LATEST NEWS

नौनिहालों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर मंत्री केदार कश्यप ने कराया शाला प्रवेश

  रायपुर,   वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नौनिहालों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को शाला गणवेश तथा पाठ्यसामग्री वितरण भी किया। उन्होंने छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।     मंत्री श्री कश्यप ने शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अपार क्षमता है। शासकीय स्कूल के बच्चे कठिन पस्थितियों के बाद भी बेहतर परिणाम ला रहे हैं। यह हम सबके लिए यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चे लगन और ईमानदारी से शिक्षकों के आदर्श में चलकर शिक्षा ग्रहण कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें, बच्चों को हताश-निराश होने की जरूरत नहीं है। समय को ध्यान रखते हुए खेलने के समय खेले-कुदे और पढ़ाई के समय पढ़ाई करें। गरीब, किसानों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। भविष्य निर्माता आज के नौनिहालों की शिक्षा-दिक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए सरकार तत्पर है। हमारी सरकार ने प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम जैसी बड़ी-बड़ी संस्थानें स्थापित की है। उच्च शिक्षा के लिए भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अतिथियों ने इस मौके पर ‘‘मां के नाम एक पेड़’’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया।       विधायक श्री मोती लाल साहू ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज प्राईवेट स्कूल से बेहतर परीक्षा परिणाम शासकीय स्कूलों में आ रहा है। शासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी भीड़ लगी है, इससे शासकीय स्कूलों का महत्व और गुणवत्ता अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम सुविधाओं और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम सराहनीय है। बच्चों को भी लगन और ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।    विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि नन्हें-नन्हें बच्चों को जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कराने आए हैं। उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थान में पढ़े-लिखे ज्यादा संस्कारी होते हैैं। आज के मंच में मंत्री, विधायक, कलेक्टर सहित जितने भी लोग है सभी सरकारी स्कूलों में पढ़कर आप लोगों के बीच उपस्थित हैं। आप लोगों को भी किसी प्राईवेट स्कूल के विद्यार्थियों को देखकर अपने आप को कमजोर आंकने की जरूरत नहीं है। आप लोगों में अपार शक्ति और जोश है, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इच्छानुसार परिणाम हासिल कर सकते हैैं।    विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर दूसरों के सुख सुविधओं और रहन-सहन को देखकर मन उनकी तरह बनने की लालसा होती है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे हर सुख सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम शाला में अनुशासन का पालन करते हैं। जीवन में भी अनुशासन से आगे बढ़ सकते हैं और अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षकों को स्कूल के बच्चों को भी अपने बच्चों की तरह जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।   इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी श्री खण्डेलवाल, वार्ड केे पार्षद श्री वीरेन्द्र देवांगन सहित शिक्षक-शिक्षिकांए तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और साईकिल वितरण किया गया

रायपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिसे के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में आज जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेजेस पेंड्रा सहित विभिन्न शालाओं में और कक्षाओं में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, डीएफओ रौनक गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरित किया गया।          विधायक श्री मरपची ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही दिशा देने की जरूरत होती है। शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता है। बच्चे ज्यादातर समय स्कूलों में बिताते हैं। बच्चों के गुण दोष का ज्ञान माता-पिता से ज्यादा शिक्षकों को होता है। शिक्षा और खेल के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी स्कूलों में कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी बच्चों की तरह ग्रामीण बच्चों को भी उनकी रूचि एवम् लक्ष्य पूर्ति के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए तथा उचित मार्गदर्शन देना चाहिए। विधायक ने सभी को शाला प्रवेश उत्सव की शुभकामनाएं दी।         कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उनके भविष्य को संवारना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसलिए पालको और बच्चों को संदेश देने के लिए शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत के गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।इस अवसर पर वन मंडलाअधिकारी श्री रौनक गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अपनी मां को भेंट स्वरूप एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी है। जुलाई में पौधे लगाने से पौधों की बढ़त अच्छी होती है।

जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में बैठक में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, सचिव सुश्री विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

विशेष पिछड़ी जनजाति की कमार महिलाएं गढ़ रही है विकास की गाथा

रायपुर, कमार जनजाति मुख्य रूप से गरियाबंद जिले के छुरा, और धमतरी जिले के नगरी और मगरलोड विकासखण्डों में पाई जाती है। भारत सरकार द्वारा इन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की महिलाओं की आजीविका का मुख्य साधन बांस की कारीगरी और पारंपरिक खेती करना है। महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लॉक से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, गाँव सोनासिल्ली अब समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।      बिहान योजना के तहत, ग्राम सोनासिल्ली में तकेश्वरी कमार और सचिव गीता कमार के नेतृत्व में महिला विकास और सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू हुआ। कमार महिलाओं ने स्व सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह ने 15,000 रुपये के अनुदान के साथ आत्मनिर्भरता की नई शुरूआत की है। अपने कौशल और संसाधनों का उपयोग करते हुए, उन्होंने बांस की कारीगरी में हाथ आजमाया और आज बांस से सुन्दर सजावटी सामग्री बनाकर दुकानों में भी विक्रय कर रही है। बांस की सामग्रियों को बेहतरीन कला कृतियों में बदल दिया।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से जून तिमाही में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन

भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संयंत्र ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.28 मिलियन टन सेलेबल स्टील उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.22 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। संयंत्र ने अप्रैल से जून अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.16 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.08 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन से अधिक है।      भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी स्थापना के बाद से किसी भी पहली तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 2.91 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2.88 लाख टन को पार किया। कुल प्राइम रेल उत्पादन में संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल से 1.98 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ प्राइम रेल उत्पादन शामिल है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के परिणाम स्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एएसपी नक्सल आॅप्स मनीष रात्रे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी एवं जिला बल सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में नुप्पो भीमा उर्फ हरिश पिता नन्दा (सिंगाराम आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी मोसलमडगू थाना भेजी जिला सुकमा, पोडि?ाम देवे पिता भीमा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पोडि?ाम मासा पिता राजा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा तथा माड़वी पायके पिता हांदा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी पिनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी।

मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई बन रही पशुपालकों के लिए वरदान

कोंडागांव अब राज्य के पशुपालको को अपने पशुओं के बीमार होने पर चिंता होने की जरूरत नहीं रही, क्योंकि अब वह आसानी से अपने स्थान पर चिकित्सा वाहन बुलवाकर अपने बीमार पशु का अच्छे से इलाज करवा सकता हैं। इस योजना के तहत केवल एक मोबाइल कॉल के द्वारा बीमार गोवंश को बेहतर चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। वहीं इंसानों की तरह ही अब पशुओं को भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे पशुओं में बीमारियां कम फैलने के कारण उनकी मृत्यु दर में कमी आ रही है। पशुपालकों ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अब चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कोंडागांव जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई पशुपालक किसानों के लिए वरदान बन गई है। कोंडागांव जिले में पशुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में यह सेवा बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस योजना में चिकित्सा वाहन के माध्यम से बीमार पशुओं को घर घर जाकर उचित इलाज किया जा रहा है। अच्छी ईलाज के अभाव में जब पशुओं में बीमारी फैलने से उसकी मृत्यु हो जाती है। जिससे पशुपालक को भी हानि होती है। इससे किसान की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के कारण अब किसानों को बीमार पशुओं को अस्पताल तक पहुंचाने की चिंता भी कम हो गई है।  मोबाइल चिकित्सा योजना के लागू हो जाने के बाद पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलने लगा है। अब कोई भी पशुपालक अपने पशु के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकते हैं और अपने पशुओं का अच्छे से समय पर इलाज करवा सकते हैं। पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक श्री शिशिरकांत पांडे ने बताया कि इस वाहन में रोग की जांच व उपचार के साथ ही कृत्रिम गभार्धान और निकृष्ट बैलों के बधियाकरण के उपकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। यह वाहन प्रतिदिन तीन स्थानों पर शिविर आयोजित कर पशुओं के रोगों की जांच व उपचार करती है।इसके माध्यम से अब तक 40 हजार 783 पशुओं का उपचार, 11541 पशुओं में रोग जांच, 38 हजार 945 पशुओं को दवाईयां, 71 गायों का कृत्रिम गभार्धान, 1818 निकृष्ट पशुओं का बधियाकरण और 29189 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। ग्राम पश्चिम बोरगाव के पशुपालक श्री सनोज दास की गाय में प्रसव पश्चात उसका गर्भाशय (बच्चादानी) बाहर आ गया था । जिसकी सुचना पशु मालिक द्वारा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के हेल्पलाइन न. 1962 में कॉल कर दी गयी। सुचना पर मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई की टीम ने तत्काल पहुच कर पीड़ित गाय का गर्भाशय अंदर किया गया तथा जरूरी उपचार किया गया। वर्तमान स्थिति में गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ है। माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पखनाबेड़ा के पशु पालक श्री मरदम सिंह वट्टी की बकरी प्रसव करने में असमर्थ थी तथा 6 घंटों से पीड़ित थी। जिसकी सूचना पशु मालिक द्वारा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई की टीम को मिलने पर टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर बकरी के गर्भाशय मे फंसे हुए मेमना को बाहर निकाला गया और बकरी तथा मेमने दोनों की जान बचाई गई वर्तमान मे बकरी तथा मेमना दोनों ही स्वस्थ है।

दुर्ग में 24 घंटे काम कर रहे फ्यूज कॉल सेंटर, बिजली संबंधी शिकायतों के लिए इन नंबरों पर कॉल करें

दुर्ग दुर्ग जिले में विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निराकरण हेतु विद्युत उपभोक्ताओं के लिए फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर के नये नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1912 एवं मोर बिलजी कंपनी एप के अलावा उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। जामुलकर ने बताया कि सभी कॉल सेंटर 24 घंटे सातो दिन कार्यरत रहेंगे तथा उपभोक्ता अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकते हैं। फ्यूजकॉल सेंटर को निर्देश दिया गया है कि शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए। मुख्य अभियंता ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फ्यूजकॉल सेंटर तीन शिफ्ट में चलाए जा रहे हैं। फ्यूज कॉल सेंटरों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। सभी कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिया गया हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के फ्यूजकॉल सेंटरों की विद्युत शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर दुर्ग-भिलाई शहर बघेरा जोन 9827026192, 6232945051, बोरसी 2340517, 6232945052, पद्मनाभपुर 2322816, 6232945053, दुर्ग (शहर) 2211653, 6232945054, सिविल लाईन 2320812, 6232945055, जवाहर नगर 2216198, 6232945056, वैशाली नगर 2295169, 2294800, 6232945079, नेहरू नगर 2292280, 6269506768, 6232945080, कोहका 2295064, 6269506766, 6232945078, सुपेला 2295809, 6232945081, रिसाली 2279484, 6232945077, भिलाई 6232945073, 6232945073, छावनी 6232945072, 6232945072, भिलाई-तीन 6232945075, 6232945075, चरोदा 6232945074, 6232945074।   दुर्ग-ग्रामीण क्षेत्र अंडा 7471123800, 6232945446, तिरगाझोला 6232945447, बघेरा वितरण केन्द्र 6269506790, 6232945117, 6232945153, नगपुरा 6269506796, 6232945152, 6232945116, 6232945109, बोरी  6232945118, लिटिया 6232945110, पाटन 6232945174, 6232945179, 6232945182, रानीतराई 6232945171, 6232945173, अमलेश्वर 6232945158, 6232945159, जामगांव(टी) 6232945172, 6232945176, 6232945180, 6232945181, उतई 6232945157, 6232945166, 6232945167, सेलूद 6232945165, गाड़ाडीह 6232945168, जामगांव(आर) 6232945169, 6232945170, 6232945177, कुम्हारी 6232945154, 6232945155, 6232945178, जामुल 6232945156, 6232945175, अहिवारा 6232945160, 6232945161, 6232945162, 6232945183, मुरमुंदा 6232945163, 6232945164, धमधा 6232945120, 6232945122, 6232945125, ननकट्ठी 6232945121, 6232945123, 6232945140, ठेलका 6232945124, 6232945126, 6232945142, दारगांव 6232945119।

‘स्कूल जतन’ योजना के कार्याें की जांच शुरू, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

छात्रों के विचारों का भी होगा दस्तावेजीकरण, छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 में तीव्र विकास के प्रयास

रायपुर. छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य नीति आयोग द्वारा ’अमृत काल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’ दस्तावेज तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी क्षेत्रों का तीव्र विकास सुनिश्चित करना है। इस के लिए सभी युवा नागरिकों, विद्यार्थियों से सुझाव लेने के लिए राज्य के समस्त महाविद्यालय और शासकीय एवं अनुदान प्राप्त तथा निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को ’’विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे, जिसका मूल्यांकन प्रासंगिकता, वर्तमान स्थिति का आंकलन, नवाचार, व्यवहार्यता, स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानदंडों के आधार पर पैनल द्वारा किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ निबंधों को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव एवं सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम ने बताया कि छात्रों को अपने निबंध 1500 से 2500 शब्दों में हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखने होंगे। निबंध में छात्रों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना होगा, जिसमें राज्य के सामर्थ्य, कमजोरियों के आधार पर 2047 तक छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की अपनी कल्पना व दृष्टिकोण प्रस्तुत करना होगा। छात्रों को राज्य में उद्योग और सेवाओं में सुधार, कृषि और वानिकी में सुधार, गुणवतापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास, गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं, बुनियादी ढांचे का विस्तार, सामाजिक कल्याण, सुशासन और सतत् विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनके सुझावों से छत्तीसगढ़ को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके। राज्य नीति आयोग ने सभी छात्रों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने महाविद्यालय/स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

बांकीमोंगरा नगर पालिका में होगा विकास का नया सूर्योदय : देवांगन

कोरबा बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री देवांगन ने कहा कि अब बांकीमोंगरा नगर पालिका में विकास का नया सूर्योदय होने जा रहा है। बांकीमोंगरा की जनता बहुत भाग्यशाली है कि उनको पहला अध्यक्ष शैल राठौर नारी शक्ति के रूप में कर्ता मिला है। बांकीमोंगरा की जनता लंबे समय से विकास नहीं होने का मलाल झेल रही थी। अब बांकीमोंगरा की जनता को विकास के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों से नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी। विष्णुदेव सरकार में निकाय को न तो सेटअप की न ही फंड की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ, सदस्य प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्विनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योतिदास महंत पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति पर होगा विमर्श, छत्तीसगढ़-दौरे पर कल आएगा केन्द्रीय वित्त आयोग

रायपुर. केन्द्रीय वित्त आयोग 10 जिले से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसमें 12 सदस्यीय की दल होगी। दौरे के दौरान राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक प्रगति सहित अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास और आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 और 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज कुमार पाण्डा, डॉ. सौम्य कांति घोष और आयोग के सचिव ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक राघवेन्द्र सिंह और अन्य अधिकारीगण भी रायपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव मुकेश बंसल ने होटल मेफेयर में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं नोडल अधिकारी 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग महादेव कावरे, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा, संचालक जनसम्पर्क अजय अग्रवाल सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने लाखों ठगे

बेमेतरा. नांदघाट थाना क्षेत्र के भोपसरा गांव में गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। मामले को लेकर पीड़ित गंगाराम साहू (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी का नाम विजय कुमार गिरी पिता बचछराज गिरी उम्र 32 निवासी चौगलिया बाजार, दुर्गा चौक (राघवपुरी) सीतापुर, जिला चित्रकूट (यूपी) है। आरोपी दिसंबर 2022 को पहली बार पीड़ित के गांव में साधु की वेशभूषा में आया था। घर में भोजन कर रात्रि विश्राम करने की बात कही। रात में आरोपी ने पीड़ित को उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कही। पूजा पाठ कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चला गया। ठीक एक माह बाद आरोपी वापस आया व घर में पूजा शुरू कर दी। इसके बाद एक कमरे में 3-4 फीट खुदाई कर पीतल के गुंडी में सोने जैसे बिस्किट व सिक्के निकालकर दिया। इससे एक बड़ा और हंडा होने की बात कहकर सभी सामान को उसी गड्ढे में बांधकर दबा दिया। इसके बाद से आरोपी ने पीड़ित को ठगना शुरू दिया। बीते एक साल से अलग-अलग किश्त में रुपये लेते जा रहा था। एक बार तो पीड़ित ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आरोपी को 3.50 लाख रुपये दिए थे। आगे की पूजा कार्यक्रम कराने का धोखा दे रहा था। इसी बीच पीड़ित ने पहले से दबे गड़े धन को निकाला तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। ठगी की शिकार होने के बाद पीड़ित ने छह जून 2024 को नांदघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत बाद पुलिस ने 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की टीम को आरोपी के चित्रकूट में रहने के बारे में जानकारी मिली। बेमेतरा से पुलिस की टीम यूपी गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जगदलपुर के तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तोकापाल गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में बिजली दर की बेहताशा वृद्धि व अघोषित विद्युत कटौती किया जा रहा है और विभाग और शासन मौन बैठा हुआ है। लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान हो चूके है, रोपाई का समय है ना तो बारिश आ रही और ना ही बिजली कैसे रोपाई होगी। विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं, स्मार्ट मीटर लगाकर ठेकेदारों को लाभ पहुचाने का कार्य कर रही प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, लगातार लड़ाई झगडे, आगजनी, हत्या जैसे अपराध बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने आज जिले में व्यापक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव आयोजन सेमरा तिराहे में किया। धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द समस्याओं का निराकरण के आश्वासन के बाद कलेक्टर घेराव नही किया गया। साथ ही अगर आने वाले दिनों समस्याओं का समाधान नही होने की स्थिति में आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है। कबीरधाम में भी कांग्रेस का हंगामा — सोमवार को प्रदेशभर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर के सिग्नल चौक व पंडरिया के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। पंडरिया में धरना को संबोधित करते हुए नीलू चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में इतना बिजली संकट नहीं था। भाजपा के 6 माह की सरकार में ही लोग परेशान हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में एक पैसा बिजली बिल में नहीं बढ़ाया था। हमारी सरकार में कोई भी गरीब बिजली की समस्या से परेशान नहीं हुआ। अब तो बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई। आज प्रदेश की जनता बिजली बिल से परेशान है। अब दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे किसान, मरीज, स्टूडेंट, बुजुर्ग, महिलाएं बिजली कटौती से परेशान हैं। कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन — जिला मुख्यालय कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन गया। इस बारे में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि किया गया है,  जिससे कि छत्तीसगढ़ वासियों और किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में उत्पन्न हो रहे बिजली को बाहरी राज्यों को बेच रही है,परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए किसी भी प्रकार की संवेदना ना रखते हुए अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। बीजापुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन — बीजापुर में भी अघोषित बिजली की कटौती व बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आवापल्ली मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उसूर ब्लाक के मुख्यालय आवापल्ली में कांग्रेस ने बिजली की अघोषित कटौती तथा बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कलमेश कारम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की साय सरकार बनी है, तब से ही क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बलरामपुर रामनुजगंज में भी कांग्रेस का हंगामा – बलरामपुर रामनुजगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिनेश यादव महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की  अध्यक्षा मधु गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के उपस्थित में आज का धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किया गया।धरना प्रदर्शन में  छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में बढ़ोतरी एवं बिजली कटौती के साथ ही बालौदाबाज़ार में कलेक्ट्रेट जलाने की घटना, सहकारी समितियों में धान का गबन एवं लॉ एंड ऑर्डर की विफलता सहित अन्य मुद्दों पर वक्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार को जमकर घेरा वही विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet