LATEST NEWS

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ

बेमेतरा बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू एवं सुश्री शैलजा साहू, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सेवन्तिका साहू तथा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं श्रीमती प्रणिता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान आमसभा हेतु आएंगे अंबिकापुर, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित

अम्बिकापुर भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं  पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। आवागमन व्यवस्था शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है। मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें। प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैण्ड तक आयेंगे। बस स्टैण्ड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जायेगी। रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैण्ड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आयेगी।आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा। वाहन पार्किंग की व्यवस्था भीड़ प्रबंधन हेतु दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं। P-01- किसान राईस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेन्द्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को सांई बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राईस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/ अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों हेतु रिजर्व है प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 04- बी.टी.आई मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड़ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 07- आई.टी.आई. मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड़ से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेगें। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेगें। P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से व्हीआईपी / अधिकारी / मीडिया हेतु पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुँचेगें। VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है VIP / अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।  आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी एवं गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत  समय में पार्किंग क्षेत्रों तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी

रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में  स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया।  संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।

मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले देगा प्रदेश में दस्तक, टूटेगा रिकॉर्ड

रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

बुद्ध जयन्ती के दौरान आज मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी

रायपुर बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी. 12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे. इसके साथ अपने-अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस-मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.

समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति तो पत्नी ने ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया। धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव     मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है।     उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा। धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार     पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था।     दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायपुर शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी किया। टेलीस्कोप की सहायता से चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं था। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ब्रह्मांडीय घटनाओं का प्रदर्शन भी बेहद आकर्षक और शिक्षाप्रद रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी तथा ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना तथा खगोल विज्ञान जैसे विषयों में रुचि उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी रहीं, जिनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने बच्चों की उत्सुकता और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना और सोच को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक प्रतिनिधियों श्री पतित पावन कुइला, श्री विजय कुमार, सुश्री पूजा शर्मा और श्री कमल डडसेना ने ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्यों को सरल भाषा में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। टेलीस्कोप विशेषज्ञ जीवन साहू और नीरज कुमार ने तकनीकी व्याख्यान के साथ-साथ उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति से शिक्षा जगत की सहभागिता और अधिक सशक्त हुई। कार्यक्रम में जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रमुख, शिक्षकगण और अभिभावकों की भी भागीदारी रही। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने खगोल विज्ञान की इस अनोखी यात्रा का आनंद लिया। इस विशेष पहल ने विद्यार्थियों को न केवल आकाशगंगा और सौरमंडल से जोड़ा, बल्कि उनके भीतर विज्ञान के प्रति एक नई ऊर्जा और जिज्ञासा का संचार भी किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान को न केवल समझा गया, बल्कि उसे जिया भी गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी रंग लाई, जिससे विज्ञान एक जटिल विषय नहीं, बल्कि अनुभव करने योग्य जीवंत विषय बनकर सामने आया। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मंच और अवसर मिले, तो वे विज्ञान की दुनिया में भी आकाश की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

3036 प्रकरणों का त्वरित निराकरण अम्बिकापुर जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में 10 मई 2025 को हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय एवं सीतापुर न्यायालय में कुल 3307 प्रकरण रखे गये थे जिसमें से कुल 3036 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें 4,62,98684 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। राजस्व न्यायालयों में कुल 1179 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 1212000 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के 51 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किए गए। साथ ही लाखों की संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निराकरण किया गया।  इस दौरान एक प्रकरण में मोटर दुर्घटना में घनश्याम खलखो की मृत्यु हो जाने से मृतक की पत्नी अनुपा खलखो, मृतक के पुत्र, बहन एवं माता-पिता द्वारा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-166 के तहत 78.80 लाख रूपये क्षतिपूर्ति दिलाये जाने का दावा अनावेदक अलमीन, ज्योति प्रकाश एवं कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विरूद्ध प्रकरण प्रस्तुत किया गया था,  आयोजित लोक अदालत में आवेदकगण ने अना.क्र.-2 बीमा कंपनी से खण्डपीठ क्र.-1 के पीठासीन अधिकारी श्री के. एल. चरयाणी, सदस्य श्री राकेश कुमार शर्मा एवं श्री आबिद खान के समक्ष स्वेच्छ्या 18 लाख रूपये में राजीनामा किया है। राजीनामा के कारण प्रकरण का निराकरण मात्र 03 माह 16 दिवस के भीतर संभव हो सका है। राजीनामा के अनुसार क्षतिपूर्ति की राशि 18 लाख रूपये में से आवेदिका क्र.-1 अनुपा खलखो रूपये 7 लाख आवेदक क्र.-2 एहीयान खलखो रूपये 7.50,000 लाख रुपये, आवेदिका क्र.-3 जूली खलखो रुपये 2 लाख प्राप्त करेगी तथा आवेदक क्र. 5 अजय रुपये 1.50 लाख प्राप्त करेगा। आवेदिका क्र.-1 अनूपा खलखो को मिलने वाली राशि 7 लाख में से रुपये 2.50 लाख को परिवार के दैनिक खर्च व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उसे एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से नगद अदा की जायेगी एवं उसके हिस्से की शेष राशि में से रूपये 2 लाख को तीन वर्ष की अवधि हेतु एवं रुपये 2.50 लाख को पाँच वर्ष की अवधि हेतु उसके नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी।  आवेदक क्र.-2 एहीयान को मिलने वाली सम्पूर्ण राशि 7.50 लाख रुपये को उसके नाम से उसके व्यस्क होने तक की अवधि हेतु किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी। आवेदिका क्र.-3 जूली खलखो को मिलने वाली राशि 2 लाख रुपये में से रुपये 50 हजार को एवं आवेदक क्र.-5 अजय को मिलने वाली राशि में से 1.50 लाख रूपये में से 75 हजार रुपये को उनके परिवार के दैनिक खर्च व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से नगद अदा की जायेगी। आवेदिका क्र.-3 के हिस्से की शेष राशि को तीन वर्ष की अवधि हेतु एवं आवेदक क्र.-5 के हिस्से की शेष राशि को दो वर्ष की अवधि हेतु उनके पृथक-पृथक नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा खाते में जमा रहेगी, जिस पर अधिकरण की अनुमति के बिना कोई ऋण या भार स्वीकृत नहीं होगा तथा सावधि जमा राशि की समय पूर्व निकासी अधिकरण की अनुमति के बिना नहीं होगी।

महाजाल से बदली जिंदगी: रूपलाल और राजेश की नई शुरुआत

रूपलाल और राजेश की नई शुरुआत रायपुर ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में  खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खपरी तेली और खपरी सिंदर के दो मेहनती ग्रामीणों, रूपलाल निषाद और राजेश निषाद, के जीवन को नई दिशा दी है। इन दोनों मछुआरों ने मछली पालन के लिए शासन से सहायता प्राप्त करने हेतु समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित शिविर में उन्हें तुरंत महाजाल (फिशिंग नेट) प्रदान किया। पहले ये दोनों पारंपरिक और सीमित साधनों से मछली पकड़ते थे, जिससे उन्हें मेहनत के अनुपात में बहुत कम आय होती थी। लेकिन अब महाजाल की सहायता से वे अधिक मात्रा में मछली पकड़ने में सक्षम हो सकेंगे। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। और जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। रूप लाल और राजेश ने शासन व प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सहायता हमारे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। अब हमें अपने परिवार के भविष्य को लेकर चिंता नहीं है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री प्रदीप भोले ने बताया कि शासन की प्रतिबद्धता है कि ग्रामीणों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से मिले। सुशासन तिहार इसका सशक्त माध्यम बन रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज के प्रवास को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी श्री विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

पारिवारिक विवाद: समझौते के लिए पत्नी ने राखी शर्त, कहा- ईसाई धर्म अपनाओ

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया। धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा। धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

नदंनवन के चार तेंदुओं में से एक नरसिंह की ढाई महीनों की बीमारी के बाद मौत

रायपुर नंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा. नदंनवन के चार तेंदुओं में से एक नरसिंह की ढाई महीनों की बीमारी के बाद मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण भोजन पानी और दवाओं के सेवन में 16 साल के नरसिंह को अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी. नरसिंह को 2014 में बालोद परिक्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था. जंगल सफारी वनमण्डल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नरसिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया. नंदनवन के चारों तेंदुओं को जंगल सफारी शिफ्ट किया जाना था.

भारत माला परियोजना में आरोपी एसडीएम-तहसीलदार, आरआई, पटवारी समेत 8 अब तक ईओडब्ल्यू की पकड़ से बाहर

रायपुर अभनपुर तहसील क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कर्रे, राजस्व निरीक्षक रोशनलाल वर्मा, पटवारी दिनेश पटेल के अलावा गोबरानवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, पटवारी नायकबांधा जीतेंद्र लहरे, पटवारी बसंती घृतलहरे, लेखराम पटेल ऐसे नाम हैं, जिनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है. लेकिन इन लोगों के फरार होने की वजह से घोटाले की जांच अटकी हुई है. इस घोटाले में ईओडब्ल्यू ने अब तक हरमीत सलूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया है. इन चारों को रिमांड पर लेकर ईओडब्ल्यू पूछताछ कर चुकी है. लेकिन ईओडब्ल्यू अब तक घोटाला की जड़ तक पहुंच नहीं पाया है. घोटाला की शुरुआत कैसे और कहां से हुई, यह सबसे बड़ा सवाल है, जिसका खुलासा तभी हो पाएगा, जब सभी फरार निलंबित अधिकारी-कर्मचारी ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आएंगे. NHAI अफसर भी शंक के दायरे में इस प्रोजेक्ट का नक्शा एनएचएआई द्वारा तैयार किया गया था. इस नक्शा के आधार पर प्रभावित किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कर उन्हें मुआवजा बांटा गया है. इस तरह अधिसूचना जारी होने से पहले अगर प्रोजेक्ट का नक्शा लीक हुआ है, तो यह संभावना जताना भी गलत नहीं होगा कि नक्शा एनएचएआई से लीक हुआ है. सवाल यह है कि नक्शा लीक हुआ है या फिर कराया गया. अगर कराया गया है, तो इस घोटाले में एनएचएआई के कुछ अफसरों के भी शामिल होने की भी संभावना है. क्या लीक हुआ था नक्शा जानकार बताते हैं कि भारत माला परियोजना की अधिसूचना जारी होने के बाद बैक डेट पर प्रभावित किसानों की जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़े में बांटकर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर चढ़ा दिया गया, जिससे जमीन अधिग्रहण के रूप में कई गुना ज्यादा मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके. जांच रिपोर्ट में बैक डेट पर किसानों की जमीन को टुकड़ों में बांटने का उल्लेख किया गया है, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि अधिसूचना जारी होने के पहले ही जमीनों का बटांकन कर दिया गया हो. अगर ऐसा हुआ है तो इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रोजेक्ट का नक्शा लीक हुआ होगा, जिसका फायदा निलंबित हुए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भू-माफिया ने उठाया. किसानों की भी मिलीभगत भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला में अब तक यह बातें सामने आई है कि प्रभावित किसानों की जमीनों को टुकड़ों में बांटकर उन्हें कई गुना अधिक मुआवजा दिलाया गया है. मुआवजा की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंची भी है, लेकिन उसके बाद से सभी के खातों के ऊपर के मिले लाखों-करोड़ों रुपए निकाल लिए गए हैं. ये रुपए किसने निकाले, कैसे निकाले, इसकी भी जांच की जा रही है. 14 नए संदिग्धों से होगी पूछताछ भारतमाला परियोजन में भूअर्जन के नाम पर 48 करोड़ रुपए घोटाला किए जाने के आरोप में ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ में घोटाले से जुड़े 14 और संदिग्धों के नाम मिले हैं. इनमें जमीन दलाल से लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी और अफसर शामिल हैं. ईओडब्लू, एसीबी इन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. इन संदिग्धों में ज्यादातर जगदलपुर, गरियाबंद तथा धमतरी जिले के रहवासी हैं. बढ़ सकती है घोटाले की रकम भारतमाला परियोजना के लिए भू-अर्जन के नाम पर घोटाले की रकम 48 करोड़ रुपए है. ऐसे में गरियाबंद, जगदलपुर सहित धमतरी में भारतमाला परियोजना के नाम पर घोटाला किया गया होगा तो घोटाले की रकम कई गुना और बढ़ सकती है. ऐसे में जांच का दायरा और बढ़ जाएगा. एक ही पैटर्न की आशंका भारतमाला परियोजना के लिए किन इलाकों का भू-अर्जन किया जाना है, इसकी जानकारी लीक होने के बाद जमीन दलाल के साथ जमीन कारोबारी भी सक्रिय हो गए. इसके बाद जमीन दलाल और जमीन कारोबारियों ने राजस्व विभाग के अफसर, पटवारी, आरआई से साठगांठ कर किसानों से कम दर पर जमीन खरीदी और उसे टुकड़ों में बांटकर मोटी कमाई की. रायपुर के बाद जिन और नई जगहों पर किए गए भू-अर्जन में रायपुर पैटर्न में ही गड़बड़ी किए जाने की आशंका है.

प्रदेशभर में खोज के लिए चलेगा विशेष अभियान, अभियान के तहत सभी जिलों में STF का गठन किया जाएगा

रायपुर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा, जो संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन : डिप्टी सीएम शर्मा गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे व्यक्तियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाएगी, जो जो संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर उनकी पहचान सुनिश्चित करेगी। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। भारत सरकार और वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन निर्देशों के तहत बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घुसपैठियों को शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए राज्यभर में विशेष तलाशी अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि संदिग्धों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी जांच की जाएगी और अगर कोई व्यक्ति अवैध अप्रवासियों को शरण देता पाया गया, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों सहित अन्य अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet