LATEST NEWS

राज्य सरकार से दीपावली के अगले दिन एक नवंबर को छुट्टी घोषित करने की अपील की, मिली छुट्टी

चेन्नई रोशनी का त्योहार दीपावली 31 अक्टूबर को है, और इस दिन गुरुवार है और अगले दिन शुक्रवार को कार्य दिवस है और उसके बाद सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इस अवसर को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मूल स्थानों पर जाकर उत्सव की योजना बनाई है। चूंकि, उन्हें अगले दिन काम पर लौटना होता है, इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से दीपावली के अगले दिन एक नवंबर को छुट्टी घोषित करने की अपील की है, ताकि सप्ताहांत में उत्सव को बढ़ाया जा सके। राज्य सरकार ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा व्यक्त की गई इच्छाओं के सम्मान में, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अलावा सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे अपने परिवारों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया जा सके। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसकी भरपाई के लिए सरकार ने आदेश दिया है कि 9 नवंबर, शनिवार को कार्य दिवस होगा।  

आदिवासी महिला ने पीएम मोदी के कामों के लिए अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 रुपये देने की इच्छा जताई

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों का गहरा प्रेम देखने को मिलता है। हाल ही में ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक खास घटना घटी, जिसने पीएम मोदी को इमोशनल कर दिया। इस घटना को देखकर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह घटना इस बात का प्रतीक है कि कैसे लोग उनके कार्यों और प्रयासों को सराहते हैं। वहीं पीएम मोदी का भी यह इमोशनल रिस्पांस उनकी जनता के प्रति लगाव और कृतज्ञता को दर्शाता है। आदिवासी महिला का प्यार भरा उपहार भाजपा के सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस घटना को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक आदिवासी महिला ने पीएम मोदी के कामों के लिए अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 रुपये देने की इच्छा जताई। यह महिला इतनी भावुक थी कि उसने यह भेंट देने में कोई झिझक नहीं दिखाई। बैजयंत जय पांडा का ट्वीट बैजयंत जय पांडा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह घटना उस समय हुई जब वे पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल थे। उन्होंने लिखा, “जब मैंने महिला को बताया कि यह आवश्यक नहीं है, तब भी वह अपनी बात पर अड़ी रही। अंत में, मैंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए 100 रुपये स्वीकार कर लिए। यह उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो ओडिशा और पूरे भारत में हो रहा है।” पीएम मोदी की भावनाएं बैजयंत जय पांडा के ट्वीट और महिला की भावनाओं को देखकर पीएम मोदी भी इमोशनल हो गए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।” यह घटना सिर्फ एक महिला के प्यार का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि पीएम मोदी के कार्यों से लोग कितने प्रभावित हैं। यह ओडिशा और पूरे देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की एक झलक है।  

2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 हुई

जालंधर 2 बच्चों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 76 पर पहुंच गई है जिनमें से 53 रोगी शहरी तथा 23 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडैमोलोजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि शनिवार को डेंगू संदिग्ध 10 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के पॉजिटिव आने वाला 13 एवं 16 वर्षीय बच्चा बस्ती शेख का रहने वाले हैं जबकि 2 रोगी किसी अन्य जिले से संबंधित हैं। डॉ. आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने शनिवार को 2,919 घरों में सर्वे किया और उन्हें 4 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला। विभाग की टीमें जिले में अब तक 3,59,150 घरों का सर्वे कर चुकी है और उन्हें इस दौरान 1,080 स्थानों पर लारवा मिला जिसे उन्होंने पूरी तरह नष्ट करवा दिया।

मंत्री सतीश शर्मा ने छम्ब की जनता का आभार जताने के लिएविजय जुलूस निकाला, उमर अब्दुल्ला का धन्यवाद किया

जम्मू जम्मू-कश्मीर सरकार के शपथ ग्रहण के बाद तमाम मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालकर जनता का धन्यवाद कह रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्री सतीश शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र छम्ब की जनता का आभार जताने के लिए रविवार को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान निर्दलीय विधायक ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की जनता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। हम राज्य के दर्जे के हकदार हैं। यह हमारा अधिकार है और अगर हमें इसके लिए लड़ना पड़ा तो हम लड़ेंगे।” जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और नौशेरा विधायक सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा यह ओहदा उनके लिए बहुत बड़ा है। एक गांव से निकलकर वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “मेरा संघर्ष उन गांव के बच्चों के लिए मिसाल होगा, जो कुछ कर गुजरने का सपना देखते हैं। मेरा मानना है कि अगर इंसान मेहनत करे, तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। प्रदेश का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा। मेरी कोशिश पूरे प्रदेश के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम को गति देने का होगा।” उन्होंने उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के लिए फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला का शुक्रिया अदा किया। जम्मू-कश्मीर कैबिनेट के केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को शनिवार को उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव गुरुवार पारित किया गया था। कैबिनेट ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के सामने मामला उठाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, अब तक 10वीं गिरफ्तार

मुंबई मुंबई के बांद्रा में हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह 10वीं गिरफ्तारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने नवी मुंबई के बेलापुर से बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आरोपी भागवत सिंह (32) को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, भागवत सिंह हमले के दिन तक मुंबई के बीकेसी इलाके में रह रहा था। जांच के दौरान यह सामने आया कि भागवत सिंह ने ही शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गई थी। लेकिन एक और नई गिरफ्तारी के बाद बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। बता दें कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की देर शाम को बांद्रा में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर गोलियां मारी गई थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग 30 पुलिसकर्मी हाई टेक हथियारों के साथ तैनात किए गए हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास पुलिस के जवान एके-47 जैसे घातक हथियारों के साथ मौजूद हैं।

चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-‘मुसलमानों को भारत में अछूत बना दिया’

नई दिल्ली असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स हैंडल पर उत्तराखंड के चमोली में मुसलमानों के सामूहिक बहिष्कार की खबर साझा की है। उन्होंने कहा कि चमोली में 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक इलाके छोड़ने की धमकी दी गई है। व्यापारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई मकान मालिक मुसलमानों को घर देगा, तो उन्हें 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या चमोली के मुसलमानों को समानता और सम्मान से जीने का अधिकार नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही राज्य है, जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात की जा रही है। मोदी का विदेशी संबंध और स्थानीय मुद्दे ओवैसी ने यह सवाल उठाकर भारतीय राजनीति में सामाजिक समानता और धार्मिक सामंजस्य के मुद्दे को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। उनका तर्क है कि जब मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अरब शेखों के साथ घनिष्ठता दिखा सकते हैं, तो घरेलू स्तर पर चमोली के मुसलमानों को सम्मान और सुरक्षा क्यों नहीं मिलनी चाहिए? उत्तर प्रदेश उपचुनाव की रणनीति असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए अपनी पार्टी का गठबंधन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी AIMIM डॉ. पल्लवी पटेल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जो कि अपना दल (कमेरावादी) का हिस्सा हैं। ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर डॉ. पटेल का निर्णय मान्य होगा। इस गठबंधन से यह संकेत मिलता है कि ओवैसी चुनाव में प्रभावी रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं और सामूहिक रूप से बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाना चाहते हैं।   सत्ताधारी दलों के बीच की प्रतिस्पर्धा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद, आगामी उपचुनाव का नतीजा अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच की प्रतिस्पर्धा को लेकर महत्वपूर्ण होगा। दोनों नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे, ताकि यह साबित हो सके कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में अधिक प्रभावशाली है। यह उपचुनाव न केवल क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित करेगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि किस पार्टी की लोकप्रियता वास्तव में जनता के बीच मजबूत है। ओवैसी की पार्टी AIMIM भी इस राजनीतिक महासमर में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे यह मुकाबला और भी रोचक बन जाता है।   ओवैसी का चुनावी माहौल हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से चुनौतीपूर्ण रही है। उन्होंने आगामी उपचुनावों में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि बाकी सीटों के चयन का फैसला डॉ. पल्लवी पटेल पर निर्भर करेगा। उनका यह चुनावी रुख स्पष्ट करता है कि ओवैसी मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और राजनीतिक स्थिति को लेकर गंभीर हैं। वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक मजबूत रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मुसलमानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया जा सके और उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। इस चुनाव में उनकी सक्रियता यह दर्शाती है कि वे उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटर को एकजुट करने और राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

पंजाब पंजाब में चुनावी बिगुल बज चुका है और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरजिंदर सिंह धारीवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने है वहां के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह अब संगरूर से सांसद हैं, जबकि गिद्दड़बाहा के पूर्व विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग लुधियाना से, राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

पराली को जलाने पर पाबंदी लगाने के बावजूद पराली को आग लगाने के आरोप में 7 मामले दर्ज, नहीं कोई परवाह

फिरोजपुर जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा पराली को जलाने पर पाबंदी लगाने के बावजूद पराली को आग लगाने के आरोप में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए हैं। यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि जब थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस जब गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें एसडीएम फिरोजपुर द्वारा लिखा हुआ पत्र मिला जिसमें हल्का पटवारी मंगल सिंह और हल्का पटवारी राकेश कपूर द्वारा एसडीएम फिरोजपुर को सूचित किया गया कि गांव हबीब वाला के एरिया में राम सिंह और जंगीर सिंह द्वारा अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है, तो एएसआई गुरनाम सिंह और एएसआई जसपाल सिंह द्वारा नामजद व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामले दर्ज किए गए और आग पर काबू डाला गया। उन्होंने बताया कि गांव पौजो के उताड़ और गांव सांदे हाशम तथा गांव सोढ़ी वाला के खेतों में पराली को आग लगाने की सूचना मिलने पर थाना ममदोट के एएसआई रामप्रकाश तथा थाना कुलगढ़ी के एच सी गुरदर्शन सिंह और थाना घल्ल खुर्द के एच सी हरजिंदर सिंह द्वारा आग लगने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आग बुझाई गई। उन्होंने बताया कि जब एएसआई मेजर सिंह और सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में थाना मल्लावांला की पुलिस और थाना लखों के बहराम की पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव मीहां सिंह वाला में और गांव हामद के एरिया में जगरूप सिंह द्वारा अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है तो उन्होंने नामजद व्यक्ति और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस द्वारा नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

किसानों के खिलाफ पराली जलाने के संदर्भ में केस दर्ज किए गए हैं उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए: मुख्य सचिव

कैथल पराली जलाने के मामले में सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आदेश जारी किए हैं कि जिन मामलों में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के संदर्भ में केस दर्ज किए गए हैं उनकी जल्दी गिरफ्तारी की जाए। इसके संदर्भ में कैथल पुलिस ने भी कार्रवाई करना शुरू कर दी है। डीएसपी वीरभान ने बताया कि सरकार के आदेशों अनुसार उन्होंने संबंधित थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों के ऊपर पराली जलाने के मामले दर्ज हुए हैं, उनकी आज ही गिरफ्तारी की जाए। कैथल में अब तक सामने आए पराली जलाने के 123 मामले वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक बाबूराम ने बताया कि कैथल में अब तक पराली जलाने के 123 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 63 किसानों पर जुर्माना लगा 1 लाख 57 हजार रुपयों की रिकवरी कर ली है। इसके साथ ही पराली जलाने वाले 11 किसानों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 11 एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कैथल उपायुक्त विवेक भारती ने बताया कि आज चीफ सेक्रेटरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ली गई मीटिंग में आदेश मिले हैं कि पराली जलाने के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी है, ताकि बढ़ रहे मामलों पर रोक लगाई जा सके। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तलब किए गए आदेशों पर उन्होंने बताया कि उनके पास अभी कोई लिखित में आदेश नहीं आई है न्यूज़ पेपर के माध्यम से उन्हें इसकी सूचना मिली है।

सरकारी विभागों में चुने गए युवाओं को नौकरी जॉइनिंग शुरू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर दिया जा रहा बेल्ट नंबर

कैथल हरियाणा में विभिन्न सरकारी विभागों में चुने गए युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैथल में आज से हरियाणा पुलिस में लगे नवनियुक्त कॉन्स्टेबल युवक व युवतियों की ड्यूटी जॉइन करा बेल्ट नंबर जारी किया जा रहा है। स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा कैथल जिले में दूसरे जिलों के 100 पुरुष कैंडिडेट में 10 महिला कैंडिडेट को भेजा गया है। यहां अब तक 84 पुरुष कांस्टेबल को बेल्ट नंबर दे दिया गया है। बता दें कि कैथल में महिला कॉन्स्टेबल भी ड्यूटी जॉइन करने पहुंच रही हैं। HSSC की लिस्ट के अनुसार भेजे गए 100 पुरुष कैंडिडेट्स की लिस्ट में से 6 अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इसलिए वह आज ड्यूटी जॉइन करने नहीं पहुंचे। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सोनीपत के दीपक कुमार भी कैथल में ड्यूटी जॉइन करने पहुंची है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किए गए ग्रुप सी के रिजल्ट में पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने युवाओं से जो वादा किया था कि वह पूरा कर दिया।

करवा चौथ के दिन पति के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं, ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

करनाल हरियाणा के करनाल जिले में ताऊ देवी लाल चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी। सुभाष ने बताया कि ताऊ देवी लाल चौक के पास वे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाला देवी सड़क पर गिर गई और वह दूसरी साइड गिरा। ट्रक उसकी पत्नी बाला को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

50 हजार रुपये के लिए हरियाणा पुलिस का एएसआई बेच दिया ईमान, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार

सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत जिला के सिटी पुलिस थाने में तैनात एएसआई बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में गहनता से जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता ने उसके भाई के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिस संबंध में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया था।आरोपी बलवान सिंह शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रेड के दौरान आरोपी बलवान सिंह रिश्वत की राशि लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पकड़ लिया गया था।  आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक के प्रभारी तेजपाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सिटी थाने में झगड़े के दौरान दोनों भाइयों का समझौता हो चुका था। उसके बावजूद भी समझौते की प्रति उपलब्ध कराने के लिए एएसआई बलवान सिंह ने 50 हजार की मांग की थी। बलवान पहले भी 3 लाख 50 हजार रुपए ले चुका था। बलवान को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।  

करण सिंह दलाल ने भाजपा पर ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी

पलवल हरियाणा में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे है कोई  ईवीएम को लेकर तो कोई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पलवल से कांग्रेस उम्मीदवार रहे करण सिंह दलाल ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप ही नहीं बल्कि ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान ने लोगों को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का भी दबाव बनाया। 38 मिनट के लिए CCTV कैमरे बंद कर की गई धांधली हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि मतगणना की रात्रि पलवल स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 38 मिनट के लिए बंद करके ईवीएम मशीनों में धांधली की गई है। हमने कैमरे बंद होने की शिकायत तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी थी, जिन्होंने हमें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बार-बार फुटेज मांगने पर हमें फुटेज मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते हमें अदालत का सहारा लेना पड़ा है और उन्होंने देश के उच्चतम न्यायालय में इसकी याचिका लगा दी है। करन दलाल ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है जल्द ही माननीय अदालत की मार्फत ईवीएम मशीनें चेक होंगी और भाजपा की बेइमानी का पर्दाफाश होगा। इतना ही नहीं दलाल ने पुलिस कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के एसपी ने बीजेपी का एजेंट बनकर बीजेपी की मदद करने का काम किया और पूरी पुलिस ने अपने हाथों से भाजपा की शराब और पैसे बांटे हैं। जिस सब की वीडियो क्लिप उनके पास मौजूद है।

नाबालिग प्रेमिका को छोड़ दूसरी महिला से कर ली शादी, सवाल किया तो जलाकर मार डाला

बडवेल आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय लड़की को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया और अन्य महिला से शादी कर ली थी। आरोपी की पहचान जे. विग्नेश के तौर पर हुई हैं। उसने कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया। म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी। इससके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।’ पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे। मगर, विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली।   लड़की ने शादी करने का रखा था प्रस्ताव पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘लड़की ने 6 महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।’ उन्होंने बताया कि विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विग्नेश फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। दूसरी ओर, यूपी के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस केस में 2 नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जबकि 6 साल के एक अन्य आरोपी को रिहा कर दिया गया। बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में शनिवार को पुलिस ने 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर अपराधियों को बलिया की किशोर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया। सिंह ने कहा कि 6 वर्षीय किशोर आरोपी को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसीवाशियों को दी कई सौगात, 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है। पीएम ने वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है। यहां अपने काशीवासी तो हैं ही, संतजनों और परोपकारियों का भी संग है। इससे सुखद संयोग और क्या हो सकता है। अभी मुझे परम पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन का, प्रसाद पाने का और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।” पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, “आरजे शंकर नेत्र अस्पताल वाराणसी और इस क्षेत्र के अनेकों लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा, उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा। ये अस्पताल बुजुर्गों की भी सेवा करेगा और बच्चों को भी रोशनी देगा। यहां बहुत बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त इलाज मिलने वाला है। ये अस्पताल, यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आया है।” उन्होंने कहा, “काशी की पहचान अनंतकाल से धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में रही है। अब काशी, यूपी के पूर्वांचल के बड़े आरोग्य केंद्र और हेल्थकेयर हब के रूप में भी विख्यात हो रहा है। काशी को प्राचीन काल से ही धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में जाना जाता रहा है। अब काशी यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र और चिकित्सा केंद्र भी बन रहा है। बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर हो, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो, पिछले 10 वर्षों में काशी में स्वास्थ्य सेवा में बड़े सुधार हुए हैं।” पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन से पहले कांची मठ के शंकराचार्य से भी मुलाकात की। उन्होंने एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 2,870 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखने जा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet