LATEST NEWS

आर्म रेसलर सचिन गोयल बने 2024 के चैम्पीयन ऑफ चैम्पीयन

Arm wrestler Sachin Goyal became the Champion of Champions of 2024. विषेश संवादाता ग्वालियर । ग्वालियर आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 22 जनवरी को बाल भवन मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में आर्म रेसलिंग वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ आदित्य भदौरिया व डॉ विशाल यादव तथा हरेन्द्र निगम, रामकिशोर सिंह जिला क्रीडा अधिकारी, गुरमीत सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ भदौरिया ने कहा कि ग्वालियर आर्म रेसलिंग अपनी धाक देश एवं विदेश में जमाता जा रहा है, देश व विदेश में आयोजित आर्म रेसलिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों का प्रशिक्षण बिड़ला नगर स्थित आर्म रेसलिंग एकेडमी मे वर्ल्ड चैम्पियन मनीष कुमार द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही डॉ यादव ने सभी विजेता खिलाड़ीयो को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन सब जूनियर वर्ग मे अभिषेक मौर्य, दिव्यांग वर्ग में अरविन्द रजक, महिला वर्ग में भावना गोस्वामी, युवा वर्ग में गुलशन मॉझी तथा जूनियर वर्ग में आयुष कौशल विजेता रहे। मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के अंत मे दीपक जामोर ने पधारें हुए अतिथियों व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

जय भोले सब्जी भंडार बैतूल बनी आमला ए पी एल विजेता, जय हो आमला को किया पराजीत।

Jai Bhole Vegetable Store Betul became Amla APL Winner विजेता को मिले 1 लाख 11 हजार 101 एवं चमचमाती ट्राफी, उप विजेता को मिले 50 हजार 555, ट्राफी ।आमला के रेल्वे मैदान पर 32 टीमों का आयोजित हुआ था महा मुकाबला ।बड़ी संख्या में दर्शकों ने फाइनल मुकाबले का लिया आनंद । हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के रेल्वे खेल मैदान पर आयोजित आमला प्रीमियम लीग सीजन टू टैनिस बॉल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का गुरुवार देर शाम विजेता एवं उप विजेता टीम को आमंत्रित मुख्य अतिथियों के हस्ते नगद राशि एवं चमचमाती ट्राफी प्रदाय कर समापन किया गया । मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में बत्तीस टीमों के बीच महा मुकाबला खेला गया था। अयोजित विभिन्न मुकाबलों में दूर दराज से नामी गिरामी क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाया। वहीं खिलाड़ियों के बेहतर खेल का उपस्थित खेल प्रेमी जनता ने भी जमकर लुत्फ उठा आयोजन को सफल बनाया । समिति संरक्षक चंदन सिंह मानू, राकेश धमोड़े ने बताया कि आयोजित आमला एपीएल प्रतियोगिता का गुरूवार फाइनल मुकाबला जय भोले सब्जी भंडार बैतूल एवं जय हो क्लब आमला के बीच खेला गया । टास जीत कर सब्जी मंडी बैतूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवर में जय हो क्लब आमला को 129 रनो का लक्ष्य दिया था। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हो क्लब आमला की टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करते हुए 22 रनो से पराजित हो गई एवं खिताबी मुकाबला जय भोले सब्जी मंडी ने अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बंटी गौरव राठौर बैतूल, नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे, बी एम ओ डाक्टर अशोक नरवरे, शरद जयसवाल, आराधना मालवीय शेरू यादव, सतीश मीना, समिति संरक्षक चंदन सिंह मानू के हस्ते पुरुस्कारों का वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राकेश धामोडे एवं आभार चंदन मानू ने जताया ।

भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर

India won the second test, series level 1-1 भारत ने जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर, केपटाउन में टीम इंडिया की पहली जीत पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 153 रन बनाए थे। एजेंसी, केपटाउन ! भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल की। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम की पहली जीत है। इसी के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारतीय टीम को दूसरी पारी में 79 रन का लक्ष्य मिला था। जिससे 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टूटा 27 साल पुराना रिकॉर्डदक्षिण अफ्रीका टीम 55 रनों पर सिमट गई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे कम स्कोर 66 रन था, जो टीम इंडिया ने 1996 में डर्बन में बनाया था। अफ्रीका का सबसे कम स्कोर 79 था, जो नागपुर में 2015 में बनाया था। केप टाउन में 55 रनों की पारी अब टेस्ट की सबसे कम स्कोर की पारी बन गई। बता दें सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है।

योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियो का सम्मान।

Honoring the winning contestants of Yogasana competition कोलकाता में आयोजित 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शहर के अनेक खिलाड़ियो ने लिया था भाग। ग्वालियर। 42वी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सिंधु कान्हु इंडोर स्टेडियम, दुर्गापुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न आयु वर्ग के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश की ओर से 30 दलो ने भाग लिया जिसमें से जिसमें मप्र के खिलाड़ीयों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टॉप 15 में जगह बनाई तथा साथ ही 4 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ मेड़ल भी हासिल किए। इनमें पुरूष वर्ग में विवेक गुप्ता 6वां स्थान, 7वां स्थान अभिषेक शिंदे, 8वां स्थान वंश तिवारी, 9वां स्थान राजेश कुशवाह व हिमांशु दुबे को 11वां स्थान प्राप्त हुआ। वही 8 से 18 वर्ष सब जूनियर व जूनियर महिला वर्ग में क्रमशः 12वा स्थान एंजल शर्मा, 13वां भूमि गुप्ता, 11वां स्थान तनुष्का बड़े, 12वां स्थान तनिष्का प्रजापति व मान्या जैन को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ।इन प्रतिभागियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए आईकॉम मीडिया सेंटर, पडाव पर मध्यप्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर मप्र अमेच्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, प्रदेश सचिव भूपेन्द्रकांत, अरूण शर्मा, बरखा नामदेव, सुनीलदत्त, राजेश कुशवाह, राजेन्द्र मुदगल, मनीष शर्मा, श्याम कुमार एवं गौरव शर्मा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश पुलिस ने किया डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Madhya Pradesh Police performed excellently in the digital field. एनसीआरबी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया सम्मान, पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डीजीपी श्री सक्सेना ने पुलिस टीम को दी बधाई भोपाल ! पुलिसिंग में तकनीकी पहल करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की एससीआरबी टीम ने नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आज मप्र पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना से सौजन्य भेंट की। यह उपलब्धि प्राप्त करने पर डीजीपी श्री सक्सेना ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मध्य प्रदेश पुलिस को नवीन ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। जिन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है, वे इसे कायम रखें और जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, वे आगामी वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें।इस अवसर पर भोपाल के पुलिस मुख्यालय, एससीआरबी में पदस्थ एडीजी श्री चंचल शेखर, एआईजी प्रांजलि शुक्ला, निरीक्षक डॉली गोस्वामी, प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) अंकुश सोनी और अर्शदीप सिंह सहित पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस को मिला प्रथम पुरस्कार :-उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 21-22 दिसंबर 2023 को आयोजित “Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS, 2023 ” में राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (एनसीआरबी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं आईसीजेएस का उपयोग करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। आईसीजेएस (इन्टर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में सराहनीय कार्य के लिए संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मध्य प्रदेश पुलिस को यह ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रदेश की फॉरेंसिक शाखा को देशभर में द्वितीय स्थान और मध्य प्रदेश पुलिस को e-Rakshak Mobile App की नई पहल के लिए भी तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। शीघ्र एवं पारदर्शी विवेचना के लिए महत्वपूर्ण तकनीक है आईसीजेएस :-एडीजी एससीआरबी श्री चंचल शेखर ने बताया कि मध्यप्रदेश में आईसीजेएस के क्रियान्वयन में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। एससीआरबी सभी पिलर्स के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करता है ताकि आईसीजेएस का सुचारू रूप से संचालन, अपराधों की शीघ्रता से विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। एससीआरबी द्वारा सभी पिलर्स की मासिक बैठक लेकर समस्याओं का समाधान करने के साथ ही इनकी रिपोर्ट माननीय उच्च न्यायालय की ई-कमेटी को प्रेषित की जाती है।इन्टर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) माननीय सर्वाेच्च न्यायालय की ई-कमेटी की एक पहल है। यह आपराधिक एवं न्यायिक प्रणाली को त्वरित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईसीजेएस मुख्यत: एक एकीकृत पोर्टल है, जो पुलिस, जेल, फॉरेंसिक, प्रॉसिक्यूशन और न्यायिक विभागों को संयुक्त स्थानीय न्यायिक प्रणाली से जोड़ता है और अपराधों की विवेचना व कार्रवाई में सुधार करने में सहायता करता है। इस प्रणाली का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार लाना है ताकि विभिन्न संगठनों और विभागों के बीच समन्वय बढ़े और कार्यप्रणाली में सुधार हो सके। पैन इंडिया क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्च, आइडेंटिफिकेशन ऑफ क्रिमिनल नेटवर्क, 360 डिग्री प्रोफाइलिंग ऑफ सस्पेक्ट आदि इसकी विशेषताएं हैं। अपराधों पर नियंत्रण का मापदंड होता है चयन का आधार :-एडीजी एससीआरबी श्री चंचल शेखर ने बताया कि आईसीजेएस पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन मुख्यत: चार बिंदुओं पर आधारित है, जिन पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सफलता पूर्वक कार्य किया गया है।प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं में संलिप्त लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच, जो कि जनवरी 2023 तक 3 लाख 50 हजार थीं, जो नवंबर में बढ़कर 56 लाख हो गई हैं।आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी स्तंभों में जानकारी का अधिक से अधिक आदान-प्रदान होना – एफएसएल की जांचों की जानकारियों का आदान-प्रदान देश में पहली बार मध्य प्रदेश में व्यवस्थित रूप से किया गया।आईसीजेएस के उपयोग से अपराधियों तक पहुंचनामध्य प्रदेश में पहली बार जिले एवं तहसील स्तर के न्यायाधीशों का आईसीजेएस में प्रशिक्षण एवं उपयोग किया गया।

खून और पसीने से मिट्टी को सींच कर खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल लाता है, राहुल गांधी

After irrigating the soil with blood and sweat, the player brings a medal for his country. Rahul Gandhi वर्षों की जीतोड़ मेहनत, धैर्य एवं अप्रतिम अनुशासन के साथ अपने खून और पसीने से मिट्टी को सींच कर एक खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल लाता है। आज झज्जर के छारा गांव में भाई विरेंद्र आर्य के अखाड़े पहुंच कर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान भाइयों के साथ चर्चा की। सवाल सिर्फ एक है – अपने अखाड़े की लड़ाई छोड़ अगर इन खिलाड़ियों, भारत की बेटियों को अपने हक और न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़े तो कौन अपने बच्चों को यह राह चुनने के लिये प्रोत्साहित करेगा? यह किसान परिवार के निश्छल, सीधे एवं सरल लोग हैं, इन्हें तिरंगे की सेवा करने दीजिए। इन्हें पूरे मान और सम्मान के साथ भारत का सर गौरव से ऊंचा करने दीजिए।

ग्वालियर जिला केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ।

Inauguration of the Gwalior District Karate Championship. संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। कराते-डो एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर के द्वारा दिनांक 24 से 25 दिसंबर तक, मिस हिल स्कूल में आयोजित, ग्वालियर जिला केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ संत कृपाल सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केशव पाण्डेय ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मिस हिल स्कूल ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट सरनाम सिंह एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन शिहान संतोष पाण्डेय के द्वारा किया गया।आज खेले गए बालिकाओं के मुकाबलों में हरगुन नामदेव, संध्या राजू, कशिश राजावत, शैली गोले, ईभा श्रीमंत, स्वस्ति बाथम, परिधि, तृष्णा शर्मा, डिप्टी मांझी, दिव्या मांझी, सिद्धार्थ, प्रियांशी तिवारी, नंदिनी दीक्षित, रजत सिंह, हार्दिक ने अपने अपने इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं सिल्वर मेडल जीतने वालों में सना खान, हर्षिता, अदिति यादव, रचित धाकड़, हिमाद्रिका, पलक सिधानी आदि शामिल रहे।तथा कांस्य पदक जीतने वालों में जय बंदिता, भक्ति, निशा, इशिका, कार्तिक, आयुष, अभिनव, अथर्व, नैतिक, अरुल, कृष्णा, सर्वांग, भावेश, नमन आदि रहे।

जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई दो दिवसीय अंतर- विद्यालयी खेल प्रतियोगिता.

A two-day inter-school sports competition was held at Jayapuriya School in Gauriganj. सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज में अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को हुआ । इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया । जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज , संस्कार ग्लोबल स्कूल गौरीगंज , एमजेएस गौरीगंज और बचपन स्कूल गौरीगंज ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का रंगारंग शुभारंभ जयपुरिया विद्यालय की निदेशक मंजू मिश्रा के द्वारा मशाल जलाकर किया गया । प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जयपुरिया विद्यालय के बच्चों के द्वारा नृत्य , गीत आदि का प्रदर्शन किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से दौड़ , लंबी कूद , गोला फेंक , कबड्डी , वॉलीबॉल आदि खेल हुए । 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के 14 आयुवर्ग की बालिका प्रतिस्पर्धा में जवाहर नवोदय विद्यालय की वैष्णवी श्रीवास्तव ने तथा बालक वर्ग में एमजेएस विद्यालय गौरीगंज के छात्र मोहम्मद अरिज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में एमजेएस विद्यालय की नंदिनी सिंह एवं बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 100 मीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा में 14 आयुवर्ग के बालिका मुकाबले में संस्कार ग्लोबल विद्यालय की ज्योति पांडे तथा बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के चित्रांग पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में एमजेएस विद्यालय की ऋतु दुबे तथा बालक वर्ग में एमजेएस विद्यालय के छात्र अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में एमजीएस विद्यालय की दीपांशी ने तथा बालक वर्ग के मुकाबले में संस्कार ग्लोबल विद्यालय के अनुकल्प सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज की छात्रा दिव्या यादव ने तथा बालक वर्ग के मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । लंबी कूद प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालिका मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सुरुचि तथा बालक वर्ग के मुकाबले में एमजेएस के छात्र मोहम्मद आरिज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ‌। 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में संस्कार ग्लोबल स्कूल गौरीगंज की सौम्या द्विवेदी ने तथा बालक वर्ग में एमजीएस विद्यालय के रविकांत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । गोला फेक प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय की सुरुचि ने तथा बालक वर्ग में संस्कार ग्लोबल विद्यालय के आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में एमजीएस विद्यालय की छात्रा अंशिका मौर्य ने तथा बालक वर्ग के मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के छात्र शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग के मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय से कड़ी टक्कर में संस्कार ग्लोबल स्कूल तथा बालक वर्ग के मुकाबले में यूपीएस नारायणपुर सुल्तानपुर की टीम जीती । कबड्डी के 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज से कड़ी टक्कर में एमजेएस गौरीगंज की टीम तथा बालक वर्ग के मुकाबले में संस्कार ग्लोबल स्कूल से एमजेएस गौरीगंज की टीम जीत गई । वॉलीबॉल के अंडर 17 एवं अंडर 14 दोनों मुकाबलों में एमजेएस गौरीगंज की टीम यूपीएस नारायणपुर सुल्तानपुर की टीम से जीत गई । टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज की छात्रा शांभवी सिंह ने जीजीआईसी गौरीगंज की विद्या यादव को शिकस्त दी । सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बृजेश विद्यालय गौरीगंज को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई ।इस अवसर पर प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यालयों के खेल शिक्षकों की उपस्थिति रही। खेल प्रतियोगिता में जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज की प्रबंधक मंजू मिश्रा अतिथि के रूप में पधारे डॉ मनु विषेन , एमजेएस विद्यालय गौरीगंज के प्रबंधक मंशाराम मौर्य , जिला ओलंपिक संघ सुल्तानपुर के कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र , डॉ देवेंद्र मिश्र सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही । प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न करने के लिए जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज की प्रधानाचार्य के साथ समस्त शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा । जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज की प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय आगे भी ऐसे ही आयोजन करता रहेगा । जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज की निदेशक मंजू मिश्रा ने कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना अत्यंत आवश्यक है ।

सूर्या के बाद चमके गेंदबाज, भारत ने जीता तीसरा टी20; साउथ अफ्रीका से सीरीज बराबर.

After Surya’s shining performance, India won the third T20; series leveled with South Africa. IND vs SA 3rd T20: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को सीरीज के तीसरे टी20 मैच में 106 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. जोहानिसबर्ग में खेले गए इस मैच में भारत ने 7 विकेट पर 201 रन बनाए जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम को 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट कर दिया

रिंकू-सूर्या के विस्फोटक खेल पर फिरा पानी, भारत 5 विकेट से हारा.

Rinku-Surya’s explosive play turned the tide, and India lost by five wickets. साउथ अफ्रीका ने भारत को बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया. गबेख़ा में खेले गए मैच में मेजबान टीम को डकवर्थ लुईस स्टर्न सिस्टम से 152 रन का लक्ष्य मिला जो उसने सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. उसकी ओर से ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली. कप्तान एडन मार्करम ने 30 रन बनाए. भारत की ओर से मुकेश कुमार को दो कामयाबी मिली. भारत ने रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 70 रन की साझेदारी हुई. रिंकू ने 39 गेंद में नाबाद 68 पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए तो सूर्या ने 35 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. भारतीय पारी के आखिरी ओवर में बारिश ने खलल डाला और टीम की पारी यही खत्म हो गयी. दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जिया ने 3.3 ओवर में 32 रन पर तीन विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए डकवर्थ लुईस पद्धति से 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला. सीरीज का पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा था.लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग का आगाज किया. रीजा ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका बटोरा. फिर मोहम्मद सिराज को लगातार दो चौके और मारे. इस दौरान वे एक बार बाल-बाल बचे. मैथ्यू ब्रेत्जके ने अगले ओवर में अर्शदीप सिंह को चौका और छक्का लगाया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रीजा ने ऐसा सिक्स लगाया तो मैदान के बाहर जाकर गिरा. इससे मेजबान टीम ने दो ओवर में ही 38 रन बना लिए. सूर्या ने तीसरे ओवर में जडेजा को बॉल थमाई. इससे केवल पांच रन गए और ब्रेत्जके का विकेट भी मिला जो रन आउट हो गया.

सेमीफाइनल में पहुंची स्प्रेडिंग स्माइल,कार्वी क्लब और महाकाल बोरी।

Spreading Smile, Karvi Club, and Mahakal Bori have reached the semifinals. आमला । रेल्वे इंस्टीट्यूट और एपीएल समिति तथा नगरपालिका के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के 9 वे दिन तीन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमे पहला मैच स्प्रेडिंग स्माइल और रेड रोज सारणी के बीच खेला गया।इस रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में 90 रन का लक्ष्य हासिल कर 3 विकेट से मैच जीतकर स्प्रेडिंग स्माइल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया.दूसरे मैच में रघुकुल और कार्वी क्लब के बीच खेला गया जो मैच 37 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर के कार्वी क्लब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।तीसरा मैच टेमनी आठनेर और महाकाल बोरी के बीच हुआ बोरी क्लब ने 8 ओवरों में 88 रन बनाए जिस लक्ष्य को हासिल करने उतरी टेमनी क्लब ने अपना पहला विकेट शून्य रन पर ही खो दिया।इसके बाद रोहित बल्लेबाजी करने आए जिसने 36 महत्वपूर्ण रन बनाए लेकिन अंतिम ओवरों तक मैच गया जिसमे महाकाल बोरी ने 10 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी।अब बुधवार तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा जिसमे से चौथी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।आमला प्रीमियर लीग समिति के संरक्षक चंदन सिंग मानू ने बताया की आने वाले दो दिनों में बहुत रोमांचक मैच होने वाले है जिसमे जिले के सबसे अच्छे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल होगे ।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20I पर बारिश ने फेरा पानी.

Rain played spoilsport in the first T20I between India and South Africa. टॉस के लिए भी मैदान में नहीं आ सके कप्तान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस भी नहीं हो सका. स्टोरी हाइलाइट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20I हुआ रद्द बारिश के चलते पहले टी20 में फिरा पानी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. साउथ अफ्रीका के डरबन में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का स्वागत बारिश ने किया और इसके चलते टॉस तक नहीं हो सका. जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच होने का इंतजार करते-करते फिर बिना खेले होटल को लौट गए. इसके साथ ही फैन को भी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 का रोमांच देखने को नहीं मिला. डरबन के मैदान में मैच से पहले ही बारिश हो रही थी और बाद में रुकी ही नहीं, जिसके चलते इसे रद्द करना ही अंतिम विकल्प बचा. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को ग्केबरा में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया अपने घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद साउथ अफ्रीका पहुंची थी. जहां पर अगले साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले डरबन में होने वाले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

भारत ने साउथ अफ्रीका में 62% टी-20 जीतेः

मुंबई। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। 10 दिसंबर से शुरू हो रहे दौरे में टीम 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के मैदानों पर टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने वहां 62 फीसदी मुकाबले जीते हैं। यानी कि टीम अफ्रीकी पिचों पर हर दूसरा मुकाबला जीत रही है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने एकमात्र टी-20 वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में जीता है। इस बार टी-20 सीरीज के मुकाबले 10, 12 और 14 दिसंबर को खेले जाएंगे। उसके बाद 17, 19 और 21 दिसंबर को वनडे मैच होंगे। फिर 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। टेस्ट-वनडे में खराब, लेकिन टी-20 शानदार प्रदर्शन क्यों…? अफ्रीकी सरजमीं पर भारत का टेस्ट और वनडे रिकॉर्ड खराब रहा है। टीम वहां अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है, जबकि वनडे में 8 में से एक ही सीरीज जीत पाई है। वहीं, टीम ने वहां 4 में से 3 टी-20 सीरीज अपने नाम की हैं। भारतीय टीम ने अपना पहला और आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप भी साउथ अफ्रीका में ही जीता था। 2007 में भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था।

INDW vs ENGW: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी दम ‘वानखेडे स्टेडियम’

टीम इंडिया वानखेडे से शुरू करेगी अभियान भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ कमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम को बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. हेड टू हेड इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी है.स्टोरी हाइलाइट्स:भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार से मुंबई में खेले जाएंगे सभी मैचभारत की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में काफी समय बाद भारत की महिला टीम इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और इकलौता टेस्ट खेला जाएगा. बीसीसीआई महिला सोशल मीडिया अकाउंट ने स्मृति मांधना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और जमाइमा रोड्रिग्स की ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. इन सभी मैचों का आयोजन मुंबई के वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है क्योंकि सभी इन मुकाबलों को मुफ्त में देख पाएंगे.हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी 16 सदस्यीय टीम को लीड करेंगी. जबकि स्मृति मांधना उप कप्तान हैं. रेणुका सिंह की चोट के बाद वापसी हो रही है. टीम में युवा टैलेंट्स भी हैं जिन्हें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम में मौका मिला है. वहीं वीमेंस प्रीमियर लीग में धांसू प्रदर्शन करने वाली श्रेयांका पाटिल और साइका इशाक की भी एंट्री हुई है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

IND vs AUS, 5th T20: अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी आखरी एक ओवर में बचाएं 10 रन , बन गए हीरो IND vs AUS, 5th T20: टीम इंडिया ने पांचवां टी20 जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है. टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर मैच को अपने नाम किया । नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाने में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहा जिन्होंने आखिरी ओवर में 10 रन का बचाव करते हुए मेहमान टीम के जबड़े से जीत छीन ली. भारत का इस साल घर में यह आखिरी मैच था. अर्शदीप ने आखिरी ओवर में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया और भारत को रोमांचक जीत दिला दी. टीम इंडिया अब साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे 3 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet