LATEST NEWS

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया एजेंडा?, अमेरिका के दुश्मनों को जेल और समर्थकों को माफी

वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने आव्रजन को लेकर नियम सख्त करने, कानूनों को बदलने, कैपिटल हिल पर अपने समर्थकों के प्रदर्शन से लेकर आलोचकों को सजा दिलाने तक पर बात की। ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि अगले महीने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के दिन ही वे 2020 में कैपिटल हिल हिंसा में शामिल रहे अपने समर्थकों को माफी दे देंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के बाइडन के खिलाफ चुनाव हारने के बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर धावा बोल दिया था। ट्रंप समर्थक इस दौरान संसद में घुस आए थे और जमकर बवाल काटा था। इस दौरान कैपिटल हिल पर हिंसा की भी कई घटनाएं सामने आई थीं। तब अमेरिकी पुलिस और एजेंसियों ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और कुछ पर केस भी चलाए गए। ट्रंप ने साफ किया कि वह हिंसा में शामिल हर किसी को माफी नहीं देंगे, खासकर बेवकूफ और कट्टरपंथियों को। हालांकि, उन्होंने पुलिस-प्रवर्तन अधिकारियों के उत्पीड़न में शामिल प्रदर्शनकारियों का बचाव करते हुए कहा कि उनके पास कोई चारा नहीं था।

जूनागढ की सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत

जूनागढ गुजरात (Gujarat) के जूनागढ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान पांच कॉलेज स्टूडेंट्स सहित कुल 7 लोगों के मौत की खबर है. जेतपुर- वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान भीषण हादसा हो गया. यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ. एक कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक कार डिवाइडर फांद कर दूसरी और से आ रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जब खड़ी ट्रक में घुस गई थी कार इससे पहले 19 नवंंबर को खबर आई थी कि गुजरात के भरूच में खड़े ट्रक के साथ कार की भिडंत से भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर देर रात हुआ था. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पाटन में भी हुआ था भीषण हादसा हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी.    

दोनों सदन कल तक स्थगित, संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी नहीं हुई कार्यवाही

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन भी बर्बाद हो गया. आज सोमवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसदों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इससे पहले पिछले हफ्ते के सभी चारों सत्र विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से स्थगित करने पड़े थे. माना जा रहा था कि वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से आज लोकसभा में बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश किया जा सकता है, लेकिन नहीं हो सका. शीतकालीन सत्र की शुरुआत पिछले हफ्ते सोमवार को हुई थी, लेकिन संसदीय कार्यवाही हंगामे की से बार-बार बाधित होती रही है. संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में अडाणी से जुड़े मामले और उत्तर प्रदेश की संभल हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से आज फिर से सरकार को घेरने की संभावना है. सत्र के पहले दिन पिछले सोमवार को कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस भी हो गई थी. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें आयोजित होने हैं.

सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि जाने वाले विमान की चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग

चेन्नई. कोच्चि जाने वाले एक निजी विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई से 117 यात्रियों को लेकर विमान कोच्चि के लिए रवाना हुआ। बाद में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई की तरफ मोड़ दिया और आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

पहली बार 14.10 डिग्री सेल्सियस हुआ वैश्विक तापमान, 2024 बना इतिहास का सबसे गर्म साल

ब्रसेल्स. दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन का असर अब तेजी से दिखने लगा है। इस बीच यूरोप की जलवायु परिवर्तन एजेंसी कॉपरनिकस ने डराने वाला अनुमान जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि 2024 का साल दुनिया के इतिहास में सबसे गर्म साल होने वाला है। एजेंसी ने कहा कि यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल होगा। बयान में कहा गया है कि यह पहली बार होगा, जब औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होगा। एजेंसी ने कहा कि इस साल इतिहास का दूसरा सबसे गर्म नवंबर दर्ज किया गया। 2023 का नवंबर अब भी इतिहास में सबसे गर्म नवंबर बना हुआ है। इस बार नवंबर में सतह पर हवा का तापमान 14.10 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि 1991 से 2020 के औसत तापमान के मुकाबले 0.73 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नवंबर में ही ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ा एक और अनचाहा रिकॉर्ड भी बना है। इस दौरान औसत वैश्वित तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। कॉपरनिकस एजेंसी के मुताबिक, बीते 17 महीनों में यह 16वां महीना है, जब औसत वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक काल के स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद से भारत के लिए यह दूसरा सबसे गर्म नवंबर रहा है। इश दौरान औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 2024 में जनवरी से नवंबर तक की बात करें तो औसत वैश्विक तापमान 1991-2020 के तापमान से करीब 0.72 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। वहीं, जनवरी-नवंबर 2023 के मुकाबले इस साल इसी दौर में तापमान 0.14 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 1.50 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना यूरोपीय एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि 2023 का तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के स्तर से 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक था, इसलिए यह भी लगभग निश्चित है कि 2024 का वार्षिक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा।

52 हजार साल पहले उल्कापिंड टकराने से हुई थी उत्पन्न, महाराष्ट्र के बुलढाणा की लोनार झील UNESCO में शामिल?

बुलढाणा. लोनार झील भारत में महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित बेहद खूबसूरत और रहस्यमयी झील है। अब इस झील को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार लोनार झील को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है। जल्द पेश किया जाएगा प्रस्ताव: निधि पांडे अधिकारियों ने बताया कि इस जगह को पर्यटन और अनुसंधान के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने तथा इसका संरक्षण किए जाने के मकसद से यह कदम उठाया जा रहा है। अमरावती संभागीय आयुक्त निधि पांडे ने हाल ही में प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए लोनार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा। 52 हजार पहले ऐसे बनी थी झील बुलढाणा जिलाधिकारी किरण पाटिल ने कहा, ‘हम प्रस्ताव को पूरी तरह तैयार करने के बाद पेश करेंगे। अन्य यूनेस्को स्थलों के उलट लोनार झील कई श्रेणियों में काफी खास है। यह भौगोलिक और वैज्ञानिक चमत्कारों में से एक है। दरअसल, कहा जाता है कि लोनार क्रेटर झील की उत्पत्ति लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुई था। इस झील की एक खास विशेषता यह है की इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है, जो भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया अपनी तरह की सिर्फ एक झील है।’ झील में कई मंदिर अधिकारी ने बताया कि मुंबई से लगभग 460 किलोमीटर दूर लोनार झील में कई मंदिर हैं, जिसमें कुछ 1,200 साल पुराने मंदिर भी शामिल हैं। यूनेस्को ‘टैग’ 113 हेक्टेयर में फैली इस झील के ‘उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य’ होने के बारे में जानकारी सुनिश्चित करेगा।अगर यह स्वीकृति मिल जाती है तो लोनार झील, अजंता और एलोरा गुफाओं, एलीफेंटा गुफाओं तथा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे प्रतिष्ठित स्थानों के साथ भारत का 41वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बन जाएगी। पिछले साल लाखों आए थे लाखों लोग आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 4,26,000 से अधिक घरेलू पर्यटक, 72 अंतर्राष्ट्रीय यात्री और पांच शोधकर्ता इस स्थल पर आए थे। हालांकि, अधिकारियों ने झील में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। साल 2020 में लोनार झील को रामसर संरक्षण संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की दलदली भूमि के रूप में चुना गया था। झील के आसपास 365 हेक्टेयर का क्षेत्र, जो करीब 77.69 हेक्टेयर में फैला हुआ है, को वर्ष जून 2000 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।

सोनिया-सोरोस में सांठगांठ के आरोपों पर रिजिजू का वार, ‘हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखें’

नई दिल्ली. संसद के अंदर और बाहर अदाणी मुद्दे और जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों पर लगातार हंगामा जारी है। जहां सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा लगातार हमलवार है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया। ‘हमें मामले को गंभीरता से लेना चाहिए’ किरेन रिजिजू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जॉर्ज सोरोस और उनके संबंध जो सामने आए हैं, हम इसे कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से संबंधित मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए खासकर अगर यह भारत विरोधी ताकतों से संबंधित है।’ इस दिन होगी सदन में चर्चा उन्होंने कहा, ‘हम इसे पार्टी की राजनीति के रूप में नहीं देखते हैं। हमने कांग्रेस और अन्य दलों से कहा है कि हम 13 और 14 दिसंबर (लोकसभा में) और 16 और 17 दिसंबर (राज्यसभा में) को संविधान पर चर्चा करेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि अगर उनके नेताओं के भी भारत विरोधी ताकतों से संबंध पाए जाते हैं, तो उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। हमें एकजुट होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।’ सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में आरोप गंभीर उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच सांठगांठ की जो बातें उजागर हुई है वो गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जॉर्ज सोरोस मामले के बारे में जो रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं, उनमें आरोप गंभीर हैं। चाहे वह संसद का सदस्य हो या आम आदमी, सभी को देश के लिए काम करना चाहिए। हम एकजुट होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं।’ विपक्षी गठबंधन के दलों ने उठाए राहुल के नेतृत्व पर सवाल इंडिया ब्लॉक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में जो कुछ चल रहा है, हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा है। हालांकि, मैंने सुना है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर के दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं।’

Weather Update: पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. तापमान तेजी से गिरने वाला है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर नॉर्थ इंडिया में देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में इन दिनों ताजा बर्फबारी से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 दिसंबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है. दिल्ली एनसीआर में आज (8 दिसंबर, 2024) कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विभोक्ष जैसे आगे निकलेगा उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा. इसके बाद 10 दिसंबर से तापमान गिरावट शुरू होगी, जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रोजाना से दो डिग्री कम रहा है. वहीं शहर का AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो सुबह 276 दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा बांदी की संभावना है. वहीं सतही हवाएं सुबह के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गति के साथ दक्षिण पूर्व की दिशा से चल रही है. कोहरे की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना कम है. वहींं मौसम विभाग ने बताया है कि शाम और रात के दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी. शाम/रात में धुंध छाने की संभावना है.

राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरानएस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठेगा

नई दिल्ली यूक्रेन से संघर्ष के चलते भारत को दो एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान उठेगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण हथियार प्लेटफार्मों के लिए पुर्जों की आपूर्ति को लेकर भी बातचीत होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह रूस में निर्मित दो गाइडेड-मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट में से पहले आईएनएस तुशील को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। रूस अब तक भारत को 3 एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति कर चुका है, जबकि दो सिस्टम अभी मिलने हैं। चौथी प्रणाली मार्च, 2026 में और पांचवीं प्रणाली 2026 के अंत तक मिलने की संभावना है। यह दो साल की देरी यूक्रेन से संघर्ष के कारण आपूर्ति श्रृंखला संबंधी समस्याओं के कारण हुई है। वायु सेना ने अब तक मिले 03 सिस्टम की क्षमताओं का ट्रायल शुरू कर दिया है। भारत ने दो एस-400 स्क्वाड्रन को पूर्वी और उत्तरी सीमा पर तैनात किया है। तीसरी स्क्वाड्रन को पंजाब में इस तरह से तैनात किया गया है, ताकि पाकिस्तान की सीमा के साथ-साथ उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों को भी कवर किया जा सके। यह सिस्टम 380 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के बमवर्षकों, जेट विमानों, जासूसी विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकते हैं। रक्षा मंत्री 8-10 दिसंबर तक तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह 09 दिसंबर को कलिनिनग्राद में भारत को समुद्र का नया प्रहरी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तुशील’ सौंपेंगे, जो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों सहित सेंसर और हथियारों से लैस है। इसके अलावा रक्षा सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य-तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी, जिसकी सह अध्यक्षता सिंह और उनके समकक्ष एंड्री बेलौसोव 10 दिसंबर को मॉस्को में करेंगे। बैठक में भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2025 की शुरुआत में भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, इसलिए दोनों पक्ष पहले चल रही सैन्य तकनीकी परियोजनाओं के साथ-साथ रणनीतिक हित के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। 2021 के बाद आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी की भी बैठक नहीं होने के कारण भारत रूस पर एस-400 मिसाइल सिस्टम से लेकर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट और टी-90एस मुख्य युद्धक टैंकों तक के हथियार प्रणालियों के लिए उचित रखरखाव सहायता और कलपुर्जों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालना चाहता है। इसलिए एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति में देरी का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान उठेगा। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के चलते रूस से भारतीय सशस्त्र बलों के लिए पुर्जों की आपूर्ति एक बड़ी समस्या बन गई है। भारत ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पिछले दशक में सैन्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए पश्चिमी देशों की ओर रुख किया है। इसलिए रूस अभी भी भारत के लिए मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है, जो हथियारों के आयात का 36 फीसदी से अधिक हिस्सा है।भारत को स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तुशील’ मिलने के बाद दूसरे फ्रिगेट को अगले वर्ष की शुरुआत में आईएनएस ‘तमाल’ के रूप में शामिल किया जाएगा। अन्य दो का निर्माण गोवा शिपयार्ड में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ लगभग 13, 000 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया जा रहा है, जिसमें से पहला इस साल जुलाई में ‘त्रिपुट’ के रूप में लॉन्च किया गया है।  

विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे

नई दिल्ली विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज बांग्लादेश का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे। अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ करने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है। मिसरी का अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ व्यापक वार्ता करने। उनका बांग्लादेश के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भारतीय विदेश सचिव ढाका की अपनी लगभग 12 घंटे की यात्रा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मिसरी की यात्रा के दौरान बांग्लादेश हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंता व्यक्त कर सकता है। पिछले महीने यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी। अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों तनाव में आ गया। हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस ने अंतरिम सरकार की बागडोर संभाली थी। हालिया हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए। पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं हुई हैं, जिसे लेकर नई दिल्ली द्वारा गहरी चिंता जताई गई है।  

बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दून व्यापार मंडल का 10 दिसंबर को आक्रोश मार्च

देहरादून बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में देहरादून के व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। दून उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले गीता भवन मंदिर में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों के उल्लंघन, उत्पीड़न, धार्मिक अत्याचार और सामूहिक हिंसा पर गहरी चिंता जताई गई। सभी ने मिलकर 10 दिसंबर को होने वाली आक्रोश मार्च में भाग लेने का संकल्प लिया। दून उद्योग व्यापार मंडल ने इस मार्च में अधिक से अधिक व्यापारियों को शामिल होने का आह्वान किया है। व्यापार मंडल ने बताया कि 10 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर यह मार्च प्रमुख चौकों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा। व्यापारिक समुदाय से अपील की है कि वे दो घंटे के लिए अपने बाजार बंद रखें और इस प्रदर्शन का समर्थन करें। बैठक में बांग्लादेश सरकार से हिंदू नरसंहारों और धर्म परिवर्तन को तुरंत रोकने की मांग की गई। साथ ही संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए शांति सेना भेजने का आग्रह किया गया।  

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान

शिमला हिमाचल प्रदेश में इस समय भीषण सर्दी की लहर चल रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भयंकर सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे गिर गया है और बिना बारिश-बर्फबारी के लोगों को कड़ी शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में माइनस में तापमान हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों में रात का तापमान माइनस में बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया। शिमला शहर का पारा इस सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। लाहौल-स्पीति के ताबो में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां पारा -13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी जिला के कुकुमसेरी में -6.9 डिग्री, किन्नौर के रिकांगपिओ में -1 डिग्री और शिमला के नारकंडा में -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दर्जन शहरों का पारा शून्य व इसके करीब पहुंच गया है। भुंतर व सियोबाग में शून्य डिग्री, बजुआरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफ़री में 0.4 डिग्री, सोलन व बरठीं में 0.5 डिग्री, भरमौर में 0.8 डिग्री, ऊना में 1 डिग्री, सुंदरनगर में 1.9 डिग्री, हमीरपुर में 2.1 डिग्री, शिमला में 2.8 डिग्री, बिलासपुर में 3.1 डिग्री, मंडी में 3.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 3.8 डिग्री, कांगड़ा में 4.5 डिग्री औऱ धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज से बादलों के बरसने की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश होगी। विभाग ने आठ मैदानी व मध्यवर्ती जिलों में बादलों के गरजने व आसमानी बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। नौ दिसम्बर को भी बारिश व बर्फबारी होने की सम्भावना है। 10 दिसम्बर को मध्यपर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। 11 से 14 दिसम्बर तक पूरे राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। विभाग ने 10 व 11 दिसम्बर को मंडी और बिलासपुर जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में और ज्यादा गिरावट आने से सर्दी का असर तेज़ होगा। इस बीच राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ बना हुआ है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में धूप खिली है जिससे लोगों को ठंड से निजात मिल रही है।  

हिमाचल प्रदेश में 97 नए मंडल बने, अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं

शिमला हिमाचल प्रदेश में संगठन चुनाव से पहले भाजपा ने 97 नए मंडलों का गठन कर दिया है। अब प्रदेश में भाजपा के 74 की जगह 171 मंडल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को इस फैसले की घोषणा की और कहा कि यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में एक डिलिमिटेशन कमेटी का गठन किया गया था जिसने इन नए मंडलों का गठन किया। केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद भाजपा ने प्रदेश में 171 संगठनात्मक मंडल बनाए हैं। जो पहले केवल 74 मंडल थे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए एक मजबूत और सुसंगठित ढांचा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नया बल मिलेगा। यह कदम भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में पूर्व में छह मंडल थे। अब कुल 16 मंडल होंगे जिनके नाम माँ बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुनता होंगे। इसकी प्रकार जिला नूरपुर पूर्व में चार मंडल थे औऱ अब कुल 12 मंडल होंगे जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सुरियाँ हैं। जिला देहरा में पहले तीन मंडल थे। अब कुल छह मंडल होंगे जिनका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुन्ड़ियाँ होगा। जिला पामलपुर में पहले चार मंडल थे और अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा। जिला कांगड़ा में पहले चार मंडल थे, अब नौ मंडल होंगे जिनका नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, वृजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होगा। जिला लाहौल स्पीति में तीन मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रहा। जिला कुल्लू में पहले चार थे अब 12 मंडल होंगे जिसका नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होगा। सुंदरनगर में पांच मंडल की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बगशाड, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा। मंडी जिला में पांच की जगह अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा। ज़िला हमीरपुर में पहले पांच मंडल थे, अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा। जिला ऊना में पहले पांच मंडल थे औऱ अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा। जिला बिलासपुर में पहले पांच मंडल थे अब आठ मंडल होंगे जिनका नाम झण्डुता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी (अप्पर) और श्री नैना देवीजी (लोअर) होगा। ज़िला सोलन में पहले पांच मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होगा। ज़िला सिरमौर में पहले पांच मंडल थे, जो अब 12 मंडल होंगे जिनका नाम राजगढ़, सराहाँ, धारटी नाहन मण्डल, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहरा धार, संगडाहा, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरीपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा। जिला महासू के पहले पांच मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसेन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखडी, सराहन, रोहडू मण्डल और छोहारा मण्डल होगा। ज़िला शिमला में पहले तीन मंडल थे अब छह मंडल होंगे जिनका नाम कसुम्पटी शहरी मण्डल, कसुम्पटी ग्रामीण मण्डल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होगा। ज़िला किन्नौर में पहले तीन मंडल थे अब पांच होंगे जिसका नाम पुह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होगा।  

सुप्रीम कोर्ट में पहले एक याचिका दाखिल की गई थी, किसान आंदोलन के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

नई दिल्ली शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक ओर दिल्ली कूच स्थगित कर दिया है. वहीं किसान आंदोलन के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पहले एक याचिका दाखिल की गई थी, इसमें शंभू बॉर्डर समेत सभी हाईवे को खोलने के निर्देश केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार को देने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट कल इस मामले में सुनवाई करेगा. याचिका में कहा गया है कि इस तरह हाईवे को अवरुद्ध करना लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है. साथ ही ये नेशनल हाईवे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता यानी BNS के तहत भी अपराध है. ऐसे में हाईवे को रोकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. याचिका में गुहार लगाई गई है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकारों को प्रदर्शनकारी किसानों को हाइवे से हटाने के निर्देश दे. शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाने के संबंध में 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. इसी मामले में कल सुनवाई होनी है. याचिका में यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है कि आंदोलनकारी किसानों द्वारा सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध न किए जाएं और राज्य और केंद्र को आम जनता के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करना चाहिए. बता दें कि शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के इरादे से आगे बढ़ा, लेकिन हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली के लिए पैदल मार्च स्थगित कर दिया. पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कम से कम 8 किसान घायल हुए हैं और उनमें से एक को चंडीगढ़ के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमने ‘जत्था’ (101 किसानों का समूह) वापस बुला लिया है.

उत्तराखंड में एंट्री करने वाले वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस, फास्टैग वॉलेट से कटेगा पैसा

उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार जल्द ही दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर हरित उपकर लगाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह राशि 20 रुपए से लेकर 80 रुपए तक होगी तथा यह वाणिज्यिक और निजी वाहनों दोनों पर समान रूप से लागू होगी। वाहन मालिकों के फास्टैग वॉलेट से कटेगी राशि अधिकारी ने बताया कि दोपहिया, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन, उत्तराखंड में पंजीकृत वाहन और एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छूट दी जाएगी। संयुक्त आयुक्त (परिवहन) सनत कुमार सिंह ने बताया कि उपकर लगाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दिसंबर के अंत तक इस प्रणाली को चालू करना है।” अधिकारी ने कहा कि स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरे उत्तराखंड के बाहर पंजीकृत वाहनों की पहचान करेंगे और वाहन मालिकों के फास्टैग वॉलेट से सीधे राशि काट ली जाएगी। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि तिपहिया वाहनों पर 20 रुपए, चार पहिया वाहनों पर 40 रुपए, मध्यम वाहनों पर 60 रुपए और भारी वाहनों पर 80 रुपए का शुल्क लगेगा। अधिकारी ने बताया कि उपकर एक दिन के प्रवेश के आधार पर लगाया जाएगा, लेकिन वाहन मालिकों के पास विस्तारित वैधता पास के लिए उच्च दर का भुगतान करने का विकल्प भी होगा, जैसे कि त्रैमासिक पास के लिए दैनिक दर का 20 गुना और वार्षिक पास के लिए दैनिक दर का 60 गुना भुगतान करना होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet