LATEST NEWS

राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, गृह मंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बोले – कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर देना चाहिए ध्यान

रायपुर राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं. पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे. चुनाव आयोग बताएगा. सरकार की तैयारी पूरी है. उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए. वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया. लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है. प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है. 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है.

राज्यपाल रमेन डेका से कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री नेताम ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय बोले – देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान

रायपुर हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ेे, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और माँ भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय नागवशी समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती, वीर नारायण जैसे वीर सपूतों ने अपनी वीरता से देश को आजादी दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज की इन महान विभूतियों के गौरव को लोगों तक पहुंचाने एवं उनका मान बढ़ाने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में गुम इन शहीदों के योगदान को सामने लाने के लिए  नवा रायपुर में जनजातीय योद्धाओं को समर्पित स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी जन नायकों द्वारा लड़े गए 13 महान संग्रामों का वर्णन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर घुघरी में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख, खड़ा नाला में पुल निर्माण, ढ़ोड़की में व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं बगीचा में एक करोड़ रुपये की लागत से मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नागवंशी समाज की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए घुघरी में उनकी देवभूमि को संरक्षित करने हेतु सामुदायिक वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया। इसके साथ ही मात्रात्मक त्रुटि के कारण वंचित रह गए 40 बच्चों को मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने नागवंशी समाज के आराध्य भगवान महादेव-पार्वती एवं नाग देव की पूजा कर प्रदेश की जनता के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।          मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा ही जनजातीय कल्याण और उत्थान के लिए सर्वप्रथम आदिमजाति कल्याण विभाग का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के कल्याण हेतु बिजली, पानी, राशन वितरण, आवास, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है।       सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास को दुगुनी गति प्रदान की गई है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए हमारे जनजातीय समाज के मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार राय, नागवंशी समाज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक  उपस्थित थे।

जिले में अब तक 3551 किसानों द्वारा किया गया 342.677 हेक्टेयर रकबा समर्पण

गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उसी का बिक्री करने और शेष रकबा समर्पण करने की अपील पर जिले में अब तक 13 समितियों में 3551 किसानों द्वारा कुल 342.677 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गौरेला के 483 किसानों द्वारा 56.482000 हेक्टेयर, भर्रीडांड़ समिति के 434 किसानों द्वारा 18.621000 हेक्टेयर, धनौली समिति के 418 किसानों द्वारा 21.003000 हेक्टेयर, मरवाही समिति के 324 किसानों द्वारा 58.374000 हेक्टेयर, नवागांव पेण्ड्रा समिति के 323 किसानों द्वारा 36.971000 हेक्टेयर, मेढू़का समिति के 286 किसानों द्वारा 6.994000 हेक्टेयर, सिवनी समिति के 278 किसानों द्वारा 26.203000 हेक्टेयर, खोडरी समिति के 251 किसानों द्वारा 52.999000 हेक्टेयर, कोडगार समिति के 236 किसानों द्वारा 19.306000 हेक्टेयर, पेण्ड्रा समिति के 224 किसानों द्वारा 11.799000, लालपुर समिति के 109 किसानों द्वारा 4.737000, देवरीकला समिति के 91 किसानों द्वारा 20.812000 और लरकेनी समिति के 94 किसानों द्वारा 8.376000 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

दुष्कर्म पीड़िता ने केस खत्म करने मांगे 1 करोड़, पुलिस ने पीड़िता सहित दोस्तों को किया गिरफ्तार

सरगुजा सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया. इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी व्यापारी के जीजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रेप केस में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उन्हें संपर्क करके केस को खत्म करने 1 करोड़ रुपए की मांग की है और सौदा 61 लाख में तय किया गया है. संतोष विश्वकर्मा ने इसमें से 21 लाख रुपए की टोकन मनी की मांग रखी है. पीड़िता के दोस्त ने यह आश्वासन दिया है कि पैसे मिलते ही दुष्कर्म मामले में पीड़िता आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाह देगी, जिससे आरोपी विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा. दुष्कर्म आरोपी विनोद केडिया के जीजा ने पुलिस को बताया कि पहली किश्त में 5 लाख रुपए अंबिकापुर कोर्ट के पीछे दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त को दे दिया गया. इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता भी वहां मौजूद थी. वहीं दूसरी किस्त के लिये उन्हे 25 दिसंबर को अनन्या होटल के पास बुलाया है. इस पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा है. सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मामले में 10 लाख रुपए सहित एक कार और 1 स्कूटी के अलावा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. युवती के अलावा पुलिस ने मौके से सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेन्द्रगढ़ के वार्ड 04 निवासी कमलेश देवांगन, मनेन्द्रगढ़ के महोरपारा निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

रायपुर में तकनीकी काम के चलते 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को किया रद

रायपुर रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी। रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी। रायपुर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर। रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।     रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।     डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर 27, 28 दिसंबर।     सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।     कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 27, 28 दिसंबर, रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।  

जगदलपुर में रफ्तार का कहर, 20 माह में अब तक 389 लोगों की गई जान

जगदलपुर जगदलपुर में रफ्तार में वाहनों को दौड़ाना, शराब का नशा, लापरवाही के चलते 20 माह में अब तक 389 लोगों की जान चली गई है। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही हाईवे पर शराब पीकर वाहन ना चलाने की बात कही जाती है, जबकि चारपहिया वाहनों में तेज रफ्तार से गाना बजाने के साथ ही कई बार बिना इंडिकेटर दिखाए भी वाहनों को मोड़ दिया जाता है, जिसके कारण घटनाएं बढ़ रही हैं। बात करे अगर वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की इन 10 माह में 400 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 205 लोगों ने अपनी जान गवाईं है, वहीं 270 लोग घायल भी हुए। वहीं बात करे अगर वर्ष 2024 की तो इन 10 माह में 406 दुर्घटना हुई है, जिसमें 184 की मौत व 319 घायल हुए हैं। अब तक की बड़ी घटना चांदामेटा से कोलेग साप्ताहिक बाजार जाने के दौरान एक वाहन पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 45 लोग घायल हो गए थे। और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दो युवको ने तोड़ा दम गुरुवार की सुबह एक कार चालक ने मिचनार से लौट रहे एक स्कूटी सवार को ठोकर मार दी, इस घटना में दोनों युवक की मौत हो गई थी। रफ्तार बन रही बड़ी वजह देखा जाए तो हाइवे में ज्यादातर लोग अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगाते हैं। जिनके कारण ये हादसे होते हैं। बात करे अगर तो कुछ वर्ष पहले एक तेज रफ्तार यात्री बस ने अपनी साइड की जगह गलत साइड ले जाकर कार में टक्कर मारी थी। जिसमें दो दोस्तों की आसना के आगे मौत हो गई थी। करपावंड में हादसा बीते माह की रात को ओड़िसा में रहने वाले मजदूरों को लेकर ओड़िसा की पिकअप वाहन में मजदूरों को लेकर करपावंड काम कराने के लिए लाया गया था। जहां हुए सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक घायल हुए। जब खराब ट्रक से टकराई यात्री बस बीजापुर से निकली यात्री बस केशकाल के पास खराब खड़ी बस से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हुए। घटना के बाद केशकाल पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दो ट्रकों में हुई भिड़ंत कोंडागांव के सिंघनपुर में दो ट्रकों में सोमवार को भिड़ंत हुई। यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक फंस गए थे। जिन्हें घंटो की मशक्कत के बाद निकाला गया। इस हादसे में जहां एक चालक की मौत हो गई, वहीं, दूसरा घायल हो गया था। उजड़ा पूरा परिवार शहर के आमागुड़ा चौक की बात करें तो बस्तर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्ष के त्रिनाथ ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के 2 दिन के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। तीन लोगों की हुई मौत बीते माह के गुरुवार किरंदुल से मरीज लेकर आ रही एक एम्बुलेंस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।  

कोरबा में मोबाइल दुकान बंद कर निकले युवक का मिला शव, फैली सनसनी

कोरबा मोबाइल दुकान बंद कर निकले युवक का शुक्रवार सुबह शव मिला है। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। उसका शव लाश सिल्ली मोड़, पाली के पास मिला। पाली क्षेत्र के निरधी गांव में रहने वाला 30 वर्षीय विनय कश्यप का रतनपुर हाई स्कूल चौक में ए वी मोबाइल नाम से दुकान है। वह अपने पार्टनर के साथ यह दुकान संचालित करता था और रोज मोटरसाइकिल से आना जाना करता था। हर दिन की तरह गुरुवार रात भी करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद विनय अपने गांव निरधी के लिए निकला, लेकिन रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उसे फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्तों और पार्टनर को फोन लगाकर उसके बारे में पूछा। सभी ने विनय कश्यप को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इन लोगों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन विनय का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लोगों ने सिल्ली मोड़ के पास उसका शव देखा, उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। पास ही में उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। विनय कश्यप के शव के पास उसकी बाइक पड़ी हुई थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले उसका गांव में ही किसी के साथ झगड़ा हुआ था। वर्तमान में ऐसा कोई विवाद नहीं था। विनय कश्यप की मौत कैसे हुई, क्या यह दुर्घटना है या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद, 2 मंत्री पद के लिए 6 दावेदार, साय कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकता है मौका

रायपुर  छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने हाल ही में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि, मंत्रिमंडल विस्तार तो होना ही है, जब तक होता नहीं इंतजार करना होगा। इसके बाद से यह माना जा रहा था कि मंत्रीमंडल विस्तार फिलहाल टल सकता है, लेकिन अब यह खबरें आ रही हैं कि ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के बाद कभी भी मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, 30 दिसंबर से पहले प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है, और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रीमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर से चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो सकती है, इसलिए इस माह के अंत तक मंत्रीमंडल विस्तार संभव है। इसके साथ ही, मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। दरअसल,  30 दिसम्बर से पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है. भाजपा की बैठक में एकराय से जिला अध्यक्षों के नाम पर मुंहर लग जाएगी. इसके ठीक बाद कभी भी सीएम साय के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है. हालांकि, 31 दिसंबर को चुनाव का आचार संहिता लग सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक छत्तीसगढ़ सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. इन नामों की चर्चा तेज मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ कुल मंत्री पद हरियाणा की तरह 13 के बजाय 14 हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार में 2 के बजाय 3 विधायकों को जगह मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमडंल विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. भाजपा के भीतरखाने से खबर आ रही है कि मंत्री पद के लिए अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, गजेंद्र यादव, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर में से किन्हीं 3 को मंत्री बनाये जाने की चर्चा सबसे ज्यादा है. बता दें कि किरण सिंहदेव अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. किरण सिंहदेव मंत्री बनते हैं तो शिवरतन शर्मा और अनुराग सिंहदेव में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के लिये सौरभ सिंह का नाम भी रेस में बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही  प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा. मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन के बाद विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी, इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था. ऐसे में कुल मिलाकर मंत्रियों की संख्या 12 हो गई थी. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है. ऐसे में एक पद खाली था. एक पद खाली चल रहा था. वहीं, साय कैबिनेट में शामिल बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.  ऐसे में दो मंत्रियों की जगह खाली है. हालांकि, चर्चा है की हरियारण की तरह ही यहां मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकता है. ऐसे में 2 की बजाय 3 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इन नेताओं के नाम पर हो रही चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री के साथ कुल मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकती है, जैसे कि हरियाणा में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक 2 के बजाय 3 विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमर अग्रवाल (Amar Agarwal), किरण सिंहदेव (Kiran Singh Deo), गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav), राजेश मूणत (Rajesh Munat) और अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) के नाम मंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। किरण सिंहदेव वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, अगर मंत्री बनते हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए शिवरतन शर्मा (Shivratan Sharma) और अनुराग सिंहदेव (Anurag Singh Deo) में से किसी एक को नामित किया जा सकता है। सौरभ सिंह का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। साय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 9 विधायकों को शामिल किया था, जिससे कुल मंत्रियों की संख्या 12 हो गई थी। छत्तीसगढ़ में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है, ऐसे में एक पद खाली था। बता दें कि, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से अब दो पद खाली हैं। अब चर्चा है कि हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकती है, जिससे तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बाधित, 20 किमी तक गाड़ियों की कतार

कवर्धा चिल्फी घाटी में एक बार फिर से लंबा जाम लग गया है. यहां ट्रक खराब होने से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है. 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे गाड़ियों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानाकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रक खराब हुई है. ट्रक खराब होने के कारण बड़े और भारी वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को रोक दिया है. 12 घंटे के बाद भी नहीं खुला जाम गुरुवार रात 10 बजे से जाम लगा हुआ है. 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी जाम नहीं खुल पाया है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को घाट से पहले ही रोक दिया है, जिसके चलते वन-वे खुला है. किसी तरह से छोटी गाड़ियां और यात्री बस को निकालने की कोशिश जारी है. दोनो तरफ करीब 20 किलोमीटर तक बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है‌. चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि गुरुवार रात में तीन अलग अलग जगहों पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया. पुलिस की टीम ने पूरी रात ड्यूटी देकर छोटे वाहनों के लिए बमुश्किल रास्ता बनाया भारी वाहनों को रास्ते से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही जाम खत्म हो जाएगा. रायपुर से जबलपुर जाने का एकलौता मार्ग चिल्फी घाटी में आए दिन जाम की स्थिति बन रहती है, जिससे लोग परेशान होते हैं. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए नेशनल हाईवे 30 एकलौता रास्ता है. जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुरानी वाहनों के ओवरलोड होने के कारण घाट चढ़ने के दौरान गाड़ी खराबी हो जाती है. सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अन्य बड़ा वाहन गुजर नहीं पाते हैं. घाट के एक तरफ ऊंचा पहाड़ और दूसरी ओर सैकड़ों फीट गहरी खाई के कारण यहां रिस्क लेने की कोई गुंजाइश नहीं होती. यही कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है.

राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है। उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। शोकसभा में राज्यपाल डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

151 किलों गांजा के साथ पूर्व विधायक के दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद  गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी. क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी. इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपए दिए थे. पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपी सूर्यकांत नाग को उड़ीसा के बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया. उसने गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की. साथ ही क्षमानिधी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है. पुराना अपराधी है सूर्यकांत नाग पुलिस के मुताबिक, सूर्यकांत नाग इससे पहले रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच जारी है. कांग्रेस ने किया था पार्टी से निष्काषित बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे. उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी, उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया. पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिया. उन्होंने करीब 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की और कांग्रेस विधायक बने. लेकिन 2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. हालांकि उन्होंने बगावत कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया और चुनाव लड़ा लेकिन वो बुरी तरह से हार गये. इसके बाद कांग्रेस से उन्हें निष्काषित कर दिया गया था.

CG का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप मनाया जाएगा : सीएम विष्णुदेव साय

जशपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नमन किया. मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा. इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है.उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहते थे. आज पूरे प्रदेश में उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी का मानना था कि छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा तो इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा. यहां के निवासियों और जनजातियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे. उनकी प्रगति को बल मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के स्वप्न को पूरा कर रही है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम राज्य सरकार कर रही है. 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है. महतारी वंदन योजना में 70 लाख माताओं-बहनों को हर माह एक हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है. रामलला दर्शन योजना के साथ अब तीर्थ यात्रा योजना भी जल्द शुरू की जाएगी. तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दी गई है.सीजीपीएससी घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. इसमें लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. इससे छात्रों का भरोसा सीजीपीएससी पर फिर से लौटा है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है. गुड गवर्नेंस के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है. बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है. राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान के लिए पूरे देश के साथ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के लोग उनके बहुत आभारी हैं. उन्होंने हमें छत्तीसगढ़ के रूप में एक अलग राज्य की सौगात दी. आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है. मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे हमने एक वर्ष में पूरे किए हैं. सीएम साय ने सराईटोली में अनेक विकास कार्यों की घोषणा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दृष्टि से फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की. इसके साथ ही कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल सुशासन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया. उन्होंने मछुआ सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा पे-केसीसी कार्ड के वितरण सहित अनेक हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं दिव्यांग बच्चों को निःशक्तजन छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया. उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से मां तारिणी स्व-सहायता समूह को 80 हजार रुपए एवं जय मां अम्बे स्व सहयता समूह को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया. इस अवसर पर कौशल्या देवी साय, रोहित साय, भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

सैरिब्रल पालसी हिप्स सर्विसेस छ. ग. एवं अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया गया

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी राहुल  वेंकट  के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे,जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 27.12.2024 को जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर मे सैरिब्रल पालसी हिप्स सर्विसेस छ. ग. & अंगदान जागरूकता पकार्यक्रम पर डी के एस हॉस्पिटल रायपुर से आये डॉ रमन श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक एवं डॉ हेमंत शर्मा ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, मितानिन को प्रशिक्षण दिया ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet