LATEST NEWS

ऑरेंज कैप में पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर, वही पर्पल कैप में चेन्नई के बॉलर का बोलबाला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में तो निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। पूरन चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं खड़ा कर सके, लेकिन फिलहाल वह ऑरेंज कैप रेस में आगे जरूर हैं। इसी तरह पर्पल रेस में भी एक-एक विकेट के अंतर से रेस चल रही है। पहले दो स्थानों के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स के ही दो गेंदबाज आपस में होड़ लगाए बैठे हैं।   बल्लेबाजों की बात ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर पर बने हुए हैं। पूरन ने सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 87 रनों का है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों का हाल जानने के लिए आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं। गेंदबाजों का ऐसा हाल आईपीएल में पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के दो गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। पहले नंबर पर हैं नूर अहमद, जिनके नाम सात मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, खलील अहमद के नाम पर सात मैचाों में 11 विकेट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के नाम भी सात मैचों में 11 विकेट हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीतना चाहेंगी। वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसकी स्थिति काफी मजबूत, लेकिन इसके बावजूद वह कहीं से भी ढील बरतने के मूड में नहीं होगी। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में खुद को ऊपर ले जाने की कोशिश करेगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें 15 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम थोड़ा आगे है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 14 जीत दर्ज की है। पिछले सात मैचों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चार मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में ऐसा रहा हाल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिछली बार दोनों के बीच मैच आईपीएल 2024 में खेला गया था। इस मैच में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी। दिल्ली की टीम एक बार फिर से वही जादू दोहराने की कोशिश करेगी। वैसे अगर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर कुल 91 मैच खेले गए हैं। इसमें 44 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीमों ने 46 बार मैच जीते हैं। एक बार ऐसा हुआ है जब मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टॉस में फिफ्टी-फिफ्टी टॉस के मामले में आंकड़ा फिफ्टी-फिफ्टी का है। 45 बार टॉस जीतने वाली तो 45 बार टॉस हारने वाली टीमों ने मैच जीते हैं। इस स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर सनराइर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में था जो 2024 में खेला गया था। इस मैच में 7 विकेट पर 266 रन बने थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। अगर बात करें पहली पारी में बने औसत रन की तो यह है 170 रनों का।

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से हुआ बदलाव, पंजाब ने टॉप-4 में मारी एंट्री

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में हर मैच के साथ प्वॉइंट्स टेबल का सीन दिलचस्प होता जा रहा है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से बदलाव हुआ है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप फोर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है, वहीं केकेआर की भी हालत खस्ता हुई है। इन सबसे उलट पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता को पटखनी देकर टॉप फोर में धाकड़ एंट्री मारी है। आइए जानते हैं पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है? गुजरात नंबर वन पर प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और उसके पास आठ अंक हैं। गुजरात का नेट रन नेट भी अच्छा है, जो प्लस 1.081 है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी है। उसने भी छह मैचों में चार जीतकर आठ अंक जुटाए हैं। पंजाब किंग्स के पास भी अब छह मैचों में आठ अंक हो गए हैं और वह टॉप फोर में है। लखनऊ के पास भी आठ ही अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के चलते वह पांचवें नंबर पर खिसक गई है टीम    मैच खेले    जीत    हार    अंक    नेट रन रेट गुजरात टाइटंस    6    4    2    8    +1.081 दिल्ली कैपिटलस     5    4    1    8     +0.899 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    6    4    2    8    +0.672 पंजाब किंग्स    6    4    2    8    +0.172 लखनऊ सुपर जायंट्स    7    4    3    8    +0.086 कोलकाता नाइट राइडर्स    7    3    4    6    +0.547 मुंबई इंडियंस     6    2    4    4    +0.104 राजस्थान रॉयल्स    6    2    4    4    -0.838 सनराइजर्स हैदराबाद    6    2    4    4    -1.245 चेन्नई सुपर किंग्स    7    2    5    4    -1.276 अन्य टीमों की बात करें तो केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठवें, मुंबई इंडियंस छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें, राजस्थान छह मैचों में चार अंकों के साथ आठवें, हैदराबाद छह मैचों में चार अंकों के साथ नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में चार अंकों के साथ दसवें नंबर पर है। इस तरह शुरू की पांच टीमों के पास आठ-आठ अंक और आखिर की चार टीमों के पास चार-चार अंक हैं। वहीं, केकेआर के पास छह अंक हैं।

रहाणे ने हार के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की और सारी जिम्मेदारी खुद पर ली, ‘क्या फालतू बैटिंग की ना हमने’

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद काफी निराश थे। उनकी टीम 112 रन के लक्ष्य तक का पीछा नहीं कर पाई। वह अगर रिव्यू लिए होते तो उन्हें पवैलियन वापस नहीं लौटना पड़ता और तब नतीजे भी शायद उलट होते। रहाणे ने हार के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की और सारी जिम्मेदारी खुद पर ली है। इस शिकस्त की टीस उनके चेहरे और उनके शब्दों में साफ झलक रही थी। मैच के बाद जब वह विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर से हाथ मिला रहे थे तब भी उनका ये दर्द छलका। उन्होंने अय्यर से कहा, ‘क्या फालतू बैटिंग की ना हमने।’ अय्यर के सामने छलका रहाणे का दर्द मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी कतार में होकर एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब रहाणे ने विरोधी कप्तान श्रेयस अय्यर से मुंबइया अंदाज में मराठी में कहा, ‘काय फालतू बैटिंग केली ना आम्ही।’ हिंदी में इसका मतलब हुआ कि क्या फालतू बैटिंग की ना हमने। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराने की कोशिश तो खूब की लेकिन हार की टीस चेहरे पर उभर ही गई। रहाणे अगर रिव्यू लिए होते तो आउट नहीं होते जीत के लिए 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते वक्त एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन तभी रहाणे के आउट होने से पूरा पासा ही पलट गया। पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक गुगली फेंकी और गेंद उनके पैड से टकरा गई। अंपायर ने उंगली उठा दी। रहाणे ने तब साथी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी से कुछ देर चर्चा की। लगा कि वह रिव्यू लेंगे लेकिन वह पवैलियन लौट गए। बाद में रिप्ले से पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर निकलती दिख रही थी। रहाणे के आउट होते ही भरभरा गई कोलकाता की बल्लेबाज रिव्यू न लेने का उनका फैसला इस टूर्नामेंट में अबतक का सबसे खराब फैसला साबित हुआ। उनके आउट होते ही कोलकाता की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। स्कोर बोर्ड में सिर्फ 17 रन और ही जुड़े थे कि केकेआर ने अगले 5 विकेट गंवा दिए। आखिरी उम्मीद आंद्रे रसेल थे लेकिन आखिरी जोड़ी होने का दबाव ऐसा था कि वह भी बिखर गए। 95 रन पर पूरी कोलकाता आउट हो गई और उसे 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आज आमने- सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम, दोनों टीमों को जीत की दरकार

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शानदार शुरूआत के बाद अपने मैदान पर पहली हार झेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस झटके को भुलाकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को फिर जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। लगातार चार मैच जीतने के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम को रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने हराया। इस हार के बाद दिल्ली शीर्ष स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स छह में से सिर्फ दो मैच जीतकर आठवें स्थान पर है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गज करुण नायर ने पदार्पण करते हुए 40 गेंद में 89 रन बनाए। एक समय दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन था, लेकिन इसके बाद 74 रन के भीतर आखिरी नौ विकेट गंवा दिए। उसके तीन बल्लेबाज 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रन आउट हुए और 12 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पास इस हार का दुख मनाने का समय नहीं था, क्योंकि दो दिन के भीतर ही उसे रॉयल्स के खिलाफ कल खेलना है। दिल्ली के लिए एक बार फिर सफलता की कुंजी स्पिनर साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में हार के बावजूद कुलदीप यादव और 20 वर्ष के विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अक्षर उतना प्रभावित नहीं कर सके हैं और छह मैचों में 14 ओवर डालकर भी उन्हें विकेट नहीं मिली है। इसके अलावा उन्होंने 10 से अधिक की दर से प्रति ओवर रन दिये हैं। बल्लेबाजी में भी वह छाप नहीं छोड़ पाये हैं। पिछले सत्र में आक्रामक प्रदर्शन करने वाले जैक फ्रेजर मैकगर्क लय में नहीं हैं और अभी तक सिर्फ 46 रन बना पाये हैं। फाफ डुप्लेसी चोट के कारण बाहर है और नायर की जगह टीम में पक्की लग रही है। मध्यक्रम में केएल राहुल ने दारोमदार संभाल रखा है। उनका साथ देने के लिए ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और निगम हैं। दूसरी ओर रॉयल्स की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं। कप्तान सैमसन अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए, जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर महंगे साबित हुए हैं। संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी गेंदबाज रनगति पर अंकुश नहीं लगा पाया है। टीमें इस प्रकार हैं दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगुर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा। मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा।

चहल के ‘जाल ‘ में फंसी KKR, पंजाब ने ऐसे पलटा हारा मैच, रहाणे एंड कंपनी का डब्बा गोल

कोलकाता पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रेयस अय्यर की टीम ने कमाल कर दिया. पंजाब किंग्स ने रसेल, रिंकू और रहाणे से सजी केकेआर को 112 रन नहीं बनाने दिए और 16 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस मैच में युजवेंद्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटककर केकेआर को गेम से बाहर कर दिया. आईपीएल में कई बार 4 से ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आईपीएल में एक मैच में 4 विकेट लेने के मामले में अब चहल सुनील नरेन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. चहल ने अबतक 8 बार एक मैच में 4 विकेट झटके हैं. देखें लिस्ट… 8 – युजवेंद्र चहल 8 – सुनील नरेन 7 – लसिथ मलिंगा 6 – कगिसो रबाडा 5 – अमित मिश्रा पंजाब ने बचाया सबसे छोटा स्कोर आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स पहली टीम बन गई है जिसने इतने छोटे टोटल को डिफेंड किया है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए थे. लेकिन केकेआर को 95 रन पर ही रोक दिया. 111 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, मुल्लांपुर, 2025 116/9 – सीएसके बनाम पीबीकेएस, डरबन, 2009 118 – SRH बनाम MI, 2018 119/8 – पीबीकेएस बनाम MI, डरबन, 2009 119/8 – SRH बनाम PWI, पुणे, 2013 *बारिश से प्रभावित खेल शामिल नहीं हैं ऐसी रही कोलकाता की पारी 112 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सुनील नरेन बोल्ड हो गए. उनके बल्ले से केवल 5 रन निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक भी पवेलियन लौटे. उनके बल्ले से केवल 2 रन निकले. लेकिन इसके बाद रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन 8वें ओवर में वो भी आउट हो गए. रहाणे ने 17 रन बनाए. इसके बाद 10वें ओवर में रघुवंशी भी चलते बने. इसके बाद अगले ही ओवर में मैक्सवेल ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया. इसके बाद चहल ने अपने खाते के तीसरे ओवर में रिंकू सिंह और रमनदीप को चलता किया. इसके बाद कोलकाता कुछ खास नहीं कर पाई. रसेल ने कुछ आक्रामक शॉट जरूर लगाए. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. 16वें ओवर की पहली गेंद पर केकेआर ऑलआउट हो गई. पंजाब की टीम ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया. ऐसे रही पंजाब की बल्लेबाजी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की शुरुआत तो अच्छी रही. प्रियांश आर्य ने अच्छे शॉट भी लगाए. लेकिन चौथे ओवर में प्रियांश आर्य को हर्षित राणा ने आउट किया. आर्य के बल्ले से 22 रन निकले. इसके बाद पंजाब को बैक-टू-बैक झटके लगे. चौथे ही ओवर में श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद अगले ओवर में जोश इंगलिस भी आउट हो गए. पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी चलते बने. उनके बल्ले से केवल 30 रन निकले. 9वें ओवर में नेहाल वढ़ेरा भी 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पंजाब की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पंजाब की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 16वें ओवर में ही 111 के स्कोर पर सिमट गई. पंजाब ने ऐसे पलटा हारा मैच, रहाणे एंड कंपनी का डब्बा गोल  युजवेंद्र चहल को IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) इत‍िहास का चतुर गेंदबाज क्यों कहा जाता है, ये बात उन्होंने 15 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स (IPL) के ख‍िलाफ मुकाबले में साबित कर दी. पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से चहल ने यादगार स्पेल किया और ऐसी जीत द‍िलाई, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. चहल ने चार विकेट (चौसर समझें) ल‍िए और कोलकाता की टीम फंस गई. पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में 111 रन पर सिमट गई. पंजाब किंग्स ने कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में वापसी करते हुए केकेआर को 16 रन से हराया. युजवेंद्र चहल ने 4-0-28-4 और मार्को जानसेन ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस तरह पंजाब किंग्स ने आईपीएल हिस्ट्री में सबसे कम स्कोर का बचाव किया. इससे पहले सबसे कम स्कोर को ड‍िफेंड चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 116 रन बनाकर किया था. वापस आते हैं चहल के उस कमाल के स्पेल पर. एक समय कोलकाता की टीम 60 रन पर दो विकेट के स्कोर पर थी, फ‍िर वो 95 रन पर स‍िमट गई. मैंने गलत शॉट खेला जहां KKR की टीम जीता-ज‍िताया मैच हार गई. KKR  के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की चौंकाने वाली हार का दोष अपने ऊपर लिया. एक समय कोलकाता की टीम 62 रन पर दो विकेट के स्कोर पर थी, लेकिन इसके बाद वो 95 रन पर ऑल-आउट हो गई. हाणे ने कहा- कुछ भी समझाने की जरूरत नहीं है, जो कुछ मैदान पर हुआ, हम सभी ने देखा. टीम के प्रयास से काफी निराश हूं, मैं दोष लेता हूं, मैंने गलत शॉट खेला, हालांकि यह (गेंद) मिस हो गई थी. कुल म‍िलाकर केकेआर के कप्तान का यह बयान बेहद चर्चा में हैं. क्योंकि ऐसा बेहद कम होता है कि कोई कप्तान हार के ल‍िए खुद ज‍िम्मेदारी ले. रहाणे ने कहा- हमने बैट‍िंग यून‍िट के रूप में वास्तव में खराब बैट‍िंग की, हम पूरी जिम्मेदारी लेते हैं, गेंदबाजों ने इस प‍िच पर वाकई में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप 111 रन पर सिमट गई. युजी चहल ने ऐसे पलटा मैच, एक ओवर में झटके 2 विकेट युजवेंद्र चहल ने सबसे पहले अपने स्पेल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंज‍िक्य रहाणे (17) को LBW आउट किया. हालांकि रहाणे ने अगर DRS (ड‍िसीजन र‍िव्यू स‍िस्टम) का सहारा लिया होता तो वो बाल-बाल बचे होते. इसके बाद चहल की फ‍िरकी का जादू एक बार और चहला और उन्होंने अपने अगले ही ओवर में जम चुके अंगकृष रघुवंशी को 37 रनों के स्कोर पर जैव‍ियर बैरेट के हाथों कैच आउट करवा दिया. अंगकृष रघुवंशी के आउट होते ही कोलकाता का स्कोर 72/4 हो गया. फ‍िर 12वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रिंकू सिंह (2) को स्टम्प आउट करवाकर और रमनदीप (0) को कैच आउट करवाकर चहल ने पूरा मैच पंजाब की ओर मोड़ दिया. रमनदीप तो … Read more

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया पूरा शेड्यूल, भारत तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज़ के लिए करेगा दौरा

नई दिल्ली भारत 17 से 31 अगस्त तक मीरपुर और चटगांव में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सफ़ेद गेंद की सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार को कार्यक्रम की घोषणा की। भारतीय टीम 17 अगस्त को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के पहले मैच से पूर्व 13 अगस्त को ढाका पहुचेगी। दूसरा वनडे 20 अगस्त को मीरपुर में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम वनडे चटगांव में खेला जाएगा, जहां 26 अगस्त को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भी खेला जाएगा। दूसरे और तीसरे टी20 के लिए मैच मीरपुर में ही खेले जाएंगे। यह 2014 के बाद से भारत का बांग्लादेश का पहला सफेद गेंद वाला दौरा होगा। इसके अलावा टी20 सीरीज पहली बार होगी जब बांग्लादेश अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच सबसे हालिया टी20आई सीरीज 2024 में हुई थी, जब बांग्लादेश ने भारत का दौरा किया था और मेजबान टीम ने 3-0 से आसान जीत हासिल की थी। आगामी सीरीज़ के बारे में बात करते हुए BCB के मुख्य कार्यकारी निजाम उद्दीन चौधरी ने दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमों में से एक की मेजबानी करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। चौधरी के हवाले से कहा, ‘यह सीरीज हमारे घरेलू कैलेंडर में सबसे रोमांचक और सबसे प्रतीक्षित आयोजनों में से एक होने वाली है। भारत ने सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेंचमार्क स्थापित किया है और दोनों देशों के लाखों क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का आनंद जरूर लेंगे। बांग्लादेश और भारत ने हाल के वर्षों में कुछ बहुत ही प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं, और मुझे विश्वास है कि यह एक और कड़ी टक्कर वाली और मनोरंजक सीरीज होगी।’ भारत के बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम वनडे सीरीज : पहला वनडे – 17 अगस्त, मीरपुर दूसरा वनडे – 20 अगस्त, मीरपुर तीसरा वनडे – 23 अगस्त, चटगांव टी20आई सीरीज : पहला टी20 – 26 अगस्त, चटगांव दूसरा टी20 – 29 अगस्त, मीरपुर तीसरा टी20 – 31 अगस्त, मीरपुर

पंजाब ने केकेआर को सिर्फ 112 रनों का टारगटे दिया, हर्षित ने मचाया धमाल

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत हो रही। टूर्नामेंट का 31वां मैच मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। पंजाब ने कोलकाता को सिर्फ 112 रनों का लक्ष्य दिया है। पीबीकेएस टॉस जीतने के बाद 15.3 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर प्रभसिमरन सिंह (30) ने बनाए। पंजाब ने तेज शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर के बाद टीम लड़खड़ा गई। हर्षित राणा ने इस ओवर में प्रियांश आर्य (22) और कप्तान श्रेयस अय्यर (0) का शिकार किया। जोश इंग्लिस (2) और नेहल वढेरा (10) का बल्ला नहीं चला। पंजाब ने 76 रन जोड़कर 6 विकेट गंवा दिए। आठवें नंबर पर उतरे शशांक सिंह ने 18 बनाकर पंजाब को 100 के पार पहुंचाया। हर्षित ने तीन ओवर के स्पेल में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो जबकि वैभव अरोड़ा और एनरिक नॉर्खिया ने एक-एक शिकार किया। केकेआर को मिला 112 का टारगेट पंजाब ने केकेआर को सिर्फ 112 रनों का टारगटे दिया है। पंजाब का नौवां विकेट शशांक सिंह (18) के तौर पर गिरा है। उन्हें वैभव अरोड़ा ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बार्टलेट (11) तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए, जिसके साथ पंजाब की पारी सिमट गई।

CSK टीम में चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को किया शमिल

लखनऊ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया है। म्हात्रे को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए के बेस प्राइज मिलेगी। उन्होंने अभी तक टी-20 क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है, लेकिन सात लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने दो शतक जड़े हैं। वह ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं और उन्होंने चार लिस्ट ए पारियों में सात विकेट लिए हैं। CSK के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने कहा, ‘वह चेन्नई में ट्रायल के लिए आए थे और नेट्स में हमारे साथ जुड़े थे। वे CSK के तरह निडर होकर क्रिकेट खेलते हैं। हम खिलाड़यिों को खुलकर और आक्रामकता से खेलने की आजादी देते हैं। नेट पर उपस्थित हमारे स्टाफ उनसे बहुत प्रभावित थे। उनको टीम में शामिल करके हम बहुत उत्साहित हैं।’ उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2024 के दौरान म्हात्रे ने इंडिया अंडर-19 टीम में भी जगह बनाई थी। इसके बाद ईरानी कप के लिए वह मुंबई की सीनियर टीम में चुने गए। तबसे वह प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में मुंबई के नियमित सदस्य हैं। CSK के कप्तान गायकवाड़ ने पहले पांच मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से टीम को चार में हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद कोहनी की चोट के कारण वह पूरे सत्र से बाहर हो गए और एमएस धोनी ने कप्तानी संभाली।

पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए पीबीकेएस और केकेआर दोनों टीमों की नजरें आज जीत दर्ज कर

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 31वां मैच आज यानी, मंगलवार 15 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस कोलकाता मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पीबीकेएस और केकेआर दोनों टीमों की नजरें आज जीत दर्ज कर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी। फिलहाल कोलकाता 6 अंकों केऑ़डालते हैं पीबीकेएस वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट पर- PBKS vs KKR पिच रिपोर्ट चंडीगढ़ का यह मैदान इस सीजन बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। यहां खेले गए अभी तक दो मैचों की चार पारियों में तीन बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट और उछाल मिलती है, खास तौर पर लाइट्स में। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलने के लिए अनुकूल होती जाती है। आज का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। इस मैच का औसतन स्कोर 180 का रहा है, यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करती है। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े मैच- 7 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 4 (57.14%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 3 (42.86%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 3 (42.86%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (57.14%) प्रति विकेट औसत रन- 23.83 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 180.14 PBKS बनाम KKR हेड टू हेड पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल में कुल 33 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 21 मैच जीतकर केकेआर ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को कोलकाता के खिलाफ 12 बार जीत मिली है।

माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं, तुम बस रन आउट मत कर देना, सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के ले लिए मजे

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार इस आईपीएल में लगातार 5 हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। उसने सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की इस जीत के हीरे रहे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे ले लिए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे की तस्वीर के साथ उनके बीच काल्पनिक बातचीत लिखी जो काफी मजेदार है। ऋतुराज गायकवाड़ के घायल होने के बाद सीएसके की बागडोर संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के खिलाफ ‘बेस्ट फिनिशर’ की अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्के जड़े। बिग हिटर शिवम दुबे ने उनका अच्छा साथ दिया और 37 गेंदों में नाबाद 43 रन की बेहतरीन लेकिन धीमी पारी खेली। चेन्नई के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य था। धोनी 15 ओवर खत्म होने के बाद जब बल्लेबाजी के लिए आए तब चेन्नई का स्कोर 111 रन पर 5 विकेट था। तब उसे जीत के लिए अभी 56 रन और बनाने थे और गेंदें बची थीं 30। धोनी ने आते ही आक्रामक खेल से चेन्नई को मैच में वापस ला दिया। लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए मशहूर शिवम दुबे पहले से क्रीज पर मौजूद थे और उनकी आंखें जमी हुई थी लेकिन धोनी तो धोनी हैं। उन्होंने शिवम दुबे पर दबाव ही नहीं बनने दिया और खुद ही 236 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरकर चेन्नई की झोली में जीत डाल दी। इसी चीज को लेकर सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे लिए हैं। सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई की पारी के दौरान धोनी और दुबे के बीच बातचीत के वक्त की एक तस्वीर को इंस्टा स्टोरी बनाया है। उस पर उन्होंने जो कैप्शन दिया है, वो काफी मजेदार है। उसका भाव कुछ ऐसे है कि धोनी दुबे से कहते हैं कि मुझे बस रन आउट मत कराना, बाकी तो मैं देख लूंगा। सूर्या का कैप्शन कुछ यूं है- माही भाई- स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लेगा? माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं। तुम बस रन आउट मत कर देना। दरअसल, डोमेस्टिक क्रिकेट में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव दोनों ही एक ही टीम मुंबई की तरफ से खेलते हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती है और आईपीएल में दोनों अलग-अलग टीमों से खेलते हैं। यही वजह है कि दुबे की धीमी पारी पर सूर्या ने अपने अंदाज में चुटकी ली है।

उस्मान पीएसएल के बाकी बचे मैचों में गेंदबाजी कर सकते, अगर दोबारा शिकायत दर्ज होती है तो उनपर बैन लगाया जा सकता है

इस्लामाबाद पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की पाकिस्तान सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान शिकायत की गई है। उस्मान पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं। क्वेटा की लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 79 रन से हार के बाद तारिक की शिकायत मैदानी अंपायरों अहसान रजा और क्रिस ब्राउन ने की। इस मैच तारिक ने 31 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि शिकायत दर्ज होने के बावजूद उन पर बैन नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार उस्मान पीएसएल के बाकी बचे मैचों में गेंदबाजी कर सकते, अगर दोबारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होती है तो उनपर बैन लगाया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक को रविवार शाम रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ पीएसएल एक्स मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और क्रिस ब्राउन द्वारा रिपोर्ट किया गया था। नियमों के अनुसार, उस्मान भविष्य के मैचों में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, अगर उन्हें फिर से रिपोर्ट किया जाता है, तो उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया जाएगा और गेंदबाजी फिर से शुरू करने से पहले उन्हें ICC-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से मंजूरी लेनी होगी।” यह पहली बार नहीं है जब 30 वर्षीय खिलाड़ी अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में आए हैं। तारिक को इससे पहले PSL 2024 के दौरान भी इसी मुद्दे के लिए रिपोर्ट किया गया था। उस समय, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने स्वेच्छा से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का विकल्प चुना था, और उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजा था। उस रिपोर्ट के बाद, तारिक ने लाहौर में ICC-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में एक विस्तृत बायोमैकेनिकल मूल्यांकन किया। अंततः अगस्त 2024 में उन्हें मंजूरी दे दी गई, जिसके बाद उन्हें बिना किसी चिंता के घरेलू प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई।

श्रेयस अय्यर का धमाका, दूसरी बार इस अवॉर्ड को किया अपने नाम

मुंबई टीम इंडिया के विस्फोटक मिडल-ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर ने मार्च महीने के लिए आईसीसी का प्रतिष्ठित ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ये ऐलान किया। अय्यर को न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रविंद्र से कड़ी टक्कर मिली। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से गदर मचा दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 243 रन ठोके थे और हाईएस्ट रन-स्कोरर थे। श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारियों ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने में बड़ी भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया आईसीसी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया छापी है। प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं मार्च महीने के लिए आईसीसी के मेन्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह अविश्वसनीय तौर पर स्पेशल है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी उठाई हो- एक ऐसा पल जिसे हमेशा संजोकर रखेंगे।’ फरवरी के लिए शुभमन गिल चुने गए थे सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से पहले भारत के शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। उन्हें फरवरी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया था। इस तरह लगातार दो महीनों से टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया था कमाल अय्यर ने चैपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मुकाबले में 79 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली थी। इसी तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। फाइनल में भी उनका बल्ला खूब गरजा। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में अय्यर ने 48 गेंदों पर 62 रन बनाए थे और भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल में भी खूब रन बरसा रहा श्रेयस अय्यर का बल्ला श्रेयस अय्यर का बल्ला इस आईपीएल सीजन में भी खूब रन बरसा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने अबतक 5 मैचों में 208 के स्ट्राइक रेट से 250 रन बना चुके हैं।

संजीव गोयनका ने कभी उन्हें अपनी पुरानी टीम और उसकी कप्तानी से बेआबरू करके निकाल दिया था

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपने पुराने अवतार में दिखते नजर आ रहे हैं। ‘बेस्ट फिनिशर’ का अवतार, ‘माही मार रहा है’ वाला अवतार…और ‘कैप्टन कूल’ का अवतार। उन्होंने सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की इबारत लिखी। उस टीम के खिलाफ जिसके मालिक संजीव गोयनका ने कभी उन्हें अपनी पुरानी टीम और उसकी कप्तानी से बेआबरू करके निकाल दिया था। सोमवार के मैच के बाद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। नजारा धोनी और गोयनका की मुलाकात का। धोनी और गोयनका की मुलाकात लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने के बाद महेंद्र सिंह विरोधी टीम के मालिक संजीव गोयनका से बातचीत करते दिखे। दोनों की मुलाकात और बातचीत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। इस दौरान लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत भी वहां मौजूद थे। गोयनका ने कभी धोनी को अपनी टीम से निकाल फेंका था महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कभी संजीव गोयनका की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हिस्सा क्या रहे थे, टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अभी लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक संजीव गोयनका कभी राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स के मालिक थे। यह टीम सिर्फ दो सीजन ही खेली और भंग हो गई। 2016 के आईपीएल में पहली बार यह टीम दिखी थी जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। 2017 के सीजन से पहले ही गोयनका ने अचानक धोनी को टीम और उसकी कप्तानी से निकाल दिया था। CSK बनाम LSG मैच का परिणाम अगर सोमवार के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 63 रन और मिचेल मार्श ने 25 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा और मथीशा पथीराना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की 26 रनों की तेज नाबाद पारी और शिवम दुबे की 43 नाबाद रन की पारी की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र ने 37 और शायक रशीद ने 27 रन बनाए। लखनऊ के रवि विश्नोई ने 2 विकेट हासिल किए।

आईपीएल में आज ही के दिन रचा गया था इतिहास, 549 रनों के साथ बना था एक मैच का सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी रनों की खूब बरसात हो रही है और फैंस इसका जमकर मजा उठा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद से टूर्नामेंट की शुरुआत से ही फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह इस बार आईपीएल में 300 का आंकड़ा छूएगी। हैदराबाद ने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में 286 रन बनाकर बता दिया कि वह फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि एसआरएच अपने पिछले रिकॉर्ड को मात्र 2 रन से तोड़ने से चूक गई जो उन्होंने आज ही के दिन 2024 में बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 287 रन बोर्ड पर लगाए थे। यह मैच आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है क्योंकि इस मुकाबले में IPL का ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच टोटल बना था। जी हां, उस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ट्रैविस हेड के तूफानी शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे। हेड ने 41 गेंदों पर 8 चौकों और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत दी थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 80 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। कोहली के विकेट गिरने के बाद आरसीबी की गाड़ी पर अचानक ब्रेक लग गई थी। 80 पर 1 विकेट गिरने के बाद आधी आरसीबी की टीम 10 ओवर के बाद 122 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। तब ऐसा लगने लगा था कि मेजबान टीम 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी। मगर तब दिनेश कार्तिक ने अपने टी20 करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक खेली और 35 गेंदों पर 83 रन बनाए। एक समय पर कार्तिक ने हैदराबाद की धड़कने बढ़ा दी थी, मगर वह आरसीबी को जीत नहीं दिला पाए। बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मिलकर टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक मैच का सबसे बड़ा 549 रनों का टोटल बनाया। आईए एक नजर डालते हैं टी20 क्रिकेट में बने सबसे बड़े मैच टोटल की लिस्ट पर- टी20 क्रिकेट में बने सबसे बड़े मैच टोटल 549 – RCB बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 529 – SRH बनाम RR, हैदराबाद, 2025 523 – KKR बनाम PBKS, कोलकाता, 2024 523 – SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet