LATEST NEWS

हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी और तिलक वर्मा के अर्धशतक का योगदान, हार के असली गुनहगार, एक हैं सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने 221 रन बनाए थे। 222 के जवाब में एमआई 209 रनों तक पहुंच गई थी। इसमें हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी और तिलक वर्मा के अर्धशतक का योगदान था। मुंबई इंडियंस को इस मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत भी मिल सकती थी, लेकिन हार मिली, क्योंकि एमआई के दो बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। इनमें एक हैं सूर्यकुमार यादव और दूसरे हैं विल जैक्स। दोनों के ही बल्ले से बड़े शॉट देखने को नहीं मिले। सबसे पहले बात करते हैं सूर्यकुमार यादव की। सूर्या को इस मैच में दो जीवनदान मिले, लेकिन बावजूद इसके वे 28 रन बना सके। हैरान करने वाली बात ये थी कि वे 26 गेंद तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन एक छक्का तक नहीं जड़ पाए। उन्होंने 5 चौके अपनी पारी में लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 107.69 का था। 5 चौके वाली पांच गेंद और कुछ सिंगल को हटा दें तो उन्होंने ज्यादातर गेंद डॉट खेलीं, जिनसे टीम के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव आया और खुद भी वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए। ऐसे में वे हार के सबसे बड़े गुनहगारों में शामिल हैं। मुंबई की हार के दूसरे सबसे बड़े कसूरवार हैं- विल जैक्स। मुंबई इंडियंस ने इस बल्लेबाज को मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वे अभी तक फीके रहे हैं। यहां तक कि इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। कुल 22 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 122.22 का था। आपके सामने 222 रनों का टारगेट है और आप 122 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करेंगे तो टीम को जीत कैसे मिलेगी? वे नंबर तीन पर खेल रहे थे, लेकिन फिर भी छाप नहीं छोड़ पाए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में एक बदलाव

कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 03:30 खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कोलकाता ने टीम में एक बदलाव किया है। मोईन अली की जगह स्पेंसर को शामिल किया गया है। लखनऊ ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।   पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स की पिच संतुलित होने की उम्मीद है, जो तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार होगी। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। मौसम मैच की शुरुआत में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो बाद में गिर कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। कोलकाता में आसमान में बीच-बीच में बादल छाए रहने की उम्मीद है, हालांकि ईडन गार्डन्स में केकेआर बनाम एलएसजी मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। प्लेइंग 11 कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती लखनऊ सुपर जाइंट्स : मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी

मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया, पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं

नई दिल्ली दो सगे भाई। दो अलग-अलग टीमें। एक दूसरे के खिलाफ मैच। दोनों ही अपने फन के माहिर। बात हो रही है पांड्या ब्रदर्स की। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का मैच। एक मुंबई का कप्तान तो दूसरा आरसीबी का ट्रंप कार्ड। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों से शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जीतना तो किसी एक को ही था। क्रुणाल की टीम जीत गई। जीत की खुशी थी लेकिन भाई की हार का रंज भी। वो भी तब जब उसने जानदार खेल दिखाई हो। क्रुणाल में शब्दों में ये दर्द दिखा। मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया। पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा करती है। हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट भी चटखाया। जब बैटिंग की बारी आई तो गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल किया। सिर्फ 280 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों में 42 रन ठोक डाले। इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। लेकिन हार्दिक पांड्या के आउट होते ही मुंबई की जीत की उम्मीदें भी धूमिल हो गई। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने उसे 12 रनों से शिकस्त दी। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी और अभी 4 विकेट हाथ में थे। लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उस ओवर में 3 विकेट लेकर 10 साल बाद मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की जीत की इबारत लिख दी। क्रुणाल पांड्या को टीम की जीत और उसमें अपने अहम योगदान की खुशी तो थी लेकिन हार्दिक पांड्या के लिए उन्हें बुरा भी लगा। मैच के बाद क्रुणाल पांड्या के शब्दों में ये दर्द छलका भी। भाई से लिए छलका क्रुणाल पांड्या का दर्द क्रुणाल पांड्या ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बातचीत में भाई हार्दिक के लिए कहा, ‘हमारे बीच तगड़ा बॉन्ड है। हम जानते थे कि आखिर में कोई एक ही (पांड्या) जीतेगा। लेकिन हम दोनों का एक दूसरे के लिए जो प्यार और स्नेह है वह बहुत ही नेचुरल है। उसने अच्छी बैटिंग की। हम जीते, और मैं भी जीत चाहता था, वह भी जीत चाहता था। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।’ मैदान पर दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता की दिखी झलक मैदान पर दोनों भाई की प्रतिद्वंद्विता देखिए। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई 222 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी के लिए आए हैं। स्ट्राइक पर तिलक वर्मा हैं और नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल की पहली गेंद पर तिलक सिंगल लेते हैं और स्ट्राइक पर आते हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल ओवर की दूसरी गेंद डालते हैं और विश्वंसक मूड में खेल रहे हार्दिक उस पर छक्का जड़ देते हैं। अगली गेंद और फिर वही अंजाम। हार्दिक ने भाई की गेंद पर फिर छक्का जड़ा। कॉमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू और जतिन सप्रू का दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता पर अंदाजे-बयां भी देखिए। जानदार, शानदार, जबरदस्त…।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर और एलएसजी की होगी भिड़ंत, आज फिर पंत पर होंगी नजरें

कोलकाता आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। दिन में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स टक्कर होगी। यह मौजूदा सीजन का 21वां मैच है, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। केकेआर और एलएसजी की भिड़ंत पहले 6 अप्रैल को होनी थी लेकिन राम नवमी के चलते इसे 8 अप्रैल के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। केकेआर ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। कोलकाता ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई थी। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी दो जीत और दो हार के बाद छठे पायदान पर है। लखनऊ ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। एलएसजी के लिए पंत और डेविड मिलर की लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत ने चार पारियों में महज 19 रन बनाए हैं। मंगलवार को एक बारि फिर पंत पर सबकी नजरें होंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन,आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिगवेश सिंह राठी, आकाश दीप, आर्यन जुयाल, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हैंगर, हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया।

रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में 17 रन जरूर बनाए, रवि शास्त्री और इयान बिशप ने कहा-इन पारियों से कुछ नहीं होगा

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा अब तक फीके रहे हैं। एक मैच में चोट के कारण वे बाहर बैठे, जबकि चार मैचों में खेले। इन मैचों में उनका स्कोर 0, 8, 13 और 17 है। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों में 17 रन जरूर बनाए, लेकिन दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस भी पांच में से चार मुकाबले हार चुकी है। इसके लिए एमआई के पूर्व कप्तान की आलोचना हो रही है। पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर इयान बिशप ने रोहित शर्मा को एक बड़ी सलाह दी है। लेफ्ट आर्म पेसर्स का शिकार हो रहे रोहित शर्मा को कमेंट्री करते हुए इयान बिशप ने कहा, “उन्हें (मुंबई इंडियंस को) रोहित शर्मा से और अधिक की जरूरत है, ना कि केवल शुरुआत में 12-15 रन की छोटी शुरुआत मिले।” दूसरी ओर रवि शास्त्री ने कहा, “आदर्श रूप से, आप निरंतरता चाहते हैं। जो टीमें लंबा सफर तय करती हैं, उनमें आमतौर पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा होता है। आपको रोहित शर्मा से 400 रन का सीजन चाहिए। 15 और 20 रन को 40 और 60 रन में बदलना चाहिए।” चार पारियों में रोहित शर्मा सिर्फ 38 रन बना सके हैं। यहां तक कि पिछले पांच आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा सिर्फ एक बार 400 या इससे ज्यादा रन बना पाए हैं। पिछले साल उन्होंने 400 से ज्यादा रन सीजन में बनाए थे, लेकिन इस तरह की शुरुआत से लग नहीं रहा कि रोहित शर्मा उस आंकड़े तक पहुंच पाएंगे। हालांकि, अभी भी मुंबई इंडियंस के 9 लीग मैच बाकी हैं। अगर रोहित शर्मा का बल्ला आने वाले मैचों में नहीं चलता है तो टीम के लिए मुश्किलें हो सकती हैं। हालांकि, हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को डिफेंड किया है। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले जयवर्धने ने कहा था, “अगर आप मुझे हर दो पारियों में किसी के प्रदर्शन को देखने के लिए कह रहे हैं, तो यह थोड़ा अनुचित है। उनकी आखिरी पारी की मेरी याददाश्त चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पारी थी। इसलिए हमें अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा और उन्हें टीम में शामिल करना होगा। हमने हमेशा, मुंबई के रूप में, हमारे लिए प्रदर्शन करने के लिए कोर ग्रुप का समर्थन किया है, इसलिए हम ऐसा करने जा रहे हैं। हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना जारी रखेंगे ताकि वे हमारे लिए परिणाम प्राप्त कर सकें।”

RCB ने 10 साल बाद किया मुंबई का किला ‘फतह’, क्रुणाल पांड्या बने जीत के हीरो

मुंबई आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीत सकती है लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम लम्हों में कमाल प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. आरसीबी के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि इस टीम ने पूरे 10 साल के बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया है. आरसीबी की तीसरी जीत आरसीबी की ये इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत है. वो अंक तालिका में नंबर तीन पर है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम चौथा मैच हारी है और वो 8वें स्थान पर है. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. हेजलवुड और यश दयाल को 2-2 विकेट मिले. हार्दिक-तिलक की मेहनत बेकार मुंबई इंडियंस एक वक्त मैच में आ गई थी और इसकी वजह हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी पारी थी. हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 42 रन बनाए. तिलक ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. लेकिन ये पारियां भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी.तिलक वर्मा के बाद हार्दिक पंड्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की हार तय हो गई. मुंबई ने 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट खोया और फिर आखिरी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने तीन विकेट लेकर आरसीबी को मैच जिता दी. ऐसी रही आरसीबी की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली. देवदत्त पड्डीकल भी लय में दिखे. हालांकि, पड्डीकल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. लेकिन 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली और लियाम लिविंगस्टन दोनों को आउट किया. विराट कोहली ने 42 गेंद में 67 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की. पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन बनाए, जिसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट खोकर मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. ऐसी रही मुंबई की पारी 222 रनों के जवाब में उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन रोहित शर्मा 17 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद चौथे ओवर में रकल्टन भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 17 रन निकले. इसके बाद सूर्यकुमार य़ादव ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 12वें ओवर में वो भी आउट हो गए. सूर्या के बल्ले से 28 रन  निकले. इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा का तूफान आया. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 15 गेंद में 42 रन बनाए तो तिलक ने 29 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से ये मैच जीत जाएगी. लेकिन भुवी ने मैच पलट दिया. आखिरकार मुंबई की टीम 209 रन ही बना सकी. पहले एक नजर हार्दिक-तिलक के कमाल पर 222 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था तब मुंबई 12 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. दूसरी ओर तिलक वर्मा थे. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक-हार्दिक ने 34 गेंद में 89 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच जीत जाएगी. फिर ऐसे पलटा मैच 18वां ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए. उस वक्त मुंबई को जीत के लिए 34 रन ही चाहिए थे. लेकिन भुवी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया और सधी हुई गेंदबाजी की. उस ओवर में भुवी ने केवल 14 रन दिए. इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने हार्दिक को भी आउट कर दिया. यहीं से मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में आ गया. आईपीएल 2025 के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने मुंबई को उसके घर यानी की वानखेड़े के मैदान में शिकस्त दी हो. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में 7 विकेट से हराया, गिल की क्लास और सिराज की रफ्तार ने कमिंस के छुड़ाए पसीने

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे गुजरात ने 17वें ओवर में चेज कर लिया. गुजरात की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल रहे. सिराज ने 4 विकेट झटककर हैदराबाद की कमर तोड़ दी तो वहीं गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले ट्रेविस हेड को आउट किया. हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 5वें ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 18 रन निकले. ईशान किशन से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी केवल 17 रन बनाकर 8वें ओवर में चलते बने. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14वें ओवर में ही वो अपना विकेट गंवा बैठे. अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी भी चलते बने. हालांकि, आखिर में पैट कमिंस ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसके दम पर 20 ओवर में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी. ऐसी रही गुजरात की पारी 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में बटलर भी चलते बने. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. गिल ने शानदार फिफ्टी जड़ी जबकि सुंदर 49 रन पर आउट हुए. इसके बाद रदरफोर्ड ने भी कुछ कमाल के शॉट लगाए. इसकी बदौलत गुजरात ने 17वें ओवर में ही 153 रनों को चेज कर लिया. अब जानिए अंक तालिका का हाल गुजरात ने इस सीजन अबतक 4 मैच खेले हैं. इसमें से 3 में उसे जीत हासिल हुई है. 6 अंकों के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने अपने 3 के 3 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी. लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2 अंकों के साथ हैदराबाद सबसे नीचे है. सिराज ने किया कमाल इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. सिराज ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की बल्लेबाजी ही ध्वस्त कर दी. वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट होने पर छिड़ा विवाद लेकिन इस मैच में एक कैच आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल, वो विकेट वाशिंगटन सुंदर का था. ये विकेट ऐसे समय पर गिरा जब सुंदर 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. जानें क्या है पूरा मामला 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो. लेकिन सुंदर और गिल ने कमाल की साझेदारी की. सुंदर जब 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त 14वां ओवर चल रहा था. शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद पर सुंदर ने हवाई शॉट खेला. गेंद अनिकेत के पास गई. उन्होंने कैच पकड़ा. लेकिन वीडियो में ऐसा लगा जैसे गेंद जमीन पर पहले टकराई हो. हालांकि, थर्ड अंपायर ने सुंदर को आउट दिया. इससे डगआउट में बैठे खिलाड़ियों समेत कप्तान गिल भी गुस्से में दिखे.

हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया, मुक्केबाजी विश्व कप में भारत का अभियान समाप्त, जीते छह पदक

नई दिल्ली हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया और वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। दरअसल, उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल कामारा चोटिल हो गए थे और शनिवार को 70 किग्रा वर्ग के फाइनल के लिए रिंग में नहीं उतर सके। भारत का ब्राजील के फोड डू इगुआकू में आयोजित विश्व कप अभियान छह पदकों के साथ समाप्त हुआ। भारतीय मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें हितेश द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है। भारत विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित किसी शीर्ष स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा ले रहा था। विश्व मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने हितेश हितेश ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण अपने नाम किया और वह विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। दरअसल, उनके प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के ओडेल कामारा चोटिल हो गए थे और शनिवार को 70 किग्रा वर्ग के फाइनल के लिए रिंग में नहीं उतर सके। भारतीय मुक्केबाज अभिनाश जामवाल ने भी 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन स्थानीय दावेदार यूरी रेइस को कड़ी टक्कर देने के बावजूद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।   हितेश ने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टूर्नामेंट से पहले ब्राजील में आयोजित 10 दिवसीय तैयारी शिविर को दिया जिससे उन्हें और टीम को बहुत मदद मिली। हितेश ने कहा, शिविर ने मुझे कुछ रणनीतिक बारीकियां सीखने में मदद की जिससे मुझे प्रतियोगिता में बहुत मदद मिली। इस टूर्नामेंट ने हमें उच्चतम स्तर का अनुभव प्रदान किया और मुझे खुशी है कि मैं स्वर्ण पदक जीत सका। चार मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक भारत के जादुमणि सिंह मंदेंगबाम (50 किग्रा), मनीष राठौड़ (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा) और विशाल (90 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप में 10 सदस्यीय दल उतारा था जो पेरिस ओलंपिक के बाद टीम का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। इस मजबूत प्रदर्शन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा क्योंकि वे 2028 लॉस एंजिलिस खेलों से पहले ओलंपिक चक्र की तैयारी भी शुरू करेंगे।  

हैदराबाद के गिरे तीन विकेट, प्रसिद्ध ने ईशान किशन को दिखाई पवेलियन की राह

नई दिल्ली. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इस मैच में हैदराबाद की कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। अपने पिछले तीन मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात के लिए भी ये मैच चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घर में हैदराबाद का रंग अलग होता है। देखना होगा आज के मैच में किसके हिस्से जीत आती है। 10 ओवरों का खेल खत्म 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं। ईशान किशन आउट हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया।

सैमसन ने कप्तान के तौर पर 32वीं जीत दर्ज की करते हुए दिग्गज शेन वॉर्न की 31 जीत को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली पंजाब किंग्स पर 50 रन की शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैमसन ने कप्तान के तौर पर 32वीं जीत दर्ज की करते हुए दिग्गज शेन वॉर्न की 31 जीत को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में राजस्थान को खिताब दिलाने वाले वॉर्न ने 55 मैचों में 31 जीत दर्ज की थीं। सैमसन ने अब 62 मैचों में 32 जीत दर्ज की हैं जिससे रॉयल्स के सबसे सफल कप्तान के तौर पर उनकी विरासत मजबूत हुई है।   राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर IPL में सबसे ज़्यादा जीत 32 – संजू सैमसन (62 मैच) 31 – शेन वॉर्न (55 मैच) 18 – राहुल द्रविड़ (34 मैच) 15 – स्टीवन स्मिथ (27 मैच) 9 – अजिंक्य रहाणे (24 मैच) IPL कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा लगातार जीत 10 – गौतम गंभीर (2014-15) 8 – शेन वॉर्न (2008) 8 – श्रेयस अय्यर (2024-25) 7 – एमएस धोनी (2013) मैच की बात करें तो घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला खेलने उतरी पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार (50 रन) झेलनी पड़ी है। मुल्लांपुर के स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान ने जायसवाल के अर्धशतक और रियान पराग के महत्वपूर्ण रनों की बदौलत पहले खेलते हुए 4 विकट खोकर 205 रन बना लिए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब टीम ने 43 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए। नेहल वडेहरा और मैक्सवेल ने कुछ रन बनाए लेकिन यह जीत (155-9 रन) के लिए काफी नहीं थे। पंजाब की यह सीजन में पहली हार भी है। इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में उन्होंने गुजरात टाइटंस को 11 रन से तो लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया था। वहीं, राजस्थान की चार मैचों में दूसरी जीत है। उन्होंने हैदराबाद और कोलकाता के खिलाफ पहले दो मुकाबले गंवा दिए थे।

आज सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस भिड़ेगी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 का 19वां मैच आज यानी रविवार, 6 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। एसआरएच वर्सेस जीटी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, पैट कमिंस और शुभमन गिल, आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम रहने वाला है। एक तरफ गुजरात टाइटंस की नजरें जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल करने पर होगी। वहीं दूसरी तरफ हार की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। बल्लेबाजों के लिए जन्नत माने जाने वाली इस पिच पर आज भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। अभी तक इस सीजन में यहां दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही हाईस्कोरिंग रहे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरआर 242 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी। वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच में हैदराबाद को भले ही हार मिली हो, मगर दोनों टीमों ने 190 रनों का आंकड़ा छुआ था। आज भी फैंस को एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु

पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, हम लोग अब पीएसएल को एंज्वॉय करेंगे

इस्लामाबाद पाकिस्तान के वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बार उनकी ट्रोलिंग की वजह बना है न्यूजीलैंड में दिया गया बयान। न्यूजीलैंड से वनडे सिरीज हारने के बाद रिजवान ने कहा कि अब उनके देश के लोग पीएसएल एंज्वॉय करेंगे। इसके बाद से सोशल मीडिया में मोहम्मद रिजवान की खूब आलोचना हो रही है। बता दें कि पहले भी रिजवान के कुछ बयान वायरल हुए हैं। एक बयान में रिजवान ने कहा था कि ‘या तो विन है या लर्न है’। इसको लेकर भी फैन्स रिजवान के खूब मजे लेते हैं। इसके अलावा एक बार उन्होंने हारने के बाद कहा था कि हमें अपने लिए यह सोचकर ताली बचानी चाहिए कि हम चैंपियन हैं। क्या बोले थे रिजवान मोहम्मद रिजवान अंतिम वनडे के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में बोल रहे थे। इस दौरान रिजवान ने कहाकि चैंपियंस ट्रॉफी और इस सिरीज में मिली हार के बाद हम यही कहेंगे कि पूर्व की चीजों को भुला देना चाहिए। अब हमें आगे की तरफ देखना होगा। यहां तक तो फिर भी ठीक था। लेकिन रिजवान ने आगे जो कहा उसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहाकि हम लोग अब पीएसएल को एंज्वॉय करेंगे। पीएसएल एक बड़ा टूर्नामेंट है और उम्मीद है कि हमारे देश के लोग इसका आनंद उठाएंगे। इसी को लेकर रिजवान की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग, आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 लीग है। सोशल मीडिया पर ऐसा रिएक्शन रिजवान के बयान पर सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने रिजवान को बेशरम तक लिख दिया। एक अन्य ने लिखा है कि पीएसएल में लर्न करेंगे अब। एक यूजर ने तो यह भी लिखा है कि यह पाकिस्तानी टीम पीएसएल में खेलने लायक ही है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड में प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब आलोचना हो रही है। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया कि अन्य टीमों के पास तीन चार पुछल्ले बल्लेबाज होते हैं, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम में 11 पुछल्ले बल्लेबाज थे। एक अन्य प्रशंसक ने टीम को हांगकांग, नेपाल, कनाडा जैसी कमजोर टीमों के साथ खेलने की बात कही। न्यूजीलैंड में हुआ है बुरा हाल पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सिरीज गंवा चुकी है। टी20 सिरीज में सलमान आगा पाकिस्तान के कप्तान थे और उनकी टीम 4-1 से हार गई थी। इसके बाद पाकिस्तान की बची-खुची इज्जत वनडे में भी लुट गई। टी-20 में तो पाकिस्तान ने युवा टीम को मौका दिया था। लेकिन वनडे सिरीज के लिए दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई थी। इनमें मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम सरीखे नाम शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान का प्रदर्शन का अच्छा नहीं रहा। पाकिस्तान की टीम ने वनडे सिरीज 3-0 से गंवा दिया।

अब फैंस का इंतजार हो सकता है खत्म, मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है जल्द

नई दिल्ली रविवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। MI के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर लगी हुई है। ऐसे में फैंस को जसप्रीत बुमराह की कमी खूब खल रही है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होने को है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टार तेज गेंदबाज के टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को एक कहानी सुनाती नजर आ रही है। कहानी में संजना ने बुमराह को कब (CUB) यानी शेर का बच्चा बताया है जो 2013 में जंगल यानी IPL खेलने उतरा था। जिसमें रनों की बरसात होती है, जहां हर कोई डरता है। लेकिन उसने साहस दिखाया। कई सालों में कई लड़ाईयां लड़ी, मगर हार नहीं मानी। अब वो इस जंगल का राजा है। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। अब आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने के बाद बीसीसीआई से उन्हें मैच खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। बुमराह को पहले भी पीठ की समस्या रही है। सर्जरी के बाद वह सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ़ टी20 मैच में वापसी की।

आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का जादू आखिर चल ही गया, जागने के बाद मचा दी तबाही, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

नई दिल्ली आईपीएल में जोफ्रा आर्चर का जादू आखिर चल ही गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही पंजाब को तगड़े झटके दिए। दिलचस्प बात यह है कि जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी जोफ्रा आर्चर आराम से सो रहे थे। कंबल ओढ़कर सोते हुए उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लेकिन जब जागने के बाद आर्चर मैदान में उतरे तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी। आर्चर ने पहले तो प्रियांश आर्या को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान और सबसे बड़ी उम्मीद श्रेयस अय्यर का विकेट उखाड़ डाला। कंबल ओढ़कर साेए राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में कैमरे पर जोफ्रा आर्चर नजर आए। वह राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में कंबल ओढ़कर सोते हुए दिखाई दिए। वैसे तो आर्चर प्लेइंग इलेवन में थे और बैटिंग में भी अच्छे हाथ दिखाते हैं। लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में जिस तरह से राजस्थान के टॉप ऑर्डर ने बल्लेबाजी की, उससे आर्चर की बल्लेबाजी की नौबत नहीं आई। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए और पंजाब के सामने 206 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में दो विकेट बैटिंग के वक्त सोते नजर आए आर्चर ने गेंदबाजी में कमाल ही कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में पंजाब की बैटिंग को हिलाकर रख दिया। पारी की पहली ही गेंद पर आर्चर ने पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या को बिना खाता खोले चलता कर दिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने आर्चर को दो लगातार बाउंड्रीज लगाईं। लेकिन ओवर की अंतिम गेंद पर आर्चर ने अय्यर का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह को भी आउट किया और उनका गेंदबाजी आंकड़ा 25 रन देकर तीन विकेट रहा। फर्स्ट ओवर का किंग बता दें कि यह 13वीं बार है जब आर्चर ने आईपीएल में पहला ओवर फेंका। पहले ओवर में आर्चर ने यहां पर आठ विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 5.75 का और इकॉनमी 3.53 की रही है। कुल 106 गेंदबाजों ने आईपीएल में पहला ओवर फेंका है। ऐसे गेंदबाजों में कम से कम पांच बार पहला ओवर फेंकने वालों में जोफ्रा आर्चर का रिकॉर्ड सबसे शानदार है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम ने कई गलतियां की और वह अपने प्लान को भी अच्छे से अमल में भी नहीं ला पाए: श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम ने कई गलतियां की और वह अपने प्लान को भी अच्छे से अमल में भी नहीं ला पाए। हालांकि उनका मानना है कि यह हार का झटका टूर्नामेंट की शुरुआत में उनके लिए अच्छा है ताकि वह आगामी मैचों में सुधार कर सके। बता दें, पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की पहली हार का स्वाद शनिवार 5 अप्रैल की रात चखा, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 50 रनों से धूल चटाई। आरआर ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 155 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं 180-185 के आसपास के स्कोर के बारे में सोच रहा था। इसका पीछा करना अच्छा होता, हम अपने प्लान्स को लागू नहीं कर पाए। मुझे खुशी है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही यह गलती हो गई। यह एक अच्छी पिच थी, गेंद थोड़ी पकड़ रही थी और हम उन्हें ज्यादा गति नहीं दे रहे थे।” टीम की गलतियों पर कप्तान बोले, “मुझे लगा कि हम धीमा खेलकर पार्टनरशिप बना सकते थे, लेकिन इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला। आज ओस नहीं थी जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और वीडियो देखने की जरूरत है जहां हम अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमने बैक टू बैक विकेट भी खो दिए, जो आदर्श नहीं था क्योंकि नए बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं है।” जहां पंजाब के सभी बल्लेबाज फेल हुए वहीं नेहाल वडेरा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, उनको लेकर अय्यर ने कहा, “नेहल दबाव में शानदार थे। उन्होंने कुछ समय लिया और फिर गेंदबाजों पर हावी होने में सक्षम थे, स्थिति का अधिकतम लाभ उठाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में आपको जगाने के लिए थोड़ी सी हिचकी की आवश्यकता होती है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह हार अच्छी होगी और हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने की आवश्यकता होगी।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet