LATEST NEWS

जमीनी हकीकत जानने ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय, किया जन संवाद

मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक भरतपुर सोनहत विधानसभा के कुंवरपुर के माथमौर गांव पहुंचे, जहां उन्हें अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कुछ महिलाओं ने पेड़ों से ताजे फूल तोड़कर तात्कालिक रूप से गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस सजीव स्वागत ने गांव की सादगी और मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपनी बात की शुरुआत की, जिससे माहौल देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान से ओतप्रोत हो गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सुझावों को गंभीरता से लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री साय ने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार गांव के नेतृत्व और पंचायत व्यवस्था को कितना सम्मान देती है। यह दौरा प्रदेश सरकार की जन केंद्रित नीति और गांव-गरीब-किसान के हित में प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है।

बिलासपुर में वारंट तामीली में लापरवाही एसएसपी सख्त, एक महिला आरक्षक समेत चार निलंबित

बिलासपुर पुलिस विभाग में वारंट तामीली में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना तोरवा से जुड़े एक आपराधिक मामले में साक्षियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तीन आरक्षकों और एक महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, थाना तोरवा में विचाराधीन एक आपराधिक प्रकरण में गवाहों की कोर्ट में उपस्थिति नहीं हो पाई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई. इस मामले की जांच एसएसपी द्वारा कराई गई, जिसमें संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई. निलंबित किए गए पुलिसकर्मी:     आरक्षक राजू सिन्हा (थाना तोरवा)     आरक्षक मनोज कुलमित्र (थाना तोरवा)     आरक्षक रोहित पाटले (थाना तोरवा)     महिला आरक्षक शोभा तिर्की (जिला पुलिस कार्यालय में नियुक्त) इन चारों पर प्रारंभिक जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को समंस और वारंटों की समय पर तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम, मुख्यमंत्री साय दी बधाई

अंडर-15 स्टेट टीम में इचकेला छात्रावास की 9 बालिकाएं सलेक्ट अंडर-19 टीम के लिए 6 बालिकाएं ट्रायल के अगले दौर में रायपुर,  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्टेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल स्पर्धा में जशपुर जिले के शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 9 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। जशपुर के इचकेला छात्रावास की ही 6 छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंची हैं। इचकेला छात्रावास की कुल 15 छात्राओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा की बदौलत जशपुर जिले का नाम रौशन किया है।     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले की बेटियों की क्रिकेट प्रतिभा की सराहना की है और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल जशपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद दे रही है।     स्टेट अंडर-15 टीम के लिए इंजील लकड़ा, जिज्ञासा कुजूर, अमीषा लकड़ा, रितु भगत, पूर्वांशी साहू, साक्षी यादव, गायत्री बाई, अभिलाषी बड़ा और संतोषी बाई चयनित हुईं हैं।  इसी तरह अंडर-19 टीम के लिए आकांक्षा रानी, वर्षा बाई, नितिका बाई, झूमूर तिर्की, तुलसीका भगत और अलका रानी कुजूर ट्रायल के अगले दौर में पहुंच गई हैं, यह ट्रायल 08 मई को प्रातः 7 बजे से आरडीसीए ग्राउंड रायपुर में होगा।     गौरतलब है कि इचकेला छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई केे समर्पण से छात्रावास में न केवल खेल को बढ़ावा मिला, बल्कि वहां की आदिवासी बेटियां क्रिकेट के खेल में जशपुर जिले को गौरान्वित करने लगी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अधीक्षिका श्रीमती पंडरी बाई की बेटी आकांक्षा रानी, जो पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं और अंडर-19 बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ टीम की प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आकांक्षा रानी के शानदार प्रदर्शन ने छात्रावास में रहने वाली अन्य बालिकाओं को क्रिकेट के खेल के प्रति आकर्षित किया, जिसके चलते इचकेला छात्रावास क्रिकेट खेल को लेकर प्रसिद्ध हो गया है। यहां अध्ययनरत बालिकाओं के क्रिकेट कोच श्री संतोष कुमार, मेंटोर श्री शंकर सोनी और छात्रावास वार्डन श्रीमती पंडरी बाई की अहम भूमिका रही है।     यह उल्लेखनीय है कि यह छात्रावास मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले में स्थित है। उनके नेतृत्व में आदिवासी अंचलों में शिक्षा और खेल के समन्वित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा और राज्य सरकार की योजनाओं का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियाँ क्रिकेट के मैदान में राज्य और देश का नाम रौेशन कर रही हैं।

SSP ने जारी किए तीन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर आदेश

 बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत कोटा और सकरी थानों में नए टीआई की नियुक्ति की गई है, जबकि एक थानेदार को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार:     तोपसिंह नवरंग को कोटा थाने का नया थाना प्रभारी (टीआई) नियुक्त किया गया है.     प्रदीप आर्य को सकरी थाने की कमान सौंपी गई है.     वहीं टीआई रविन्द्र अनंत को कोटा से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है.

आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान, तीन जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल ही है। तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं। जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है।  बता दें कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।

मुख्यमंत्री साय ने बैगा समुदाय की बिटिया को अंक लाने पर किया सम्मानित

अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर/एम.सी.बी. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांव में संचालित स्कूल से निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर सीमावर्ती गांव कुवांरपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगा समुदाय से आने वाली बिटिया कंगना बैगा ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बैगा बिटिया, उनके परिजन तो इस उपलब्धि पर खुश तो थे ही, स्कूल प्रशासन और गांव के लोग भी परिणाम जारी होने के बाद जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी. बी.) जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर गांव पहुंचे। ऐसे में जब कंगना और स्कूल के अन्य बच्चों को पता चला कि मुख्यमंत्री उनके गांव आएं हैं तो बच्चे अपनी सफलता की खुशी उनसे बांटने पहुंच गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बच्चों से आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण मुलाकात करते हुए बच्चों से उनकी शिक्षा, भविष्य में करियर के लिए प्लानिंग, परिवार की स्थिति से एक अभिभावक की तरह बातें की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को सीएम श्री साय माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सुदूर वनांचल माथमौर से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बेहतर अंक लाने वाली और स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की छात्रा कंगना बैगा (83.67%), मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे व कु. शशि सिंह को पेन देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य में शिक्षा और उनकी करियर प्लानिंग पर बात की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षा की अलख जग रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दे रहे हैं। अब इसका सकारात्मक परिणाम सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों से टॉपर्स के रूप में सामने आ रहा है। बीते 7 मई को ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से जारी कराए गए हैं।

जशपुर के नमन खुटियाँ 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

संकल्प से 12 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में जशपुर से लगातार तीसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर रायपुर, जशपुर जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के पालकों, संकल्प संस्थान और जशपुर के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी है। प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों में लगातार तीसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है। राज्य  की  प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 11 संकल्प जशपुर, 01 संकल्प पत्थलगांव, 01 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं।     कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ संकल्प जशपुर के नमन खुंटिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पत्थलगांव शहर के रहने वाले नमन के पिता अर्जुन यादव  दुकान चलाते हैं। उनके पिता और माता श्रीमती हरावती यादव ने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न है।     इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है- संकल्प जशपुर से 99.17 प्रतिशत के साथ नमन खुंटिया ने प्रथम स्थान, टीपेश प्रसाद यादव 98.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, युवराज पैंकरा 98.50 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान, 98.17 प्रतिशत के साथ पुर्णिमा पैंकरा सातवां स्थान, 98 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे, पूजा चौहान ने आठवां स्थान,  97.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से करिना टोप्पो, रितु कुर्रे ने सातवां स्थान, 97.67 प्रतिशत के साथ माही डनसेना ने दसवां स्थान, संकल्प पत्थलगांव से संजना पैकरा ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ सेजेज अंग्रेजी माध्यम जशपुर से अनुष्का सिंह ने सातवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से स्तुति पांडेय ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां संजना पर स्थान प्राप्त किया हैं।     कक्षा 12 वीं में डीपीएस जशपुर से 98.70 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया हैं। पहाडी कोरवा समुदाय से आने वाले संकल्प जशपुर के छात्र अंबीराज पहाड़िया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय

रायपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा, चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय रायपुर राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में मंगलवार को एक महिला मरीज के अंडाशय से करीब 2.5 किलोग्राम वज़न का ट्यूमर (सिस्टाडेनोमा) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला गया। यह जटिल शल्य क्रिया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेन्द्र देव साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई। डॉ. साहू ने जानकारी देते हुए बताया, “मरीज जब अस्पताल आई थी, तब उसे पेट में भारीपन और लगातार असहजता की शिकायत थी। जांच के बाद पाया गया कि उसके अंडाशय में बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है, जिसे तत्काल हटाना जरूरी था। टीम के सहयोग से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।” ऑपरेशन के दौरान डॉ. साहू के साथ स्टाफ नर्स यशवंत, कंचन यादव, रश्मि मार्टिन, संगीता नायक, लता तथा अन्य चिकित्सा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने समन्वय के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाया। मरीज की हालत अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। डॉ. साहू ने आगे बताया, हमने ऑपरेशन के बाद भी विशेष निगरानी रखी है ताकि मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की

गांव-गांव पहुंचा सुशासन तिहार, कबीरधाम में समाधान शिविर बना विकास का मंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने लाभार्थियों से जाना योजनाओं का असर किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, गांवों में लौट रही खुशहाली उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम धमकी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इस दौरान शिविर में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।  उपमुख्यमंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं अजय त्रिपाठी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती इंदू पटेल, विजय पटेल, सरपंच वासुदेव नट सहित जनप्रतिनिधि, कलस्टर से आएं ग्रामीण उपस्थित थे।       उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवासों की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इन आवासों के लिए हमने सड़क पर लंबी लड़ाई लड़ी है और आज इस संघर्ष का सुखद परिणाम छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में नजर आने लगा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही अंबिकापुर प्रवास पर आ रहे हैं और इस अवसर पर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के वे पात्र हितग्राही, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं भी सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी और उन्हीं आधारों पर आवास आवंटित किए जाएंगे, ताकि सही मायनों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस सर्वे को बहुत गंभीरता से ले अपना नाम अवश्य शामिल कराए। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को पक्का आवास बनाया जाएगा।      कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनके जीवन में आए बदलावों को देख रहे हैं। यह तिहार छत्तीसगढ़ में शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं महतारी वंदन योजना ने माताओं के जीवन में खुशहाली लौटाई है।  शहरों से लेकर गांवों तक की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के जरिए श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3,100 रूपए निर्धारित कर खरीदी की जा रही है और मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के पिछले दो वर्षों के धान बोनस का एकमुश्त भुगतान कर वादा निभाया गया है। समाधान शिविर में हितग्राहियों को किया गया लाभन्वित समाधान शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती मोहनी निर्मलकर, श्रीमती प्रमिलाबाई, श्रीमती गौरी बाई निर्मलकर, आनंद टेकाम चरणलाल टेकाम को स्वीकृत प्रत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम बम्हनी निवासी श्रीमती भगनी, अंजोरी धुर्वे, श्रीमती अमरिका कौशिक, श्रीमती राजकुमारी, ग्राम बिरकोना निवासी रानु यादव, सतबाई, मालतीबाई, ग्राम धमकी निवासी श्रीमती नीतू, श्रीमती मीकन बाई, गंगाबाई, ग्राम छिरहा निवासी श्रीमती चंद्रिकाबाई, शत्रुहन निषाद, सतु, ग्राम बिरूटोला निवासी पुरूषोत्तम को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी:उप मुख्यमंत्री

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के राम्हेपुर (एन) में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण टोकरी वितरित किया। उन्होंने 21 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का बॉन्ड पेपर भी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना ही रामराज्य है, यही विष्णु का सुशासन है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले लोरमी जनपद पंचायत में 400 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी आवास के लिए सर्वे चल रहा है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिलेगा।     श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 15 किश्तों की राशि दी जा चुकी है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है। क्षेत्र में विकास का कार्य सांय-सांय हो रहा है। मुंगेली के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में एक लाख 29 हजार 587 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक लाख 23 हजार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे।

सुशासन तिहार :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और समाधान शिविरों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका मौके पर निराकरण करवा रहे हैं। यह जनता-जनार्दन के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राज्य में अब तक 40 लाख 95 हजार आवेदन सुशासन तिहार के तहत अब तक 40 लाख 95 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का निराकरण कर लिया गया है। इसमें धमतरी जिला ने लगभग 2 लाख 28 हजार आवेदनों में से 99.38 प्रतिशत का निराकरण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के 14 जिले क्रमशः धमतरी, महासमुंद, सक्ति, बालोद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा, नारायणपुर, बीजापुर ने 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण कर लिया है, जबकि गरियाबंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, राजनांदगाँव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदा बाज़ार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, उत्तर बस्तर कांकेर, सूरजपुर जिले ने 80 से 90 प्रतिशत आवेदनों का समाधान किया है। बस्तर जिले में 78.48 प्रतिशत, कोण्डागांव में 70.97 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुजगंज जिलें में 60.59 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने 59.09. प्रतिशत, कोरबा जिले ने 41.61 प्रतिशत तथा सुकमा जिले ने 30 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जो इस बात का प्रमाण है कि राज्यभर में त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। रायपुर को मिले सर्वाधिक आवेदन रायपुर जिले को 3 लाख 764 आवेदन प्राप्त हुए, जो राज्य में सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरे क्रम पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला है। धमतरी, बिलासपुर और बस्तर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। निराकरण के मामले में धमतरी पहले, महासमुंद दूसरे और सक्ति जिला तीसरे स्थान पर हैं। बालोद और रायगढ़ चौथे और पांचवें क्रम पर हैं। सुशासन तिहार के दौरान सर्वाधिक 10 लाख से अधिक आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 94.70 प्रतिशत का निराकरण हो चुका है। उज्ज्वला योजना से जुड़े 1.47 लाख और राशन कार्ड हेतु 1.12 लाख आवेदनों में से अधिकांश का समाधान कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता से संबंधित मांगें भी प्रमुख रहीं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 25 लाख 77 हजार 747 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग को 3 लाख 74 हजार 429, खाद्य विभाग को 2 लाख 18 हजार 113, महिला एवं बाल विकास विभाग को 1 लाख 57 हजार और नगरीय प्रशासन विभाग को 1 लाख 42 हजार 475 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रथम, श्रम विभाग दूसरे, तथा उद्योग, पशुपालन और खाद्य विभाग क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ राज्य को, जनभागीदारी पर आधारित सुशासन की दिशा में आगे बढ़ा रही है। गांवों में शिविरों में पहुँचकर आम लोगों से संवाद करना, शिकायतों की तत्काल सुनवाई करना और शासकीय तंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाना, यही सुशासन तिहार की मूल भावना है। ‘सुशासन तिहार’ छत्तीसगढ़ शासन की एक अभिनव पहल है, जिसने प्रशासन को जनता के और निकट लाकर विश्वास, समाधान और सेवा की एक मजबूत परंपरा को जन्म दिया है। यह अभियान मुख्यमंत्री की सोच को साकार करता है, जहाँ सरकार सिर्फ कार्यालयों में नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर आमजन की आवाज सुनती है और हर समस्या का समाधान करती है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.22 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने  मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के राम्हेपुर (एन) में आयोजित समाधान शिविर में 20 करोड़ 22 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नौ करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और दस करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 164.37 लाख रुपए की लागत से राम्हेपुर (एन.), तेलीखम्ही, मनोहरपुर, चेचानडीह और खैरवारखुर्द में 2.40 किलोमीटर लम्बे मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 298.27 लाख रुपए की लागत से मनियारी जलाशय अंतर्गत डी-3 शाखा नहर की सूरजपुरा माइनर नहर में पुराने पक्के कार्यों का नवीनीकरण व नए पक्के कार्य तथा नहर में सी.सी. लाइनिंग कार्य, 294.83 लाख रुपए की लागत से डी-2 शाखा नहर की बघमार माइनर नहर में पुराने पक्के कार्यों का नवीनीकरण व नए पक्के कार्य एवं नहर में सी.सी. लाइनिंग कार्य और 227.12 लाख रूपए की लागत से मनकी माइनर नहर में पुराने पक्के कार्यों का जीर्णाद्धार, नए पक्के कार्यों एवं नहर में सी.सी. लाइनिंग कार्य का शिलान्यास किया।        उप मुख्यमंत्री साव ने 232.78 लाख रुपए की लागत से गबदा जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहर में सी.सी लाइनिंग कार्य, 232.67 लाख रुपए की लागत से कन्हैया नाला जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, मुख्य नहर एवं शाखा नहर में सी.सी लाइनिंग कार्य, 541.86 लाख रुपए की लागत से मनियारी जलाशय योजना के डी-03 शाखा नहर की रतियापारा माइनर नहर के 6.50 किलोमीटर अंतिम छोर तक सी.सी लाइनिंग एवं पुराने पक्के कार्यों का पुनरूद्धार तथा नवीन पक्के कार्यों का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत अंतर्गत पांच लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र, राम्हेपुर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, पांच लाख रुपए की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, 6.50 लाख रुपए की लागत से ग्राम भस्करा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, पांच लाख रुपए की लागत से ग्राम सेनगुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और दस लाख रुपए की लागत से ग्राम खपरीखुर्द में  आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह भी लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थीं।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से सांसद श्री नवीन जिंदल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से  मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय बोले – विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात आईआईटी भिलाई सहित देश के पांच आईआईटी के शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार को मंजूरी रायपुर, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है। उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों, जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।   आईआईटी भिलाई पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है, इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी  शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet