LATEST NEWS

CM साय ने सौगात-ए-मोदी के तहत मुस्लिम बहनों को दी सौगातें

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी, और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में चयन के बाद फामेश्वरी 01 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। उन्हें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया।

सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली लीडर जगदीश को किया ढ़ेर, 16 नक्सलियों को मार गिराया

 सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर एरिया पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है और 16 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है. सुकमा जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए, सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें 16 नक्सली मारे गए और दो जवानों घायल हुए हैं। खबर है कि सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 16 नक्सलियों को मार गिराया है और दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. DIG कमलोचन कश्यप ने  बताया कि 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। जिस तरह से हथियार मिले हैं, उससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है। DIG ने बताया कि ऑपरेशन खत्म होगा, तब सर्चिंग की जाएगी, इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया ऑपरेशन एक अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं. अभियान को शुक्रवार रात उस क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था. ऑटोमैटिक हथियार बरामद पहाड़ी इलाके में सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई। इसके बाद निलावाया, उप्लल्ली में मुठभेड़ हुई। इसमें 15 नक्सली मारे गए वही दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। इस पूरी मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटिर किया। जवान सर्चिंग करने के बाद कैंप लौटेंगे। मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें 30 नक्सली मारे गए हैं। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। इधर, तीसरी नक्सल घटना नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई। यहां थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हो गए। शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंच से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह की इस डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। तीन नक्सलियों को किया था ढेर इससे पहले मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे. इनमें 25 लाख रुपए का इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल था. इसके साथ ही घटनास्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था. 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित गीदम थाना क्षेत्र के गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा और इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी सूचना मिली थी. इसके बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली. सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सली गोलीबारी करने लगे. इसके बाद जवाबी फायरिंग के दौरान तीन नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. इनमें एक की पहचान सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई, जिसके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम था.  

भीषण गर्मी के चलते छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, 1 अप्रैल से होगा लागू

रायपुर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा. इस अवधि में केंद्रों का संचालन 6 घंटे की बजाय 4 घंटे ही संचालित रहेंगे. जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके. महिला एवं बाल विकास विभाग के सरगुजा जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2025 से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पुनः 6 घंटे के लिए किया जाएगा. नौनिहालों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परिवर्तन किए गए हैं.

राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के खड़ियार रोड निवासी आरोपी पीयूष गोस्वामी को गिरफ्तार किया, जो इन नशीली टेबलेट्स की खरीदी कर रहा था. पीयूष की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके संपर्कों का पता लगाकर रायपुर निवासी निखिल फुले को भी गिरफ्तार किया, जो इन नशीली दवाओं का सप्लाई कर रहा था.  दोनों आरोपियों से कुल 590 नग नाइट्रोटेन की गोलियां बरामद की गई हैं. अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

उम्मीद और पुनर्जीवन का प्रतीक : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

आशा पटेल का जीवन फिर से मुस्कुराया   सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के अंतर्गत तहसील डभरा के निवासी 50 वर्षीय श्रीमती आशा पटेल, पति स्वर्गीय श्री सुरेश चन्द्र पटेल जो एक गृहणी हैं और अपने बच्चों के साथ रहती हैं। उनका जीवन कठिनाइयों से भरा रहा है। कुछ समय पहले, श्रीमती आशा पटेल को कैंसर से संबंधित बीमारी हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह इलाज करवाने में असमर्थ थी। यह समस्या उनके लिए जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष जैसी थी। उनकी बीमारी न केवल उनके शरीर को कमजोर कर रही थी बल्कि उनके परिवार की उम्मीदों को भी धूमिल कर रही थी। इसी दौरान, श्रीमती आशा पटेल को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया और योजना के तहत उन्हें सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस आर्थिक सहायता से श्रीमती आशा पटेल ने ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाया। इलाज सफल रहा, और आज श्रीमती आशा पटेल पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका कहना है कि यदि यह योजना नहीं होती, तो मैं अपना इलाज नहीं करवा पाती। मेरी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं इतने बड़े खर्च को वहन कर सकती। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने न केवल मेरी जान बचाई, बल्कि मुझे और मेरे परिवार को नई जिंदगी दी है। आज श्रीमती आशा पटेल अपने जीवन को नए सिरे से जी रही हैं। उनकी कहानी अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि सही समय पर मिली सरकारी सहायता से जीवन में कठिन से कठिन परिस्थिति का समाधान संभव है।   आशा पटेल कहती है उम्मीद और पुनर्जीवन का प्रतीक मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने न केवल उनके जीवन को बचाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि सरकार की योजनाएँ जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बना सकती हैं। श्रीमती आशा पटेल ने उनके जीवन में आए इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें इस योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।           उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंम्भ करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं तथा स्वस्थ और बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

सर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन संवारने वाली संजीवनी

महासमुंद, महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बरोंडाबाजार में 11 जनवरी 2024 को कार्तिक ध्रुव के घर नन्ही सी प्यारी बच्ची सिद्धि का जन्म हुआ। उनके आगमन से पूरे परिवार में अपार हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही परिजनों ने सिद्धि के सिर पर असामान्य सूजन देखी, जिससे सभी चिंतित हो गए। परिवार ने तुरंत स्थानीय मितानिन और चिरायु टीम महासमुंद से संपर्क किया। डॉ. रूही नाज और सहयोगी डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बिना समय गंवाए उन्हें रायपुर के हायर सेंटर रेफर किया। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि सिद्धि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और ऑब्स्ट्रक्टिव हाइड्रोसिफ़ेलस नामक गंभीर समस्या से ग्रसित है। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया और उनके स्कल में स्टंट डालकर ऑपरेशन किया गया। सर्जरी अत्यंत संवेदनशील थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और सही इलाज से यह पूरी तरह सफल रही। इस पूरे इलाज में 1.50 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता ने परिवार को राहत प्रदान की। सर्जरी के बाद सिद्धि जब अपने घर लौटी, तो भी उनकी नियमित देखभाल जारी रही। चिरायु टीम महासमुंद, सीएमएचओ डॉ. कुदेशिया और आरबीएसके कंसल्टेंट अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में उनका सही इलाज हुआ। डॉक्टर अनिरुद्ध कसार की निगरानी में सिद्धि की सेहत में लगातार सुधार आता गया। आज सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ है। वह हंसती, खेलती और अपनी मासूमियत से सभी को आनंदित कर रही है। माता-पिता की आँखों में संतोष और खुशी झलक रही है। आयुष्मान योजना ने जीवन संवारने वाली योजना को चरितार्थ कर दिया।

बस्तर की जीवनशैली में जनजातीय गीत-संगीत, नृत्य और खानपान अनूठी पहचान : वन मंत्री केदार कश्यप

जनजातीय व्यंजन, आभूषण, वेशभूषा और शिल्पकला का हुआ भव्य प्रदर्शन   रायपुर, वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की चहुमुखी विकास हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के आदिवासी संस्कृकति लोक कलाओं एवं लोक परंपराओं सहित बस्तर की संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन करने की दिशा में बेहतर काम कर रही है इससे बस्तर की लोक संस्कृति को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है। मंत्री श्री कश्यप ने जिला कोण्डागांव में आयाजित ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में जिले के पांचों विकासखंडों से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से जनजातीय संस्कृति को जीवंत बना दिया। वहीं जनजातीय व्यंजन, आभुषण, वेशभूषा और शिल्पकला का भव्य प्रदर्शनी लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की जीवनशैली में जनजातीय गीत-संगीत, नृत्य और खानपान अनूठी पहचान है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस विलुप्त होती लोकसंस्कृति को ‘बस्तर पंडुम’ के माध्यम से संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है, जिससे विकास के नए द्वार खुलेंगे और बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी।  उन्होंने कहा कि बस्तर के कोदो, कुटकी और रागी जैसे पोषक अनाजों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘बस्तर पंडुम’ नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति को समझने और अपनाने का अवसर देगा।  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय आयोजन में विकासखंड स्तर पर चुने गए आठ विधाओं के विजेता प्रतिभागी शामिल हुए हैं। यहां से चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से बस्तर की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

सी.आई.डी.सी. की बैठक मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

रायपुर, 28 मार्च 2025 कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन (सी.आई.डी.सी.) की 45वीं बैठक आयोजित की गई। संचालक मंडल की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में लिये गए निर्णयों पर प्रबंध संचालक द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात् संचालक मंडल ने विगत वर्षों के वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा की। सी.आई.डी.सी. के बैठक विभिन्न योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुरुप 22 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 33 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 42 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत एवं 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने हेतु अध्यक्ष द्वारा प्रदत्ता अनुमोदन की पुष्टि करने तथा भविष्य में महंगाई भत्तों का लाभ देने हेतु प्रबंध संचालक को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही संचालक मण्डल, सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार अगस्त, 2023 से गृह गाढ़ा भत्ते का लाभ देने हेतु मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदत्त अनुमोदन का पुष्टि किया गया है। बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सचिव ऊर्जा विभाग रोहित यादव, सचिव सह आयुक्त परिवहन एस. प्रकाश, सचिव राजस्व विभाग अविनाश चम्पावत, सचिव जल संसाधन विभाग राजेश सुकुमार टोप्पो, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, संजय कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से की मुलाकात, सुविधा विकसित करने के दिए निर्देश

बलौदाबाजार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की लगात से निर्मित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के हाथों बैग पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे. बलौदाबाजार में मनोविकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने डॉक्टरों से बच्चों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री साय ने बेहतर कार्य करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तारीफ की.

दुर्ग रेलवे स्टेशन में वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत

दुर्ग दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था. सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे. वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे वहां से हटाया. इसके अलावा अब वेंडर के वैध और अवैध होने को लेकर भी कई प्रकार की बातें सामने आ रही है. समरसता एक्सप्रेस से ये हादसा हुआ और लाश के ऊपर से इसके बाद आजाद हिंद एक्सप्रेस भी गुजरी.

ग्रामीण पीएम आवास और उपस्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर सिंह ने किया निरीक्षण

अभनपुर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर के ग्राम निमोरा में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के पुरानिक राम और गांधी राम यादव के घर (पीएम आवास) पहुंचकर उनके और उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली. कलेक्टर गौरव सिंह स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में प्रसव के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें.   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ राजेंद्र पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

साइबर क्राइम: डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेंडिंग के नाम पर ठगे 50 लाख

बालोद छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे. बालोद थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपए इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने की लालच में लाखों रुपए गंवा रहे हैं. बालोद एसपी एसआर भगत ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पढ़े लिखे शिक्षित लोग साइबर ठगी के शिकार होते मामले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील भी की है.

एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ में नई दरों से बिकेगी शराब

रायपुर  छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 10 से 20 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 10 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित है, लेकिन नई आबकारी नीति में सरकार ने 67 नई शराब दुकान खोले जाने की मंजूरी दी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई इससे हो जाए. शराब की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिन, वाइन, स्काॅच और प्रीमियम बीयर के नए ब्रांड शराब प्रेमियों को पीने के लिए मिलेंगे. आबकारी विभाग के मुताबिक वैश्विक ब्रांडों में से परनोड रिकार्ड के 23, यूनाइटेड स्पिरिट के 29, बीम ग्लोबल के 12 और बकार्डी के 8 ब्रांडों की बिक्री को अनुमति दी गई है. इसके साथ ही अनुमोदित किए गए शराब के अन्य ब्रांड में इम्पीरियल ब्लू, मैकडाॅवेल नंबर वन, रायल चैलेंज, रायल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, एंटीक्विटी से लेकर 100 पाइपर्स, बैलेंटाइंस, टीचर्स, ब्लैक लेबल, ब्लू लेबल, चिवास रिगल शामिल हैं. भारतीय प्रीमियम उत्पाद जैसे इंद्रि, रामपुर, पाॅल जाॅन और जैसलमेल को भी मंजूरी दी गई है. आबकारी विभाग ने Six Field Wheat Beer और Hoegaargen Wit Beer जैसी बियर की नई ब्रांड को राज्य में बिक्री के लिए मंजूरी देने के साथ-साथ प्रीमियर रेंज की Budweiser, Corona, Bira Boom, KF Ultra Max, Heiniken जैसी बियर की बिक्री को मंजूरी दी है. साथ ही इनके दाम में कमी की है. नई दरों में अंतर लेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दर इम्पीरियल ब्लू 180 एमएल 200 220 रायल चैलेंज 180 एमएल 200 260 रायल स्टैग 180 एमएल 210 250 सिग्नेचर प्रीमियम 750 एमएल 1200 1360 मैजिक मूवमेंट 180 एमएल 220 230 ब्लैंडर्स प्राइड रिजर्व 750 एमएल 1360 1480 एंटीक्विटी 750 एमएल 1280 1440 स्मर्न आरेंज 750 एमएल 1120 1320 वैट 69 750 एमएल 1680 2000 रिम बीम 750 एमएल 1900 2280 टीचर्स हाईलैंड स्कॉच 750 एमएल 1880 2120 बैलेंटाइंस फाइनेस्ट 750 एमएल 2200 2360 100 पाइपर्स 750 एमएल 2000 2160 ब्लैक एंड व्हाइट 750 एमएल 1920 2080 बाम्बे सफायह जिन 750 एमएल 2450 2620 ग्रे गूज वोदका 750 एमएल 3550 3810 पाॅल जान निर्वाना 750 एमएल 2380 2750 अब्स्ल्यूट वोदका 750 एमएल 2270 2430 देवार्स 12 ईयर 750 एमएल 3530 3800 सुनोट्री टोकी व्हिस्की 750 एमएल 4800 6230 चिवास रिगल 12 ईयर 750 एमएल 3910 4200 चिवास रिगल 15 ईयर 750 एमएल 7250 7830 जेमसन 750 एमएल 2610 2800 इंद्रि सिंगल माल्ट 750 एमएल 4240 5530 जाॅनी वाकर ब्लैक लेवल 750 एमएल 4080 5530 जाॅनी वाकर ब्लू लेवल 750 एमएल 21480 24550 जैसलमेर क्राफ्ट इंडियन 750 एमएल 3200 4020 बियर की नई दरें लेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दर बडवाइजर मैग्नम 650 एमएल 230 250 बडवाइजर प्रीमियम 650 एमएल 220 250 कोरोना 330 एमएल 170 200 बीरा बूम 650 एमएल 200 220 केएफ अल्ट्रा मैक्स 650 एमएल 210 240 हेनिकन 650 एमएल 230 250 केएफ अल्ट्रा लार्जर 650 एमएल 200 260 सिक्स फील्ड वीट बियर 330 एमएल 160 – Hoegaarden Wit Beer 500 एमएल 250 – सस्ते रेंज की शराब लेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दर गोवा स्पेशल 180 एमएल 120 130 गोल्डन गोवा 180 एमएल 120 130 जम्मू स्पेशल 180 एमएल 120 130 शराब से कमाई का लक्ष्य बीते साल राज्य सरकार ने शराब से होने वाली कमाई का लक्ष्य करीब 11 हजार करोड़ रुपए रखा था, लेकिन सरकार की कमाई करीब नौ हजार करोड़ रुपए हुई. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने करीब 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है. शराब की दरों में कमी की वजह से सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित हैं. सरकार 67 नई शराब दुकान खोल रही है. नई दुकान खुलने और शराब की दरों में होने वाली कमी से अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब की बिक्री में इजाफा होगा और सरकार कमाई के अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगी.

वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रांज

गरियाबंद नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 23 मार्च से 26 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते.  इस टीम में गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल थे, जिन्होंने सीनियर केटेगरी में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप : महाराष्ट्र वुड बॉल संघ द्वारा नागपुर में आयोजित इस 4 दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ से सीनियर और जूनियर कैटेगरी में 20 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया. मेडल प्राप्त करने वाले अन्य खिलाड़ी: गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सीनियर स्ट्रोक डबल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता.  उन्होंने महज 22 स्ट्रोक में 6 गेट पार कर यह सम्मान प्राप्त किया.  वहीं सिंगल कैटेगरी में उन्होंने टॉप 6 खिलाड़ियों में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता. इसके अलावा, दीपक अग्रवाल की टीम के विपुल कुमार दास, दुर्गा भोईहर और शालिनी केवट की जोड़ी ने स्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया. छत्तीसगढ़ के लिए मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं – आकाश दुबे, अभिशेष पांडेय, विशाल पोपाट, जयेश तिवारी, श्रृंगी, आफताब, पूजा चौधरी, नवीन गुप्ता, पूजा साहू, चंचल खुटे, अरना कुलश्रेष्ठ, पुष्कर साहू, दिव्या भगत, मनुप्रिया खेमका, शिवानी, और सुनीता बघेल.  इन खिलाड़ियों ने सीनियर और जूनियर केटेगिरी में डबल और सिंगल इवेंट्स में भाग लेकर मेडल जीते. यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ की लगातार मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता है, जिससे राज्य का नाम वुडबॉल खेल में रोशन हुआ है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet