LATEST NEWS

इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उपलब्धियों का सम्मान किया

रायपुर,  इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के योगदान को मान्यता दी गई जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। विशिष्ट अतिथि – डॉ. मीरा बघेल, सेवानिवृत्त सीएमओ, मेडिकल कॉलेज * पूनम संजू जी, पत्ररकारिता एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति की प्रतिपादक – डॉ. अनामिका,गायनेकोलॉजिस्ट  बीजेपी पार्षद दुर्गावती वार्ड 49 – ऋतु परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग, – ⁠डॉ अनुराधा दूबे छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री – प्रतिभा सिंह, अधिवक्ता – डॉ लीना रमन, प्रसिद्ध व्यवसायी – स्वप्निल मिश्रा जी,रास्ट्रीय सेविका समिति एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद – ⁠डॉ. दिव्या फ्रांसिस रॉक्से        रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट.        रीजनल कैंसर सेंटर रायपुर. इनरव्हील क्लब सदस्य: – डॉ मंजूषा वेशम्पई डिस्ट.आई.एस.ओ – रेखा जैन, डिस्ट. सचिव – मंजुला श्रीश्री माल पूर्व डिस्ट चेयरमैन और पूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष * पूजा जैन, क्लब अध्यक्ष – शीला गुप्ता, क्लब सचिव – ⁠संगीता गोयल कोषा अध्यक्ष इस कार्यक्रम में सशक्तिकरण और एकता को बढ़ावा देते हुए महिलाओं की ताकत, और उनकी उपलब्धियों का सम्मान मोमेंटो और सर्टिफ़ाकेट देकर किया गया इस कार्यक्रम मैं क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे उपाधायक्ष सुषमा अग्रवाल क्लब एडिटर रुचिता राव आई एस ओ नेहा अग्रवाल , श्री मति नम्रता दूबे ,शारदा सिंह ,सोनिया नाथानी  निकिता साहनी अनीता बढ़वानी पुष्पा मालवीय प्रियंका मिश्रा पूजा अग्रवाल एकता अग्रवाल पूजा मोदी गीता जेठानी प्रज्ञा नायडू अलका गुप्ता प्रीति गुप्ता रूबी साओ

बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट

रायपुर, बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने और 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ करने की घोषणा की है। श्री अमर परवानी ने कहा कि ई -वे बिल की लिमिट पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने से बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे व्यापारियों के वेट टैक्स में आउट स्टैंडिंग पच्चीस हजार रुपए तक की राशि माफ करने की घोषणा से पूरे प्रदेश में 66 हजार व्यापारियों को फायदा होगा। इन घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। राज्य सरकार की नीतियों से व्यापार -व्यवसाय के लिए प्रदेश में उत्साहजनक वातावरण बना है। इस अवसर पर सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, जीतू दोशी और प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग के कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। IML के शुरुआती 5 मैच नवी मुंबई में, जबकि 6 मैच वडोदरा में खेले गए और अब IML का कारवां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुका है। आज लीग का 12वां मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। आइए, इस मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं। इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें बता दें कि युवराज सिंह, इरफान पठान, नमन ओझा जैसे धुरंधर खिलाड़ियों से लैस इंडियन मास्टर्स की कमान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में है, जबकि क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), रवि रामपॉल, टीनो बेस्ट से सजी वेस्टइंडीज मास्टर्स की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा संभाल रहे हैं। IML 2025 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर इंडियन मास्टर्स टीमें मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम (NR) अंक NRR इंडिया मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +3.156 श्रीलंका मास्टर्स 4 3 1 0 0 6 +0.745 ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 4 2 2 0 0 4 +1.919 वेस्टइंडीज मास्टर्स 3 2 1 0 0 4 -0.047 साउथ अफ्रीका मास्टर्स 4 1 3 0 0 2 -3.085 इंग्लैंड मास्टर्स 3 0 3 0 0 0 -1.785 मौजूदा समय में इंडियन मास्टर्स की टीम 6 पॉइंट्स और +3.156 के नेट रन रेट के साथ लीग की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बाद 4 पॉइंट्स और -0.047 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लीग में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें गौरतलब है कि IML में आज दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। ऐसे में जहां इंडियन मास्टर्स की टीम जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी लीड बरकरार रखना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम इंडियन मास्टर्स को हराकर 2 पॉइंट्स की बढ़त हासिल करने पर नज़रें जमाए होगी। रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान खेल चुके हैं कई खिलाड़ी गौरतलब है कि पिछली बार रायपुर के मैदान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के दौरान ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, मोंटी पनेसर, युवराज सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने क्रिकेट खेला था। सचिन-सहवाग के शॉट्स का रायपुर के क्रिकेट फैंस ने जमकर लुत्फ़ उठाया था। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मददगार नहीं रही है। यहां गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती आई है। दरअसल, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिलता है। तेज़ गेंदबाज भी अपनी स्लोअर गेंदों और अन्य वैरायटी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इंडिया मास्टर्स टीम     सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार। वेस्टइंडीज मास्टर्स टीम     ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट। ऐसे करें टिकट बुक रायपुर में होने वाले IML 2025 के मैचों के टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। 8 मार्च को होने वाले इंडिया के मैच की टिकट की शुरुआती कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसके लिए दो ब्लॉक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं।     लोअर टिकट – 1000 रुपये     गोल्ड टिकट – 6000 रुपये     प्लेटिनम टिकट – 8000 रुपये     कॉरपोरेट बॉक्स टिकट – 10,000 रुपये नोट: अन्य देशों के रायपुर में होने वाले लीग मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू है। IML 2025 का शेड्यूल मैच 12: 8 मार्च: इंडिया मास्टर्स Vs वेस्टइंडीज मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 13: 10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स Vs इंग्लैंड मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 14: 11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स Vs दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 15: 12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 16: गुरुवार, 13 मार्च: सेमीफाइनल 1 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 17: शुक्रवार, 14 मार्च: सेमीफाइनल 2 – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे. मैच 18: रविवार, 16 मार्च: फाइनल – शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर, शाम 7:30 बजे.

मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान एमसीबी/मनेंद्रगढ़  एमसीबी जिले कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु आज सिटीकोतवाली पुलिस एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छोटे एवं बड़े वाहनों की चेकिंग की जिसमे वाहनों के दस्तावेज, बीमा, लाइसेंस आदि की जांच की और जाँच में जिन वाहनों में नियमानुसार कमी पाये जाने पर 38 वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल  25,000 रुपये की समंस राशि प्राप्त की गई।       इस चेकिंग अभियान में सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ के प्रभारी सुनील तिवारी, एसआई सतेंद्र सिंह, प्र.आर. रवि शर्मा आदि शामिल रहे। वही राजस्व विभाग से एसडीएम और तहसीलदार एवं नगरपालिका की टीम, आरटीओ अधिकारी तथा एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने शहर के विभिन्न चौकों एवं हाईवे पर पॉइंट लगाकर सख्त जांच-पड़ताल करते हुए यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की।         इस चेकिंग अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, जिससे लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओंकार सिंह, सहायक अभियंता श्री ए. एस. सिदार, जयंत कुमार चंदेल और उप अभियंता मनमोहन सिंह के आदेशानुसार जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी, (Technical)  ज्ञानेंद्र कुमार साहू, (ISA)  निहाल डिक्सना, (CDAT)  रितेश डिक्सना और (IEC) नवीन कुमार द्वारा पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं की अत्यधिक भागीदारी रही, जहां जल बहिनियों, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गांव की महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण महिलाएं जल प्रबंधन में और अधिक जागरूक व सशक्त हो सकें।

मुख्यमंत्री साय आयुष्मान कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरित करेंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय आयुष्मान कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरित करेंगे एम्स रायपुर के विशेषज्ञ मरीजों का करेंगे उपचार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 08 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे, साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज दिन भर गर्मी, सुबह- शाम बड़ी ठंड

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बीते दिनों की तुलना में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन अब रात का पारा बढ़ने ठंड गायब हो जाएगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। नमी हवाओं की वजह से आउटर, रात और सुबह के समय ठंडी लग रही है। आज शनिवार को नमी की मात्रा 31 प्रतिशत बताया जा रहा है। इसके वजह से प्रदेश में गुलाबी ठंड है। हालांकि अब दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब हो जाएगी, फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान दो से चार बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा।     यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है।  

जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है एमसीबी/मनेंद्रगढ़  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में होली और रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार के आदेशानुसार शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 9 मार्च 2025, रविवार को शाम 4 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष की (अमृत सदन) मनेन्द्रगढ़ में होगी। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि जिले में शांति और भाईचारे का माहौल बना रहे।

कटघोरा से दीपका फोरलेन समेत महत्वपूर्ण सड़कों की मिली स्वीकृति, चार अंडरब्रिज, बरसाती नालों, पुल पुलियों, गौरव पथ का होगा निर्माण

रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना, गौरव पथ, अंडरब्रिज, बायपास सड़क, नालों के साथ–साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट में स्वीकृति मिली है। प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार में बीते सवा साल में कोरबा शहर के साथ–साथ जिले के सभी उपनगरीय व अन्य ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य को रफ़्तार मिली है। 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा जारी किए गए राज्य के बजट में कोरबा जिले  में मुख्य तौर पर गोपालपुर से कटघोरा फोरलेन सड़क, कटघोरा से दीपका फोरलेन सड़क, गोपालपुर से कटघोरा तक मार्ग मजबूती करण कार्य, चोटिया से चिरमिरी तक फोरलेन सड़क, ध्यानचंद चौक कोरबा से बजरंग चौक तक 2 लेन. सड़क निर्माण, बजरंग चौक से परसाभाठा चौक बालको रिंग रोड, कोरबा 4 लेन निर्माण कार्य, रेल्वे स्टेशन कोरबा से गौमाता चौक तक बायपास मार्ग का निर्माण, एसपी ऑफिस से रजगामार बीटी रोड निर्माण कार्य, नॉनबिर्रा रामपुर बेहरचवा 27 किलोमीटर का उन्नयन के कार्य की स्वीकृति मिली है। इन स्थानों पर अंडरब्रिज की स्वीकृति     बजट में जिले के कई मार्गो पर रेल्वे क्रासिंग में अंडर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है की शहर के संजय नगर रेल्वे क्रासिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण अब प्रारम्भ हो चुका है। कोरबा–गेवरा रेल लाइन के बालपुर रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के मड़वारानी रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के पताडी पर आरयूबी के निर्माण की स्वीकृति मिली है। शहर के इन बड़े नालों की मिली स्वीकृति    शहर के चार प्रमुख नालों के निर्माण के लिए नगरीय निकाय अधोसंरचना विकास के तहत स्वीकृति मिली है। इसमें पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाला 2 करोड़, वार्ड क्रमांक 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाला निर्माण 2 करोड़, मेनन शॉप से जिला अस्पताल के सामने आरसीसी नाला 2 करोड़, दर्री जोन पीएमवाय साइट से लाटा तालाब आरसीसी नाला निर्माण 2 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन पुल–पुलियों के निर्माण की मिली स्वीकृति कोरबा–रानीरोड–सर्वमंगला मंदिर के मध्य हसदेव नदी पर रपटा कम लो लेवल पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बालको उरगा रिंगरोड पर ढेगूरनाला पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बेलाकछर से रोगबहरी मार्ग पर सारबहरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बड़गाँव नवापारा मार्ग पर चोरनई नदी में उच्च स्तरीय पुल समेत कुल 17 पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। कोरबा शहर में बनेगा 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ का निर्माण     कोरबा शहर में 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति मिली है। सीएसईबी चौक से जैन चौक–तानसेन चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ का निर्माण होगा। वीआईपी मार्ग पर वाहनों के दबाव को देखते हुए इस मार्ग का कायाकल्प किया जायगा। बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की मिली स्वीकृति    कोरबा जिला के दूसरे सबसे बड़े नगरीय निकाय बांकीमोंगरा नगर पालिका में पेयजल की समस्या लंबे समय से है। बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इन शासकीय दफ़्तरो का होगा कायाकल्प   रजगामार चौकी, दर्री सीएसपी कार्यलय का उन्नयन, राजपत्रित ट्रांजिट ओर अराजपत्रित ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण, कोरबा तहसील को मॉडल तहसील भवन का निर्माण होगा। उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, शहर से लेकर गांव की रफ़्तार होगी तेज     उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बजट में स्वीकृति के लिए सभी विभाग नगर निगम, पीडब्लूडी, सेतु निगम, जल संसाधन विभाग के अलग अलग विकास कार्यों का प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया था। मंत्री देवांगन के प्रयासों से कार्यों को बजट में स्वीकृति मिली है। मंत्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर में बीते एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली थी, जिसके बहुत से कार्य पूर्ण हो चुके है, कुछ निर्माणाधीन है, कुछ कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।

थाना टिकरापारा नया बस स्टैण्ड के पास प्रतिबंधित नशीली सीरप के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ

टिकरापारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही कर लगभग 50,000/-रूपये। की नशीली सिरप आरोपियों से जप्त की।   एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सीरप रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है।      पुलिस ने अपनी कार्यवाही में पाया कि आरोपियों के पास  प्रतिबंधित नशीली सिरप ’’कोडीन एवं वनरैक्स’’ रखी है। जब पुलिस ने  दोनो आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सीरप रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई पर आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने किया गया     जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 105 नग प्रतिबंधित नशीली सीरप कोडीन एवं वनरैक्स जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 181/25 धारा 21(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।     प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी के नाम मो शमसाद एवं  वसीम जाफर  है। इस कार्यवाही में  टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय एवं  टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। श्रीमती राजवाड़े ने आह्वान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी पढ़ने और आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं। महिलाओं को विकास के समान अवसर मिलने से ही हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

रायपुर : बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर CG चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट

रायपुर बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने और 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ करने की घोषणा की है। अमर परवानी ने कहा कि ई -वे बिल की लिमिट पचास हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने से बड़ी संख्या में व्यापारियों को राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे व्यापारियों के वेट टैक्स में आउट स्टैंडिंग पच्चीस हजार रुपए तक की राशि माफ करने की घोषणा से पूरे प्रदेश में 66 हजार व्यापारियों को फायदा होगा। इन घोषणाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। राज्य सरकार की नीतियों से व्यापार -व्यवसाय के लिए प्रदेश में उत्साहजनक वातावरण बना है। इस अवसर पर सर्वसुरेन्द्र सिंह, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, जीतू दोशी और प्रीतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग 70 लाख  माताओं और बहनों को प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार को आगे बढ़ा सकें। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें  कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल हेतु 79 करोड़ का प्रावधान है।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। इन समूहों की महिलाएँ आज कृषि, उद्यमिता, कुटीर उद्योग और सहकारिता क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए  समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।

शराब घोटाला मामला : एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पासपोर्ट ED के पास जमा कर हर हफ्ते देनी होगी हाजरी

रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में आरोपी एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. एपी त्रिपाठी को अपना पासपोर्ट ED के अधिकारियों के पास जमा करना होगा और हर सप्ताह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा. बता दें कि पूर्व आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को मई 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था. क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ? दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है. ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे . आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है.

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा  देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में  सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े से उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा भी की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं पोषण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। जिससे राज्य हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet