LATEST NEWS

ज्ञापन देकर पुरानी बस्ती को देवभूमि के रूप में विकसित करने की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर रायपुर, नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती को देवभूमि के रूप में विकसित करने की मांग की गई है। रायपुर की प्राचीन विरासत, मठ मंदिरों तालाबों का क्षेत्र पुराने रायपुर का वैभव पुरानी बस्ती ही है। प्राचीन काल से साधु संत पुरानी बस्ती क्षेत्र को छोटी अयोध्या के रूप में पुकारते रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि पुरानी बस्ती क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास किए जाने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र के विकास के लिए रायपुर नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर, लोक निर्माण विभाग, धर्मस्व विभाग, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग के साथ मिलकर संयुक्त प्लानिंग किए जाने की आवश्यकता है। पूरे क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करते हुए देवभूमि के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा सकता है ,क्षेत्र को देवभूमि के रूप में विकसित करने से धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ ही पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित होगा। पुरानी बस्ती क्षेत्र के चारों ओर पौराणिक और धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करते भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने से क्षेत्र में आने वाले लोगों को देवभूमि का एहसास होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी बस्ती क्षेत्र को पुराना रायपुर माना जाता था। इस क्षेत्र में प्राचीनतम दूधाधारी मठ, जैतू साव मठ, नागरीदास मठ , बुढ़ेश्वर मंदिर, महामाया मंदिर ,शीतला माता मंदिर, बिरंची नारायण मंदिर, दत्तात्रेय मंदिर, नरसिंह मंदिर, हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर ,दंतेश्वरी माता मंदिर, बावली वाले हनुमान जी का मंदिर, कंकाली मठ मंदिर सहित बड़ी संख्या में प्राचीन तालाब और मंदिर हैं। इसीलिए पुरानी बस्ती क्षेत्र को प्राचीन समय से छोटी अयोध्या के रूप में साधु संतों के बीच में जाना जाता है उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी आंदोलन का केंद्र पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहा है जहां जैतू साव मठ में महात्मा गांधी का भी आगमन हुआ था। ऐतिहासिक धार्मिक और पौराणिक महत्व के क्षेत्र को शीघ्रताशीघ्र देव भूमि के रूप में विकसित करने हेतु शासन प्रशासन के स्तर पर निर्णय लिया जाना चाहिए।

ढिल्लन व अरविंद सिंह 6 जुलाई तक ईडी की रिमांड पर

रायपुर  2161 करोड़ के शराब घोटाले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भिलाई निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह शामिल हैं। दोनों को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने छह जुलाई तक रिमांड पर ईडी को सौंपा है। ईडी ने अरविंद को दूसरी बार गिरफ्तार किया है। जबकि त्रिलोक पहली बार ईडी की गिरफ्त में आया है। पूर्व में जांच के दौरान ईडी ने कई बार त्रिलोक के घर में दबिश दी लेकिन वह फरार होते रहा। दो माह पहले ही उसे ईओडब्ल्यू ने गोवा से गिरफ्तार किया था। और अब उसे ईडी ने पकड़ा है।

आज तक नहीं मिला, 4 साल पहले भारतमाला परियोजना में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा

रायपुर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज दुर्ग जिले के हनोदा ग्राम के आनंद साहू भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले भारतमाला परियोजना में उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, इसका मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अब सड़क बनने का काम भी शुरू हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए भारत माला परियोजना में आने वाली आनंद साहू की जमीन का परीक्षण कर त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्री साहू को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके आवेदन का शीघ्र परीक्षण कर इस पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुआवजा प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात श्री साहू का आवेदन दुर्ग कलेक्टर को प्रेषित कर दिया गया।

गार्ड ने नौ लाख रुपये उड़ाए, छत्तीसगढ़-बेमेतरा की शराब दुकान में चोरी का खुलाशा

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर दी गई है। बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे पिता पुनऊ राम लहरे उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना की रात करीब 2:18 के बाद चोरी को अंजाम दिया है। इससे पहले आरोपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया था। ताकि, चोरी के संबंध में पता न चल सके। आरोपी को पहले से पता था कि लॉकर में प्रतिदिन की बिक्री रकम को रखा जाता है। पुलिस को शुरू से शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भी शक था। यहीं कारण है कि लगातार कर्मचारियों के ऊपर नजर रखी जा रहीं थी व पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साय ने अपनी मां के नाम रोपा दहीमन का पौधा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आज दूसरे सप्ताह के जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध उन्हें प्रत्यक्ष सौंपने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक भी प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन का पौधा लगाया। जनदर्शन स्थल के पास स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था, जिसका नागरिकों ने लाभ उठाया। आज के कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने आए थे, जो पिछले जनदर्शन में आए थे और उनके आवेदनों का निराकरण भी हो गया था।   आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक दिए गए। इसमें से एक लाख रूपए प्रोत्साहन के रूप में और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए। पंजीकृत निमार्णी श्रमिक परिवारों के पुरस्कृत बच्चों ने दसवीं और बारहवीं में 2023-24 के टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी मां के नाम दहीमन का, जो पौधा लगाया है, वह औषधीय गुणों से युक्त है। यह पौधा सरगुजा अंचल में पाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी मां के नाम अपने-अपने निवास या गांव में पौधा लगाने की अपील की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की थी। इस बार के जनदर्शन में बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग शामिल हुए, जो पिछले बार के जनदर्शन में भी आए थे, तब उनके आवेदनों का निराकरण मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कर दिया गया था। इन लोगों ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इनमें दिव्यांग भी शामिल थे, जिन्हें श्री साय के निर्देश पर ट्रायसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। खून जांच, बीपी की जांच, शुगर और अन्य आम बीमारियों की जांच की सुविधा शिविर में उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के पास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उनसे आवेदन लिए और मौके पर ही ट्राईसायकल सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए। बागबाहरा वन क्षेत्र में निवासरत कमार परिवारों के बेदखली की नोटिस की जांच के निर्देश वन अधिकारियों को दिए। रायपुर के अशोका रतन कॉलोनी के समीप की सड़क की मरम्मत कराने तथा आरक्षक श्री भरत लाल बरेठ के किडनी प्रत्यारोपण एवं इलाज के बकाया देयक के भुगतान के संबंध में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्री मोती लाल पटेल की पांच साल की बेटी डॉली जो थैलेसीमिया से पीड़ित है, उसके इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम परसा की रहने वाली कैंसर पीड़ित मितानीन उर्मिला देवी को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मदद देने की बात कही। जनदर्शन का असर – मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंचे किसान मुख्यमंत्री के जनदर्शन का असर मैदानी स्तर पर दिखने लगा है। राजधानी रायपुर से सटे सेजबहार के युवा किसान ललित साहू अपने गांव के अन्य किसानों के साथ आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने और उनके साथी किसानों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर अपने खेतों से लगी शासकीय जमीन के कब्जामुक्त होने के बाद खेत आने-जाने के लिए पुन: रास्ता मिल जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। सेजबहार के किसान ललित साहू, कामता प्रसाद, शारदा राम साहू, लाकेश्वर प्रसाद साहू और कामता प्रसाद साहू विगत 27 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहले जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके खेतों से लगे सरकारी जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। इससे उनके खेत आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अमले की टीम ने गांव पहुंचकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया है। इससे किसानों को अपने खेत आने-जाने का रास्ता वापस मिल गया है। उन्होंने पूरे सेज बहार वासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। जनदर्शन में सुनने को मिला अजीबो-गरीब मामला   मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाईक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा बताई, कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को भूपेन्द्र की बाइक दिलाने और चालान को माफ करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्यमंत्री को बिटिया की शादी का न्यौता जनदर्शन में मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। आज जनदर्शन में बहुत सारे ऐसे आवेदन आए, जिसमें मुख्यमंत्री से लोगों ने उनकी योजनाओं से अपने जीवन में आई खुशहाली के लिए आभार व्यक्त किया। इनमें से एक चेतन भी थे, जो जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर अपनी बिटिया की शादी में शामिल न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने श्री चेतन को बिटिया के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि आपकी बिटिया को मेरा भरपूर आशीर्वाद है। बिटिया सुखी रहे। दिव्या को इलाज के लिए डेढ़ लाख की मदद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका दिव्या विश्वकर्मा को हाथ में आई विकृति के इलाज के लिए डेढ़ लाख रूपए की सहायता राशि की मंजूरी दी।  

हाईकोर्ट ने दिया आदेश, छत्तीसगढ़-कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद का दोबारा होगा चुनाव

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ की राजनीति में हॉट सीट मानी जानी वाली कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका में एक बहुचर्चित मामले के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया था। राज्य में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गहमा गहमी शुरू हो गई थी। कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह नगर में भाजपा ने नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद के बहुतमत होने के बाद भी एक भाजपा के पार्षद को नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद मोहित माहेश्वरी ने हाईकोर्ट की शरण ली। पार्षद मोहित माहेश्वरी ने बताया कि हाई कोर्ट ने शासन द्वारा अध्यक्ष मनोनयन की प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए शासन को एक सप्ताह के भीतर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने के आदेश जारी किए है। कोर्ट ने कहा है कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37 के अंतर्गत निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं हो रहा था। चुनाव तत्काल कराया जाए और सभी तथ्यों के आधार पर निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह सात दिनों के भीतर आवश्यक अधिसूचना जारी कर प्रक्रिया आरंभ करे। हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद सभी कांग्रेस पार्षद रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जल्द से जल्द चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है।

कोहकामेटा व सोनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी फोर्स, मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सली

जगदलपुर माड़ क्षेत्र के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घमंडी गांव के पास हुए पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो सकी है। आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली पीएलजीए सदस्य हैं। सेंट्रल कमेटी सदस्यों की सुरक्षा में उन्हें लगाया गया था। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा कोहकामेटा इलाके में बुधवार को डीआरजी, एसटीएफ व केंद्रीय बलों की संयुक्त टुकड़ियों व नक्सलियों के बीच दिन भर गोलीबारी चलती रही। मौके पर सर्चिंग उपरांत पुलिस ने घटनास्थल से पांच वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया था। साथ ही थ्री नॉट थ्री व 315 बोर रायफल जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया था। घटना के बारे में जानकारी देते हए आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा माड़ समेत संभाग के सभी जिलों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को मुख्यालय से पुलिस की संयुक्त पार्टी कोहकामेटा व सोनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर दो दिशाओं से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौके से पांच नक्सलियों के शव मिले। वहीं हथियार भी बरामद किए गए। आइजी के अनुसार मारे गए नक्सली कैडर के अनुसार पीएलजीए मेंबर हैं, इनकी जिम्मेदारी सीसी पदाधिकारी व सदस्यों के निजी सुरक्षा की होती है। पुलिस सभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करवा रही है। सुंदरराज ने कहा है कि इलाके में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस व सुरक्षा बल को निर्णायक बढत मिल रही है।

रायपुर में विजिबल पुलिसिंग और अपराधियों पर सख्ती से अपराध में आठ प्रतिशत कमी

रायपुर रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार, विजिबल पुलिसिंग और अपराधियों पर सख्ती कर रही है। पांच माह में इसका असर भी देखने को मिला है। अभियान के पांच माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में अपराधों में आठ प्रतिशत की कमी आई है। मारपीट में 4 प्रतिशत, हत्या व हत्या के प्रयास में 15 प्रतिशत, चाकूबाजी में प्रतिशत, दुष्कर्म में 10 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 23 प्रतिशत व चोरी में चार प्रतिशत की आई कमी है। आबकारी एक्ट और ड्रग-विरोधी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 3,682 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इसमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 451 व्यक्ति जेल भेजे गए। नशे के विरुद्ध जारी जनजागरुकता के तहत 5,12 कार्यक्रम किए गए। थानों में नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग की गई। इस वर्ष फरवरी माह से डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देशन में आइजी रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और अड्डेबाजी व अपराधियों पर सख्ती किया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रायपुर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्र में अवैध नशा और अन्य अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई पिछले पांच माह में तंबाकू-विरोधी कोटपा एक्ट तहत 1,364 व्यक्ति और एमवी एक्ट के तहत ड्रंकन ड्राइविंग में 1,134 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया। वहीं प्रत्येक प्रकरण को कोर्ट भेजा गया, जहां प्रत्येक ऐसे चालक पर दस-दस हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। 2023 में पूरे वर्ष में कोटपा में 30 व्यक्ति और 185 एमवी एक्ट में 610 प्रकरण हुए थे। इसके अलावा नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत लोगों के सहयोग से स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर 512 कार्यक्रम किए गए हैं और नशे के आदी सैकड़ों लोगों की लिस्टिंग कर उनकी विभिन्न संस्थाओं की मदद थानों में काउंसलिंग की जा रही है।

जवानों ने अस्पताल में कराया भर्ती, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में दो ग्रामीणों को अचानक लगी गोली

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के ग्राम सोनपुर और घमंडी में रहने वाले दो ग्रामीण फल खाने के लिए घर से दूर नाला के पास जंगल में गए थे। अचानक से ग्रामीणों के पैर और कमर के पास गोली आ लगी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल बुधु (45) निवासी सोनपुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रिश्ते में भाई लगने वाले गोरा को फल खाने के लिए जंगल चलने की बात कही। जंगल जाने के बाद अचानक फल खाने के दौरान बुधु के पैर ने एक गोली आ लगी, जिसने पैर को चीर दिया। बुधु की आवाज को सुन पास में खड़े गोरा को भी कमर के पास गोली आ लगी। इसके बाद दोनों ग्रामीण वहीं गिर पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि गोली किधर से चली, किसने चलाई उसे नहीं मालूम, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद जंगल आये जवानों ने घायल ग्रामीणों को देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले गए, जहां घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। ग्रामीणों की हालत को देखते हुए एक पुलिस टीम भी घायलों के साथ रवाना की गई है।

नई रेल लाइन पर हुई चर्चा, छत्तीसगढ़- सांसद रूपकुमारी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

रायपुर. सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से बरगढ़ तक सर्वे के बाद मामला प्रक्रिया के आधीन है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बसना में रेल लाइन की घोषणा की थी। रायपुर-बरगढ़ रेल लाइन संघर्ष समिति के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रक्रियाधीन कार्य में तेजी लाने की मांग सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की है। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा।

दो लाख नगदी और जेवरात लेकर चोर फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में घर का ताला तोड़कर चोरी

कोरबा. कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत पावर सिटी कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। चोर रात के वक्त घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और दो लाख की नगदी रकम समेत जेवरात लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि मकान नाथू लाल यादव का है। जहां अमितेश राठौर पिछले सात सालों से किराए पर परिवार सहित रहता है। तबियत खराब होने पर परिवार सहित इलाज कराने बाहर कोरबा आए हुए थे। जहां रात अधिक बारिश होने कारण कोरबा में ही रुक गए। सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सब सामान फैला मिला। इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में डेढ़ लाख रुपये नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात रखे थे, जिनपर चोरों हाथ साफ किया।

जंवईबांधा स्कूल मे प्रवेशोत्सव के साथ ही पौधारोपण हुआ

रायपुर प्रधान पाठक ओमप्रकाश सोनकला द्वारा मेधावी छात्रों को अपने स्वर्गीय पिताजी की स्मृति मे मोमेन्टो देकर किया सम्मानित शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला जंवईबांधा द्वारा संयुक्त रुप से कक्षा पहली और छठवीं के नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।  प्रधान पाठक ओमप्रकाश सोनकला द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय नोहर राम सोनकला की स्मृति मे कक्षा आठवी मे प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः चंचल साहू, सोनाली साहू,चेतना साहू, कक्षा सातवीं मे प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जय कुमार साहू,धनराज यदू भूमिका साहू व छटवीं मे प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः प्रतिभा साहू, टिकेश्वरी तारक, चिनमय साहू को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धर्म दास भार्गव द्वारा निर्धन छात्रो डोमेश्वरी,पुष्पांजली, कांति व ओमप्रकाश सोनकला द्वारा  दामनी ध्रुव को सभी विषयों के लिए कापी व पेन दिया गया। शाला प्रवेशोत्सव मे आए हुए अतिथियो ने बच्चों को अनुशासन मे रहकर अच्छे से पढने के लिए प्रेरित किया व प्रत्येक दिन शाला आने के लिए उत्साहित किया गया। एस.एम.सी.अध्यक्ष राकेश साहू व उपसरपंच मुकेश साहू ने बच्चो को पढाई,खेलकूद के साथ नैतिक आचरण उच्च रखने पर बल दिया।एस.एम.सी.उपाध्यक्ष डुकेश साहू ने अपने जन्मदिन पर 5 जुलाई को बच्चों को न्योता भोज देने की बात कहीं। शाला प्रवेशोत्सव मनाने पश्चात अतिथियो द्वारा शाला परिसर मे बाटल पाम, नीम, आम, कटहल,गुलमोहर, मुनगा सहित अनेक प्रकार के फूल-पौधों का रोपण किया गया। आज के शाला प्रवेशोत्सव व पौधरोपण समारोह मे सरपंच फूलेश्वर ध्रुव,उपसरपंच मुकेश साहू,शाला विकास समिति द्वय अध्यक्ष राकेश साहू व चन्द्रशेखर साहू, मालिक साहू, खेलन साहू,डुकेश साहू,रामसेवक, चंद्रिका साहू,धर्म दास भार्गव सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, भागवत कुर्रे प्रधान पाठक,ओमप्रकाश सोनकला प्रधान पाठक, चेतन साहू शिक्षक, अंजूलता गिलहरे शिक्षिका, गंगा प्रसाद नागरची संकुल समन्वयक, शंकर साहू शिक्षक,ऋचा जांगड़े शिक्षिका,दुर्गा साहू,द्रोपती साहू,दुलारी साहू,मोंगरा साहू,टिकेश्वरी साहू, नंदनी साहू,सुमित्रा तारक,अनिता पटेल, जानकी ध्रुव,बेना ध्रुव,गजाधर साहू,दौलत सहित ,एस.एम.सी.सदस्य गण,पंचायत पदाधिकारी,पालकगण व  ग्रामवासी उपस्थित थे। शाला प्रवेशोत्सव समारोह का संचालन  शिक्षिका अंजूलता गिलहरे ने किया।

केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर व सड़कों की रखी मांग, छत्तीसगढ़-जगदलपुर सांसद महेश कश्यप मिले गडकरी से भेंट

बस्तर. बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की है। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है। इस दौरान बस्तर सांसद ने उन्हें पत्र सौंपकर अनेकों बस्तर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख सड़क सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया है। समस्याओं में दंतेवाड़ा जिले में आवश्यक रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का विषय भी शामिल था, इसके अलावा जगदलपुर से रायपुर मार्ग को 4 लेन बनाने हेतु, रायपुर से विशाखापत्तनम भारत मला रोड निर्माणधीन है। इस हेतु जगदलपुर से एक लिंक रोड प्रदान करने हेतु, बीजापुर से गढ़चिरौली होकर महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क को अतिशीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है, पट्टनम सव बारेगुढा रोड लंबाई 12 किमी मट्टी मारक में इंद्रावती नदी पुल स्वीकृत कर महाराष्ट्र को जोड़ने की मांग सांसद ने की है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जो कि बस्तर को दक्षिण राज्य को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग जगदलपुर से कोंटा में जगदलपुर सुकमा तक 120 कि.मी. सीसी रोड तथा सुकमा से कोंटा तक दूरी 90 किमी सीसी रोड बनी है उस पर डामरीकरण करने की मांग की है। लगातार बस्तर की प्रमुख मुद्दों को लेकर बस्तर के विषयों से दिल्ली में सम्बंधित मंत्रियों को अवगत कराने का कार्य  सांसद महेश कश्यप के द्वारा किया जा रहा है।

बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी : सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़

 मनेन्द्रगढ़ बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे सफाईकर्मी, उनकी सेहत सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.इस सम्बन्ध में भाजपा के पूर्व महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने रोष जताते हुए कहा कि नगरपालिका को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर  रैनकोट,मास्क गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर   बीमारियों से बच सके. जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका ने शहर के हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात कर रखे हैं। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के शहर की गंदगी को साफ कर रहे हैं। विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं मिलने के कारण सफाईकर्मियों में गंभीर बीमारी लगने का भय हर समय-समय बना रहता है।अभी जबकि वर्षाकाल चल रहा है. सफाई कर्मचारियों को रेनकोट दिया जाना चाहिए, लेकिन उन्हें रेनकोट नहीं दिया जाए जिसके चलते बरसते पानी में साफ सफाई करने की उनकी मजबूरी बनी हुई है. हर में स्वच्छता के लिए नगर पालिका के 54 सफाई कर्मचारी व 102 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं जो जरूरी संसाधनों के बिना ही शहर को साफ व स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को बदबू से बचाव के लिए न मॉस्क दिया गया है और न हीं समय पर रैनकोट,जूते और ग्लब्स दिए गए हैं । ये लोग जो कपड़े पहनकर घर से निकलते है और शहर का कचरा साफ कर उन्हीं कपड़ों में घर लौट जाते हैं। जिसके कारण गंदगी के संक्रमित कीटाणु इनके घरों तक पहुंच जाते हैं। गुरुवार को शहर के बीचोबीच से गुजरने वाले गंदे नाले की साफ-सफाई के दौरान नाले में उतरे सफाई कर्मचारियों के पास ना तो जूते थे और ना ही उनके हाथों पर ग्लब्स लगे थे और न हीं मुंह पर मास्क और न वे रेनकोट पहने थे.ऐसे में गरीब सुरक्षा कर्मचारियों की सेहत के साथ नगर पालिका व प्रशासन द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में द्विवेदी ने रोष जताते हुए कहा कि नगरपालिका को गरीब सफाई कर्मचारियों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्हें समय-समय पर मास्क ,गलब्स व जूते दिए जाने चाहिए जिससे कि वह गंभीर बीमारियों से बच सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की गंदगी को साफ करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क, दस्ताने, एप्रिन, कैप, बूट सहित अन्य उपकरण दिए जाने चाहिए, लेकिन नगर पालिका की अनदेखी से शहर में कार्यरत किसी भी सफाई कर्मचारी को सामान समय पर नहीं दिया जाता। जबकि नपा के पास पर्याप्त बजट है।

ज्यादातर जिलों में आज भी बरसेंगे बदरा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश छह जुलाई से

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जगहों पर रुक-रुक बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में 6 जुलाई तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। हालांकि इस बीच में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वहीं बारिश की गतिविधि बनी हुई है। आज प्रदेश के कई इलाकों में गलत चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान माना में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 32.9, बिलासपुर, राजनांदगांव में 32, दुर्ग में 31.6, जगदलपुर में 30.2, अंबिकापुर में 28.5 और 15 रोड में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet