LATEST NEWS

CG-Telangana border पर ऑपरेशन चेयुथा से कांपे नक्सली, सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया

कर्रेगुट्टा हिल्स छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा हिल्स के आसपास के घने जंगलों में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के दौरान 31 संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सली कब मारे गए। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन के बारे में डिटेल जानकारी बुधवार को बीजापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेयर की जाएगी। पुलिस ने बताया कि 31 मृतक नक्सलियों में से 20 की पहचान कर ली गई है। पहचाने गए 20 में से 11 नक्सलियों के शव पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। बीजापुर पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “बाकी 11 शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव भी उनके परिजनों को दे दिए जाएंगे।” 3 अप्रैल को इसी ऑपरेशन में एक महिला नक्सली मारी गई थी, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इससे पहले सुरक्षा बलों ने 24 अप्रैल को इसी क्षेत्र में 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था और हथियारों, विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया था। बता दें कि, इस क्षेत्र में ‘ऑपरेशन संकल्प’ नाम से 21 अप्रैल को अभियान शुरू हुआ था। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”अब तक दक्षिण-पश्चिम बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशंस में हमें अच्छे परिणाम मिले हैं। सभी सुरक्षा बल सुरक्षित हैं और बस्तर क्षेत्र को सेफ और सिक्योर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ऑपरेशन अब भी चल रहा है, इसलिए सुरक्षा कारणों से अभी इसके बारे और डिटेल का खुलासा नहीं किया जा सकता। अधिकृत अधिकारी सही समय पर आगे की जानकारी शेयर करेंगे।” महिला माओवादी की पहचान नहीं ऑपरेशन में मारी गई एक महिला माओवादी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले, 24 अप्रैल को, उसी क्षेत्र में तीन महिला माओवादियों को मार गिराया गया था और हथियारों, विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों का एक महत्वपूर्ण जखीरा जब्त किया गया था। सही समय पर मिलेगी और जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा बलों को इस ऑपरेशन में अच्छी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा बल सुरक्षित हैं और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सही समय आने पर और जानकारी दी जाएगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि इस ऑपरेशन में 28,000 से अधिक सुरक्षा बलों को शामिल किया गया था और 21 अप्रैल से अब तक करीब 35 मुठभेड़ हो चुकी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने 400 से अधिक आईईडी और करीब 40 हथियार तथा लगभग 2 टन विस्फोटक सामग्री बरामद की है।” इस ऑपरेशन को बस्तर में सबसे बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट कोबरा यूनिट सहित विभिन्न यूनिटों के करीब 28,000 जवान शामिल हैं। नक्सली गढ़ में ऑपरेशन से बड़ी चोट तेलंगाना स्टेट कमेटी और भारी हथियारों से लैस ‘बटालियन नंबर 1’ के नेताओं सहित टॉप नक्सली लीडर्स की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने यह ऑपरेशन शुरू किया था। ‘बटालियन नंबर 1’ नक्सलियों की सबसे मजबूत मिलिट्री विंग मानी जाती है। पुलिस के अनुसार, कर्रेगुट्टा हिल्स का इलाका बटालियन नंबर 1 का गढ़ है। खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि ऑपरेशन के दौरान कई सीनियर नक्सली कैडर मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट कर दिए गए हैं और बड़ी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, खाद्य आपूर्ति और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। एसटीएफ, डीआरजी और कोबरा यूनिट के छह सुरक्षाकर्मी अलग-अलग प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटनाओं में घायल हो गए, लेकिन बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। ताजा कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग एनकाउंटरों में 168 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 151 नक्सली बस्तर डिवीजन में मारे गए, जिसमें बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं।

CG : कोरबा समेत 31 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, बारिश तोड़ेगी 16 साल का रिकॉर्ड ! प्री-मानसून की दस्तक से पहले आंधी-तूफान का अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 42 डिग्री के साथ सोमवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश के इन दोनों स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। मई में हर बार होती है जोरदार बारिश मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है। वैसे पिछले एक दशक में रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी। मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं। इससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है।  छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अभी भी कई जिलों में बारिश हो रही है. 13 मई को भी मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर, बिलासपुर, समेत कई जिलों में इसी तरह की स्थिति बनती दिख रही है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग जिला फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रहा है. छत्तीसगढ़ का मौसम वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहे बदलाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर इसी तरह से चलता रहेगा. 2 से 3 दिन हल्की बारिश मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की वजह से मौसम में बदलाव होता रहता है, जिससे दो दिनों तक गरज-चमक के साथ फिर से बारिश होने की संभावना है. क्योंकि प्री-मानसून के दौर में इसी तरह की स्थिति बन रही है. येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 13 मई को छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना भी है, फिलहाल प्रदेश में 15 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 16 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में इस बार जोरदार मानसून होने की संभावना है, मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जबकि बारिश के चलते इस बार यहां भी 16 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून 13 जून को जगदलपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है, जो 16 जून तक रायपुर पहुंच सकता है. क्योंकि आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार केरल भी मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है. क्योंकि इस बार सामान्य तारीख से चार दिन पहले ही यानी 27 मई को केरल तट पर मानसून आने की संभावना बन रही है. बीते 24 घंटे का मौसम छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जबकि दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा है, यहां तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया. बलौदाबाजार में 40 और रायपुर में भी 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा

रायपुर CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ? परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की। लड़कियां आगे रहीं रिजल्ट में पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।     लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92%     लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67% ओवरऑल रिजल्ट की तस्वीर     रजिस्टर्ड: 31,911     एग्जाम दिए: 31,711     पास हुए: 26,057     ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%  

रायपुर : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 14 मई को

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 14 मई 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

केंद्रीय मंत्री चौहान अजा 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि  गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बिलासपुर : सुशासन तिहार में रीना यादव और सीमा बघेल को मिला नया राशनकार्ड सुशासन तिहार में

बिलासपुर : सुशासन तिहार में रीना यादव और सीमा बघेल को मिला नया राशनकार्ड सुशासन तिहार में त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार बिलासपुर छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए।     नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की निवासी श्रीमती रानी यादव ने प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और उनका नाम श्रमिक कार्ड में मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में दर्ज है। पात्रता की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड प्रदान किया गया।       इसी तरह श्रीमती सीमा बघेल ने सामान्य राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया था, जांच में यह पाया गया कि वह संयुक्त एवं सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं, और उनके पति श्री सतीश बघेल भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं।समाधान शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन सामान्य राशनकार्ड जारी किया गया।         दोनों हितग्राहियों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी कठिनाई के सरकारी सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है। रानी यादव ने बताया कि पहले कई बार प्रयास के बावजूद राशनकार्ड नहीं बन सका था, लेकिन इस योजना ने उनके परिवार की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। वहीं सीमा बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसाधारण के लिए सुशासन की जो पहल शुरू की है उससे आम लोगों को राहत मिल रही है।       उल्लेखनीय है कि ‘ सुशासन तिहार ‘ का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुंचाना है। राशनकार्ड, पेंशन, श्रमिक कार्ड, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही साफ सफाई,बिजली और पेयजल समस्याओं का इस पहल के माध्यम से तेजी से समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार से प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का स्थापित हो रहा है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

घरेलू क्रिकेट लीग में पहली बार DRS का इस्तेमाल, जून में होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग

रायपुर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आगामी जून महीने से CCPL यानी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज होने जा रहा है। पिछले सीजन की तुलना में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इसकी अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि आयोजन की गुणवत्ता और दर्शकों का अनुभव दोनों ही बेहतर हो। बता दें कि CCPL में इस बार अंतरराष्ट्रीय मैचों की तर्ज पर DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) सिस्टम लागू किया जाएगा। यह अब तक केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देखने को मिलता था। इस सिस्टम के तहत, प्रत्येक टीम को तीन रिव्यू मिलेंगे, जिनका उपयोग वे ग्राउंड अंपायर के फैसले को चैलेंज करने के लिए कर सकते हैं। यह पहली बार है जब घरेलू क्रिकेट लीग में इस अत्याधुनिक तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे खेल के फैसले और भी निष्पक्ष और सटीक होंगे। BCCI पैनल के होंगे अंपायर, इंटरनेशनल कमेंटेटर करेंगे कमेंट्री CCPL में इस बार इंटरनेशनल कमेंटेटर्स की कमेंट्री होगी, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में काम कर चुके हैं। लीग के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3 से 4 कमेंटेटरों को फाइनल किया जाएगा। इसके साथ ही, बीसीसीआई पैनल के अंपायरों को इस लीग के मैचों में अपनी अंपायरिंग सेवा देने के लिए बुलाया जाएगा, जिससे मैचों की गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का यह सीजन और बेहतर करने जा रहे हैं। इस बार डीआरएस सिस्टम, इंटरनेशनल कमेंटेटर और बीसीसीआई पैनल के अंपायर आयोजन में शामिल होंगे। दर्शकों के बैठने के लिए भी बेहतर व्यवस्था रहेगी। सीसीपीएल का स्टैंडर्ड बेहतर कर इसे एक ब्रांड बनाएंगे। इन 6 टीमों के बीच होगी भिड़ंत CCPL में पिछले सीजन की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसनस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगांव पैंथर्स शामिल हैं। पिछले सीजन के फाइनल में रायपुर राइनोस ने बिलासपुर बुल्स को हराकर CCPL का खिताब अपने नाम किया था। नए खिलाड़ियों का भी होगा चयन CCPL के पिछले सीजन में टीम बनाने के लिए प्रदेशभर से 450 खिलाड़ियों को चुना गया था। इनमें से 280 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे। इसके बाद फिर इनमें से 6 टीमों के लिए 120 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन इस बार उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। TV पर होगा लाइव प्रसारण, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री गौरतलब है कि इस बार भी CCPL के सभी मैचों का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए इस बार स्टेडियम में फ्री एंट्री होगी और उनकी बैठने की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के लिए एक पास सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

रायपुर, भिलाई समेत आठ निकायों में बीपीसीएल और गेल कंपनी लगाएगी प्लांट

   रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु  देव  साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह  कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के  लिए बायो-सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। रायपुर, भिलाई समेत आठ निकायों में जमीन का चिन्हांकन किया जा चुका है। इन स्थानों पर बीपीसीएल और गेल 800 करोड़ का प्लांट लगाएंगे।  उल्लेखनीय  है  कि  पिछले 17 अप्रैल 2025  को  मुख्यमंत्री   श्री  विष्णु  देव  साय की  अध्यक्षता  में  आयोजित कैबिनेट की  बैठक  में  बायो- सीएनजी संयंत्रों के  लिए  सार्वजानिक  उपक्रमों  को  एक  रुपये  प्रति  वर्गमीटर  की  रियायती  दर  पर  भूमि  आबंटित किए  जाने  का  निर्णय  लिया  गया  था। कैबिनेट के निर्णय  के  बाद  नगरीय  प्रशासन  विभाग  द्वारा सभी  कलेक्टरों  को    जमीन  आबंटन  को  लेकर  निर्देश  जारी  कर  दिए  गए  हैं।   बीपीसीएल और गेल कंपनी को एक रुपए वर्गमीटर में 10 एकड़ जमीन 25 साल की लीज पर दी जाएगी। जैव अपशिष्ट सह  कृषि अपशिष्ट का  प्रसंस्करण इन संयंत्रों  में  किया  जाएगा। भारत में उपयोग होने वाले सीएनजी का लगभग 46 फीसदी वर्तमान में आयात किया जाता है और सरकार का लक्ष्य बायो-सीएनजी के उत्पादन और खपत के माध्यम से इस निर्भरता को कम करना है। बायो सीएनजी, जिसे बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस भी कहा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से वाहनों के ईंधन आऔर घरेलू ऊर्जा के रूप में किया जाता है। साथ ही सीएनजी वाहनों को ईंधन देने के लिए, एलपीजी के विकल्प के रूप में खाना पकाने और हीटिंग के लिए, बिजली उत्पादन के लिए, कुछ उद्योगों में हीटिंग और अन्य प्रक्रियाओं के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का अनुमान है कि भारत में बायो-सीएनजी उत्पादन की क्षमता लगभग 70 मिलियन मीट्रिक टन है। इसका उत्पादन बाजार की मांग के अनुरूप है, जिससे यह आर्थिक रूप से पूरी तरह व्यवहारिक है। क्या है बायोसीएनजी? बायोसीएनजी का उत्पादन जैविक अपशिष्ट पदार्थों जैसे पशु अपशिष्ट, खाद्य अपशिष्ट और औद्योगिक कीचड़ को बायोगैस और डाइजेस्टेट में तोड़कर किया जाता है। यह प्रक्रिया एक सीलबंद, ऑक्सीजन रहित टैंक में होती है, जिसे एनारोबिक डाइजेस्टर भी कहा जाता है। फिर बायोगैस को संसाधित किया जाता है, जिससे 95 फीसदी शुद्ध मीथेन गैस प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया से उच्च गुणवत्ता वाला सांद्रित तरल उर्वरक प्राप्त होता है। महीनेभर के भीतर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी शुरू नगरीय प्रशासन  विभाग  के  अनुसार प्रदेश के आठ स्थानों पर जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक महीने के भीतर ही इसका टेंडर फाइनल करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

चंद्रपुर में दो दिन में बाघ ने चार लोगों की ले ली जान, ग्रामीणों में दहशत

राजनांदगांव महाराष्ट्र के टाइगर बेल्ट में एक दुखद घटना हुई। दो दिन में बाघ ने चार लोगों की जान ले ली। शनिवार दोपहर को बाघ ने एक ही हमले में तीन महिलाओं को मार डाला था। यह पहली बार है जब एक बाघ ने एक साथ इतने लोगों की जान ली है। इसके बाद रविवार को एक और ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना सिंदेवाही वन रेंज के पास मेंढमाल गांव के जंगल में हुई। वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक बाघ ने एक ही हमले में तीन लोगों को मार डाला और एक को घायल कर दिया। कुछ महिलाएं तेंदूपत्ता इकट्ठा करने जंगल में गई थीं। तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद, वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग ने बाघ की पहचान करने के लिए इलाके में कैमरे लगाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि वन्यजीवों के रहने की जगह कम होती जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले तीन सालों में जंगली जानवरों के हमलों में 225 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर मौतें बाघों के हमलों में हुई हैं। इलाके की गश्त बढ़ाई गई वरिष्ठ वन अधिकारियों ने कहा कि एक बार जब बाघ की पहचान हो जाएगी, तो उसे बेहोश करने और पकड़ने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को औपचारिक अनुरोध भेजा जाएगा। गांव वाले इस हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने बाघ को तुरंत पकड़ने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी है। इस हमले के साथ, चंद्रपुर जिले में 2025 में वन्यजीवों से संबंधित मौतों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। ये सभी मौतें बाघों के हमलों में हुई हैं। पिछले साल, ऐसी 29 मौतें हुई थीं, जिनमें से 27 बाघों के हमलों में हुई थीं। 2023 में, यह संख्या 25 थी। सबसे ज्यादा मौतें 2022 में हुई थीं, जब 51 लोग मारे गए थे। इनमें से 44 को बाघों ने और 7 को तेंदुओं ने मारा था।

भारत और पाक के बीच सीजफायर:ट्रंप की मध्यस्थता से लेकर पहलगाम हमले पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली/रायपुर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होते ही एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंफ के सीजफायर के एलान से लेकर पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को लेकर सरकार से सवाल कर रही है. कांग्रेस की ओर से अबकी बार मोर्चा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने संभाला है. छत्सीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. जब भी संकट आया कांग्रेस ने राजनीति की बजाय देशहित को आगे रखा. 1971 में अमेरिका के दबाव के बावजूद इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में राजनीति नहीं राष्ट्रवाद चाहिए. दुश्मन के सामने कमजोरी नहीं ताकत दिखाएं. सरकार बताए कि क्या अमेरिका के दबाव में हममें अपनी नीति बदल दी? कांग्रेस ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द किए. संकट के समय जब पूरा देश एकजुट था तब सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता राजनीतिक बयानबाजी कर रहे थे. संसद का बुलाया जाए विशेष सत्र कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन हम पारदर्शिता की मांग करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीज फायर का ऐलान क्या कूटनीतिक नाकामी नहीं है? क्या हमनें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली? क्या शिमला समझौता रद्द हो गया? हम आतंक के खिलाफ लड़ रहे थे, बीच में कश्मीर का मुद्दा आ गया! संसद का विशेष सत्र बुलाकर बताया जाए कि संघर्ष विराम की शर्तें क्या हैं? सर्वदलीय बैठक बुलाकर शंकाओं का समाधान किया जाए. पहलगाम के आतंकियों का क्या हुआ? भूपेश बघेल ने सीजफायर के साथ-साथ पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी प्रवक्ता का ये कहना कि बदला ले लिया गया है, जो कई सवाल उठाता है. पहलगाम के चारों आतंकियों का क्या हुआ? वो पकड़े गए या मारे गए? सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी किसकी है? क्या गृहमंत्री इस्तीफा दे रहे हैं?

सीएम साय बोले – टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की यात्रा वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही

रायपुर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विराट कोहली के क्रिकेट करियर को ‘एक स्वर्णिम अध्याय’ बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विराट कोहली को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टैग करते हुए लिखा, देश के गौरव, क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। टेस्ट क्रिकेट में उनकी यह यात्रा न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही है। उन्होंने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और भारत को जीत दिलाई है एवं अपने करोड़ों प्रशंसकों को गौरव की अनुभूति कराई है। टेस्ट क्रिकेट में उनका योगदान सदैव भारतीय क्रिकेट और युवाओं की प्रेरणा के रूप में स्मरणीय रहेगा।     गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज़ के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है। 269 विराट की टेस्ट कैप का नंबर है। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली विराट कोहली ने 20 जून 2011 को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी मुकाबला उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में खेला, जो सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला गया था। अपने 14 साल के टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। इसमें सात दोहरे शतक समेत कुल 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 13 बार वे इस फॉर्मेट में नाबाद रहे। 1027 चौके और 30 छक्के उन्होंने अपने टेस्ट करियर में जड़े। विराट कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 रहा, जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज़्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी ज़मीन पर कई इतिहास रचे। कोहली T20I से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। विराट अब रोहित के साथ सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी, सहायक शिक्षकों के समायोजन किए जानें पर निकाली आभार रैली

रायपुर साय कैबिनेट की 30 अप्रैल को हुई बैठक में बर्खास्त 2,621 बी.एड. डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई. सभी सहायक शिक्षकों के समायोजन किए जानें का फैसला लिया गया. राज्य सरकार द्वारा सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान) के पद पर समायोजन किए जाने के निर्णय को लेकर आज रायपुर में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने आभार रैली निकाली. इस दौरान शिक्षकों ने ‘ABCDEFG थैंक्यू थैंक्यू सीएम जी’ नारे लगाए. राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम से लेकर सुभाष स्टेडियम तक यह रैली निकाली गई. इस आभार रैली में प्रदेश के कोने-कोने से सहायक शिक्षक शामिल होने के लिए पहुंचे. शिक्षकों ने समायोजन के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही समायोजन प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने की मांग भी दोहराई. रैली में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि प्रदेश के बी.एड. प्रशिक्षित शिक्षक सरकार के साथ सहयोग करने को पूरी तरह तैयार हैं. वे न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि इसकी मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहरा रहे हैं.

भिलाई के पॉश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका सहित 5 गिरफ्तार

भिलाई भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है। भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि जुनवानी चौक के पास स्थित अगम स्पा में मसाज के बहाने सेक्स वर्कर भेजी जा रही हैं। सूचना लगते ही रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। स्पा सेंटर के अंदर का नजारा चौंकाने वाला थाl जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, देखा कि वहां लड़कियां मसाज के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थीं। मौके से चार ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। लड़कियों को छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने स्वतंत्र द्विवेदी (50) स्मृति नगर, राहुल चौधरी (25) राजीव नगर जामुल, विकास ग्रैंड्रे (25) जुनवानी चौक, धरमश्री खोब्रागढ़े (34) अटल विहार कॉलोनी राजनांदगांव , प्रिया सिंह (31) कोहका निवासी को गिरफ्तार किया है l

13 मई को धान की नीलामी, कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक, हिस्सा लेने दिए निर्देश

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने मिल मालिकों को बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के बाद लगभग 700 स्टैक धान नीलामी के लिए संग्रहण केंद्रों में बचा है।       राज्य शासन द्वारा बचे हुए धान का विक्रय दर निर्धारित कर नीलामी किया जा रहा है। नीलामी का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण कल 13 मई को निर्धारित है। गौरतलब है कि नान और एफसीआई को देने के बाद जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है। अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में बचा हुआ हैं। इन स्टैकों की प्राइस मैचिंग करते हुए उठाव के निर्देश कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए। राज्य शासन ने मोटा धान पुराने बारदाना के लिए 1900 और नए बारदाना के लिए 1950 रुपए प्रति क्विंटल विक्रय दर निर्धारित किया है। पतला धान पुराना बोरा के लिए 2050 रुपए और नया बोरा के 2100 रुपया तय किया गया है। जिले में 176 राइस मिलें हैं। इनमें 155 अरवा मिल और 21 उसना राइस मिल शामिल हैं। संग्रहण केंद्रों में धान के उठाव में हमाल की समस्या बताई गई। डीएमओ को इसका समाधान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राइस मिलर्स द्वारा बताई गई अन्य समस्याएं भी नोट किए और उचित समाधान के लिए राज्य शासन से पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आवंटित स्टैक को 15 दिन में अनिवार्य रूप से उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभूनाथ गुप्ता, नान के प्रबंधक संजय तिवारी, सभी फूड इंस्पेक्टर सहित राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

सुशासन तिहार में रीना यादव और सीमा बघेल को मिला नया राशनकार्ड

त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए।     नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की निवासी श्रीमती रानी यादव ने प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और उनका नाम श्रमिक कार्ड में मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में दर्ज है। पात्रता की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड प्रदान किया गया।       इसी तरह श्रीमती सीमा बघेल ने सामान्य राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया था, जांच में यह पाया गया कि वह संयुक्त एवं सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं, और उनके पति श्री सतीश बघेल भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं।समाधान शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन सामान्य राशनकार्ड जारी किया गया।         दोनों हितग्राहियों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी कठिनाई के सरकारी सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है। रानी यादव ने बताया कि पहले कई बार प्रयास के बावजूद राशनकार्ड नहीं बन सका था, लेकिन इस योजना ने उनके परिवार की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। वहीं सीमा बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसाधारण के लिए सुशासन की जो पहल शुरू की है उससे आम लोगों को राहत मिल रही है।       उल्लेखनीय है कि ‘ सुशासन तिहार ‘ का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुंचाना है। राशनकार्ड, पेंशन, श्रमिक कार्ड, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही साफ सफाई,बिजली और पेयजल समस्याओं का इस पहल के माध्यम से तेजी से समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार से प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का स्थापित हो रहा है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet