LATEST NEWS

पैरालंपिक और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरविंदर सिंह श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, उन्हें सम्मानित भी किया

अमृतसर पेरिस में होने वाले 2024 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरविंदर सिंह और उनके कोच जीवन ज्योत सिंह तेजा और सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका, वहीं मधुर बाणी का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब के सूचना विभाग द्वारा गुरु नगरी अमृतसर पहुंचने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जीवन ज्योत सिंह तेजा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि पंजाब का एक युवा सिख 2024 पेरिस पैरालिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक लेकर आया है। सभी देशवासियों और शिरोमणि कमेटी को बधाई देना चाहता हूं और सरकार के साथ-साथ युवाओं से भी अपील करना चाहता हूं कि वे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करें ताकि देश के युवाओं को सही दिशा मिले। भारत और विशेषकर पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए तथा भारत और पंजाब का नाम दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने के लिए तथा हमारी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के लिपैरालंपिक और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरविंदर सिंह श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, कही ये बातपैरालंपिक और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरविंदर सिंह श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, कही ये बातए हम आज सचखंड श्री दरबार साहिब में श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा गुरु महाराज का धन्यवाद करने आए हैं। प्रार्थना करते हैं कि भगवान हरविंदर जैसे खिलाड़ी को हमेशा सुर्खियों में रखें ताकि वह अपने परिवार, देश और पंजाब का नाम दुनिया में रोशन कर सके। इस बीच, पैरालंपिक एथलीट और अर्जुन पुरस्कार विजेता हरविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 2024 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने का अवसर मिला और उन्होंने भारत के लिए वह स्वर्ण पदक जीता। इसका सारा श्रेय हमारे कोच जीवन ज्योत सिंह तेजा को जाता है, जिन्होंने हमें इस खेल के लिए तैयार किया और आज हम विश्व में भारत और पंजाब का नाम रोशन कर पाए हैं। हम नई पीढ़ी से अपील करते हैं कि वे नशे का त्याग करें और खेलों पर ध्यान केंद्रित करें ताकि पंजाब की धरती से पैदा होने वाला हर बच्चा विश्व स्तर पर अपने अच्छे प्रदर्शन के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सके। देश के युवाओं और किसानों के साथ-साथ हमें अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े खेलों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

एमएस धोनी टीम को लीड कर रहे हैं, उन्होंने माही को एक युवा विकेट कीपर करार दिया: गायकवाड़

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब बचे हुए सीजन में एमएस धोनी टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। धोनी के फिर से कप्तान बनने और खुद के टूर्नामेंट से बाहर होने पर गायकवाड़ का पहला रिएक्शन सामने आया है। गायकवाड़ का कहना है कि वह टीम को बीच सीजन में इस तरह छोड़कर तो नहीं जाना चाहते थे, मगर कुछ चीजें उनके हाथ में भी नहीं है। हालांकि वह इस बात से खुश हैं कि धोनी टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माही को एक युवा विकेट कीपर करार दिया है। बता दें, एमएस धोनी इस सीजन बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेल रहे हैं। दरअसल, बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्री क्रिकेट से संन्यास लिए 5 साल हो गए हैं तो उसकी गिनती अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसमें गायकवाड़ कहते नजर आ रहे हैं, “दुर्भाग्यपूर्ण कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर होने से मैं वाकई बहुत दुखी हूँ। मैं अब तक के समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, यह वाकई बहुत मायने रखता है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, “हां, यह एक चुनौतीपूर्ण सीजन रहा है, लेकिन अब हमारे पास एक युवा विकेटकीपर है जो टीम की अगुआई कर रहा है और उम्मीद है कि चीजें बदल जाएंगी। मैं टीम के साथ डगआउट से उनका समर्थन करते हुए मौजूद रहूंगा। मैं टीम को इस स्थिति से बाहर निकालने में मदद करना चाहता था, लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। बाकी अभियान के लिए लड़कों का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं, सीजन के लिए एक मजबूत अंत की उम्मीद है।” बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में भले ही उन्हें जीत मिली हो, मगर पिछले चार मैचों में उन्होंने लगातार हार का सामना किया है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर लगी हुई है।

अब आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने की शिकायत, ‘पिच अच्छी तैयार करने को कहा था लेकिन नहीं मिली’

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटॉर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग करने के बावजूद इस सत्र में उनकी टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में चुनौतीपूर्ण पिच मिली हैं। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन इस बारे में जल्द ही क्यूरेटर के साथ बात करेगा। आरसीबी के बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में घरेलू मैदान पर खेले दो मैच में पिच धीमी होने के कारण अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसकी टीम ने 8 विकेट पर 169 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट पर 163 रन बनाए। कार्तिक का मानना है कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए था। यहां की पिच पर अमूमन बड़े स्कोर बनते रहे हैं। ‘पिच अच्छी तैयार करने को कहा था लेकिन नहीं मिली’ कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘पहले दो मैच में हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था लेकिन हमें इस तरह की पिच मिली जिस पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। इसलिए हमने परिस्थितियों के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन हमें उनसे (क्यूरेटर) बात करनी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना काम अच्छी तरह से करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए निश्चित तौर पर यहां ऐसी पिच नहीं थी जिसे बल्लेबाजों को खास मदद मिल रही हो। यह चुनौतीपूर्ण पिच थी। अभी तक यहां खेले गए दोनों मैच में हमें एक जैसी पिच ही मिली है।’ लंबे शॉट और चौके-छक्के जरूरी लेकिन कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट और चौके-छक्के काफी मायने रखते हैं और सभी हितधारक ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने अधिक रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और प्रशंसकों को भी खुशी होगी। वे सभी चौके-छक्के देखना चाहते हैं। हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’ भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वे मैच में किसी विशेष पैटर्न का पालन करने की कोशिश नहीं करते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी जैसी पिचों के कारण बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘हर पिच पर हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि इस पर खेलने का सही तरीका क्या है। मुझे नहीं लगता है कि हमने इसके लिए कोई विशेष खाका तैयार किया है। पिच को समझना और उससे तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होता है।’ दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘लेकिन इस तरह की पिच पर कभी स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो जाता है और बड़े शॉट खेलना भी आसान नहीं होता। लेकिन आखिर में यह टी20 है। आपको कुछ शॉट खेलने ही होंगे और इस प्रक्रिया में आपका विकेट भी जा सकता है।’ ये टीमें भी पिच को लेकर उठा चुकी हैं सवाल इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे, लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मेंटॉर जहीर खान, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट भी अपने-अपने होम पिचों को लेकर नाखुशी जता चुके हैं। उनका कहना है कि मनमाफिक पिच नहीं होने से उन्हें होमग्राउंड का कोई फायदा ही नहीं मिल रहा। हालांकि, बीसीसीआई आईपीएल मैचों की पिचों को लेकर संतुष्ट है।

केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई, जीत के बाद केएल राहुल ने क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन, खब्बू हो रहा वॉयरल

नई दिल्ली केएल राहुल ने एक बार फिर क्लास दिखाई है। आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में केएल ने मैच जिताऊ पारी खेली। केएल राहुल ने मात्र 53 गेंदों पर 93 रन बनाए। इसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने बड़ी आसानी से मैच जीत लिया। मैच विनिंग शॉट लगाने के बाद केएल राहुल ने ‘यह मेरी टेरिटरी’ वाला सेलिब्रेशन किया। राहुल का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने मैच के बाद कहा भी कि यह मेरा ग्राउंड है। यह मेरा घर है। यहां की कंडीशंस को मैं किसी और से ज्यादा अच्छे से जानता हूं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। कुछ ऐसा था सेलिब्रेशन केएल राहुल ने मैच विजयी छक्का 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगाया। फाइन लेग के ऊपर से लगाए गए इस शानदार शॉट के बाद राहुल पिच पर थोड़ा सा आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से मैदान पर एक घेरा बनाया और फिर ठीक बीच में अपना बल्ला रख दिया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को ‘दिस इज माई टेरिटरी’ नाम दिया गया है। बता दें कि यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था जो केएल राहुल का होम ग्राउंड भी है। इस मैदान से राहुल की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके इस सेलिब्रेशन के मायने और भी बढ़ जाते हैं। आथिया का क्या था रिएक्शन दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। उन्होंने केएल राहुल की फोटो लगाते हुए लिखा, ‘यह लड़का, उफ्फ’। केएल राहुल बेंगलुरु के खिलाफ तीसरे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त दिल्ली की टीम का स्कोर 10 रन पर दो विकेट था। इसके कुछ ही देर के बाद अभिषेक पोरेल भी आउट हो गए। इसके बाद दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया। हालांकि केएल राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल और फिर इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर अपनी टीम का बेड़ा पार लगाया। क्या बोले केएल राहुल मैच के बाद केएल राहुल ने कहाकि यह थोड़ा मुश्किल विकेट था। लेकिन विकेट के पीछे 20 ओवर बिताने के बाद मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गई थीं। मुझे समझ में आ चुका था कि विकेट कैसा खेल रहा है। इसलिए मेरे लिए शॉट्स खेलना काफी आसान हो गया था। केएल ने कहाकि मैं अच्छी शुरुआत पाना चाहता था। अगर मुझे छक्का लगाना था तो मुझे पता था कि कहां से पिक करना है। विकेटकीपिंग से मुझे यह आइडिया हो चुका था कि अन्य बल्लेबाज किस तरह से शॉट्स लगा रहे हैं और कौन कहां आउट हुआ। साथ ही राहुल ने अपना कैच छूटने पर खुद को भाग्यशाली भी बताया।

सीएसके वर्सेस केकेआर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई की टीम कोलकाता पर भारी, आज भिड़ेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस केकेआर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई की टीम कोलकाता पर भारी नजर आ रही है, मगर पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आज के मैच में केकेआर सीएसके पर भारी पड़ सकती है। इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह कोलकाता के स्पिनर्स को बताया है। केकेआर की टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के रूप में दो बड़े स्पिनर है। चेपॉक की धीमी पिच को देखते हुए अजिंक्य रहाणे तीसरे स्पिनर के रूप में मोइन अली को भी मौका दे सकते हैं, जो पहले सीएसके के लिए इस मैदान पर खेल चुके हैं। मोइन अली का अनुभव केकेआर के काफी काम आ सकता है। वीरेंद्र सहवाग से जब स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर यह पूछा गया कि आज CSK vs KKR मैच में कौन फेवरेट है तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि केकेआर। चेन्नई उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल रही है जैसा केकेआर खेल रही है। इसलिए मुझे लगता है कि पलड़ा केकेआर के पक्ष में झुका रहेगा क्योंकि उनके पास अच्छे स्पिनर हैं और उनके बल्लेबाज स्पिन को बेहतर तरीके से खेलेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी अब तक अच्छी नहीं रही है। अगर बल्लेबाजी अच्छी रही तो कुछ हो सकता है, नहीं तो केकेआर।” वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एमएस धोनी की कप्तानी में वापसी के कारण सीएसके को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा, “आशा के रूप में एक मशाल जलाई गई है। जब 24 या 25 रन प्रति ओवर की जरूरत थी, तब जो भीड़ इस स्टेडियम से जा रही थी, वह सब वापस आ जाएगी, क्योंकि धोनी की वापसी से आत्मविश्वास आया है। असंभव शब्द मूर्ख लोगों के शब्दकोष में है। यह संभव है, अगर एमएस धोनी वहां हैं।” बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एमएस धोनी अब पूरे सीजन सीएसके की कप्तानी करेंगे। चेन्नई के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम को 5 में से 4 मैचों में हार मिली है और पॉइंट्स टेबल में वह 9वें पायदान पर है।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं, सपोर्ट में आए माइकल क्लार्क

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा सुपरस्टार है जिन्हें अपनी लय वापिस पाने के लिए महज 40 रन की पारी की जरूरत है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। जियोस्टार के एक्सपर्ट ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्लार्क ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘रोहित असल सुपरस्टार है ।’ उन्होंने कहा , ‘वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएगा। एक अच्छी पारी की जरूरत है। वह 40 या 60 रन की हो सकती है।’ क्लार्क ने कहा, ‘एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’ उन्होंने कहा , ‘हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षाएं रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं। लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है। क्लास स्थायी होती है।’ क्लार्क अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के मुरीद हैं लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि भारतीय चयनकर्ता टी20 फॉर्म के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें चुनेंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्भर करता है। आपको खिलाड़ियों को फॉर्म में देखना अच्छा लगता है, लेकिन आईपीएल टीम में आपकी भूमिका भारत के लिए खेलते समय आपकी भूमिका से अलग होती है।’ रोहित शर्मा का बल्ला इस आईपीएल सीजन में अबतक खामोश है। लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे हिटमैन से पिछले साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन गई थी। इस सीजन में रोहित ने अबतक 4 मैच खेले हैं और 9.5 की बहुत ही घटिया औसत से सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं। इसमें उनका अबतक सर्वोच्च स्कोर 17 है।

RCB को घर में घुसकर दिल्ली ने हराया, केएल राहुल की जबरदस्त पारी

बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-24 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. 10 अप्रैल (गुरुवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. राहुल की शानदार पारी, दिल्ली का विजयी ‘चौका’ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में केएल राहुल की अहम भूमिका रही. केएल राहुल ने नाबाद 93 रन बनाए. राहुल ने 53 गेंदों की पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े. दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार चौथी जीत रही और उसका विजय रथ जारी है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पांच मैचों में ये दूसरी हार रही. टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 10 रनों के स्कोर तक दो विकेट खो दिए. पहले यश दयाल ने फाफ डु प्लेसिस (2) को आउट किया. फिर दूसरे सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (7) को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेज दिया. फिर दिल्ली को भुवनेश्वर कुमार ने जल्द ही तीसरा झटका दिया, जब ‘इम्पैक्ट सब’ अभिषेक पोरेल (7) बड़ा शॉट मारने के चक्कर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे. कप्तान अक्षर पटेल भी 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके कारण दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन हो गया. यहां से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की वापसी कराई. दोनों के बीच 111 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. राहुल शुरुआत से ही लय में दिखे और उन्होंने खराब गेंदों पर कड़े प्रहार किए. राहुल ने 37 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. फिफ्टी जड़ने के बाद राहुल ने आक्रामक रवैया अपनाया और पारी के 15वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंदों पर 22 रन बनाए. इस ओवर के बाद मैच दिल्ली की तरफ शिफ्ट हो गया. स्टब्स (नाबाद 38) ने भी बाद में कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाकर दिल्ली का काम आसान कर दिया. RCB विकेट लेकर भी नहीं कर पाई कंट्रोल RCB ने जैसे तैसे कर 163/7 का स्कोर 20 ओवर्स में बनाया. दिल्ली जब रनचेज करने उतरी तो लगा कि बेंगलुरु इस मैच में कमाल कर देगी. फाफ डु प्लेस‍िस (2) को यश दयाल ने कप्तान पाटीदार के हाथों कैच आउट करवाया. फ‍िर जेक फ्रेजर मैकगर्क (7) और इम्पैक्ट सब अभ‍िषेक पोरेल (7) दोनों ही भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा को कैच दे बैठे. इस तरह दिल्ली का स्कोर इन तीनों के आउट होते हुए 5 ओवर के अंदर 30/3 हो गया. कुछ देर बाद अक्षर पटेल (15) भी चलते बने. इस तरह दिल्ली का स्कोर 58/4 हो गया.

ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी, 1900 के बाद पहली बार क्रिकेट ओलंपिक में शामिलहोगा

मुंबई ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी (कमबैक) होने जा रही है. क्रिकेट का खेल लॉस एंजेल‍िस 2028 ओलंपिक खेलों में शामिल होगा. वहीं 1900 के पेरिस ओलंपिक के बाद यह पहली बार होगा जब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाह रहा है. तब यहां केवल एक ही मैच खेला गया था. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने पुष्टि की है कि क्रिकेट 128 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह टीमें ह‍िस्सा लेंगे. इवेंट में कुल 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. क्रिकेट उन पांच नए खेलों में से एक है जिन्हें लॉस एंजेल‍िस ओलंपिक में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही इसमें स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल और लैक्रोस भी शामिल हैं. ओलंपिक में क्रिकेट के लिए क्वाल‍िफ‍िकेशन क्राइटेर‍िया अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.   टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के विपरीत, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग 100 देशों द्वारा खेला जाता है, जिससे क्वाल‍िफ‍िकेशन प्रोसेस काफी चैलेंज‍िंग होगी. वहीं खास बात यह है कि मेजबान के रूप में अमेरिका  को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिल सकता है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए इवेंट प्रोग्राम को आईओसी एग्जीक्यूट‍िव बोर्ड ने बुधवार (9 अप्रैल) को मंजूरी दी. 2028 के ओलंप‍िक में कुल 351 मेडल इवेंट होंगे. जो पेरिस ओलंपिक से 22 ज्यादा हैं. आईओसी ने घोषणा की कि कोर एथलीट कोटा 10,500 पर बना रहेगा, साथ ही पांच नए खेलों में 698 अतिरिक्त एथलीट आवंट‍ित होंगे. क्रिकेट ने हाल ही में मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में फिर से वापसी की है. बर्मिंघम में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया. जहां ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड और भारत ने स‍िल्वर मेडल जीता. हांगझोऊ में आयोजित 2023 एश‍ियन गेम्स में 14 पुरुष टीमों और 9 महिला टीमों ने भाग लिया, जिसमें भारत ने दोनों कैटगरी में गोल्ड मेडल जीता था. 2021 में शुरू हुआ था प्रोसेस लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का प्रोसेस  अगस्त 2021 में शुरू हुआ.  तब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने औपचारिक रूप से इसे शामिल करने के लिए कैंपेन चलाया था. इसके परिणामस्वरूप ICC और LA28 ऑर्गनाइज‍िंग कमेटी के बीच एक कोलैबरेशन एफर्ट हुआ, जो अक्टूबर 2023 में खत्म हुआ. तब क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर पांच नए खेलों में से एक के रूप में प्रस्तावित किया गया था. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह पहले से ही ब्रिस्बेन 2032 सहित भविष्य के ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रहे हैं. पूर्व बीसीसीआई सच‍िव ने 2028 में क्रिकेट को ओलंपिक मंच पर लाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. कब हुआ था ओलंप‍िक में क्रिकेट केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था. ग्रेट ब्रिटेन गोल्ड और फ्रांस स‍िल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा थी. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच उस ओलंपिक में क्रिकेट का सिर्फ एक मैच खेला गया था और इसी को फाइनल का र‍िजल्ट घोष‍ित किया गया था.  

ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार, 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। बता दें कि 28 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के मैच में तुषार देशपांडे का सामना करते समय कोहनी में चोट लग गई थी। हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन स्कैन में अब फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। सीएसके के लिए बड़ा झटका यह चोट पांच बार की विजेता टीम के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने इस सीजन में अपने पहले पांच मैचों में से चार मैच गंवाए हैं और अब वह अपने कप्तान और संघर्षरत शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज के बिना खेलेगी। गौरतलब है कि गायकवाड़ पिछले चार सीजन में से तीन में सीएसके के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। क्या कहा फ्लेमिंग ने कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया है। 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान एमएस धोनी ने 2023 तक IPL में कप्तानी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी सीजन उन्होंने टीम को आखिरी बार चैंपियन भी बनवाया था। बता दें कि धोनी ने 226 मैच में कप्तानी की और 133 में टीम को जीत दिलाई। धोनी कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 158 मैच में कप्तानी की, उन्होंने 87 मैच में टीम को जीत दिलाई है।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली ने एक बदलाव किया है। फाफ डुप्लेसी की वापसी हुई है। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के 18वें सीजन में अपने सभी मुकाबले जीते हैं, जबकि रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार मैचों में से तीन में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान कप्तानों के बयान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अक्षर ने कहा कि उनकी अंगुली ठीक है और अगर आवश्यकता हुई तो वह पूरे चार ओवर भी डालेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है रिजवी की जगह फाफ डुप्लेसी की एकादश में वापसी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डुप्लेसी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार  

पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट उछाली हैं, मारपीट की आ गई नौबत

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। वीडियो में वह क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट को उछालती हैं, जिसके बाद फैंस में उसे पाने के लिए होड़ मच जाती है। वे एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। नौबत मारपीट तक की आ जाती है। वीडियो में एक पुलिसवाला बीच-बचाव भी करता दिख रहा है। वैसे प्रीति जिंटा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि क्रिकेट मैच देख रहे दर्शकों की तरफ अपनी टीम की टी-शर्ट को उछाला है। 2023 में भी उन्होंने ऐसा किया था। कब का है वीडियो? वीडियो संभवतः मंगलवार 8 अप्रैल का है। उस दिन मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ था जिसे पंजाब ने 18 रनों से जीता था। वीडियो मैच के दौरान ही किसी वक्त का है। वीडियो में क्या है? वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान प्रीति जिंटा स्टेडियम की ग्राउंड से सटी गैलरी में चहकते हुए चलती दिख रही हैं। उन्हें देखकर कुछ दर्शक उनका नाम पुकारने लगते हैं जिसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से दर्शकों का वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में पंजाब किंग्स की जर्सी वाली टी-शर्ट भी है। अचानक उत्साह में उन्होंने टी-शर्ट को दर्शकों की तरफ उछाल दिया। उसे पाने के लिए कई दर्शकों में होड़ मच गई। होड़ तक तो ठीक था, नौबत मारपीट की आ गई। अगर पुलिसवाला वहां बीचबचाव नहीं कर रहा होता तो शायद टी-शर्ट के लिए भिड़े दर्शकों में दे-दनादन भी शुरू हो जाता। पंजाब ने चेन्नई को हराया था मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब ने चेन्नई को शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने प्रियांश आर्य के तूफानी शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। इस तरह उसे इस मैच में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

7 साल में ऐसा क्या हुआ जो शॉ पूरी तरह से सीन से गायब ही हो गए?, जिसमें कभी अगला सचिन तेंदुलकर देखा गया

नई दिल्ली 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने वाला कप्तान। अपने टेस्ट डेब्यू में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी जड़कर इंटरनैशनल क्रिकेट में धमाका करने वाला बैटर। जिसे कभी भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य कहा जाता था। जिसमें कभी अगला सचिन तेंदुलकर देखा गया। कुछ तो यहां तक कहते थे कि पृथ्वी शॉ में तो सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और वीरेंदर सहवाग तीनों का अक्स दिखता है। 7 साल में ऐसा क्या हुआ जो शॉ पूरी तरह से सीन से गायब ही हो गए? मशहूर क्रिकेट एंकर तनय तिवारी भी ‘द राज शमानी पॉडकास्ट’ में शॉ को लेकर ऐसे ही हैरान, परेशान, निराश, हताश दिखे हैं। ये सवाल और ये सच सभी क्रिकेटप्रेमियों को सालते हैं। उसकी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले शुभमन गिल, रियान पराग, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन पृथ्वी शॉ गुमनामी के अंधेरों में खो गए। उसकी अर्श से फर्श की कहानी क्रिकेटप्रेमियों को टीस देती है। आखिर उसके साथ हुआ क्या? क्या ऐसे भी किसी का पतन हो सकता है? शॉ सचिन तेंदुलकर तो दूर, उनका लेश मात्र तक न बन पाए। कम से कम अभी तक तो यही हकीकत है। हां, उनकी कहानी बहुत हद तक सचिन के बालसखा विनोद कांबली की याद दिलाई है, जिन्हें कभी ‘क्रिकेट के भगवान’ से भी खतरनाक बल्लेबाज माना गया था। पृथ्वी शॉ का यह हश्र क्यों? तनय तिवारी ‘द राज शमानी पॉडकास्ट’ में कहते हैं, ‘उस वर्ल्ड कप (अंडर-19 WC 2018) और अब के बीच में कहीं वह ट्रैक से उतर गए। मैं नहीं जानता कि कहां और क्या। मैं उन्हें जानने का दावा नहीं करता, लेकिन वह फिसल चुके हैं, गिर चुके हैं। शरीर संकेत देना शुरू कर चुकी है- वह उतना फिट नहीं हैं, जितना थे।’ तिवारी आगे कहते हैं, ‘उसने उन तीनों (शुभमन गिल, रियान पराग, अर्शदीप सिंह) से पहले डेब्यू किया। डेब्यू में ही शतक जड़ा। उसके पास जिस तरह का टैलेंट था उसे देखकर शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और रियान पराग कहते थे- देख यार, कितना आगे निकल गया।’ शॉ की कहानी बहुत हद तक विनोद कांबली जैसे है लेकिन एक अंतर है। अभी शॉ की उम्र ही क्या है? 25 वर्ष में तो कई खिलाड़ी डेब्यू तक नहीं कर पाते हैं। अब भी समय है उनके ट्रैक पर लौटने का और कमबैक का। तनय तिवारी ने कहा, ‘उनमें (शॉ और कांबली) बहुत समानता है। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी राह पर और आगे न बढ़े। मुझे उसके कमबैक का उम्मीद है।’

50 रन से अधिक के अंतर से जीत हासिल करते हैं तो आपके गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया: पार्थिव पटेल

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट पर अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। साई सुदर्शन (53 गेंदों में 82 रन) ने शानदार अर्धशतक लगाया, इसके बाद सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके गुजरात टाइटंस को 58 रन से जीत दिलाई। गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए तो राशिद खान और साई किशोर ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान को 159 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्थिव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘जब आप इस तरह के विकेट पर 50 रन से अधिक के अंतर से जीत हासिल करते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। मोहम्मद सिराज ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट में शुरू से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। साई किशोर शायद अभी तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। हमारे सभी गेंदबाजों ने गेंदबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया।’’ पार्थिव ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लग रहा है कि प्रत्येक मैच में कोई गेंदबाज आगे बढ़कर लीड कर रहा है। निश्चित तौर पर बल्लेबाजों ने जीत की नींव रखी लेकिन वास्तव में गेंदबाज आपको मैच जिताते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारी टीम में किसी को कोई खास भूमिका नहीं सौंपी गई है। एक टीम के रूप में हमारा रवैया बेहद सरल है। हम परिस्थितियों के अनुसार रणनीति तैयार करते हैं।’’ राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन उनकी टीम अच्छी साझेदारी निभाने में नाकाम रही। बहुतुले ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा विकेट था। ईमानदारी से कहूं तो 200 रन बराबरी का स्कोर था। मुझे लगता है कि हमने 20 रन अधिक दिए लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। सुदर्शन में शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने पावर प्ले का अच्छा उपयोग किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके बल्लेबाजों ने हमारी तुलना में अच्छी साझेदारियां निभाई। यही कारण था कि उन्होंने बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन मेरा मानना है कि अगर हमने अच्छी साझेदारियां निभाई होती तो हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच सकते थे।’’

क्या है पाकिस्तान के कप्तान की डिमांड, PCB को दे डाली धमकी, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान नाराज

नई दिल्ली पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान नाराज हैं। रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है। इसके मुताबिक रिजवान इस बात से नाराज हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनके और बाबर आजम के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया। अब वह बोर्ड से अधिक पावर मांग रहे हैं। ऐसा न होने पर उन्होंने इस्तीफे की भी चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। लेकिन कुछ भी उनके अनुकूल नहीं हुआ। पाकिस्तान की टीम बिना एक भी मैच जीते ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। इसके अलावा पाकिस्तान में खेले गए कई मैच बारिश के चलते धुल गए। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रिजवान को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया गया था। साथ ही बाबर आजम को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। टी-20 में क्या है भविष्य बताया जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान इस बात से खफा हैं कि उनके और बाबर के साथ खराब व्यवहार किया गया। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यह दोनों पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने वाले हैं। इस दौरान वह टी-20 फॉर्मेट में चयन को लेकर भी बात करेंगे। इसके अलावा वनडे में बतौर कप्तान वह अधिक पावर चाहते हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच की श्रृंखला में युवाओं को तरजीह दी गई। रिजवान की जगह सलमान आगा को कप्तान बनाया गया। और ज्यादा अधिकार की डिमांड पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक रिजवान मैच के दौरान अंतिम 11 के चयन में और ज्यादा अधिकार मांगेंगे। ऐसा न होने की सूरत में रिजवान वनडे की कप्तानी से भी इस्तीफा दे देंगे। पीसीबी सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि रिजवान ने सेलेक्शन को लेकर अंतरिम हेड कोच आकिब जावेद से भी बहस की थी। रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में पांच रेगुलर गेंदबाज चाहते थे। नए हेड कोच की तलाश इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पीसीबी टीम के लिए नए हेड कोच की भी तलाश में है। आकिब जावेद से भी बता दिया गया है कि उनकी जगह विदेशी कोच लाया जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पिछले साल नवंबर से चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक के लिए कोच की जिम्मदारी संभाली थी। फिलहाल पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 18 मई तक चलेगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम पांच टी20 मैच खेलने के लिए पाकिस्तान आने वाली है।

टीम इंडिया में वापसी का सपना संजोय IPL खेल रहे हैं साई सुदर्शन, बोले- मैं GT को हर मैच में जीत दिलाऊं तो…

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में खेले अभी तक 5 मुकाबलों में 54.60 की लाजवाब औसत के साथ 273 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं। साई के इस उम्दा प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस 5 में से 4 मैच जीतने में सफल रही है। 23 साल का यह युवा खिलाड़ी ऐसे ही लगातार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापस अपनी जगह बनाना चाहता है। बता दें, साई सुदर्शन ने भारत के लिए 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। जियोहॉटस्टार के प्रेस रूम में साई सुदर्शन ने कहा, “देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईपीएल जैसा एक बहुत अच्छा मंच मिला है और अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से देश के लिए खेलते हैं, हमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मुझे लगता है कि अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम को क्या चाहिए, उस समय और खेल में उस पॉइंट पर स्थिति की क्या जरूरत है। अगर मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और उसमें इतना निरंतर रहने की कोशिश करता हूं और जब भी संभव हो अपनी टीम को जीत दिलाता हूं, तो मुझे लगता है कि अन्य चीजें इसका बाय-प्रोडक्ट बन जाएंगी।” सुदर्शन ने कहा कि वह मुख्य कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें दी गई फ्रीडम का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरह से आशु पा और शुभमन मुझे बैटिंग में फ्रीडम देते हैं, वे कभी भी प्लानिंग में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। वे मुझे वह करने की पूरी फ्रीडम देते हैं जो मैं करना चाहता हूं। लेकिन साथ ही, वे मुझे सलाह देते रहते हैं कि कौन सा बेहतर है, मैं क्या सुधार कर सकता हूं, मैं किन सिचुएशन में सुधार कर सकता हूं, कुछ बेहतर विकल्प या बेहतर मैच-अप जो मैं ले सकता हूं। वे हमेशा मुझे सही इनपुट देते हैं, लेकिन साथ ही, मुझे वह करने की पूरी आजादी देते हैं जो मैं करना चाहता हूं।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet