LATEST NEWS

सरकारी अस्पताल में लड़खड़ाते मिला डॉक्टर, आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सूरजपुर शराबी शिक्षक के बाद अब छत्तीसगढ़ में नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का मामला सामने आया है। सूरजपुर के शासकीय मातृत्व और शिशु अस्पताल में तैनात डॉ. अनीष नशे की हालत में पाए गए। डॉक्टर की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इस कारण कई महिलाओं और बच्चों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और करीब 85 बच्चे भर्ती हैं, जिनकी जिम्मेदारी डॉक्टर पर है। इस बीच, भिलाई से खबर है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर- 9 स्थित अस्पताल में भर्ती एक मरीज के स्वजनों ने विगत दिनों अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोहे के टेबल को नर्सिंग स्टेशन में ले जाकर फेंक दिया। टेबल फेंकने से अस्पताल की अटेंडेंट व नर्स और सफाई कर्मियों को चोटें आई है। इस मामले में प्रबंधन द्वारा हंगामा मचाने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने से अस्पताल के कर्मचारियों में नाराजगी है। संयंत्र के सबसे बड़े अस्पताल सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई के बी-1 वार्ड के बेड नंबर तीन में भर्ती मरीज ललिता बाई(53) के स्वजनों ने 13 दिसंबर की रात पाली में अस्पताल में खूब हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि मरीज के स्वजनों ने डॉक्टर को बुलाया था। चूंकि उस दिन आपातकालीन ड्यूटी नहीं रहती है, इसलिए जो डॉक्टर वार्ड में थे, वे दूसरे वार्ड में मरीज को देखने गए थे। इस दौरान बी-1 वार्ड में भर्ती मरीज के स्वजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इनके द्वारा वार्ड में मरीज के बिस्तर के पास रखे लोहे के टेबल को नर्सिंग स्टेशन में ले जाकर फेंक दिया गया। इससे वहां बैठी अटेंडेट गुंजन के सिर में काफी चोंटे आई है। इसके अलावा प्रशिक्षु नर्स दीपाली वर्मा और सफाई कर्मी उमा देवी को भी चोटें आई है। इन्हें तत्काल केजुअल्टी ले जाया गया, लेकिन पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा हंगामा करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग के चार अधिकारियों को दी पदोन्नति, नवीन पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. शासन की ओर से जारी आदेश में चार अधिकारियों की पदोन्नति के साथ नवीन पदस्थापना की जानकारी दी गई है. जारी आदेश के अनुसार, विनिता वर्मा, जो वर्तमान में नगर पालिक निगम, भिलाई में कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नति के उपरांत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में पदस्थ किया गया है. दीपक कुमार खांडे, जो संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में कार्यरत थे, अब पदोन्नति के बाद नगर पालिक निगम, भिलाई में अपनी सेवाएं देंगे. जयंत सिन्हा, जो अब तक क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के उपरांत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में स्थानांतरित किया गया है. क्रांति अशोक कुमार, वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के बाद कार्यालय संयुक्त संचालक, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है.

बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

सरगुजा रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

टीवी की नागिन ने नीले समंदर में बढ़ाया कहर , सुरभि ज्योति शादी के बाद हनीमून के लिए गईं मालदीव

मुंबई सुरभि ज्योति का सोशल मीडिया उनके फैंस के लिए एक सौगात है। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो हर किसी की सांसें थम जाती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव की अपनी हालिया ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो शादी के बाद हनीमून पर गई हैं और वहां से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। क्लिक्स में सुरभि ज्योति ब्लैक स्विमसूट में सबसे हॉट लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में सुरभि एक पूल के किनारे खड़ी थीं, वहीं दूसरी सेल्फी में वो अपनी मिलियन-डॉलर वाली स्माइल दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक्सेसरीज़ नहीं पहना और अपने बालों को खुला रखा। कहने की जरूरत नहीं कि सुरभि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, ‘बहुत सारा टैन और खुश।’ फैंस ने की तारीफ तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद, सुरभि के फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस की तारीफ की। लोगों के अलावा, एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने भी उन्हें ‘सेक्सी’ कहा। सुरभि के हॉट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड, ब्लैक में किलिंग लुक। सुरभि ज्योति के शोज सुरभि ज्योति को कुबूल है, नागिन, इश्कबाज, तन्हाइयां और कोई लौट के आया है सहित कई टेलीविजन शो में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है। सुरभि ज्योति की शादी हाल ही में सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में एक खूबसूरत शादी की। आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी मौजूद थे। इससे पहले, सुरभि ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ लिखा था- लव सील्ड फॉरएवर।

छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़का रात का पारा, राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में हुई वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. राजधानी समेत कई शहरों में बढ़ी ठंड  मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर के नजदीकी माना क्षेत्र में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है. इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में पारा 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 4.0 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालांकि इस दौरान कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. राज्य में अब तक सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है. बदलेगा मौसम का मिजाज  मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसका असर और अधिक बढ़ सकता है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम  रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. ऐसे में, प्रदेशवासियों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

‘भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता हैः डॉ सीमा मिश्रा’, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के नवीन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान

सूरजपुर. “सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है, सीखा हुआ ज्ञान अनुभव जन्य होता है और अनुभवातीत तथ्य ही जीवन पर्यंत स्थायी स्मृति का भाग हो जाता है ׀ प्रकृति की ओर लौटने पर ही मनुष्य को तोष प्राप्त होता है और हम वास्तविक आदर्श नागरिक का दर्जा प्राप्त करते हैं। सीखना और सिखाना ही जीवन है, जीवन का सौन्दर्य है। भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता है, अनुशासित करता है” होली क्रॉस विमेंस कॉलेज अंबिकापुर की भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा मिश्रा ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की छात्राओं के समक्ष उक्ताशय के विचार व्यक्त किये। कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू ने भूगोल विषय को अन्तः अनुशासनिक विषय निरुपित करते हुए अपने जीवनानुभव को सभा में साझा किया । विभागाध्यक्ष-भूगोल संदीप कुमार सोनी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया  ׀ व्याख्यान का सफल संचालन वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय पाण्डेय ने किया ׀ उल्लेखनीय है कि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूगोल विषय में अधिगम की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ׀ इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

किसानों को हो रही गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी समितियों का निरीक्षण

बिलासपुर. किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले कुल 112.2 क्विंटल गेंहू एवं चना बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया।

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में किसान सम्मेलन, सुशासन और महतारी वंदन कार्यक्रम की करें तैयारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही. साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 21 दिसम्बर को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर किसान सम्मेलन आयोजित करने, 23 दिसम्बर को विधानसभा मुख्यालय मरवाही में महतारी वंदन कार्यक्रम और 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रत्येक अटल चौक पर सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में सभी जिला अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जनसमस्याओं, जनशिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्रता रखने वाले सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लें और तत्काल निराकृत करें। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों का नियमित रूप से भ्रमण करने और सही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लासटिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना, ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के समूहों एवं संकुल संगठनों को प्रदाय चक्रीय निधि (आरएफ) एवं सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) की प्रगति में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम-जनमन योजना की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन पीएम आवासों को शीघ्र पूर्ण करने, पूर्ण हो चुके आवासों में गृह प्रवेश कराने, नल जल कनेक्शन, सड़क सम्पर्क, आयुष्मान कार्ड सहित योजना से सम्बद्ध सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों का वितरण, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अभिलेख दुरूस्त करने, राजस्व नक्शों में सुधार के लंबित प्रकरणों का निराकरण, वनाधिकार पट्टों का डिजिटलाईजेशन एवं अभिलेख दुरूस्ती, पीडीएस बचत स्टॉक का सत्यापन, शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शत प्रतिशत ई-केवाईसी, राशन कार्ड नवीनीकरण तथा नवीनीकृत राशन कार्डों के वितरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति, अटल पेंशन, सुरक्षा बीमा, जनधन खाता आदि योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने कहा। उन्होंने पेंशन प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करने, उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों का जवाब समय में प्रस्तुत करने, अनुकंपा नियुक्ति, विभागीय जांच की कार्रवाई समय-सीमा में सुनिश्चित करने और अन्तर्विभागीय समन्वय के प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए तीनों मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आम लोगों को ठंड से राहत दिलाने चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

4100 लोगों ने अब तक लिया लाभ, छत्तीसगढ़-महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कराया प्रकृति परीक्षण

महासमुंद. संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार व जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में देश का प्रकृति परीक्षण’ अभियान प्रभावी ढंग से 26 नवम्बर 2024 से चल रहा है। यह अभियान 25 दिसम्बर 2024 तक राज्य सहित जिले में संचालित रहेगा। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वयं का प्रकृति परीक्षण करवाया। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है आप सभी लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए स्वयं की प्रकृति का जाँच करवाएं। जिला पंचायत कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन विभाग व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अब तक कार्यशाला व शिविर लगाकर प्रकृति परीक्षण किया जा चुका है। अब तक कुल 4100 से अधिक लोगों द्वारा जिले में प्रकृति परीक्षण करवाया जा चुका है। यह प्रकृति परीक्षण समस्त आयुष की संस्थाओं व निजी प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी डिजिटल ऐप के माध्यम से इसका आंकलन किया जा रहा है। एंड्रॉयड मोबाइल सेट लेकर गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। प्रकृति परीक्षण ऐप एन सी आई एस एम को डाउनलोड करके अपने एक मोबाईल नम्बर को प्रविष्ट करें जिस पर ओ टी पी आएगा। ओ टी पी को प्रविष्ट करने के उपरांत सिटीजन कॉलम में कुछ व्यक्तिगत जानकारियों को प्रविष्ट करना होता है। अंततः एक क्यू आर कोड जनरेट होगा जिसे आयुष चिकित्सक स्कैन करके प्रश्नावली में अंकित प्रश्नों को पूछकर व व्यक्ति को देखकर उस व्यक्ति का प्रकृति निर्धारित करते हैं। आयुर्वेद में प्रकृति का सिद्धांत यह बताता है कि किसी भी मनुष्य के प्रकृति का निर्धारण उसके गर्भ में रहने के दौरान ही हो जाता है। सात प्रकार के दैहिक/शारीरिक प्रकृतियों का वर्णन आयुर्वेद में मिलता है। त्रिदोष ( वात, पित्त व कफ) शारीरिक प्रकृतियों का निर्माण करते हैं। वातज, पित्तज, कफज, कफ पित्तज, कफवात, वात पैत्तिक व त्रिदोषज कुल सात शारीरिक प्रकृतियों का निर्माण होता है। तीनों दोषों के मिलने से समधातुज प्रकृति का निर्माण होता है जो कि सर्वश्रेष्ठ होती है। आयुर्वेद में वर्णित चरक का सिद्धांत कहता है कि ऐसे भाव या कारण जो सामान्य होते हैं वे वृद्धि का कारण हैं और ऐसे भाव या कारण जो विशेष या भिन्न होते हैं वे क्षय या ह्रास का कारण होते हैं। इस प्रकार यदि व्यक्ति अपने प्रकृति के बारे में जान जाएगा तो उसे यह भी ज्ञात हो जाएगा कि वह क्या खाएं व क्या ग्रहण न करे। इस प्रकार हम यह समझ सकते हैं कि हमारे लिए स्वयं की प्रकृति का ज्ञान होना कितना आवश्यक होता है। शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश दूबे प्रकृति परीक्षण के महत्व को बताया कि मनुष्य की प्रकृति आजीवन नहीं बदलती है। मनुष्य के शरीर का निर्माण पंचमहाभूतों (आकाश, वायु, अग्नि, जल व पृथ्वी) से हुआ है व मनुष्य की दोषिक प्रकृति इन्हीं पंचमहाभूतों का हमारे शरीर में प्रतिनिधित्व करती हैं। मानव शरीर व सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड पांच महाभूतों से मिलकर निर्मित हुआ है।

तेज रफ्तार बस टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुसी, एक बच्ची समेत दो घायल

गरियाबंद जिले में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस दुर्घटना का शिकार हो गई. यात्री बस ने तेज रफ्तार में टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुसी गई है. बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए हैं. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घायलों को शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. घटना राजिम महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव की है. जानकारी के अनुसार, थानूजा ट्रांसपोर्ट की सी जी 06 डी 9554 क्रमांक बस आज दोपहर राजिम-महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव के एक घर में जा घुसी. यात्री बस में 12 से अधिक लोग सवार थे. बस यात्रियों को लेकर महासमुन्द से छुरा जा रही थी. इस दौरान ड्राइवर रवि साहू ने जब तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित हो गई और छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई. जिससे बस सवार यात्रियों में हड़कंप मंच गया. घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इसमें एक बच्ची और महिला शामिल हैं. घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

‘बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता’, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। श्री साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

पेंच टाइगर रिजर्व में चार से पांच दिन पुराना नर बाघ का मिला शव

सिवनी मध्य प्रदेश में सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में 4 वर्ष आयु के नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पेंच प्रबंधन जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि, शव चार से पांच दिन पुराना है। शुरुआती जांच में बाघ से इलाके के लिए हुए संघर्ष में घायल होने के बाद बाघ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम खामरीट बीट के कक्ष क्रमांक 630 में 4 वर्ष के नर बाघ का शव गश्ती दल को मिला है। घटना की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बाघ का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना है। वहीं टीम को बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। साथ ही बाघ के शरीर में घाव के निशान भी मिले हैं। जिसे देख ऐसा लगता है जैसे मानो अन्य बाघ से टेरिटरी के लिए हुए संघर्ष में घायल होने के बाद बाघ की मौत हुई हो। फिलहाल पेंच प्रबंधन ने बाघ के शव की पीएम रिपोर्ट के अनुसार जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद भी सामने आएगा कि बाघ की मौके किस कारण से हुई।

कोरोना संक्रमण से पैरोल, प्रदेशभर की जेलों से लापता हैं 70 बंदी

रायपुर रायपुर सेंट्रल जेल से सात ऐसे बंदी हैं, जो पैरोल पर छूटने के बाद वापस नहीं लौटे। एक बंदी दिसंबर 2002 से गायब हैं। इनमें अधिकतर बंदी हत्या के प्रकरण में जेल में बंद थे। जेल और पुलिस प्रशासन ने इन बंदियों की कई बार तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला। प्रदेशभर में ऐसे बंदियों की संख्या करीब 70 है। अब जेल प्रशासन इन बंदियों की वापसी की राह ताक रहा है। सूचना के अधिकार के तहत रायपुर जेल के वारंट अधिकारी ने सात बंदियों के पेरोल पर छोड़े जाने के बाद से नहीं लौटने की जानकारी दी है। इसके अनुसार हत्या के केस में बंद शिवकुमार उर्फ मुन्ना पांच दिसंबर 2002, गणेश देवांगन 23 जुलाई 2008, संजीत उर्फ सुजीत आठ सितंबर 2010, कृष्ण कुमार 31 अगस्त 2013, राजीव कुमार दो अप्रैल 2020, रूपेंद्र साहू 21 नवंबर 2022 और नरेंद्र श्रीवास 18 जनवरी 2024 से पेरोल पर जेल से छोड़े गए थे। हाई कोर्ट ने दिखाई सख्ती जेल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले महीने हाई कोर्ट में पैरोल पर गए कैदियों की वापसी न होने के मामले में मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डबल बेंच ने इस मुद्दे पर सख्ती दिखाई थी। मुख्य न्यायाधीश ने डीजीपी जेल से ताजा रिपोर्ट शपथ पत्र के जरिए पेश करने को कहा था। इसके बाद डीजी जेल की ओर से हाई कोर्ट को जानकारी दी गई कि प्रदेश के पांच सेंट्रल जेलों ने 83 कैदी पैरोल से नहीं लौटे थे, जिनमें 10 को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन की मृत्यु हो गई थी। अभी भी प्रदेश भर के जेलों से करीब 70 बंदी पैरोल से छूटने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। बिलासपुर जेल में भी 22 बंदी नहीं लौटे केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 बंदी लौटे ही नहीं। उनके स्वजन को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब बंदी नहीं लौटे, तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को फरार बंदियों की जानकारी दी है। प्रबंधन की मानें, तो थानों में उनके फरार होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। सजायाफ्ता बंदियों के वापस जेल नहीं पहुंचने पर जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बिलासपुर के जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर बंदियों को एक निर्धारित अवधि के बाद पैरोल के बाद वापस जेल लौटना होता है। अधिकांश बंदी लौट भी आते हैं। मगर, 22 बंदी ऐसे हैं जो जेल से बाहर तो निकले, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दी गई पैरोल कोरोना महामारी के दौरान फैलते संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने अच्छे चाल-चलन वाले बंदियों को पैरोल पर भेजा था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान पैरोल की अवधि कई बार बढ़ाई गई थी। नहीं लौटने वालों में इनकी ही संख्या अधिक है। छत्तीसगढ़ में कुल पांच सेंट्रल जेल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में हैं। इसके अलावा 12 जिला और 16 उप जेल हैं। केंद्रीय जेलों के अलावा इन जेलों में भी बंदियों को राहत दी गई थी। बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था। इनकी संख्या और वापसी की पुख्ता जानकारी नहीं है। जानकार बताते हैं कि अंतरिम जमानत पर जेल के बाहर गए ज्यादातर बंदियों ने कोर्ट से अपनी जमानत करवा ली है। ऐसे में इन बंदियों की निश्चित संख्या की जानकारी जेल प्रबंधन के पास भी नहीं है।

खुशहाल एक साल इवेंट आज 17 दिसंबर को मरीन ड्राइव में शाम 6.30 बजे से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करने जनसंपर्क विभाग द्वारा  मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, रायपुर में 17 दिसंबर को खुशहाल एक साल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे  से रात 9.30 बजे तक होगा जिसमें विभिन्न तरह की मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का आयोजन भी होगा। इसमें प्रत्येक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पूछे गए रोचक प्रश्नों का सही उत्तर देने पर तत्काल गिफ्ट/गिफ्ट वाउचर मौक़े पर ही दिया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet