LATEST NEWS

गुरु युवराज से लेकर तेंदुलकर तक ने शतकवीर अभिषेक को दी बधाई

हैदराबाद आईपीएल 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का तूफान एक बार फिर देखने को मिला। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया। 246 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स ने नौ गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 55 गेंद में 14 चौके और 10 छक्के की मदद से 141 रन की पारी खेली। अभिषेक के शतक के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा…कई क्रिकेटरों ने अभिषेक की पारी को शानदार बताया और उन्हें बधाई दी है।   युवराज ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- वाह शर्मा जी के बेटे! 98 रन पर सिंगल फिर 99 रन पर सिंगल! इतनी परिपक्वता! शानदार पारी अभिषेक शर्मा। ट्रेविस हेड ने भी शानदार खेल दिखाया। इन ओपनर्स को साथ में देखना एक शानदार अनुभव है! SRH vs PBKS मैच में श्रेयस अय्यर ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्हें भी खेलते देखना शानदार है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘अभिषेक की हाथ की गति अविश्वसनीय है और जिस तरह से वह गेंद को मीलों दूर भेजने के लिए अपने हाथों को गेंद के नीचे ले जाते हैं, वह देखने लायक है। यह एक बेहतरीन पारी है। इसे जारी रखें! सूर्यकुमार ने लिखा- रख विश्वास। उन्होंने सनराइजर्स की एक क्लिप भी शेयर की, जिसमें हैदराबाद के खिलाड़ियों ने अभिषेक की पारी को एक शब्द में बताया है। नीतीश रेड्डी ने इसे- ‘मास’ कहा। वहीं, अभिनव मनोहर ने इसे- बेहद जरूरी बताया। ट्रेविस हेड ने इसे- अविश्वसनीय बताया। वहीं, क्लिप में अभिषेक की मां भी दिख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘सबको खुशी है, पूरे हैदराबाद को खुशी है, मां को भी खुशी है कि हम मैच जीते हैं। थोड़ा स्टॉप लग गया था, लेकिन अब नहीं लगेगा।’ सूर्यकुमार ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मां जी ने बोल दिया तो बोल दिया बस। मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी तिलक वर्मा ने भी अभिषेक की तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर भी इस शतक की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं। अभिषेक ने शतक लगाने के बाद एक पर्चा निकाला था, जिस पर लिखा था- यह शतक ऑरेंज आर्मी के लिए है। सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को ऑरेंज आर्मी कहते हैं। डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड के बाद अब अभिषेक शर्मा ने भी हैदराबाद के फैंस के मन में खास जगह बना ली है। अभिषेक को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए उस फॉर्म से गुजरना आसान नहीं होता। टीम और कप्तान का खासतौर पर जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने बल्लेबाजों को बहुत आसान संदेश दिया था। हालांकि मैं अच्छा नहीं कर रहा था।

हैदराबाद ने हासिल किया IPL का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, अभिषेक सर्वोच्च स्कोर

 हैदराबाद अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।   246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी अपने रंग में नजर आई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रन की विशाल साझेदारी हुई। यह हैदराबाद के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की पार्टनरशिप की थी। अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।    इस मुकाबले से पहले तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हेड ने भी शानदार वापसी कर ली। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 66 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 21 और ईशान किशन ने नौ रन बनाए और नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। पंजाब की पारी इससे पहले, श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में पंजाब ने अच्छी शुरुआत की थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। आर्या 13 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी की बदौलत पंजाब ने पावरप्ले में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। शुरुआती छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 89/1 था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस अय्यर भी दमदार प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने 22 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 36 गेंदों में 82 रन ठोके। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ  25 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला और दोनों के बीच 73 रन की विशाल पार्टनरशिप हुई। ईशान मलिंगा ने वढेरा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 27 रन बनाए। पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस का तूफान आया। उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ लगातार चार गेंदों में चार छक्के ठोके। इस ओवर में तेज गेंदबाज ने कुल 27 रन खर्च किए। पंजाब के लिए शशांक ने दो, मैक्सवेल ने तीन स्टोइनिस ने 34* और यानसेन ने पांच* रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार और ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।    

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच होगा घमाशान, दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी

जयपुर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बीच रविवार को पिंक सिटी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इस लीग मैच में दोनों ही टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी, क्योंकि पिछले मैचों में दोनों रॉयल टीमों को हार मिली है। इस मैच में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली के सामने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कड़ी चुनौती पेश करेंगे। ये मैचअप देखने लायक होगा। फैंस भी इस टक्कर के लिए बेताब होंगे। आरसीबी पांच मैचों में तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में दो जीत के साथ सातवें पायदान पर है। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें शानदार लय में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर को 148.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बोल्ड करना शामिल है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी, जबकि 147.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली इनस्विंगर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को चकमा देकर पवेलियन भेजने में सफल रहे थे। आर्चर के सामने रविवार को कोहली (186 रन) और इंग्लैंड टीम के साथी खिलाड़ी सॉल्ट (143) की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। यह जोड़ी कुछ ही ओवरों में मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम की पकड़ से दूर करने की क्षमता रखती है। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं। आरसीबी के बल्लेबाज टीम की इस खामी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में टीम को श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा की स्पिन जोड़ी से बीच के ओवरों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली ने अब तक दो अर्धशतक लगाये हैं, लेकिन सॉल्ट के पास बेहद आक्रामक रवैये के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता है। देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे। टिम डेविड और लियाम लिविंगस्टोन के पास किसी भी गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बनाने की क्षमता टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूत बनाती है। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी इस टीम के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस मैच में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 159 रन पर आउट हो गयी थी। उनके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। इसके साथ ही निचले क्रम में ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर की विस्फोटक जोड़ी मौजूद है। ये मुकाबला सुपर संडे का दिन का पहला मैच होगा, जो दोपहर को साढ़े 3 बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

अब माइकल क्लार्क CSK को दी अपनी राय, खेल में आत्मविश्वास की कमी है, अब क्लार्क की सलाह पर काम करेंगे धोनी के धुरंधर?

चेन्नई आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत ठीक नहीं है। लगातार हार के चलते अब तो सीएसके लिए प्लेऑफ में क्वॉलीफाई करने पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी अपनी राय दी है। माइकल क्लार्क का मानना ​​है कि आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खेल में आत्मविश्वास की कमी है। यह टीम मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक नहीं खेल पा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई की टीम को शुक्रवार को एकतरफा मैच में आठ विकेट से हराया। चेन्नई ने इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर बनाने के बाद छह मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना किया। गलत योजना का इस्तेमाल ‘जियो स्टार’ पर विशेषज्ञ के रूप में शामिल क्लार्क ने कहाकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन लग रही थी। नई गेंद से थोड़ी हरकत कर रही थी और गेंद निश्चित रूप से कुछ स्पिन भी हो रही थी। मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गलत योजना के साथ मैदान पर उतरी थी। उन्होंने कहाकि जिस तरह से यह टीम खेल रही थी उसमें आत्मविश्वास और जज्बे की कमी स्पष्ठ रूप से महसूस की जा सकती है। उनका रवैया आज के दौर के क्रिकेट जैसा नहीं दिख रहा है। उनकी कोशिश बस जीत के करीब पहुंचने या बड़ी हार को टालने की रहती है। सबकुछ लगा दें दांव पर क्लार्क ने कहाकि चेन्नई सुपर किंग्स इस तरह की सोच की जगह सब कुछ दांव पर लगाना चाहिए। सब कुछ जोखिम में डाल कर मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह के बदलाव के बारे कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है। उन्होंने कहाकि जिस तरह जीतने वाले ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल और आत्मविश्वास भरी भावना हो सकती है, उसी तरह जब आप हार रहे हों तो नकारात्मक भावना बनी रहती है और कभी-कभी इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को चटाई धूल, पूरन और मारक्रम दोनों ने दमदार अर्धशतक जड़े

लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीता। निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम ने अपना पराक्रम दिखाया और टीम को जीत दिलाई। दोनों ने दमदार अर्धशतक जड़े। हालांकि, मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन नतीजा तीसरी गेंद पर ही निकल आया, क्योंकि 6 रनों की दरकार आखिरी ओवर में थी, जिसे साई किशोर ने फेंका। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि गुजरात को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। स्कोर 100 के पार हो गया था, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरा था। हालांकि, बीच में कुछ विकेट मिले और थोड़ी सी रनों पर लगाम लगी। बावजूद इसके अच्छे स्कोर तक गुजरात पहुंचने में सफल रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े। रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट निकाले। हालांकि, निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम के तूफानी अर्धशतकों के दम पर लखनऊ ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया।

पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स टकरा रही हैं। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। अपने घर पर खेल रही हैदराबाद प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम ने 5 में से 1 मैच जीता है। वहीं पंजाब किंग्‍स पिछले मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को हरा चुकी है। पंजाब ने जीता टॉस पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब किंग्‍स की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हैदराबाद की प्‍लेइंग 11 में ईशान मलिंगा की एंट्री हुई है। इम्पैक्ट प्‍लेयर पंजाब किंग्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रवीण दुबे, विशाल विजयकुमार, हरप्रीत बराड़। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल। सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्‍तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा।  

पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा, एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस की होगी भिड़ंत

हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -पैट कमिंस और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पंजाब की नजरें इस मैच को जीतकर वापस आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी। वहीं हार का चौका लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद वापस जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। हैदराबाद फिलहाल सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। आईए एक नजर डालते हैं एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर- SRH vs PBKS पिच रिपोर्ट- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हाईस्कोरिंग मुकाबलों के लिए मशहूर है, मगर इस सीजन यहां जैसे-जैसे मैच खेले जा रहे हैं वैसे-वैसे स्कोरबोर्ड पर रनों की कमी देखने को मिल रही है। एसआरएच ने राजस्थान के खिलाफ सीजन के पहले ही मुकाबले में 286 रन बोर्ड पर लगाए थे, मगर उसके बाद लखनऊ के खिलाफ 200 रन भी नहीं बने और गुजरात के खिलाफ तो टीम के 150 तक पहुंचने में पसीने छूट गए। हालांकि आज के मैच में फैंस को एक बार फिर हाईस्कोरिंग मुकाबला मिलने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर पहले टीमें बैटिंग करना पसंद करती है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 80 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 35 (43.75%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 45 (56.25%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 30 (37.50%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 50 (62.50%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 160/3 प्रति विकेट औसत रन- 27.18 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 162.56 SRH vs PBKS हेड टू हेड सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की भिंड़त अभी तक 23 बार हुई है जिसमें 16 मैच जीतकर एसआरएच ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ 7 जीत मिली है। इस सीजन पंजाब की टीम अलग दिखाई दे रही है। ऐसे में उनकी नजरें इस रिकॉर्ड को सुधारने पर होगी।

निक्की-तेजस्वी को मात देकर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

नई दिल्ली सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस समय सभी का पसंदीदा शो बना हुआ है। अब इस शो को अपना विजेता भी मिल गया है, एक्टर गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विजेता बन गए हैं। निक्की तंबोली शो की पहली रनर-अप रहीं जबकि तेजस्वी प्रकाश दूसरी रनर-अप रहीं।अनुपमा एक्टर ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी अपने नाम कर लिया है।   शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना शो के जज रहे और इसे होस्ट किया था  फराह खान ने। ग्रैंड फिनाले में शेफ संजीव कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने गौरव के बनाए व्यंजनों की तारीफ की और जीत पर उन्हें गले भी लगाया। गौरव ने प्रतिष्ठित मास्टरशेफ कोट भी जीत लिया है, संजीव कपूर ने उन्हें सम्मान के साथ शेफ कोट पहनाया। गौरव का नाम जब जजों ने घोषित किया तो वह बेहद खुश दिखे। उनके चेहरे की मुस्कान साफ ​​बता रही थी कि यह जीत उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। गौरव का शो में सफर शानदार रहा है। उन्होंने इस सफर में हर बार असफलताओं का सामना किया और सफल हुए।  उन्होंने गर्व से ट्रॉफी को हवा में उठाया और अपनी खुशी जाहिर की। उनके चेहरे पर कड़ी मेहनत साफ दिख रही थी।   सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज रणवीर बरार ने ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- “यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से शुरू करते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं!! क्या सीज़न था! क्या कहानी थी! बधाई हो गौरव खन्ना, आपने वाकई हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। तुम्हारी हर डिश में ज़िद, जुनून और क्रिएटिविटी थी…और मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि तुम्हारी खाने की यात्रा आगे कहां जाती है. शुभकामनाएं, हमारे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़!

अंग्रेजी न बोल पाने पर मोहम्मद रिजवान ने रखा अपना पक्ष, मुझे इंग्लिश नहीं आती, मुझे अफसोस है

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अक्सर उनकी इंग्लिश के लिए ट्रोल किया जाता है। इसको लेकर रिजवान ने अपना पक्ष रखा है। रिजवान ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरा काम पाकिस्तान टीम के लिए क्रिकेट खेलना है। मुझसे क्रिकेट की डिमांड की जाती है। मुझसे अंग्रेजी बोलने की डिमांड नहीं की जाती है। गौरतलब है कि अक्सर टॉस के वक्त या पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कमेंटेटर्स कप्तानों से अंग्रेजी में बात करते हैं। इस दौरान खराब अंग्रेजी के लिए रिजवान का अक्सर मजाक उड़ाया जाता है। मुझे अफसोस है अब मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इस बात पर फख्र है कि मैं जो भी बातें कहता हूं दिल से कहता हूं। मेरे दिल में जो भी होता है सच होता है। मुझे इंग्लिश नहीं आती। रिजवान ने आगे कहाकि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं। मैंने पढ़ाई नहीं की। लेकिन मुझे एक परसेंट भी शर्मिंदगी नहीं है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती। इस बात का जरूर अफसोस है कि मैंने पढ़ाई नहीं की। वह एक अलग किस्म की शर्मिंदगी है। जूनियर्स को क्या सलाह रिजवान ने आगे कहाकि जो भी मेरे दिल में है मैं खुलकर कहता हूं। मेरे से जो डिमांड है वह क्रिकेट है। मेरे से डिमांड इंग्लिश नहीं है। मुझे कभी इस बात को लेकर फील नहीं हुआ। मुझसे पाकिस्तान ने हमेशा क्रिकेट मांगा। मुझसे कभी देश ने इंग्लिश नहीं मांगी। अगर इंग्लिश मांगते तो मैं क्रिकेट छोड़कर कहीं जाकर प्रोफेसर बन जाऊंगा, सीख लूंगा फिर आ जाऊंगा। मेरे पास इतना टाइम नहीं है इंग्लिश सीखने के लिए। हां, मुझे अफसोस है कि मैंने पढ़ाई पूरी नहीं की। इसलिए मैं अपने जूनियर्स से कहता रहता हूं कि पढ़ाई पर खूब ध्यान दें। ताकि आगे जाकर उन्हें इस तरह के हालात का सामना न करना पड़े।

धोनी करेंगे ये कमाल तो हो जाएगा बेड़ा पार, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। 5 बार की चैंपियन इस टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम लगातार इतने मैच हारी है। वहीं इन 5 में से तीन हार तो उन्होंने चेपॉक के गढ़ में मिली है। ऐसा भी पहली बार हुआ है जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके ने हार की हैट्रिक लगाई हो। ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लगा था कि नए कप्तान एमएस धोनी के साथ सीएसके की किस्मत पलट जाेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार, 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ उन्हें 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद उनके पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 1 में जीत मिली है। उनको अभी इस सीजन में 8 और मैच खेलने हैं। अगर सीएसके इन 8 में से 7 मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और आईपीएल के इतिहास में देखा गया है कि 16 अंक के साथ अकसर टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है। वहीं अगर चेन्नई 8 के 8 मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 पॉइंट्स हो जाएंगे, फिर तो निश्चित उन्हें नॉकआउट राउंड में जगह मिल जाएगी। कैसा रहा CSK vs KKR मैच? टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके निर्धारित 20 ओवर में 103 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। आखिरी कुछ ओवरों में शिवम दुबे (31) ने कुछ रन बना दिए जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। केकेआर ने इस स्कोर को 10.1 ओवर में 8 विकेट रहते चेज किया। सुनील नरेन ने 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

ग्लेन फिलिप्स को चोट लगने के कारण होना पड़ा टीम से बाहर, गुजरात टाइटंस को लगा जोरदार झटका

नई दिल्ली आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। गुजरात की टीम का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को छह अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। 28 साल के फिलिप्स वैसे तो विकेटकीपर हैं। लेकिन उनकी शानदार ग्राउंड फील्डिंग और उड़ते हुए कैच लेने की क्षमता ने एक अलग ही पहचान दिलाई है। यह खबर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से ठीक पहले आई है। दो करोड़ में खरीदा था फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। इस बयान में ग्लेन फिलिप्स के तेजी से ठीक होने की दुआ की गई है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा था। फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसी उम्मीद थी कि ग्लेन फिलिप्स आईपीएल की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फील्डिंग करते वक्त हुए चोटिल गुजरात टाइटंस ने यहां जारी बयान में कहाकि फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर स्वदेश लौट गया है। वह आईपीएल के वर्तमान सत्र में गुजरात टाइटंस के किसी भी मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में वह स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक रूप में फील्डिंग कर रहे थे। फिलिप्स गुजरात टाइटंस के स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गए थे।

माइकल हसी ने कहा -हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते हैं

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि अभी हार स्वीकार करने की कोई जरूरत नहीं है और पांच बार के चैंपियन के पास सही खिलाड़ी हैं। चेन्नई को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में 9 विकेट पर 103 रन का अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाने के बाद शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से 8 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मेरा अब भी मानना है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं। हमें बस उन्हें कुछ आत्मविश्वास और निरंतरता हासिल करने में मदद करनी है। इसके बाद हम सही राह पर आगे बढ़ सकते हैं फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डर्स।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खेल की शैली के बारे में बहुत चर्चा हो रही है। लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहें।’’ ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वे अपने तरीके से खेलने और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आईपीएल में आए हैं। मैं निश्चित रूप से उन लोगों में से नहीं हूं जो उन्हें अलग तरीके से खेलने की कोशिश करते हैं। वे इसी तरह से खेल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं।’’ हसी ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि चेन्नई ने अपनी प्लेइंग XI में कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है और वह अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देने में झिझक रहे हैं। चेन्नई के मिडिल ऑर्डर में भारत के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर और दीपक हुडा शामिल हैं जो इस सत्र में अभी तक नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमारे पास अतीत में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चेन्नई की तरफ से खेले जैसे कि शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे। उन्होंने चेन्नई के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वे वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैंं।’’ हसी ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी है जो मौके का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि जब टीमें हार मान लेती हैं और सोचती हैं, अब हम टूर्नामेंट नहीं जीत सकते और अब हम युवा खिलाड़ियों को आजमाएंगे। हम अभी इस स्थिति में नहीं है। हम निश्चित तौर पर अभी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं।’’

भीषण गर्मी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज रोमांचक मुकाबला होने की संभावना

लखनऊ लखनऊ सुपर जॉइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। लखनऊ की भीषण गर्मी में इन दोनों टीम के बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। गुजरात टाइटंस ने लगातार चार मैच जीते हैं और वह नेट रन रेट बेहतर होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स से ऊपर पहले स्थान पर है। इन दोनों टीम के समान आठ अंक हैं। लखनऊ ने अभी तक तीन मैच में जीत हासिल की है और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ की टीम में पूरन ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 288 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 225 है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने अभी तक 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच में उन्हें सिराज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस तेज गेंदबाज ने पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके नाम पर पांच मैच में 10 विकेट दर्ज हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.70 है। सिराज पर पावर प्ले में बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होगा तथा सलामी बल्लेबाजों एडेन माक्ररम और मिशेल मार्श को भी उन्हें खेलते समय सावधान रहना होगा। टाइटंस को व्यक्तिगत कारण से स्वदेश लौटने वाले तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की अभी तक कोई खास कमी नहीं खली है क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सिराज का अच्छी तरह से साथ दिया है। बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम के मुख्य स्पिनर राशिद खान पर भी हावी हो गए हैं। राशिद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी करके लय हासिल करने के संकेत दिए थे। अगर वह अपना यह प्रदर्शन जारी रखते हैं तो लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल पैदा हो सकती है। दोनों टीमों के लिए अपने कप्तान की फॉर्म चिंता का विषय होगी। शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों कुशल बल्लेबाज हैं लेकिन आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपनी छाप छोड़ने में अभी तक नाकाम रहे हैं। गिल ने आईपीएल के 2023 के सत्र में 890 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मौजूदा सत्र में वह अभी तक केवल 148 रन बना पाए हैं। बी साईं सुदर्शन (273) और जोस बटलर (203) ने अभी तक टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली है। लखनऊ ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड रुपए में खरीदा था लेकिन उन्होंने अभी तक चार पारियों में केवल 19 रन बनाए हैं। अगर गिल और पंत अपनी वास्तविक फॉर्म में लौट आते हैं तो फिर लखनऊ के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होना तय है। टीमें : गुजरात टाइटंस : बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत। लखनऊ सुपर जाइंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ। प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई। समय : दोपहर 3:30 बजे।

CSK की बढ़ी मुश्किल… लगातार 5 हार के बाद बिगड़ा IPL प्लेऑफ का गणित

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-25 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. 11 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. कोलकाता को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट मिला था. जिसे उसने 59 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. सीएसके ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने की यह लगातार पांचवीं हार रही. सीएसके ने शानदार आगाज करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से पराजित किया था. हालांकि उसके बाद वो आउट ऑफ ट्रैक हो गई है. सीएसके आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारी है. साथ ही ऐसा पहली बार हुआ, जब सीएसके ने एक सीजन में चेपॉक में लगातार तीन मैच गंवाए. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में ये छह मैचों में तीसरी जीत रही. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे सुनील नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. वहीं दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक ने तीन छक्के की मदद से 16 बॉल 23 रनों की पारी खेली. कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 और रिंकू सिंह 15 रन पर नाबाद लौटे. चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और स्पिनर नूर अहमद को एक-एक विकेट हासिल हुआ. CSK के लिए शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा रन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 104 रन बनाए. धीमी पिच पर चेन्नई के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे. सीएसके के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31* रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. शिवम के अलावा विजय शंकर (29), राहुल त्रिपाठी (16) और डेवोन कॉन्वे (12) ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके बल्ले से 1 रन निकले. रवींद्र जडेजा और ‘इम्पैक्ट सब’ दीपक हुड्डा तो अपना खाता नहीं खोल सके. कोलकाता की ओर से स्पिनर सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो सफलता हासिल हुई. मोईन अली और वैभव अरोड़ा को एक-एक विकेट मिला. कोलकाता नाइट राडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कल 31 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई ने सबसे ज्यादा 19 मुकाबले जीते हैं. जबकि 11 में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से जीता था. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इकलौती जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. चेन्नई सुपर किंग्स के अब 6 मैचों में 2 अंक हैं और वो दस टीमों की अंकतालिका में नौवें स्थान पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी थोड़ी मुश्किल हो गई है. आईपीएल में आमतौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए 16 अंक चाहिए होते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को अब 8 मुकाबले और खेलने हैं. ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को इन आठ मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी. इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के 16 अंक होंगे.  यह एक कठिन लेकिन असंभव काम नहीं है. यदि चेन्नई सुपर किंग्स अपने बाकी के सभी मुकाबले जीतती है तो 18 अंकों के साथ टॉप-2 में भी फिनिश कर सकती है. वैसे 14 अंकों के साथ भी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है, लेकिन तब नेट-रनरेट खेल में आएगा. चेन्नई सुपर किंग्स को 14 अंकों तक पहुंचने के लिए बाकी के आठ में से 6 मैच जीतने होंगे. यदि चेन्नई की टीम तीन मुकाबले और गंवाती है तो वो प्लेऑफ की रेस से आउट हो जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स का नेट-रनरेट फिलहाल -1.554 है. बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर शुरुआती आठ मैचों में से केवल एक ही जीत पाई थी. लेकिन, उसने अपने आखिरी छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. आईपीएल 2025 की अंकतालिका चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी मैचों का शेड्यूल 14 अप्रैल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे 20 अप्रैल बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, शाम 7.30 बजे 25 अप्रैल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, शाम 7.30 बजे 30 अप्रैल बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई, शाम 7.30 बजे 3 मई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे 7 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, शाम 7.30 बजे 12 मई बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, शाम 7.30 बजे 18 मई बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे चेन्नई vs कोलकाता हेड टू हेड (IPL) कुल मैच: 31 चेन्नई जीता: 19 कोलकाता जीता: 11 बेनतीजा: 1

कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला खेला जा रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में एमएस धोनी पहली बार जारी सीजन में चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। क्योंकि नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रेक्चर के कारण आईपीएल के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, टीम ने 5 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की टीम ने 5 मैच खेलते हुए दो में जीत दर्ज की है। कोलकाता ने जीता टॉस कोलकाता ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पॉइंट्स टेबल में कौन आगे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है। टीम ने पांच खेलते हुए चार गंवाए हैं और सिर्फ एक जीत सकी है। वहीं कोलकाता की टीम पांच मैच खेलते हुए दो जीती है और तीन गंवाए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet