LATEST NEWS

पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे, आज बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला बिना टॉस के समाप्त हुआ। बारिश की वजह से टॉस ही नहीं हो सका। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। पाकिस्तान बांग्लादेश मैच रद्द पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। टीम तीन में से एक भी जीत पाई। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही। बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी।   बारिश जारी रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है।

भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा?, 3 टीमों में कौन सबसे आगे, जाने ये 5 पॉइंट

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि उसका प्रतिद्वंदी अभी तय नहीं है। ग्रुप-ए में ग्रुप-बी में कई संभावनाएं हैं। ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है, लेकिन ग्रुप-बी में कोहराम मचा हुआ है और 3 टीमें टॉप-2 के दौड़ में हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप में टॉप 2 पर हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की शानदार जीत ने नॉकआउट चरण में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-बी में दो मैच बाकी हैं। इंग्लैंड लगातार दो हार के बाद बाहर हो गया है। भारत का सामना किससे होगा, ये ग्रुप-बी के नतीजों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा। भारत ने टूर्नामेंट में दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों टीमों के बीच ग्रुप A का आखिरी मैच तय करेगा कि कौन ग्रुप में टॉप करेगा। ग्रुप A की टॉप टीम सेमीफाइनल में ग्रुप B की दूसरी टीम से भिड़ेगी। ग्रुप B के आखिरी दो मैचों में अफगानिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो क्या होगा? अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। ऐसे में अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से होने की संभावना है, लेकिन अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है तो इसी स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इब्राहिम जदरान के 177 रन और अजमतुल्लाह उमरजइ के पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया। इंग्लैंड की टीम दो मैच हार चुकी है और अब उसे ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसके ऑस्ट्रेलिया के बराबर तीन अंक हैं। जीत के लिए 326 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 2 विकेट 30 रन पर गंवा दिए। उमरजइ ने 58 रन देकर पांच अहम विकेट लिए और एक गेंद बाकी रहते इंग्लैंड की पूरी टीम 317 रन पर आउट हो गई। जो रूट ने 111 गेंद में 120 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का था। उन्होंने बेन डकेट (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की और कप्तान जोस बटलर के साथ 5वें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। इस हार के बाद जो रूट की आंखों में आंसू दिखे थे।इस मैच की विजेता टीम की ग्रुप बी से सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रहेंगी और दूसरी टीम बाहर हो जाएगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पहले दस ओवर में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दबाव में रखा। आर्चर ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए। आर्चर भी हार के बाद काफी परेशान दिखे। ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता तो क्या होगा? अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है तो दक्षिण अफ्रीका अपने नतीजे के बावजूद क्वालीफाई कर जाएगा। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का भाग्य इंग्लैंड की जीत और नेट रन रेट (NNR) पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका (+2.140 के NNR) का ऑस्ट्रेलिया (+0.475) पर बड़ा फायदा है। अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो क्या होगा? अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हराता है और दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड पर जीत हासिल करता है तो भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा यदि वे ग्रुप में टॉप करते हैं। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो इस खास स्थिति में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।   दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो क्या होगा? यदि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो दूसरे स्थान पर रहने की स्थिति में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस स्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत दक्षिण अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला तय करेगी। यह इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम ग्रुप B में NNR पर दूसरे स्थान पर आती है। 2 स्थानों के लिए 3 टीमों के बीच में जंग एक लाइन में समझें तो भारत का सेमीफाइनल प्रतिद्वंदी ग्रुप-B के आखिरी दो मैचों और भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजों पर निर्भर करेगा। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान तीनों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। भारत का सामना इन तीनों में से किसी से भी हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ये टीमें अपने आखिरी मैच कैसे खेलती हैं और भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।  

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी

रावलपिंडी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला होने वाला है। लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच के लिए टॉस नहीं हो सका है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच अब औपचारिक रह गया है। इस मैच में अब दोनों टीम प्रतिष्ठा की खातिर एक दूसरे का सामना करेंगी। ये तीसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया, इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है। मैदान पर अब भी कवर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो सकता है।

तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा को दी सलाह, इस पैटर्न में बदलाव नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है। तिलकरत्ने दिलशान ने भी माना है कि इसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। वे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ओपनर के तौर पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में आक्रामक होकर खेलते हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में भी ऐसा ही दिखा है और दोनों मैच भारत ने जीते हैं। दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में वापसी की भी तारीफ की। तिलकरत्ने दिलशान ने रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच की तारीफ करते हुए पीटीआई से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने पूरे साल इसी पैटर्न में खेला है और उन्हें इसमें बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसी पैटर्न में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है; कभी-कभी हमारे करियर में बुरे दौर आते हैं और उस समय हमें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है। वह सही समय पर फॉर्म में आ जाएंगे।” तिलकरत्ने दिलशान ने विराट कोहली की फॉर्म में लौटने की भी सराहना की। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दावा किया कि विराट आने वाले सालों में खेल पर अपना दबदबा बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा, “यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है कि वह (विराट कोहली) थोड़े खराब दौर के बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं, वह दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, वह बहुत आगे जा सकते हैं और आसानी से कुछ साल खेल सकते हैं। वह अभी भी शानदार लय में हैं।” विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में दमदार शतक जड़ा। वे काफी समय से लय में नहीं थे।

फखर जमन को लेकर खबरें हैं कि वह वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की प्लानिंग कर रहे, इन खबरों को झूठा बताते हुए तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए फखर जमन को लेकर खबरें हैं कि वह वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों को झूठा बताते हुए पाकिस्तान के ओपनर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फखर जमन का चयन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में ही वह फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे, हालांकि बाद में वह बैटिंग करने जरूर आए मगर वह आगे के मैचों के लिए फिटन हीं थे जिस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा। फखर जमन को पाकिस्तान के स्क्वॉड में इमाम उल हक ने रिप्लेस किया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार फखर जमन ने पीसीबी डिजिटल से बात करते हुए कहा, “मैंने इस बारे में संन्यास की अफवाहों बहुत सुना है और मेरे दोस्तों ने भी मुझे इसके बारे में मैसेज भेजे हैं, लेकिन इसमें कुछ भी सच नहीं है। वनडे फॉर्मेट मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। हां, मेरे थायरॉयड के कारण, मुझे इसमें वापस आने में अधिक समय लग सकता है। लेकिन मैं टी20, वनडे और यहां तक ​​कि टेस्ट भी फिर से खेलना चाहता हूं। जहां तक ​​मेरी वापसी का सवाल है, मैंने डॉक्टर से बात की है और मैं एक महीने के भीतर फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर सकता हूं।” फखर ने पिछले साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था, जहां पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था। उन्होंने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप में वनडे खेला था, वहां भी टीम नॉकआउट से पहले बाहर हो गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का रहा खराब प्रदर्शन मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ओपनिंग मुकाबले में मेजबान टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने उन्हें धूल चटाई। लगातार दो मैच हारते ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है।

सचिन तेंदुलकर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड पर जीत के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की

नई दिल्ली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड पर आठ रन की शानदार जीत के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की प्रशंसा की। सचिन तेंदुलकर ने ये भी कहा कि अफगानिस्तान की इस जीत को अब उलटफेर नहीं कहा जा सकता। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में भी इंग्लैंड की टीम को मात दी थी। अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 146 गेंद में 177 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 325 रन बनाए और फिर अजमतुल्लाह उमरजई (58 रन रर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 317 रन पर रोककर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। सचिन तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ना प्रेरणादायक रहा है! आप अब उनकी जीत को उलटफेर नहीं कह सकते, उन्होंने इसे अब आदत बना लिया है। इब्राहिम जादरान के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई के बेहतरीन पांच विकेट ने अफगानिस्तान के लिए एक और यादगार जीत सुनिश्चित की। बहुत बढ़िया खेली अफगानिस्तान की टीम!’’ अफगानिस्तान की प्रशंसा करते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थता के लिए इंग्लैंड की आलोचना की। शास्त्री ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान। आप लोग कमाल करते हैं। कमाल कर दिया। इंग्लैंड के लिए। उपमहाद्वीप में खेलने को बिना किसी बहाने के गंभीरता से लें। केवल तभी आप एक ऐसी टीम के रूप में पहचाने जाएंगे जो दौरा करने में अच्छी है।’’ विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काम करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। जडेजा ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान के प्रशंसक इस जीत के हकदार हैं, क्योंकि वे दुनिया भर में सबसे अधिक जुनूनी और विनम्र क्रिकेट प्रशंसक हैं।’’ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल से आगे जाएगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अफगानिस्तान के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। वॉन ने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन.. पूरी तरह से जीत के हकदार.. इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों से सफेद गेंद से अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है.. इन परिस्थितियों में यह परिणाम आश्चर्यजनक नहीं है।’’ अफगानिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात देनी होगी। अगर टीम किसी भी अंतर से उस मैच को जीत जाती है तो आसानी से टॉप 4 में प्रवेश कर जाएगी। अगर अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सक्षम नहीं होती है तो फिर टीम का आगे का सफर तय करना असंभव होगा, क्योंकि सिर्फ दो ही पॉइंट अभी अफगानिस्तान के खाते में हैं। पहले मैच में उनको साउथ अफ्रीका से हार मिली थी।

अफगानिस्तान-इंग्लैंड ने की रनों की बरसात, मिलकर ठोके 642 रन, 8 रन से मिली हार और बने ये रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा उलटफेर फैंस को बुधवार, 26 फरवरी की रात देखने को मिला जब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पटखनी दी। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले को अफगानिस्तान ने ना सिर्फ 8 रनों सी जीता बल्कि इंग्लिश टीम को बाहर का रास्ता भी दिखाया। इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड बने और दोनों टीमों ने मिलकर बल्ले से ऐसी धूम मचाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 रन ही पीछे रह गई थी। इंग्लिश टीम 49.5 ओवर में 317 रन पर ही सिमट गई थी। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में धूम मचाई। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 642 रन बोर्ड पर लगाए और भारत का एक रिकॉर्ड तोड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और साउथ अफ्रीका ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में मिलकर 636 रन बनाए थे। बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में एक ही मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर भी इसी संस्करण में बना था जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने 350 रन आंकड़ा पार किया था। तब दोनों टीमों ने मिलकर 707 रन बनाए थो जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 707 इंग्लैंड (351/8) वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (356/5) लाहौर 2025 643 भारत (321/6) वर्सेस श्रीलंका (322/3) द ओवल 2017 642 अफगानिस्तान (325/7) वर्सेस इंग्लैंड (317) लाहौर 2025 636 भारत (331/7) वर्सेस साउथ अफ्रीका (305) कार्डिफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की दूसरी सबसे छोटी जीत अफगानिस्तान की 8 रनों की जीत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की दूसरी सबसे छोटी जीत है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर भारत है। टीम इंडिया 2013 के फाइनल में इंग्लैंड को मात्र 5 रनों से हराया था। 5 रन- भारत बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2013 8 रन- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025 10 रन- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलंबो आरपीएस 2002 10 रन- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मुंबई बीएस 2006 10 रन- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड कार्डिफ 2013

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, इब्राहिम जादरान ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लीग स्टेज के 12 में से 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मुकाबले के बाद लगातार सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बदलाव हो रहे हैं। अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले के बाद भी इस लिस्ट में कई बदलाव देखे गए। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने तो इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतक ठोका। इन शतकों के दम पर यह दोनों बल्लेबाज टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बता दें, इस लिस्ट में एक भारतीय भी मौजूद हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में इंग्लैंड के बैन डेकट 203 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। उनके अलावा अभी तक किसी बल्लेबाज ने 200 रन का आंकड़ा नहीं छूआ है। डकेट का औसत फिलहाल इस टूर्नामेंट में 101.50 का है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 177 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले इब्राहिम जादरान कुल 194 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और जो रूट 188 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। टॉप-5 में इनके अलावा न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और भारत के शुभमन गिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज- प्लेयर           इनिंग    रन    औसत    स्ट्राइक रेट बेन डकेट             2        203    101.5    107.98 जादरान             2      194    97    110.86 जो रूट            2      188    94    99.47 टॉम लैथम    2      173    173    96.11 शुभमन गिल    2      147    147    81.22 बात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की करें तो, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ पंजा खोल बाजी मार ली है। वह अब इस लिस्ट में कुल 6 विकेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 गेंदों में अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा दो न्यूजीलैंड के तो दो भारतीय गेंदबाज हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- प्लेयर                        इनिंग    विकेट    औसत अजमतुल्लाह उमरजई    2    6    16.17 माइकल ब्रेसवेल           2    5    12.8 विलियम ओ’रूर्के           2    5    19 मोहम्मद शमी                   2    5    19.2 हर्षित राणा                   2    4    15.25

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला, अंग्रेजों को को देखना पड़ा हार मुँह

लाहौर अफगानिस्तान ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी पहली जीत हासिल करने के साथ ही खुद को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड की टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के 177 रनों की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 325 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 49.5 ओवरों में 317 रनों पर ऑलआउट हो गई और अफगानिस्तान ने 8 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इब्राहिम जादरान को रिकॉर्ड तोड़ 177 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 120 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद नबी ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया। अफगानिस्तान की टीम ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार शिकस्त दी है। इससे पहले अफगान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से धूल चटाई थी। इंग्लैंड बाहर इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया ये रोमांचक मैच करो या मरो का मुकाबला था। ऐसे में अफगानिस्तान ने जीत हासिल करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी की सेमीफाइनल रेस में खुद को बनाए रखा है जबकि इंग्लैंड हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा चुके हैं। अब ग्रुप-बी से 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमों का तय होना बाकी है। सेमीफाइनल के 2 स्पॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका 3 पाइंट के साथ पहले पायदान पर है जबकि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इतने ही पाइंट के दम पर दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है। तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान है जिसके 2 मैचों में पहली जीत के बाद 2 अंक हो गए हैं। वहीं, इंग्लैंड का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया है। जादरान ने बनाया ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों पर 177 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, यह ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. उनकी शानदार पारी ने इंग्लैंड के बेन डकेट के 165 रनों को पीछे छोड़ दिया और टूर्नामेंट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. डकेट ने ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ लाहौर में यह पारी खेली थी. वैसे जादरान के ये 177 रन अफगान‍िस्तान के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्त‍िगत स्कोर भी है. एक छोर पर डटे रहे जादरान इब्राहिम जादरान ने इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 72 रन की पार्टनरशिप की। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमरजई कैच आउट हुए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 41 की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने एक बाद फिर मोहम्‍मद नबी के साथ पार्टनरशिप की और 111 रन जोड़े। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जादरान कैच आउट हुए। उन्‍होंने 146 गेंदों पर 177 रन की पारी खेली। इसी ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने मोहम्‍मद नबी को पवेलियन भेजा। नबी ने 24 गेंदों पर 40 रन ठोके। गुलबदीन नायब और राशिद खान 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए। जो रूट ने पारी को संभाला इंग्‍लैंड टीम को भी कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। चौथे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने फिल सॉल्‍ट को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाए। 30 के स्‍कोर पर जेमी स्मिथ भी वापस लौट गए। जेमी ने 9 रन की पारी खेली। 2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद बेन डकेट और जो रूट क्रीज पर डटे। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। 17वें ओवर में राशिद खान ने डकेट को LBW आउट किया। इन फॉर्म डकेट ने 45 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाए। रूट ने खेली 120 रन की पारी 22वें ओवर में मोहम्‍मद नबी ने हैरी ब्रूक को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। ब्रूक ने 3 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 25 रन जड़ दिए। 216 के स्‍कोर पर इंग्‍लैंड को 5वां झटका लगा। कप्‍तान जोस बटलर ने 2 छक्‍के की बदौलत 42 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए। 46वें ओवर में इंग्‍लैंड को बड़ा झटका लगा। शतक लगा चुके जो रूट अजमतुल्लाह का शिकार बने। रूट ने 111 गेंदों पर 120 रन ठोक दिए। इसके बाद जेमी ओवरटन ने 32, जोफ्रा आर्चर ने 14 रन और आदिल राशिद ने 5 रन बनाए। उमरजई ने किए 5 शिकार अफगानिस्‍तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने पंजा खोला। उन्‍होंने 9.5 ओवर में 58 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्‍मद नबी को 2 सफलता मिलीं। फजलहक फारूकी, राशिद खान और गुलबीन के खाते में 1-1 विकेट आया।

आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश के साथ

रावलपिंडी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला अब महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है, क्योंकि ये दोनों टीमें ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने अभियान का अंत करे। रावलपिंडी के मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी में पिछला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इस कारण पिच का मिजाज पढ़ पाना दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, इस मैदान पर माना जाता है कि खूब रन बनते हैं। यही वजह है कि अगर मुकाबला होता है तो एक हाई स्कोरिंग टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी पिच।     क्या रहता है रावलपिंडी के पिच का मिजाज पाकिस्तान के रावलपिंडी के मैदान के पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। इस मैदान पर कुल 27 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 15 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं 11 मैचों में पहले खेलने वाली टीम को सफलता मिली है। ऐसे में इस पिच पर टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दूसरी पारी में ओस कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान के कुछ आंकड़ों को देखें तो पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 242 रन का है जबकि दूसरी पारी में यह 214 रन है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 337 रन का और इसे चेज भी कर लिया गया है। यही कारण है कि यहां बल्लेबाजी में खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलता है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद। बांग्लादेश- तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।

महिला प्रीमियर लीग का 11वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच, मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

बंगलुरू आज महिला प्रीमियर लीग का 11वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं यूपी वॉरियर्स : किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़। मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता।  

मेसी के गोल से इंटर मियामी ने कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के अंतिम-16 में जगह बनाई

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका) इंटर मियामी सीएफ ने बुधवार (भारतीय समयानुसार) को 2025 कॉनकाकाफ चैंपियंस कप राउंड वन मैचअप के दूसरे चरण में स्पोर्टिंग कैनसस सिटी पर 3-1 से जीत हासिल की और कुल मिलाकर 4-1 से सीरीज जीतकर प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। कप्तान लियोनल मेसी की शानदार वॉली, हमलावर तादेओ एलेंडे का पहला आधिकारिक इंटर मियामी गोल और स्टार फॉरवर्ड लुइस सुआरेज के स्ट्राइक ने टीम को चेस स्टेडियम में मूल्यवान जीत दिलाई। क्लब अब राउंड ऑफ 16 में 2024 कॉनकाकाफ कैरेबियन कप चैंपियन कैवेलियर एफसी से भिड़ेगा, जिसका पहला चरण 6 मार्च को चेस स्टेडियम में होगा। दूसरा चरण 13 मार्च को जमैका के किंग्स्टन में स्टेडियम ईस्ट फील्ड में खेला जाएगा। मियामी ने मैच की शुरुआत की और 19वें मिनट में मेसी के गोल के साथ ओपनर को जल्दी ही पा लिया। इंटर मियामी की रिपोर्ट के अनुसार, काउंटर पर एक त्वरित खेल का समापन सुआरेज द्वारा बाएं विंग पर गेंद प्राप्त करने के साथ हुआ, जिन्होंने फिर बॉक्स के किनारे मेसी के लिए एक सटीक क्रॉस दिया। अर्जेंटीना के दिग्गज ने गेंद को अपनी छाती से नीचे लाया और फिर एक शक्तिशाली बाएं पैर से वॉली को निकट पोस्ट पर फेंका। यह गोल मेसी का इस चैंपियंस कप अभियान का दूसरा गोल था, जबकि सुआरेज के लिए यह सहायता पहला गोल था। जैसे-जैसे मैच हाफ के करीब पहुंचा, इंटर मियामी ने अतिरिक्त समय के पहले मिनट में हमलावर एलेंडे के माध्यम से अपनी बढ़त बढ़ा दी। बाएं किनारे पर एक और त्वरित खेल में अल्बा ने बॉक्स में प्रवेश करने से पहले गेंद प्राप्त की और एलेंडे को नज़दीकी रेंज से गोल करने के लिए ग्राउंडेड बॉल दी। यह गोल क्लब के लिए साइन करने के बाद से एलेंडे का पहला आधिकारिक गोल था, जबकि इस 2025 सीजन में अल्बा का पहला असिस्ट था। इसके तुरंत बाद, अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में, सुआरेज ने टीम की बढ़त को और आगे बढ़ाने के लिए गोल किया। उरुग्वे के स्ट्राइकर ने बॉक्स के अंदर एक ढीली गेंद का फायदा उठाया, अपने डिफेंडर को बॉडी करते हुए गेंद को नेट के पीछे दाएं पैर से फिनिश करते हुए 2025 सीज़न का अपना पहला गोल दर्ज किया। इसके बाद 3-1 का स्कोरलाइन इंटर मियामी के लिए अंतिम सीटी तक अपरिवर्तित रहा, जिसने 2025 कॉनकाकफ चैंपियंस कप को कुल मिलाकर 4-1 से जीता और राउंड ऑफ 16 में आगे बढ़ा।  

इब्राहिम जादरान के 177 रनो की वजह से इंग्लैंड को दिया 326 रनों का विशाल लक्ष्य

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। रहमत शाह 4 रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीन विकेट चटकाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रनों का योगदान दिया। अजमतुल्लाह उमरजई ने 31 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने 146 गेंद में 177 रनों की दमदार पारी खेली। जादरान आखिरी ओवर में आउट हुए। मोहम्मद नबी ने 24 गेंद में 40 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान 146 गेंद में 177 रन की पारी खेली। इब्राहिम जादरान 146 गेंद में 177 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का ये सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। अफगानिस्तान का ये छठा विकेट गिरा है। अफगानिस्तान ने 48वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। नबी और जादरान के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग आईसीसी ने की जारी, शमी और कुलदीप को फायदा, विराट कोहली ने टॉप-5 में मारी एंट्री

नई दिल्ली इंटरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव को ताजा रैंकिंग में एक-एक स्थान का फायदा मिला है। कोहली ने फिर से टॉप-5 में एंट्री मारी है। वह 743 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके शामिल हैं। यह कोहली का 52वां वनडे और 82वां इंटरनेशनल शतक था। टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। युवा ओपनर शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं। उनके 817 अंक हैं। कप्तान रोहित शर्मा (757) तीसरे और श्रेयस अय्यर (679) नौवें नंबर पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (770) दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 26 गेंदों में 23 रन बटोरे थे। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दो पायदान ऊपर 15वें पर पर चले गए हैं। भारत ने महामुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने सेमीफाइनल में सीट कंफर्म कर ली है। न्यूजीलैंड के विल यंग (आठ पायदान ऊपर 14वें), ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (18 नंबर 24वें) और इंग्लैंड के बेन डकेट (27 पायदान ऊपर 17वें ) को शतक का लाभ मिला है। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में शमी 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 599 अंक हैं। शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उन्हें पाकिस्तान के विरुद्ध कोई विकेट नहीं मिला। कुलदीप बांग्लादेश के सामने खाली हाथ रहे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर तीन शिकार किए। वह अब 656 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में कुलदीप एकमात्र भारतीय हैं। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा (689) टॉप पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (658) दूसरे और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (641) चौथे स्थान पर हैं। महाराज को एक पायदान का फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा (दो स्थान ऊपर 10वें) टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (चार स्थान ऊपर चढ़कर 16वें) और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (31 स्थान ऊपर 26वें) भी आगे बढ़े हैं।

इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने चैंपियंस ट्रॉफी में 50 विकेट लेकर रचा नया इतिहास, टूटा एंडरसन का रिकॉर्ड

लाहौर इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले पावरप्ले में ही तीन विकेट झटक लिए। आर्चर ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रमानुल्लाह गुरबाज (6), सिद्दिकउल्लाह अटल (4) और रहमत शाह (4) का शिकार किया। आर्चर ने पांचवें ओवर में जैसे ही गुरबाज को बोल्ड किया तो वनडे क्रिकेट में 50 विकेट कंप्लीट कर लिए। उन्होंने नया इतिहास रच डाला है। टूटा एंडरसन का रिकॉर्ड दरअसल, आर्चर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 30 वनडे मैचों में यह धांसू कारनामा अंजाम दिया। आर्चर ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 31 मैचों में 50 शिकार पूरे किए थे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व इंग्लिश गेंदबाज स्टीव हार्मिसन हैं। उन्होंने 32 वनडे में ऐसा किया किया। उनके बाद स्टीवन फिन (33), डैरेन गफ (34) और स्टुअर्ट ब्रॉड (34) का नंबर है। मेंडिस ओवरऑल नंबर-1 वनडे इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है। मेंडिस ने सिर्फ 19 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। नेपाल के संदीप लामिछाने ने 22 मैचों में ऐसा किया। ​​भारत के लिए सबसे तेज 50 वनडे विकेट पूर्व ऑलराउंडर और मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने चटकाए हैं। उन्होंने 23 मैचों में यह कमाल किया था। न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेनाघन ने भी 23 मैचों में 50 शिकार किए। चहल के क्लब में हुई एंट्री 30 वर्षीय आर्चर ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के क्लब में एंट्री की है। चहल ने भी 30 वनडे मैचों में 50 विकेट कंप्लीट किए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच, मिचेल जॉनसन और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की ओर से खेलने वाले सौरभ नेत्रवलकर ने भी 30 मैजों में विकेटों की फिफ्टी पूरी की थी। आर्चर ने मई 2019 में वनडे डेब्यू किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet