LATEST NEWS

वॉर 2 में एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की : अनाइता श्रॉफ अदजानिया

मुंबई, मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्राफ अदजानिया ने बताया है कि फिल्म वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। वॉर 2 के टीज़र में एनटीआर की जबरदस्त मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइल और लुक की पूरे देश में तारीफ हो रही है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि दर्शकों और एनटीआर के फैंस द्वारा मिले प्यार से वे बेहद खुश हैं। अनाइता ने बताया कि वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। उन्होंने कहा, एनटीआर के साथ पहली बार काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। जब वो कमरे में आते हैं, तो जैसे माहौल में ऊर्जा दौड़ जाती है। ये कोई दिखावा नहीं है, ये उनके अंदर की ताकत है। उनके चेहरे की मुस्कान, गर्मजोशी और किरदार में गहराई साफ नजर आती है। अनाइता ने कहा, मैं एनटीआर के लुक को रियल रखना चाहती थी, लेकिन साथ ही उनकी ताकत और मर्दानगी भी दिखानी थी। एनटीआर की मौजूदगी में एक रॉनेस है, जैसे कोई इंसानी मशीन हो जो मकसद के साथ काम कर रही हो। इसी सोच के साथ उनका लुक तैयार किया गया।उनके स्टाइल में कोई दिखावा नहीं है, सब कुछ सीधा और असरदार है। यह एक ऐसे आदमी की छवि है जो सिर्फ काम पर फोकस करता है। फिल्म वॉर 2 को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, ऋतिक रोशन के सामने नज़र आएंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।  

अंशुमान झा की फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ में नजर आएंगे ‘हेडशॉट’ के खलनायक सनी पांग

मुंबई, चाइनीज मार्शल आर्ट्स स्टार सनी पांग भारतीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ही अभिनेता अंशुमान झा की फिल्म ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ में दिखेंगे और जबरदस्त एक्शन सीन करेंगे। हाल ही में सनी पांग हॉलीवुड स्टार टॉम हार्डी के साथ फिल्म ‘हैवॉक’ में नजर आए थे। उन्होंने नेटफ्लिक्स की एक्शन फिल्म ‘हेडशॉट’ में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म का प्रीमियर साल 2017 में मशहूर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में किया गया था, जो दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। ‘लकड़बग्घा 2’ में सनी पांग के आने से खुश अंशुमान झा ने कहा, “मुझे सनी सर का काम ‘हेडशॉट’ फिल्म में बहुत पसंद आया था। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना जैसा था। उनके साथ फाइटर सीन मेरे लिए बड़ी बात है। वह अपने दमदार एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं। उनका ‘लकड़बग्घा 2’ में होना यह दिखाता है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है। यह सीक्वल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, दमदार और खतरनाक होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो भारतीय एक्शन फिल्मों को पसंद करते हैं।” ‘लकड़बग्घा 2’ में सनी पांग और अंशुमान झा के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी। इस फाइट को असली और शानदार दिखाने के लिए दोनों एक्टर्स बैंकॉक गए, जहां उन्होंने फिल्म के एक्शन डायरेक्टर केचा खम्फाकडी और उनकी टीम जैका स्टंट्स के साथ स्पेशल ट्रेनिंग ली। वहीं सनी पांग ने कहा, “यह मेरी पहली भारतीय फिल्म है, और यहां पर मुझे जो सम्मान और जुनून मिला है, वो वाकई में कमाल का है। ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ सिर्फ एक आम एक्शन फिल्म नहीं है। इसमें दिल और मकसद दोनों हैं। इस फिल्म की कहानी जानवरों के हक के लिए है, और यही बात हर पंच और हर किक को एक गहरा मतलब देती है। एक सच्ची, असली और जमीन से जुड़ी मार्शल आर्ट्स फिल्म बनाना आसान नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा कि अंशुमान इस फ्रैंचाइज पर दिल से काम कर रहे हैं। पूरी टीम की मेहनत और लगन इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है। सनी पांग ने आगे कहा, “हमारी ट्रेनिंग बैंकॉक में हुई, फिर शूटिंग इंडोनेशिया में। मेरे लिए यह एक यादगार सफर रहा है। मुझे सच में गर्व है कि मैं इस जानवरों के हक के लिए लड़ने वाले खास किरदारों की दुनिया का हिस्सा बन रहा हूं। एक बात पक्की है, हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं और कोई भी कमी नहीं छोड़ रहे।” ‘लकड़बग्घा 2’ की फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसके कुछ हिस्से कोलकाता में और कुछ हिस्से इंडोनेशिया के वेस्ट जावा इलाके में फिल्माए जा रहे हैं।  

मीरा राजपूत ने शेयर की पहाड़ों में बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें, स्वादिष्ट बर्फी का लुत्फ उठाती आईं नजर

मुंबई,  शाहिद कपूर की पत्नी, मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर पहाड़ों में बिताए खूबसूरत पलों को साझा किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और वहां के स्थानीय व्यंजन का लुत्फ उठाया। मीरा ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में खिलते फूल, सुंदर वादियां, पहाड़ी मिठाइयां और उनकी बेटी की खास कलाकारी नजर आ रही है। तस्वीरों को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ट्रिप उनके लिए बहुत ही खुशहाल और यादगार रहा। पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो में पहाड़ों की खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में वह पहाड़ी बर्फी का आनंद लेती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में खिलता हुआ सुंदर फूल है। अन्य तस्वीरें उनके ट्रिप की मस्तियों को बयां कर रही हैं। पोस्ट में शेयर की गई हर एक फोटो के बारे में बताते हुए मीरा ने लिखा, ”बीता हुआ हफ्ता- आखिर तक स्क्रॉल करें मेरे पसंदीदा पलों के लिए: पहली तस्वीर: पहाड़-जो ताजगी देते हैं, दूसरी तस्वीर: मिठाइयां-हर पहाड़ी जगह में एक मिठाई की दुकान होती है जहां सबसे अच्छी बर्फी मिलती है। तीसरी तस्वीर: खुशी के फूल, चौथी तस्वीर: मैं बचा हुआ खाना खत्म करती हूं। पांचवीं तस्वीर: मिस्सी की जीत का जश्न, छठी तस्वीर: मेरा गर्व, सातवीं तस्वीर: मुंबई की स्ट्रीट आर्ट जिसे मिस नहीं किया जा सकता।” इससे पहले पोस्ट में मीरा ने अपने देवर और अभिनेता ईशान खट्टर को अपना ‘फैन’ बताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आए। दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मीरा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ”सच बताती हूं, ये फैन हैं।” बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। उस वक्त मीरा सिर्फ 20 साल की थीं। दोनों की अरेंज मैरिज थी। शाहिद को पहली ही मुलाकात में मीरा काफी पसंद आ गई थीं, लेकिन मीरा ने हां कहने में करीब छह महीने लगाए। साल 2016 में इस कपल ने बेटी मिशा का स्वागत किया। इसके बाद साल 2018 में बेटे जैन ने जन्म लिया।  

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब ‘द बंगाल फाइल्स’ नाम से होगी रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब ‘द बंगाल फाइल्स’ नाम से रिलीज होगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के साथ तैयार हैं, जिसे अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ नाम से रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के मेकर्स अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने ये फैसला खासतौर पर पब्लिक डिमांड पर लिया है। ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी की तीसरी किस्त है, जिसमें इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) आ चुकी हैं। अगली फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले वाले बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है, खासतौर पर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर फोकस करती है। विवेक अग्निहोत्री ने इन घटनाओं को हिंदुओं का नरसंहार बताया है और इस फिल्म के ज़रिए वो भारतीय इतिहास के इस अनदेखे हिस्से को सामने लाना चाहते हैं।इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं, खासकर सुरक्षा को लेकर, जिसकी वजह से कोलकाता के बजाये मुंबई में फिल्माया गया। बावजूद इसके, विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने ये प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है और अब ये अहम कहानी पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ‘द दिल्ली फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई है।  

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 100 करोड़ के क्लब में हुयी शामिल

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त 06 जून को रिलीज हुयी है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्मेंस कर रही है। ‘हाउसफुल 5 दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गयी है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़ की कमाई की।वहीं, अब चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 ने चौथे दिन 13 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म हाउसफुल 5 भारतीय बाजार में चार दिनों में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।  

ई- केवाईसी लक्ष्य से कोसो दूर ग्राम पंचायतें, कलेक्टर के आदेश की जिम्मेदार कर रहे अवेहलना ।

Gram Panchayats are far away from e-KYC target, those responsible are ignoring the Collector’s orders. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लेने अब समग्र ई के वायसी कराना अनिवार्य है । जिसको लेकर नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्य प्रगतिरत है। ई केबायसी कार्य को 10 जून तक सत प्रतिशत पूर्ण करने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 30 मई को एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत, सेल्समैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कोटवार और नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। बावजूद मैदानी अमले एवं जिम्मेदार विभाग प्रमुखों की अनदेखी के चलते समग्र ई केबायसी कार्य जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतो में कछुआ चाल से चल रहा है। जिला कलेक्टर के आदेश पर गठित दलीय सदस्यों द्वारा अमल नहीं करने से लोग ई के वायसी कराने नहीं पहुंच रहे है । ऐसे में कैसे होगा लक्ष्य पूर्ण यह बात एक गंभीर प्रश्न का विषय है। ये है स्तिथिअगर बात करे पंचायतवार ग्राउंड रिपोर्ट की तो समग्र ई के वायसी कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट निर्धारित लक्ष्य से बेहद कम है। ग्राम पंचायत कनोजिया, खानपुर ग्राम में कुल 954 पात्र हितग्राही है जिसमे दिनांक 10/06/2025 तक महज 146 हितग्राहियों ने अभी तक अपनी ई समग्र केवायसी करवाई है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गणपति अलोने ग्राम रोजगार सहायक किशोर सूर्यवंशी ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया ग्राम पंचायत में प्रतिदिन ई समग्र के वायसी कार्य किया जा रहा हैं । कनोजिया, खानापुर ग्राम से अभी तक 146 लोगों ने ई के वायसी करा ली है निर्धारित लक्ष्य कुल 954 हितग्राहियों का है। कार्य प्रगति बढ़ाने गठित दलीय सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार एवं अन्य का साथ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में आंगवाड़ी केंद्र क्रमांक (2)पहुंच कार्यकर्ता से जानकारी लेनी चाही गई तो केंद्र तो खुला मिला लेकिन कार्यकर्ता कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थी वहीं केंद्र क्रमांक (1) की कार्यकर्ता सर दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने ई के वायसी कार्य में सहयोग प्रदाय करने की बात कही । ग्राम पंचायत अंधरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम में समग्र ई केवायसी का कुल 1267 निर्धारित लक्ष्य है ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है आज दिनांक तक 200 लोगों ने केवायसी करा ली है दलीय सदस्यों का सहयोग नहीं मिल रहा है । वहीं ग्राम पंचायत नांदपुर की अगर बात करे तो यहां लोग समग्र ई के वायसी करवाने तो पहुंचा रहे लेकिन ग्राम पंचायत में जिम्मेदार मौजूद नही मिलने से हितग्राहियों को परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा के दौरान ग्राम रोजगार सहायक रामकिशोर पुंडे ने बताया ग्राम र्मे 1000 समग्र ई केवायसी का लक्ष्य है अभी तक 200 लोगो ने समग्र ई के वायसी करा ली है । क्या कहते है जिम्मेदारग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक समग्र ई पंजीयन कार्य कर रहे है अभी तक ग्राम पंचायतों में 66 प्रतिशत ई समग्र के वायसी कार्य पूर्ण हो गया है।संजीत कुमार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । अगर आंगनवाड़ी भवन खुला है वहा कार्यकर्ता मौजूद नहीं है तो आप मुझे फोटो भेजिए में कल ही नोटिस पत्र जारी करूंगा ।निर्मल सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी आमला ।

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

उज्जैन फिल्म अभिनेत्री कुनिका सदानंद मंगलवार को अपने बेटे अयान के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। करीब 7 वर्षों बाद बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं कुनिका ने कहा कि इतने वर्षों में मंदिर की व्यवस्थाएं और स्वरूप पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई हूं। सभी पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे, यही मेरी कामना है।” मंदिर प्रशासन की ओर से हुआ अभिनंदन श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कुनिका सदानंद एक मशहूर अभिनेत्री, वकील, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मंदिर परिसर में उनके स्वागत व सत्कार की व्यवस्था अभिषेक शर्मा की ओर से की गई। दर्शन के दौरान कुनिका और उनके बेटे ने नंदी पर जल अर्पण किया और परिवार सहित शिव साधना की। 1988 में की थी करियर की शुरुआत कुनिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘कब्रिस्तान’ से की थी। वह फिल्मों में खासतौर पर नकारात्मक और हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘बेटा’, ‘गुमराह’, ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। टीवी और संगीत में भी बनाई पहचान फिल्मों के अलावा कुनिका ने कई लोकप्रिय टीवी शोज़ जैसे ‘स्वाभिमान’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ में भी काम किया है। कम ही लोग जानते हैं कि वह एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं।

Mengetahui Lebih Dekat Joespizzamanassaspark Melalui Wawancara Eksklusif

Dalam dunia bisnis makanan cepat saji, keberhasilan sebuah brand tidak hanya bergantung pada produk yang ditawarkan, tetapi juga pada cerita di baliknya. Salah satu brand yang sedang naik daun dan menarik perhatian banyak orang adalah Joespizzamanassaspark. Untuk menggali informasi lebih dalam tentang perjalanan dan strategi mereka, kami melakukan wawancara eksklusif dengan pendiri sekaligus pengelola utama. Berikut adalah hasil wawancara yang mengungkap sisi lain dari Joespizzamanassaspark. Sejarah Singkat dan Awal Mula Berdirinya Joespizzamanassaspark Menurut pendiri www.joespizzamanassaspark.com, perjalanan mereka dimulai dari sebuah keinginan untuk menghadirkan pizza berkualitas tinggi dengan cita rasa yang unik dan inovatif. Ia mengisahkan bahwa awalnya mereka beroperasi dari sebuah kedai kecil di pusat kota, dengan modal yang terbatas namun semangat yang besar. Fokus utama mereka saat itu adalah memberikan pengalaman makan yang berbeda dari kompetitor di sekitar, dengan bahan-bahan segar dan resep rahasia yang terus dikembangkan. Kesungguhan dalam menjaga kualitas produk menjadi fondasi utama yang membawa mereka ke posisi saat ini. Filosofi di Balik Nama Joespizzamanassaspark Nama brand ini terinspirasi dari tiga kata yang memiliki makna mendalam. “Joe” dipilih sebagai simbol keakraban dan kedekatan dengan pelanggan, menunjukkan bahwa mereka ingin menjadi bagian dari keluarga besar pecinta pizza. “Pizza” jelas sebagai inti dari bisnis ini, menggambarkan komitmen mereka terhadap kualitas dan inovasi dalam pembuatan pizza. Sedangkan “Manassa Spark” merupakan representasi dari semangat dan energi yang mereka tanamkan dalam setiap langkah operasional. Pendiri percaya bahwa nama ini harus mampu menggambarkan identitas dan visi mereka secara jernih dan inspiratif. Strategi Inovatif dalam Menghadirkan Produk Baru Selama wawancara, pendiri menegaskan bahwa inovasi adalah kunci utama dalam mempertahankan eksistensi mereka di tengah persaingan yang ketat. Mereka rutin melakukan riset pasar dan mendengarkan masukan dari pelanggan untuk menghadirkan varian pizza yang sesuai dengan tren dan selera lokal. Misalnya, mereka memperkenalkan pizza dengan topping khas daerah, serta variasi sehat tanpa gluten bagi pelanggan yang memiliki kebutuhan khusus. Selain itu, mereka juga menggabungkan teknik pembuatan pizza tradisional dengan sentuhan modern, sehingga menghasilkan cita rasa yang unik dan berbeda dari yang lain. Pendekatan Pelayanan yang Personal dan Ramah Dalam wawancara tersebut, pendiri menekankan bahwa pelayanan pelanggan menjadi salah satu aspek terpenting dalam bisnis mereka. Mereka berkomitmen untuk memberikan pengalaman makan yang tidak hanya memuaskan dari segi rasa, tetapi juga dari segi layanan. Para staf dilatih untuk selalu bersikap ramah, sopan, dan responsif terhadap kebutuhan pelanggan. Pendekatan personal ini diyakini dapat menciptakan loyalitas jangka panjang dan memperkuat citra positif dari brand mereka di mata masyarakat. Pemanfaatan Media Sosial untuk Meningkatkan Brand Awareness Tidak dapat dipungkiri bahwa media sosial menjadi alat yang sangat efektif dalam membangun kesadaran merek. Dalam wawancara, pendiri menyebutkan bahwa mereka aktif di berbagai platform seperti Instagram dan TikTok untuk mempromosikan produk serta berinteraksi langsung dengan pelanggan. Mereka rutin mengunggah konten menarik seperti foto pizza terbaru, promo khusus, hingga behind-the-scenes proses pembuatan. Melalui pendekatan ini, mereka mampu memperluas jangkauan dan menarik pelanggan dari berbagai kalangan, terutama generasi muda yang sangat akrab dengan media digital. Menjalin Kemitraan dan Kolaborasi Strategis Selain pemasaran digital, Joespizzamanassaspark juga menekankan pentingnya menjalin kemitraan strategis dengan berbagai pihak. Mereka aktif berkolaborasi dengan komunitas lokal, event organizer, dan bisnis kecil di sekitar. Melalui kemitraan ini, mereka tidak hanya memperluas jaringan bisnis, tetapi juga memperkuat loyalitas di tingkat komunitas. Pendiri yakin bahwa hubungan yang baik dengan lingkungan sekitar akan memberikan dampak positif jangka panjang dan membantu mereka tetap relevan di mata masyarakat. Komitmen Terhadap Kualitas dan Kebersihan Kualitas bahan baku dan kebersihan adalah dua aspek yang selalu menjadi prioritas utama dalam operasional mereka. Pendiri menyatakan bahwa mereka hanya menggunakan bahan segar dan pilihan terbaik untuk memastikan cita rasa pizza tetap konsisten. Selain itu, mereka menerapkan standar kebersihan yang ketat di seluruh proses produksi, dari persiapan hingga penyajian. Pendekatan ini tidak hanya memenuhi standar kesehatan, tetapi juga membangun kepercayaan pelanggan terhadap brand mereka. Menghadapi Tantangan dan Melangkah ke Depan Dalam wawancara, pendiri juga mengungkapkan bahwa setiap bisnis pasti menghadapi berbagai tantangan, terutama saat pandemi dan dinamika pasar yang cepat berubah. Mereka beradaptasi dengan cepat melalui inovasi layanan, seperti delivery dan take-away, serta meningkatkan kualitas layanan pelanggan secara online. Ke depan, mereka berencana untuk memperluas jaringan cabang dan memperkuat inovasi produk agar tetap kompetitif dan relevan di industri makanan cepat saji. Kesimpulan: Belajar dari Perjalanan dan Filosofi Joespizzamanassaspark Dari wawancara eksklusif ini, kita bisa belajar bahwa keberhasilan Joespizzamanassaspark tidak lepas dari filosofi kuat, inovasi berkelanjutan, dan komitmen terhadap kualitas. Mereka memadukan pendekatan tradisional dan modern untuk menciptakan pengalaman pelanggan yang tak terlupakan. Sang pendiri menekankan bahwa kejujuran, kerja keras, dan kepekaan terhadap kebutuhan pasar adalah kunci utama dalam membangun sebuah bisnis yang berkelanjutan dan sukses. Semoga kisah mereka dapat menjadi inspirasi bagi pelaku usaha lainnya yang sedang menapaki jalan yang sama.

बॉलीवुड फिल्मकार पार्थो घोष का निधन

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार पार्थो घोष का आज निधन हो गया वह 76 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से पार्थो घोष का निधन हुआ है। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं, जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘100 डेज’, मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘दलाल’ नाना पाटेकर-जैकी श्राफ की ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। पार्थो घोष का जन्म 08 जून 1949 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनका बचपन साहित्य, कला और संगीत में ही बीता। सिनेमा के प्रति जुनून ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित किया था। वर्ष 1985 में उन्होंने एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। पार्थो घोष ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘100 डेज’ का निर्देशन किया। इस संस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद पार्थो घोष ने वर्ष 1992 में दिव्या भारती और अविनाश वधावन अभिनीत ‘गीत’ का निर्देशन किया। वर्ष 1993 में पार्थो घोष ने सुपरहिट फिल्म ‘दलाल’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का ने मुख्य भूमिका निभायी थी। पार्थो घोष निर्देशित वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ में जैकी श्राफ,मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभायी थी।इस फिल्म में मनीषा ने घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरीं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ में पार्थो घोष ने एक बार फिर नाना पाटेकर को एक अलग अंदाज़ में पेश किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। पार्थो घोष ने ‘जीबन युद्ध’ (1997), ‘कौन सच्चा कौन झूठा’ (1997), ‘युगपुरुष’ (1998), ‘खोटे सिक्के’ (1998), ‘मसीहा’ (2002), ‘एक सेकंड…जो जिंदगी बदल दे?’ (2010) जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।पार्थो घोष की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ थी , जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।  

फिल्म ‘स्टोलन’ का अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना खास अनुभव: अभिषेक बनर्जी

मुंबई,  बॉलीवुड अभिेनता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि जब आजकल सिर्फ बड़ी बजट की और फॉर्मूला फिल्मों का बोलबाला है, ऐसे में उनकी फिल्म ‘स्टोलन’ को इतना प्यार मिलना और अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना उनके लिये खास अनुभव है। आज के सिनेमाई माहौल में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में और बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स ही छाए रहते हैं, वहीं अभिषेक बनर्जी की फिल्म ‘स्टोलन’ यह साबित कर रही है कि कंटेंट पर आधारित कहानियां भी दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती हैं। यह थ्रिलर फिल्म इस समय प्राइम वीडियो पर भारत और अमेरिका दोनों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जो फिल्म और इसके मेकर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म स्टोलन के मुख्य अभिनेता अभिषेक बनर्जी, जिन्हें फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफ मिल रही है, ने अपने दिल की बात कही।उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। हमने ‘स्टोलन’ को पूरी ईमानदारी से बनाया, और अब इसे इतना प्यार और टॉप पर ट्रेंड करते देखना वाकई एक भावुक पल है। यह अच्छा दौर है जब दर्शक सिर्फ फिल्म का स्केल नहीं, बल्कि अच्छी फिल्मों को भी इतना प्यार दे रहे हैं। इससे हम जैसे कहानीकारों को आगे की राह आसान लगती है।  

क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, बनिजय एशिया द्वारा यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ में राम कपूर,अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे।’मिस्त्री’ 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।यह सीरीज चर्चित अमेरिकी सीरीज़ मॉन्क का भारतीय रूपांतरण है। इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज़ में राम कपूर अतरंगी लेकिन तेजतर्रार डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री के किरदार में हैं। वहीं मोना सिंह, सहमत के रोल में उनकी निडर और तेज़ साथी बनी हैं। इनके साथ शिखा तलसानिया जोश से भरी शरन्या के किरदार में और क्षितीश दाते जुनूनी पुलिसवाले बंटी की भूमिका में नजर आएंगे। राम कपूर ने कहा, अरमान अब तक के सबसे अजीब लेकिन दिलचस्प किरदारों में से एक है जिसे मैंने निभाया है। उसकी अजीबोगरीब आदतें सिर्फ आदतें नहीं हैं, बल्कि उसके जीने का तरीका है। एक बेतरतीब दुनिया में अपने लिए कुछ कायदे बनाने का जरिया। वो जहां भी जाता है, वहां की उलझनों से सच्चाई निकाल लाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना और ‘मिस्त्री’ को अपनाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। मिस्त्री अजीब है, मजेदार है, बेपरवाह है और दिल से जुड़ा हुआ है। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मोना सिंह ने अपने किरदार ‘सहमत’ के बारे में बताया, सहमत एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला है, जो कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाती है। वह अरमान मिस्त्री की अजीब आदतों से बचती नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देती है, संतुलन बनाती है और कई बार उसे मात भी दे देती है। वह कहानी में एक मजबूत आधार है, जिसके अपने इरादे और तीखे तेवर हैं। ‘मिस्त्री’ आपको हंसाता है, फिर सोचने पर मजबूर करता है और फिर दोबारा हंसाता है, क्योंकि इसके किरदार जैसे हैं, वैसे ही पूरी ईमानदारी से पेश आते हैं। मुझे लगता है, यही बात दर्शकों को इससे जोड़कर रखेगी।  

वेब सीरीज ‘हैलो पूजा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी ज़ैनब पत्रा

मुंबई, मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा वेब सीरीज ‘हैलो पूजा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी। चुल्ल टीवी एक बार फिर से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में है। इस बार जो सीरीज सुर्खियों में है, उसका नाम है ‘हैलो पूजा’। चुल्ल टीवी की इस वेब सीरीज की कहानी आज की जेनेरेशन जेड लड़कियों की डिजिटल लाइफस्टाइल को लेकर है, जहां वो नए-नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लड़कों से बात करती हैं, चैटिंग करती हैं और उनसे पैसे मांगती हैं। शुरुआत में यह सब एक गेम जैसा लगता है, लेकिन धीरे धीरे यह आदत अपराध की दुनिया की ओर ले जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की जो सिर्फ चैट और पैसों के लिए यह सब शुरू करती है, धीरे-धीरे जाल में फंसती जाती है और खुद एक क्रिमिनल बन जाती है। इस वेब सीरीज का एंड शॉकिंग है और सोचने पर मजबूर करता है कि कहीं यह कहानी हमारे आसपास भी तो नहीं घट रही। इस सीरीज में खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। ज़ैनब पत्रा डिजिटल दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम और रील्स की दुनिया में उनका स्टाइल, परफॉर्मेंस और ऑथेंटिसिटी के लिए एक अलग ही फैनबेस है। वेब सीरीज में उनका किरदार न सिर्फ बोल्ड है, बल्कि भावनात्मक और सशक्त प्रदर्शन से भरपूर है, जो दर्शकों को बांधकर रखेगा। यह पहली बार है जब ज़ैनब किसी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ में नजर आ रही हैं, और उनके फैन्स इस अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।  

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया, ठोको ताली

पंजाब  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो हमेशा से ही चर्चा में रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया है। जी हां,  सिद्धू नेटफ्लिक्स सीरीज़ में अर्चना पूरन सिंह के साथ दिखाई देंगे। वहीं उनके प्रशंसक इस खबर को सुनकर बहुत खुश हैं।  द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने सोमवार यानी 9 जून को ऐलान किया कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोकप्रिय नेटफ्लिक्स स्केच कॉमेडी टॉक शो के तीसरे सीज़न का हिस्सा होंगे, उक्त जानकारी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुई। पोस्ट में लिखा है, “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज. हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी होगी. उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीज़न में देखें, जो 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।     शो में वापसी के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आना ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से घर लौट रहा हूं। यह मेरे लिए एक घर की दौड़ है। हमने लोगों की आवाज़ सुनी, कई प्रशंसकों और शुभचिंतकों को जो हमारी बातचीत पसंद करते हैं और और भी देखना चाहते हैं। सिद्धू ने आगे कहा, “एक मुस्कुराहट के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ता, लेकिन इसकी कीमत लाखों डॉलर होती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो मानवता के लिए खुशहाली लाने के लिए परमात्मा की सद्भावना का एक माध्यम है — इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”  

‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के बाद अब एक फैन की अपील पर परेश रावल ने दिया रिएक्शन

मुंबई बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा सिर्फ उसकी रिलीज या कहानी को लेकर नहीं है, बल्कि फिल्म से जुड़े विवादों ने भी तूल पकड़ लिया है। खासतौर पर जबसे यह खबर सामने आई कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे, जो बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। परेश रावल ने फैंस के सवाल पर दिया रिएक्शन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर परेश रावल से भावुक अपील करते हुए लिखा, ‘सर, एक बार फिर से सोचिए… आप इस फिल्म के हीरो हैं।’ इस पर परेश रावल ने जो जवाब दिया उसने फैंस को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने लिखा, ‘नहीं… हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।’ उनके इस जवाब से यह साफ हो गया कि वो अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और शायद अपने फैसले पर अडिग भी हैं। सोशल मीडिया पर ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच निराशा का माहौल है। क्यों हटे परेश रावल फिल्म से? सूत्रों की मानें तो परेश रावल और ‘हेरा फेरी 3’ के निर्माता अक्षय कुमार के बीच कुछ वित्तीय और कानूनी मुद्दे सामने आए थे। कहा जा रहा है कि परेश रावल को फिल्म से बाहर किए जाने के बाद अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी, जिसके जवाब में परेश रावल ने फिल्म निर्माताओं को ब्याज सहित साइनिंग अमाउंट लौटा दिया। इससे यह भी संकेत मिलता है कि यह सिर्फ एक रचनात्मक मतभेद नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद था। बाबूराव के किरदार के लिए नया चेहरा? अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाबूराव का किरदार ‘हेरा फेरी 3’ में कौन निभाएगा? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि इस रोल के लिए पंकज त्रिपाठी एक दमदार विकल्प हो सकते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय क्षमता को देखते हुए, कई दर्शकों का मानना है कि वह इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने में सक्षम हैं। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस की उम्मीदें और फिल्म का भविष्य फिल्म ‘हेरा फेरी’ और उसके सीक्वल ने बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई पहचान दी थी। बाबूराव, श्याम और राजू की तिकड़ी ने लोगों को जितनी हंसी दी, उतनी ही यादें भी दीं। ऐसे में तीसरे भाग से लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। लेकिन जब इस तिकड़ी में से एक सदस्य की कमी हो जाए, तो फिल्म की आत्मा पर सवाल उठना लाजिमी है।  

लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तहसीलदार चंद्रमणि सोनी

Lokayukta Sagar’s big action: Tehsildar Chandramani Soni caught red handed taking bribe पन्ना ! प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर लोकायुक्त सागर इकाई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की पूरी जानकारी:आवेदक: कल्याण सिंह लोधी, ग्राम गाता कुम्हारी, तहसील पटेरा, जिला दमोह के निवासी हैं।आरोपी: चंद्रमणि सोनी, तहसीलदार, तहसील रैपुरा, जिला पन्ना। आवेदक की पत्नी द्रौपदी बाई को ग्राम पिपरिया कला (तहसील रैपुरा, जिला पन्ना) में पैतृक जमीन प्राप्त है। इस जमीन पर उसके रिश्तेदारों ने कब्ज़ा कर रखा था। कब्जा हटवाने के लिए द्रौपदी बाई की ओर से राजस्व प्रकरण धारा 250 भू राजस्व संहिता 1959 के तहत दिनांक 26-12-2024 को तहसील रैपुरा न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया। रिश्वत की मांग और ट्रैप:इस मामले में तहसीलदार चंद्रमणि सोनी ने आदेश पारित करने के लिए 9000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इनमें से 4000 रुपये आरोपी ने पहले ही अपने निजी चालक इंद्रपाल सिंह लोधी के माध्यम से ले लिए थे, लेकिन आदेश पारित न होने पर आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस सागर से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्रीमती रोशनी जैन द्वारा की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए गए। सत्यापन के दौरान आरोपी 3000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। ट्रैप कार्रवाई की सफलता:दिनांक 09-06-2025 को लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने तहसील रैपुरा स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी चंद्रमणि सोनी को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:ट्रैपकर्ता: निरीक्षक श्रीमती रोशनी जैन दल सदस्य: निरीक्षक अभिषेक वर्मा, निरीक्षक के.पी.एस. बेन और लोकायुक्त स्टाफ जनहित में सूचना:यदि आपके पास भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई जानकारी है, तो आप लोकायुक्त सागर की हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। “भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज की जागरूकता और शिकायतकर्ता की हिम्मत से ही बदलता है सिस्टम।”लोकायुक्त संगठन की यह कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देती है — “भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet