LATEST NEWS

आईपीएल 2025 में एक या दो नहीं, बल्कि 13 दिन आयोजित होगी ओपनिंग सेरेमनी, BCCI बना रही प्लान

नई दिल्ली अक्सर आईपीएल के किसी भी सीजन के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होती है, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की प्लान कुछ अलग है। आईपीएल को 18 साल होने जा रहे हैं और इस अवसर पर बीसीसीआई सिर्फ आईपीएल 2025 के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं करेगी, बल्कि आईपीएल के इस सीजन में जिस भी स्टेडियम में पहला-पहला मैच होगा, उस पहले-पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। बीसीसीआई दुनिया के प्रमुख फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 18 साल के समापन के उपलक्ष्य में सभी 13 स्थलों पर विशेष समारोह आयोजित करेगी। आईपीएल 2025 का सेलिब्रेशन पूरे सत्र के दौरान जारी रहेगा, जिसमें हर एक स्टेडियम में पहले मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी, जिसमें प्रमुख कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने स्पोर्टस्टार को बताया, “हम टूर्नामेंट में और अधिक रंग भरना चाहते थे, ताकि हर जगह के दर्शक उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें। हम हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हम राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की एक लाइन-अप बनाने की योजना बना रहे हैं।” IPL 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। ये मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे मुकाबले से पहले एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के चेयरमैन स्नेहाशीष गांगुली ने की है। उन्होंने कहा है कि इस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है और लंबे समय के बाद कोलकाता में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी होगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पटानी के परफॉर्म करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, “यह एक बड़ा मैच है, जिसके लिए टिकटों की मांग बहुत अधिक है। ईडन गार्डन्स में लंबे समय के बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।”

मुंबई इंडियंस के पहले मैच में Hardik, Rohit नहीं ये खिलाड़ी होगा Mumbai Indians का कप्तान

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. वहीं इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे. बता दें कि हार्दिक पांड्या पर आईपीएल के एक मैच का बैन लगा हुआ है. इसी वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. यही कारण है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में न तो मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे और न ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. दरअसल, स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है. आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा. जब पहली बार कोई कप्तान ऐसा करता है तो फिर उस पर 12 लाख का जुर्माना लगता है. दूसरी बार में जुर्माना डबल कर दिया जाता है. वहीं तीसरी बार ऐसा होने पर एक मैच का बैन लगा दिया जाता है. आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन लगा था. हार्दिक पंड्या पर बैन क्यों? हार्दिक पंड्या ने पिछले सीजन बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और मुंबई आखिरी स्थान पर रही थी। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस पर तीसरी बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था। नियमों के मुताबिक, तीन बार स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, साथ ही एक मैच के लिए बैन भी लगाया जाता है। चूंकि मुंबई इंडियंस ने ग्रुप स्टेज में स्लो ओवर रेट की गलती थी और प्ले ऑफ में प्रवेश नहीं कर सकी थी। इसके चलते हार्दिक पंड्या पर बैन नहीं लग सका था। ऐसे में आईपीएल 2025 में उन्हें बैन झेलना पड़ेगा और चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले में बाहर बैठना पड़ेगा। कौन होगा कप्तान? हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगे होने के चलते यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि उनकी जगह मुंबई इंडियंस टीम की कमान कौन संभालेगा। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से मौजूदा सीजन के शुरुआती मुकाबलों में खेलने पर संशय है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर दो बड़े दावेदार हो सकते हैं। सूर्य कुमार यादव का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 18 मैच में से सिर्फ 4 मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियन की कमान संभाले हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल अब तक इस पर मुंबई इंडियंस की ओर से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के कप्तान अब जैसा कि हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है. ऐसे में वह 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. उनके न होने पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर सकते हैं. हालांकि, अभी MI ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है. वहीं प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह रॉबिन मिन्ज को मौका मिल सकता है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान.

इंजमाम उल हक ने पीसीबी को खराब फैसले का दोषी ठहराया, टीम में जल्‍दी बदलाव भी बड़ी समस्‍या, ले रहा ‘गलत फैसले

नई दिल्‍ली पाकिस्‍तान क्रिकेट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने खेल जगत की चिंता बढ़ा दी है। पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ देश में सही दिशा में खेल के बढ़ने के बारे में चिंतित हैं। पाकिस्‍तान की टीम पिछले तीन आईसीसी इवेंट्स में जल्‍दी बाहर हुई। इसमें 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप, 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है। पाकिस्‍तान की टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सातवें स्‍थान पर है। आईसीसी की टेस्‍ट रैंकिंग में वह सातवें स्‍थान पर है। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने मौजूदा टीम के प्रति चिंता जताते हुए पीसीबी पर भड़ास निकाली है। इंजमाम ने पीसीबी पर सही फैसले नहीं लेने और टीम में जल्‍दी बदलाव करने का दोष लगाया।   इंजमाम ने क्‍या कहा इंजमाम उल हक के हवाले से स्‍थानीय प्रकाशन ‘डॉन’ ने कहा, ‘मेरे ख्‍याल से क्रिकेट बोर्ड को अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है और पिछले दो साल में जो गलतियां हुई, उसे नहीं दोहराने पर ध्‍यान देना चाहिए।’ पिछले दो साल में पाकिस्‍तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अगर हम सही दिशा में काम नहीं करेंगे तो लगातार प्रदर्शन में गिरावट जारी रहेगी। टीम में ज्‍यादा बदलाव के बजाय हमें ध्‍यान देना चाहिए कि कहां चीजें गलत हो रही हैं। अगर लगातार बदलाव होंगे तो खिलाड़‍ियों को विश्‍वास नहीं मिलेगा और स्थिति वैसी की वैसी रहेगी। बाबर आजम का किया समर्थन इंजमाम उल हक ने आलोचनाओं से घिरे पूर्व कप्‍तान बाबर आजम का समर्थन किया। बाबर आजम पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इस वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इंजमाम ने कहा, ‘बाबर आजम शीर्ष खिलाड़ी है। हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन राष्‍ट्रीय टीम ने पिछले कुछ महीनों से अच्‍छी क्रिकेट नहीं खेली है। प्रबंधन पर विश्‍वास करें और खिलाड़‍ियों को एकजुट होकर काम करना चाहिए कि गलती कहां हो रही है।’ पाकिस्‍तान का खराब प्रदर्शन बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इस समय न्‍यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने में जुटी हुई है। सलमान आघा के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान का न्‍यूजीलैंड में भी हाल बुरा है क्‍योंकि वो शुरूआती दो टी20 इंटरनेशनल मैच गंवा चुकी है। पाकिस्‍तान पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अगर उसे सीरीज में जीवित रहना तो शुक्रवार को होने वाला तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच हर हाल में जीतना होगा।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल फैसला करे, बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को दिया आदेश

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को मुंबई की फैमिली कोर्ट को आदेश दिया है कि वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर कल (20 मार्च) फैसला करे। धनश्री की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की मांग की थी। साथ ही, यह भी सामने आया है कि चहल को तलाक के लिए पत्नी धनश्री वर्मा को गुजारा भत्ता (एलिमनी) के रूप में 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। इसमें से चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर भी दिया है। बची हुई रकम तलाक के बाद देनी होगी। मालूम हो कि अफवाह थी कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ की एलिमनी दी है, लेकिन बाद में यह सब झूठ निकला। धनश्री के परिवार ने भी इससे इनकार किया था। धनश्री और चहल लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं और फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए मामला चल रहा है। बार एंड बेंच के अनुसार, हाई कोर्ट के जज जस्टिस माधव जामदार ने आदेश दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को ध्यान में चहल के खेलने को ध्यान में रखते हुए फैमिली कोर्ट को कल तक तलाक की याचिका पर फैसला लेना होगा। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत तलाक के लिए छह महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया जाता है। इसी अवधि को धनश्री वर्मा ने माफ करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिससे तलाक पर जल्दी फैसला हो सके। धनश्री और चहल पिछले ढाई सालों से अलग रह रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया। साल 2017 में एक केस के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को माना था कि अगर पति पत्नी के बीच विवाद का निपटारा करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है तो छह महीने की अवधि को माफ भी किया जा सकता है। चहल टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और लेग स्पिनर हैं, जबकि धनश्री सोशल मीडिया की जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी, लेकिन फिर जून 2022 के बाद अलग रहने लगे थे। इसके बाद यह मामला तलाक के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में चला गया था। पिछले दिनों सुनवाई के लिए चहल और धनश्री कोर्ट भी पहुंचे थे। दोनों ने फैमिली कोर्ट से छह महीने के कूलिंग पीरियड की अवधि से छूट देने की मांग की थी, लेकिन 20 फरवरी को कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया था, जिससे चहल और धनश्री को झटका लगा था।

सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसकी पुष्टि हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में ओवर-रेट अपराध के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन IPL 2025 संस्करण में भी जारी रहेगा, जिससे ऑलराउंडर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस प्रकार सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसकी पुष्टि हार्दिक ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जहां उनके साथ टीम के कोच महेला जयवर्धने भी मौजूद थे। अपने निलंबन पर एक सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव भारत की भी कप्तानी करेंगे। वह पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ तीन कप्तान खेल रहे हैं – रोहित (शर्मा), सूर्य और (जसप्रीत) बुमराह। वे हमेशा मेरे कंधे पर हाथ रखते हैं और जब भी मुझे किसी मदद की जरूरत होती है, तो वे हमेशा मौजूद रहते हैं।’ यह अभी भी तय नहीं है कि बुमराह अपनी पीठ की चोट से कब तक फिट होकर MI टीम में शामिल होंगे। फिलहाल, वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं, जिसकी पुष्टि जयवर्धने ने की है। कोच ने कहा, ‘हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि एनसीए की उनके (बुमराह) बारे में क्या प्रतिक्रिया है। वह अभी भी वहां हैं और अच्छे मूड में हैं, उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे। उनका न होना एक चुनौती है…यह किसी और के लिए आगे आकर यह दिखाने का अवसर भी है कि वे क्या करने में सक्षम हैं।’ हार्दिक से जब पूछा गया कि क्या नियम में बदलाव होना चाहिए और पिछले सीजन के अपराध का अगले सीज़न पर असर नहीं पड़ना चाहिए? उन्होंने कहा, ‘यह मेरे नियंत्रण से बाहर है। पिछले साल जो हुआ वह खेल का हिस्सा था; हम आखिरी ओवर में डेढ़ या दो मिनट पीछे थे। मुझे उस समय इसके परिणाम नहीं पता थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन नियम यही कहते हैं। इसलिए मुझे नियमों के अनुसार चलना होगा। अगले साल (चाहे) वे इस नियम को जारी रखेंगे या नहीं, यह उच्च अधिकारियों पर निर्भर है।’

सऊदी अरब ने इस टी20 लीग के लिए 500 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश करने का फैसला किया, शुरू करना चाहता है मेगा T20 लीग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए दुनियाभर में टी20 लीग शुरू हो गई हैं। हालांकि, जो औहदा इस समय आईपीएल का है, उसका कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में एक नई सोच के साथ सऊदी टी20 लीग की नींव रखी जा रही है। खुद सऊदी अरब ने इस टी20 लीग के लिए 500 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश करने का फैसला किया है। जिस तरह टेनिस में ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं। उसी तरह की ये लीग बनाने की योजना है। फाइनल सऊदी अरब में खेला जाएगा। चार अलग-अलग स्थानों पर मैच आयोजित कराने का प्लान है। हालांकि, इस पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी अड़ंगा डाल सकता है। सऊदी अरब की एसआरजे स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स ने इस लीग में निवेश करने का फैसला किया। ये देश के 1 ट्रिलियन डॉलर सॉवरेन वेल्थ फंड (पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड) की सहायक कंपनी है। यह कॉन्सेप्ट नील मैक्सवेल के दिमाग की उपज है, जो एक पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं, जिन्होंने न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व किया है और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के वर्तमान प्रबंधक हैं। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन और क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के बोर्ड में भी प्रमुख पदों पर कार्य किया है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य है कि इससे जो कमाई होगी, वह उन देशों को सपोर्ट करेगी, जो टेस्ट क्रिकेट में पीछे हैं। इस लीग में सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों की उपलब्धता होगी, क्योंकि खिलाड़ी पहले से ही बिजी शेड्यूल का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल और स्लॉट निकालना सभी के लिए चुनौती भरा होगा। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को किसी भी ओवरशीज लीग में खेलने की अनुमति नहीं देती है। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने इस लीग से अपना समर्थन वापस ले लिया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गॉल्ड ने कहा है कि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड लीग का समर्थन नहीं करेगा। इसका कारण है कि इसके लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा, “व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर, दुनिया भर में स्थापित फ्रेंचाइजी लीगों की मेजबानी और खिलाड़ियों के कार्यभार के बारे में मौजूदा चिंताओं को देखते हुए, इस तरह के विचार की कोई गुंजाइश या मांग नहीं है। यह ऐसी बात नहीं है जिसका हम समर्थन करेंगे।” रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी द हंड्रेड लीग को बचाने के लिए उत्सुक है, जिसने हाल ही में निजी निवेशकों को फ्रेंचाइजी हिस्सेदारी बेची है। बीसीसीआई और सीए भी अपनी-अपनी टी20 लीग को सुरक्षित रखने के लिए उत्सुक होंगे।

सुनील नरेन ने सहवाग और जायसवाल को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, गेंदवाजी करना मुश्किल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस बार के आईपीएल में हर एक खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इस बीच, क्रिकेट के मिस्ट्री स्पिनर माने जाने वाले सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिन्हें वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं। नरेन ने खुद को एक गेंदबाज के रूप में चुनौती देने वाले इन बल्लेबाजों के बारे में अपनी राय दी है। वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल सबसे खतरनाक सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के दो बल्लेबाजों के नाम लिए हैं, जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए सबसे मुश्किल माना जाता है। पहला नाम है वीरेंद्र सहवाग, जो अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। नरेन ने सहवाग के खिलाफ गेंदबाजी को हमेशा एक बड़ी चुनौती माना है। वह कहते हैं कि सहवाग की खेल शैली ऐसी थी कि वह गेंदबाजों को परेशान करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। नरेन का मानना है कि सहवाग की बैटिंग शैली बहुत ही आक्रामक और बेखौफ थी, जिसके चलते उन्हें गेंदबाजी करना हमेशा कठिन लगता था। सहवाग ने अपनी क्रिकेटिंग करियर में कई गेंदबाजों को अपनी बल्लेबाजी से परेशान किया और यह चुनौती नरेन जैसे मिस्ट्री स्पिनर के लिए भी कम नहीं रही। सहवाग का तेज और आक्रामक खेल नरेन के लिए एक कठिन टास्क बन जाता था। इसके बाद नरेन ने वर्तमान क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल को भी अपने सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में शामिल किया। नरेन ने जायसवाल की बल्लेबाजी के बारे में बहुत पॉजिटिव बातें कीं और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया। नरेन के अनुसार, यशस्वी निडर बल्लेबाज हैं और उनकी मानसिकता हमेशा गेंदबाजों पर हावी होने की रहती है। वह मानते हैं कि जायसवाल को लेकर गेंदबाजों को सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि वह लगातार गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। नरेन का खेल 180 विकेट और 1534 रन सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। नरेन के आईपीएल करियर में 176 मैचों में 180 विकेट हासिल किए हैं और 1534 रन भी बनाए हैं। उनके ऑलराउंड खेल ने केकेआर को कई मैचों में जीत दिलाई है और इस बार भी वह केकेआर के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। केकेआर अपना पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेलेगी। नरेन का आईपीएल 2025 में अहम रोल नरेन के लिए आईपीएल 2025 एक और महत्वपूर्ण सीजन हो सकता है, क्योंकि उनकी टीम केकेआर में उन्हें एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। नरेन के अलावा, केकेआर में कई युवा खिलाड़ी भी हैं, जो अपनी चमक दिखाने के लिए तैयार हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है।   नए चेहरों को IPL में छाप छोड़ने का मौका इस बार चोटिल या अनुपलब्ध खिलाड़ियों की जगह लेने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए यह करियर बदलने का सुनहरा अवसर हो सकता है। वे न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय टीम में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।   बाहर हुए स्टार खिलाड़ी और उनकी जगह आने वाले नए चेहरे: -ब्रायडन कार्स (SRH) की जगह वियान मुल्डर – दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के पास अपनी T20 Skills दिखाने का बेहतरीन मौका होगा। – हैरी ब्रूक (DC) का बाहर होना – इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें नीलामी के बाद टूर्नामेंट से हटने पर दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। ब्रूक ने लगातार दूसरे सीजन IPL से नाम वापस लिया। पिछले साल उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था, जबकि इस बार उनका कहना है कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बजाय इंग्लैंड क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, फिलहाल उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है। -अल्लाह मोहम्मद गजनफर (MI) की जगह मुझेब उर रहमान – अनुभवी अफगान स्पिनर को खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। – उमरान मलिक (KKR) की जगह चेतन सकारिया – युवा भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। क्या IPL 2025 में नए सितारे चमकेंगे? हर साल IPL युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का प्लेटफॉर्म बनता है। इस बार भी नई प्रतिभाओं को परखने और भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने का शानदार मौका होगा। अब देखना होगा कि ये रिप्लेसमेंट खिलाड़ी इस सुनहरे मौके को कितना भुना पाते हैं!  

अध्यापक को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक को गिरफ्तार

गुरदासपुर काहनूवान पुलिस ने गत दिवस एक सरकारी स्कूल अध्यापक(दुकान पर बैठे) को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में काहनुवान पुलिस स्टेशन प्रमुख कुलविंदर जीत सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह पुत्र जवंद सिंह निवासी नैनेकोट, ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी मिडिल स्कूल हम्बोवाल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सठियाली पुल के पास उनका पंजाब इलेक्ट्रो वर्ल्ड नाम से शोरूम है। कुछ दिन पहले आरोपी साहिब सिंह और बलदेव सिंह उसकी दुकान पर फ्रिज और एलईडी खरीदने आए और कुछ पैसे बाद में करने की बात की। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। दूसरे दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी, जो शोरूम के दरवाजे पर खड़ा हो गया और दूसरा युवक उससे नकदी मांगने लगा। जब उसने मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दूसरे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर कर दिया, जो उसकी बाजू में जा लगा। गोलियों की आवाज सुनकर उसका भाई सतनाम सिंह मौके पर आ गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह के बयानों पर आरोपी साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बूटर कलां, तथा बलदेव सिंह निवासी नसीरपुर, पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बलदेव सिंह अभी फरार है।  

आईपीएल की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस तरह खरीद सकते हैं टिकट आप, CSK फैंस को होगा ये फायदा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शुरुआत अगले कुछ दिनों में होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है और वह है आईपीएल के मैचों की टिकट। फैंस टिकट हासिल करने के लिए कितना भी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट हासिल करने से पीछे नहीं हटते। यहां तक कि ब्लैक में भी वे टिकट खरीद लेते हैं। हालांकि, आपको इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए आप इस स्टोरी में समझ सकते हैं कि आपको टिकटें कैसे प्राप्त हो सकती हैं। दरअसल, आईपीएल में हर बार की तरह चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच की टिकटों की डिमांड काफी ज्यादा है। इसके अलावा टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए भी टिकटों की मारामारी है। साथ ही साथ एमएस धोनी के चहेते अलग से के मैचों की टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और सीएसके के मैच की टिकटें आप कहां से खरीद पाएंगे, ये जान लीजिए, क्योंकि हर कोई इसको लेकर एक्साइटेड है। अगर आपको किसी भी आईपीएल मैच या फिर सीएसके वर्सेस एमआई मैच के टिकट खरीदने हैं तो आपको आईपीएल की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से आप मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट भी आपको बुक माय शो पर लेकर जाएगी, जहां से आप आईपीएल मैचों के टिकट खरीद पाएंगे। इसके अलावा आप फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर भी मैच टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ ही फ्रेंचाइजी अपने फैंस को ये सुविधा देती हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन माध्यम से टिकट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप स्टेडियम पर बने टिकट काउंटर से भी आईपीएल के मैचों के टिकट खरीद सकते हैं। सीएसके के फैंस को डबल फायदा अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की टीम के फैन हैं और आप चेन्नई में सीएसके के होम मैच देखना चाहते हैं तो आपको टिकट खरीदने पर एक अतिरिक्त फायदा मिलेगा। आप चेन्नई मेट्रो और सरकारी सिटी बसों (एसी बसों को छोड़कर) में यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। टिकट पर जो क्यूआर होगा, उसी से आप मेट्रो और बस में सफर कर सकेंगे। अन्य किसी फ्रेंचाइजी ने ये सुविधा नहीं दी है। सीएसके ने मेट्रो और परिवहन विभाग से करार किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर बोले- खुद को स्थापित करना चाहता हूं

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुछ अलग करने वाले हैं। वे आईपीएल के इस सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ना चाहते हैं। श्रेयस अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सत्र में अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। अय्यर ने तब मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि आईपीएल भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग है और अगर मैं टी20 में किसी एक स्थान पर खुद को स्थापित करना चाहूंगा तो वह तीसरा नंबर होगा। मेरा ध्यान इसी पर है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम इसको लेकर कोई योजना बना रहे हैं कि मुझे किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। इस बार मैं बल्लेबाजी क्रम में अपने नंबर को लेकर स्पष्ट हूं और जब तक कोच का मुझे समर्थन मिलता रहेगा मैं उस नंबर पर ध्यान केंद्रित रखूंगा।’’ पोंटिंग ने अय्यर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस भारतीय खिलाड़ी के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हैं।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं श्रेयस के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब था। लंबे समय तक दिल्ली में हमारे बीच बहुत अच्छे कामकाजी रिश्ते रहे। वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। वह बहुत अच्छा इंसान है और आईपीएल विजेता कप्तान है। आपको इससे ज्यादा और क्या चाहिए। वह कुछ दिन पहले ही टीम से जुड़ा है और एक कप्तान के रूप में टीम पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है।’’ पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगा।

आईपीएल 2025 के सीजन में एक नया और दिलचस्प पहलू जुड़ने जा रहा, कोहली का दोस्त रहा ये क्रिकेटर करेगा अंपायरिंग

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के सीजन में एक नया और दिलचस्प पहलू जुड़ने जा रहा है। भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव अब आईपीएल में अंपायर की भूमिका निभाएंगे। यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए खास है, क्योंकि तन्मय श्रीवास्तव ने 2008 के अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली के साथ खेला था और वो दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे और तन्मय श्रीवास्तव ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण 46 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब क्रिकेट में अपनी भूमिका बदलते हुए तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल 2025 में अंपायर के तौर पर मैदान में नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका आधिकारिक ऐलान किया है, जिसे यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। तन्मय श्रीवास्तव का क्रिकेट करियर और अंपायरिंग का सफर तन्मय श्रीवास्तव का क्रिकेट करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 2008 और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए आईपीएल खेला था। हालांकि, उनका आईपीएल में प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा, क्योंकि 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए, जिसमें से 7 रन एक ही मैच में आए थे। उनका आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अनुभव बहुत समृद्ध है। उन्होंने कुल 90 फर्स्ट क्लास मैच, 44 लिस्ट ए मैच और 34 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 4918 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 1728 रन और टी20 क्रिकेट में 649 रन बनाए हैं। उनका क्रिकेट करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके अनुभव ने उन्हें अंपायरिंग की दिशा में आगे बढ़ने का एक मजबूत आधार दिया।   अंपायरिंग में तन्मय का नया कदम तन्मय श्रीवास्तव ने पांच साल पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और तब से वह अंपायरिंग की दिशा में कदम बढ़ा चुके थे। अब बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल 2025 में अंपायर के तौर पर चुना है, जो उनके करियर का एक नया अध्याय होगा। तन्मय का अनुभव और क्रिकेट के प्रति गहरी समझ उनके अंपायरिंग में सहायक साबित होगी। आईपीएल 2025 में उनकी अंपायरिंग का अनुभव निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी आकर्षक रहेगा, क्योंकि वे अपने क्रिकेट करियर के दौरान अंपायरों के फैसलों को लेकर जो अनुभव और समझ विकसित कर चुके हैं, वह उन्हें इस भूमिका में मदद करेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ का ऐलान उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि तन्मय श्रीवास्तव इस बार आईपीएल में अंपायरिंग करेंगे। यह उनके लिए एक बड़ा सम्मान है और इससे साबित होता है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनका खेल के प्रति प्यार और समर्पण कायम है। उनकी अंपायरिंग के चलते फैंस को और भी रोमांचक मैच देखने को मिल सकते हैं।  

आईपीएल 2025: इस टीम के सामने ‘कमजोर’ हो जाती है CSK, अब तक 20 बार चखना पड़ा है हार का स्वाद

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शुरुआत के साथ ही, हर टीम अपने फॉर्म को लेकर चिंतित है और अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण आंकड़े ने सभी को चौंका दिया है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली सीएसके के पास शानदार ट्रॉफी रिकॉर्ड है, लेकिन एक टीम के खिलाफ यह हमेशा संघर्ष करती है। आइये जानते हैं वो कौन सी टीम है जिसके सामने ‘कमजोर’ नजर आती है CSK और उस टीम के हाथों CSK को अब तक 20 बार हार का स्वाद चखना पड़ा है…. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में कुल 15 सीजन खेल चुकी है, और लगभग हर टीम के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके को 20 बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि मुंबई ने सिर्फ 17 मैचों में ही सीएसके को हराया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई को 20 मैचों में जीत मिली है। यह आंकड़ा सीएसके के लिए सबसे खराब है, क्योंकि उनके पास आईपीएल के अधिकांश टीमों के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है। अन्य टीमों के खिलाफ सीएसके का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के अलावा, कुछ अन्य टीमें भी हैं जिनके खिलाफ सीएसके को संघर्ष करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी चेन्नई का रिकॉर्ड खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच 4 मैच खेले गए, जिनमें से सीएसके को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी सीएसके का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गुजरात के खिलाफ अब तक खेले गए 7 मैचों में से सीएसके ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात को 4 मैचों में जीत मिली है। सीएसके के खिलाफ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम यदि मुंबई इंडियंस सीएसके के लिए ‘बड़ी चुनौती’ है, तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। आरसीबी के खिलाफ सीएसके ने कुल 32 मैच खेले हैं, जिनमें से 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केवल 11 मैचों में आरसीबी ने उन्हें हराया है। इसके अलावा, केकेआर के खिलाफ भी सीएसके का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैचों में सीएसके ने जीत दर्ज की है और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।   आईपीएल 2025 के लिए सीएसके के फैंस को उम्मीदें अब जब आईपीएल 2025 का आगाज होने वाला है, सीएसके की टीम के लिए ये आंकड़े बहुत मायने रखते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका संघर्ष एक बड़ा सवाल बन सकता है, लेकिन अन्य टीमों के खिलाफ उनकी रिकॉर्ड देखकर यह कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ सकती है। धोनी की कप्तानी में टीम हमेशा कठिन परिस्थितियों में उभरकर सामने आई है और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सीएसके अपने पुराने रंग में लौटेगी। सीएसके का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सभी टीमों के खिलाफ यहां हम सीएसके का सभी टीमों के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख सकते हैं: दिल्ली कैपिटल्स: 19 मैच में जीत – 11 मैच में हार मुंबई इंडियंस: 17 मैच में जीत – 20 मैच में हार कोलकाता नाइट राइडर्स: 19 मैच में जीत – 10 मैच में हार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 21 मैच में जीत – 11 मैच में हार पंजाब किंग्स: 16 मैच में जीत – 14 मैच में हार गुजरात टाइटंस: 3 मैच में जीत – 4 मैच में हार लखनऊ सुपरजायंट्स: 1 मैच में जीत – 3 मैच में हार सनराइजर्स हैदराबाद: 15 मैच में जीत – 6 मैच में हार राजस्थान रॉयल्स: 16 मैच में जीत – 13 मैच में हार  

पृथ्वी शॉ को 10 बजे सोने और डाइट बदलने की दी सलाह, हालत देख दोस्त का छलका दर्द

नई दिल्ली पृथ्वी शॉ को एक समय पर भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। कई लोग उन्हें विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में देख रहे थे। हालांकि भारत के अंडर-19 विश्व कप के कप्तान का करियर बहुत ही जल्दी ढलान पर चला गया। वह आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे और फिर मुंबई की रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी जगह नहीं बना सके। इस मुश्किल समय में पृथ्वी शॉ को उनके करीबी दोस्त और पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने उन्हें करियर को पटरी पर लाने वाली सलाह दी है। शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट पर शशांक सिंह ने कहा कि पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है और अगर वह अपने बेसिक्स पर वापस जाएं तो वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। शशांक सिंह ने कहा, ”पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है। अगर वह अपनी पुरानी चीजों पर काम करे, वह सब कुछ हासिल कर सकता है। मैं उसको तब से जानता हूं जब वह 13 साल का था। क्योंकि मैंने मुंबई में उनके साथ क्लब क्रिकेट खेला है। अगर आप मुझसे पूछें कि उनके साथ क्या गलत है, तो उनका कुछ चीजों पर अलग नजरिया है।” उन्होंने आगे कहा, ”शायद वह अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकता है, जैसे रात 11 बजे के बजाय 10 बजे सो सकता है, या शायद अपने डाइट में सुधार कर सकता है। ये भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बेहतर चीज होगी। शायद वह कर (चीजें बदल) रहा है। उसे मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। शायद उसे पहले से ही 10 बेहतर लोग सलाह दे रहे हैं।”

भीषण गर्मी में 40 ओवर फील्डिंग करते हुए पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत

एडिलेड क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैद जफर खान की मौत हो गई। 40 साल से अधिक उम्र के जुनैद मैच के दौरान अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भीषण गर्मी में खेलते हुए बिगड़ी तबीयत शनिवार को जब जुनैद अपने क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए मैच खेल रहे थे, तब एडिलेड में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उन्होंने लगभग 40 ओवर तक फील्डिंग की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 4 बजे, जुनैद अचानक मैदान पर गिर पड़े। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रमजान के दौरान रख रहे थे रोजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद रमजान के दौरान रोजे रख रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच के दौरान पानी पिया था, क्योंकि इस्लामिक नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है, तो उसे रोजे के दौरान पानी पीने की अनुमति होती है। क्रिकेट क्लब और साथियों ने जताया शोक उनके क्लब ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हम अपने स्टार खिलाड़ी जुनैद के निधन से बेहद दुखी हैं। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन पैरामेडिक्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमारा समर्थन उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ है।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet