LATEST NEWS

CG हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, संविदा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश वेतन से वंचित नहीं किया जा सकता

बिलासपुर  संविदा कर्मियों के लिए हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया कि केवल संविदा कर्मचारी होने के आधार पर मातृत्व अवकाश (Maternity leave) का वेतन देने से इनकार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने स्टाफ नर्स को अवकाश अवधि का वेतन देने के निर्देश दिए हैं. न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने राज्य प्राधिकरणों को निर्देश दिया कि वे याचिकाकर्ता द्वारा दायर मातृत्व अवकाश के वेतन संबंधी दावा पर तीन माह के भीतर नियमानुसार निर्णय लें. न्यायालय ने कहा कि मातृत्व और शिशु की गरिमा के अधिकार को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है. इसे प्रशासनिक अधिकारियों की इच्छा पर निर्भर नहीं किया जा जा सकता. कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता द्वारा मातृत्व अवकाश वेतन की मांग पर नियमानुसार तीन माह के माह के भीतर निर्णय लिया जाए. याचिकाकर्ता राखी वर्मा, जिला अस्पताल कबीरधाम में स्टाफ नर्स के रूप में संविदा पर कार्यरत हैं. उन्होंने 16 जनवरी 2024 से 16 जुलाई 2024 तक मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया था. इसे स्वीकृत कर लिया गया. उन्होंने 21 जनवरी 2024 को एक कन्या को जन्म दिया और 14 जुलाई 2024 को पुनः ड्यूटी ज्वाइन की. इसके बावजूद, उन्हें मातृत्व अवधि का वेतन नहीं दिया गया. इससे उन्हें और उनके नवजात को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ा. उन्होंने 25 फरवरी 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वेतन की मांग का आवेदन प्रस्तुत किया. कार्रवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक ने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 38 के अंतर्गत मातृत्व अवकाश एक विधिक अधिकार है, जो संविदा कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होता है. याचिकाकर्ता की ओर से पूर्व में दिए गए कोर्ट के निर्णय का हवाला दिया, जिसमें संविदा कर्मचारियों को मातृत्व लाभ दिये जाने की पुष्टि की गई थी. उन्होंने यह भी तर्क रखा कि वेतन न देना अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन है, क्योंकि यह स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों के मध्य अनुचित भेदभाव को जन्म देता है. राज्य की ओर से महाधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि याचिकाकर्ता संविदा पर नियुक्त थीं और उन्हें स्थायी कर्मचारियों की भांति लाभ प्राप्त करने का अधिकार नहीं है. कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश का उद्देश्य मातृत्व की गरिमा की रक्षा करना है, ताकि महिला व उसके बच्चे का पूर्ण व स्वस्थ विकास हो हो सके. संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार में मातृत्व का अधिकार और प्रत्येक बच्चे के पूर्ण विकास का अधिकार भी सम्मिलित है.सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उल्लेख करते हुए जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि मातृत्व लाभ अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है. और इसे केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा जा सकता. कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अवकाश नियम, 2010 के नियम 38 एवं अन्य लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार शासन को विचार करने और आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से तीन माह के भीतर इस संबन्ध में उपयुक्त निर्णय पारित करने के निर्देश दिए.

एमसीबी : स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्य न केवल ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना रहा

एमसीबी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना से समन्वित होकर चल रहे स्वच्छता प्रयासों का निरीक्षण मनरेगा के अपर आयुक्त अशोक चौबे के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सेमरा अंतर्गत नागपुर थाना क्षेत्र में मनरेगा अभिसरण से निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत लाई में निर्मित सेग्रीगेशन शेड का भी जायजा लिया, जहां स्वच्छाग्राही समूह द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण कार्य की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्य न केवल ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना रहा है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं। इसके लिए प्रति परिवार 20 रुपये यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त होता है, साथ ही ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें 2900 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त वे एकत्र किए गए सूखे कचरे का विक्रय कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं। एक स्वच्छाग्राही महिला ने बताया कि इस कार्य के माध्यम से ग्राम पंचायत की छह महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा हो रही है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर पा रही हैं। अपर आयुक्त चौबे ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. अंबेडकर के योगदान से समाज को मिली एक नई दिशा : सांसद कमलेश जांगड़े

सक्ती, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित और दीपप्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम किया है। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि आज हम सभी भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर एक साथ उपस्थित होकर उन्हें याद कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया। भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर सांसद, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न समाज प्रमुखों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत एपीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार विशेष पखवाड़ा (15 से 30 अप्रैल) के अंतर्गत होने वाले सर्वेक्षण कार्य की जानकारी और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। जिला पंचायत एपीओ द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले मोर दुआर साय सरकार महाभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इसके साथ ही इस अवसर पर भूजल संरक्षण हेतु जानकारी दी गई व 24 अप्रैल 2025 को  पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारम्भ की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती चंद्रा, सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित विभिन्न समाज प्रमुख, सरपंच, स्व-सहायत समूह की महिलाएं, विभिन्न हितग्राही और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अपर आयुक्त मनरेगा ने की ग्राम लाई के स्वच्छाग्राहियों के कार्य की सराहना

यूजर चार्ज एवं प्रोत्साहन राशि से ग्रामीण महिलाएं बढ़ रही है आत्मनिर्भरता की ओर एमसीबी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना से समन्वित होकर चल रहे स्वच्छता प्रयासों का निरीक्षण मनरेगा के अपर आयुक्त अशोक चौबे के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सेमरा अंतर्गत नागपुर थाना क्षेत्र में मनरेगा अभिसरण से निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत लाई में निर्मित सेग्रीगेशन शेड का भी जायजा लिया, जहां स्वच्छाग्राही समूह द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण और पृथक्करण कार्य की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्य न केवल ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना रहा है, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं। इसके लिए प्रति परिवार 20 रुपये यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त होता है, साथ ही ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें 2900 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त वे एकत्र किए गए सूखे कचरे का विक्रय कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही हैं। एक स्वच्छाग्राही महिला ने बताया कि इस कार्य के माध्यम से ग्राम पंचायत की छह महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा हो रही है। अब वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर पा रही हैं। अपर आयुक्त श्री चौबे ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. अंबेडकर ने केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में कार्य किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई

रायपुर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज नवा रायपुर अटल नगर के इंद्रावती भवन के समीप कैपिटल कॉम्प्लेक्स परिक्षेत्र स्थित अम्बेडकर चौक पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी. आर. अंबेडकर जयंती समारोह संयुक्त आयोजन समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। सुबह से ही अम्बेडकर चौक पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अम्बेडकर चौक के समीप रैली निकाली गई और जय भीम के नारे लगाये गए। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों द्वारा अंबेडकर जी के जीवन, विचारों और उनके द्वारा समाज में लाए गए क्रांतिकारी बदलावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक न्याय का प्रतीक, दलितों और वंचितों के अधिकारों के संरक्षक तथा भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में कार्य किया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जय भीम, डॉ. अंबेडकर अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। संयुक्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नवा रायपुर के नागरिकों को डॉ. अंबेडकर के विचारों से जोड़ना और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे लोगों ने अंबेडकर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे ने संविधानिक आदर्शों के पालन हेतु सभी को सपथ दिलाई। अम्बेडकर जी के जातिविहीन समाज की परिकल्पना के बारे में बताया और कहा कि उनके विचारों को जनजन तक पहुंचाए। भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के सदस्य धनंजय देवांगन ने आर्थिक स्वतंत्रता के संबंध में विचार व्यक्त किया। विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों के बारे में जानकारी दी। जनसंपर्क के अपर संचालक आलोक देव ने बौद्ध अर्थशास्त्र के बारे अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गनवीर, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन, प्रगति शील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष आर पी भतपहरी, संरक्षक विनोद भारती, सर्व अनिल कुमार बनज, एस के सोनवानी, अश्विनी कुमार बंजारा, एच के रंगारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बिना अनुमति नलकूप खनन करते दो बोर गाड़ी जब्त

  बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो बोर गाड़ी जब्त कर लिए गए। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में  प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन कार्य किया जा रहा था। गौरतलब है कि कलेक्टर ने जिले को जलाभाव क्षेत्र घोषित किया है। बिना अनुमति के बोर खनन पर रोक लगा दी है। एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किए गए हैं। केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय ही पेयजल के लिए बोर खनन का कार्य कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करते हुए बोर खनन की शिकायत सवेरे कलेक्टर को मिली। उन्होंने सकरी तहसीलदार  आकाश गुप्ता को तत्काल मौके पर रवाना किया। तहसीलदार ने खरकेना पहुंचकर जांच शुरू की। खनन कराने की कोई अनुमति उनके पास उपलब्ध नहीं था। दो गाड़ी थे। दोनों को जब्त कर हिर्री थाने में खड़ी कर दी गई है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर छत्तीसगढ़  जल परिरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली

बिलासपुर, नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आज से 81 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्नि दुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन के कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉक ड्रील आदि माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।           इसी अनुक्रम में आज जिला बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु डी.आई.जी नगरसेना एसडीआरएफ एस. के. ठाकुर द्वारा सवेरे साढ़े 8 बजे हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में फायर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे – मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर नेहरू चौक-कम्पनी गार्डन-गोल बजार-श्याम टॉकिज-गांधी चौक-तारबहार चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-व्यापार विहार चौक-रिंग रोड 2-मंगला चौक होते हुये वापस मुंगेली नाका के पास संपन्न हुई। इस फायर रैली कार्यक्रम के द्वारा बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें, इस संबंध में जानकारी दी गई।           रैली के दौरान श्री एस. के. ठाकुर डी.आई.जी. एवं संचालक, एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा बिलासपुर तथा प्रभारी डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं श्री दीपांकुर सामुएल नाथ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बिलासपुर के अतिरिक्त नगरसेना, एसडीआरएफ (परसदा एवं बिलासपुर), फायर के कर्मचारी के अलावा नगरसेना के लगभग 2 सौ महिला/पुरूष नगर सैनिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

बिलासपुर : अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली

बिलासपुर : अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली अग्नि दुर्घटना के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आज से 81 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्नि दुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन के कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉक ड्रील आदि माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।          इसी अनुक्रम में आज जिला बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु डी.आई.जी नगरसेना एसडीआरएफ एस. के. ठाकुर द्वारा सवेरे साढ़े 8 बजे हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में फायर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे – मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर नेहरू चौक-कम्पनी गार्डन-गोल बजार-श्याम टॉकिज-गांधी चौक-तारबहार चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-व्यापार विहार चौक-रिंग रोड 2-मंगला चौक होते हुये वापस मुंगेली नाका के पास संपन्न हुई। इस फायर रैली कार्यक्रम के द्वारा बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें, इस संबंध में जानकारी दी गई।          रैली के दौरान एस. के. ठाकुर डी.आई.जी. एवं संचालक, एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा बिलासपुर तथा प्रभारी डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं दीपांकुर सामुएल नाथ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बिलासपुर के अतिरिक्त नगरसेना, एसडीआरएफ (परसदा एवं बिलासपुर), फायर के कर्मचारी के अलावा नगरसेना के लगभग 2 सौ महिला/पुरूष नगर सैनिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

दुर्ग से प्रयागराज जा रही बस का शहडोल में एक्सीडेंट, कई यात्री घायल

शहडोल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई गई है। घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इसी जगह पर दो दिन पहले एक और बस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई थी। घटनास्थल पर आये दिन हादसे होते रहते है इसके बाद भी परिवहन विभाग की ओर से गति नियंत्रण के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है।

सुरक्षा बलों के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, डिफ्यूज किए 5 नग IED

बीजापुर  माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सुरक्षा बलों के जवानों को कामयाबी मिली है. दरअसल थाना बीजापुर एवं कैंप जैतालुर 13वीं वाहिनी छसबल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग ड्यूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी. इस दौरान गोरना-मनकेली मार्ग से 05 नग IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया. डीमाइनिंग ड्यूटी के दौरान आज पूर्वान्ह 9 बजे मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 05 नग IED को निष्क्रिय किया गया. माओवादियों ने कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 03 नग बीयर बॉटल एवं 3-5 किग्रा के 02 नग टीफिन बम को 03- 05 मीटर की दूरी में सीरिज में लगाए थे, जो कमांड स्वीच से जुड़ा हुआ था. सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल करते हुए IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली.

बिलासपुर : बिना अनुमति नलकूप खनन करते दो बोर गाड़ी जब्त

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो बोर गाड़ी जब्त कर लिए गए। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में  प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन कार्य किया जा रहा था। गौरतलब है कि कलेक्टर ने जिले को जलाभाव क्षेत्र घोषित किया है। बिना अनुमति के बोर खनन पर रोक लगा दी है। एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किए गए हैं। केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय ही पेयजल के लिए बोर खनन का कार्य कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करते हुए बोर खनन की शिकायत सवेरे कलेक्टर को मिली। उन्होंने सकरी तहसीलदार  आकाश गुप्ता को तत्काल मौके पर रवाना किया। तहसीलदार ने खरकेना पहुंचकर जांच शुरू की। खनन कराने की कोई अनुमति उनके पास उपलब्ध नहीं था। दो गाड़ी थे। दोनों को जब्त कर हिर्री थाने में खड़ी कर दी गई है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर छत्तीसगढ़  जल परिरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं जांजगीर में मना समरसता दिवस सक्ती सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित और दीपप्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम किया है। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि आज हम सभी भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर एक साथ उपस्थित होकर उन्हें याद कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया। भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर सांसद, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न समाज प्रमुखों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत एपीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार विशेष पखवाड़ा (15 से 30 अप्रैल) के अंतर्गत होने वाले सर्वेक्षण कार्य की जानकारी और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। जिला पंचायत एपीओ द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले मोर दुआर साय सरकार महाभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इसके साथ ही इस अवसर पर भूजल संरक्षण हेतु जानकारी दी गई व 24 अप्रैल 2025 को  पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारम्भ की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती चंद्रा, सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित विभिन्न समाज प्रमुख, सरपंच, स्व-सहायत समूह की महिलाएं, विभिन्न हितग्राही और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

गड्ढे में गिरकर मासूम मौत, सीएम साय के निर्देश पर पर परिवार को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. वहीं अन्य दो घायल बच्चों के बेहतर उपचार को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए है. सीएम साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए हैं और स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं. दोनों घायल बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने की खबर है. 3 बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे, 1 की मौत बता दें, रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. वहीं कल 13 अप्रैल को में 3 मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्रवाई का दिया आश्वासन डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है. क्या कहते हैं जिम्मेदार रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले को लेकर कहा कि दुखद घटना हुई है, एक बच्चों की मौत हो गई है. कॉलोनी में सोक पिट बनाया गया है था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं है, सेप्टिक टैंक ओवरफ़्लो होता था इसलिए वो पिट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास के ठेकेदार ने सोक पिट खोदा लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए. एक जाँच कमिटी बनाई जाएगी , जाँच के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृत बालक दिव्यांश के परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में विगत दिवस हुई आकस्मिक दुर्घटना में मृत बालक दिव्यांश के शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश पर परिवारजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई।   मुख्यमंत्री के आदेश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ सतत संपर्क बनाकर आकस्मिक घटना के तत्काल पश्चात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे दो अन्य बालकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों बालकों का स्वास्थ्य निरंतर सुधर रहा है। चिकित्सक गण लगातार दोनों बालकों के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet