LATEST NEWS

संघ प्रमुख का बयान: भूपेश बघेल बोले- संघ में जो अविवाहित लोग हैं उन्हें पहले विवाह करना चाहिए

रायपुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान से सिसायी बवाल मच गया है. संघ प्रमुख ने कहा है कि हिंदुओं को कम से कम 3 बच्चे पैदा करना चाहिए. इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि संघ में जो अविवाहित लोग हैं उन्हें पहले विवाह करना चाहिए. संघ प्रमुख तो बुजुर्ग हो गए हैं. वे शादी नहीं कर सकते हैं, लेकिन उन्हें संघ में अपील करनी चाहिए. हालांकि उनकी बात कही सुनी नहीं जा रही है. राजीव युवा मितान क्लब को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्म है. मितान क्लब के युवाओं से भूपेश बघेल के संवाद के बाद से बघेल भाजपा नेताओं और खासकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा के निशाने पर है. पंकज झा एक्स पर पोस्ट करते हुए बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से अलग अपनी टीम बनाने में लगे हैं. वे जोगी जी के रास्ते पर चल रहे हैं. अब इस मामले को लेकर बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. झा के बयान पर बघेल का पलटवार, कहा – बयान देने BJP में नेताओं की कमी भूपेश बघेल ने पंकज झा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन मीडिया सलाहकार हैं ? कहां के रहने वाला है ? सरकार छत्तीसगढ़ से चल रही है कि बिहार से ? क्या भाजपा में राजनीतिक बयान देने के लिए नेताओं की कमी हो गई है. वैसे भी भाजपा के कई बड़े नेता खाली बैठे हुए हैं. चाहे अजय चंद्राकर हो, चाहे धरम लाल कौशिक, य़ा फिर अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, नारायण चंदेल, प्रेम प्रकाश पाण्डेय. भाजपा के अंदर का आक्रोश किसी दिन जबरदस्त तरीके से फूटेगा. नाराजगी कांग्रेस में नहीं भाजपा संगठन में बढ़ गई है. ‘प्रदेश में फिर चारा घोटाला को अंजाम देने की तैयारी’ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़ा किया है. बघेल ने कहा कि रमन सरकार के समय भी पटेल गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष थे. उनके कार्यकाल में ही बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई थी. गौशालाओं में अनुदान घोटाला का आरोप लगा था. रमन सरकार ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा भी दिया था. अब फिर से उन्हें नियुक्ति दे दी गई है. क्या फिर से प्रदेश में चारा घोटाला को अंजाम देने की तैयारी है ? ‘किसानों से 21 क्विंटल धान नहीं खरीदना चाहती सरकार’ छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी जारी है. खरीदी के साथ ही सियासत भी जारी है. पक्ष और विपक्ष के बीच खरीदी की व्यवस्था पर वार और पलटवार भी चल रहा है. एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीदी की व्यवस्था पर सवाल उठाया है. बघेल ने कहा कि खरीदी का सिस्टम बहुत ही खराब है. न तो समय पर टोकन कट रहा है और न ही पर्याप्त टोकन मिल रहा है. खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी नहीं हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि सरकार किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदना ही नहीं चाहती.  

जगदलपुर में निमोनिया से तीन मासूम बच्चों की मौत

जगदलपुर  बस्तर में मौसम में बदलाव के कारण मासूमों पर मौत का खतरा मंडराने लगा है. हाल ही में बस्तर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निमोनिया से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों में गम का माहौल है. जानकारी के अनुसार, ये तीनों मासूम बच्चे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले से बीमारी के चलते डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किए गए थे. इनमें से एक बच्ची को ठंड की शिकायत थी, जबकि दो अन्य मासूमों को मलेरिया की शिकायत थी. इलाज के दौरान 1 और 2 दिसंबर की दरमियानी रात तीनों बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में आरुषि (डेढ़ वर्ष), निवासी कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा, अनिता (4 वर्ष) निवासी नकुलनार जिला दंतेवाड़ा और मल्लिका अनमोल (2 महीने) निवासी बीजापुर जिले की थीं. दरअसल, समुद्र में बने चक्रवात के कारण बस्तर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से बस्तर में काले बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी भी बस्तर के अलग अलग हिस्सों में हुई है. इससे मौसमी बीमारियों के बढ़ने का खतरा और अधिक बढ़ गया है.

पीसीसी चीफ बैज बोले – नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर ‘सरकार कंफ्यूज है, फैसला नहीं कर पा रही है

रायपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने के लिए अध्यादेश लाने की सरकार की कवायद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘सरकार कंफ्यूज है, फैसला नहीं कर पा रही है. स्पष्ट है सरकार डर रही है. निकाय चुनाव से पहले पीएम आवास के फार्म भरवाने के संबंध में दीपक बैज ने पीएम आवास के लिए स्थाई जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मांगने को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं. गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर पूछे सवाल गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 3 सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मनपसंद एप भी क्या मोदी की गारंटी? लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल रहा, क्या गृह मंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करेंगे ? बस्तर की जनता के साथ धोखा करने का लगाया आरोप. नगरनार प्लांट के निजीकरण को लेकर भी पूछा सवाल-निजीकरण सूची से केंद्र ने अब तक नहीं हटाया नगरनार प्लांट का नाम. निजी कंपनियों से सर्वे करा कर क्या संकेत देना चाहती है सरकार? बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को डराने धमकाने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रम फैलाने में माहिर है. सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब गठित किया गया था. जांच के दायरे में लाने और डराने के उद्देश्य से सरकार साजिश कर रही है. इन बातों को बताने कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की होगी.

शासकीय वाहन चालक ने सेनेटरी इंस्पेक्टर मारी टक्कर, नशे में धुत्त था चालक

बलौदाबाजार जिले में शासकीय कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. नशे में धुत्त शासकीय वाहन चालक ने नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर को अपने वाहन से चोटिल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सेनेटरी इंस्पेक्टर मोटरसाइकिल में किनारे खड़ा था और काम करवा रहा था. इसी दौरान शासकीय वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. शासकीय वाहन का चालक नशे में इस तरह धुत्त था कि खड़े भी नहीं हो पा रहा था. किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला. हादसे में बाइक डैमेज बताया जा रहा है कि उक्त शासकीय वाहन बलौदाबाजार में पदस्थ बडे़ अधिकारी की है. शासकीय वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल डैमेज हो गई है. घटना के बाद इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना में घायल मनोज कश्यप सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर पालिका बलौदाबाजार ने बताया कि घटना शासकीय महाविद्यालय के पास की है. घटना में मुझे ज्यादा चोट नहीं आई पर मोटरसाइकिल डैमेज हो गई है.

दिल्ली में आयोजित GST परिषद की बैठक शामिल हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर  राजधानी दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में आज GST परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई. इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. जीएसटी परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वित्त सचिव मुकेश बंसल की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही. मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं. यह समूह GST प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा. GST परिषद, जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी.

अब छत्तीसगढ़ में महापौर चुनेगी जनता, भूपेश सरकार का बनाया नियम साय कैबिनेट ने पलटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों के चुनावों में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन अब प्रत्यक्ष रूप से कराया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश 2024 और छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इन संशोधनों में प्रत्यक्ष निर्वाचन और आरक्षण से संबंधित प्रावधानों का समावेश किया जाएगा। जनता चुनेगी महापौर, भूपेश सरकार नियम पलटा अब नगर पंचायत, नगरपालिकाओं और नगर निगमों में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा किया जाएगा। भूपेश बघेल सरकार ने 2019 में महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम से कराने का नियम लागू किया था, जिससे विपक्षी भाजपा ने तीव्र विरोध किया था। 2019 में भूपेश सरकार ने बदला था नियम यह कदम राज्य में पिछले कुछ वर्षों से चल रहे अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मुकाबले एक बड़ा बदलाव होगा। दरअसल, अविभाजित मध्य प्रदेश में 1999 तक नगर निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता था। लेकिन उसके बाद, तत्कालीन सरकार ने महापौर और अध्यक्ष के चुनाव को अप्रत्यक्ष रूप से कराने का निर्णय लिया था। इसे 12 दिसंबर 2019 को राजपत्र में अधिसूचित किया गया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता दो वोट देंगे, एक पार्षद और दूसरा नगर अध्यक्ष या महापौर के लिए। इसके साथ ही, महापौर के चुनाव को प्रत्यक्ष रूप से कराने के लिए नए नियम बनाए जाएंगे हैं। इस फैसले से जनता को अपने महापौर के चयन में पुनः अधिकार मिलेगा। स्थानीय निकायों में आरक्षण इसके अलावा, राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग और अल्संख्यक समुदाय के लिए स्थानीय निकायों में आरक्षण के नियमों में भी बदलाव किया है। त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के चुनावों में अब अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक की जाएगी। यह निर्णय पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा पर आधारित है, जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायती राज के लिए ओबीसी आरक्षण में संशोधन छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 में भी त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए ओबीसी के आरक्षण और प्रतिनिधित्व संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाएंगे। इस संशोधन से राज्य में चुनावी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।

खोंगापानी में किया गया नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा श्री यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी में छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी ने अपने उदबोधन में नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्या के बारे में अवगत कराया और नशे के आदी व्यक्ति जो नशा नही छोड़ पा रहे है, उन लोगों  के लिए हमारे जिले में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाएं दी जा रही है।  इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य श्रीमती सारंगा सिंह, एस.डी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, रमेश साहू, असन सरकार, अमजद अली, रामाकांत मिश्रा, बी.बी. पाण्डेय, मिथुन चक्रवर्ती, शिक्षक गण एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से नवनियुक्त अभियंताओं को समय-समय पर दिया जायेगा आवश्यक प्रशिक्षण

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने अक्टूबर 2024 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से 81 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति की है। इनमें से 80 अभियंता कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन नवनियुक्त अभियंताओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार 2 दिसंबर यानि आज से रायपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान में इन अभियंताओं के लिए 5 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसका 6 दिसंबर को समापन होगा। बता दें कि आज आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित प्रमुख अभियंता कार्यालय और रायपुर की संरचनाओं में पदस्थ मुख्य अभियंता उपस्थित रहे। उद्घाटन में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राजगीत का प्रसारण हुआ और फिर नोडल अधिकारी ललित रावटे ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रसुन शर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रशासन एवं प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन संबोधन दिया। सहायक अभियंताओं को इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में विभाग की कार्य पद्धति के साथ-साथ तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण अवधि में प्रतिदिन 5 सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र जो 75 मिनटों का होगा, जिसमें विभाग के पूर्व एवं वर्तमान वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से विभाग के अभियंताओं को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण नियमित रुप से दिया जाता है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का यह आधारभूत प्रशिक्षण मात्र परिचयात्मक है, बाद में दोबारा विषय से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करके इन सहायक अभियंताओं को विभाग के सभी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान दिया जायेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करें पूर्ण-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत चुनाव प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि भारत के संविधान के भाग-9 (क) के तहत पंचायत चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए विभिन्न कानून और नियम बनाए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961, छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 और अन्य संबंधित कानून शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर ने आगे कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दें। उन्हें मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की जिम्मेदारी भी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्वाचन व्यय की सीमा और उससे संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री के लिए पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने आगे कहा कि मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जिसमें पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का उपयोग होगा। मतदाता घूमते तीर के चिन्ह वाली रबर मोहर का उपयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपेटियों के लिए गोदरेज और एमपी टाइप की पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। हर मतदान केंद्र में दो मतदान कक्ष होंगे और पर्याप्त बिजली, पानी एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य की मतगणना क्रमवार की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनरों को इस चुनाव को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीएम खड़गवां,  तहसीलदार मनेंद्रगढ़, तहसीलदार चिरमिरी, नगर निगम आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद सीईओ एमसीबी, जनपद सीईओ खड़गवा, सर्व नगर पंचायत सीएमओ, मास्टर ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : सीधे जनता करेगी महापौर का चुनाव

रायपुर   आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक दोपहर तीन बजे से महानदी भवन मंत्रालय में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और फिर उन पर निर्णय लिया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। साय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब सीधे जनता महापौर का चुनाव करेगी। निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव भी प्रत्यक्ष होगा। पंचायती राज और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग और अल्संख्यक विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण के संबंध में एक अहम निर्णय लिया। राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों में आरक्षण की सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया है। यह निर्णय पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अनुशंसा के अनुसार लिया गया। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में संशोधन का निर्णय लिया गया। चना उपार्जन के लिए ई-ऑक्शन की अनुमति मंत्रिपरिषद ने नागरिक आपूर्ति निगम को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चने के उपार्जन के लिए छमडस् ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति दी है। इससे उच्च गुणवत्ता वाले चने का वितरण संभव होगा, जिसे राज्य के 30 लाख परिवारों को प्रति माह 2 किलो चना 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जाता है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का निर्णय राज्य में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इससे साहसिक, जल, मेडिकल, वेलनेस, और एग्रो टूरिज्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित होगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किये जाने का विरोध

बालोद बालोद शहर में आज नगरवासियों ने जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया है. इस बंद में विभिन्न व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. बंद के दौरान, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें और संस्थान बंद हैं. दरअसल, ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसके तहत बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किया जाएगा. इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठन विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होगा. व्यापारियों का मानना है कि बालोद शहर में न्यायालय का होना व्यापारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इसके हटने से यहां के व्यवसायों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से इस फैसले को पुनः विचारने की अपील की है.

भाजपा के विजय पर्व पर सियासत: PCC बैज ने कहा – हर मामले में सरकार विफल

रायपुर साय सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार विजय पर्व मनाने जा रही है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, एक साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा. मोदी की गारंटी की दिशा में कदम उठाए गए. असंभव सा काम भी विष्णु के सुशासन में हुए हैं. गांव और शहर के अवरुद्ध हुए विकास को फिर गति मिली है. हमने बनाया था और हम ही संवारने का काम कर रहे हैं. 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने जा रहा है. इधर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए विजय पर्व को शर्मनाक बताया है. 35 हजार करोड़ का कर्ज लेकर राज्य को डुबा दिया : दीपक बैज पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले जल रहे हैं. एक साल में छत्तीसगढ़ लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या का गढ़ बन चुका है. 32 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर सरकार ने राज्य को डुबा दिया है. जनता पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, हर कोई एक दूसरे को मार रहे. हर मामले में सरकार विफल हुई है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है और ये विजय पर्व माना रहे. इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है.

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही 10 सीटों पर और बिलासपुर 17 सीटों पर होगा जिला पंचायत चुनाव

बिलासपुर आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। इस बार पेंड्रा-गौरेला-मरवाही (जीपीएम) और बिलासपुर में जिला पंचायत के चुनाव अलग-अलग होंगे। जीपीएम जिले में सीटों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है, जबकि बिलासपुर में 17 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए जिला पंचायत को दिशा निर्देश मिल चुके हैं। आरक्षण को लेकर अधिकारी सूची का इंतजार कर रहे हैं। आरक्षण सूची आने के बाद चुनाव कराने की तैयारी शुरू होने प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी। बिलासपुर में नई ग्राम पंचायतें बढ़ने के बाद अब जिला पंचायत सदस्यों की संख्या भी बढ़ने की दिशा में जिला पंचायत की सीटे बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। आने वाले दिनों में बिलासपुर जिला में सदस्यों की संख्या 25 होने की संभावना है। वर्तमान में बिलासपुर जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 22 हैं, गौरेला पेंड्रा मरवाही नया जिला बनने के बाद बिलासपुर में केवल 17 सीटें ही रह गई हैं व पांच सीटे जीपीएम जिले में चली गई है। जिला पंचायत की सामान्य सभा चलाने के लिए कम से कम 10 सदस्यों की संख्या चाहिए, यही कारण है कि जिला बनने के बाद भी गौरेला पेंड्रा मरवाही का पूरा काम भी बिलासपुर जिला पंचायत से पूर्व की ही भांति चल रहा था। जीपीएम में सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई जीपीएम जिले में पहले जिला पंचायत के पांच सदस्य थे, लेकिन सामान्य सभा की न्यूनतम आवश्यकता को देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। सामान्य सभा चलाने के लिए कम से कम 10 सदस्यों की आवश्यकता होती है। एक साथ हो सकते हैं चुनाव अधिकारियों की माने तो अब तक मिल रहे संकेतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना है। इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि आचार संहिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लागू हो सकता है। जीपीएम जिला व बिलासपुर जिले में इस बार अलग-अलग चुनाव कराए जाएंगे। जीपीएम की पांच सीटों को बढ़ाकर 10 सीट कर दिया गया है। बिलासपुर में जिला पंचायत की 17 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ बिलासपुर

नई लेदरी एलपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की फायनल ट्राफी एक नम्बर चर्च वार्ड ने जीती

मनेन्द्रगढ़  नई लेदरी सदभावना स्टेडियम में  एलपीएल क्रिकेट वार्ड टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मैच संघर्ष पूर्ण मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। 01नंबर चर्च वार्ड ने 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड को 39 रनों से पराजित कर दिया। ज्ञात हो कि पिछले 11 नवंबर से सदभावना स्टेडियम के प्ले ग्राउंड में एलपीएल क्रिकेट का वार्ड लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टुर्नामेंट में नई लेदरी के वार्डों की कई टीमों ने इसमें भाग लिया। रविवार को फाइनल के दिन टास जीतकर के 01 नम्बर चर्च वार्ड ने स्वयं को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में 01 नम्बर चर्च वार्ड ने धमाकेदार पारी खेल कर 107 रन बनाए। जवाब में 13 नम्बर राजेन्द्र वार्ड के टीम निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी व मात्र 68 रनों पर पुरी टीम सिमट कर रह गई और इस तरह 39 रनों से चर्च वार्ड ने मैच जीत ली। मैच समाप्त होने के उपरांत परितोषिक वितरण किया गया। इस मैच के उभरते हुए खिलाड़ियों में विजेता टीम से 01 नम्बर चर्च वार्ड के विनोद को मैन आफ सीरीज, वहीं 01 नम्बर चर्च वार्ड के ही भरत को मैन आफ मैच, 06 नंबर शास्त्री वार्ड के अस्सू को बेस्ट बल्लेबाज एवं उप विजेता टीम से 13 नंबर राजेन्द्र वार्ड के गोलू को बेस्ट बालर से नवाजा गया। सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल केशरवानी जिलाध्यक्ष एमसीबी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा पटवा जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एमसीबी, श्रीमती सरोज यादव अध्यक्ष नपं नई लेदरी, इंद्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष नपं नई लेदरी, प्रतिपक्ष नेता संजीवन लाल, रामसुमन मिश्रा पार्षद, गुलाब यादव, अशोक दाजू, लट्टू मंडल, विमल जैन, संतोष गुप्ता, बृज लाल देशमुख, रवि दीवान, सुनील, सुषमा कुशवाहा, सपना तिवारी, नीतू शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन इंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यक्रम मुख्य अतिथि अनिल केशरवानी ने सदभावना स्टेडियम प्ले ग्राउंड में फायनल के दोंनो टीम को बधाई दियें और उनकी जमकर भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि अगर मन में ठान लिया जाये तो दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। जिसका उदाहरण फायनल के इस मैच में देखने को मिला। अपना लक्ष्य प्राप्त कर एक नम्बर  चर्च वार्ड के विजेता टीम ने सिद्ध कर दिया और उपविजेता टीम को निराश नहीं होना चाहिए, जबकि उन्होनें भी कई टीमों को हराकर फायनल में जगह बनाई हैं। जो कि वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता आसान नहीं था। अंतत: काफी संघर्ष के बाद फायनल में जगह बनाई गई। अंत में नई लेदरी की सरजमीं पर वह सभी खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों व अतिथियों का आभार कमेटी द्वारा जताया गया।

मुख्यमंत्री साय बोले- प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची में आए सफल अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान अर्जित किया है, निश्चित रूप से आप लोग युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन चुके हैं।    आपने अपनी मेहनत, संकल्प और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आपकी यह सफलता आपके परिवार, आपके शिक्षकों की भी सफलता है। जो युवा साथी भविष्य में ऐसी ही सफलता हासिल करना चाहते हैं, वे अब आपकी ओर देखेंगे। वे जानना चाहेंगे कि आपने इस सफलता के लिए किस तरह तैयारियां कीं, कितनी मेहनत की।मुझे खुशी है कि आप जैसी युवा प्रतिभाएं अब प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगी। मुझ आपसे यही कहना है कि जितनी पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है, आप उतनी ही पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें और    प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बने। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपको हमेशा यह भी याद रखना होगा कि आगे आपकी भूमिका लोक-सेवक की होगी।     आपको अपने दायित्वों निर्वहन में धैर्य, विनम्रता और लोक-सेवक की सीमाओं का हमेशा ध्यान रखना होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर आमंत्रित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ संवाद के दौरान यह बातें कही। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका निभाने जा रहे हैं। आम जनमानस में प्रशासन का विश्वास कायम रखने की दिशा में आप सभी को संवेदनशीलता से प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प रखा है, वह स्वामी विवेकानंद के चिंतन और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दृढ़ निश्चयी होने से ही पूरा हो सकता है। आप सभी को इन्हीं आदर्शों के साथ अपने जीवन लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षा परिणामों में यह साफ नजर आ रहा है। यह दिन आम लोगों के लिए खास बन गया है और मेहनत करने वालों की जीत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं को किस प्रकार और अधिक पारदर्शी और बेहतर बना सकते हैं, इस दिशा में भी हम प्रयासरत हैं ।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अभ्यर्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके अनुभव के बारे में जाना। श्री साय ने उनके परिजनों से भी चर्चा की और पूर्व में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उनके मन में जो संशय था, सुधारात्मक उपायों के बाद आई पारदर्शिता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को समर्पित किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने सिविल सेवा परीक्षा के सभी टॉपर्स श्री रविशंकर वर्मा, श्रीमती मृणमयी शुक्ला, सुश्री आस्था शर्मा, सुश्री किरण सिंह राजपूत, सुश्री नंदिनी साहू, श्री सोनल यादव, श्री दिव्यांश चौहान, श्री शशांक कुमार, श्री पुनीत वर्मा, श्री उत्तम कुमार को स्वामी विवेकानंद, स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet