LATEST NEWS

दल्लीराजहरा में दंतैल हाथियों की रहवासी इलाके में दस्तक, बार-बाल बचे राहगीर

बालोद सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.

तीन लोगों को ठोकर मारकर कार चालक हुआ फरार, एक महिला की मौत

रायपुर रिश्तेदार के घर आई प्रिया साहू को क्या मालूम था कि आज वह अंतिम बार मॉर्निंग वॉक पर निकलेगी. अज्ञात कार चालक ने प्रिया के साथ उसकी रिश्तेदार रिया साहू और एक अन्य ललिता बंजारे को सुबह-सुबह ठोकर मारकर फरार हो गया. हादसे में प्रिया की मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता बंजारे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार, मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी. आज सुबह प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान अज्ञात कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेब में नजर आ रहा है कि कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी, वहीं रिया और ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. प्रिया की हादसे में जहां मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. राजधानी में हिट एण्ड रन के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. करीबन महीने भर पहले पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी थी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी कार चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इसके एक महीना पहले 5 फरवरी को रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को नशे में धुत कार चालक ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. कार में डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य के साथ एक रशियन युवती (उज्बेकिस्तान) सवार थे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता

रायपुर : छत्तीसगढ़ की केयरएज रैंकिंग में बड़ी छलांग छत्तीसगढ़ की शासन, सामाजिक विकास और अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता रायपुर केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग को तीन स्थान तक बेहतर किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश के 17 बड़े राज्यों के गु्रप में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन शासन, सामाजिक संकेतकों और आर्थिक मजबूती में व्यापक सुधार का प्रमाण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह ‘टीम छत्तीसगढ़’ की एकजुट मेहनत और जन-सेवा की भावना का परिणाम है। हमने शासन में पारदर्शिता, सेवा की गति, और नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता दी है। सामाजिक क्षेत्र में हमारा जोर शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण पर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केयरएज की यह रिपोर्ट हमारे कार्याें का आंकड़ों के रूप में मान्यता है। हमने हर क्षेत्र में सुधार की नीति अपनाई है, चाहे वह आर्थिक सशक्तिकरण हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य सेवाएं। यह उपलब्धि सभी के प्रयास और जनता के सहयोग का परिणाम है। छत्तीसगढ़ राज्य अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निकट भविष्य में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। केयरएज की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में आर्थिक प्रदर्शन के मापदण्ड पर उल्लेखनीय 9.9 अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023 में जहां राज्य 12वें स्थान पर था, वहीं 2025 में यह 7वें स्थान पर आ गया है। यह राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करते हुए राजस्व संग्रहण की दक्षता बढ़ाई है। जीएसटी संग्रहण में वृद्धि और बजट प्रबंधन में पारदर्शिता के कारण राज्य की राजकोषीय स्थिति अधिक मजबूत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने शासन-प्रशासन के क्षेत्र में 14.2 अंकों की छलांग लगाई है, सार्वजनिक सेवा, कानून व्यवस्था और डिजिटल गवर्नेंस में किए गए सुधार इसके मुख्य कारण रहे। वहीं सामाजिक क्षेत्र में 17.8 अंकों की वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य ने साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आय-समानता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ राज्य ने आर्थिक क्षेत्र में भी लगभग 10 अंकों की बढ़त दर्ज की है, जो राज्य की स्थिर विकास दर में वृद्धि और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का शुभ संकेत है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 2025 की कार्यप्रणाली में 50 संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जबकि 2023 में यह संख्या 46 थी। 2023 और 2025 के बीच छत्तीसगढ़ ने शासन, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है।

आधुनिक प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्योगों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए साय सरकार की बड़ी छलांग

छत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को करेंगे भूमिपूजन आधुनिक प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्योगों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए साय सरकार की बड़ी छलांग रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई 2025 को सवेरे 11.30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित सेक्टर-22 (सीबीडी रेलवे स्टेशन के निकट) ए आई डेटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इस एआई एक्सक्लूजिव डाटासेंटर पार्क की लागत 1000 करोड़ रुपए होगी, यह 13.5 एकड़ मेंहोगा। इसमें 2.7 हेक्टेयर एरिया स्पेशल इकानामिक जोन के विकास के लिए होगा। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में डाटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की बुनियाद डाटा सेंटर पर होती है। छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली स्टेट है इस वजह से यहां पर डाटा सेंटर के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। रैस बैंक डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसका भूमिपूजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कोर सेक्टर के साथ ही आधुनिक जमाने के अनुरूप नये उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संकल्पित रूप से काम किया जा रहा है। बीते दिनों प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए भी भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 1163 करोड़ की है। उल्लेखनीय है कि डाटा सेंटर एआई को संचालित करने के लिए सबसे उपयोगी टूल होते हैं। एआई लार्ज लैंग्वेज माडल पर काम करते हैं और डाटा माइनिंग का काम करते हैं। जब भी डाटा माइनिंग होती है बड़े पैमाने पर ऊर्जा लगती है और इसके लिए डाटा सेंटर उपयोगी होते हैं। भविष्य की प्रगति इस बात पर निर्भर है कि हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर किस तरह से आगे बढ़ेंगे। भारत अपना स्वयं का एआई माडल तैयार कर रहा है। स्वाभाविक रूप से देश की प्रगति के साथ छत्तीसगढ़ भी तेजी से कदमताल करेगा। अटल नगर में डाटा सेंटर के आने से रोजगार की बड़ी संभावनाएं भी पैदा होंगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनर्जी समिट किये गये हैं जिससे छत्तीसगढ़ देश के पावर हब बनने की दिशा में बढ़ेगा। ऐसे में डाटा सेंटर पार्क के माध्यम से इस संभावना का भरपूर उपयोग हो सकेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक नीति में आधुनिक तकनीक से संबंधित उद्योगों पर विशेष प्रावधान किये गये हैं। इसका लाभ इस क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आने वाले उद्यमियों को होगा। इस तरह से अटल नगर में एआई एक्सक्लूजिव डाटासेंटर पार्क बनना बहुत शुभ संकेत है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि उद्योग विभाग ने सिंगल विंडो सिस्टम और ईज आफ डूइंग बिजनेस तथा स्पीड आफ बिजनेस को अपनाया है। इससे डाटा सेंटर के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया बहुत जल्द की गई और अब इसका शुभारंभ किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से हो रहे सुधार: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुराने वक्फ बिल की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास नए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के माध्यम से किए जा रहे है, ताकि मुस्लिम समुदाय के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकें और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति रायपुर द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 विषय पर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 मुसलमानों के हित में है और इसका लाभ सभी मुसलमानों को होगा। यह बिल मुस्लिम समाज के विरोध में नहीं है। विषय-विशेषज्ञों एवं समाज के सभी तबके से सलाह मशवरा कर यह कानून लाया गया है। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से रिफार्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या ट्रिपल तलाक जैसे कानूनों को समाप्त कर मुस्लिम समाज के महिलाओं को हक दिलाने की बात हो, यह सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। अब वक्फ बिल के माध्यम से पिछड़े मुसलमानों को उनका हक दिलाते हुए वक्फ बोर्ड की गड़बड़ियों को दूर कर सकारात्मक सुधार का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि हमारी सरकार का प्रयास है कि वक्फ के माध्यम से समाज के वास्तविक लोगों को ही इसका फायदा मिल सके। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यूपीए सरकार द्वारा आनन-फानन 2013 में वक्फ क़ानून में किए संशोधन से हुए नुकसान एवं विसंगतियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वर्तमान वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 से होने वाले फायदों एवं विसंगति प्रावधानों के हटाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज वक्फ कानून के संबंध में जो गलतफहमी समाज में फैलाई जा रही है उससे हम सब को बचना है और नए वक्फ कानून की वास्तविकता को पहचाना एवं जानना है। हमारे विभाग द्वारा भी जिला स्तर से लेकर विकासखंडों तक ऐसे जागरण या व्याख्यान माला का आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर में पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, धमतरी महापौर रामू रोहरा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. सलीम राज सहित मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

महासमुंद : सुशासन तिहार : राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान और जमीन स्तर पर बदलाव की नई शुरुआत

महासमुंद : सुशासन तिहार : राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान और जमीन स्तर पर बदलाव की नई शुरुआत महासमुंद जिले में ‘सुशासन तिहार’ अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा  त्वरित समाधान हेतु किए जा रहे पहल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक हैं, बल्कि आम जनता को राहत देने वाले ठोस प्रयास भी हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के सतत मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिस तत्परता से प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है, वह सराहनीय है। सीमांकन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुशासन तिहार के इतर सामान्य दिनों में राजस्व विभाग के समक्ष आने वाले सबसे सामान्य लेकिन जटिल प्रकरणों में सीमांकन की समस्या प्रमुख है। पहले इन प्रकरणों के निराकरण में समय लग जाते थे, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सुशासन तिहार के दौरान, इन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान गया। उदाहरणस्वरूप, ग्राम चौकबेड़ा के किसान श्री ब्रज प्रसाद की भूमि का सीमांकन वर्षों से लंबित था, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया था। अभियान के दौरान राजस्व विभाग ने दो दिनों के भीतर सीमांकन कर रिपोर्ट प्रदान की, जिससे किसान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी तरह उपतहसील पटेवा अंतर्गत किसान पंचराम और झाखरमुडा में ग्रामीणों सीमांकन की कारवाई की गई । छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान इस अभियान में केवल बड़े प्रकरणों पर ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं पर भी ध्यान दिया गया। भू-अभिलेख की प्रतिलिपि, सीमांकन रिपोर्ट की प्रति,  किसान किताब ,भूमि स्वामित्व की त्रुटियों का संशोधन, खातों की अद्यतन जानकारी जैसी मामूली लेकिन समय-संवेदनशील समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया जा रहा है। किसान किताब और दस्तावेजों का वितरण अभियान के दौरान राजस्व विभाग द्वारा बसना तहसील अंतर्गत ग्राम डूमरपाली के किसान महेशराम, ग्राम जगत के मीन केतन और राजकुमार को तहसीलदार ममता ठाकुर द्वारा किसान किताब वितरण किया गया। इसके अलावा  बागबाहरा के ग्राम तेंदुलोथा के श्रीमती पुरी हरपाल को भी किसान किताब एक सप्ताह के भीतर मिल गया। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग अब यह महसूस कर रहे हैं कि उनका शासन उनके द्वार पर है। बसना के किसान पंचराम ने कहा, “अब हमें तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, अफसर खुद गांव आकर समाधान कर रहे हैं।” मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी सरकार की यह पहल वास्तव में समाधान कारक है।‘सुशासन तिहार’ केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने की एक सशक्त पहल है। महासमुंद जिले में इस अभियान ने प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही को जमीन स्तर पर सिद्ध करने का प्रयास किया है। यदि इसी गति और भावना से कार्य होते रहे, तो सुशासन की यह अवधारणा एक स्थायी बदलाव का माध्यम बन सकती है।`

रायपुर : फसलों को बचाने के साथ अब सब्जी भी उगा सकेंगे चंदाराम और टकेश्वर

रायपुर : फसलों को बचाने के साथ अब सब्जी भी उगा सकेंगे चंदाराम और टकेश्वर सुशासन तिहार में मिला सिंचाई पंप रायपुर सुशासन तिहार सुशासन तिहार में बिलासपुर जिला प्रशासन ने दो किसानों के आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें अनुदान पर सिंचाई पंप प्रदान किया है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पताईडीह के दो किसानों श्री चंदाराम जांगड़े और श्री टकेश्वर केंवट ने बीज निगम द्वारा संचालित चौंप्स योजना के तहत पेट्रोल चलित सिंचाई पंप की मांग की थी। उनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कृषि विभाग ने दोनों को अनुदान पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराया है। ये दोनों सीमांत किसान अब अपने फसलों को बचाने के साथ ही सब्जियों की खेती भी कर सकेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पताईडीह के किसान श्री चंदाराम जांगड़े ने बताया कि वे डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं। उसे लंबे समय से सिंचाई पंप की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण खरीद नहीं पा रहे थे। शासकीय योजना के माध्यम से अनुदान पर पंप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण वे इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। सुशासन तिहार में गांव में आवेदन के लिए पेटी लगने पर उसने अपना आवेदन डाला। कृषि विभाग ने उसके आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही कर अनुदान पर उसे पेट्रोल चलित सिंचाई पंप प्रदान किया। पताईडीह के ही किसान श्री टकेश्वर केंवट ने बताया कि उसके पास करीब एक एकड़ कृषि भूमि है। सिंचाई पंप खरीदने की इच्छा लंबे समय से थी, लेकिन घर की खराब माली हालत के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने उसे बहुत कम दर पर सिंचाई पंप उपलब्ध कराया है। उसे 25 हजार रुपए का पंप अनुदान पर आधी कीमत पर मिला है। सिंचाई के लिए पंप मिलने पर अब वह बेहतर ढंग से खेती कर पाएगा। धान के साथ अब वह सब्जी-भाजी भी उगा सकेगा जिससे आमदनी बढ़ेगी। सुशासन तिहार के दौरान आवेदन पर त्वरित कार्यवाही होने और सिंचाई पंप मिलने पर टकेश्वर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रायपुर : महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

रायपुर : महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

राज्य सरकार स्व. दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की देगी सहायता : मुख्यमंत्री श्री साय

 राज्य सरकार स्व. दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की देगी सहायता : मुख्यमंत्री श्री साय आतंकी हमले में हुई हत्या को बताया अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति रायपुर मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत श्री मिरानिया जी के शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दुःखद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। श्री साय ने कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।

स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली

स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली समापन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर बिलासपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश के लिए आयोजित साइकिल यात्रा के समापन समारोह में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य भर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु किया गया साइकिल संदेश यात्रा निश्चित रूप से पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कारगर प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज से 30 वर्ष पहले तक जल 20 फिट में मिल जाता था, गर्मी भी उतनी नहीं होती थी, जिस तरह से पर्यावरण दूषित हुआ है अगर हम सब समय रहते संरक्षण करने हेतु ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्काउट्स गाइड्स द्वारा आज 30 जिलों में एक साथ यह समारोह किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे जल, पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी। डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हीरक जयंती वर्ष पर आयोजित पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यकम वर्ष भर विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में 1 मई 2025 को ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य जनमानस को यह संदेश देना था कि जल ही जीवन है और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। साइकिल यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक होते हुए राजेन्द्र नगर स्कूल तक संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त ने किया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।      कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्र प्रकाश बाजपेयी  और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मोहन पटेल, रत्ना मिश्रा, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी, श्री शत्रुघ्न सूर्यवंशी, प्रदीप निर्नेजक, डॉ. पूनम सिंह, सरला दुबे, शशांक विश्वकर्मा, अपर्णा सारखेल, रश्मि गुप्ता, शिव साहू, निधि कश्यप, आरती राय, नवीन यादव, निखिल विश्वकर्मा, अनिल सोनवानी, प्रणव शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, लखी रानी दत्ता, एस हेमलता, पद्मा गुप्ता,मिंडू संडे, राघिनी चौधरी, संगीता सिंह, निशा सिंह, निशा साहू, पार्वती कौशिक कौशल्या साहू आदि स्काउटर्स एवं गाइडर्स उपस्थित रहे। रोवर्स चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, तुषार विश्वकर्मा, देवेंद्र देवांगन, कुलभूषण कुर्रे। रेंजर्स सुष्मिता पात्रे, पूनम पटेल, योगिता साहू। यह साइकिल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश थी, जो हमें प्रकृति से जुड़ने, जल संरक्षण करने, और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देती है।

अमृत धारा डीपीआरसी भवन में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

अमृत धारा डीपीआरसी भवन में समय सीमा की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश एमसीबी एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात के पास स्थित डीपीआरसी( जिला पंचायत संसाधन केन्द्र) भवन में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। पर्यटन स्थल को विकसित करने के उद्देश्य से यहा बैठक का आयोजन किया गया था। कलेक्टर ने बैठक में सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुये मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां के एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग को संयुक्त दौरा कर सभी हेलीपैड और ग्राउंड की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। संबंधित जनपद के सीईओ वहां के नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही हेलीपैड और ग्राउंड के आसपास की पांच-छह पंचायतों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पांच मई से जिले में समाधान शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिले में इसके लिए ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए निराकरण की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। कलेक्टर ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी आज की समय सीमा की बैठक में दिए। कलेक्टर जिले के छः राजस्व निरीक्षक मण्डल भरतपुर एवं कुवांरपुर, कोटाडोल एवं घाघरा, केल्हारी एवं पेण्ड्री, नागपुर, मनेंद्रगढ़ ग्रामीण एवं मनेंद्रगढ़ शहरी, चिरमिरी एवं उधनापुर तथा खड़गवां, रतनपुर व देवडांड के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व निरीक्षक मण्डलों में नामांतरण, बटंवारा, किसान किताब (ऋण पुस्तिका) हेतु आवश्यकता अनुसार आबंटन मंगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजस्व सर्कलों में पटवारी कार्यालय सह आवास हेतु सूची बनाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ऑफिस, आयुष, वीआईपी क्वार्टर, एसडीएम बिल्डिंग केल्हारी, कोटाडोल तहसील कार्यालय में नए शौचालय निर्माण, खड़गवां में आयुष के लिए एक हेक्टेयर भूमि आवंटन और आमाखेरवा में 220 बेड के हॉस्पिटल निर्माण को लेकर चर्चा की गई। सीएससी खड़गवां, भूमि पूजन, डंगौरा मेंटल हॉस्पिटल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कक्षों, कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा की गई। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खेल मैदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनेन्द्रगढ़ में मंगल सामुदायिक भवन और पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। लाईवलीहुड कॉलेज, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, जिला पंचायत कार्यालय, वन विभाग, कोटाडोल हाउसिंग बोर्ड और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिले में पीडीएस भवन हेतु आवश्यकतानुसार विधानवार सूची बनाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिये हैं।   अमृतधारा के बारे में           भारत में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अमृत धारा झरना है। जिसे अमृृतधारा जलप्रपात भी कहा जाता है, छत्तीसगढ़ राज्य के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में स्थित है. यह हसदेव नदी पर है, और मनेन्द्रगढ़ से लगभग 26 किलोमीटर और चिरमिरी से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 90.0 फीट (27.4 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है। झरना लगभग 10.0-15.0 फीट (3.0-4.6 मीटर) चौड़ा है। यह हसदेव नदी एक जल प्रपात है। निकटतम शहर- मनेन्द्रगढ़ (लगभग 26 किलोमीटर) और चिरमिरी (लगभग 50 किलोमीटर) यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं, जैसे कि पक्षी, हिरण, और बंदर। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची के अंतर्गत है, जहाँ पंडो, गोंड़, बैगा, चेरवा आदि जनजातियां निवासरत हैं। अमृतधारा महोत्सवः-       प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर अमृतधारा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है जिसमें लगभग 10,000 की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर भव्य एवं गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पारंपरिक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस महोत्सव में जिले के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय व् राष्ट्रिय कलाकार आदि शामिल होते हैं। उद्देश्यः-      आदिवासी कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन,स्थानीय लोक-कला को राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर लाना, पारंपरिक खेलकूद जैसे कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी इत्यादि को बढ़ावा देना, जिससे स्थानीय निवासियों को स्व-रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनके आय में वृद्धि होगी तथा ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।        इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, प्रितेश राजपूत, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 04 ट्रेक्टर जप्त

बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल मोहदा एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत एवं  पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।

मनेंद्रगढ़ शासकीय विवेकानन्द महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी की गाजे-बाजे के साथ विदाई

मनेंद्रगढ़ शासकीय विवेकानन्द महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी की गाजे-बाजे के साथ विदाई रामखेलावन गुप्ता प्रयोगशाला तकनीशियन 30 अप्रैल 2025 को अपनी अर्द्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।   एमसीबी/मनेंद्रगढ़  शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में कार्यरत श्री रामखेलावन गुप्ता प्रयोगशाला तकनीशियन 30 अप्रैल 2025 को अपनी अर्द्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस हेतु महाविद्यालय में  आयोजित बिदाई कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.श्राबनी चक्रवर्ती जी के द्वारा श्री गुप्ता जी को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के द्वारा उनका सम्मान किया गया। तत्पश्चात् डॉ. चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम आज एक ऐसे सहयोगी को विदाई दे रहे है जिन्होनें अपनी पूरी सेवायात्रा में ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन की मिसाल कायम की है। उन्होनें आगे बताया कि श्री गुप्ता जी न केवल एक मेहनती कर्मचारी रहे बल्कि एक मार्गदर्शक, एक सच्चे मित्र और परिवार के जैसे रहे। इनके साथ काम करते हुए महाविद्यालय परिवार ने न केवल कार्य की बारीकियां सीखी, बल्कि मानवीय मूल्यों और कर्त्तव्यनिष्ठा का वास्तविक अर्थ भी समझा। इनका सेवाकाल हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। सेवानिवृत्ति एक यात्रा का अंत नही, बल्कि एक नई यात्रा की शुरूआत है। हम कामना करते है कि जीवन का यह नया अध्याय और भी अधिक खुशियों और संतोष से भरा हो।     उदबोधन के अगले क्रम में समस्त प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याताओं एवं कर्मचारीगण ने श्री गुप्ता जी के कार्य एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने श्री गुप्ता जी के पेंशन प्रकारण निराकृत कर उनको पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओं) प्रदान किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय परिवार के द्वारा श्री गुप्ता जी को भेटस्वरूप ब्रीफकेश एवं वस्त्र देकर गाजे-बाजे के साथ उन्हे ससम्मान उनके घर तक पहुंचाया गया।       इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, डॉ.रश्मि तिवारी, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, डॉ. प्रभा राज, डॉ.अरूणिमा दत्ता, श्री शरणजीत कुजूर, भीमसेन भगत,रंजीममणी सतनामी, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, श्रीमती स्मृति अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, कमलेश पटेल, सुशील कुमार छात्रे, अतिथि व्याख्यातागण डॉ. रेनु प्रजापति, डॉ. रामजी गर्ग, शुभम कुमार गोयल, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, डॉ.रिंकी तिवारी, श्री शिवानंद साकेत, शिवकुमार, थनेन्द्र कश्यप, अभिषेक कुमार सिंह, सुश्री अल्पना रानी खलखो श्री प्रकाश दास मानिकपुरी, सुमित तिवारी, कार्यालयीन स्टॉफ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, प्रेमलाल पटेल, बाबूलाल शुक्ला, श्रीमती मीना त्रिपाठी, भोले प्रसाद रजक, लड्डू गोपाल रजक, कमलू सिंह मार्को, श्रीमती मायादेवी सिंह, प्रदीप कुमार मलिक, कु. साधना बुनकर, पारसनाथ तिग्गा, श्रीमती ममता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

तेज आंधी के कारण बिजली कंपनी के कबाड़ में आग, कुम्हारी में रेल यातायात पेड़ गिरने से प्रभावित

भिलाई भिलाई तीन स्थित एरिया स्टोर के बाहर पुराने मीटर और ट्रांसफार्मर के कबाड़ में गुरुवार की शाम आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तेज आंधी के दौरान ही यह आग लगी है। घटना की जानकारी लगते ही बिजली कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि आग के पास ही 132 केवी क्षमता का सब स्टेशन है। आग पर काबू पाने के लिए जिला अग्निशमन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की।     आग के पास ही करीब 100 मीटर तक लगातार कबाड़ रखा हुआ है, जिसमें यदि आग फैली तो बड़ी तबाही की स्थिति बन सकती थी। इसलिए आग पर काबू पाना बहुत जरूरी था।     आग लगने का समय करीब 5:00 बजे बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे आग ने आसपास रखे कबाड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया।     देखते ही देखते आग में से तेज धुआ और आग की लपटे निकलने लगी। जिला अग्निशमन सेवा के वाहनों ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की और आग को बुझाने में सफल रहे। कुम्हारी में रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित     कुम्हारी में स्थित परसदा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा पेड़ रेलवे के ओवरहेड तार पर गिर गया, जिससे तार टूटकर गिर गया और पेड़ में आग लग गई। यह घटना शाम करीब 4:00 बजे की है।     पेड़ और तार गिरने से दुर्ग-रायपुर के बीच रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। रेलवे की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाइन को बंद करने के बाद राहत कार्य शुरू किया।     शाम 6:10 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर की ओर पहली ट्रेन रवाना की गई। धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था।     रेलवे की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही रेल यातायात को पूरी तरह से सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।  

छत्तीसगढ़ की केयरएज रैंकिंग में बड़ी छलांग

शासन, सामाजिक विकास और अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार मुख्यमंत्री साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता रायपुर, केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग को तीन स्थान तक बेहतर किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश के 17 बड़े राज्यों के गु्रप में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन शासन, सामाजिक संकेतकों और आर्थिक मजबूती में व्यापक सुधार का प्रमाण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह ‘टीम छत्तीसगढ़’ की एकजुट मेहनत और जन-सेवा की भावना का परिणाम है। हमने शासन में पारदर्शिता, सेवा की गति, और नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता दी है। सामाजिक क्षेत्र में हमारा जोर शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण पर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केयरएज की यह रिपोर्ट हमारे कार्याें का आंकड़ों के रूप में मान्यता है। हमने हर क्षेत्र में सुधार की नीति अपनाई है, चाहे वह आर्थिक सशक्तिकरण हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य सेवाएं। यह उपलब्धि सभी के प्रयास और जनता के सहयोग का परिणाम है। छत्तीसगढ़ राज्य अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निकट भविष्य में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। केयरएज की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में आर्थिक प्रदर्शन के मापदण्ड पर उल्लेखनीय 9.9 अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023 में जहां राज्य 12वें स्थान पर था, वहीं 2025 में यह 7वें स्थान पर आ गया है। यह राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करते हुए राजस्व संग्रहण की दक्षता बढ़ाई है। जीएसटी संग्रहण में वृद्धि और बजट प्रबंधन में पारदर्शिता के कारण राज्य की राजकोषीय स्थिति अधिक मजबूत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने शासन-प्रशासन के क्षेत्र में 14.2 अंकों की छलांग लगाई है, सार्वजनिक सेवा, कानून व्यवस्था और डिजिटल गवर्नेंस में किए गए सुधार इसके मुख्य कारण रहे। वहीं सामाजिक क्षेत्र में 17.8 अंकों की वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य ने साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आय-समानता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ राज्य ने आर्थिक क्षेत्र में भी लगभग 10 अंकों की बढ़त दर्ज की है, जो राज्य की स्थिर विकास दर में वृद्धि और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का शुभ संकेत है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 2025 की कार्यप्रणाली में 50 संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जबकि 2023 में यह संख्या 46 थी। 2023 और 2025 के बीच छत्तीसगढ़ ने शासन, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet