LATEST NEWS

पंत और केएल राहुल होंगे आमने-सामने, दिल्ली और लखनऊ में होगा रोमांचक मुकाबला

विशाखापत्‍तनम  नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सोमवार को जब आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य आईपीएल के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी। अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं जिसने उन्हें नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। पंत-राहुल पर नजरें पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी तरफ के एल राहुल हैं जो पिछले दो सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दिल्ली की टीम में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं जो पिछले साल तक आरसीबी की कमान संभाल रहे थे। दिल्ली ने उन्हें उपकप्तान बनाया है। कागजों पर मजबूत दिल्‍ली कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आती है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़‍ियों का अच्छा संयोजन है। दूसरी तरफ लखनऊ के पास केवल छह विदेशी खिलाड़ी हैं। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां डु प्‍लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है, जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं। लखनऊ इन पर रहेगा निर्भर लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़‍ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है, जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।  बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसका रहेगा जलवा? पढ़ें पिच रिपोर्ट नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को जब यहां आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी। अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं जिसने उन्हें आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी तरफ केएल राहुल हैं जो पिछले तीन सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये ऐसे में आपको बताते हैं कि विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाज या गेंदबाजों में किसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की पिच रिपोर्ट विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी साबित होती है। यहां पर बल्ले और गेंद के बीच अच्छा बैटल देखने को मिलता है। यहां पर पिछले सीजन हुए दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे थे। काली मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी फायदा हो सकता है। वहीं बल्लेबाज भी यहां खुलकर खेलते हैं और चौके-छक्के की बारिश करते हैं। वाइजेग की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 दिल्ली ने जीते हैं जबकि 4 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के विशाखापत्तनम में हुए हैं 15 मैच विशाखापत्तनम में अब तक आईपीएल के 15 मैच हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 मैच जीते हैं और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 7 मैच जीते हैं। कोई भी मैच बिना नतीजे या टाई के खत्म नहीं हुआ है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। स्टेडियम में सबसे बड़ा टीम स्कोर 272 (केकेआर ने पिछले सीजन दिल्ली के खिलाफ बनाया था) रन रहा है, जबकि सबसे बड़ा सफल लक्ष्य 173 रन रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच हो सकते हैं। यहां पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों टीमों के पास हावी होने का मौका होता है। दिल्‍ली और लखनऊ की संभावित प्‍लेइंग 11 दिल्‍ली कैपिटल्‍स – जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्‍लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, अक्षर पटेल (कप्‍तान), आशुतोष शर्मा, समीर र‍िजवी, कुलदीप यादव, मिचेल स्‍टार्क और टी नटराजन। लखनऊ सुपरजायंट्स – युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्‍तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्‍दुल समद, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्‍नोई और शमार जोसेफ।

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया

विग्नेश पुथुर कभी नहीं भूल पाएंगे ये दिन, एमएस धोनी से मिली शाबाशी

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के लिए बीच मैच में एक खिलाड़ी ने अपना IPL डेब्यू किया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विग्नेश पुथुर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा को पहली पारी के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एमआई की टीम में विग्नेश की एंट्री हुई। वे अपना पहला आईपीएल मैच खेलने उतरे। 24 साल के विग्नेश पुथुर ने अपना इम्पैक्ट भी दिखाया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा का विकेट निकालकर मैच में रोमांचक तड़का लगाया, लेकिन रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने टीम को जीत दिला दी। इसी बीच एमएस धोनी से विग्नेश पुथुर को शाबासी मिली, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। दरअसल, जब चेन्नई के लिए रचिन रविंद्र और एमएस धोनी ने मैच को फिनिश किया तो वे सभी से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान विग्नेश पुथुर की मुलाकात बीच मैदान पर एमएस धोनी से होती है। एमएस धोनी भी विग्नेश पुथुर की पीठ पर शाबाशी देते हुए थपकी मारते हैं। इस लम्हे को लेकर पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा, “युवा विग्नेश पुथुर के कंधे पर (एमएस धोनी का) थपथपाना। मुझे नहीं लगता कि वह इसे लंबे समय तक भूल पाएंगे।” निश्चित तौर पर यहां एमएस धोनी और विग्नेश के बीच एक छोटी सी चैट जरूर हुई। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में विग्नेश के पहले शिकार बने। इस तरह उन्होंने 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा, जिससे मुंबई ने मैच में वापसी की। अपने अगले दो ओवरों में उन्होंने शिवम दुबे और दीपकहुड्डा को आउट करके मुंबई की और वापसी कराई। हालांकि, मुंबई इसका फायदा उठाने में विफल रही, क्योंकि उन्होंने गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को मिस किया। बुमराह चोट के कारण और पांड्या बैन के कारण इस मैच में नहीं खेले। उधर, कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने भी विग्नेश की तारीफ की और उनको एमआई के स्काउट्स का प्रोडक्ट बताया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ की दमदार शुरुआत

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई की ओपनिंग मैच में आईपीएल 2012 के बाद से ये लगातार 13वीं हार है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरे मुकाबले में पांच गेंदे शेष रहते मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन और ऋतुराज की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था, इसके बाद से आईपीएल में मुंबई अब तक अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया। गायकवाड़ ने लगाई फिफ्टी 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (दो) का विकेट गवां दिया। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में विग्नेश पुतुर ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। गायकवाड ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (53) रनों की पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे (नौ) और दीपक हुड्डा (तीन) रन बनाकर आउट हुये। सैम करन (चार) को विल जैक्स ने बोल्ड किया। रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 65) रन बनाए। छठें विकेट के रूप में रवींद्र जडेजा (17) रनआउट हुए। रचिन ने छक्के से जीत दिलाई रचिन रविंद्र ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से विग्नेश पुतुर ने तीन विकेट लिये। दीपक चाहर और विल जोक्स को एक-एक विकेट मिले। खलील ने रोहित-रेयान को किया आउट इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद रायन रिकलटन (13) रन बनाकर आउट हुये। इन दोनों बल्लेबाजों को खलील अहमद ने आउट किया। पांचवें ओवर में आर अश्विन ने विल जैक्स (11) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नूर ने मुंबई को किया परेशान दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव को आउट इस साझेदारी को तोड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (29) रन बनाये। रॉबिन मिन्ज (तीन) रन बनाकर आउट हुये। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर ने तिलक वर्मा को पगबाधा आउट किया। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। नमन धीर (17), मिचेल सैंटनर (11) और ट्रेंट बोल्ट (एक) रन बनाकर आउट हुये। दीपक चाहर ने 15 गेंदों में दो चौको और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 28) रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिये। नेथन एलिस और रवि अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये 4 कप्तान मुंबई इंडियंस की किस्मत नहीं बदल

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के किसी भी सीजन में अपना पहला मैच आखिरी बार साल 2012 में जीता था। इसके अगले साल से टीम अब तक 13 मुकाबले सीजन के पहले-पहले हार चुकी है। 2013 से इसकी शुरुआत हुई थी और ये सिलसिला 2025 तक जारी है। इस दौरान चार कप्तान बदल गए, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदल सकी है। आखिरी बार हरभजन सिंह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन का पहला मैच जीता था। इसके बाद से कप्तान पर कप्तान बदले, लेकिन टीम को पहले मैच में जीत नसीब नहीं हुई। 2012 के बाद 2013 में कप्तानी रिकी पोंटिंग को मिली, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम सीजन का पहला मैच हारी। अगले साल 2014 में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे, जिन्होंने 2013 में बीच सीजन में कप्तानी संभाली और टीम को चैंपियन बनाया, लेकिन वह भी टीम को पहला मैच अगले सीजन की जिता नहीं पाए। वे 2023 तक टीम के कप्तान रहे, लेकिन एक बार भी उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत नहीं मिली। यहां तक कि 2024 में कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिली, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम अपना पहला मैच हार गई। इसके बाद 2025 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच में कप्तानी करने उतरे, लेकिन वे भी टीम को जीत नहीं दिला सके। आईपीएल में अन्य कोई टीम ऐसी नहीं है, जिसने सीजन का पहला मैच इतनी बार हारा हो। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि मुंबई इंडियंस ने 2013 के बाद से 2020 तक पांच खिताब जीते थे। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भी अब मुंबई पर भारी हो गया है। वे पिछले सात में से 6 मुकाबले इस टीम के खिलाफ जीत चुके हैं।

मुंबई को चेन्नई ने 155 रनों पर रोका, नूर ने झटके 4 विकेट

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। रेयान रिकल्टन 7 गेंद में 13 रन ही बना सके। विल जैक्स 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन मिन्ज ने तीन और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। नमन 17 रन ही बना सके। सैंटनर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बोल्ट एक बना सके। दीपक चाहर 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, डक पर लौटे पवेलियन

चेन्नई आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम भिड़ रही हैं। इस मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के लिए दिन आज अच्छा नहीं रहा। रोहित के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब उनका भी नाम शामिल हो गया है। रोहित डक पर लौटे पवेलियन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हुए। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार आईपीएल में डक (शून्य) पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा तीन गेंद में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। पिछले साल बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद यह उनका पहला टी20 मैच था। रोहित का यह आईपीएल में 18वां डक था। इसके चलते अब वे दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल के साथ इस अनचाहे रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

ईशान किशन के शानदार शतक से हैदराबाद ने बोला राजस्थान पर हल्ला, 44 रन से हुई धाकड़ जीत

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा। दोनों टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि उसके गेंदबाज इस फैसले पर खरे नहीं उतर सके। हैदराबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 286 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने शानदार शतक बनाया है। हैदराबाद की जीत हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ सीजन की धाकड़ शुरुआत की है। उसने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। सिमरन हेटमायर हुए आउट सिमरन हेटमायर ने हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लकिन गेंद ऊंची टंग गई। अभिनव मनोहर ने दौड़ते हुए आसान कैच ले लिया।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने डाला आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल, कुटाई देख गेंदबाजों की रूह कांपी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने रविवार 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ IPL के इतिहास सबसे महंगा स्पेल डाला। आर्चर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 76 रन खर्च किए। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 4 ओवर में सर्वाधिक 73 रन खर्च किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आर्चर समेत सभी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की कुटाई की और निर्धारित 20 ओवर में 286 रन बोर्ड पर लगाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप-6 गेंदबाजों की इस लिस्ट में तीन भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाज शामिल है। आईपीएल में सबसे महंगे गेंदबाज 0/76 – जोफ्रा आर्चर (RR) बनाम SRH, हैदराबाद, 2025 0/73 – मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024 0/70 – बेसिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018 0/69 – यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023 1/68 – रीस टॉपले (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024 1/68 – ल्यूक वुड (MI) बनाम DC, दिल्ली, 2024 बात जोफ्रा आर्चर की करें तो यह इंग्लिश गेंदबाज 2023 के बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया था, मगर पहले मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 के बाद RR के लिए खेल रहे आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में 23 रन लुटाए, जिसमें ट्रैविस हेड ने चार चौके और एक छक्का लगाया। आर्चर ने 11वें ओवर में वापसी की और थोड़ी बेहतर गेंदबाजी की और दो चौकों सहित 12 रन दिए। ईशान किशन ने आर्चर के तीसरे ओवर में तीन छक्के लगाए और 22 रन बटोरे। आर्चर को 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए वापस लाया गया, जिसकी शुरुआत उन्होंने नो-बॉल और बाई के रूप में चार रन देकर की। किशन और हेनरिक क्लासेन ने उन्हें चार चौके लगाए।

ईशान किशन के शतक से हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 287 का टारगेट, टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

हैदराबाद हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग गेम की उम्मीद है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ईशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 67 रन की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से तीन गेंदबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन दिये। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बना दिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 287 रन बनाने हैं। ईशान किशन का शतक ईशान किशन ने 45 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हैदराबाद ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने 279 रन बना दिए हैं। किशन 100 रन बनाकर नाबाद हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस (23 मार्च) पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान की स्मृतियाँ देश के कण-कण में विद्यमान है और आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि माँ भारती के इन महान सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनका त्याग और वीरता हम सभी के लिए आदर्श है। हमें उनके सपनों के अनुरूप भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी युवाओं से अपील की है कि वे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के महान आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इन वीर शहीदों की शहादत हमेशा याद की जाएगी और देश उनके सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।  

5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से चटाई धूल, सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली फिन एलन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में पाकिस्तान को 115 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मात्र 105 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही कीवी टीम के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन चेज किए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की जीत से सीरीज में रोमांच पैदा होगा, मगर अगले ही मुकाबले में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। फिन एलन को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम को फिन एलन और टिम सेफर्ट ने तूफानी शुरुआत दी। पहले 4.1 ओवर में दोनों ने मिलकर 59 रन जोड़े। सेफर्ट ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए तो फिन एलन ने 20 गेंदों पर 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। दोनों ने 9 चौके और 7 छक्के जड़ पाकिस्तानी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। ओपनर्स के मुकाबले न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर थोड़ा सुस्त दिखा, मगर कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अंत में 26 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाकर टीम को 220 के स्कोर तक पहुंचाया। पिछले मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे टॉप-3 बल्लेबाज इस बार कुल 4 ही रन जोड़ पाए। मोहम्मद हारिस 2 तो हसन नवाज और कप्तान सलमान आगा मात्र 1-1 रन ही बना पाए। इरफान खान 24 और अब्दुल समद 44 को छोड़कर सभी पाकिस्तानी बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। पाकिस्तान 16.2 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गया।

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी।

IPL 2025 में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे अब चमकी किस्मत दो करोड़ रुपये की मिली डील

नई दिल्ली IPL 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। दो दिन चली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल 2025 के पहले मैच के बाद ही उनकी किस्मत चमक गई। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद उनको दो करोड़ रुपये की डील मिली है। लखनऊ सुपर जायंट्स से उनको 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला सीजन का खेलना है। इससे पहले टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं, जिनमें एक नाम मोहसिन खान का भी है। वे इस पूरे सीजन फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में एलएसजी ने शार्दुल ठाकुर को उनकी जगह साइन किया है। इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी और आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर मीडिया रिलीज जारी करते हुए दी गई है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अनुभवी ऑलराउंडर ठाकुर को रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से उनके रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये पर साइन किया गया है। बता दें कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर के पास आईपीएल का भी बहुमूल्य अनुभव है। हालांकि, ज्यादा समय तक वे किसी भी फ्रेंचाइजी में टिके नहीं हैं। उन्होंने पांच टीमों के लिए आईपीएल में कुल 95 मैच खेले हैं। वे एलएसजी के आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था। एलएसजी ने उनको टीम के ट्रेनिंग सेशन्स में भी रखा और अब मुख्य टीम में शामिल कर लिया है।

सुपर सन्डे में आज IPL के दो मुकाबले, जाने हैदराबाद और चेन्नई में कैसा होगा पिच का मिजाज?

नई दिल्ली IPL 2025 के आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें एक सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच है, जो हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है, जो चेन्नई में खेला जाएगा। इन दोनों मैदानों की पिच रिपोर्ट क्या कहती है, उसे जान लीजिए। चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की ज्यादा जीत मिलती है, जबकि हैदराबाद में रन चेज में टीमों को फायदा मिलता है। इसके अलावा हैदराबाद में पेसर हावी रहते हैं, लेकिन चेन्नई में स्पिनर भी मुकाबले में अहम होते हैं। हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक आईपीएल के 77 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 34 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती है और रन चेज करते हुए 42 मैचों में टीम जीती हैं। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 163 है। हालांकि, तेज गेंदबाजों का यहां दबदबा देखने को मिलता है, क्योंकि 70.58 प्रतिशत विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि स्पिनरों को 29.42 फीसदी विकेट ही मिलते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पेसर्स का बोलबाला होगा और टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनेंगी। चेन्नई पिच रिपोर्ट बात अगर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की करें तो यहां आईपीएल के 85 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 47 मुकाबले जीती है और 36 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां भी तेज गेंदबाजों को ज्यादा विकेट मिलते हैं, लेकिन स्पिनरों का भी विकेट पर्सेंटेज ज्यादा है। पेसर्स यहां 61.57 और स्पिनर 38.43 प्रतिशत विकेट निकालते हैं। ऐसे में मुकाबला यहां बहुत टक्कर का होने वाला है। पांच-पांच बार की आईपीएल विजेता टीमों के बीच लड़ाई होनी है। एक तरफ मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स होगी और उनके सामने मुंबई इंडियंस होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet