LATEST NEWS

40 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा गांव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमण्डल की सीमा के करीब लगभग 40 जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. किसानों में नई फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है. हाथियों की गतिविधियों से जान-माल के नुकसान का खतरा हमेशा बना रहता है और इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों के कारण भारी नुकसान हो चुका है. वहीं कई बच्चे और युवा सड़क पार करते हाथियों का वीडियो बनाने के प्रयास में बेहद करीब पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है. हाथियों का यह दल फिलहाल कटघोरा वनमण्डल में डेरा डाले हुए है, लेकिन वे धीरे-धीरे मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका की ओर बढ़ रहे हैं. स्थानीय किसान अपनी नई फसल को लेकर चिंतित हैं, जबकि वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. हाथियों के मूवमेंट के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.

मुख्यमंत्री साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए की बड़ी घोषणा, खादी वस्त्रों की खरीदी पर मिलेगी 25 प्रतिशत की सब्सिडी

रायपुर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से खादी वस्त्र खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में की. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीद को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इंद्रदेव इस बार खुश नजर आ रहे हैं और प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई है. धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है. सीएम ने कहा कि धान खरीदी को लेकर जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने पत्नी के लिए खरीदी साड़ी मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी भी खरीदी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें. सीएम साय ने खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए 25% सब्सिडी की भी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन रायपुर के मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ किया और साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में शामिल सैन्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने एआई तकनीक से कराई टीबी की जांच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एआई तकनीक से टीबी की जांच कराई और 2 मिनट में ही उनका रिपोर्ट प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री जांच में सामान्य पाए गए। उन्होंने जिला प्रशासन के इस विशेष पहल की सराहना की और कहा अधिक से अधिक लोगों टीबी की जांच करें ताकि इसका प्रभावी रोकथाम हो सके। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े 2024 के समापन के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में लगाये गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के स्टालों के निरीक्षण के दौरान मौली माता स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित प्लास्टिक फ्री सेनेटरी नेपकिन की जानकारी ली और वहां मौजूद स्वच्छता दीदियों को सेनेटरी नेपकिन भेंट किया। इस दौरान समृद्धि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को फूलों से निर्मित दशांग, धूप बत्ती और डेकोरेटेड दिया भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ये उत्पाद मंदिर में चढ़ाये गए फूलों से बनाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने समूह के महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छता किट भेंट कर सुरक्षित रहकर कार्य करने की बात कही।          मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर लगाए गए खादी एवं ग्रोमोद्योग विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड और रेशम विभाग के स्टालों को देखा। उन्होंने बिलाईगढ़ के संत बिसाहू दास महंत राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत देवानंद देवांगन द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग आर्ट वाली कोसे की साड़ी भी खरीदी। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक चॉक पर हाथ आजमाते हुए मिट्टी की कटोरी तैयार की और 5 माटी शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चॉक भेंट किए। मुख्यमंत्री को हाथकरघा प्रभाग के स्टॉल में सिवनी से आये गजानंद देवांगन ने कोसा से निर्मित शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री ने देवांगन भेंट के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि विभागों द्वारा शहतूत रेशम बाड़ी योजना के तहत री रीलिंग मशीन, नैसर्गिक कोसा प्रगुणन कैंप, बुनियाद रिलिंग मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मलबरी रेशम, डाबा और टसर रेशम की भी जानकारी उपलब्ध है। इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. वसवराजु एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार, संभागायुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में स्वच्छता पर हो रहे बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायकगण पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. वसवराजु एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग कुंदन कुमार, संभागायुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे।

नाराज लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम, छत्तीसगढ़-कवर्धा में पुलिस व एंबुलेंस न पहुंचने से तड़पता रहा घायल

कवर्धा. कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर स्थित अगरी खुर्द में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से घायल तड़पता रहा। ऐसे में नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। यहां पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई थी, जिसके बाद घायल को बेमेतरा के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। इस चक्काजाम से करीब दो किमी लंबा जाम लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो व बाइक में टक्कर से बाइक चालक का हेलमेट टूट गया। उसे  गंभीर चोट लगी थी। ग्रामीणों ने डायल 102 व पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक से डेढ़ घंटे तक किसी के नहीं पहुंचने पर लोगों ने चक्काजाम किया। एक्सीडेंट के बाद स्कार्पियो वाहन भाग गया। बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि जिस जगह में यह हादसा हुआ है वहां कई बार सड़क दुर्घटना हो चुका है। यह बेमेतरा व कबीरधाम जिला का बॉर्डर है। यहां का एक हिस्सा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र व दूसरा हिस्सा कबीरधाम जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी में आता है।

प्रचार प्रसार सामग्री बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. एरिया डॉमिनेशन के दौरान मिरतुर व नेलसनार थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक महिला सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नेलसनार से जिलाबल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पांच संदिग्ध को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम डीएकेएमएस सदस्य सन्नू उरसा पुत्र (38) स्व. बुधराम उरसा निवासी पोमला, सीएनएम सदस्य मुन्ना उरसा पिता स्व. मंगू उरसा उम्र 38 निवासी पोमरा, सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट सोमलु उरसा पिता स्व. सन्नू उरसा उम्र 33 निवासी पोमरा, मिलीशिया सदस्य कमलू मड़काम उम्र 28 निवासी पोमरा व मिलिशिया सदस्य विजय कुंजाम पिता सन्नू कुंजाम उम्र 19 निवासी थाना मिरतुर होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली संगठन में पांच से छह साल से लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे थे। वही दूसरी ओर मिरतुर थाना की कार्यवाही में चेरली विजगुफा के जंगल से दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। इनमें शंकर कारम पिता स्व. बोडडा कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा व पाण्डे कारम पति शंकर कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन सटीक, पेंसिल सेल व इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन व रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। नेलसनार व मिरतुर थाना के द्वारा विधि संगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

ASI ने आर्केस्ट्रा में डांसरों के साथ लगाए ठुमके, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में वर्दी शर्मशार

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का आर्केस्ट्रा में वर्दी पहनकर लड़कियों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबन किया है। जानकारी अनुसार, 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में ग्रामीणों के द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। पुलिस वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचा हुआ था। इस दौरान डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान करवाई। इसके बाद एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को अनुशासनहीनता और पुलिस की गरिमा के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटना ने एक बार फिर से खाकी वर्दी को शर्मसार किया है, जहां कानून के रखवाले खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

SI और ASI समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, छत्तीसगढ़-रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

रायपुर. रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। विभाग ने एसआई, एएसआई और हेड कांस्टेबल समेत 55 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह एसआई, 13 एएसआई, एक महिला प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों का तबादला किया गया है। इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात आदेश जारी किया है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य (cg police officer transfer) राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखना है और पुलिस बल को बेहतर ढंग से तैनात करना है ताकि शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके.

अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में 16 बच्चों से फूड प्वाइजनिंग

कोरबा. कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के के ग्राम कटोरी नगोई कन्या आश्रम में रहकर पढाई करने वाले लगभग 16 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जहां एक के बाद एक सभी बच्चों कों उल्टी दस्त और चक्कर आने लगे। इस घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल 108 वाहन को दी गई। जहां मौके पर पहुंच सभी बच्चों को कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया सभी का उपचार अभी जारी है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पोड़ी उपरोड़ा के जटगा आसपास के रहने वाले बच्चे हैं। जिनकी उम्र लगभग 7 से 10 साल तक बताई जा रही है। जो कक्षा पहली से पांचवी तक की पढ़ाई करते हैं। कन्या आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त से परेशान हो गए। 16 छात्रों को कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। कटघोरा बीएमओ बी आर रात्रे ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में अब सुधार है, सभी खतरे से बाहर हैं।

नौ लोगों की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में खाने में मिलाया जहर

कोरबा. कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र में घर में खाने में जहर मिलाकर परिवार के लोगों की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद सभी की तबियत खराब होने पर सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद सभी को जीपीएम के दो शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में 9 साल के बच्चे के साथ कुल नौ लोगों का इलाज जारी है। पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। जहां पर कल देर शाम लाल अहिबरन सिंह के घर भोजन की तैयारी चल रही थी। घर में रोज की तरह सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पेंड्रा के लालती गांव में रहने वाला उसका पति पहलवान सिंह वहां पहुंचा और सीधे रसोई में आ गया। जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुमित्रा पति से नाराज होकर वहां से चली गई। कुछ देर पहलवान रसोई के अंदर रुका और उसके बाद वहां से निकल कर चला गया। पति पहलवान के रसोई से निकलने के बाद सुमित्रा फिर से रसोई में गई तो उसे कुछ बदबू भी महसूस हुई। पर उसने इसे हल्के में लेते हुए खाना बनाया और उंसके बाद घर के सभी लोग खाना खा लिया। जिसके बाद अचानक सभी की तबियत खराब होने लगी और एक के बाद एक करके सभी को उल्टी आना चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा सभी को आनन-फानन में पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी हायर सेंटर जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि यहां पर मौजूद डॉक्टरो ने तत्काल सभी का इलाज शुरू कर दिया है और 4 मरीजों को जिला अस्पताल में तो 5 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू करवा दिया है। फिलहाल डॉक्टरो की मानें तो अभी सभी की हालात खतरे से बाहर है।

64 पुलिसकर्मियों का किया स्थानांतरण, छत्तीसगढ़-कोंडागांव के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में उप-निरीक्षक (सउनि) से लेकर आरक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में उप-निरीक्षक यशवंत सेन को रक्षित केन्द्र से थाना फरसगांव, जबकि मोहन यादव को मर्दापाल से केशकाल थाने स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही बहादुर मरकाम, मुलचंद बघेल, संतोष सिदार, और मनीराम मरकाम सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है। कई महिला आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें प्रेमलता दीवान, संगीता कोर्राम और अंजिना सोरी प्रमुख हैं। यह स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्थानांतरण के पालन हेतु आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

सियानजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुजुर्गों के दुख-दर्द को समझें और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाए: मुख्यमंत्री वृद्धजनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी सेवा में तत्पर है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानों का सम्मान     रायपुर  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वृद्धजनों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि आप उनके साथ हैं। माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा, खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।      मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूरों, किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 14 लाख से अधिक सियानो को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खाते में पेंशन की राशि दी जा रही है। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही उनके उपचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की है। इसी कड़ी में हमने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि सभी वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाए।     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर बुजुर्गों की इच्छा होती है कि वह अपने जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा जाएं, उनकी भावनाओं और आस्था को ध्यान रखकर हमारी सरकार ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की है। रेल, बस के माध्यम से अयोध्या जाने और आने के अलावा भोजन, ठहरने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना से माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लोग अपने भाँचा राम का दर्शन करने जा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किसानों का भरपूर ख्याल रखा है। उनसे 3100 रुपए में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और दो साल का बकाया बोनस की राशि भी प्रदान की है। हमारी सरकार द्वारा सरगुजा से लेकर बस्तर तक के तेंदूपत्ता श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा दर में वृद्धि कर 4000 से 5500 रुपए किया गया और 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने महतारी वंदन योजना लागू कर महीने में एक हजार की राशि महिलाओं के खाते भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अभी हमारी सरकार को महज नौ माह ही हुए हैं और प्रदेश के सभी वर्ग के लिए योजना बनाकर राज्य के विकास की दिशा में कार्य करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में यहां विकास की गति और बढ़ेगी।     समारोह को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि हमारे घर में माता-पिता और वृद्धजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनके सम्मान और आशीर्वाद से ही हम विकास की राह में आगे बढ़ रहे हैं। छतीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उनके लिए पेंशन, आश्रम, उपचार, पीएम आवास, निशुल्क अनाज, तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की गई है।     आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छतीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसानों सहित अन्य सभी के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य के किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक मद्द दी जा रही है।     समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वृद्धजन घर परिवार में बरगद की सुकूनदायक छांव की तरह होते हैं, जो दुख-दर्द में हमारी कठिनाईयों को दूर करते हैं। हमें वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने जिले में इस तरह के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वागत भाषण दिया। सूरजपुर जिले के विकास की कई घोषणाएं     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में ग्राम बिहारपुर में सहकारी बैंक खोलने, पिलखा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गोपालपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराये जाने के साथ ही भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 103 एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा, सूरजपुर महाविद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण, भैयाथान-सूरजपुर मार्ग में ऊंचडीह, नेवरा  राष्ट्रीय राजमार्ग तक 09 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने सूरजपुर ऑडिटोरियम का नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए शुभकामनाएं दीं। 187 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री साय द्वारा लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, हाउसिंग बोर्ड, आदिम जाति कल्याण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं नगरपालिका सूरजपुर के अंतर्गत 187 करोड़ 51 लाख की लागत वाले 159 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। पीएम आवास के हितग्राहियों को बांटी खुशियों की चाबी     सूरजपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम … Read more

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला में जेल में बंद कारोबारी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानें कब होगी सुनवाई

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को होगी सुनवाई महादेव सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को सुनवाई महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला में जेल में बंद कारोबारी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानें कब होगी सुनवाई नई दिल्ली/ रायपुर  उच्चतम न्यायालय ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कारोबारी सुनील दम्मानी की जमानत याचिका पर तीन अक्टूबर को सुनवाई करने के लिएसहमति जताई। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से जेल में बंद कारोबारी के वकील ने आग्रह किया कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। दम्मानी के वकील ने दलील दी कि उनका मुवक्किल 13 माह से अधिक समय से जेल में बंद है जिसके बाद सीजेआई ने कहा, ‘‘ऐसे मामले जो किसी निश्चित दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं, हम आम तौर पर उससे पहले या बाद में सुनवाई नहीं करते, लेकिन यह एक जमानत याचिका है… हम इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेंगे।’’ पिछले साल 23 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में कथित संलिप्तता के लिए दम्मानी और तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा सहित 10 लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली थी। सुनील दम्मानी के अलावा, उनके भाई अनिल दम्मानी, छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण वर्मा और रायपुर निवासी सतीश चंद्राकर को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी का धन शोधन मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस थाने में सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव’ के खिलाफ 2022 में राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, दम्मानी बंधुओं की आभूषण की एक दुकान और एक पेट्रोल पंप है और कथित तौर पर हवाला लेन-देन में उनकी भूमिका है। एएसआई वर्मा ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए उनसे रिश्वत ली और यह भी अंदेशा है कि वर्मा ने अन्य पुलिस अधिकारियों को भी रिश्वत की राशि दी।    

आज पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित

रायपुर राज्य शासन के निर्देश पर बुधवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले में संचालित सभी देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानों, कम्पोजिट मदिरा दुकानों और मद्य भंडारण-भाण्डागार को 2 अक्टूबर को पूरे दिन के लिए सील किया जाएगा। इसमें एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) जैसी सभी शराब बिक्री इकाइयों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस दिन मदिरा के विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण, और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय महात्मा गांधी के जन्मदिवस के सम्मान और अहिंसा के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कलेक्टर सभी विभागों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अब जमीनी स्तर के कर्मचारी आम जनता से सीधे जुड़ेंगे। सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और आम नागरिकों, हितग्राहियों और किसानों को ग्रुप से जोड़ा जाए। इससे उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से जनता से जमीनी स्तर के कर्मचारी सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा भी कर सकेंगे। इससे लंबित प्रकरणों में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और अपने हल्का के किसानों को उसमें जोड़े। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों, ए.आर.ई.ओ, खाद्य निरीक्षकों और सभी पंचायत सचिवों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों से रिक्त स्थानों की जानकारी मांगी जा रही है। इस रोजगार मेले से जिले के हजारों को रोजगार के अवसर तैयार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निपटारा करें। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में भारतीय सेना के प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई है। सैनिकों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएं और भारतीय सेना के शौर्य को सभी को देखने का अवसर प्राप्त हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्री लोकेश पटेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet