LATEST NEWS

व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वैश्य महासभा की सराहना : राज्यपाल डेका

बिलासपुर राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने की। स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल डेका ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महासभा की सराहना की। उनके सेवा कार्य को अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया।           मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृति बढ़ना चिंतनीय है।  इसे रोकने के लिए शासन-प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। अन्यथा युवा पीढ़ी भटक कर गलत रास्त चुन लेगी। उन्होंने कहा कि दहेज, उपहार, आडंबर के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना होगा। समाज को इन चीजों को रोकने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए मैने क्या किया, इस पर विचार किया जाना चाहिए न कि इस बात पर कि समाज ने मुझे क्या दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर जारी अभियान के अंतर्गत सभी को सहभागिता निभाने की अपील की। हर आदमी को अपने घर और आस-पास पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। प्रकृति और मानव तथा जीव जन्तुओं के बीच अद्भुत संतुलन है। इस संतुलन को बनाये रखने के लिए हमे अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान से सभी समाजों को जुड़ने का आह्वान किया। टीबी मरीजों के पोषण आहार के लिए मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमें बड़े-बड़े कामों पर नहीं बल्कि छोटे-छोटे कामों  पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप अपने आप को ढालने के लिए अनुकूलन पर जोर दिया।        विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में आये देश भर के अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बैठक में आज समाज की प्रगति और कमियांें को दूर करने के लिए मंथन हुआ है, इसका आगामी दिनों में समाज सहित देश को जरूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज मजबूत होने पर देश भी मजबूत होगा। मध्यदेशीय वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लगभग सवा सौ साल पुरानी मध्यदेशीय वैश्य महासभा का छत्तीसगढ़ में प्रथम सम्मेलन आयोजित हुआ है। उन्होंने सबके सहयोग और सहभागिता से किये जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों से सभा को अवगत कराया और इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया। समाज के प्रतिभाओं का इस अवसर पर सम्मान भी किया गया। मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश गुप्ता ने अंत में आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक हित में बेहतर कार्य करेगा। श्रम मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम में श्रमिकों को राशि अंतरण के मौके पर कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनो के बेहतरी के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रूपये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित किये जा रहे है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), विधायक धरमलाल कौशिक, श्रीमती रायमुनि भगत, पुरन्दर मिश्रा अनुज शर्मा श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, सचिव सह श्रमायुक्त, श्रीमती अलरमेलमंगई डी., छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव, गिरीश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त एस.एल.जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा सहित निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के साथ-साथ श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।      छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई राशि में निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के तहत 30,585 श्रमिकों को 04 करोड़ 05 लाख 25 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 1055 श्रमिकों को 02 करोड़ 11 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 3480 श्रमिकों को 52 लाख 19 हजार 500, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 32 श्रमिको को 32 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 102 श्रमिको के उत्तराधिकारी को 01 करोड़ 10 लाख, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 70 हितग्राहियों 12 लाख 60 हजार 595, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 2461 श्रमिकों के पुत्रियों को 4 करोड़ 92 लाख, 20 हजार, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 4237 हितग्राहियों को 87 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 1048 श्रमिको को 36 लाख 19 हजार 780, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 177 हितग्राहियों को 35 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1687 श्रमिकों को 62 लाख 48 हजार 782, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियो को 39 हजार 500 रूपये  एवं  निर्माण श्रमिको के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के 01 हितग्राही को 50 हजार रूपये शामिल है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण कबीरधाम जिले में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ

 रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण कबीरधाम जिले में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम गांगपुर पहुँचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधी संवाद किया। उन्होंने सुशासन तिहार की अवधारणा, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।     कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम गांगपुर में आज सुशासन तिहार के तहत 73 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने ज्यादातर आदेवन जॉब कार्ड, पीएम आवास और राजस्व से सम्बन्धित आवदेन किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विनय पोयम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। आम नागरिकों में दिखा सुशासन तिहार को लेकर उत्साह     सुशासन तिहार के दूसरे दिन ही जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। जिला प्रशासन द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से समस्याएं, शिकायतें और मांगें प्राप्त की जा रही हैं। यह प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित इस सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री वर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट, जनपद, तहसील कार्यालयों सहित पंचायत मुख्यालयों में समाधान पेटियों की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन पोर्टल से भी जोड़ा गया     प्रत्येक आवेदन को एक कोड प्रदान कर पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। नागरिकों को आवेदन पत्र ग्राम/निकायवार कोड सहित पिं्रट कर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पावती भी दी जा रही है, जिससे आवेदन की स्थिति की जानकारी मिल सके। तीन चरणों में होगा आवेदन निराकरण     प्रथम चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में एक माह के भीतर सभी आवेदनों को स्कैन कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा और उनका निराकरण किया जाएगा। मांग आधारित आवेदनों पर बजट की उपलब्धता अनुसार कार्रवाई होगी। निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। समाधान शिविरों में मिलेगा सीधा जवाब     कलेक्टर श्री वर्मा में बताया कि तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक 08 से 15 पंचायतों के मध्य शिविर लगेंगे, जहां आवेदकों को उनके प्रकरणों की जानकारी दी जाएगी। शिविरों की तिथि की सूचना एसएमएस और पावती के माध्यम से दी जाएगी। जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में संभव होगा, वहीं किया जाएगा। शेष आवेदनों को एक माह में हल कर जानकारी दी जाएगी। शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर की निगरानी हेतु खंड स्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा।  

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी। नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा। यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में मिलने वाले प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया परीक्षण आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से शुरू हो गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग  शिविर में निःसंकोच आवेदन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत श्यामनगर में चल रहे सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया। उन्होंने आवेदकों से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आवेदक अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाले और आवेदन की पावती भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुशासन तिहार के दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जायेगा।     प्रभारी सचिव गुप्ता ने श्यामनगर की सरपंच से चर्चा कर उनके गांव की समस्याओं तथा मनरेगा  के तहत चल रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के मांग के अनुरूप नियमानुसार गांव में नरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये, जिससे कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके अलावा उन्होंने बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बिहान समूह की महिलाओं ने बताया कि गेंदा फूल की खेती करते थे। गुप्ता ने उन्हें अच्छे से प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये, ताकि उन्हें स्वरोजगार एवं उनकी आर्थिक उन्नति हो सके। इसके अलावा बिहान समूह की महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में भी प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों को दिये गये ऋण एवं प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव की जानकारी ली।         प्रभारी सचिव गुप्ता ने छुरा विकासखण्ड के पाण्डुका स्थित लाईव फिस वेंडिंग सेंटर का अवलोकन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत महेन्द्र साहू मछली पालन कर रहे है। उन्होंने इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ने के निर्देश दिये, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। इसके अलावा ग्राम पोंड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 पहुंचकर बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मेन्यू के अनुसार भोजन, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और छोटे बच्चों के सार्वांगिण विकास के लिए विभिन्न गतिविधयों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्ष्ेाक निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम, एसडीएम विशाल महाराणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

सुशासन तिहार:प्रगतिरत कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से हो। उन्होंने पानी की कमी की समस्या एवं उनके निदान तथा जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये। इसमें जिला पंचायत, कृषि एवं वन विभाग सहित जनप्रतिनिधिगण को भी शामिल करने को कहा। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।     समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव गुप्ता ने वर्तमान में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को गुणवत्ता तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्याप्त संख्या में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाकर त्रुटिरहित ऑनलाइन एन्ट्री एवं उचित निगरानी भी करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने  मनरेगा कार्य, मानव दिवस, एवं आगामी समय में वृक्षारोपण के कार्ययोजना की भी जानकारी लेकर आंगनबाड़ी, स्कूलों एवं आश्रम-छात्रावासों में मुनगा जैसे लाभदायक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में 249 बच्चों को लाभान्वित किये जाने की जानकारी पर प्रभारी सचिव ने खुशी जताई। साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए बालक एवं बालिका छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये। वन विभाग को जिले में इको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये, जिससे जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ें। कृषि विभाग को फसल परिवर्तन के संबंध में किसानों को जागरूक करने एवं धान के बदले अन्य लाभदायक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

सुशासन तिहार:पीएम आवास, शौचालय निर्माण, घर पर नल के लिए आवेदन

रायपुर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के तहत आज कोरिया जिले में ग्रामीणों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में समाधान पेटी में अपना आवेदन जमा किए। इस मौके पर आवेदन लेकर आई ग्राम ओड़गी के केनापारा निवासी बुजुर्ग श्रीमती धनासो बाई ने मुख्यमंत्री ंविष्णु देव साय के सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि ’’हमर आवेदन के समाधान विष्णु सरकार ह जरूर करही। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवेदन स्वीकार होगा। सुशासन तिहार के तहत आवेदन देने आए ग्रामीणों का मानना है कि सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मनिहारपारा की उमा बाई ने आवास और शौचालय निर्माण की मांग की, जबकि सागरपुर निवासी श्रीमती मानती बाई ने घर में हैंडपंप या पेयजल के लिए नल लगाने आवेदन किया है। आवेदन देने आए कमलेश राजवाड़े ने कहा कि वे आवास और शौचालय के लिए आवेदन जमा किया है, उन्हें उम्मीद है कि उनका आवेदन का समाधान जरूर होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकेगा। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याएं त्वरित रूप से सुलझाई जाएंगी।

आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली

रायपुर आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (फायनेंस) तेनतु सत्यनारायण द्वारा यह सम्मान छत्तीसगढ़ को प्रदान किया गया। राज्य की ओर से छत्तीसगढ़ सदन के मनीष जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि चिप्स, राज्य में नामांकन एजेंसी के रूप में कार्य करते हुए आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान कर रही है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ एवं जन सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि राज्य में 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप चिप्स द्वारा विगत एक वर्ष में राज्य के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 944 विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया गया है, जिनमें 38,762 नागरिकों का आधार पंजीयन एवं अद्यतन किया गया।

सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के आवेदनों को गंभीरता से निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार उपस्थित थे।     प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन का महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। ग्रामीणों से सहजता के साथ आवेदन प्राप्त करें, उन्हें आवेदन जमा करने में कोई परेशानी न हों, इसका ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें, विशेषकर जिले के दूरस्थ गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और निराकरण करें। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत जो व्यक्ति छुटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित करें।     बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा के बारे में जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में राजमिस्त्री की कमी होने की जानकारी पर कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि आवास निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले को अग्रणी स्थान में लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ऋण स्वीकृति की संख्या में वृद्धि करने को कहा। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन किसानों को शत प्रतिशत ईकेवायसी कराने को कहा। साथ ही केसीसी के तहत किसानों को कृषि कार्य को आगे बढ़ाने हेतु ऋण प्रदान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश सहकारिता विभाग को दिए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के प्रगति की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृदा परीक्षण के बाद आए परिवर्तन की स्टडी करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।     कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में जिले में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़े के प्रगति के बारे में जानकारी दी और बताया कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जिले भर में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, जनपद कार्यालयों में रखी गई समाधान पेटी में आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। सभी नोडल अधिकारियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में फील्ड विजिट किया जा रहा है। साथ ही जिले के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण किया जा रहा है।        इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की जानकारी दी।

रायपुर : सुशासन तिहार- 2025 : ग्रामीण अंचल में सुआ नृत्य बना जनजागरूकता का माध्यम

रायपुर सुशासन तिहार को जन -जन तक पहुंचने के लिए बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रशासन द्वारा जोर – शोर से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रैली,साईकिल रैली,मुनादी, दीवाल लेखन आदि शामिल है लेकिन ग्रामीण अंचल में सुआ नृत्य जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। बुधवार को बलौदा बाजार जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में बिहान की  महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा सुवा गीत व नृत्य के माध्यम से सुशासन तिहार को लोगों तक पहुंचाया। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक लोक नृत्यों में पंथी, राउत नाचा, कर्मा,पंडवानी,सुवा,सैला, गेंड़ी आदि शामिल हैं। ये नृत्य विभिन्न  समुदायों द्वारा त्योहारों और उत्सवों के दौरान किए जाते हैं और वे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। सुशासन तिहार के प्रथम चरण अंतर्गत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आवेदन प्राप्ति स्थल पर लोगों से आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृव में जिले में गठित स्व सहायता समूह (बिहान )द्वारा संकुल संगठन स्तर ,ग्राम संगठन स्तर,पंचायत स्तर पर दीवाल लेखन,सुशासन नारे,रैली,घर -घर दस्तक अभियान का सफल आयोजन किया जा रहा है एवं आमजन को अवगत कराने  प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।बिहान के कैडर के द्वारा प्रत्येक पंचायत में सुशासन तिहार का शुभारंभ किया गया।

लघु वनोपज और हर्बल उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ट्रिपल आईटी नवा रायपुर में क्रेता-विक्रेता का आयोजन किया गया

रायपुर छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज और हर्बल उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ट्रिपल आईटी नवा रायपुर में क्रेता-विक्रेता (बॉयर-सेलर मीट) का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के क्रेता शामिल हुए। इसका शुभारंम छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के नामी संस्थाओं हिमालय बिजनेस संस्थान, लाभब्दी हर्बल, छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट एवं राधिका एग्रो फूड इंटरप्राईजेस ऐसे कुल 4 संस्थाओं के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लगभग राशि 5 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। इन संस्थाओं के साथ एमओयू होने से छत्तीसगढ़ राज्य के महिला स्व-सहायता एवं वनोपज संग्राहकों को सीधे रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर वन मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आये हुए स्व-सहायता समूह एवं वनोपज संग्राहकों से चर्चा की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने संग्राहकों के आय में और किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है एवं वनवासी संग्राहकों के आर्थिक सहायता के लिये मार्ग दर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त वनोपज के संग्रहण के साथ-साथ मूल्यवर्धन एवं वनो की सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास करने हेतु आग्रह किया गया। लघु वनोपज में संग्रहण होने वाले 65 प्रजातियों का प्रदर्शनी एवं वनोपज के उत्पादों का स्टॉल लगाया गया, जिसका बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला तथा छत्तीसगढ़ हर्बल के ब्राण्ड अंतर्गत बनने वाले हर्बल उत्पाद शहद, जामुन जूस, त्रिफला चूर्ण, च्यवनप्राश, कोदो कुटकी एवं रागी से बनाये गये विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टॉल सह विक्रय केन्द्र लगाया गया। इस कार्यक्रम में वनमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, अनिल कुमार साहू, एआईओआई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. पी.व्ही.एस.एम. गौरी, ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के डीन डॉ. के.जी. श्रीनिवास एवं लघु वनोपज संघ के कार्यकारी संचालक मणिवासगन एस., लघु वनोपज विशेषज्ञ बी. आनंद बाबू एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के क्रेता विक्रेता एवं लघु वनोपज संघ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में बेहतर हो रहीं है स्वास्थ्य सुविधाएं

रायपुर हर्ष, 8 वर्षीय एक बालक, बचपन से ही एक जुझारू योद्धा रहा है। उसकी चिकित्सकीय यात्रा महज दो वर्ष की आयु में शुरू हुई, जब उसे हिर्शस्प्रंग डिजीज के संदेह में डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती किया गया। हालांकि, बायोप्सी रिपोर्ट में यह बीमारी नहीं पाई गई। मेगाकोलन के कारण उसकी कोलोस्टॉमी की गई और फिर उसे छुट्टी दे दी गई।   समय बीतता गया और हर्ष को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह एक बार फिर अस्पताल लौटा, इस बार पैरालिसिस (पैरापेरेसिस) और न्यूरोजेनिक ब्लैडर की समस्या के साथ, जिससे उसका दैनिक जीवन अत्यंत कठिन हो गया था। पीडियाट्रिक और न्यूरोसर्जरी टीमों ने मिलकर कार्य किया और एमआरआई जांच में उसकी रीढ़ में एक एपिडमॉइड सिस्ट का पता चला। सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक इस सिस्ट को निकाल दिया और उसे नया जीवनदान मिला लेकिन उसकी सबसे कठिन परीक्षा अभी बाकी थी। हर्ष को एक बार फिर, इस बार गंभीर स्थिति में, पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया। वह तीव्र मेटाबॉलिक एसिडोसिस और श्वसन विफलता के साथ आया। जिसके चलते तुरंत इंटुबेशन करना पड़ा। अनुभवी पीडियाट्रिशियन और इंटेंसिविस्ट्स के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उसे स्थिर करने के लिए दिन-रात मेहनत की। गहन जांच के बाद, उसके पुराने यूरीन इंफेक्शन्स (जो कि न्यूरोजेनिक ब्लैडर के कारण हुए) से उत्पन्न क्रॉनिक किडनी डिजीज की पुष्टि हुई। लगातार निगरानी, गहन उपचार और अद्वितीय समर्पण के साथ, अस्पताल के स्टाफ ने हर्ष को मृत्यु के कगार से वापस खींच लिया। जैसे-जैसे वह धीरे-धीरे ठीक होने लगा और अंततः वेंटिलेटर से हटाया गया, वह क्षण हर्ष और पूरी टीम के लिए एक बड़ी जीत थी। एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद, हर्ष को छुट्टी दी गई एक नए उत्साह और ताकत के साथ जीवन को आगे बढ़ाने के लिए। उसकी यह रिकवरी डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, टीमवर्क और अथक प्रयासों का सजीव प्रमाण है। जब हर दिशा में अंधकार था, तब डॉक्टरों ने आशा की रौशनी दी। डॉ. ओंकार खंडवाल, डॉ. पी. बेक, डॉ. माधवी साओ, डॉ. आकाश लालवानी, डॉ. समरीन यूसुफ, डॉ. ओनम तुरकाने, डॉ. नव्या बंसल, डॉ. राजा जैन, डॉ. आकांक्षा, डॉ. नंदिनी और डॉ. ऐश्वर्या के अथक प्रयासों, सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क ने असंभव को संभव किया। यह सफलता केवल हर्ष की नहीं है यह उन जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों, कंसल्टेंट्स और मेडिकल स्टाफ की कहानी है, जिनके समर्पण ने एक बच्चे की संघर्षगाथा को आशा और विजय की कहानी में बदल दिया। समर्पित डॉक्टरों और स्टाफ की बदौलत हर्ष ने मौत को मात दी और जीवन की नई शुरुआत की। यह सिर्फ एक इलाज नहीं, एक चमत्कार है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ का सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल हुआ पेश

रायपुर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 2025‘ में छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल को प्रस्तुत किया। इस शिविर में उन्होंने समाज के हर वर्ग एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे नवाचारों और कल्याकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होेंने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, उभयलिंगी समुदाय, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं तथा बौने व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।     श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि राज्य में फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर के जरिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 1 लाख रुपये की सहायता, दिव्यांग छात्रवृत्ति और मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदाय किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का भी जिक्र किया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनः शुरू किया गया है । इस योजना के तहत हाल ही में 800 वरिष्ठ नागरिकगणों को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। नशामुक्ति और उभयलिंगी समुदाय के लिए प्रयास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि राज्य में 33 नशामुक्ति केंद्र संचालित हैं और राष्ट्रीय नशामुक्ति योजना (एन.ए.पी.डी.डी.आर.) के तहत 4,000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, गरिमा गृह में 25 उभयलिंगी हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, विकसित भारत का मंत्र , भारत हो नशे से स्वतंत्र , को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।     श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र सरकार से कई अहम मांगें रखीं, जिनमें दिव्यांगजन पेंशन योजना से बी.पी.एल. बाध्यता हटाना, 5 संभागीय मुख्यालयों में भिक्षुक पुनर्वास केंद्र की स्थापना, रायपुर में 100 बिस्तरों वाला नशामुक्ति केंद्र, हर जिले में दिव्यांगजन पार्क व पुनर्वास केंद्र, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एन.ए.पी.डी.डी.आर. एवं अटल वयो अभ्युदय योजना का विस्तार शामिल हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार के तहत हम वंचित वर्गों की प्रगति, उत्थान और कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं। आने वाले समय में भी हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।     केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस चिंतन शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। इसका उद्देश्य समावेशी नीति निर्माण, कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और उपेक्षित समुदायों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर राज्य मंत्री रामदास अठावले, बीएल वर्मा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 23 राज्यों के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री उपस्थित रहे।     यह चिंतन शिविर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रायपुर : प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट परिसर से सुशासन तिहार 2025 के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के दौरान यह जागरूकता रथ जिले के गांवों एवं नगरीय निकायों में जाकर लोगों को सुशासन तिहार के तहत अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के लिए प्रेरित करेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस दौरान आवेदन लिखने में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों से भी मुलाकात की। साथ ही नागरिकगणों को आवेदन प्रस्तुत करने में आवश्यक सहयोग करने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पंचायतों एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में समाधान पेटी स्थापित किया गया है। इसमें नागरिकगण अपने आवेदन को डाल सकते हैं। 11 अप्रैल तक आवेदन लेने का महाअभियान जारी है। इसके पश्चात दूसरे चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया जायेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे चरण में कलस्टर स्तर पर समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों के समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सुशासन तिहार :प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण

रायपुर सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी कोण्डागांव जिले में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे गए समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत उपस्थित थे।     प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों को जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में प्राप्त होने वाले आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों को लेकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से पावती उपलब्ध कराएं। साथ ही जो आवेदन नहीं लिख सकते उनकी सहायता करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डाले। समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। स्वसहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा     प्रभारी सचिव ने गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू की और आज वे लखपति दीदी हैं।   निर्माणाधीन बायपास मार्ग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश     इससे पहले प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet