LATEST NEWS

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में शामिल जवान केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक होंगे सम्मानित

कांकेर  कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला समेत जिले के 58 जवान केंद्रीय दक्षता पदक से सम्मानित हुए हैं. उन्हें ये सम्मान हापाटोला मुठभेड़ में सफल ऑपरेशन पर दिया गया. इस मुठभेड़ में लगभग 1 करोड़ 80 लाख के इनामी 29 नक्सली मारे गए थे. कांकेर के जवानों को सम्मान: गृह मंत्रालय की तरफ से हर साल विशेष ऑपरेशन, जांच और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले देशभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाता है. साल 2024 में छत्तीसगढ़ के 182 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलिसेला के अलावा जिले के अन्य 57 अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा दिवाली के दिन की गई. इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है. 16 अप्रैल 2024 को मारे गए थे 29 नक्सली: कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने कहा कि छत्तीसगढ़ और कांकेर जिला पुलिस के लिए ये सम्मान बड़ी उपलब्धि है. 16 अप्रैल 2024 को हापाटोला मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे. उन पर 1 करोड़ 80 लाख का इनाम घोषित था. इनमें कई बड़े नक्सली शामिल थे. इस घटना के बाद कांकेर में नक्सली घटनाओं में काफी कमी आई है. इस घटना के बाद लोकसभा चुनाव हुआ था जो काफी शांतिपूर्ण हुआ. इस में नक्सली एनकाउंटर का काफी महत्व रहा. आई के एलिसेला ने बताया कि इस सफल एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की गई. इस ऑपरेशन में शामिल 60 लोगों को इस पदक से सम्मानित किया गया. बाकी लोगों के लिए भी वीरता पदक की अनुशंसा की गई है. अमित शाह के दौरे के बाद हापाटोला मुठभेड़: कांकेर जिले के कलपर-हापाटोला मुठभेड़ के कुछ माह पहले गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अगले साल तक नक्सलियों का सफाया करने की बात कहीं थी. इसके बाद ही ये ऑपरेशन चलाया गया. एसपी आई कल्याण ऐलीसेला ने कांकेर और सीमावर्ती जिलों की सीमा पर नक्सल ऑपरेशन के लिए खाका तैयार किया और अंदरुनी इलाके में नेटवर्क बढ़ाया. कलपर हापाटोला पहाड़ी में नक्सलियों की उपस्थिति का इनपुट मिलने पर नक्सलियों के कैंप पर हमला बोलने की रणनीति तैयार की गई. इस ऑपरेशन में पखांजुर एएसपी प्रशांत शुक्ला, पखांजुर डीएसपी रवि कुमार कुजूर, पखांजुर थाना प्रमारी लक्ष्मण केवट और तत्कालीन बांदे थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रणनीति पर ऑपरेशन किया. यह आपरेशन उस समय का सबसे बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें 29 नक्सलियों को मार गिराने में कांकेर पुलिस और अन्य बल को सफलता मिली. नक्सलियों के कई बड़े लीडर एनकाउंटर में मारे गए. कांकेर मुठभेड़ समेत कई ऑपरेशनों में विशेष योगदान इस सम्मानित सूची में उन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने कांकेर नक्सल मुठभेड़ समेत विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इनके साहस और निडरता के कारण इन अभियानों में सफलता प्राप्त हुई. इनकी बहादुरी से ही अंतिम सांसें ले रहा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में कभी नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में नकारात्मक रूप में लिया जाता था. साल की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सात राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों की बैठक लेकर नक्सलवाद के खात्मे के लिए खाका तैयार किया. छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों और जवानों में उन्होंने ऐसा जोश भरा कि इसके बाद सिलसिलेवार मुठभेड़ों का दौर शुरू हो गया. कांकेर से लेकर नारायणपुर व बीजापुर में पुलिस अफसरों की रणनीति और मैदान में जवानों की बहादुरी से इसे अंजाम तक पहुंचाया गया. यही वजह रही कि अवॉर्ड सूची में छत्तीसगढ़ के जवानों व पुलिस अफसरों की संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है.

भ्रष्टाचार का आरोप, अधिकारी नहीं कर रहे जांच

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला एमसीबी भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में खुलेंआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन भरतपुर प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने से पीछे हटते हुए नजर आ रहे हैं क्या उनकी भी मिली भगत हो सकती है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान दे तो कार्रवाई हो सकते हैं, ग्राम पंचायत जामथान में सूत्रों से मिली जानकारी पुराना हैंडपंप में एक ही सेंमर सीएल मोटर डालकर लोगो को पानी उपलब्ध कराया जा रहा, है, जिसमें सरपंच सचिव निर्माण कार्य के नाम पर मनमानी तरीके से बिल लगाकर पैसा निकाल कर बंदर बांट किया जा रहा है और शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हैं . ग्रामीण वासियों को बोलते हैं सिर्फ झूठा, आश्वासन, जिसमें पंचायत वासियों का भी कहना है कि लगभग 50,000 रूपए की लागत से होगा लेकिन इसमें इस पर साफ-साफ दिखाई देता है कितना पैसा लगाया गया है ग्राम आम जनता जांच की कर रहे हैं मांग, जोकि जमथान पंचायत में पांच जगहों पर लगा हुआ है पुराना हैंड, पंप जबकि हाल ही में आधे से ज्यादा खराब, हो गये है पर उसकी जानकारी लेने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है ग्रामीण वासियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे कई मामले जमथान पंचायत में निर्माण कार्य के नाम पर करवायें गये है, लेकिन सभी का हल एक जैसा ही है (सरपंच-सचिव) के द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया गया है।

ग़मगीन माहौल में नम आंखो से बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार मनीष रैकवार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी ग़मगीन माहौल में नम आंखो से बेटी ने किया पत्रकार पिता का अंतिम संस्कार, चार साल से पत्रकार पिता बीमार थे । 50 वर्ष की आयु में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया । छोटी बेटी मानसी ने किया दाह संस्कार, और  पिता को मुखाअग्नि दी। बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे अंतिम यात्रा में । पत्रकार मनीष रैकवार अपनी पत्रकारिता की शुरूआत ओम दर्पण अख़बार से की थी ,उसके उपरान्त पेज 16 अखबार में अपनी सेवा दी, एक अलग हटकर अपनी पहचान बनाई, इनके पत्रकारिता की लगन देखते हुए दैनिक भास्कर ने मनेन्द्रगढ़ का ब्योरो बनाया था, इनकी पत्रकारिता की ललक रही कि  नव भारत मे अपनी सेवा देनी है, उस मुकाम तक पहुचे और नवभारत में ब्यौरा का कार्य संभालते हुए अनेक कार्य समाज को जगाने व जो समाज का उत्थान में अपनी योगदान दिया। मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष के रूप में भी इन्होंने कार्य किया पत्रकारों के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं जो की स्मरणीय रहेगा, वही कारोना काल में यह कारोना के चपेट में आ गए थे जिसका इलाज बिलासपुर से करवाया था उसके उपरांत इन्हें लकवा की शिकायत हुई लगातार 3 वर्षों से बीमारी से लड़ते हुए आज इनका देहांत हो गया। जो पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी  छति के रूप में देखा जा रहा है ।

सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश की है। वहीं घायल य़ुवक को मेकहारा अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी गई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. मिली जानकारी के मुताबिक करीबन एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था. जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है.

कोई हताहत नहीं, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में खाद्य मंत्री के काफिले की कार को बस ने मारी टक्कर

बलौदाबाजार/रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की एक कार हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सिमगा इलाके में मंत्री के काफिले की एक कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन को एक साइड से नुकसान हुआ है. फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी एकत्र कर रही है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सिमगा इलाके में मंत्री के काफिले की एक कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन को एक साइड से नुकसान हुआ है. फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अधिकारियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर रेलवे स्टेशन में बम मिलने की सूचना!

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन पर दीवाली और छठ पूजा के चलते यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सुचना के बाद यात्रियों को उतारा गया. स्टेशन पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की बड़ी संख्या में मौजूद है. आज रायपुर रेल्वे स्टेशन में मॉकड्रील किया गया. इस दौरान करीब 50 से अधिक अधिकारी मौके पर तैनात थे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करते समय सतर्क रहें और आपातकालीन स्थितियों में धैर्य बनाए रखें.

अभ्यर्थियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाया, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ईवीएम की कमीशनिंग कल

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के होने वाले आगामी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराये जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।मतदान के लिये मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का पांच नवंबर को सुबह दस बजे से शुरू किया जाएगा। इसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर की ओर से निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। मशीनों के कमीशनिंग का काम रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जाएगा। मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिन पहले रायपुर पहुंच जाएंगे। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जायेगी। सभी मशीनों में एक मत डालकर और रेंडम रूप से चुने गये पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नियत तिथि और समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो।

जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर की जीजा की हत्या, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में अंधे कत्ल का खुलासा

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम रविन्द्रनगर निवासी सजीत सोम ने थाना जयनगर में सूचना दिया कि उसके बुआ का लड़का गौतम दास पिता गोविन्द दास उम्र 40 वर्ष का दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा अपने घर में अकेला रहता था। वही दीपावली के दरम्यिानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया। मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर जाकर बारीकी से साक्ष्य का संकलन किया गया। जिसके बाद सभी पहलुओं पर जांच करने और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 227/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर संदेही मुकेश राजवंशी पिता निखिल राजवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रविन्द्रनगर को बगल के ग्राम संजयनगर में उसके ठिकाने में दबिश देकर पुलिस के द्वारा पकड़ा लिया गया। जिसके पश्चात पुलिस को आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना दीपावली के दरम्यानी रात की है जब जुआ खेलने से पैसा हार जाने के बाद व जुआ खेलने हेतु पैसा मांगने पर मृतक गौतम दास के द्वारा पैसा देने से मना करने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके पश्चात झगड़ा-विवाद अत्यधिक बढ़ जाने के कारण लोहे के टांगी एवं वाइपर से प्रहार कर हत्या कर दिया। जिसके बाद पोटली में रखे 1500 रूपये लेकर फरार हो गया है। वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर आरोपी मुकेश राजवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

5967 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट का आज जारी होगा प्रवेश पत्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग आज 4 नवंबर को शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) राउंड के लिए पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cgpolice.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5967 पदों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) आयोजित करेगी। पीएफटी और पीएमटी राउंड के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सबसे पहले फिजिकल टेस्ट परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाता है। इतनी होनी चाहिए लंबाई छत्तीसगढ़ कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों की लंबाई, वजन, सीना का माप लिया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए सामान्य, अनुसूचित जााति और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होना आवश्यक है। वहीं उनकी छाती 81 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 158 सेमी और छाती बिना फुलाए 76 सेमी होना जरूरी है। एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 0- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं। 0- होमपेज पर उपलब्ध ‘सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 0- पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि आदि सहित अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें। 0- सबमिट बटन पर क्लिक करें। 0- आपका सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 0- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर  वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का रविवार रात निधन नौ बजे हो गया. 84 वर्षीय डॉ अरोरा कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे मधुबन श्मशान दयालबंद में होगा।      नगर पालिका स्कूल में शिक्षक के रुप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले डॉ अरोरा एक बेहद जिंदादिल इंसान थे।सेवा निवृति के पश्चात् होम्योपैथिक चिकित्सक के रुप में सेवा भाव से वे लोगों का इलाज करते। साथ ही जी टी बी कॉलेज की स्थापना की। वे प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे। वे श्रीमती दर्शन कौर के पति,सातविंदर सिंह (मिल्की ) व रुपिन्दर कौर के पिता थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार और दोस्तों को छोड़ गए।

दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

कोंडागांव. कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से सभी चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। जिला कप्तान के निर्देश पर गठित टीम द्वारा केशकाल पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गई। प्रकरण में केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव निवासी प्रार्थी जितेंद्र गांधी ने 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी मोबाइल दुकान से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल और करीब 20,000 रुपए नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर थाना स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना कर अपराध पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल और जिला सायबर सेल के प्रभारी अधिकारी की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से तफ्तीश शुरू की। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चोरी किए गए मोबाइल की IMEI नंबरों का उपयोग करते हुए आरोपियों का सुराग पाया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही सोनू उर्फ गोपाल यादव, जो पिछले तीन वर्षों से केशकाल में किराए के मकान में रह रहा था, इस घटना में शामिल है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसने अपने साथी संतोष विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने सोनू यादव से 3 मोबाइल और नकद 6708 रुपए बरामद किए, वहीं संतोष विश्वकर्मा के पास से 3 मोबाइल और नकद 10860 रुपए मिले। कुल मिलाकर 1,60,728 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लोकगायक अनुज शर्मा गीतों से बांधेंगे समां, छत्तीसगढ़-कवर्धा में कल होगा राज्योत्सव

कवर्धा. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिले में कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। विधायक पंडरिया भावना बोहरा उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनसे लोगों को राज्य की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जो कि छह बजे तक चलेगा। इसके बाद 6 से 6:20 तक “क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा” के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा “सुनहरी यादें” की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंचेगी। 6:20 से 6:40 बजे छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकधुनों की मिठास दर्शकों को सुनाई देगी। शाम 6:40 बजे मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और राज्योत्सव की शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 से 11:30 बजे तक होगा। जिसमें प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक पद्म अनुज शर्मा का विशेष लोकसंगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अनुज शर्मा अपनी आवाज में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और विविध परंपराओं का प्रदर्शन होगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए दर्शकों को भी आकर्षित करेगा

झगड़े में दोस्तों ने चाकू से गला रेता, छत्तीसगढ़-दुर्ग में हत्या के मामले में जेल से बाहर निकला युवक

दुर्ग. दुर्ग में भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक हत्या के मामले से बिलासपुर जेल से बाहर आते ही हत्या हो गया। हत्या मृतक के ही दोस्त ने किया है। मृतक गौरा-गौरी पूजा के दौरान धीरज महानंद (25) और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मृतक धीरज ने अपने दोस्त पर चाकू से पहले हमला कर दिया जिसके बाद अन्य दोस्तों ने मृतक को पकड़े के दौड़ाए जिसके बाद कचरे के ढेर में छिप गया जहां उन लोग भी वहां पहुंचे और मृतक को पकड़कर मारपीट किए और एक दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 -16 वार कर दिया।आस-पास मौजूद लोगों की मदद से धीरज का अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की पूरी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर एएसपी सुखनंदर राठौर ने बताया कि गौतम नगर सुपेला निवासी धीरज महानंद उर्फ टकला (25 वर्ष) लक्ष्मी नगर पुरानी देशी शराब दुकान के पास शनिवार देर शाम अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर छोड़कर भाग। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेसिंक की टीम घटना पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए थे जिससे पुलिस ने कुम्हारी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोस्त के घर जाने रात में निकला था बारहवीं का छात्र, छत्तीसगढ़-कोरबा में अधजली लाश की हुई पहचान

कोरबा. ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे इलाके में मिली अधजली लाश की पहचान उसके साइकिल के माध्यम से हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोरबा जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ ADPO, कटघोरा निवास के.जी. भारद्वाज के पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। 18 वर्षीय अभिषेक कक्षा 12 वीं का छात्र था। शनिवार की रात कथित तौर पर दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। फिर लौटा नहीं। मृतक अभिषेक भारद्वाज का इकलौता पुत्र था। इस घटना ने भारद्वाज परिवार को शोक में डुबा दिया है। परिजनों सहित सहकर्मियों, ग्रामवासियों में शोक व्याप्त है। बता दें कि बीते रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। कटघोरा पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल व गियर वाली साइकिल मिली। साइकिल पर दुकान का नाम लगा था। जिससे संपर्क पर साइकिल की फ्रेम नम्बर के आधार पर खरीदार का नाम हासिल किया गया। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली। साइकिल व चप्पल को परिजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर प्रारम्भिक तौर पर मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की माने तो रोज की तरह किसी दोस्त के साथ घूमने जाने के नाम से निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नही चला। किसी घटना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस व परिजनों को है।

‘नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण, हिन्दुओं को कर रहे एकजुट’, छत्तीसगढ़-कांकेर पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री

कांकेर. बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कांकेर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को नक्सलवाद से बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद व्यक्ति विशेष को टारगेट करते रहे है जबकि धर्मांतरण पूरे समाज को निशाना बनाकर किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है, धर्मांतरण को रोकने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के देश भर में पद यात्रा करने की बात भी कही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर में जल्द कथावाचन करने की बात कही है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी आसानी से पहुंच नहीं सकते हैं। ऐसे इलाकों में ही भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया गया हैय़ उन्होंने कहा कि हिन्दू को छोड़कर बाकी समाज में एकजुटता है। लेकिन हिंदुओं में एकजुटता की कमी है और वो अपने हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए ही प्रयास कर रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर लगातार प्रहार करते हुए मिशनरियों के स्कूलों में बच्चों को भेजने के बजाय गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर जोर देने की भी बात कही है। गौरतलब हो कि कल पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान ही धर्म परिवर्तन कर मिशनरी समाज में शामिल हो चुके 11 परिवार ने वापस हिन्दू धर्म में वापसी भी की है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कांकेर से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि जिस पहाड़ा वाली मां भुनेश्वरी के दरबार में वो महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे हैं। वहां वो पहले भी आ चुके हैं और यहां से उनका पुराना नाता रहा है। बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री कई साल पहले कांकेर में लंबा समय बिता चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet