LATEST NEWS

भारत में चुनाव की काउंनटिंग को लेकर एलन मस्क हुए फैन, कस दिया अमेरिका पर तंज

वाशिंगटन. टेस्ला के सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक एलन मस्क भी भारत के वोटिंग सिस्टम के फैन हो गए हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत ने एक दिन में ही 64 करोड़ वोट गिन डाले और कैलिफोर्निया में चुनाव के 15 दिन बाद अब भी काउंटिंग हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने कहा था कि ट्रंप ने अपने विभागों का बंटवारा कर दिया है और कैलिफोर्निया में अब तक गिनती ही की जा रही है। इसके बाद एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में धोखाधड़ी करना चुनाव का पहला लक्ष्य नहीं है। इसीलिए एक दिन में ही 640 मिलियन वोट गिन लिए। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव करवाए गए थे। ऐसे में चुनाव को 18 दिन हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में अब भी 2 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती बाकी है। अमेरिका के चुनावों के बाद रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने 312 इलेक्टोरल वोट्स हासिल कर लिए हैं। जबकि बहुमत के लिए 270 ही इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत थी। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के 266 इलेक्टोरल वोट हािल हुए थे। फिलहाल जो बाइडेन ही अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। 20 जनवरी को कैपिटल हिल पर सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा और डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। एलन मस्क की यह टिप्पणी मायने इसलिए भी रखती है क्योंकि वह अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथ थे। वहीं कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया था कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। चुनाव बैलेट पेपर्स से ही होने चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना आसान होता है। चुनाव आयोग ने बताया था कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64.2 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव आयोग ने बताया कि यह विश्व रिकॉर्ड था। सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गना और ईयू के 27 देशों के मतदाताओं के ढाई गुना मतदाताओं ने भारत में मतदान किया था।

‘गाजा में मौतों का आंकड़ा 44 हजार के पार’, इस्राइल-हमास जंग पर फलस्तीनी अधिकारी का दावा

 गाजा  गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या 44,000 से अधिक हो गई है। बता दें कि 13 महीने से ज्यादा वक्त से जारी युद्ध के दौरान मारे गए लोगों में गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है, उसक कहना है कि हताहतों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। एक लाख से ज्यादा लोग घायल- गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय इधर इस्राइली सेना का कहना है कि उसने बिना सबूत दिए 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 44,056 लोग मारे गए हैं और 104,268 घायल हुए हैं। हालांकि मंत्रालय का ये भी दावा है कि वास्तविक संख्या अधिक है क्योंकि हजारों शव मलबे के नीचे या ऐसे क्षेत्रों में दबे हुए हैं जहां चिकित्सक और चिकित्सीय सुविधाएं नहीं पहुंच सकती हैं। नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने गुरुवार को इस युद्ध के लिए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलंट और हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद डेफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ICC ने इन्हें युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी माना है. कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ आरोपों की जांच का भी आदेश दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC ने कहा कि नेतन्याहू और इजराइल के रक्षा मंत्री ने जानबूझकर फिलिस्तीनी नागरिकों को मारने के आदेश दिए. साथ ही, गाजा में अंतरराष्ट्रीय मानवीय मदद पहुंचने से रोकने के लिए कदम उठाए, जिससे वहां भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हुई. हमास के हमले से शुरू हुआ युद्ध यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ, जब हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया. इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए और 250 लोगों का अपहरण कर लिया गया. इनमें से करीब 100 लोग अब भी गाजा में बंधक हैं. रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक-तिहाई की मौत हो चुकी है. 7 अक्तूबर 2023 को शुरू हुआ था युद्ध इस्राइल और हमास में युद्ध तब शुरू हुआ जब 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इस्राइल में धावा बोल दिया, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, और 250 अन्य का अपहरण कर लिया गया। एक जानकारी के अनुसार, लगभग 100 बंधक अभी भी गाजा के अंदर हैं, जिनमें से कम से कम एक तिहाई के मारे जाने का अनुमान है। बाकी में से ज्यादातर को पिछले साल संघर्ष विराम के दौरान रिहा कर दिया गया था। अचानक गाजा के दौरे पर पहुंचे थे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू वहीं इससे दो दिन पहले 19 नवंबर को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अचानक गाजा के दौरे पर पहुंचे थे। गाजा से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हमास अब कभी भी गाजा पर फिर से शासन नहीं कर सकेगा। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सशस्त्र बलों ने हमास को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, इस दौरान उन्होंने बंधकों को छुड़ाने की बात भी कही। इस वीडियो में नेतन्याहू बैलिस्टिक हेलमेट और युद्ध की वर्दी पहने दिखाई दिए थे।  

ये लड़की 158 लड़कों के साथ संबंध बना चुकी है मात्र 14 दिनों में, माँ लेकर देती है कंडोम, करती थी सफाई

नॉटिंघम पोर्न इंडस्ट्री आजकल युवाओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है. इसकी वजह है इसमें मिलने वाला पैसा. युवाओं का मानना है कि जल्दी पैसा कमाने के तरीकों में से ये एक है. कुछ माता-पिता अपने बच्चों के पोर्न इंडस्ट्री में काम करने को न सिर्फ़ स्वीकार करते हैं, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं. कुछ दिन पहले इससे जुड़ा एक रील वायरल हुआ था. एक व्यक्ति ने बताया था कि जब उसने अपने माँ को पोर्न फिल्म में काम मिलने की बात बताई तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी. अब एक पॉर्न स्टार ने एक हैरान करने वाली बात बताई है.   पॉर्न स्टार का नाम बोनी ब्लू (Bonnie Blue) है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी ब्लू ने अपनी कमाई और काम के बारे में एक चौंकाने वाली बात बताई. वो एक एडल्ट साइट पर युवाओं का कंटेंट पोस्ट करती है. उसने बताया कि दो हफ़्तों में उसने 158 पुरुषों के साथ संबंध बनाए. कॉलेज के लड़के आगे आए! : बोनी ब्लू ने वीडियो कंटेंट के लिए कॉलेज के लड़कों के सामने अपना प्रस्ताव रखा. उसने 18-19 साल के लड़कों से बात की. सिर्फ़ 14 दिनों में 158 युवक इसके लिए तैयार हो गए. पहले बोनी ब्लू ने उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए. फिर उनके साथ संबंध बनाए. उसके इस काम में उसके माता-पिता ने पूरा साथ दिया. उन्होंने बोनी की मदद की और उसे इस काम के लिए प्रोत्साहित किया. अब वही वीडियो बोनी ब्लू के लिए कमाई का ज़रिया बन गए हैं. बोनी ब्लू ने बताया कि वो वीडियो से काफ़ी पैसा कमा रही है. फ्रेशर्स के साथ किया सेक्स लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार ने हाल ही में दावा किया कि उसने अपने ऑनलाइन कंटेंट के लिए यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स के साथ सेक्स किया है। बोनी ने कहा कि उसने अपने OnlyFans पेज के लिए कंटेंट बनाने के लिए 18 और 19 साल के लड़कों को अपने साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उसने दावा किया कि लड़के सहमति फॉर्म पर साइन करने से पहले घंटों तक अपार्टमेंट के अंदर कतार में खड़े रहते थे। शिकारी महिला से बच के रहना नॉटिंघम में जन्मी इस एडल्ट फिल्म स्टार ने अब खुलासा किया है कि उसके माता-पिता ने उसके इस आंकड़े को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। उसने दावा किया है कि वह अपने वीडियो से हर महीने £750,000 कमाने वाली है। इस महीने की शुरुआत में, बोनी ब्लू ने जल्दी पैसे कमाने के लिए सेक्स की योजना बनाई। सोशल मीडिया पर लोग अब इस महिला को “शिकारी” कह रहे हैं। मां ने किया सपोर्ट स्टार ने कहा- “मेरी मां नए छात्रों के बीच जाकर उन्हें पर्चे और कंडोम बांटती थीं और कहती थीं, ‘जाओ और मेरी बेटी के साथ सेक्स करो’. मूल रूप से डर्बीशायर की रहने वाली बोनी वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. हालांकि, इस साल की शुरुआत में, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों को छोड़कर ब्रिटेन के ठंडे तापमान की ओर वापस जा रही हैं ताकि कुछ मसालेदार कंटेंट बना सकें जिससे उन्हें पैसे की बरसात हो रही है. माँ लाती थी कंडोम : आज की दुनिया और लोगों की सोच बिल्कुल अलग है. बेटी के पोर्न वीडियो के लिए माँ का पूरा सहयोग है. बोनी ब्लू की माँ ने उसके लिए लोगो तैयार किया और घर आने वाले पुरुषों को कंडोम देती है. उनके जाने के बाद घर की सफ़ाई का ज़िम्मा भी माँ का ही है. पिता सभी को बिज़नेस कार्ड देते हैं. बोनी ब्लू ब्रिटेन के डर्बीशायर की रहने वाली है. अब वो ऑस्ट्रेलिया में रहती है. बोनी को किसी कंपनी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसलिए उसने ये पेशा चुना. बोनी ब्लू ने शुरुआत में अपने माता-पिता की मर्ज़ी के बिना ये काम शुरू किया था. लेकिन पहला वीडियो लीक होने के बाद सब बदल गया. बोनी ब्लू बताती है कि उसके माता-पिता बेटी का वीडियो देखकर हैरान नहीं हुए, बल्कि उसका साथ दिया. उन्होंने कहा कि तुम्हारी ख़ुशी में ही हमारी ख़ुशी है और बेटी के काम में मदद करने लगे.

रूस – यूक्रेन युद्ध नई दिशा में बढ़ा, रूसी सहयोगियों के उतरने के साथ ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया : पूर्व कमांडर

मॉस्को/कीव रूस और यूक्रेन के बीच 33 महीने से जारी युद्ध अब नए दौर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। रूस ने यूक्रेन पर 21 नवम्बर गुरुवार को मध्यम दूरी की नई हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी, जो अपनी तरह का पहला हमला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन पर मध्यम दूरी की नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि नई मिसाइलों से और भी हमले हो सकते हैं। रूस ने ये हमला यूक्रेन के अमेरिकी ATACMS और ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को दागने के बाद किया है। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए ATACMS मिसाइलों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी, जिसके बाद रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी थी। अब नए घटनाक्रम से युद्ध नई दिशा में बढ़ता दिख रहा है। रिपोर्ट बताती हैं कि हजारों उत्तर कोरियाई सैनिक रूस में मौजूद हैं और पुतिन की सेना के साथ लड़ रहे हैं। अब संकेत हैं कि इन्हें यूक्रेन में तैनात किया जा सकता है। तो क्या ये घटनाक्रम तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है? यूक्रेन के पूर्व कमांडर इन चीफ का दावा यूक्रेन के पूर्व कमांडर इन चीफ और ब्रिटेन में वर्तमान राजदूत वेलेरी जालुज्नी ने दावा किया है कि रूसे सहयोगियों के उतरने के साथ ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है। कीव इंडिपेंडेंट ने जालुज्नी के हवाले से कहा कि यूक्रेन पर अकेले रूस से नहीं लड़ रहा है। यह उत्तर कोरिया के सैनिकों का सामना कर रहा है। ईरान निर्मित शाहेद ड्रोन यूक्रेन में नागरिकों को खुलेआम मार रहे हैं। उत्तर कोरिया में बनी मिसाइलें यूक्रेन पर दागी जा रही हैं। कौन हैं रूस के साथ? रूस ने मध्य पूर्व लेकर अफ्रीका तक और पूर्वी यूरोप में पुराने और नए सहयोगियों के साथ नजदीकी संबंध बनाने की कोशिश की है। रिपोर्ट बताती हैं कि किम जोंग ने अपने हजारों सैनिकों को पुतिन की मदद के लिए रूस में भेजा है। कुर्स्क क्षेत्र में उत्तर कोरियाई सैनिक रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे हैं। इसके साथ ही रूसी सेना तोपखाने और बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए भी तेजी से उत्तर कोरिया पर निर्भर हो रही है। उत्तर कोरिया के अलावा चीन भी रूस के साथ है। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि उसने पश्चिमी उकसावे के कारण 2022 में यूक्रेन पर हमला किया। मध्य पूर्व में अमेरिका का कट्टर विरोधी ईरान भी रूस का साथ दे रहा है। ईरान ने रूस को बड़ी मात्रा में ड्रोन उपलब्ध कराए हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ किया गया है। इसके अलावा रूस का सबसे करीबी सहयोगी बेलारूस और ईरान का सहयोगी सीरिया भी रूस के साथ है। यूक्रेन के साथ कौन-कौन? युद्ध शुरू होने के बाद से ही अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देने वाला सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने सैन्य सहायता को कुल स्तर 61 अरब डॉलर का है। अमेरिका ने हाल ही में लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की भी मंजूरी दी है। अमेरिका के अलावा जर्मनी और ब्रिटेन भी यूक्रेन को सबसे ज्यादा मदद देने वाले देशों में शामिल हैं। ब्रिटेन ने 7.8 अरब पाउंड सैन्य सहायता के लिए दिए हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन टैंक और लंबी दूरी की मिसाइलें भी मुहैया करा रहा है। यूक्रेन ने इसी सप्ताह ब्रिटेश स्टॉर्म शैडो मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। भारत का क्या है रुख? इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा की थी। उस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध में भारत का रुख कभी भी तटस्थ नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारत का मानना है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करने की जरूरत है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मुलाकातों में कहा है कि यह युद्ध का दौर नहीं है और भारत शांति के पक्ष में है। हालांकि, पश्चिमी देशों ने भारत को मॉस्को की तरफ झुकाव वाले नजरिए से देखा है, क्योंकि उसके रूस से ऐतिहासिक संबंध और ऊर्जा निर्भरताएं हैं।

इजरायल की डिफेंस कंपनी इल्बिट सिस्‍टम को मिला ड्रोन का बड़ा ऑर्डर, अडानी डिफेंस कंपनी बनाने जा रही

तेलअवीव  गाजा और लेबनान युद्ध के बीच इजरायल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायल की डिफेंस कंपनी इल्बिट सिस्‍टम लिम‍िटेड ने ऐलान किया है कि उसे एक अनाम यूरोपीय देश से 33 करोड़ 50 लाख डॉलर का ऑर्डर मिला है। इजरायल की यह दिग्‍गज हथियार निर्माता कंपनी अत्‍याधुनिक रॉकेट लॉन्‍चर पल्‍स और हर्मेस 900 किलर ड्रोन सप्‍लाई करने जा रही है। यह वही हर्मेस 900 ड्रोन है जिसका इस्‍तेमाल इजरायली सेना गाजा से लेकर लेबनान तक तबाही मचाने में कर रही है। इस ड्रोन और रॉकेट की मदद से यह यूरोपीय देश अपनी रक्षा क्षमता को कई गुना बढ़ा सकेगा। वहीं इस करोड़ों डॉलर की डील से भारत की हथियार निर्माता कंपनी अडानी डिफेंस को भी बड़ा फायदा होने जा रहा है। इजरायल का पल्‍स भारत के पिनाका की तरह से ही एक बेहद कम कीमत वाला सिस्‍टम है जो रॉकेट से लेकर सटीक हमला करने वाली मिसाइलों को दाग सकता है। वहीं हर्मेस 900 की बात करें तो यह इल्बिट कंपनी का सबसे बड़ा ड्रोन विमान है। यह किलर ड्रोन मध्‍यम ऊंचाई और लंबे समय तक हवा में उड़ान भरने के लिहाज से बेहद फायदेमंद है। यह ड्रोन विमान जमीन से लेकर समुद्र तक जासूसी, निगरानी और लक्ष्‍य को तबाह करने की क्षमता से लैस है। इस ड्रोन विमान को साल 2011 में दुनिया के सामने इजरायली कंपनी ने पेश किया था। भारत में बनेगा हर्मेस 900 ड्रोन भारत समेत दुनिया के करीब 20 देश हर्मेस 900 ड्रोन का इस्‍तेमाल करते हैं। इल्बिट के सीईओ बेझालेल मचलिस ने एक बयान में कहा कि इन हथियारों की डील से हमें यूरोपीय ग्राहक को सपोर्ट करके गर्व महसूस हो रहा है जो काफी प्रभावी हैं और कहीं भी इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि हर्मेस 900 ड्रोन कई तरह के मिशन जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने जोर देकर कहा है कि वह इस विश्‍वसनीय ड्रोन की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इजरायल और यूरोपीय देश के बीच इस हर्मेस 900 ड्रोन डील से भारत को बड़ा फायदा होने जा रहा है जो अब हथियार निर्माण के बड़े हब के रूप में उभर रहा है। इससे भारत की दिग्‍गज कंपनी अडानी डिफेंस की बल्‍ले-बल्‍ले होने जा रही है। आईडीआरडब्‍ल्‍यू की रिपोर्ट के मुताबिक हर्मेस 900 ड्रोन को भारत में हैदराबाद स्थित अडानी डिफेंस की कंपनी में बनाया जाएगा और यही से इसका निर्यात यूरोपीय देश को किया जाएगा। इस ताजा डील से वैश्विक हथियार बाजार में भारत की भूमिका काफी बढ़ने जा रही है। जानें कितना खास है हर्मेस 900 अडानी डिफंस ने इल्बिट के साथ मिलकर इस ड्रोन को भारत में बना रही है। इस ड्रोन को भारतीय सेनाओं को सौंपा गया है और गाजा युद्ध के बीच इजरायल ने भी भारत से यह ड्रोन लिया है। यही नहीं हर्मेस 900 ड्रोन के कई कलपुर्जों को भारत में मौजूद अन्‍य कंपनियों से भी खरीदा जाएगा जिससे उन्‍हें भी फायदा होने जा रहा है। हर्मेस 900 ड्रोन हाई क्‍वालिटी की तस्‍वीरें खींचने में माहिर है जिससे खरीदने वाले देश को अपना फैसला लेने में आसानी होगी। हर्मेस 900 ड्रोन करीब 30 घंटे तक हवा में रह सकता है और करीब 30 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसका वजन 970 किलोग्राम है। यह 300 किलो पेलोड ले जा सकता है। इसमें कई तरह के सेंसर लगे हैं जो भागते हुए लक्ष्‍य की भी पहचान कर लेते हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत के लिए हम जनता के आभारी हैं जिन्होंने हमें अपना आशीर्वाद दिया

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति (BJP, शिवसेना-शिंदे गुट, और अन्य सहयोगी दलों) ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य के मीडिया के सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी और जनता का धन्यवाद किया। महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए यह स्पष्ट किया कि यह जीत राज्य की जनता की जीत है और अब उनकी जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सीएम शिंदे: “यह जनता की सरकार है” प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह महायुति के लिए ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत है। हम महाराष्ट्र की जनता के आभारी हैं जिन्होंने हमें अपना आशीर्वाद दिया और हमें विश्वास में लिया। हम उन सभी बाधाओं को हटाने में सफल रहे हैं, जो महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान राज्य में उत्पन्न हुई थीं। जनता ने यह चुनाव अपने हाथों में लिया और हमारे ऊपर अपना विश्वास जताया।” शिंदे ने आगे कहा, “हमारी सरकार आम जनता की सरकार है। मेरे लिए मुख्यमंत्री का मतलब ‘चीफ मिनिस्टर’ नहीं, बल्कि ‘कॉमन मैन’ है। हम आम लोगों की समस्याओं को समझते हुए, उनके लिए काम करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं, बच्चों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। हम चाहते हैं कि हर आम आदमी को सुपरमैन जैसा महसूस हो, ताकि उनका जीवन बेहतर हो।” फडणवीस ने जताया आभार डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह जीत सिर्फ महायुति की नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की जनता की जीत है। हमें यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली है और यह जनता के विश्वास का प्रतीक है। हम महाराष्ट्र की जनता के आगे नतमस्तक हैं। इस जीत ने हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ा दी है। हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।” फडणवीस ने राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव यह साबित करता है कि महाराष्ट्र के लोग अच्छे शासन की ओर देख रहे हैं और उनकी उम्मीदों पर महायुति खरा उतरेगी। “हम सभी दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे,” उन्होंने कहा। अजित पवार का बयान: “विरोधियों को जवाब मिला” डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “यह जीत महायुति के लिए गर्व का पल है। हमें इस जीत के लिए अपनी जिम्मेदारी और भी बढ़ी हुई महसूस हो रही है। हम महाराष्ट्र में वित्तीय अनुशासन लाएंगे, ताकि विकास के सभी वादे पूरे हो सकें।” अजित पवार ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ योजना को ‘गेम चेंजर’ बताया और कहा, “यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अहम साबित हुई और इसने हमारी कठिनाइयों को दूर किया।” उन्होंने कहा, “कई लोग जो ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के मुद्दे पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि हमें लोकसभा चुनाव में भी ईवीएम से ही हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे लोग अब शून्य हो गए हैं और उन्हें अपनी हार का जवाब मिल चुका है।” महायुति का गठबंधन अगले पांच साल तक होगा मजबूत अजित पवार ने आगे कहा, “यह महायुति सिर्फ एक चुनावी गठबंधन नहीं है, बल्कि हम अगले पांच साल तक महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम सभी पार्टियों के बीच समन्वय बनाए रखेंगे और राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।” महायुति की जीत का कारण महायुति की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इन कारणों में प्रमुख हैं: 1. विकास के मुद्दे पर ध्यान: महायुति ने अपने चुनावी प्रचार में विकास को प्राथमिकता दी थी, और खासतौर पर महिला सशक्तिकरण और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। 2. लड़की हूं, लड़ सकती हूं योजना: यह योजना महिलाओं के लिए एक अहम बदलाव साबित हुई और महिलाओं का व्यापक समर्थन हासिल किया। 3. विरोधियों की नकारात्मक राजनीति का जवाब: महायुति ने विरोधियों के आरोपों का डटकर सामना किया और उनका जवाब दिया, जिससे जनता के बीच महायुति की छवि मजबूत हुई।

वायनाड उपचुनाव में जीत के बाद प्रियंका गांधी ने जनता का जताया आभार, कहा-संसद में लोगों की आवाज बनने को उत्सुक

केरल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद क्षेत्र की जनता, मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाद्रा तथा साथी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद में वायनाड के लोगों की आवाज बनने को उत्सुक हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा शाम चार बजे तक 410931 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए थीं। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वायनाड की मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आप वास्तव में महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिसे आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है वह आपकी आशाओं और सपनों को समझती है और आपके लिए लड़ती है। मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए उत्सुक हूं।”   उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद और इससे भी अधिक आपने मुझे जो अपार प्यार दिया है उसके लिए धन्यवाद।” कांग्रेस महासचिव ने यूडीएफ के सहयोगियों, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां, रॉबर्ट (पति) और मेरे दो रत्नों- रेहान और मिराया, आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है उसके लिए कोई भी आभार पर्याप्त नहीं है। मेरे भाई, राहुल, आप बहादुर हैं… मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।”

महाराष्ट्र की जीत को बताया ऐतिहासिक, झारखंड में जीत पर पीएम ने हेमंत सोरेन और गठबंधन को बधाई दी: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह विकास और सुशासन की जीत है। वहीं झारखंड में जीत पर पीएम ने हेमंत सोरेन और JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी है। पीएम ने महाराष्ट्र के नतीजों पर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंचे उठेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के मेरे भाई-बहनों, खासकर राज्य के युवाओं और महिलाओं का हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र।’ झारखंड में जेएमएम गठबंधन को दी बधाई वहीं पीएम मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।’ इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अन्य राज्यों के उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को मिली जीत पर कहा है कि एनडीए के जनहितैषी प्रयासों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं विभिन्न राज्यों के लोगों को विभिन्न उपचुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे एनडीए के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की।’ यह जीत हर महाराष्ट्रवासी की जीत: शाह वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की जीत पर कह है कि प्रचंड जनादेश ने झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।’ झारखंड की जनता का व्यक्त किया आभार वहीं अमित शाह ने झारखंड में भाजपा को सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश वासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह झारखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। गृह मंत्री ने लिखा, ‘भाजपा के लिए जनजातीय समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। NDA की केंद्र सरकार झारखंड वासियों की उन्नति, प्रगति और जनजातीय विरासतों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।’

विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया

इंफाल इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि वह इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विधायकों के आवासों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच जारी है। मणिपुर में उस दौरान हिंसा बढ़ गई जब सुरक्षाबलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे। इसके बाद से मेइती समुदाय के तीन बच्चे एवं तीन महिलाएं लापता हो गई थीं। 16 और 17 नवंबर को इन सभी के शव बरामद किए गए जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इंफाल घाटी में हिंसक प्रदर्शन किया। भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास को आग लगा दी थी जिसके बाद यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मेइती और पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी-जो समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 258 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।  

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने 27 और 28 नवंबर को राज्य की राजधानी चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने निम्न दबाव के कारण होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के शनिवार को विकसित होने की संभावना है और अगले दो दिनों में यह डिप्रेशन में बदल सकती है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। आरएमसी ने स्पष्ट किया कि इस मौसम के चक्रवाती तूफान में विकसित होने की उम्मीद नहीं है। विभाग के बयान में कहा गया है कि थोड़े समय के सूखे के बाद उत्तरी तमिलनाडु में बारिश वापस आ रही है। पूर्वानुमान में 27 और 28 नवंबर को 24 घंटों के भीतर 6 से 12 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 26 नवंबर को कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश की उम्मीद है, इसके बाद 27 और 28 नवंबर को पूरे उत्तरी तमिलनाडु में व्यापक रूप से भारी बारिश होगी। कुड्डालोर और रामनाथपुरम जिलों में भी 27 नवंबर को भारी बारिश होगी, जिससे इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आरएमसी ने 26 नवंबर को तमिलनाडु के छह जिलों और कराईकल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों और पुडुचेरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विल्लुपुरम और मयिलादुथुराई जिले 26 नवंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं, जबकि तिरुवल्लूर से नागपट्टिनम सहित 10 जिले भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट पर हैं। पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत के बाद से, चेन्नई में 55 सेमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2 प्रतिशत की मामूली कमी को दिखाता है। पूरे तमिलनाडु में 33 सेमी बारिश हुई है, जो औसत से 5 प्रतिशत अधिक है। मौसम अधिकारियों ने कहा कि 27 और 28 नवंबर को चेन्नई में भारी बारिश से बारिश की कमी दूर हो सकती है और शहर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि, तमिलनाडु के डेल्टा जिलों में भारी बारिश सांबा धान किसानों के बीच चिंता का विषय है। वहीं मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे गंभीर बाढ़ और जल जमाव हो रहा है। पिछले दो दिनों में सेम्बनारकोइल, मयिलादुथुराई में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। तिरुवरुर जिले में, नन्निलम में 59 मिमी और नीदमंगलम में 47.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश और जलभराव से इन जिलों में सांबा की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है, जहां बड़े क्षेत्रों में धान की खेती की जाती है। वहीं तमिलनाडु में 17 अक्टूबर को मानसून शुरू होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। राज्य भर में लगभग 90 जलाशय 60 प्रतिशत से अधिक भरे हुए हैं। जलाशयों में वर्तमान में 143.804 टीएमसीएफटी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है, जो उनकी कुल क्षमता 224.297 टीएमसीएफटी का 64.11 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है जब भंडारण स्तर 79.514 टीएमसीएफटी (35.58 प्रतिशत) था। महत्वपूर्ण जल स्रोत मेट्टूर जलाशय का भंडारण स्तर 62,140 टीएमसीएफटी है, जो 2023 की तुलना में 384 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह भवानीसागर जलाशय में 21,141 टीएमसीएफटी दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 210 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।  

सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार तेलंगाना ने जीता

हैदराबाद तेलंगाना को वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय मत्स्य पालन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मत्स्य पालन क्षेत्र में राज्य की अभिनव पहल और विकासात्मक प्रगति का प्रतीक है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विश्व मत्स्य पालन दिवस पर दिल्ली में एक भव्य समारोह में दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए, मत्स्य पालन के विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष और मत्स्य पालन निदेशक प्रियंका आला ने पुरस्कार प्राप्त किया। शुक्रवार को इसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंप दिया गया। तेलंगाना के मत्स्य पालन विभाग ने अभूतपूर्व उपलब्धियों और मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के साथ खुद को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 5,901 मत्स्य पालन सहकारी समितियाँ हैं जिनमें 4,13,120 सदस्य हैं। दिसंबर 2023 से 225 नई समितियों का गठन किया गया है, जिसमें 8,069 अतिरिक्त सदस्यों को नामांकित किया गया है, जिससे सहकारी नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य ने इस वर्ष 4.56 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया, जिससे 7,059.04 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिला। एक आधिकारिक बयान के अनुसार ये उपलब्धियाँ अंतर्देशीय मत्स्य पालन विकास में राज्य के नेतृत्व और सतत और समावेशी विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।  

घना कोहरा छायेगा हरिद्वार और उधमसिंह नगर में

देहरादून. उत्तराखंड का मौसम 23 नवंबर 2024: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छा सकता है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ रही है। मौसम शुष्क होने के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी हो रही है और तापमान भी सामान्य से कुछ अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे को लेकर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतें भी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाया रहा। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आज कहीं कहीं घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम सामान्य होने के बावजूद बद्रीनाथ धाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जिसके कारण बद्रीनाथ धाम और उसके आसपास बहाने वाले नाले और झरने जमने लगे हैं। धाम के पास ही बहने वाली इंद्रधारा भी जम गई है। जबकि केदारनाथ धाम में भी शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिसकी वजह से पानी और पाला जम रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान कम होने के कारण मजदूरों को काम करने में भी दिक्कत आ रही है।

एफटीए की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न

नई दिल्ली आसियान-भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार (एफटीए) की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न हो गई है। अगली समीक्षा बैठक फरवरी में इंडोनेशिया में होगी । यह जानकारी वाणिज्य विभाग के एक बयान में दी गई है। भारत और आसियान के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की बैठकें यहां दो दिन चलीं और शुक्रवार को संपन्न हुईं। इस दौरान संयुक्त समिति की सभी आठ उप-समितियों ने अपनी बातचीत की प्रगति के बारे में वस्तु व्यापार समीक्षा कर रही संयुक्त समिति को जानकारी की रिपोर्ट दी। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के तहत मुद्दों पर बेहतर समझ विकसित करने और आगे बढ़ाने के लिए अलग से एक बैठक भी की। बयान में कहा गया है कि संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में इंडोनेशिया में होगी। दक्षिण पूर्व देश के संघ आसियान के साथ वस्तुओं के संबंध में मुक्त व्यापार समझौता 2009 में हुआ और यह जनवरी 2010 से लागू है। आसियान भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।  

मसूरी के 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना, मालिकों के छूटे पसीने

देहरादून. उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मसूरी के 49 होटलों पर 8.30 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आदेश के बाद होटल मालिकों के पसीने छूट गए हैं। एक महीने के अंदर राशि जमा करने के आदेश हैं। बोर्ड के सदस्य सचिव डॉक्टर पराग मधुकर धकाते ने बताया कि एयर और वॉटर एक्ट के तहत होटल संचालकों को पीसीबी से एनओसी लेनी होती है। बता दें कि ठंड और पयर्टन के इस मौसम में इतने बड़े जुर्माने से पहाड़ों की रानी मसूरी में हड़कंप मच गया है। मसूरी में 34 होटल ऐसे थे, जिनके पास 2019 से पहले की एनओसी नहीं थी। वहीं 15 होटल ऐसे थे, जिनके पास एनओसी थी लेकिन उसकी नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया था। इसके चलते संबंधित होटलों का पर्यावरणीय क्षेत्र आपूर्ति का निर्धारण कर 8.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। होटल मेंटेनेंस न करना पड़ गया भारी नियमों के अनुसार होटल को मेंटेन ना रखना होटल स्वामियों को भारी पड़ गया नोटिस मिलने के बाद से यहां व्यापार करने वाले होटल व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है जुर्माने की राशि सुनकर होटल व्यापारियों के पसीने छूट गए हैं। एक महीने में जुर्माना जमा करने का आदेश होटल स्वामियों को जुर्माने की रकम नोटिस मिलने के एक महीने बाद के अंदर जमा करने के आदेश हुए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जिन होटल संचालकों ने पूर्व में क्षतिपूर्ति की धनराशि जमा की है, उसे समायोजित किया जाएगा। समय पर जुर्माना न भरने पर कार्रवाई होगी। मसूरी होटल एसोसिएशन अजय भार्गव ने बताया कि पहले जुर्माना राशि 80 लाख रुपये थी। इसके बाद यूपीसीबी ने 8 करोड़ 30 लाख कर दी है। कहा कि होटल एसोसिएशन विधिक राय लेकर सदस्यों की सहायता करेगी।

महिला प्रत्याशी आशा पर केदारघाटी ने दिखाया विश्वास

केदारनाथ. केदारनाथ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। केदारघाटी की जनता से भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया। इसी के साथ हॉट सीट केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा ने दोहराया है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं। वर्ष 2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं। 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं उनके पति रमेश नौटियाल पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 1996 में पहली बार ऊखीमठ वार्ड से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 1997-98 में उन्हें भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी और वर्ष 1999 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। सौम्य व्यवहार और निरंतर जनसंपर्क की वजह से वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में आशा नौटियाल को भाजपा ने केदारनाथ विस से प्रत्याशी बनाया और वह विजयी हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को पराजित किया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet