LATEST NEWS

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना बनी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी

अम्बिकापुर, शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजनांतर्गत सरगुजा जिले में घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 213 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीयन किया है। इसके साथ ही 147 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 45 हितग्राहियों ने घरों में संयंत्र स्थापित करने फर्म का चयन किया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 से प्रभावशील है। यह स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते हैं। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रुपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट ीजजचरूध्ध्चउेनतलंहींतण्हवअण्पदध्  या चउेनतलंहींत मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

सुकमा. गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा है और बस्तर दौरे से पहले बस्तर भर में जवानों की मुस्तैदी देखने को मिल रही है जहां लगातार अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन जारी है और हर गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर बनी हुई है। इस बीच सुकमा जिले में कैम्प पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा में 09 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ (exclusive) के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ रखे थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की  रही है विषेष भूमिका। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 13.12.2024 को कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देख कर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 02 मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा उम्र 47 वर्ष निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03 कुंजाम भीमा पिता हुंगा उम्र 42 वर्ष निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 04. माड़वी कोसा पिता दुल्ला उम्र 32 वर्ष निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 05. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा उम्र 32 वर्ष निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 06. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 07. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा उम्र 45 वर्ष निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 08. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा उम्र 35 वर्ष निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, एवं अन्य व्यक्ति निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, का होना तथा कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से पास में रखे एक पीला स्लेटी रंग के गुलाब पटटी लगा नायलोन थैला में रखा लाल काला बिजली वायर करीब 07 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 04 मीटर, टिकली फटाका 02 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 03 नग, जिलेटिन राड 06 नग, माचिस 02 नग, 04 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया। विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर 14.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की विषेष भूमिका रही है।

आतंकवादियों को पहले बिरयानी खिलाते थे अब उल्टा लटकाकर सीधा कर रहे, छत्तीसगढ़-डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही छत्तीसगढ़ को महज 24 साल में ही पुलिस सशस्त्र बल का सर्वोच्च सम्मान पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की पुलिस की सफलता की वजह से मिला है। उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है। लौह पुरुष ने देश को एक करने के लिए बहुत सारे काम किया, लेकिन उनसे एक काम छूट गया था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करवाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के करकमलों से आज छत्तीसगढ़ को पुलिस को कलर अवार्ड मिला है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा करने के साथ ही उनके विश्वास की वजह से ही छत्तीसगढ़ में महज एक साल में ही नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में छह हजार कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। आज के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सफलता का नया इतिहास रचेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की वर्दी पर जब पुलिस कलर अवार्ड चमकेगा, तो हमें यह याद होना चाहिए कि यह सफलता हमें कितने जवानों की शहादत के बाद मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर सजेगा बल्कि हमारे गौरव का परिचायक भी बनेगा। शौर्य और साहस का प्रतीक भी बनेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1 साल के अंदर साहस और शौर्य के साथ नक्सलियों का खात्मा करने के लिए काम किया है। 1 साल के अंदर डबल इंजन की प्रभावी शक्ति की वजह से जवानों ने यह करके दिखाया है। नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें आवास और 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। सीएम ने 1 साल के अंदर राज्य सरकार की सभी उपलब्धियां का बखान किया।

अमित शाह ने घुड़सवार दस्ते के साथ ग्राउंड पहुंचकर ली सलामी, छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड

रायपुर. अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया। पुलिस प्लाटून की सलामी ली। महिला पुलिस बैंड ने इस दौरान मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां पर इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली हिंसा से पीड़ित और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे 24 घंटे के लिए बस्तर में रहेंगे इस दौरान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती या अबूझमाड़ में उनके रात बिताने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टी. बी. मरीजों के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदाय किए फुड बास्केट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्रों के माध्यम से 3 टी. बी. के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त फूड बास्केट प्रदाय किये। इस दौरान राज्यपाल डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल स्वयं निक्षय मित्र बनकर जिले के 10 टी. बी. मरीजों  की मदद करेंगे। टी बी मरीजों क़ो दिये जाने वाला फ़ूड बास्केट जिसकी लागत 500 रूपए होती है, जिसमे पौष्टिक खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके सेवन से मरीजों क़ो ताकत मिलती है और वे जल्दी ठीक हो पाते है। निक्षय मित्र के रूप में 6 माह या उससे अधिक समय के लिए बना जा सकता है । राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में  रेडक्रॉस को भी जोड़ने के निर्देश दिए।

जिले में नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव का वार्ड आरक्षण का कार्यवाही 17 एवं 19 दिसंबर को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। एमसीबी जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले की आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार निम्न प्रकार से आयोजित होगी। नगरपालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ की 22 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष एमसीबी में होगी। नगर निगम चिरमिरी की 40 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर निगम चिरमिरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत झगराखांड की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत झगराखांड के सभाकक्ष में होगी। नगर पंचायत नई लेदरी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत नई लेदरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत खोंगापानी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत खोंगापानी के सभाकक्ष में संपन्न होगी। नगर पंचायत जनकपुर की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रक्रिया नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सारिणी के तहत संपन्न की जाएगी। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति हेतु सूचना प्रकाशित की किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बोले- किसी भी सशस्त्र बल के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना बहुत गर्व का विषय

रायपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी सशस्त्र बल के लिए बहुत गर्व का विषय है और अपनी स्थापना के 25 साल की अल्पावधि में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने राष्ट्रपति का विश्वास जीतकर इस सम्मान को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने जुनून, वीरता और समर्पण के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक है। गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति के निशान से सम्मानित होना छत्तीसगढ़ पुलिस की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और जनता के प्रति लगाव का द्योतक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस विशिष्टता, प्रतिबद्धता, बहादुरी और समर्पण के साथ राज्य की जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नक्सलवाद मुक्त और नशामुक्त भारत अभियान, सार्वजनिक सुरक्षा औऱ नागरिकों के जीवन को सुलभ बनाने के अपने प्रयासों में छत्तीसगढ़ पुलिस हमेशा अग्रणी रही है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि सरदार साहब के अदम्य साहस और दृढ़ता ने ही इस देश को एक करने का काम किया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार साहब के अधूरे कामों को पूरा किया और धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कृतज्ञता के साथ सरदार साहब को श्रद्धांजलि दे रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि दशकों से चली आ रही छत्तीसगढ़ के गठन की मांग को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पूरा किया था। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों को भी नक्सलवाद से मुक्त कराने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस बहादुरी के साथ इस संकल्प की प्राप्ति की दिशा में बढ़ रही है और पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 287 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़ किया है, 1000 को गिरफ्तार किया है और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में 14 शीर्ष नक्सली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त नीति के कारण 4 दशकों में पहली बार नागरिकों और सुरक्षाबलों की मृत्यु का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है जिसके कारण सुरक्षाबलों की मृत्यु में पहले के 10 साल की तुलना में 73% और नागरिकों की मृत्यु में 70% की कमी आई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के कई काम हुए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि 1951 में सबसे पहला राष्ट्रपति का निशान भारतीय नौसेना को दिया गया था और आज इस निशान को पाने के लिए किसी भी सशस्त्र बल को 25 साल तक सेवा देनी होती है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति महोदया को भी छत्तीसगढ़ पुलिस की 25 साल की सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के संपूर्ण खात्मे के प्रति कटिबद्ध हैं। गृह मंत्री ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर विकास के रास्ते पर अग्रसर होने और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है जिसमें आत्मसमर्पण के बाद हर नक्सली के पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने संगठित अपराधों और नारकोटिक्स के खिलाफ भी दृढ़ता के साथ काम करते हुए बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक नारकोटिक्स के 1100 केस दर्ज किए गए हैं, 21 हज़ार किलोग्राम गांजा, 6 हज़ार किलोग्राम अफीम और लगभग 1 लाख 95 हज़ार नशीली दवाओं की गोलियों को ज़ब्त किया गया है और इन मामलों में 1400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि PITNDPS के उपयोग में भी छत्तीसगढ़ सबसे आगे रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर के संकल्प को सिद्ध करने में छत्तीसगढ़ पुलिस के हर जवान का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का भी बहुत बड़ा योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से कहा कि प्रेसिडेंट कलर मात्र एक अलंकरण नहीं है, बल्कि ये सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये निशान उन अनगिनत चुनौतियों की याद दिलाता है जिनका सामना दृढ़ता के साथ करना है। श्री शाह ने कहा कि प्रेसिडेंट कलर, अलंकरण के साथ-साथ एक दायित्व भी है और छत्तीसगढ़ पुलिस का हर जवान यह दायित्व निभाएगा और अपने कर्तव्य को निभाने में एक कदम भी पीछे नहीं हटेगा।

NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश, 19 दिसंबर को सभी जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. लगातार झूठे वादों से त्रस्त NHM कर्मचारी अपने व्यथा बताने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 19 दिसंबर को प्रेस के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस करने का फैसला लिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी द्वारा बताया गया कि कोरोना कॉल में इन कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया था, जो प्रदेश के आम जनता को आज भी मालूम हैं. उक्त कर्मचारियों द्वारा अपने जान को जोखिम में डाल कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन कर्मचारियों ने रात दिन काम करके प्रदेश की आम जनता की सेवा इलाज स्वास्थ्य व्यवस्था देखरेख लगन से किया था. कोरोना योद्धा द्वारा अपनी व्यथा समस्याओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 33 जिलों प्रेस कांफ्रेस कर अपनी व्यथा को फिर से आम जनता को बताएंगे. पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेजों में 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से अल्प वेतन एवं कम सुविधा के बावजूद प्रदेश के आम जनता को सेवा देते आ रहे हैं, एनएचएम संविदा कर्मचारियों के अच्छे कार्यों के कारण पुरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था गुणवत्ता में लगातार वृद्धि भी हो रहा है. अच्छे कार्यों के कारण इन अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक व्यवस्था पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है. कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन इतना काम है कि अपने परिवार के लालन-पालन दैनिक दिनचर्या की वस्तु खरीदने के लिए भी असमर्थ रहते हैं. खुद की जान को जोखिम में डालकर इन कर्मचारियों ने कोरोना कॉल प्रदेश की जनता की सेवा किया हैं जो आज भी आम जनता के दिलों में बसी हुई है. कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया के सामने इन कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं मिली है. कर्मचारी लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों को आवेदन देकर उन्हें अपना वादा याद दिलाते रहे हैं. बता दें कि पिछली सरकार के 31 दिन के आंदोलन में इन कर्मचारियों के मंच पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित अन्य प्रमुख नेता धरना स्थल पर आए थे और भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मामले के निराकरण करने की बात कही थी. इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है और पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 16 हजार से ज्यादा है.

जशपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक फरार

जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, ग्राम बुरजूडीह के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.

हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंद, युवती के दोनों पैर कुचले

धमतरी एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया. हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. पुलिस वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.

देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशान छत्तीसगढ़ पुलिस की 24 वर्षों की सेवा का सम्मान, यह गौरव हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है छत्तीसगढ़ रायपुर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित बेहद गरिमामय कार्यक्रम में राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान (पुलिस कलर्स अवार्ड-2024) सौंपा। यह देश के सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस की असाधारण सेवाओं, बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए राज्य को यह सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ यह सम्मान हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है, जिसने अपने गठन के मात्र 24 वर्षों में ही यह उपलब्धि हासिल की है। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि    राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स अवार्ड केवल एक सम्मान नहीं है, यह सेवा और कर्तव्य का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में जो साहस और प्रतिबद्धता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। छत्तीसगढ़ पुलिस देश के सर्वश्रेष्ठ और बहादुर पुलिस बलों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छत्तीसगढ़ और देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा हो जाएगा। श्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इसने न केवल कानून और व्यवस्था को बनाए रखा है, बल्कि जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स अवार्ड पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, उनका हौसला और मनोबल बढ़ाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जांबाज पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपना मेरे लिए भी गर्व की बात है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की पुलिस की कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता के प्रति लगाव का द्योतक है। छत्तीसगढ़ की पुलिस नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की तैयारी में है। यहां की पुलिस ने कानून-व्यवस्था और नक्सल मोर्च के साथ ही कोरोना महामारी में भी बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की। श्री शाह ने समारोह में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को आज उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद-370 को हटाकर और मजबूत किया है।          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के केवल 24 वर्षों में हमारे पुलिस बल को उनकी असाधारण सेवाओं और जनता के प्रति समर्पण के लिए मिला है। यह सम्मान न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने एंटी-नक्सल ऑपरेशनों में छत्तीसगढ़ पुलिस की सफलता पर कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था और विशेष प्रावधान सरकार द्वारा किए गए हैं। भारत सरकार की नीति के अनुरूप हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल ट्रांजिट कैम्प में रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें तीन साल तक 10 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर देने की व्यवस्था की गई है। उनके कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। श्री साय ने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत 5 लाख या उससे अधिक के इनामी माओवादी के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें आवास हेतु शहरी क्षेत्र में अधिकतम 4 डिसमिल जमीन या ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 1 हेक्टेयर कृषि भूमि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें सुरक्षित जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15,000 पक्के आवास स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किए गए ‘महिला थाना’, महिला हेल्प डेस्क और ‘अभिव्यक्ति’ ऐप जैसे प्रयास उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं। उप मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति निशान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, सेवा और कर्तव्यपरायणता का सशक्त प्रतीक है। राष्ट्रपति पुलिस निशान का यह अलंकरण न केवल पुलिस बल को गर्वित करता है, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। राज्य की पुलिस ने यह सिद्ध किया है कि वह दुर्जनों के लिए भय और सज्जनों के लिए सम्मान का पर्याय है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 नवम्बर 2000 को राज्य की स्थापना के बाद से पुलिस बल ने हर मोर्चे पर साहस और दृढ़ता का परिचय दिया है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों, पुनर्वास नीतियों और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस जनता की सेवा में हर समय तत्पर रही है। राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में परेड द्वारा मुख्य अतिथि श्री अमित शाह को सलामी दी गई। श्री शाह ने सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। महिला और पुरुष प्लाटून द्वारा मार्चपास्ट भी किया गया। मुख्य अतिथि श्री शाह ने धर्मगुरूओं द्वारा मंत्रोच्चार के बाद आकाश में तिरंगे गुब्बारों और शानदार आतिशबाजी के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस की 24 वर्षों के सफर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जवान … Read more

बीएसएफ का जवान आईईडी डिफ्यूज करते हुए हुआ घायल

कांकेर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को डिफ्यूज करते समय बीएसएफ का जवान घायल हो गया. घायल जवान का कैंप में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है. मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है. पानीडोबीर कैंप से बीएसएफ के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान हेटारकसा के पास नक्सलियों ने प्लांट कर रखा था, जिसे जवान डिफ्यूज करने में जुटा था. इस दौरान हादसा हो गया. घायल जवान को पानीडोबीर कैंप में प्राथमिक इलाज के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है.

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है.  मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. बीते दिन प्रदेश का मौसम ऐसा रहा: सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिरा, जो इस मौसम में सबसे कम था. वहीं, सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री और जशपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, विशेष रूप से आउटर वार्डों में यह व्यवस्था की गई है. शीतलहर का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. 17 दिसंबर को, खासकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है. बस्तर में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग में दिख सकता है. 17 और 18 दिसंबर की रात से बस्तर में बादल छाए रहेंगे और यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा जिले में रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 डिग्री और बीजापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो यहां के सबसे ठंडे इलाके हैं.

पिकनिक में डीजे चलाने के लिए 11 केवी लाइन से बिजली चोरी करते हुए डीजे संचालक पूरी तरह झुलसा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक 11KV लाइन की चपेट में आ गया. वह जिले के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर 11KV लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अन्य कई पर्यटक भी बाल-बाल बचे. जानकारी के मुताबिक, युवक DJ चलाने के लिए जनरेटर के बजाय मेन लाइन (11KV लाइन) से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया. घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

एक की मौत और पांच झुलसे, छत्तीसगढ़-रायपुर में पति ने घर में लगाई आग

रायपुर. इस वक्त की रायपुर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद एक की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस आगजनी के दौरान पुलिस महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इसे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। हादसे में पति की गंभीर रुप से जलने से उसकी मौत हो गई है। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है। बताया जाता है कि घरेलू विवाद पर में बी अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। संध्या किसी तरह जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुसी। इसके बाद पति राजा ने मकान के भीतर आग लगा दी। घटना खमतराई थाने क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति ने घर में आग लगा ली। पुलिस महिला को जैसे ही घर से बाहर निकाल रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग टीम के दो आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए। इसके साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं 40 वर्षीय पति राजा राव की आग में जलने से मौत हो गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर घुसकर मृत पति का शव बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet