LATEST NEWS

CG में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 अप्रैल से 4 फीसदी सस्ती होगी शराब…

रायपुर  छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई शराब दरों की घोषणा कर दी है। विभाग का दावा है कि 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि, 1000 रुपये की बोतल पर 40 रुपये तक कीमत कम हो जाएगी। नए निर्णय के मुताबिक, मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा प्रदेश में नहीं बिकेगा। हालांकि, यह राहत सीमित होगी, क्योंकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें अब भी अधिक रहेंगी। नए सत्र में 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि, आबकारी विभाग ने नए सत्र में 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इस समय छत्तीसगढ़ में 674 शराब दुकान संचालित हैं। इनमें प्रीमियम शॉप भी शामिल हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक रीटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक की कमी आई है। बार में भी शराब के दाम घटेंगे। हालांकि वहां मिलने वाले रेस्तरां सर्विस की वजह से कीमत में कोई खास फर्क महसूस होने के आसार कम ही हैं। नई दरें लागू होने से सबसे सस्ती व्हिस्की प्रदेश में 480 रुपए से शुरू हो जाएगी। वहीं कुछ फैक्ट्स की बात करें तो प्रदेश में 8 हजार करोड़ से ज्यादा की शराब लोग पी रहे हैं, जिसमें 35.9 पुरुष और 2.8 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे सस्ती शराब कौन सी ? छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के मुताबिक नई रेट लिस्ट अगर जस की तस जारी होती है तो प्रदेश में बीयर, व्हिस्की, रम की कीमतें घटने के बाद सस्ते दामों पर शराब उपलब्ध होगी। हालांकि पीने वालों की चुनौती उन ब्रांड को हासिल करना होगा, जिनके रेट सबसे कम हैं। अक्सर दुकानों में वो प्रोडक्ट न मिलकर महंगे प्रोडक्ट ही मिलते हैं।     नाइंथ एक्स्ट्रा बीयर स्ट्रॉन्ग 190 रुपए में 650 ML     आइकाॅन प्रीमियम व्हिस्की 480 रुपए में 750 ML     मेडॉफ प्रीमियम वोदका 640 रुपए में 750 ML     ट्वेंटी ट्वेंटी स्पेशल रम 480 रुपए में 750 ML रेट कम करने के पीछे सरकार का लॉजिक शराब सस्ती करने का फैसला 3 मार्च को हुई छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया था, तब सरकार ने कहा था कि विदेशी मदिरा पर लगने वाला “अतिरिक्त आबकारी शुल्क”, जो की छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, इसे समाप्त किया गया है। इससे विदेशी मदिरा, विशेष कर मीडियम रेंज और हाई रेंज की शराब का रीटेल दाम कम होगा, जिससे दूसरे प्रांतों से शराब की स्मगलिंग पर रोक लगेगी। इस अतिरिक्त शुल्क में कमी से विभिन्न रेंज की विदेशी मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में लगभग 40/- से 3000/- रुपए प्रति बोतल तक की कमी आएगी। कालाबाजारी पर रोक लगाने दाम घटाया गया विभागीय सूत्रों के अनुसार, जो शराब प्रदेश में 280 रुपए में मिलती थी, उसे एमपी से अवैध रूप से लाकर यहां 200 रुपए में बेचा जा रहा था। अब सरकार ने उन बोतलों की कीमत घटाकर 280 रुपए कर दी है, जो 200 रुपए में मिलती थीं। ऐसे में प्रदेश में कालाबाजारी कर शराब बेचने वालों का धंधा मंदा पड़ने की संभावना है। शराब से सरकार की कमाई कितनी 2019-2024 तक की ताजा स्थिति के अनुसार आबकारी विभाग ने इन वर्षों में शराब से कुल करीब 29 हजार 911 करोड़ की कमाई की है। अगर 5 वर्षों का औसत माना जाए तो पीने वालों ने 5 हजार 982 करोड़ की शराब पी ली। आबकारी विभाग ने ताजा रिपोर्ट में अपना राजस्व 8 हजार करोड़ से अधिक बताया है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 4 से 6 हजार करोड़ की शराब बिक्री बताई गई है। हालांकि इसी बीच 2161 करोड़ के शराब घोटाले का विवाद सामने आया। इसकी जांच ED और EOW कर रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल में हैं, जिस समय आबकारी विभाग ने 2023-24 में 8 हजार करोड़ से अधिक की आय बताई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले ही अस्तित्व में आ चुकी थी। छत्तीसगढ़ में कितने पीने वालों की जानकारी     फरवरी 2025 में राज्य सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सर्वे की जानकारी दी     मंत्रालय राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) करवाता है। ये सर्वे 15 से 49 आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों पर होता है।     राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 35.9 पुरुष और 2.8 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।     भारत का राष्ट्रीय औसत शराब पीने वाले पुरुषों का 22.4 और महिलाओं का 0.7 प्रतिशत है।

4 अप्रैल को अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा, बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर आएंगे। दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं ​मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह बस्तर के दंतेवाड़ा जिले जाएंगे। वे वहां आयोजित बस्तर पंडुम (Bastar Pandum) समापन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का प्रतीक है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने की संभावना सूत्रों के अनुसार, अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात कर सकते हैं और नक्सली गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, शाह के दौरे का आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही उनके कार्यक्रम की पुष्टि होगी। इलाके में किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शाह की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। हाई स्कूल मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डॉग स्क्वायड की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी रख रही हैं। सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे Amit Shah CG Visit: दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में शाह के दौरे की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यहां 132 फीट चौड़ा और 332 फीट लंबा विशाल डोम बनाया जा रहा है। मुख्य मंच 72 फीट चौड़ा और 40 फीट लंबा होगा। इसके अलावा दो अन्य डोम भी बनाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। साढ़े तीन महीने बाद बस्तर में शाह का दूसरा दौरा अमित शाह लगभग साढ़े तीन महीने बाद बस्तर का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले, वे 15 दिसंबर 2024 को जगदलपुर आए थे, जहां उन्होंने बस्तरिया ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस बार वे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर पंडुम में होंगे शामिल मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल के शुरूआती दिनों में अमित शाह अपने बस्तर दौरे पर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. नवरात्रि के पर्व को देखते हुए सीएम मां दंतेश्वरी के दर्शन करने मंदिर भी जा सकते हैं. 30 मार्च को पीएम मोदी आ रहे हैं पीएम मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. पीएम छत्तीसगढ आने के पहले नागपुर जाएंगे और सुबह करीब 9 बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, फिर दीक्षाभूमि जाएंगे. यहां के कार्यक्रम के बाद पीएम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे. दोपहर करीब 3:30 बजे बिलासपुर में प्रधानमंत्री बुनियादी ढांचे के विकास और सतत आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. नक्सलवाद को खत्म करने की ये है डेडलाइन बता दें, अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की ही मिट्टी से ऐलान किया था कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा. शाह के बयान के बाद लगातार सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद पर कार्रवाई और भी तेज कर दी है. वहीं, नक्सल उन्मूलन के तहत कई सारे नक्सली हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर घर वापसी कर रहे हैं.   एक नजर इस साल की मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के आंकड़ों पर     4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया था.     9 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे.     12 जनवरी को बीजापुर जिले में 5 नक्सली ढेर हुए थे.     16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुजारी कांकेर में 18 नक्सली मारे गए थे.      20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली चलपति सहित 16 नक्सली ढेर हुए थे.     1 फरवरी को बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए थे.     9 फरवरी को बीजापुर के जंगल में ही 31 नक्सली ढेर हुए हैं. ये इस साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर है.     और आज 20 मार्च को कांकेर और बीजापुर में 22 नक्सली ढेर हुए हैं.

ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन

एमसीबी ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा। डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बच्चों से कहा आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है। जिला प्रशासन के सकारात्मक सोच के अनुसार बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसके कारण बच्चों के मानसिकता में सकारात्मक सोच आ सके जिससे वे मुख्य धारा में जुड़कर सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से विकसित हो सके और अपने जीवन को उज्ज्वल बना सके, इन बच्चों को देखकर गांव के अन्य बच्चे भी स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सके। इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डुंगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेकावाया आश्रम के बच्चों को दंतेवाड़ा के एजुकेशन हब जावंगा, दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर, दिव्यांग स्कूल सक्षम और अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल आस्था का भ्रमण कराया गया। दंतेवाड़ा के भ्रमण पश्चात् बच्चों को जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन कराया गया राजमहल का भ्रमण के दौरान बस्तर के राजा कोमलचंद भंजदेव से बातचीत करवाया गया उनके द्वारा राजतंत्र एवं बस्तर संस्कृति के बारे में रोचक जानकारी दी गई। जगदलपुर के पुरातात्विक संग्रहालय (म्यूजियम) का भी अवलोकन कराया गया, उसके पश्चात चित्रकोट जलप्रपात का भी भ्रमण के पश्चात आसना स्थित बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट, लिटरेचर एंड लैंग्वेज संस्था का भ्रमण कराया गया एवं विश्रामगृह बादल में ही विश्राम करवाया गया इस दौरान बच्चों के द्वारा गायन, संगीत, वादन का भी लुफ्त उठाया। भ्रमण के दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ओरछा संतोष पात्र, बीआरसी लक्ष्मीकांत सिंह, सीएसी डुंगा राजू सलाम, बासिंग के प्रधान अध्यापक संतुराम नुरेटी, पिड़ियाकोट के अधीक्षक मानु कोर्राम, प्राथमिक शाला पुसालाभा के शिक्षक हेमा कश्यप, सरपंच डुंगा मड्डाराम नेताम, शिक्षक लालूराम, बस्सूराम आलामी, मंगेश नेताम सहित विद्यार्थीगण शामिल थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह से विवाहों की आर्थिक कठिनाइयों का निवारण हितग्राही परिवारों को मिल रही खुशहाली – श्रीमती भावना वोहरा

कवर्धा महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह डोंगरिया कला में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हो रहा है। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में रामकुमार भट्ट सदस्य जिला पंचायत,श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती राजेश्वरी महेन्द्र धृतलहरे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत ,श्रीमती नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, श्रीमति मंजूला देवी कुर्रे अध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, श्रीमती सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, छत्रकिशोर तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, मनोज ठाकुर उपाध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, श्रीमती रानी मिथलेश चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया, प्रदीप पूरी गोस्वामी, रविशंकर चंद्रवंशी जनपद, सदस्य माखन चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत, बैजनाथ चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, मनीराम साहू, सुरेश दुबे , बैजनाथ चंद्रवंशी एवं पंचगण ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, शेषनारायण चंद्रवंशी सरपंच रैतापारा एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने इस योजना की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब डोंगरिया कला स्थित स्वयंभू जलेश्वर महादेव धाम में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुंडा, कुकदूर और पंडरिया क्षेत्र के 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कुकदुर परियोजना के 28 बैगा जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैगा वाद्य यंत्र के साथ विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी संस्कार गीतों के साथ लोककला मंच “दूज के चंदा” द्वारा मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों का प्रस्तुत किया गया। वर-वधू को दिया गया आशीर्वाद और उपहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी शुरू करने के लिये सरकार द्वारा 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए, जबकि 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन हेतु खर्च किए गए। नवविवाहित जोड़ों में खुशी की लहर विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक नवविवाहित जोड़े ने बताया, “हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इस योजना के कारण हमारा विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सका। सभी नव विवाहिता जोड़ों ने सरकार और सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक किया ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना बेटियो के विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई जा रही है, बेटियां हो रही हैं समृद्ध :- श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया

कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतगर्त मंगल भवन सहसपुर लोहरा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सामूहिक विवाह कराया संपन्न, 15 जोड़े बने जीवनसाथी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मंगल भवन सहसपुर लोहारा में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लिये सात फेरे   मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना बेटियो के विवाह की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाई जा रही है, बेटियां हो रही हैं समृद्ध :- श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया  कवर्धा कबीरधाम जिले के विकास सहसपुर लोहारा के मंगल भवन में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड से आए कुल 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े विवाह के लिए 50000 रुपए व्यय किया जाता है। जिसमें 35,000 रुपये की प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खातों में प्रदान किया गया। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन में व्यय किया जाता है । सामूहिक विवाह कार्यक्रम पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विधायक पंडरिया के मुुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू , श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू जिला पंचायतसदस्य, श्रीमती दुर्गा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, संतोष मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत, अशोक पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सहसपुर लोहारा, लालाराम साहू, नरेश साहू, सोहन शिवोपाशक, श्रीमती सरस्वती रामायण साहू सदस्य, ज.पं. स. लोहारा गणेश नेताम सदस्य, ज.पं. स लोहारा शंकर पटेल सदस्य, ज.पं. स., श्रीमती सरस्वती ईश्वर साहू सदस्य, ज.पं. स., योगेश कुमार साहू सदस्य, ज.पं. स., श्रीमती पुष्पलता बाई ईश्वर साहू सदस्य, ज.पं.स लोहारा श्रीमती आशा रामगोपाल नेताम सदस्य, ज.पं.स लोहारा, ज.पं. स लोहारा श्रीमती प्रतिभा नारायण झारिया सदस्य, ज.पं. स लोहारा श्रीमती रूबी सोहन वैष्णव सदस्य, ज.पं.स लोहारा श्रीमती लक्ष्मी सीताराम साहू सदस्य, ज.पं.स लोहारा शेष नारायण सिंह सदस्य, ज.पं. स लोहारा, बिनोद कुमार सदस्य, ज.पं. सुरेंद्र कुमार पटेल सदस्य, ज.पं. स लोहारा श्रीमती लक्ष्मी कौशिक, स लोहारा राजेश कौशिक सदस्य, ज.पं. श्रीमती प्रतिभा धुरसिंह साहू सदस्य, ज.पं. श्रीमती रुक्मणी रामलाल कौशिक सदस्य, ज.पं. स. लोहारा राहुल कुमार साहू सदस्य, ज.पं. श्रीमती द्रोपती मलिक राम पटेल सदस्य, ज.पं. स. लोहारा श्रीमती रुक्मणी फूलदास पाटिल सदस्य, ज.पं. स लोहारा कुलदीप सिंह सदस्य, ज.पं. स लोहारा डॉ. हेमंत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत, स लोहारा, संतोष पटेल , परेटन वर्मा, परदेशी पटेल, हेमंत ठाकुर , फिरत पटेल, जलेश्वर वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव ,दानी मिश्रा, श्रीमती किरण चौबे शिवकुमार सोनी, अजय बांगड़े ,कृष्णा साहू, मेहतर साहू, घनश्याम जंघेल ,सत्यप्रकाश तिवारी ,हुकुम सिंह सुशील निर्मलकर, रेखचंद पटेल त्रिलोचन साहू, गिरवर साहू, सुशील साहू, पैन सिंह, ललित राम साहू मंडल अध्यक्ष, स. लोहारा, नरोत्तम साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ स लोहारा, एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पंचायत के सभी पार्षदगण, सरपंच एवं पंचों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।  पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी, और वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति दुर्गा सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। सामूहिक विवाह में संतोष मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और नये जीवन की शुरुवात के लिए वर वधु को पुनः बधाई दी। श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य, अशोक पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सुदर्शन कुंभकार, जनपद पंचायत सदस्य, राजेश कौशिक, जनपद पंचायत सदस्य, ने सभी नवदंपती को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया। महिला बाल विकास विभाग की ओर से सुश्रद्धा यादव परियोजना अधिकारी ने सफल आयोजन के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।      कार्यक्रम में सम्मानीय गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण, जिनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी आनन्द तिवारी, शिव साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत स लोहारा, परियोजना अधिकारी सुश्रद्धा यादव, लालमन साहू थाना प्रभारी, कन्हैयालाल साहू, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्रबंधक विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण सत्यमित्र शास्री समस्त पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) कुंती कुशरे, मीरा बंजारा, श्यामलता साहू, सतरूपा सोनी, अल्का बरवे, मिलापा श्याम, सुशीला ध्रुव, महेशिया साहू, ललिता मार्कण्डेय, रेखा साहू, संतोष ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, सोनारिन बैगा, विनय जंघेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, सागर साहू, कामता साहू, संजय यादव, ग्रामीणजन समाजसेवी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस आयोजन में उपस्थित थे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़  2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री साय रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य का सबसे बड़ा औजार मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम-चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता व गति को भी बढ़ाएगा। उन्होंने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री साय ने आईसीएआई की स्थापना को भारतीय अकाउंटिंग क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1949 में 1600 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज चार लाख से अधिक सदस्यों का मजबूत संगठन बन चुका है, जो देशभर में आर्थिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, प्रदेश को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति निवेशकों के लिए आकर्षक है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने कई दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रहा है। छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047: विकसित भारत में प्रदेश की महती भूमिका मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047 का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 3,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसमें भागीदार बनेंगे। आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने संस्था की स्थापना (1949) से लेकर अब तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्य से जुड़ी चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि देश के सभी सीए मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी, सीए पंकज शाह, सीए अभय छाजेड़, सीए विकास गोलछा सहित आईसीएआई के रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ ब्रांच के सदस्य उपस्थित थे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

गौरेला पेंड्रा मरवाही : निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा सेंट्रल लाईब्रेरी के लिए प्रस्तावित स्थल का भी किया निरीक्षण   गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गुरूकुल परिसर पेण्ड्रारोड में निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन के बाउंड्रीवाल, मुख्य द्वार, पहुंच मार्ग एवं भविष्य में अन्य कार्यालय भवनों के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए ड्राईंग-डिजाईन का अवलोकन किया। उन्होंने लगभग 2841 वर्ग मीटर क्षेत्र में 16 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से निर्माण हो रहे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टर चैम्बर, कोर्ट रूम, वीआईपी वेटिंग लान्ज, रिसेप्शन सहित विभिन्न कार्यालयों के लिए बन रहे कमरों का भी अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौरेला-पेण्ड्रा मुख्य मार्ग से लगे बिजली ऑफिस के पास प्रस्तावित सेंट्रल लाईब्रेरी के लिए चिन्हित किए गए भूमि का भी स्थल निरीक्षण किया और राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लाईब्रेरी निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण नित्या ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

31 मार्च तक छूटे हुए सभी किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने दिए निर्देश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी का कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अवलोकन किया। उन्होंने पेण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत लटकोनी में देवी चौरा स्थान पर हो रहे किसान पंजीयन की जानकारी ली। लटकोनी में पंजीकृत 112 किसानों में से 90 किसानों का पंजीयन हो चुका है। कलेक्टर ने 31 मार्च तक छूटे हुए सभी किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने तहसीलदार को निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर रबी मौसम के डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने समक्ष में किसान का नाम, खसरा, रकबा, सिंचाई का साधन एवं फसल की जानकारी ली तथा मोबाईल में डिजिटल एन्ट्री कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, तहसीलदार अविनाश कुजूर, जनपद सीईओ नम्रता शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : हितग्राहियों से मिलकर पीएम आवास निर्माण का कलेक्टर ने ली जानकारी

 गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बेलपत में हितग्राही भोला प्रसाद एवं मन्नू लाल से मिलकर चर्चा की और उनसे आवास निर्माण हेतु किश्त की राशि मिलने की जानकारी ली। दोनों हितग्राहियों ने बताया कि आवास निर्माण के लिए तीन किश्त मिल गया है और निर्माण कार्य चल रहा है। कलेक्टर ने उन्हें शीघ्रता से आवास का निर्माण पूर्ण करने कहा। इसके साथ ही पंचायत में निर्माणाधीन सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने और स्वीकृत हो चुके अप्रारंभ कार्यों को भी प्रारंभ कराने आवास मित्र एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जनपद सीईओ एच एल खोटेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यात्रियों को 31 मार्च से नवा रायपुर के लिये नियमित रूप से ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी, PM 30 को दिखाएंगे हरी झंडी

 रायपुर नए कलर लुक में तैयार की गई ये ट्रेन रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी। सिर्फ 10 रुपए की टिकट में ये ट्रेन लोगों को आधे घंटे में रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर पहुंचा देगी। इस ट्रेन को 30 मार्च के दिन PM नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, PM मोदी 30 मार्च की दोपहर रायपुर आएंगे। यहां से बिलासपुर के मोहभाठा में सभा लेंगे। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के लिए 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और भूमिपूजन करेंगे, इसी कड़ी में इस रेलवे के प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। रायपुर से नवा रायपुर 32 मिनट में इस ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 32 मिनट लगेगा। आगे ये ट्रेन आगे केंद्री और अभनपुर स्टेशन भी जाएगी। नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच ये मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसा है नवा रायपुर का रेलवे स्टेशन 75 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एरिया (CBD) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यानि स्टेशन के ऊपरी हिस्से में बाजार सजेगा और नीचे पटरियों पर ट्रेन दौड़ेगी। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। बता दें कि नवा रायपुर में CBD के अलावा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की पूरी तरह से जांच की। कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) दयानंद ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। ये हैं ट्रेन का स्टॉपेज नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन रायपुर आरवी ब्लॉक हाट से शुरू होकर , मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर रेलवे स्टेशन तक जायेगी। इस सिलसिले में नया रायपुर अटल नगर में तैयार किए गए सीबीडी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।  स्टेशन के आसपास ये सुविधाएं इस स्टेशन के आस-पास 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सड़क, दूसरे इन्फ्रास्ट्रक्चर 35.25 करोड़ की लागत से तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 100 बस, 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ की लागत से डेवलप की गई है। वर्चुअली उद्घाटन करेंगे PM मोदी बिलासपुर से प्रधानमंत्री वर्चुअली रायपुर के रेलवे प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक करीब 3.30 बजे PM मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां PM 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं, 2,690 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को भी समर्पित करेंगे। कलेक्टर SSP इंस्पेक्शन ट्रेन में हुए सवार शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और SSP लाल उमेद सिंह ने रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक इंस्पेक्शन वैन से यात्रा की। अफसरों ने स्टेशन पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) दयानंद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रायपुर से नवा रायपुर 32 मिनट में ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन से नवा रायपुर के CBD रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 32 मिनट लगेगा। आगे ये ट्रेन आगे केंद्री और अभनपुर स्टेशन भी जाएगी। नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच ये मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। ऐसा है नवा रायपुर का रेलवे स्टेशन 75 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एरिया (CBD) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। यह छत्तीसगढ़ का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यानी स्टेशन के ऊपरी हिस्से में बाजार सजेगा और नीचे पटरियों पर ट्रेन दौड़ेगी। स्टेशन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर चुके हैं। इसे नवा रायपुर में CBD के अलावा नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) 4 रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। ऐसा होगा ट्रेन का शैड्यूल 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर – रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल 8 कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होगी। केंद्री, 15:38 बजे, सीबीडी 15:52 बजे, मंदिर हसौद 16:10 बजे, रायपुर 16.55 बजे पहुंचेगी। 31 मार्च से रायपुर अभनपुर रायपुर के बीच सुबह और शाम को 2 मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। (1) 68760/ 68761 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10:28 बजे सीबीडी, 10:42 बजे मंदिर हसौद 11:00 बजे रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी। (2) 68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16:38 बजे मंदिर हसौद,16.52 बजे सीबीडी, 17:10 बजे केंद्री, 17:30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18:32 बजे सीबीडी, 18:45 बजे मंदिर हसौद, 19:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

एमसीबी : मेयर इंन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक मेयर के अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

 एमसीबी शुक्रवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर सरकार के मेयर इंन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय के अध्यक्षता में महापौर कक्ष में सम्पन्न हुई, बैठक में सबसे पहले महापौर ने एमआईसी सदस्यों और निगम के अधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराया इसके बाद कई महत्वपूर्ण ऐजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। जिसमें नगर के सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत स्वीकृत राशि 21.06 करोड़ के विकास की विस्तृत परियोजना तैयार करने हेतु, लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु प्रस्ताव, नगर निगम में सलाहकार के रूप में अधिवक्ता की नियुक्ति करने, इसके अलावा निगम का राजस्व अधिक से अधिक बढ़ाये जाने, निगम से संचालित होने वाले कई योजनाओं के बारे में महापौर ने अधिकारियों से पूछा और जनता को अधिक से अधिक लाभ देने को निर्देशित किया। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े सड़क, पानी, बिजली जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने कक्ष में चर्चा की गई। पेयजल समाधान हेतु महापौर ने निगम अधिकारियों को दिये निर्देश.. महापौर रामनरेश राय ने निगम अफसरों से पूछा कि नगर के किन-किन वार्डों में पेयजल की ज्यादा किल्लत उत्पन्न हो रही है, साथ ही उन्होंने गर्मी में जल आपूर्ति की सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया महापौर ने शहर के प्रत्येक वार्डों में पेयजल समस्या का निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी मेंबर, मनोज डे, नरेंद्र साहू, राम औतार, आयुषी सिंह, रंजीत कुमार बंजारे, नीलम सलूजा, संध्या सोनवानी, मोती प्रधान, व निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, निगम सचिव श्याम देश पाण्डेय, उप अभियंता विक्टर वर्मा, व अन्य नगर निगम के समस्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

नारायणपुर : भ्रमण पश्चात बच्चों को ब्रेकफास्ट करवा कर कलेक्टर ने किया बस से रवाना

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है। कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।  

एमसीबी : पीएम आवास योजना में लापरवाही करने वाले कई आवास मित्रों की सेवाएं की गई समाप्त एवं पंकज शर्मा ऑपरेटर मार्च माह का वेतन आगामी आदेश रोका गया

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन आवास मित्रों को आबंटित ग्राम पंचायतों में कार्य में लापरवाही बरतने, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थित रहने और क्षेत्रीय दौरा नहीं करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। आदेश के अनुसार भरतपुर जनपद पंचायत के तहत कार्यरत आवास मित्र श्री सौरभ यादव, श्री गणेश तिवारी, श्री रवि प्रकाश, श्री आकाश जायसवाल और श्री रामप्रवेश की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनके खिलाफ आरोप था कि ये अपने-अपने आबंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावित हो रही थी । एवं पंकज शर्मा ऑपरेटर (pmayg) जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ के द्वारा कार्य में अनुपस्थित रहने पर मार्च माह का आगामी आदेश तक वेतन रोका गया !  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा तापमान, 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर  छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्म दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही उत्तर और दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य भागों में एक से दो डिग्री तक दिन का पर बढ़ सकता है। हॉट डे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गर्म दिन की स्थिति की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दो दिनों तक हॉट डे जारी रहेगा। 43 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया महीने उत्तम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। रायपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet