LATEST NEWS

साल के आखिरी ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महाकुंभ में AI करेगा कमाल, डिजिटल व्यवस्था का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जिस नक्सली क्षेत्र में डर का माहौल रहता था वहां अब ”बस्तर ओलंपिक” जैसे खेल कुंभ का आयोजन हो रहा है जो खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर देश मे बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया है। पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 117वीं कड़ी में रविवार को कहा कि देश में ऐसे अनोखे खेल कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जो हमारे देश में बदलाव और युवा साथियों के जोश एवं जज्बे के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज कुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह न केवल विशाल और भव्य होगा बल्कि अनेकता में एकता का संदेश देते हुए पूरे कुंभ क्षेत्र में पहली बार डिजिटल व्यवस्था का प्रदर्शन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले माह प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है जो देश की विविधता और भव्यता को प्रदर्शित कर ‘महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और गंगा की अविरल धारा न बंटे समाज हमारा’ का पूरा देश को संदेश देगा। उन्होंने कहा ‘हमारे बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है। जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर है – ”वन भैंसा” और ”पहाड़ी मैना”। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है। इस बस्तर खेल महाकुंभ का मूल मंत्र है–”करसाय ता बस्तर बरसाए ता बस्तर” यानि ”खेलेगा बस्तर–जीतेगा बस्तर”। पहली ही बार में बस्तर ओलंपिक में सात जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं– हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है। एथलेटिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वालीबाल –हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।” PM मोदी ने प्रतिभाओं की कहानी सुनाई और कहा ‘कारी कश्यप जी की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है। एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है। वे कहती हैं–बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सुकमा की पायल कवासी जी की बात भी कम प्रेरणादायक नहीं है। भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं–अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सुकमा के दोरनापाल के पुनेम सन्ना जी की कहानी तो नए भारत की प्रेरक कथा है। एक समय नक्सली प्रभाव में आए पुनेम जी आज व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीत रहे हैं। उनका साहस और हौसला हर किसी के लिए प्रेरणा है। कोडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी जी को ”बस्तर यूथ आईकॉन” चुना गया है। उनका मानना है–बस्तर ओलंपिक दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर दे रहा है।’ उन्होंने कहा ”बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है। जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि अपने क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करें। खेलेगा भारत–जीतेगा भारत के साथ अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की कहानियां साझा करें। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। याद रखिए, खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि ये खिलाड़ी की स्प्रिट से समाज को जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है। तो खूब खेलिए-खूब खिलिए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार प्रयागराज महाकुंभ न केवल विशाल और भव्य होगा बल्कि अनेकता में एकता का संदेश देते हुए पूरे कुंभ क्षेत्र में पहली बार डिजिटल व्यवस्था का प्रदर्शन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले माह प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है जो देश की विविधता और भव्यता को प्रदर्शित कर ‘महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और गंगा की अविरल धारा न बंटे समाज हमारा’ का पूरा देश को संदेश देगा। उन्होंने कहा ‘अगले महीने 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियाँ चल रही हैं। मुझे याद है अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था तो हेलिकॉप्टर से पूरा कुंभ क्षेत्र देखकर दिल प्रसन्न हो गया था। इतना विशाल, इतना सुंदर, इतनी भव्यता। महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएँ, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं भेदभाव नहीं दिखता, कोई बड़ा नहीं होता, कोई छोटा नहीं होता। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी होता है। इस बार का महाकुंभ भी एकता के महाकुंभ के मंत्र को सशक्त करेगा। मैं आप सबसे कहूँगा जब हम कुंभ में शामिल हों तो एकता के इस संकल्प को अपने साथ लेकर वापस आयें। हम समाज में विभाजन और विद्वेष के भाव को नष्ट करने का संकल्प भी लें। कम शब्दों में कहूँ-महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश। और अगर दूसरे तरीके से कहना है तो मैं कहूँगा…गंगा की अविरल धारा, न बँटे समाज हमारा।”  

बेटे की शादी के लिए एयरोप्लेन बुक किया, फिर इस एयरोप्लेन से दुल्हन के घर के ऊपर पैसों की बारिश कराई

इस्लामाबाद शादियों में पैसे उड़ाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन पाकिस्तान की एक शादी में जिस तरह से पैसे उड़ाए गए, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए एयरोप्लेन बुक किया। फिर इस एयरोप्लेन से दुल्हन के घर के ऊपर पैसों की बारिश कराई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक्स पर एक इंडियन यूजर ने लिखा कि लगता है आईएमएफ ने बेलआउट पैकेज भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पाकिस्तान स्थित हैदराबाद का है। वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्दू में इसके बारे में जानकारी दी है। इसमें लिखा है कि दुल्हन के पिता की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद दूल्हे के पिता ने किराए पर हवाई जहाज लिया और दुल्हन के घर के ऊपर करोड़ों रुपए के नोट बरसा डाले। वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दूल्हे के एनआरआई दोस्त ने उसके घर पर पैसों की बारिश कराई। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो और दावे कि पुष्टि नहीं करता। हालांकि कुछ लोगों ने इस तरह से पैसों की बर्बादी की आलोचना की। वहीं, कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब दूल्हे को जिंदगी पर अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज को उतारता रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब पता चला कि पाकिस्तान कर्ज में क्यों है। एक यूजर तो और आगे बढ़ गया। उसने लिखा कि पाकिस्तान का पूरे साल का बजट गिरा दिया। अब वापस भीख मांगते फिरेंगे। वहीं, किसी ने लिखा कि दूल्हे को भूल जाओ, दूल्हन के पड़ोसी इस वक्त दुनिया के बससे खुश लोगों में होंगे।

भारतीय सेना ने LAC के पास 14300 फीट की ऊंचाई पर छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की

नई दिल्ली भारतीय सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील के किनारे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की है। यह जगह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। सेना के लेह स्थित 14 कोर ने कहा कि इस मूर्ति का उद्घाटन भारतीय शासक की अडिग भावना को मनाने के लिए किया गया है, जिनकी धरोहर आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस मूर्ति का गुरुवार को 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा अनावरण किया गया। यह “फायर एंड फ्यूरी कोर” के नाम से प्रसिद्ध है।   छत्रपति शिवाजी की इस मूर्ति का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही लगभग चार साल लंबे सीमा गतिरोध का अंत हुआ। 21 अक्टूबर को एक समझौते के तहत दोनों पक्षों ने इन दोनों तनाव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी की। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर यह गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के कारण दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की।

कनाडा में भी विमान हादसा, लैंडिंग के समय लगी आग, हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं

कनाडा दक्षिण कोरिया में भयानक विमान हादसे के कुछ ही देर बाद कनाडा में ऐसा ही हादसा होते-होते बचा है। एयर कनाडा के हेलीफैक्स एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर फिसल गया। नीचे उतरते वक्त विमान में आग लग गई थी इसका लैंडिंग गियर टूटा हुआ था। हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट की फेंस से टकरा गई और इसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की बात कही जा रही है। कनाडा में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एयरक्राफ्ट के पंख रनवे पर घिसट रहे हैं और इनसे चिंगारी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यह विमान पाल एयरलाइंस का है। एयर कनाडा फ्लाइट एसी 2259 सेंट जॉन्स और हालीफैक्स के बीच उड़ान भर रहा था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर का नजारा दिख रहा है। इसमें पैसेंजर्स घबराए हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में क्या हुआ दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर एक विमान ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया। बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोगों को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

20 नागरिकों की मौत, सूडान में दो कैंपों पर अर्धसैनिक बल ‘आरएसएफ’ ने किए हमले

खार्तूम। सूडान के एल फशर शहर में दो कैंपों पर अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ (आरएसएफ) के हमलों में कम से कम 20 नागरिक मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तरी दारफुर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इब्राहिम खातिर ने कहा, “कल रात आरएसएफ मिलिशिया ड्रोन ने एल फशेर में सैकड़ों विस्थापित लोगों के शिविर, कोज बेना स्कूल पर चार बम गिराए। इसमें 19 नागरिक मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा, “आज सुबह मिलिशिया ने एल फशर के उत्तर में अबू शौक विस्थापन शिविर पर गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई।” आरएसएफ ने अबू ज़ेरिगा क्षेत्र पर हमले पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है। इससे पहले चार दिसंबर को, सूडान के दारफुर क्षेत्र के गवर्नर ने घोषणा की थी कि सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एक क्षेत्र में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमले में 20 नागरिक मारे गए थे। गवर्नर मिन्नी आर्को मिन्नावी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा, “आरएसएफ ने एल फशर शहर के दक्षिण में अबू ज़ेरिगा क्षेत्र में नरसंहार किया, इसमें 20 नागरिक मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।” मिन्नावी ने कहा कि हमला 3 दिसंबर को हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवीय संगठनों से अपराधों का की जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच दल भेजने की अपील की। साथ ही सहायता संगठनों से क्षेत्र में गहराते मानवीय संकट के बीच प्रभावित आबादी को मानवीय सहायता प्रदान करने के प्रयासों को तेज करने की भी अपील की। इस बीच, गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने कहा कि हमले में 21 नागरिक मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। 10 मई से, सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच एल फशर में भीषण झड़पें हुईं, जो एक क्रूर संघर्ष में उलझी हुई थीं। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के ताजा अनुमानों के अनुसार, सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से एसएएफ और आरएसएफ के बीच विनाशकारी संघर्ष की चपेट में था। इसने कम से कम 29,683 लोगों की जान ले ली और 14 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित कर दिया।

विरोध को किया खारिज’, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, ‘एच-1बी’ वीजा पर है विश्वास

न्यूयॉर्क। राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वे “एच-1बी” वीजा में विश्वास करते हैं, उन्होंने योग्य पेशेवरों के विरोध को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया। “यह एक शानदार कार्यक्रम है,” उन्होंने शनिवार को न्यूयॉर्क पोस्ट को एक फोन साक्षात्कार में बताया। अपने अनूठे अंदाज में उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से वीजा पसंद रहे हैं, मैं हमेशा से वीजा के पक्ष में रहा हूं। इसलिए हमारे पास ये हैं।” उन्होंने रूपर्ट मर्डोक-नियंत्रित न्यूज कॉर्प का हिस्सा अखबार से कहा, “मेरी संपत्तियों पर कई एच-1बी वीजा हैं। मैं एच-1बी में विश्वास करता रहा हूं। मैंने इसका कई बार इस्तेमाल किया है।” ट्रंप ने आव्रजन प्रणाली में सुधार का समर्थन किया है ताकि इसे योग्यता के अनुरूप ढाला जा सके। कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की तरह एक अंक प्रणाली को अपनाया जा सके जो शैक्षणिक और रोजगार योग्यताओं को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों से स्नातक करने वाले विदेशी छात्रों को उनके डिप्लोमा के साथ ग्रीन कार्ड मिले। उन्होंने इस साल अपने अभियान के दौरान कहा, “मैं जो करना चाहता हूं और जो मैं करूंगा, वह यह है कि आप कॉलेज से स्नातक हों, मुझे लगता है कि आपको अपने डिप्लोमा के हिस्से के रूप में इस देश में रहने में सक्षम होने के लिए स्वचालित रूप से ग्रीन कार्ड मिलना चाहिए।” एच-1बी वीजा और उच्च योग्यता वाले व्यक्तियों के आव्रजन पर मतभेद ट्रंप तब उभरा जब उन्होंने एक भारतीय अप्रवासी श्रीराम कृष्णन को अपना एआई सलाहकार नियुक्त किया। सबसे पहले हमला लॉरा लूमर ने विरोध में आवाज उठाई। जिन्हें ट्रंप के वफादारों में से एक माना जाता है। उन्होंने मस्क के एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीराम कृष्णन की नियुक्ति को देखकर बहुत परेशान हूं।” लॉरा ने दावा किया कि कृष्णन ग्रीन कार्ड की संख्या पर सभी पाबंदी हटाने की ख्वाहिश रखते हैं। डेविड सैक्स, जिन्हें ट्रंप ने क्रिप्टो और एआई जार का नाम दिया है और जो कृष्णन के बॉस होंगे, ने एक्स पर बताया कि उन्होंने केवल उन ग्रीन कार्डों की सीमा को हटाने का सुझाव दिया था जो अलग-अलग देशों को दिए जा सकते हैं, जबकि समग्र सीमा को बनाए रखा ताकि ग्रीन कार्ड उन लोगों को वितरित किए जा सकें जिनके पास बहुत अधिक बैकलॉग हैं। जब कृष्णन के खिलाफ व्यक्तिगत हमले और झूठे आरोप लगे तो सैक्स फिर से उनके बचाव में आए और एक्स पर लिखा कि “झूठ बस बदल गया, जिसमें उन पर कुछ हमले भी शामिल थे।” मस्क ने व्यक्तिगत दृष्टिकोण अपनाया और एक्स पर पोस्ट किया, “मैं अमेरिका में इतने सारे महत्वपूर्ण लोगों के साथ हूं, जिन्होंने स्पेसएक्स, टेस्ला और सैकड़ों अन्य कंपनियों का निर्माण किया, जिन्होंने अमेरिका को मजबूत बनाया, इसका कारण एच-1बी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित किए बिना अमेरिका “हार” जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उत्कृष्ट इंजीनियरिंग प्रतिभा की स्थायी कमी है। यह सिलिकॉन वैली में मूलभूत सीमित कारक है।” उन्होंने लिखा, “यदि आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को दूसरे पक्ष के लिए खेलने के लिए मजबूर करते हैं तो अमेरिका हार जाएगा और आलोचकों को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वे अमेरिका को जीतते या हारते देखना चाहते हैं। भारतीय अब तक एच-1बी वीजा के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता हैं, जिन्हें पिछले साल 72.3 प्रतिशत प्राप्त हुए।

‘पूर्व शासन के अवशेषों’ पर कार्रवाई, सीरिया के तटीय इलाकों में सैन्य हेलिकॉप्टरों की तैनाती

दमिश्क। सीरिया की अंतरिम प्रशासन के सैन्य बलों ने “पूर्व शासन के अवशेषों” के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अंतरिम प्रशासन “पूर्व शासन के अवशेष” असद सरकार के लिए लड़ रहे सशस्त्र लड़ाकों को कह रहा है। मीडिया चैनलों ने प्रशासन के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर ग्रामीण लताकिया में इस्तामो एयरफील्ड से उड़ान भर रहे हैं, जो तटीय ग्रामीण इलाकों में अभी भी सक्रिय सशस्त्र तत्वों को निशाना बना रहे हैं। जिसमें उपयोग में आने वाले हेलीकॉप्टरों की संख्या या ऑपरेशन के दायरे के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह तैनाती राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा उपायों की एक श्रृंखला के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य नए नेतृत्व की सत्ता को मजबूत करना है। शनिवार को सीरिया के नवनियुक्त खुफिया प्रमुख अनस खत्ताब ने एक आधिकारिक बयान में देश की सुरक्षा व्यवस्था को “हमारे लोगों की बलिदानों और लंबी धरोहर के अनुरूप” पुनर्गठित करने का वादा किया। खत्ताब ने कहा कि सीरिया की सभी मौजूदा सुरक्षा शाखाओं को खत्म कर दिया जाएगा और उनका पुनर्गठन किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस पुनर्गठन के लिए कोई समयसीमा या विशिष्ट विवरण प्रदान नहीं किया। खत्ताब की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब सीरिया 8 दिसंबर को पिछली सरकार के पतन के बाद एक संवेदनशील राजनीतिक परिवर्तन से गुजर रहा है। हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में एक सैन्य गठबंधन ने 27 नवंबर को उत्तरी सीरिया से एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की। इसने दक्षिण की ओर बढ़ते हुए राजधानी दमिश्क पर कब्जा किया और 12 दिनों के भीतर पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंका। सीरियाई सूचना मंत्रालय ने सीरियाई लोगों के बीच विभाजन फैलाने के उद्देश्य से सांप्रदायिक लहजे वाली किसी भी मीडिया सामग्री या समाचार के प्रसार या प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। सीरियाई गृहयुद्ध ने सांप्रदायिक रूप लिया क्योंकि असद ने मध्य पूर्व से शिया मिलिशिया को अपने यहां पैर जमाने की खुली छूट दी। मीडिया ने बताया कि पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन के बाद बुधवार रात कर्फ्यू लगा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रदर्शन में अलावी और शिया धार्मिक समुदायों के सदस्य शामिल थे। होम्स से बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में लोगों की भीड़ को तितर-बितर होते हुए और उनमें से कुछ को भागते हुए दिखाया गया। असद के लंबे समय तक सहयोगी रहे ईरान ने हाल के दिनों में सीरिया में हुई घटनाओं की आलोचना की। ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सीरियाई युवाओं से अपील की कि वह उन लोगों के खिलाफ दृढ़ संकल्प के साथ खड़े होने का आह्वान किया जिन्होंने इस असुरक्षा को अंजाम दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि सीरिया में एक मजबूत और सम्मानजनक समूह भी उभरेगा क्योंकि सीरियाई युवाओं के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। सीरिया के नवनियुक्त विदेश मंत्री, असद हसन अल-शिबानी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान को सीरियाई लोगों की इच्छा और सीरिया की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उन्हें सीरिया में अराजकता फैलाने के खिलाफ चेतावनी देते हैं और हम उन्हें नवीनतम टिप्पणियों के नतीजों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

जाम से रातभर यातायात प्रभावित, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर माल से भरा ट्रेलर पलटा

दौसा। जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 के आगरा रोड बाइपास तिराहे के पास माल से भरा ट्रेलर पलट गया। इसमें किसी के हताहत नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार रात्रि करीब 1:00 बजे जयपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक पलटी खा गया। जिससे ट्रेलर में भरा ट्रांसपोर्ट का सामान हाईवे पर बिखर गया। ट्रेलर के पलटने से रात भर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई की क्रेन से सुबह ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। ट्रेलर जयपुर से बिहार की ओर जा रहा था।

अस्पताल में मौत से छाया मातम, गुना में 16 घंटे तक रेस्क्यू के बाद बोरवेल से बहार निकला बच्चा

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार शाम 9 साल का बच्चा सुमित खेत में बने बोरवेल में गिर गया था। भोपाल से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर रविवार सुबह करीब 10 बजे उसे बाहर निकाला। बच्चे को गुना जिला अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रातभर 45 फीट खुदाई के बाद एनडीआरएफ की टीम ने 10 फीट टनल बनाने के बाद बच्चे तक पहुंची। बच्चा 39 फीट पर फंसा था और गड्ढे में पानी भी था। विधायक और कलेक्टर सहित कई अधिकारी रातभर मौके पर ही रहे। बच्चे में अभी कोई हलचल नहीं देखी जा रही है। खेलते समय गिरा बच्चा शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दशरथ मीना का नौ वर्षीय पुत्र सुमित खेलते हुए गांव के फूलसिंह मीना के खेत में पहुंच गया, वहां बोरवेल का गड्ढा खुला हुआ था। बच्चा उस बोरवेल में गिर गया। काफी देर तक बालक नहीं दिखा तो स्वजनों ने तलाशी शुरू की और गड्ढे मे उसके गिरने की जानकारी हुई। 100 फीट गहरा बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो जेसीबी, स्वास्थ्य, पुलिस, एमपीईबी और जनरेटर सहित सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए थे। कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। गुना के कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के माध्यम से सबसे पहले गड्ढे में बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी। बोरवेल एक साल पहले ही कराया गया था। यह 100 फीट गहरा बताया गया। कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि फूलसिंह के खेत में बने बोरवेल में बच्चा गिरा था। प्रशासन और स्थानीय टीम बच्चा बचाने के लिए सभी उपायों का उपयोग कर रही थी। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से घटना की जानकारी भी ली।

महीनों पहले मरे पति का शव भी कब्र से निकालने की तैयारी, ब्राजील में क्रिसमस केक खाकर तीन महिलाओं की मौत

टोरेस। ब्राजील के टोरेस में क्रिसमस केक खाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि केक में जहर मिला था और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जिस महिला ने केक बनाया था, उसके पति की भी बीते सितंबर में मौत हुई थी। ऐसे में अब पुलिस पति के शव को भी कब्र से निकालकर उसकी जांच करने पर विचार कर रही है। 61 वर्षीय जेली तेरेज़िन्हा सिल्वा डॉस अंजोस ने 23 दिसंबर, 2024 को एक पारिवारिक समारोह के लिए केक तैयार किया था। जिसे खाकर परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक 10 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर है। पीड़ितों में जेली की बहनें, मैडा बेरेनिस फ्लोरेस दा सिल्वा (58) और न्यूजा डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (65) और उनकी भतीजी तातियाना डेनिज सिल्वा डॉस अंजोस (43) शामिल हैं। शुरुआती जांच में मृतकों के रक्त में आर्सेनिक पाया गया है, जिसके बाद घटना की गहन जांच की जा रही है। जेली के पति पाउलो लुइज की भी बीते सितंबर में मौत हो गई थी। ऐसे में अब जांच अधिकारी लुइज के शव को भी कब्र से निकलवाकर फिर से जांच कराने पर विचार कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लुइज की मौत भी तो जहर से नहीं हुई थी। जांच में घर से मिला संदिग्ध पदार्थ जांच के दौरान, पुलिस को जेली के घर पर एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पाद और एक संदिग्ध सफेद तरल पदार्थ मिला। जेली भी ये केक खाकर बीमार हुई है, लेकिन वह अब ठीक है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं परिवार में विरासत को लेकर तो कोई विवाद नहीं था। खाने में जहर कैसे आया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जेली के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

‘संविधान निर्माताओं ने जो संविधान सौंपा, वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा’, पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पीएम मोदी ने संविधान पर भी बात की। ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से, मेरा आग्रह है, इस वेबसाइट पर जरूर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें। महाकुंभ की विशेषताएं बताईं पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है। कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है, कोई छोटा नहीं होता है। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। इसके माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस चैटबॉट से कोई भी टेक्स्ट टाइप करके या बोलकर किसी भी तरह की मदद मांग सकता है। बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज का जिक्र किया प्रधानमंत्री ने कहा कि  KTB यानि कृष, तृष और बाल्टीबॉय। आपको शायद पता होगा बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज और उसका नाम है KTB- भारत हैं हम और अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। ये तीन एनिमेशन कैरेक्टर हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती। हाल ही में इसका सीजन-2 बड़े ही खास अंदाज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया, गोवा में लॉन्च हुआ। राज कपूर और रफी साहब को किया याद पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्व-स्तर पर पहचान दिलाई। राज कपूर ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था, जो हर दिल को छू लेता था। उनकी आवाज अद्भुत थी। भक्ति गीत हों या रोमाटिंग गानें, दर्द भरे गाने हों, हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत कर दिया। एक कलाकार के रूप में उनकी महानता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी युवा-पीढ़ी उनके गानों को उतनी ही शिद्दत से सुनती है। यही तो है टाइमलेस आर्ट की पहचान। अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा को सराहा उन्होंने कहा कि अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बखूबी प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी। उनकी फिल्मों में सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश रहता था। हमारी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इन हस्तियों का जीवन प्रेरणा जैसा है। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट अगले साल पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल हमारे देश में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट यानि WAVES summit का आयोजन होने वाला है। आप सभी ने दावोस के बारे में सुना होगा, जहां दुनिया के अर्थजगत के महारथी जुटते हैं। उसी तरह वेव्स समिट में दुनिया भर के मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज, क्रिएटिव वर्ल्ड के लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय संस्कृति की वैश्विक धाक के तीन उदाहरण बताए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही हफ्ते पहले मिस्र के करीब 23 हजार छात्रों ने एक पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहां उन्हें भारत की संस्कृति और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को बताने वाली पेंटिंग्स तैयार करनी थी। मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं की सराहना करता हूं। उनकी क्रिएटिविटी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अमेरिका का एक देश है पराग्वे। वहां रहने वाले भारतीयों की संख्या एक हजार से ज्यादा नहीं होगी। पराग्वे में एक अद्भुत प्रयास हो रहा है। वहां भारतीय दूतावास में एरीका ह्युबर फ्री आयुर्वेद परामर्श देती हैं। आयुर्वेद की सलाह लेने के लिए आज उनके पास स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है। दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से तमिल टीचिंग प्रोगाम शुरू हुआ। बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब फिजी में तमिल के ट्रेंड टीचर्स इस भाषा को सिखा रहे हैं।

हादसे में गई 120 लोगों की जान, दक्षिण कोरिया में जेजू एयर के सीईओ ने हादसे के लिए मांगी माफी

सियोल। दक्षिण कोरिया में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर एयरलाइंस जेजू एयर के सीईओ ने माफी मांगी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये माफी पोस्ट की गई है। जेजू एयर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किम ई-बे ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम भी संबंधित सरकारी एजेंसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। किम ई-बे ने माफीनामे में लिखा कि ‘सबसे पहले, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने जेजू एयर पर भरोसा किया। 29 दिसंबर को सुबह लगभग 9:03 बजे, बैंकॉक से मुआन जाने वाली फ्लाइट 7C2216 में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। कारण चाहे जो भी हो, सीईओ के रूप में, मैं इस घटना के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस करता हूं। जेजू एयर इस दुर्घटना को तुरंत संभालने और उसमें सवार लोगों के परिवारों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम सरकार के साथ मिलकर दुर्घटना के कारण का पता लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। एक बार फिर हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी क्षमा याचना करते हैं।’ विमान हादसे में 120 लोगों की मौत की पुष्टि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो बाकी यात्रियों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम ही है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे। न्यूज एजेंसी योनहाप ने बताया कि लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई।  

असम में 15 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार, मणिपुर में बिना परमिट रह रहे चार मजदूर पकड़े

थौबल। मणिपुर के थौबल जिले में बिना इनर लाइन परमिट रह रहे चार मजदूरों को पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि इनर लाइन परमिट (ILP) प्रणाली का उल्लंघन करने के लिए चार मजदूरों को पकड़ा गया। वे वैध ILP कार्ड के बिना रह रहे थे और यरीपोक बिष्णुनाहा जलाशय निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। सीएम ने एक्स पर लिखा कि व्यक्तियों की पहचान अफसर अली (22), मोहम्मद सनफराज (20), मोहम्मद रहमतुल्लाह (23), साहबाज आलम (20) के रूप में की गई है। दोषियों को यरीपोक पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट, थौबल के समक्ष पेश किया गया। ILP प्रणाली के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी और उन्हें राज्य से निर्वासित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मैं सभी नियोक्ताओं, ठेकेदारों और निवासियों से अपील करता हूं कि वे ILP प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करें। असम पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स असम पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पुलिस ने 15 करोड़ की याबा गोलियां पकड़ी गईं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के सीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। कछार पुलिस ने घूंघुर बाईपास पर विशेष अभियान चलाकर पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में पांच पैकेट में छिपाकर रखी गई 50,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने असम पुलिस के प्रयास की सराहना की।

फिलहाल नुकसान नहीं, गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

कच्छ/नई दिल्ली. गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकंप है। 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। आईएसआर के मुताबिक, सात दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

85 की मौत, 181 लोग थे सवार, दक्षिण कोरिया में रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान

दक्षिण कोरिया. दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी। यहां समझें पूरा घटनाक्रम समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet