LATEST NEWS

अवैध नशीले कफ सिरप के साथ दो तस्कर, चढ़ें पुलिस के हत्थें

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश से लाकर अवैध नशीली दवाओं को खपाने के मामले में पुलिस ने 2 तस्करों से 120 नग अवैध कफ सिरप जप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली है साथ ही नशीली दवाओं के परिवहन में उपयोग किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक – 227/2024 धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट का,अपराध पंजीबद्ध किया है, मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसी के परिपालन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा मुखबिरों के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था, इसी दौरान 21 नवम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरतपुर निवासी पप्पू खान अपने एक साथी के साथ ग्राम ददरी जिला सीधी (मध्यप्रदेश) की तरफ से अपने मोटरसाइकिल में नशीली दवाई सिरप लेकर अवैध रूप से बेचने के लिये जनकपुर की ओर आ रहा है। मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घोडधरा मेन रोड पुलिया के पास पहुंच कर पुलिस द्वारा नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में ग्राम ताल की ओर से ग्राम घोरधरा की तरफ आते हुए दिखाई दिये जिन्हें घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनवर अली उर्फ पप्पू खान पिता आजाद मोहम्मद उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर जिला एमसीबी (छ.ग.) और अजय सिंह बघेल पिता जयराम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी जनकपुर वार्ड नं. 09 थाना जनकपुर का रहने वाला बताया। उनके कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी के अंदर रखा एक खाखी रंग के कार्टून, कार्टून के अंदर प्लास्टिक के पन्नी से पैक चार अलग-अलग पैकेट, प्रत्येक में 30-30 नग शीशी 100 एम.एल. का प्रत्येक शीशी पर कोरेक्स कफ सिरप जिसमें कुल 120 नग शीशी जिसका कुल कीमत लगभग 21,600 /- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नीले कालेरंग का मोटरसाइकिल क्रमांक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 16 सीएल 3184 पुरानी मोटर सायकल कुल 51600 रुपये को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश सैनी की टीम थाना प्रभारी जनकपुर और, सउनि दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय, जय ठाकुर, राजाराम पैकरा, आरक्षक मदनलाल राजवाड़े, मनोज कुमार, रवि सिंह, दीपक मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोरिया, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कटगोड़ी, उपस्थित रही क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भरतपुर सोनहत,स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के भरतपुर सोनहत विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री,श्रीमती रेणुका सिंह ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए बल्कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए श्रीमती रेणुका सिंह ने राजस्व प्रकरण से सम्बंधित प्रकरण पर सम्बंधित एसडीएम, जनपद सीईओ को शीघ्र निराकरण करने को कहा विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आम लोगों से कहा की शासन की योजनाओं का लाभ लेने के विभागों में संपर्क करें उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसीलिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में इन अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाती है, आप सभी लोग लाभ उठाएं, कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जन समस्या समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण भाई-बहन सरकार की योजनाओं से रूबरू हो सके, उनका लाभ ले सके शिविर में मांग, शिकायत, समस्या आदि आवेदन के माध्यम से निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया व मांग से सम्बंधित आवेदनों पर कहा विचार-विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित प्रकरण अधिक हैं, उनका निदान भी शीघ्र किया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने अन्नप्राशन व गोदभराई रस्म में शामिल हुए गर्भवती माताओं व शिशुवती माताओं को भरपूर व पौष्टिक भोजन करने की बात कही शिविर स्थल पर राजस्व, आदिवासी विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खाद्य, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन विभाग, श्रम, आयुष्मान विभाग, पशु पालन विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कृषि, लोक सेवा यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शिक्षा, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए और इन विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि का वितरण किया गया शिविर में करीब 182 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 22 आवेदनों का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए,शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी,संख्या,में,अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। आगामी 11 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। चुनाव एक साथ कराने की योजना अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले की जा रही है। इसके बाद, दिसंबर में चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, और जैसे ही घोषणा होगी, आचार संहिता लागू हो जाएगी। अलग-अलग तारीखों पर होगा चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें थोड़ी अलग-अलग होंगी, क्योंकि एक ही दिन दोनों चुनाव कराना संभव नहीं है। आगामी फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले दोनों चुनाव कराने की योजना है। हालांकि, दोनों चुनावों की अधिसूचनाएं अलग-अलग जारी की जाएंगी। पंचायत चुनाव के नतीजे मतदान के दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं, जबकि नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे कई चरणों में होने के बाद तय तारीख को घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने तेज़ी से चलने वाली प्रक्रिया का किया ऐलान नगरीय निकाय चुनाव का कार्यकाल समाप्त होने को है, और इसके चलते निर्वाचन आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को तेज़ी से पूरा करने की योजना बनाई है। दिसंबर में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले अधिकांश काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। नियमों में बदलाव की आवश्यकता इन चुनावों को एक साथ कराने से पहले राज्य सरकार को कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। नगर पालिका अधिनियम, नगर निगम अधिनियम और पंचायत अधिनियम में संशोधन की जरूरत होगी। इसके लिए कैबिनेट, राज्यपाल और विधानसभा की मंजूरी की आवश्यकता होगी। विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, और इसी दौरान ये संशोधन किए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा के बाद बनेगा कार्यक्रम अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने ओबीसी सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, और इस रिपोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। नगर पालिका निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कैबिनेट जल्द ही फैसला करेगी कि ये चुनाव सीधे प्रणाली से होंगे या नहीं। इसके बाद राज्यपाल से अध्यादेश की मंजूरी प्राप्त होगी, और राज्य निर्वाचन आयोग इसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। ऐसे में, सरकार की अगली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

23 नवम्बर को बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। रामसेतु मार्ग की लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है, जिसमें फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल, पीचिंग और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। मिनी स्टेडियम शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मल्टीपरपज़ स्कूल के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान है जिसकी दर्शक क्षमता 850 है। यहां डे-नाईट मैच खेलने की सुविधा है। यहां इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेलने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक जिम बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी,एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम के साथ ही यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाया गया है। यहां दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया गया है।  स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से संजय तरण पुष्कर परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है, इस तीन मंजिला इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित होगा। प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स, द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा, मैट गेम की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिनमें पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग 29 करोड़ 76 लाख  की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है।  उस्लापुर-सकरी सड़क उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है। मिनोचा कॉलोनी सहित अन्य रोड 11 करोड़ 68 लाख की लागत से शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, उन्नयन, साइनेज, मिनोचा कॉलोनी रोड और रोटरी शामिल है,  जिसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं।

जशपुरनगर में कबाड़ व्यवसायी महिला के ठिकाने से 22 लाख 30 हजार जब्त

जशपुरनगर कबाड़ का व्यवसाय करने वाली महिला से पूनम साव के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये मूल्य के कबाड़ के समान जब्त किए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि जब्त किए गए नकद राशि के मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि शुक्रवार की तड़के शहर के साथ पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायियों के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। उन्होनें बताया कि पुलिस प्रशासन को लंबे समय से जिले में कबाड़ व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने इस आपरेशन की योजना बनाई गई थी। एएसपी सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान कांसाबेल के जशपुर रोड की निवासी महिला कबाड़ी पूनम साहू के घर में भी पुलिस टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में कांसा, तांबा और स्टील के बर्तन, टूल्लू पंप पुलिस ने जब्त किए है। जब्त किए गए सामान का कोई हिसाब महिला नहीं दे पाई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 लाख 30 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नकदी के संबंध में भी कबाड़ की व्यवसायी महिला पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कार्रवाई करते हुए नकद राशि को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आयकर विभाग को सौंपनें की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त कांसाबेल में पुलिस टीम ने पोंगरो के कबाड़ व्यवसायी यूनुस खान और आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी छापा मार कर तलाशी ली। लेकिन यहां से पुलिस को कोई संदेहजनक वस्तु हाथ नहीं लगी है। अभियान के दौरान पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस टीम ने शहर में कबाड़ व्यवसाय करने वाले तीन व्यवसायी के घरों में छापा मारा। तलाशी में पुलिस ने एक व्यवसायी के पास से एक ट्रक कबाड़ और पिंटू खान व विक्की अग्रवाल के पास से एक-एक पिकअप कबाड़ जब्त किया गया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में गिनाबहार के कबाड़ व्यवसायी निजाबुल आलम के गोदाम से पुलिस टीम ने शासकीय सप्लाई के झूले,रेलिंग जब्त किया है। एएसपी सोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि यह सरकारी संपत्ति कहां से लगाया गया है। जिला मुख्यालय में भी पुलिस टीम ने रबूल खान, विष्णुबगान निवासी टीपू कबाड़ी और डिपाटोली निवासी पंकज कबाड़ी के ठिकाने पर छापा मारा। कबाड़ व्यवसायियों के विरूद्ध मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कांसाबेल में महिला व्यवसायी के घर से नकद राशि जब्त की गई है। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -शशि मोहन सिंह,एसपी,जशपुर

यह राम राज्य की परिकल्पना नहीं, नशे का कारोबार बढ़ेगा तो अपराध बढ़ेगा: पूर्व मंत्री भगत

रायपुर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर सियासत जारी है. शराब बंदी का मामला अब अपराध के साथ-साथ धर्म के मुद्दे से भी जुड़ता नजर आ रहा है. सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष की कांग्रेस पार्टी शराब बंदी को लेकर लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज मीडिया से बातचीत में प्रदेश में शराब बंदी को लेकर सरकार के राम राज्य परिकल्पना पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि राम राज्य की परिकल्पना यह नहीं है. राम राज्य की परिकल्पना यह है कि भय मुक्त शासन चले. शराब परोसने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए. अगर सरकार शराब परोसने लगे, तो कौन रोकेगा? राम राज्य की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का काम धरातल पर करना चाहिए. जहां नशे का कारोबार बढ़ेगा तब अपराध भी बढ़ेंगे. धर्मांतरण पर पूर्व मंत्री अमरजीत का बयान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में संवैधानिक व्यवस्था के तहत कानून बने हैं. भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, सबको पूजा विधि मानने का संवैधानिक अधिकार है. अगर कोई कानून को तोड़ता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए. सरकार बहुत सारी बातें बोलती है लेकिन करती नहीं है. लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने बातें बोलते रहती है. राज्य सरकार पर धान खरीदी में कालाबाजारी का लगाया आरोप इन दिनों प्रदेश में धान खरीदी का दौर जारी है. इसे लेकर भी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने राज्य सरकार पर धान खरीदी की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कई धान खरीदी केंद्रों में अब तक बोहनी नहीं हुई. एक लिमिट टाइम में कैसे खरीदी और तौलाई होगा. धान खरीदी में इससे कालाबाजारी की संभावना बढ़ जाती है. खेल में माहिर बिचौलिये धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य सरकार का मॉनिटरिंग सिस्टम फेल है. एक से 14 नवंबर तक लोगों को स्टॉक करने का कारण मिल गया है. राज्य सरकार ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है. स्टॉक का ना कोई वेरिफिकेशन हुआ, ना जांच हुई. दूसरे राज्यों से जो धान आते हैं, उसे रोकने के लिए सुरक्षा होनी चाहिए. सरकार की नीति प्रदेश के किसानों के लिए है, इसका हक दूसरे के प्रदेश के लोग ना मारें. प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्व मंत्री भगत का बयान छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जवाबदारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की है. सरगुजा से बस्तर, मध्य क्षेत्र, राजधानी में हर दिन घटना हो रही है. घटनाओं से लोग चिंतित है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. सरकार को नए सिरे से समीक्षा करने की जरूरत है. लोगों को लगना चाहिए कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए चिंतित है. अपराध के नए नए तरीकों पर रोक लगाना जरूरी है. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ईवीएम पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान बता दें 13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. इससे पहले कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे. इसे लेकर उन्होंने कहा कि EVM पर प्रश्न आज भी खड़े हैं. पिछले चुनाव से EVM पर प्रश्न आज भी चल रहे हैं. जहां पारदर्शिता नहीं है, ऐसे सिस्टम को लागू करना प्रजातंत्र में उचित नहीं. जिसके ऊपर भी प्रश्न उठा है, उसे बंद कर देना चाहिए.

रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों का धावा, छह लाख के जेवर और नकदी पार

रायपुर राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के कर्मी के घर चोरों ने धावा बोला है। उसने घर से छह लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए गए। वहीं दूसरी चोरी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी हुई है। दुकान में रखे 4.50 लाख रुपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुजगहन थाने में बृंदा प्रेमी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह क्ले कैशल कॉलोनी डूंडा में परिवार सहित रहती हैं। उनके पति राधेश्याम प्रेमी कांकेर में बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। 17 नवंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे घर में ताला लगाकर वह बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी। 19 नवंबर को दोपहर में काम वाली बाई फोन करके बताई कि घर का ताला टूटा है। घर खुला पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सोने-चांदी के जेवर नहीं थे। सोने का दो नग नेकलेस, दो चैन, दो अंगूठी, दो कंगन, तीन जोड़ी टाप्स, दो नग सोने का बिस्किट, दो कान का डायमंड टाप्स, दो जोड़ी कान की बाली, एक मंगलसूत्र, छह जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य जेवर व एक हजार रुपये नहीं थे। पीछे का गेट तोड़कर चोरी पुरानी बस्ती थाने में दिनेश कुमार पटेल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे पीएस सिटी न्यू चंगोराभाठा रायपुरा रहते हैं। एग्रीकोनिक मशीनरीज प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। रिंग रोड नंबर 1 कुशालपुर रायपुर में स्थित है। 18 नवंबर की रात लगभग 07.30 बजे अपने दुकान के लाकर में चार लाख 60 हजार रुपये रखे थे। अगले दिन सुबह व्यापार के सिलसिले में पेंड्रा गया था। दुकान को पत्नी मीनाक्षी पटेल देख रेख कर रही थी। शाम करीब 07.30 बजे दुकान को बंद कर घर वापस आ गई थी। 20 नवंबर को जब दुकान खोली गई तो पीछे के चैनल गेट की सिटकनी टूटी हुई थी। लाक में रखी रकम अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।

मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित

रायपुर,   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम रायपुर में कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही छात्रों को निर्धारित मासिक स्टायफंड प्रदान करेगी। यह योजना शासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रायोगिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेगी। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, सुधीजनों का छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे बेस्ट प्रेक्टिसेस को एक दूसरे से साझा किया है। सबने मिलकर सुशासन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और भागीदारी को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया है। इन दो दिनों के दौरान आप लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में काफी कुछ जाना और समझा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोगों की राजनैतिक विचारधारा के मूल में ही सुशासन का विचार है। हमारे पुराणों में जिसे रामराज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूलमंत्र है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद हमारा राजनैतिक दर्शन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा पुरूष हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में हम सुशासन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक से भागीदारी के लिए प्रयासरत  हैं। हमारा 44 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है, इसलिए भारत के पर्यावरण और जैव विविधता को बचाए रखने की महती जिम्मेदारी भी हम पर है। इन सबके साथ-साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना भी हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है। हमने राज्य में समृद्ध खनिज संपदा, औद्योगिक विस्तार, कृषि विस्तार के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में चिन्हित किया है। हम राज्य के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुशासन को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी नई उद्योग नीति लांच की है, इसमें पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य वहां के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। रोजगार और आय में बढ़ोतरी के अवसर निर्मित होंगे। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों पर है। हम इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के साथ-साथ मूलभूत अधोसंरचनात्मक विकास भी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में बस्तर के कांगेर वेली के गांव धुड़मारास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विश्व के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। इससे हम बहुत उत्साहित हैं। हमने वनोंपजों और कृषि उपजों के स्थानीय प्रसंस्करण को भी आर्थिक विकास की अपनी रणनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य है-प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना। विगत 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नये एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है, राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए भारत सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 11 महीनों में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन-प्रशासन में … Read more

सिविल लाइन में तीन साल के बालक से कूकर्म, मारपीट और पाक्सो एक्ट में जुर्म दर्ज

बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला के तीन साल के बेटे से कूकर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने से भगा दिया। दूसरे दिन महिला आइजी के पास पहुंची। आइजी के निर्देश के बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज नहीं किया। इसके बाद तीसरे दिन महिला ने कलेक्टर से मिलने पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो महिला रोने लगी। इसके बाद जवान उसे लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तब जाकर महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने मंगला में रहने वाले किशन पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में किशन जेल गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उसने महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दो दिन बाद जुर्म दर्ज किया। इस मामले में भी किशन जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद किशन और उसकी पत्नी पीड़ित के घर आए। उन्होंने केस में कई लाख रुपये लगने की बात कही। साथ ही पीड़ित से रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने पीड़ित को केस वापस लेने कहा। महिला ने इससे भी इन्कार कर दिया। इसके बाद किशन ने महिला और उसके तीन साल के बेटे के साथ मारपीट की। साथ ही बेटे से कूकर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। महिला ने मंगलवार की शाम ही इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इधर पुलिस ने आरोपित और उसके पति को भी भगा दिया। दूसरे दिन महिला सीधे आइजी कार्यालय पहुंच गई। उसने आइजी को आपबीती सुनाई। आइजी ने महिला को एएसपी सिटी के पास भेज दिया। एएसपी ने एक महिला पुलिसकर्मी को भेजकर मामले की जांच करने कहा। इसके बाद भी महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज नहीं हो सका। गुरुवार 21 नवंबर को महिला कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंची थी। तब पुलिसकर्मियों ने उसे कलेक्टर से मिलने रोका। पुलिसकर्मी उसे लेकर सिविल लाइन थाने जाने लगे तब महिला ने जमकर हंगामा किया। आखिरकार गुरुवार को महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और पाक्सो एक्ट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।  

कचना तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर पुरानी बस्ती इलाके में नाले में दो रोज पहले अधेड़ की लाश मिलने के बाद आज एक युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है. हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. ये मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है. खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था. बॉडी को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है. शिनाख्त की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

कांकेर में दिनदहाड़े बीच-बाजार में घुसा भालू, युवक पर किया हमला, लोगों में दहशत

कांकेर छत्‍तीसगढ़ के कांकेर शहर में भालुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। गनीमत रही कि भालू के इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीवों के लिए भोजन की कमी के कारण ये जंगली जानवर अब शहरी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।  

गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस में सीएम साय बोले- नवाचारों से सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहे

रायपुर छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां देशभर से अधिकारी शामिल हुए. इस आयोजन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नवाचारों से सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहे. गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस में देशभर से आए अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किए हैं. हमारे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि कार्यक्रम के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भी इस सम्मेलन में अपनी भागीदारी से इसकी गरिमा बढ़ाई. सीएम साय ने कहा, यह सम्मेलन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार तथा सुशासन और अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर में सुशासन की दिशा में हो रहे प्रयासों और नवाचारों के संबंध में विमर्श किया गया. सीएम ने कहा, यह आयोजन हमारे लिए भी सुशासन की दिशा में बीते 11 महीनों में राज्य में उठाए गए कदमों और हमें मिली उपलब्धियों को साझा करने का सुअवसर रहा. जीरो भ्रष्टाचार से सरकार की लोकप्रियता बढ़ेगी : केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, राज्य सरकार के सहयोग के बिना आयोजन संभव नहीं था. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. हमारा देश बहुमुखी है. रूल टू रोल कानून में सभी बंधे रहें, पालन करें. रामराज ही सुशासन है. सरकार की योजनाओं को लोगों तक अच्छे तरीके से पहुंचाना ये गुड गवर्नेंस का लक्षण है. यही गुड गवर्नेंस है. सरकार गुड गवर्नेस लाकर अच्छा काम करती है. लोगों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती है. ज़ीरो भ्रष्टाचार से सरकार की लोकप्रियता बढ़ेगी. देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे केंद्रीय मंत्री ने कहा, अभी तक 210 नक्सली मारे गए हैं. मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है. इसी दिशा में हमारी सरकार इस समय काम कर रही है. हमारे जवान जिस तरह से पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे हैं इससे हमें पूरा विश्वास है कि समय पर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.

सुसाइड नोट लिखकर 55 वर्षीय ऑटो मैकेनिक फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

रायपुर राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में 55 वर्षीय ऑटो मैकेनिक शहजाद शेख ने खुदकुशी कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संजय नगर निवासी शहजाद ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाया था, जिसकी वजह से शहजाद ने यह कदम उठाया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर हेंडराइटिंग जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने आक्रोशित होकर शव को एंबुलेंस में रखकर टिकरापारा थाने का घेराव किया और घंटों प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद 6 नवंबर को टैगोर नगर में शुरू हुआ, जब शहजाद के बेटे सैफ और भतीजे हाशिम का साजिद अली, लक्की, विक्की और शदाब के साथ झगड़ा हुआ। साजिद और उसके साथियों ने सैफ और हाशिम के साथ मारपीट की। इसके बाद सैफ और हाशिम ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, एक हफ्ते बाद साजिद और उसके साथियों ने शहजाद, उनके बेटे सैफ और भतीजे हाशिम पर टिकरापारा थाने में पलटकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाकर दो दिन तक थाने में पूछताछ के लिए बिठाए रखा। सुसाइड नोट ने किया गंभीर आरोपों का खुलासा शहजाद द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी के साथ साजिद अली, मोइन निजाम, लक्की, विक्की, शदाब और कलिम कुरैशी शामिल हैं। शहजाद ने इन सभी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिवार का न्याय की मांग घटना से आहत शहजाद के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान उनका कहना था कि झूठे आरोप और पुलिस की पूछताछ ने शहजाद को मानसिक रूप से तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सुसाइड नोट में दर्ज सभी नामों के खिलाफ कार्रवाई हो। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है और संबंधित आरोपों की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत

बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की 16 ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़े गए हैं। पहले केवल दो कोच हुआ करते थे। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था से प्रत्येक ट्रेन में अब 400 सीटें हो गईं है। इस लिहाज से जोन में 6400 सीटें बढ़ गईं है। इससे यात्रियों को राहत भी मिल रही है। बिलासपुर समेत जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात कर लीजिए, वहां से सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं। लेकिन, कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती थी या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर वह यात्री, जो परिवार के साथ यात्रा करते थे, उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने करने का निर्णय लिया। अब जोन से छूटने वाली ट्रेनों में जनरल यात्रियों को परेशानी दूर हो गई है। रेलवे ने लगभग सभी ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर चार कर दी है। जब यह निर्णय लिया गया, उसी समय नवंबर तक सभी ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब पूरा कर लिया गया है। स्लीपर कोच के यात्रियों को आराम जब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आई कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। दरअसल जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरिया चढ़ते हैं। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता था। जिसे ध्यान में रखते हुए एक- एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक- एक जनरल कोच है, जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते हैं। अब दो आगे और दो पीछे की तरफ जनरल कोच जोड़े गए हैं। इन ट्रेनों में चार- चार कोच की सुविधा     बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस     नेताजी सुभाष चंद्र बोस- कोरबा एक्सप्रेस     बिलासपुर- भगत की कोठी एक्सप्रेस     बिलासपुर- बीकानेर एक्सप्रेस     कोरबा- अमृतसर एक्सप्रेस     बिलासपुर- पटना एक्सप्रेस     बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस     दुर्ग- निजामुद्दीन एक्सप्रेस     दुर्ग- एमसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस     दुर्ग- भोपाल एक्सप्रेस0 दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस     दुर्ग- कानपुर एक्सप्रेस0 दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस     दुर्ग एसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस0 दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस     दुर्ग- अजमेर एक्सप्रेस पांच 21 और 11 ट्रेन 22 कोच से चल रही जिन ट्रेनों में चार- चार जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। उनमें से पांच 21 कोच के साथ चल रही है। वहीं 11 ट्रेनों में कोच की संख्या 22 हो गई है। इन ट्रेनों में इतनी गुंजाइश है कि दो- दो अतिरिक्त कोच बढ़ाए जा सकते हैं। ट्रेनों की अधिकतम कोच की संख्या 24 ही होती है। इसी के मुताबिक ही स्टेशनों के प्लेटफार्म का निर्माण किया जाता है।

मौसम हुआ सुहाना पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही लोगों की भीड़, लेकिन रहे सावधान

कोरबा सूर्योदय के समय बिखरती किरणे हो या फिर अस्त होने के समय झिलमिलाती लालिमा दोनो ही समय पर्यटन स्थल देवपहरी, परसखोला, फुटहामुड़ा का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। इनकी खूबसूरती तथा आसपास के मनोरम दृश्य के लिए सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। पानी की धार से तराशे गए इन चट्टानों में सूरज निकलने से लेकर सूरज के डूबने तक चमक ही नहीं होती, नुकीले और धारदार चट्टान कई स्थानों पर किसी को काटने, खरोंच पहुंचाने से लेकर उन्हें अपनी गुफानुमा जगहों में कैद करने की क्षमता भी रखती है। पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। गहरी खाई, पथरीला फिसलन भरी जल प्रवाह इसकी परवाह किए बिना पानी में उतरना उनके लिए मस्ती या मनोरंजन नहीं बल्कि मौत साबित हो चुका है। जिले में ऐसी कुछ घटनाएं भी है, जिसमे आपस में मस्ती करते हुए और एक दूसरे को पानी में उतरने-कूदने के चौलेंज करते हुए छात्र सूझबूझ से काम नहीं लेते और जोखिमों के बीच पानी में उतर जाते हैं। इन स्थानों में छात्र पानी में बह चुके हैं। जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पिकनिक स्थलों पर सावधानी बरतने संबंधी बोर्ड भी लगाए हैं लेकिन मस्ती में चूर अनेक लोग ऐसे सूचनाओं का अनदेखी कर खतरनाक स्थानों पर चले जाते हैं। हादसे की सूचना पर अलर्ट प्रशासन और पुलिस, नगर सेना, एसडीआरएफ तथा ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पूरी कोशिश करते हैं लेकिन मस्ती और लापरवाही की वजह से तत्काल किसी को मौत के मुंह से खीच लाना सम्भव नहीं हो पाता। देवपहरी का पिकनिक स्पाट जलप्रपात की वजह से सभी को आने के लिए मजबूर करती है। बड़े-बड़े चट्टानों से होकर पानी बहती तो है लेकिन यह खतरनाक भी है और यहां तेज गति से बहती पानी की धारा को छूना,बिना सतर्कता के साथ चट्टानों में चलना जोखिम भरा हो सकता हैँ। खतरनाक फिसलन भरी चट्टानें कभी भी हादसों का शिकार बना सकते हैं, इसलिए कोशिश करिए कि आपके बच्चे ऐसी जगहों में न जाए, उसके लिए सचेत रहे। ऐसी जगहों में कुछ सुरक्षा के इंतजाम व सावधानी और सतर्कता आपके खतरे को टालने में बहुत हद तक मददगार बन सकते हैं। घट चुकी है जानलेवा कई घटनाएं पर्यटन स्थलों में हर साल जान लेवा घटना होती हैं। कुछ साल पहले युवा मित्रों का दल बालको के गहनिया पिकनिक स्पाट में गए सूरज दास ने देखा देखी में पानी में छलांग लगा दी। पानी में नुकीले चट्टान से उसके सिर पर गहरा चोट लगा। अचानक बेसुध हुए सूरज को किसी तरह अस्पताल लाया गया। मस्तिष्क में चोट लगने से याददाश्त और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव की वजह से वह कई साल तक व्हीलचेयर में ही रहा। जुलाई 2023 में एक शिक्षक देवपहरी में डूब गया। अप्रैल और अक्टूबर 24 में परसखोला में नाबालिग छात्र पानी में छलांग लगाकर वापस जिंदा नहीं लौटे। निर्मला स्कूल का नाबालिग छात्र फुटहामुड़ा में पानी और सुरंगनुमा पत्थरो के बीच समा गया। नशे से रहें दूर, न उतरें पानी में देवपहरी, परसखोला, फुटहामुड़ा, केंदई, सतरेंगा, नकिया जैसे स्थानों पर पानी का भराव, पत्थरो की खतरनाक श्रृंखला है, यहां मुझे तैरना आता है यह सोच कर पानी में बिल्कुल भी न उतरे। सैर सपाटे के लिए पहुंचे। पानी में उतर कर नहाने का साहस न करें। शराब का सेवन न करे और पिकनिक मनाने आने पर यहां गंदगी न फैलाए। पिकनिक जाने के दौरान अपने साथ एहतियात के तौर पर रस्सी, टार्च और अन्य सुरक्षा उपकरण भी अवश्य रखे। कोशिश करें कि आप दिन के उजाले में घर से बाहर निकले और अंधेरा होने से पहले ही लौट आएं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet