LATEST NEWS

आम की नीलामी : इच्छुक व्यक्ति अमानत राशि पांच हजार रूपये जमा कर प्रक्रिया में ले सकेंगे भाग

धमतरी धमतरी जिले के दो शासकीय उद्यान रोपणियों में आम मातृवृक्षों में लगे आम फलों की नीलामी 16 और 17 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे से की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी बेन्द्रानवागांव 16 अप्रैल और नगरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा में 17 अप्रैल को यह नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहते हैं, वे नीलामी के पहले इसके नियम और शर्तें तथा आम फलबहार का अवलोकन उक्त नर्सरियों में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक व्यक्ति नर्सरियों पर अमानत राशि पांच हजार रूपये रोपणी कार्यालय में जमा कर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

रायपुर : शिवनाथ व्यपवर्तन योजना के कार्यों हेतु 114.63 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखंड-डोंगरगांव की शिवनाथ व्यपवर्तन मुख्य नहर शाखा नहर लाईनिंग के कार्यों के लिए 114 करोड़ 63 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जलाशय योजना के कार्यों में मुख्य नहर लाईनिंग कार्य शामिल है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में कुल 6870 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

सगा चाचा ही निकला आरोपी, अब वकीलों का बड़ा फैसला, आरोपी का कोई भी अधिवक्ता केस नहीं लड़ेगा

दुर्ग त्तीसगढ़ के दुर्ग रेप केस में वकीलों ने बड़ा फैसला लिया है। दुर्ग जिला बार काउंसिल ने अदालत में आरोपी की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली बच्ची रविवार की सुबह नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन के लिए पड़ोस में अपनी दादी के घर गई थी। इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके 24 वर्षीय चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी, आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने छह वर्ष की बालिका के साथ बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समुदाय के सदस्यों ने शहर में रैलियां निकाली, यादव समाज ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। यादव समाज ने दुर्ग जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़िता की मां को 50 लाख रुपए की सहायता और उन्हें सरकारी नौकरी देने की मांग की है। बच्ची यादव समाज से आती है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई के महासचिव प्रीतम यादव ने कहा, ”हमने घटना की सीबीआई जैसी एजेंसियों से विस्तृत जांच की मांग की है। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हमने पीड़िता की मां को 50 लाख रुपए की सहायता और उन्हें सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।’ कोर्ट में केस नहीं लड़ेंगे वकील वहीं, दुर्ग बार काउंसिल की अध्यक्ष नीता जैन ने इस कृत्य को जघन्य और अमानवीय करार देते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ ने आरोपी की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है। पीड़िता को सिगरेट से प्रताड़ित किए जाने और उसके शरीर पर जलने के निशान होने की खबरों के बीच दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि पीड़िता की पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है तथा मामले की जांच जारी है। कन्या भोज खाने गई थी बच्ची पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी घर में अकेला था, जबकि बालिका की दादी और एक अन्य रिश्तेदार मंदिर गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया, उसकी हत्या की और बाद में उसके शव को पड़ोसी की कार में रख दिया। उन्होंने बताया कि कार नियमित रूप से वहां खड़ी रहती थी और आरोपी को पता था कि उसका एक दरवाजा खुला रहता है। अधिकारियों ने बताया कि जब बच्ची शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की और बाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस को रात में पड़ोस में कार के अंदर शव मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

बीजापुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि माओवादी विचारधारा से वह परेशान हो गए

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलावर को 22 नक्सलियों ने जवानों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले 22 में से चार नक्सलियों के सिर पर 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि माओवादी विचारधारा से वह परेशान हो गए थे। इसलिए समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते थे। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया उनके खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज है। नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चार इनामी नक्सलियों कमली हेमला उर्फ सोमे, मुया माड़वी उर्फ राजेश, सोनू तांती और महेश पुनेम समेत 22 उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली कमली हेमला पीएजीए बटालियन नंबर एक की सदस्य है तथा उसके सर पर आठ लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सली मुया माड़वी तेलंगाना स्टेट कमेटी के अंतर्गत पार्टी सदस्य है तथा उस पर भी आठ लाख रुपए का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले पश्चिम बस्तर डिवीजन प्रेस टीम के कमांडर सोनू ताती और पीएलजीए सदस्य महेश पुनेम पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि मुया माड़वी उर्फ राजेश 19 साल का है, सोनू तांती 28 और महेश पुनेम 20 साल का है। संगठन के भीतर बड़ा मतभेद सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बताया कि नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग हो गया है तथा वह संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान थे। उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने के लिए आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने खुलासा किया की जवानों की लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली संगठन खौफ में हैं। संगठन कमजोर हो रहे हैं। 50-50 हजार मिली सहायता राशि अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक नक्सली घटनाओं में शामिल 172 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं तथा 179 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 83 नक्सली मारे गए हैं। एसपी ने की सरेंडर की अपील बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने नक्सलियों से कहा है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहां वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही

रायपुर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके जिनकी पहचान कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में हुआ करती थी, अब वह तेजी से विकास के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही है। यह राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़-संकल्प के चलते संभव हो पाया है राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास की नई रेखाएं खींच रही हैं। कभी पिछड़ेपन और भय का पर्याय माने जाने बस्तर क्षेत्र में आज विकास की नई इबारतें लिखी जा रही हैं। विष्णु देव सरकार की जनहितैषी नीति, नक्सलवाद उन्मूलन अभियान और समग्र विकास ने इन क्षेत्रों में सकारात्मक और परिणाममूलक परिवर्तन की शुरुआत कर दी है। राज्य के सात घोर नक्सल प्रभावित जिलों में से छह जिले कांकेर, बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर बस्तर संभाग के अंतर्गत आते हैं तथा एक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग का हिस्सा है। इन जिलों में पिछले 15 महीनों में नक्सल उन्मूलन अभियान और विकास की रणनीति को समानांतर रूप से लागू करते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों के पैर उखाड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की बदौलत अब आमजनता तेजी से विकास मुख्यधारा से जुड़ रही है। शासन-प्रशासन की सक्रियता, जनसंपर्क और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अब इन क्षेत्रों में विश्वास और उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है। इन जिलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बड़ी तेजी से उपलब्ध कराई गई हैं। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित पहुंचाने का प्रयास भी लगातार जारी है। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसी योजनाओं से न केवल इन क्षेत्रों में सरकारी उपस्थिति मजबूत हुई है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी आमजन का सशक्तिकरण हुआ है। मनरेगा के तहत 29,000 नए जॉब कार्ड जारी हुए हैं, जिनमें 5,000 कार्ड ‘‘नियद नेल्ला नार‘‘ योजना में शामिल गांवों में बने हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में सातों जिलों में लगभग एक लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। 15 महीनों में नियद नेल्ला नार के गांवों में 1100 आवास   स्वीकृत हुए, जिसमें 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 19.24 लाख से बढ़कर 21.05 लाख हो गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वितों की संख्या में 20.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 3.61 लाख से अधिक हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से नक्सल प्रभावित जिलों में 46 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनके दायरे में आने वाले 145 गांवों में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना चलाई जा रही है। इन गांवों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नियद नेल्ला नार योजना के 124 गांव सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं, शेष 31 पर कार्य प्रगति पर है। 145 गांवों में मार्च 2024 तक 122 स्कूल क्रियाशील थे, जो अब बढ़कर 144 हो गए हैं। विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है। क्रियाशील आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 193 से बढ़कर 202 हो गई है, और पंजीकृत बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1302 कार्य योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 308 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 999 कार्य प्रगति पर हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 220 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गई थी, जिसमें से 200 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए गए और शत्-प्रतिशत् राशि का व्यय करते हुए आधारभूत संरचना, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस समूचे बदलाव का केन्द्र बिन्दु प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और जनकेंद्रित दृष्टिकोण है। छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई जीतते हुए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का यह रूपांतरण, प्रदेश की संकल्प शक्ति और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण है। नसीम अहमद खान, उप संचालक

जशपुर में फलों की खेती को दे बढ़ावा, जिला स्तरीय अधिकारियों की वित्त मंत्री चौधरी ने ली बैठक

रायपुर वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, पशुपालन, मोबाइल टावर की समस्या, रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है। जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने धरती आबा योजना और पीएम जनमन योजना से भी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे। इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, जिले के प्रभारी सचिव अंबलगन पी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है, यहां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करना होगा। चौधरी ने कहा कि किसी भी योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारियों और उनके अमले की बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने लंबित विकास एवं निर्माण कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की जलवायु फल-फूल, लीची, मछली पालन के लिए उपयुक्त है। किसानों की आय को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इसकी व्यवसायिक खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।   मंत्री चौधरी ने पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में बिजली की समस्या के साथ ही मोबाइल टावर की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्प्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिए। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने भी बैठक में जन सरोकार से संबंधित मामलों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने अधिकारियों को जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पूल-पुलिया, पर्यटन विकास के सभी कार्याें को  बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बाजार की डिमांड के आधार पर प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही। प्रभारी सचिव  अन्बलगन पी. सुशासन तिहार के उद्देश्य और इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को पूरी संजीदगी से जनसामान्य से प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं और अन्य मंत्री भी सुशासन त्यौहार के समय अचानक कहीं भी शिविर का अवलोकन करके आम जनता से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे और मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्याें की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस अवसर पर जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्याें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है।

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का तोहफा, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव में 4-लेन 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए लगभग 6 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसे डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर माननीय केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने स्वीकृत किया है, पूर्व में विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकात में केंद्रीय खेल मंत्री से इस विषय पर आग्रह किया था। यह सिंथेटिक ट्रैक न केवल जिले के युवाओं को आधुनिक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराएगा बल्कि ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए उन्हें सशक्त बनाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव के युवाओं के सपनों को पंख देने वाला कदम है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने हमारी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की।

CG में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, आज दिनभर बैठकों का दौर चलेगा

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इसे बीरबल की खिचड़ी करार दिया है। इस पर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भगत का कोई वजूद नहीं है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। इसके लिए खासतौर पर दिल्ली से भाजपा के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, निकाय स्तर के नेताओं की अलग बैठक होगी। माना जा रहा है कि इन बैठकों के बाद प्रदेश में निगम मंडल में अन्य पदाधिकारी की घोषणा, कैबिनेट विस्तार में मंत्रियों के नाम का ऐलान और संसदीय सचिवों से जुड़ी सूची भी भाजपा जल्द जारी कर सकती है। ऐसा है संगठन के नेताओं का आज का शेड्यूल शिवप्रकाश और नीतिन नबीन भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले महामंत्रियों की बैठक होगी। इसके बाद निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक होगी। फिर सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक नेता लेंगे। कार्यकर्ताओं को क्या सीख मिली एक दिन पहले मंगलवार शाम रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ। भाजपा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से ही अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पहले पार्टी के दो सांसद हुआ करते थे, तब सत्ता पक्ष के लोग मजाक उड़ाकर व्यंग्य करते थे- हम दो हमारे दो। तब श्रद्धेय अटल जी कहा था कि अभी तो आप लोगों की हंसने की बारी है। एक समय आएगा कि पूरा देश भाजपा के साथ होगा। आज देशभर में कमल खिल चुका है, खिलता जा रहा है। भाजपा की इस सफलता और जन-विश्वास को हमें आगे बढ़ाना है और पार्टी की मजबूती को बनाकर रखना है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच नौ अप्रैल को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकें रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सुबह से ही संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें निगम-मंडल, आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ नगरीय निकायों के महापौर और सभापति भी शामिल रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के समन्वय को मजबूत करना और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा करना है। अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय सूत्रों की मानें तो साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन नामों पर मुहर लगी है। अमर अग्रवाल पूर्व में वित्त और नगरीय प्रशासन मंत्री रह चुके हैं, वहीं गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता बिसराराम यादव के बेटे हैं। भाजपा की रणनीति यादव समाज को साधने की है, ताकि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में यादव वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सके।

महासमुंद : जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत बसना के मनोज साहू, रमावती राय, दिग्विजय सिंह, प्रेमसागर दास, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के समीर बेहरा, त्रिलोचन भोई, बरडीह के योगेश कुमार, कुड़ेकेल के रविन्द्र साव, पदरडीह के जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के प्रमित साहू, संकरी के नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के प्रकाश साव, खवासपाली के पुष्पेन्द्र प्रधान, सिंघनपुर की श्रीमती सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के त्रिदेव पटेल, उपेन्द्र साय, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, धनापाली के कमलध्वज पटेल, बरगांव के राजेश प्रधान, संकरी के मोहित पटेल, नौगड़ी के मोहरसाय ओगरे, बिजराभांठा के संतलाल नायक, कमलीदादर के टिकेश्वर सिदार, अंकोछी के महेन्द्र प्रधान, गढ़फुलझर के हरजिंदर सिंह, कुरचुण्डी के भोजकुमार साव, रसोड़ा के बसंत कुमार बारिक, गढ़पटनी के लाला अमरनाथ, बिटांगीपाली के मुकुन्द साव, बरडीह के रोहित प्रधान, गुढ़ियारी के रणजीत नायक एवं ग्राम सोनामुंदी के खोलबाहरा निराला शामिल हैं। वहीं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेलोरम के तुलाराम नायक, रामपरु के यादराम रातड़े, सांकरा के राकेश दास, सोनु छाबड़ा, विजय चौधरी, विक्रम अग्रवाल, पिथौरा के कमलेश डड़सेना, सतप्रीत सलुजा, जतीन ठक्क्र, कोमल मोहन्ती, सचिन रोहिल्ला, किशनपुर के सतीश प्रधान, शोभाराम बरिहा, जगतराम प्रधान, गोपालपुर के मुकुन्द यादव, तरूण सोनी, सुखीपाली के कन्हैया प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, पदुम बारिक, सुधीर प्रधान, गिरना के विनोद बारिक, गौरिया के रसीक प्रधान, डोंगरीपाली के प्रहल्लाद बुड़ेक, सलडीह के विवेकानंद सतपथी, पिरदा के शिशुपाल प्रधान, ताला के बिरेन्द्र प्रधान, भीखापाली के गोपाल गढ़तिया, तिलकपुर के भरत चौधरी, जगदीशपुर के मंजीत कन्हेर, लाखागढ़ के लक्ष्मीदीप निवासी, लावामौहा के खेमसागर नायक, पिरदा के ललित साहू, पथरला के अजय प्रधान, जबलपुर के श्यामलाल पटेल, भीखापाली के रेशमलाल प्रधान, चनौरडीह के ज्ञानेश साहू, सलडीह के श्वेतराम प्रधान, ढोढरकसा के संपत प्रधान, लाखागढ़ के बालमुकुन्द साहू, अमलीडीह के चमन सेन, जम्हर के रामेश्वर दास, खुसरूपाली के ओमप्रकाश दीवान, भिथिडीह के परशुराम कन्नौजे एवं मुरलीधर यादव के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

गरियाबंद : राजस्व पखवाड़ा के दूसरे दिन 365 आवेदनों का किया गया निराकरण

गरियाबंद राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन सभी तहसीलों के 12 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 434 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से स्थल पर 365 त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमलीपदर तहसील के सरगीगुड़ा राजस्व शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 63 आवेदन स्थल पर ही निराकृत किया गया। इसी प्रकार देवभोग तहसील के दरलीपारा में 24 आवेदन में से 23 का निराकरण, घुमरगुड़ा में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 36 आवेदन निराकरण, मुड़ागांव में 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 14 आवेदन का निराकरण, बाड़ीगांव में 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे 27 आवेदन का निराकरण किया गया। राजिम तहसील के पोखरा में 83 आवेदन में से 82 निराकरण, मैनपुर तहसील के गोपालपुर में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11 निराकरण, छुरा तहसील के अमेठी शिविर में प्राप्त 27 आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। अतरमरा शिविर में 23 आवेदन में से 21 आवेदन का निराकृत किया गया। गरियाबंद तहसील के पारागांव शिविर में 21 आवेदन में से 11 का निराकरण एवं मरौदा शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार फिंगेश्वर तहसील के पाली शिविर स्थल में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 50 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इस अभियान से गांवों में राजस्व मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं।

जुनून है खेल का, जज़्बा है जीत का बंजी के मैदान से उड़ान भरते सपनों का कारवां

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बंजी स्थित खेलो इंडिया लघु कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र में युवा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है। प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में 12 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग दो दर्जन खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों को फेडरेशन कप, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग (CKPL) एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, 19 से 25 वर्ष के युवा खिलाड़ी भी उन्नत स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। प्रशिक्षण केंद्र का संचालन जिला कबड्डी संघ के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष श्री आनंद कुमार मरकाम हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी अनुभवी कोच रूप सिंह मरकाम द्वारा निभाई जा रही है, जिनका वर्षों का अनुभव युवाओं के मार्गदर्शन में योगदान दे रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा (भगतबाबू) प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कबड्डी के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आनन्द सिंह मरकाम, जो कि कबड्डी संघ के सक्रिय सदस्य हैं, क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके अनुसार, “हमारा लक्ष्य है कि यहां के खिलाड़ी केवल राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्डी में अपनी पहचान बनाएं। “यह केंद्र खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत खेल संस्कृति को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

पिकनिक मनाने गए दो एसईसीएल अधिकारियों की डूबने से मौत

मनेन्द्रगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से दो एसईसीएल अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने कुल 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के दो अधिकारियों समेत 3 लोग गहरे पानी चले गए थे। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों एसईसीएलके अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, एसईसीएल चिरमिरी में पदस्थ अधिकारियों समेत 8 लोग मंगलवार पिकनिक मनाने के लिए अमृतधारा वाटरफाल गए थे। वे शाम करीब 4 बजे जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान नहाने समय 3 कर्मचारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह निकलने में सफल रहा। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह की टीम और एसईसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुभम मलार और पृथ्वी सेटी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है इलाका बता दें कि, अमृतधारा जल प्रपात में नीचे जाकर नहाना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने हादसों के कारण अमृतधारा जल प्रपात के कुछ इलाकों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। यहां सावधानी के बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन नियमित निगरानी नहीं की जाती है। ऐसे में यहां आने वाले लोग मनमाने तरीके से पानी में उतरकर नहाते हैं।

अमृतधारा वाटरफॉल में डूबने से 2 SECL अधिकारियों की मौत, नहाते समय गहरे पानी में चले गए

एमसीबी एमसीबी(मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहत) जिले के ग्राम लाई स्थित अमृतधारा जल प्रपात में पिकनिक मनाने आए दो एसईसीएल कर्मचारी की मंगलवार शाम को डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एसईसीएल हसहदेव क्षेत्र की हल्दीबाड़ी भूमिगत कोयला खदान में कार्यरत कर्मचारी सहित कुल आठ लोग अमृतधारा जलप्रपात पिकनिक मनाने आए थे। घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों SECL के अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, SECL चिरमिरी में पदस्थ अधिकारियों समेत 8 लोग मंगलवार पिकनिक मनाने के लिए अमृतधारा वाटरफाल गए थे। वे शाम करीब 4 बजे जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान नहाने समय 3 कर्मचारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह निकलने में सफल रहा। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह की टीम और SECL की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शुभम मलार और पृथ्वी सेटी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है इलाका बता दें कि, अमृतधारा जल प्रपात में नीचे जाकर नहाना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने हादसों के कारण अमृतधारा जल प्रपात के कुछ इलाकों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। यहां सावधानी के बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन नियमित निगरानी नहीं की जाती है। ऐसे में यहां आने वाले लोग मनमाने तरीके से पानी में उतरकर नहाते हैं।

सुशासन तिहार : प्रत्येक पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाया गया है समाधान पेटी

 रायपुर “सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार 08 अप्रैल से समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हो गई है। आवेदन लेने की प्रक्रिया शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। आवेदक उक्त स्थानों पर जाकर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पंचायतों, नगरीय निकायों के अलावा कलेक्टोरेट, जनपद और तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी लगाए गए हैं। जहां नागरिक आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं।       उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरी एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में 8 से 11 अप्रैल 2025 तक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन आम जनता से समाधान पेटी में आवेदन प्राप्त करने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।     इसके तहत आज कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत पेंड्री ज, खोखरा, विकासखंड अकलतरा के ग्राम तागा, विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार(ब) एवं विकासखंड बलौदा के पिसौद में आवेदन लेने की प्रक्रिया, समाधान पेटी एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि किसी भी नागरिक को आवेदन देने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से बातचीत कर इस संबंध में जानकारी भी ली। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया और आवास समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री श्री बघेल ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का तेजी से उठाव और कस्टम मिलिंग कराने के निर्देश दिए

रायपुर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज दूसरे दिन मार्कफेड के अधिकारियों के बैठक लेकर राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का तेजी से उठाव और कस्टम मिलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केंद्रों में शेष बचे धान के उठाव और कस्टम मिलिंग पश्चात् राईस मिलरों के साथ समन्वय बनाकर एफसीआई में चावल जमा कराई जाए।  श्री बघेल ने आज नया रायपुर स्थित आईपी. क्लब स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।  खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। किसानों को सहूलियत पहुंचाना हमारी महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ की जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में को संग्रहण केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने नए संग्रहण केंद्रों के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि धान उर्पाजन की स्थिति को देखते हुए संग्रहण केंद्र का निर्माण होना चाहिए ताकि उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्र ले जाने जो परिवहन लागत होती है उसको कमी लाई जा सके। आगामी खरीफ विपणन वर्ष की तैयारी के हिसाब से फेंसिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण व नए अधोसंरचना निर्माण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, जिला विपणन अधिकारी तथा एनआईसी के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet