LATEST NEWS

किसानों के बैंक खाते में हेरा-फेरी पर कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी बैंक के दो कर्मचारी बर्खास्त और एक का डिमोशन

बिलासपुर। किसानों के बैंक खातों में लाखों रुपए की हेरा-फेरी करने सहित अन्य गड़बड़ियों पर जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा एक कर्मचारी का डिमोशन और 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है. सहकारी बैंक की स्टाफ उप समिति ने मिली शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की है. इसमें जूनियर क्लर्क हर्षिता पटेल व धर्मेंद्र साहू को बर्खास्त किया गया है. इसके अलावा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर रुचि पांडे का डिमोशन करने के साथ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर अनामिका साव, अनुपमा तिवारी व अशोक पटेल की दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है. जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नेहरू चौक बिलासपुर के खातेदार प्रार्थी रामकुमार कौशिक द्वारा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि इसके बचत खाता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 16.04.2020 से 16.05.2020 तक एटीएम के मध्यम से करीबन 5,57000.00 रुपए का आहरण कर लिया है. शिकायत जांच कर 24.06.2020 को अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 444/2020 धारा 420 भादवि कायम का विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बैंक के अन्य खातेदारों के भी खातों से पैसों का आहरण किया गया, जबकि उनके द्वारा एटीएम कार्ड के लिए एवं एटीएम कार्ड को एक्टिवेट कराने आवेदन नही दिया गया था, ना ही एटीएम कार्ड जिला सहकारी बैंक से प्राप्त किया गया था. जांच अधिकारी द्वारा कनिष्ठ लिपिक हर्षिता पटेल के विरुध्द आरोप के सिध्द पाये जाने और थाना सिविल लाइन के द्वारा विवेचना के संबंध में प्रस्तुत पत्र तथा उक्त पत्र में हर्षिता पटेल की स्वीकारोक्ति पर सेवा से पृथक करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इसके साथ एटीएम कार्ड से गड़बड़ी की राशि मय ब्याज सहित वसूली करने सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 64/84 के अंतर्गत सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए जाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया.

चाय बनाने पहुंची महिला के उड़े होश, छत्तीसगढ़-कोबरा में किचन में फन फैलाए बैठा था 5 फीट लंबा किंग कोबरा

कोरबा. शहर के मध्य पथरीपारा बस्ती के एक घर की रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. आज तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. सामने आए वीडियो में किंग कोबरा रसोई में गैस चुल्हे पर बैठा हुआ है. कोरबा को देखकर घर में हड़कंप मच गया. स्नेक रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. दरअसल, सांप गैस चूल्हे के लोहे से बुरी तरह फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला करने की स्थिति में था. हालांकि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका. ठंड से बचने घरों में घुसते है कोबरा सर्पमित्रो ने बताया कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं.

छत से नीचे फेंकने से हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी को पिटता देख बचाने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया. पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है.

जमीनी विवाद में फैसला न मानने पर हुक्का पानी बंद, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में एएसपी के गनमैन के परिवार को गांव से किया बहिष्कृत

खैरागढ़. जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था. मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद से गांव वालों ने डोमन वर्मा और उसके परिवार को बहिष्कार करने का फैसला कर दिया. दुकानदार सामान देने से करते है मना गांव से बहिष्कृत डोमन वर्मा का परिवार सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. उनकी पत्नी यमुना वर्मा ने बताया कि, “गांव वाले हमसे बात नहीं करते. तालाब पर नहाने जाते हैं, तो लोग मुंह फेर लेते हैं. गांव में भागवत हो रही है, लेकिन हमें बुलाया तक नहीं गया. जब दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो दुकानदार सामान देने से मना कर देता है. मेरे पति पुलिस में हैं, फिर भी उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है. गांव के लोग हम पर गंदे आरोप लगाते हैं. हम बहुत परेशान हैं और न्याय चाहते हैं.” मामले पर सरपंच और SDOP ने ये कहा… वहीं पूरे मामले में ग्राम पंचायत सेम्हरा की सरपंच लक्ष्मी बाई वर्मा ने कहा, “यह पंचायत का निर्णय नहीं है. यह दो पक्षों का आपसी विवाद है. गांव वाले नाराज हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है. पंचायत इसमें दोषी नहीं है.” जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी … वहीं खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले ने कहा, “हमें शिकायत मिली थी कि गांववालों ने एक परिवार को बहिष्कृत कर दिया है. जमीन विवाद के चलते यह मामला हुआ. दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब फिर से ऐसा हुआ है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.”

‘भारत रत्न अटल हम सभी के प्रेरणा स्रोत’, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में मनेगा नए साल का जश्न, ट्रेन और फ्लाइट्स में सीटें फुल

बिलासपुर सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब हैं। बीते कुछ वर्षों से धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों के कारण अयोध्या, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, उज्जैन महाकाल और जगन्नाथ पुरी जैसे तीर्थ स्थलों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है। ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। निजी टैक्सियों की भी भारी डिमांड है। देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में कदम रखने को सभी उत्साहित हैं। न्यायधानी बिलासपुर की ट्रैवल एजेंसियों ने इस बार 40 प्रतिशत तक बुकिंग में वृद्धि दर्ज की है। श्रद्धालु न केवल धार्मिक स्थलों पर आस्था का अनुभव करेंगे, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी इन पवित्र स्थलों पर करने की योजना बना चुके हैं। खासकर युवाओं और परिवारों में धार्मिक पर्यटन का उत्साह देखने लायक है। बिलासपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों और यात्रा विकल्पों ने यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा दी है। सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों पर निर्भर हैं। बिलासा एयरपोर्ट और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रमुख हवाई अड्डा है। ट्रैवल्स एजेंसियों की मानें तो हर साल दिसंबर से जनवरी के बीच पर्यटन स्थलों में 30-40 प्रतिशत तक भीड़ बढ़ जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों के मंदिर और पर्यटन स्थलों में जाना हर किसी का सपना होता है। 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है साईं ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक शरद पांडेय का कहना है कि इस बार धार्मिक पर्यटन की जबरदस्त मांग है। अयोध्या, वैष्णो देवी और रामेश्वरम के लिए 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। ट्रेन की सीटें भी लगभग फुल हैं। साल के ये 30 दिन सबसे खास ट्रेवल मैनेजर प्रिंस आनंद का कहना है कि दिसंबर और जनवरी के बीच ये 30 दिन सबसे खास होते हैं। हर साल सर्दियों की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। बिलासपुर से छूटने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। इन दिनों होटल मिलना आसान नहीं है। धर्मशाला या अन्य गेस्ट हाउस भी बुक हो चुके हैं। यह कहना है लोगों का     आनंददायक यात्रा होगी हम परिवार के साथ रामेश्वरम दर्शन करने जा रहे हैं। शीतकालीन छुट्टियों में यह यात्रा काफी आनंददायक होगी। काफी उत्साहित हूं। -दीक्षा मंडल, मोपका     धार्मिक यात्रा में सुकून विशाखापट्टनम में नरसिंह भगवान की यात्रा की योजना बनाई है। ट्रेन टिकट बुक हो चुका है। धार्मिक यात्रा में सुकून मिलता है। -सुदीप यादव, रेलकर्मी     जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं हर साल की तरह इस बार भी परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं। यह समय धार्मिक यात्रा के लिए सबसे अच्छा है। नए वर्ष की प्रतीक्षा है। -ऋषि मौर्य, बिजनेसमैन यात्रा के दौरान बरतें सावधानियां     यात्रा के दौरान आईडी प्रूफ और टिकट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी साथ रखें।     ट्रैफिक और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के समय से पहले घर से निकलें।     यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत की सभी दवाइयों को साथ रखें।     नकद राशि लेकर चलने के बजाय डिजिटल भुगतान का अधिक इस्तेमाल करें।     यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और अपना सामान सुरक्षित रखें। यह सामान जरूर साथ रखें     आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, टिकट की कॉपी।     कपड़े: मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के लिए छाता।     खाने-पीने का सामान: हल्के स्नैक्स, पानी की बोतल।     इलेक्ट्रानिक उपकरण: मोबाइल चार्जर, पावर बैंक।     स्वास्थ्य किट: जरूरी दवाइयां सैनिटाइजर, मास्क।  

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू, श्रमिकों के लिए राहत

बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक श्री भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही दिन लगभग 260 श्रमिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अनुसार, योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रम निरीक्षक मुकेश कुमार राठौर और अन्य अधिकारी एवं श्रमिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करेगी और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी। योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बना रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद और स्थिरता का प्रतीक है। यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देती है।

मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, छत्तीसगढ़-नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी

रायपुर। नवा रायपुर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वहां पर पूरी तरह से बसाहट हो सके। अब इसी तारतम्य में रायपुरवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में  200  एकड़ में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मेडिसिटी बनायी जायेगी। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान मिलेगी। इतना ही नहीं इसके लिये भूमि का भी चिंहाकन कर लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिकतम मेडिसिटी लगभग 200 एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है। इस प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5 हजार बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन ने इस परिकल्पित  मेडिसिटी प्रोजेक्ट को भविष्य में प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। मेडिसिटी की स्थापना के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के उपक्रम इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने समन्वय बैठक की है। इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किये जाने के लिये महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह सर्व सुविधायुक्त मेडिसिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। उक्त मेडिसिटी में कई अग्रणी मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला,  होटल तथा  वाणिज्यिक  एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर में एयरपोर्ट के निकट इस मेडिसिटी के विकास से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू

श्रमिकों के लिए राहत बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही दिन लगभग 260 श्रमिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अनुसार, योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रम निरीक्षक मुकेश कुमार राठौर और अन्य अधिकारी एवं श्रमिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करेगी और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी। योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बना रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद और स्थिरता का प्रतीक है। यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देती है।

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए  ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गाजे-बाजे के साथ स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे अंडमान और मणिपुर के जनजातीय खिलाड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल हैं। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहुंचने पर किए गए स्वागत पर खुशी जताई। स्पर्धा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। आयेंगे 33 राज्यों के खिलाड़ी वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। ये है व्यवस्था शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति कर रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री और प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रांताध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव डॉ. अनुराग जैन, रामनाथ कश्यप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

छह लोग पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लालच देने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पिछले 16 नवंबर 2024 से जारी है, वहीं भर्ती प्रक्रिया में कुछ दिन पूर्व गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले में लालबाग थाने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस आरक्षक पुरुष दो महिला आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल चैटिंग सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पूरी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ तकनीकी आधार और अन्य सबूत के आधार पर एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले में जांच जारी है। इसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और 20000 रुपये देकर नंबर बढ़ाने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल में भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है, लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस आरक्षक भर्ती निष्पक्ष तरीके से हो इसको लेकर लगातार कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

जंगल में ही पार्टी करते पांच लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ग्रामीणों ने हिरण का किया शिकार

जगदलपुर। बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करते हुए उसके 17 हिस्से कर के जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, विभाग ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है, इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल ही में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया था। मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हिरण के मास को पका कर पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मास को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे, जंगल मे टीम ने  दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए तो कुछ ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं, 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद कांगेर वेल्ली नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है।

पेट्रोल भरी बोतल फेंकने से युवक घायल, छत्तीसगढ़-भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला

बेमेतरा। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू पर सोमवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो बाल-बाल बच गए। अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका, गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी। हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। बता दें कि विधायक दीपेश साहू जिला मुख्यालय से सात किमी दूर चारभांठा गांव गए थे। यहां वे गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका लेकिन निशाना चूक गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजन समिति के खेलुलाल टंडन ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे गांव में पहली बार हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet