LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल भवन मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल की नियमित आपूर्ति तथा आवश्यक दवाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल भवन मरम्मत,  साफ-सफाई, पेयजल की नियमित आपूर्ति तथा आवश्यक दवाओं का लिया जायजा रायपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल परिसर का  निरीक्षण करते हुए मरीजों की समस्याएं नजदीक से जानीं और मौके पर उपस्थित चिकित्सक,अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए भर्ती मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए वार्डों में एयर कंडीशनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को गर्मी या अन्य सुविधाओं के अभाव में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि कटघोरा सीएचसी को अब 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड के आधुनिक अस्पताल में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत हो चुका है और विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जैसे ही वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होगी, निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अस्पताल को जिला अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे यहां के मरीजों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस अपग्रेडेशन से न केवल कटघोरा,बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों—जैसे कि पसान,पाली आदि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याएं और सुझाव भी सुने। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल भवन की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की नियमित आपूर्ति तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं समयबद्ध व संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केशरी सहित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार

रायपुर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ’’बाल अधिकारों पर आह्वान’’ नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके कल्याण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के समान अवसर मिलना उनके मौलिक अधिकार हैं। बच्चों को शोषण, दुर्व्यवहार, उपेक्षा और हिंसा से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल श्रम, तस्करी और यौन शोषण जैसे खतरों से बच्चों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे ने कहा कि आज के समय में बच्चे विभिन्न प्रकार की हिंसा और शोषण का सामना कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित हितधारकों जैसे माता-पिता, शिक्षक, समुदाय, पुलिस और बाल सहायता संस्थाओं से मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर आंजनेय विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्य और बाल आयोग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 ग्राम पंचायतों से आए हजारों ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में आए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पारदर्शी, संवेदनशील और सहभागी शासन व्यवस्था को मजबूत बना रही है। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान है। शिविर के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने मोर गांव मोर पानी और जल शक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वर्षा जल संचयन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सोखता गड्ढों की उपयोगिता बताते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। जल संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। समाधान शिविर में गोद भराई कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए मातृत्व का सम्मान किया। नवजातों को अपने हाथों से खिलाते हुए उन्होंने माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इसके साथ ही किसानों को ऋण पुस्तिकाएं वितरित करते हुए उन्होंने कहा, किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी समृद्धि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शिविर में पशुधन विकास विभाग की चलित इकाई द्वारा एचएसबीक्यू, गलघोंटू और एकटंगीया जैसे रोगों का सघन टीकाकरण कर पशुधन को बीमारियों से सुरक्षा दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर श्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण केराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाती संत सिंह, उपाध्यक्ष श्री मनमत कुमार बछाड़, अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रायपुर : भू-पंजीयन में क्रांतिकारी सुधार से समय व धन की होगी बचत-राजस्व मंत्री श्री वर्मा

रायपुर : भू-पंजीयन में क्रांतिकारी सुधार से समय व धन की होगी बचत-राजस्व मंत्री श्री वर्मा पंजीयन में 10 नये सुधारों के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न रायपुर राजस्व से जुड़े रजिस्ट्री में लागू 10 नये जनोपयोगी सुधारों के सम्बन्ध में आज बुधवार क़ो बलौदाबाजार के जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंजीयन में सरलीकरण हेतु 10 क्रांतिकारी एवं जानोपयोगी सुधार लागू किये हैं। रजिस्ट्री में इन नये सुधार से किसानों एवं भूमि स्वामी के शक्ति, समय एवं धन की बचत होगी। यह सुधार फर्जी रजिस्ट्री और भ्रष्टाचार नियंत्रण में प्रभावी साबित होगा। उन्होने कहा कि पहले रजिस्ट्री होने के बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पडता था, लेकिन नये सुधार लागू होने से रजिस्ट्री  होने के बाद स्वतः नामांतरण हो जाएगा। उन्होने कहा कि हमारी सरकार 16 महीने में अनेक जन हितैषी योजना लागू की है।राजस्व से सम्बधित कार्य सहजता से हो इसके लिए प्रयास कर रही है। अब राजस्व अभिलेख के त्रुटि सुधार का अधिकार तहसीलदार क़ो दिया गया है,जिससे जल्द काम हो रहा है। इसके साथ ही जिओ रेफ़रेंसिंग से सीमांकन का काम भी सहजता व बिना विवाद के होगा। कलेक्टर दीपक सोनी ने अवगत कराया कि रजिस्ट्री में 10 नए सुधार जिले के 3 तहसील में शुरू हो गया है। इन नये सुधार से  भूमि की खरीदी बिक्री के साथ रजिस्ट्री  में सहुलियत होगी। नामांतरण के साथ बी 1 खसरा भी सुधर जाएगा। पहले रजिस्ट्री के लिए दो गवाहों की जरूरत होती थी लेकिन अब आधार से सत्यापन से होगी। किसी भी संपत्ति की जानकारी के लिए दास्तावेज एप्प से डाउनलोड किया जा सकता हैं। भू-पंजीयन में 10 नये सुधारों में फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री खोज एवं सत्यापन, ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान, व्हाट्सप्प सेवाएं, डीजी लॉकर सेवाएं,रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे रजिस्ट्री एवं रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर : समर कैम्प में स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरोमॉडल्स का हुआ प्रदर्शन

रायपुर बलौदाबाज़ार के आउटडोर स्टेडियम में आज एक अनोखे एयर शो ने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा इसके साक्षी  बने। श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों द्वारा निर्मित एयरमॉडल शो का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहली बार बलौदाबाजार में समर कैम्प के दौरान इस तरह का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने पर खेल मंत्री ने इसकी सरहाना की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 18 मई से 21 मई तक जिले के 7 पीएम श्री स्कूलों के 200 बच्चों को ऐरोमोडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। चेन्नई से आई संस्था के 10 इंजीनियरियों ने छात्र छात्राओं को तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया। खेल मंत्री ने इस प्रयास की सरहाना की और वर्कशॉप में शामिल बच्चों क़ो बधाई और शुभकामनायें दीं। उल्लेखनीय है कि समर कैंप में बच्चों के लिए विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई विशेष गतिविधियां भी शामिल की गई। इनमें रोबोटिक क्लास, एयरोमॉडलिंग, रोमांचक एयर शो, 3 डी पेंटिंग और ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी शामिल है। समर कैंप में बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से प्लानिटोरियम की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां 20 मिनट के शो के जरिए बच्चे सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, तारामंडल की संरचना जैसी आकाशीय घटनाओं को आसानी से समझ पा रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में

रायपुर : सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दोकड़ा में कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में रायपुर प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जिर्णाेद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णाेद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम लोग गांव-गांव पहुंच रहे हैैंं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के सर्वे सूची में जितने भी हितग्राहियों का नाम है सभी को पीएम आवास स्वीकृत किया जाएगा। पिछले डेढ़ वर्षों में मोदी जी की अधिकांश गारंटी को हमारी सरकार ने पूरा किया है। सुशासन तिहार के दौरान पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को नए आवास स्वीकृति के साथ ही पूर्ण हो चुके गए पीएम आवासों की चाँबी सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सशासन तिहार के अंतर्गत शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों को ऑनलाईन तथा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र खोला गया है इन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन विभिन्न प्रकार के दस्तावेज प्राप्त करने और राशि के लेन-देन की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबी तथा नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र, हितग्राहियों को मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नए राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मछली जाल और आईस बाक्स, मनरेगा जाब कार्ड, वालीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किट प्रदान किए। उन्होंने इस मौके पर हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अतंर्गत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा पहुंचे

रायपुर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय,  सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष  और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह समाधान शिविर में उपस्थित हैं।

देश में कोरोना के 257 एक्टिव मामले, छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक भी मरीज़ नहीं

रायपुर एशिया के सिंगापुर, हांग-कांग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. भारत में भी डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. 19 मई तक 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में 53 मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञ बढ़ते कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट के सबवैरिएंट जेएन.1 को जिम्मेदार बता रहे हैं. बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां एक भी मामले सामने नहीं आए हैं, सभी जिले कोरोना मरीज से मुक्त है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. हालांकि देश में दोबारा महामारी की दस्तक के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है.अगर समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो फिर मामला बिगड़ सकता है. साथ ही कोई कोताही न बरतते हुए सफर करने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है, खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों पर प्रमुखता से नजर रखना होगा. जानिए डॉक्टर क्या कह रहे डॉक्टर खेमराज सोनवानी का कहना है कि पहले जो कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी हुआ था, वही अब भी प्रभावशील है. फिलहाल प्रदेश में कोरोना के मरीज नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसेस पर नजरें बनाए हुए है. छत्तीसगढ़ में अबतक कोई मरीज नहीं जारी आकंड़ों के हिसाब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अबतक कोई भी फ्रेस कोविड केस सामने नहीं आया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल अब तक कुल 11,88,629 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि अब तक कुल 1,17,84,24 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। आज कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है, न ही किसी को-मॉर्बिडिटी वाले मरीज की मौत दर्ज की गई है। टेस्टिंग की बात करें तो आज राज्य में कोई भी कोविड टेस्ट नहीं किया गया। यह रिपोर्ट बताती है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

छत्तीसगढ़ के भी 5 प्रमुख स्टेशनों का आज पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

रायपुर भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण का ऐतिहासिक क्षण अब करीब है। गुरुवार, 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के कुल 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के भी 5 प्रमुख स्टेशनों को नई पहचान मिलेगी। प्रदेश के जिन स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना? अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुंदर, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस योजना के तहत स्टेशनों का न सिर्फ भौतिक रूपांतरण हो रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। खासियतें जो बनाएंगी स्टेशनों को खास अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था छत्तीसगढ़ में 32 रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन अमृत भारत योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत ₹1680 करोड़ है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन 32 स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर छत्तीसगढ़ के भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला-जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, बिलासपुर, महासमुंद, जगदलपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। भारतीय रेलवे “नये भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों के माध्यम से देश के हर नागरिक को सुविधा और प्रगति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेलेरियो कार को CRPF DIG की इनोवा ने मारी टक्कर, महिला-पुरुष बच्चों समेत 4 गंभीर रूप से घायल

रायपुर नया रायपुर के सेक्टर 17 कायाबांधा इलाके में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. DIG CRPF की इनोवा कार ने मारुति सेलेरियो को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार एक महिला, एक पुरुष और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि घटना के समय DRG CRPF की इनोवा कार में अधिकारी मौजूद नहीं थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. माना CSP लंबोधर पटेल ने बताया सेक्टर-16 चौराहे पर दो वाहनों में टक्कर हुई है. सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा क्रिस्टा वहां थी और दूसरी मारुति सिलेरियो वहां सेक्टर-17 से ओर से आ रही थी. इसी दौरान दोनों कार की आपस में भिड़ंत हो गई. इनोवा वाहन क्रिस्टा वाहन में डीआईजी साहब के स्टाफ थे. सेलेरियो कार सवार 4 लोग घायल हुए है. जिन्हें बालको में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है.

हरगवां में उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की माला पहनाई। स्वागत गीत भी गाया गया। हरगवां गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवास करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने ढोढ़रीखाला पारा में कटहल, आम और महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। एक महिला ने पानी की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से वास्तविक जानकारी ली। इसी तरह, बेलसर गांव की दीपू बघेल ने वन भूमि पट्टा पर खेती न कर पाने की बात बताई। मुख्यमंत्री ने इस पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नदी किनारे रेत में मिली लाश का 8 दिन बाद खुला राज, शख्स ने उतारा मौत के घाट

लातेहार आज भी हमारे देश में लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच बनी हुई है. झारखंड के लातेहार जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय रेशमा कुमारी की हत्या के बाद उसकी लाश को नदी किनारे बालू में दफना दिया गया. यह मामला तब उजागर हुआ जब हत्या के आठ दिन बीत चुके थे. रेशमा के पिता ने उसके पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है, जो इस मानसिकता की गंभीरता को दर्शाता है. एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि ससुराल के लोग दो बच्चियों के जन्म से नाराज थे. इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि रेशमा के पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है. घटना के सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया है, और पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है. 16 मई को गारू थाना क्षेत्र की पुलिस ने लुहूरटांड़ गांव के निकट कोयल नदी के किनारे बालू में दबी एक महिला का शव बरामद किया. बाद में उसकी पहचान रेशमा कुमारी के रूप में हुई, जो 12 मई से लापता थी. पति और ससुराल के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे रेशमा के पिता सरयू प्रसाद ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि उन्होंने 2016 में अपनी बेटी की शादी लातेहार के सुकरी निवासी मुकेश कुमार से की, जो गारू प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं. शादी के बाद से, विशेषकर दो बेटियों के जन्म के बाद, रेशमा को पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया गया. 2017 में उसके जेठ ने भी उसके साथ मारपीट की, जिसके खिलाफ उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अलावा, रेशमा से दहेज की मांग भी की जा रही थी. उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध बन गया था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी. इस स्थिति के कारण, उसने अपनी दोनों बेटियों के साथ डाल्टनगंज जाने का निर्णय लिया. 12 मई को रेशमा का पति मुकेश बेटियों को लेने डाल्टनगंज आया, और उसी दिन से रेशमा भी लापता हो गई. उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था. महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस दिल दहला देने वाली घटना ने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं. रेशमा की कहानी एक ऐसी सामाजिक वास्तविकता को उजागर करती है, जिसमें बेटियों के जन्म, दहेज और अवैध संबंधों के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.

सीएम साय ने पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी चाबी, बोर्ड टॉपर्स का किया सम्मान

जशपुर आम जनता की समस्या का समाधान साय सरकार की खास पहल “सुशासन तिहार” के माध्यम से किया जा रहा है. इस विशेष अभियान का तीसरा चरण चल रहा है, जिसमें सीएम साय स्वंय जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुन रहे हैं और योजनाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं. आज सीएम साय का हेलिकॉप्टर जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में उतरा है. मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल गए. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सीएम साय का गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया. कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समाधान शिविर में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मुद्रा लोन चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित घरों की चाभी, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन हेतु जाल व आइस बॉक्स आदि का वितरण किया. मुख्यमंत्री साय ने बालिका खिलाड़ियों को कीट का वितरण किया. वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेरिट लिस्ट में जगह बना पाने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समाधान शिविर में उपस्थित रहे. बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे. इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं. सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे. सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे. वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे.

जन-जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ यही है, सुशासन तिहार: तोखन साहू

नेवरा समाधान शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा    बिलासपुर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नेवरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है। डबल इंजन की सरकार पूरी निष्ठा से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके सिर पर पक्की छत हो, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का सपना साकार कर रही है। शिविर में उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ. माध्वी संतोष वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे, एसडीएम श्री शिव कंवर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे। लगभग 4133 आवेदनों में से 4102 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।        केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। आप लोगों की समस्या को देखते हुए ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार की शुरूआत की गई है। केन्द्र और राज्य सरकार जनता की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लपेटा पाईप, महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, वयवंदन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड,  वॉकर श्रमिक कार्ड, किसान किताब, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने शिविर में नेवरा स्कूल में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दुर्गेश्वरी साहू, पल्लवी, सिमरन सूर्यवंशी, तराना सूर्यवंशी, प्रीति को सम्मानित किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने 191 हितग्राहियों को दिया शौचालय निर्माण स्वीकृति आदेश

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने  इस शिविर में आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार  व तुलफ  के 191 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति आदेश दी। यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें शौचालय के अभाव में खुले में शौच या सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में तो परेशानियां और भी बढ़ जाती थी। स्वीकृति आदेश मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। शौचालय निर्माण में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet