय भरत गेहलोत को उसकी पत्नी सावित्री (38) ने बेसन गट्टे की सब्जी में मिलाकर धतूरा खिला दिया। इससे देर रात पति की तबीयत बिगड़ी तो इलाज के बहाने प्रेमी रोहित चौहान (22) के साथ 80 किमी दूर जंगल में ले जाकर रस्सी से उसका गला घोंटकर मार डाला। लाश को फेंकने के लिए रोहित ने अपने दोस्त जाम बुजुर्ग नि. अर्जुन का सहारा लिया। तीनों ने मिलकर लाश को बेका के जंगल की 150 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। लाश को निकालने में पुलिस को तीन घंटे से ज्यादा मशक्कत करना पड़ी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। टीआई संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर में काली बिल्लौद निवासी सावित्री गेहलोत बेटमा थाने पहुंची और बताया कि पति भरत गेहलोत बगदून की एल एंड टी कंपनी में मशीन ऑपरेटर हैं। वो 1 मार्च सुबह घर से कंपनी जाने के लिए निकले थे लेकिन शाम को नहीं लौटे। दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी वो नहीं मिले। इसी बीच भरत गेहलोत का भाई जगदीश व रिश्तेदार भी थाने पहुंचे और भरत के नहीं मिलने को लेकर सावित्री पर ही शंका जताई। पुलिस ने सावित्री से सख्ती से पूछताछ की तो गुरुवार को ही देर शाम को वह खुद पुलिस को लाश बरामद करवाने बेका के जंगल ले गई। रात 10.30 बजे शव खाई में से निकाला। पुलिस ने उसके घर से धतूरे के छिलके और मौके से रस्सी बरामद की है। 1 मार्च की रात को 1.30 बजे भरत को बीमार बताकर उसका इलाज करवाने रोहित व सावित्री ही बाइक पर लेकर निकले थे। आसपास के लोगों ने उन्हें जाते हुए देखा था जो उन्होंने पुलिस को बताया। वहीं रोहित चौहान डेढ़ साल से सावित्री के यहां किराए से रह रहा था। रोहित बगदुन में ही किसी फैक्टरी में काम करता है। वह खाना भी इनके साथ ही खाता था। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहते थे। सावित्री ने घर के पीछे बने 8 कमरे किराए पर दे रखे हैं। भाई ने रोहित के वहां रहने पर ली थी आपत्ति, जिस पर दंपती में हुआ विवाद हत्या के एक दिन पहले पास में रहने वाले भरत के भाई जगदीश ने भरत के सामने रोहित के वहां रहने पर आपत्ति ली थी और सावित्री और रोहित को लेकर इशारा भी किया था। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद भी हुआ। वहीं 2 मार्च को भी जब भरत नहीं दिखा तो गांव में रहने वाली भरत की बहन शेतानबाई ने सावित्री से पूछा था कि भरत कहां है तो उसने कहा कि मेरी मौसी के यहां गए हैं। वहां मौसी के बेटे का पुलिस केस हो गया है। इन दो मासूमों का क्या कसूर मृतक भरत और हत्या की आरोपी सावित्री की 10 साल की बेटी रोशनी व 8 साल का बेटा कान्हा है। फिलहाल इन्हें इनकी मौसी सीमा साथ ले गई है। पति-पत्नी के चक्कर में इन मासूमों की जिंदगी पिसकर रह गई है। शुक्रवार को भाइयों ने भरत का अंतिम संस्कार किया। दैनिक भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि शक की सुई पत्नी पर, वही निकली हत्यारी दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को छपी खबर में बता दिया था कि पुलिस को पत्नी पर शक है और उसी एंगल से जांच की जा रही है। आखिर में पत्नी ही आरोपी निकली।

MP : बारातियों से भरी बस पलटी , दो की मौत, 40 घायल

इंदौर। सिरोल्या मार्ग पर बरखेड़ा के पास आज तड़के एक बारातियो से भरी बस पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि, बस में सवार 40 से अधिक यात्री हुए घायल हो गए हैं। घायलों में से 7 की गंभीर हालत होने से उन्हें उपचार के लिए इंदौर रिफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई थी , जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने आकर घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा और पुलिस को सूचना दी। हादसा बरोठा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा- सिरोलिया मार्ग पर हुआ। बताते है कि ग्राम जैतपुरा से यह यात्री बस चापड़ा के समीप किसी गांव में गई थी। वहीं से वापस लौटते हुए बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

शिव के राज में हावी माफिया, माफिया ने वन अमले को घेरा, गोलियां चलायीं

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन माफियाराज हावी है। तिघरा के जंगल में पत्थर के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंचा वन अमला खुद ही घिर गया। अचानक झाड़ियों से गोलियां बरसने लगीं। माफिया ने 20 मिनट तक रुक-रुक कर गोलियां चलाईं। वन विभाग और SAF के जवानों ने बमुश्किल छिपकर जान बचाई। इस दौरान पत्थर माफिया JCB मशीन के साथ बंधक बने अपने साथी को भी छुड़ा ले गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 1.40 बजे की है। बताया जा रहा है कि जवान से कार्बाइन छीन ली गई थी। बाद में वह घटनास्थल पर ही पड़ी मिल गई तो पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SDO घाटीगाव सर्किल संजीव कुमार ने बताया कि रात को करीब 12.50 बजे सूचना मिली थी कि तिघरा थाना क्षेत्र के लखनपुरा इलाके में खनन माफिया द्वारा पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर रेंजर विकास मिश्रा के साथ ही तिघरा चौकी प्रभारी सुनील जेवियर, गेमरेंज सुपरवाइजर शंकर खलको के साथ ही वन विभाग का अमला निकला। साथ में SAF का बल भी था। यह सभी लखनपुरा के जंगल में पहुंचे, जहां एक JCB मशीन से पत्थर का उत्खनन करती मिला। वन विभाग व SAF के बल ने JCB मशीन को घेर लिया और JCB चला रहे ऑपरेटर को अपनी निगरानी में ले लिया। झाड़ियों से बरसने लगीं गोलियां, छिपकर बचाई जान वन अमले ने मशीन जब्त कर एक ऑपरेटर को पकड़ा ही था कि तभी अचानक जंगल की झाड़ियों से फायरिंग शुरू हो गई। वन अमले को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जवान अपनी राइफल तक नहीं निकाल पाए। किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। रुक-रुक माफिया गोली चला रहे थे। इसी दौरान वे अपनी JCB मशीन और ऑपरेटर को छुड़ा ले गए। गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंची माफिया सामान समेटकर भाग चुके थे। कार्बाइन गन लूटने की खबर माफिया ने हमला करने के बाद एक SAF जवान से कार्बाइन लूट ली है। यह खबर पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की तो कार्बाइन वहीं पड़ी मिल गई है। पुलिस को आशंका है कि अचानक हमले से जवान छिपने के लिए भागे होंगे तो गन छूट गई होगी। लगातार हमले कर रहे माफिया तिघरा के जंगल में लखनपुरा के पास 15 दिन में दूसरी बार वन विभाग के अमले पर हमला हुआ है। इससे पहले पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए थे। इससे पहले घाटीगांव में भी वन अमले पर हमला हुआ था। एक महीने पहले पुरानी छावनी में रेत माफिया ने TI पुरानी छावनी को कुचलने का प्रयास किया था।

MP : डीजे पर डांस में जूते से उड़ी मिट्‌टी खाने की प्लेट में गिरी; जमकर चले लात घूंसे

ग्वालियर। डीजे पर डांस कर रहे युवक के जूते से उड़ी मिट्‌टी पास ही खाना खा रहे युवक की प्लेट में जा गिरी। इसके बाद डीजे पर डांस नहीं लात-घूंसे चले हैं। मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में कुछ ही पल में हंगामा मच गया। घटना शुक्रवार रात कोठारी मार्केट के पास मुरार की है। घायल युवक मुरार थाना पहुंचा है। पुलिस ने चार युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। मुरार के सूरी नगर निवासी 21 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र बृजराज सिंह परमार के मौसा वीरू चौहान की शुक्रवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। मैरिज एनिवर्सरी पर एक कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने के लिए सौरभ मुरार मॉडल स्कूल के सामने कोठारी मार्केट वाली गली में आया था। रात 10 बजे वह डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाने पर अपने चचेरे भाई छत्रपाल सिंह के साथ डांस कर रहा था। डांस करते समय उसके जूते से मिट्‌टी उड़ी और पास ही खाना खा रहे आयुष गुर्जर की खाने की प्लेट में जा गिरी। इस पर आयुष नाराज हुआ और गालियां देने लगा। तभी आयुष के साथी संदीप गुर्जर, हरिओम गुर्जर व गिर्राज गुर्जर वहां आ गए। इन्होंने डीजे पर सौरभ को लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया। बेल्ट से पीटने लगे। सौरभ को बचाने आए मौसा वीरू चौहान को भी इन बदमाशों ने पीटा। रास्ते में भी पीटा जब सौरभ पार्टी से निकलकर थाने जा रहा था तो गली में आयुष के साथी कौशल गुर्जर ने घेर लिया। उसने भी उसे पीटा और ईंट सिर में मार दी। एक महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसको धक्का दे दिया। जिससे महिला भी गिरकर घायल हो गई है। घटना की शिकायत सौरभ ने मुरार थाना में की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आशिक निकला दो बच्चों का बाप, युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहा था बर्खास्त पुलिसकर्मी

GWALIOR . जिसे कुंवारा समझकर प्यार किया और अपना सब कुछ सौंप दिया वह बर्खास्त पुलिसकर्मी दो बच्चों का बाप निकला है। बर्खास्त पुलिसकर्मी, युवती के साथ कई महीनों तक लिव इन रिलेशन में रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया। घटना थाटीपुर के कुम्हारपुरा पर अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 की है। युवती ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा गया है। शिवपुरी निवासी 24 वर्षीय युवती मंगलवार को थाटीपुर थाना पहुंची है। युवती ने अपने साथ धोखा और दुष्कर्म होने शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात सूरज खेर निवासी सबलगढ़ मुरैना से हुई थी। उसके बाद सूरज उससे मिलने लगा। दोनों में प्यार हो गया। अक्टूबर 2020 में युवती पढ़ाई के लिए ग्वालियर आई। यहां थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा में रूम किराए पर लिया। उसके साथ में सूरज भी रहने लगा। दोनों कई महीनों तक लिव इन में रहे, लेकिन अभी जनवरी में युवती को पता लगा कि वह गर्भवती है तो उसने सूरज को शादी करने के लिए कहा। इस पर वह शादी करने से मुकर गया। साथ ही उससे यह कहकर भाग गया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इसके बाद युवती ने उससे मिलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन जब नहीं मिला तो शिकायत की है। थाटीपुर थाना ने इस मामले में आरोपी सूरज खरे पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक बर्खास्त पुलिसकर्मी है। वह कब और क्यों बर्खास्त किया गया था, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। छिपाई शादीशुदा होने की बात सूरज ने युवती से दोस्ती करते समय उसे नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक भाग गया। उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह दो बच्चों का बाप है। रूम किराए पर लेते समय युवती ने उसे अपना भाई बताया था, लेकिन मकान मालिक को भी उसके रहने पर कोई परेशानी नहीं थी।

इंदौर में पार्टी करके लौट रहे 6 दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुसी

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ। दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। यह पता नहीं चला कि ये पार्टी करने कहां गए थे। हादसे की वजह भी अभी पता नहीं चल सकी है। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। यह पता नहीं चला कि ये पार्टी करने कहां गए थे। हादसे की वजह भी अभी पता नहीं चल सकी है। 4 की मौके पर ही मौत, 2 दोस्तों ने अस्पताल में दम तोड़ा लसूड़िया पुलिस के एसआई नरसिंह पाल ने बताया कि कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी, गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी देव (28), 384/3 मालवीय नगर

MP : तांत्रिक के चक्कर में डबल मर्डर, पिता और उसके 3 वर्ष के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में तांत्रिक के भड़काए जाने के बाद डायन बिसाही के चक्कर में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. मारे गए दोनों लोगों में एक पिता हैं और दूसरा उनका 3 वर्षीय बेटा है. बताया जा रहा है कि इनकी हत्या इनके रिश्तेदारों ने ही की है. मारे गए शख्स की पहचान राजाराम खराड़ी (32) के रूप में हुई है. उन्होंने बीएचएमएस की पढ़ाई की थी. दरअसल, इस परिवार को किसी तांत्रिक ने कहा था कि राजाराम के ऊपर डायन और चुड़ैल का साया है. इसी अंधविश्वास में राजाराम के घरवालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. यह वारदात शिवगढ़ के ठिकरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि इस गांव में राजाराम के घर में दो शादियां थी. एक शादी राजाराम के बहन की थी और दूसरी उनकी भांजी की. दोनों शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं. इसी बीच तांत्रिक के निर्देश पर घर में तंत्र-मंत्र का भी आयोजन किया गया था. तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र करने के बाद कहा कि इस घर में राजाराम और उनके बेटे पर डायन और चुड़ैल का साया है. बस इसी के बाद रिश्तेदारों ने राजाराम और उनके बेटे को इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई. इस मामले में शिवगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. उसने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर शिवगढ़ थाना के एसपी गौरव तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इस वारदात की पुष्टि की है. एसपी के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह हत्या तांत्रिक के कहने के बाद ही हुई है. फिलहाल पुलिस टीम उस तांत्रिक की तलाश में जुटी है जिसने इन दोनों पर डायन का साया होने की बात कही थी. इस वारदात की जांच के क्रम में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

MP : सड़क पर 2 दिन पड़ा रहा शव…. :बुजुर्ग की डेड बॉडी को कुचलती रहीं गाड़ियां

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक बुजुर्ग की लाश को 2 दिन तक गाड़ियां कुचलती रहीं। चुरहट में हुई इंसानी शरीर की इस दुर्गति की भनक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को भी नहीं लगी। तीसरे दिन सुबह एक राहगीर ने सड़क पर मैले-कुचेले कपड़े देखकर पड़ताल की, तो पाया कि कपड़ों के आसपास मक्खियां भिनभिना रही हैं। कपड़े हटाने पर वहां हडि्डयां दिखीं। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और खुलासा हुआ कि ये हड्डियां इंसान की थीं। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान सतना जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल के तौर पर हुई है। वे 17 फरवरी को रीवा जिले के चुरहट में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे। संपतलाल गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर आए। रामनगर से वे बस में सवार हुए। बस से रीवा के शॉर्किन बायपास पर उतरकर पैदल बेटी के गांव जाने लगे। इसी दौरान किसी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। पूरी रात और दिन होती रही दुर्गति कहने को हाईवे पर पुलिस की गश्त होती है, लेकिन घटना के बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। पूरी रात गाड़ियां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। अगली सुबह तक मांस और अंग कुचले जाने के कारण सिर्फ उनके कपड़े, कंबल और हडि्डयां बचीं। दूसरे दिन भी गाड़ियां उनके अवशेषों के ऊपर से गुजरती रहीं। कपड़े में बांधकर लानी पड़ीं हडि्डयां राहगीर की सूचना पर 20 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लगातार गाड़ियों के नीचे कुचले जाने से हड्डियां भी टुकड़ों में बंट चुकी थीं। हालत ये थी कि इन्हें समेटकर कपड़े में बांधना पड़ा। परिवार ने कंबल-कपड़ों से की शिनाख्त घर से निकलने के बाद 2 दिन तक बेटी के यहां न पहुंचने पर संपतलाल के घरवाले उनकी खोज कर रहे थे। पुलिस के पास पहुंचने पर उन्होंने कपड़े और कंबल से उनकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हडि्डयों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। अब तक बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता भी नहीं चल पाया है।

MP : विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी

रायसेन: उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपए की फिरौती देने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें एक युवक द्वारा पत्र के जरिए दी गई है. साथ ही नहीं देने पर उनके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक इसी तरह की धमकी पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत और बरेली स्थित गुरुकुल स्कूल के संचालक को भी दी गई है. फिलहाल विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 29 जनवरी को दी गई थी धमकी 29 जनवरी को शाम 4 बजे के लगभग कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्थित घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति चिट्टी रख गया था. विधायक निवास पर उस समय कर्मचारी दिनेश व्यास उपस्थित थे, उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा किस काम के लिए आए हो उसने बताया मुझे विधायक जी से मिलना है. इस पर दिनेश व्यास ने बोला कि विधायक जी इस समय बाहर गए हुए हैं. जिस पर व्यक्ति वहां पर एक चिट्टी छोड़कर चला गया. मामले के संबंध में बरेली एसडीओपी अशोक घनघोरिया का कहना है कि विधायक के घर के बाहर धमकी भरा पत्र रखने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है. युवक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके, इसलिए आसपास के इलाकों में फोटो भी चस्पा कर दी गई है. वहीं, आरोपी युवक के बारे में जानकारी देने वाले को 5000 रुपए इनाम देने की भी घोषणा की गई है.

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के सामने भिड़े दो प्रोफेसर; जमकर चले लात-घूंसे

उज्जैन. मध्यप्रदेश में उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी में शुक्रवार की शाम बेहद शर्मनाक वाकया सामने आया। यहां MBA के HOD और पूर्व HOD के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को इतने लात-घूंसे लगे कि दोनों ही लहूलुहान हो गए। दोनों के बीच कुलसचिव के सामने उनके कमरे में ही बहस शुरू हुई थी, जो बाहर आते ही मारपीट में बदल गई। बाद में कुलपति के सामने भी दोनों जमकर बहस करने लगे, तो कुलपति ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। स्थानीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एडमिशन को लेकर भिड़े थे प्रोफेसर यूनिवर्सिटी के MBA विभाग के पूर्व प्रमुख कामरान सुल्तान यूनिवर्सिटी से ही LLM की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा HOD डॉ. डीडी बेदिया नहीं चाहते कि प्रो. कामरान को इसमें एडमिशन मिले। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार शाम को 6 बजे इसी विवाद में दोनों कुलसचिव के कमरे में भिड़े। हाथापाई में बेदिया के कपड़े फट गए, जबकि कामरान का चेहरा लहूलुहान हो गया। दोनों प्रोफेसरों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए प्रोफेसर बेदिया ने आरोप लगाया कि कामरान ने उनके कपड़े फाड़ दिए और नाखून से हमला किया। इधर, प्रोफेसर कामरान ने कहा, ‘बेदिया ने पहले मेरे चेहरे और गाल पर हमला किया। यह जानते हुए कि मैं दिव्यांग हूं, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी।’ LLM की पढ़ाई सिर्फ बहाना, असली लड़ाई HOD की प्रो. बेदिया और प्रो. कामरान के बीच लड़ाई नई नहीं है। इनके बीच पूर्व कुलपति बालकृष्ण शर्मा के समय से यही स्थिति है। प्रो. कामरान का LLM में एडमिशन लेना प्रो. बेदिया को उतना नहीं अखर रहा है जितना HOD का पद फिर से पाने के लिए प्रो. कामरान का लगातार कोशिश रहना। दरअसल, प्रो. कामरान पूर्व कुलपति शर्मा के कार्यकाल में MBA डिपार्टमेंट के एचओडी थे। उन्होंने प्रो. कामरान को हटाकर प्रो. बेदिया को HOD बना दिया। नए कुलपति डॉ. कुलदीप पांडेय ने बेदिया को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का भी HOD और हॉस्टल इंचार्ज बना दिया। इसी बात को लेकर दोनों प्रोफसरों में आपसी विवाद जारी है। मौजूदा HOD प्रो. बेदिया के क्लास में नहीं आने पर उन्हें टोकना भी दोनों के बीच विवाद की वजह बना। कुलपति ने जांच कमेटी बनाई प्रो. डीडी बेदिया और प्रो. कामरान के बीच मारपीट की घटना को कुलपति डॉ. कुलदीप पांडेय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे खुद इस पर शर्मिंदा हैं। उन्होंने बताया कि बेदिया को इंजीनियरिंग और हॉस्टल वार्डन पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके बाद प्रो. बेदिया ने शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी पहुंचते ही MBA डिपार्टमेंट के HOD पद से इस्तीफा दे दिया। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। एक महीने तक रोज हाजिरी लगाएंगे ​​​​​​दोनों प्रोफेसर दोनों प्रोफेसरों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगले एक महीने तक उन्हें सुबह-शाम कुलपति या कुलसचिव के ऑफिस जाकर साइन करने होंगे। इधर कुलपति ने बताया कि छात्रों ने शिकायत की है कि ये दोनों प्रोफेसर क्लास में भी नहीं जाते हैं। इस पर भी कार्रवाई की जा रही है। छात्र संगठनों ने प्रोफेसरों पर कार्रवाई की मांग की घटना को लेकर शनिवार को ABVP और NSUI ने कुलपति से मिलकर दोनों प्रोफेसरों पर कार्रवाई की मांग की है। ABVP ने घटनास्थल को पानी से धोकर नाराजगी जाहिर की। वहीं, NSUI ने यूनिवर्सिटी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

MP : बॉयफ्रेंड वीडियोकॉल के दौरान रिकॉर्ड कर लेता था युवती के आपत्तिजनक वीडियो

भोपाल. एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। दरअसल युवती ने अपनी तरफ से रिश्ता तोड़ दिया था और युवक से बात करना बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने इस हरकत को अंजाम दिया। युवती ने बताया कि वीडियोकॉल के दौरान वह बॉयफ्रेंड के लिए कई बार न्यूड भी हुई। शातिर बॉयफ्रेंड वीडियोकॉल के दौरान अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन को रिकॉर्डिंग मोड पर रखता था। इस तरह उसने युवती के कई न्यूड फोटो और वीडियो सेव कर लिए थे, जो बाद में वायरल कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई बागसेवनिया संजीव चौकसे ने बताया कि 23 साल की छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि करीब 2 साल पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी पहचान भिंड में रहने वाले 28 साल के अनुपम दीक्षित से हुई थी। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इसी कारण उनके बीच दोस्ती हो गई और फोन पर आपस में बातचीत होने लगी। इसी दौरान वह वीडियो कॉल भी करते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। छात्रा ने आरोप लगाए कि अनुपम की प्यार भरी बातों में आकर वह वीडियो कॉल पर बात करती थी। इस दौरान वह न्यूड भी हुई। उसे इस बात का एहसास नहीं था कि उसका यह कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है। छात्रा ने आरोप लगाया कि बाद में जब अनुपम उसे परेशान करने लगा, तो उसने बात करना बंद कर दी। इसके बाद से वह लगातार धमका रहा था। उसकी बात नहीं मानने के कारण 24 जनवरी को उसने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसकी जानकारी उसे दोस्तों और परिचितों के माध्यम से मिली। इसी कारण उसने FIR कराई। आरोपी पकड़ा गया टीआई चौकसे ने बताया कि आरोपी अनुपम दीक्षित को भिंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक बड़ा भाई प्राइवेट जॉब करता है, जबकि वह खुद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा ने बात करने से इंकार कर दिया था। वह नहीं चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके अलावा किसी और से बातचीत करें या संबंध रखें। इसलिए उसने उसके वीडियो कॉल सार्वजनिक कर दिए। उसे लगा था कि इसके बाद छात्रा किसी को कुछ नहीं बताएगी और उसके अनुसार ही चलेगी। इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस अनुपम को आज कोर्ट में पेश करेगी। एक सप्ताह के अंदर दूसरा मामला भोपाल में डेटिंग ऐप के चंगुल में लड़कियों के फंसने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले अशोका गार्डन में रहने वाली 14 साल की छात्रा से भी डेटिंग ऐप के माध्यम से आरोपी ने दोस्ती की थी। बहाने से बुलाकर उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया था। यह मामला शाहपुरा थाने में दर्ज हुआ था।

पत्नी ने ही करवाया मर्डर; फोन पर रोजाना प्रेमी से कहती थी- कब हटाओगे बीच का कांटा

इंदौर. हातोद में सोमवार को हुई युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पत्नी अपने प्रेमी से जब भी फोन में बात करती तो यही कहती थी कि हमारे बीच के इस कांटे को कब हटाओगे। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को खुलासा कर दिया। हातोद टीआई नरेंद्र भदौरिया के अनुसार नौगांवा में सोहन चौधरी का खेत है। सोमवार को जब सोहन खेत पर गया, तो उसने वहां युवक की लाश देखी, जो गेहूं के बीच में पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को युवक को दिखाया। बाद में उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। देर रात हातोद के ही एक परिवार ने पुलिस से संपर्क कर मृतक को परिवार का सदस्य बताया। युवक की शिनाख्त जीवन पिता ईश्वर चौधरी (28) निवासी हातोद के रूप में हुई। गेहूं की बालियां टूटी होने से प्रारंभिक तौर पर लग रहा था कि हत्या के पीछे आरोपी और मृतक के बीच संघर्ष हुआ होगा। हत्या के पीछे की कहानी आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, जीवन चौधरी की पत्नी का हातोद में रहने वाले युवक नितिन चौधरी से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी का घर पर भी आना जाना था। महिला प्रेमी से फोन कर रोज कहती थी कि हमारे बीच के इस कांटे को कब हटाओगे? इस बात को लेकर आरोपी नितिन कई दिनों से इस फिराक में था कि जीवन को मौत के घाट उतारा जाए। हत्या वाले दिन आरोपी जीवन को अपने साथ लेकर गया और वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के पास से एक बाइक और मृतक का मोबाइल भी मिला था। इस कांटे को कब हटाओगे पुलिस के अनुसार दाेनों का 2 से 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कबूला कि उनके रिश्ते महिला की शादी के पहले से थे। हालांकि दोनों का विवाह नहीं हो पाया था। आरोपी नितिन बाणगंगा में एक गत्ते की फैक्टरी में काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका फोन पर रोज पूछती थी कि इस कांटे को कब हटाओगे?

राम मंदिर के नाम पर ठगी:भोपाल में फर्जी रसीद काटकर चंदा लिया

भोपाल . अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद देकर चंदा लेने का एक मामला भोपाल में सामने आया है। अशोका गार्डन पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो लोगों से चंदा लिए जाने की रसीद भी जब्त की गई हैं। आरोपी अब तक 202 रुपए चंदा भी ले चुका था। अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलत: बिलासपुर का रहने वाला 28 साल का मनीष राजपूत अशोका गार्डन की फ्रेंड कॉलोनी में अपने मामा के यहां रहता है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री यतेंद्र पाल सिंह जादौन ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनका कहना था कि मनीष राम जन्म भूमि संकल्प सोसायटी के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा था। इसके लिए वह फर्जी रसीद काट रहा है। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पकड़ते ही वह माफी मांगने लगा। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दो लोगों से ले चुका था चंदा मनीष ने बताया कि वह अब तक सिर्फ दो ही लोगों से चंदा ले पाया है। एक दुकान संचालक से उसने 151 रुपए और एक अन्य से 51 रुपए लिए हैं। उसने उन्हें रसीद भी दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों रसीद भी जब्त कर ली हैं। टीआई श्रीवास्तव के अनुसार इस मामले में कुछ और लोग भी सामने आ सकते हैं। खुद को पत्रकार बताता है टीआई ने बताया कि आरोपी खुद को पत्रकार बताता है। उसका कहना है कि यह यू-ट्यूब पर चलने वाले एक चैनल में जॉब करता है। उसके बताए अनुसार उसके चैनल की भी जांच की जा रही है। मनीष का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet