सोनम रघुवंशी ने SIT के सामने कबूल किया अपना जुर्म, सोनम और राज कुशवाह के साथ वाली फोटो आई सामने
इंदौर सोनम रघुवंशी ने आखिरकार यह कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। शिलॉन्ग में पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम टूट गई और उसने रोते-रोते यहब कबूल कर लिया है कि हां उसने ही अपने पति की जान ली है।सोनम रघुवंशी ने आखिरकार यह कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। शिलॉन्ग में पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम टूट गई और उसने रोते-रोते यह कबूल कर लिया है कि हां उसने ही अपने पति की जान ली है। इस बीच खास बात यह है कि सोनम का राज कुशवाहा से भी आमना-सामना कराया गया है। मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह का आमना-सामना करवाया, जिसके बाद सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों को आमने-सामने बिठाया, जिसके बाद सोनम के पास छिपाने को कुछ नहीं बचा. मेघालय पुलिस के ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत 23 मई को शिलांग के सोहरा में हुई राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की. 42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट, और अन्य सबूतों को सामने रखा गया. सबूतों के दबाव में सोनम टूट गई और उसने कबूल किया कि उसने राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची. पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने हनीमून के बहाने राजा को सोहरा के सुनसान इलाके में ले जाकर हत्यारों को उसकी लोकेशन भेजी. उसने अपनी सास को झूठ बोला कि वह अपरा एकादशी का व्रत रख रही है, जबकि होटल रिकॉर्ड से पता चला कि उसने खाना खाया था. हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से ‘सात जन्मों का साथ है’ पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश की. पुलिस को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिला. मेघालय पुलिस ने सोनम, राज कुशवाह और तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. सोनम ने 9 जून को गाजीपुर (UP) में सरेंडर किया था. पुलिस के मुताबिक, सोनम का मकसद राजा को रास्ते से हटाकर राज कुशवाह के साथ नई जिंदगी शुरू करना था. राजा के भाई सचिन और पिता अशोक रघुवंशी ने सोनम के लिए फांसी की सजा और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार की मांग की है. सोनम के भाई गोविंद ने भी हत्यारों के लिए फांसी की मांग की, लेकिन दावा किया कि उसे साजिश की जानकारी नहीं थी. मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए- राजा रघुवंशी की मां राजा रघुवंशी की मां उमा ने कहा, ‘मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मेरे बेटे ने क्या किया था? उसकी क्या गलती थी? उसे क्यों मारा गया?’ कामाख्या मंदिर क्यों गई सोनम, क्या नरबलि की थी इच्छा…’ राजा की मां का सोनम पर आरोप राज उससे प्यार नहीं कर सकता- सोनम की बॉयफ्रेड की मां राज कुशवाह की मां ने भी बातचीत में कहा कि राज उससे प्यार नहीं कर सकता. सोनम क्यों राज को पसंद करेगी? मेरा बेटा सोनम से कभी बात नहीं करता था. हमारा एक कमरा है, ऊपर राज सोता है और नीचे हम.अगर वो किसी से बात करता तो हमें तो सुनाई देता. किसी को तो पता चलता. वहां गोविंद भी काम करता था. ऐसा नहीं सकता है कि किसी को इस बारे में कुछ पता चले. मैंने तो सोनम को आजतक देखा नहीं, ना ही मैंने उनके घरवालों को देखा. मेरे बच्चे को मारा उनकी इतनी हिम्मत कैसे हुई- राजा की मां राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि राजा की मौत के बाद हमारे यहां जब राज आया तो मेरे मन में यही ख्याल आया कि जिन्होंने मेरे बच्चे को मारा उनकी हिम्मत कैसे हुई मेरे यहां आने की. हनीमून पर गोल्ड पहनकर आने के लिए सोनम ने राजा से कहा था राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि राजा ने कामख्या जाने के बाद कोई फोटो नहीं डाली. मुझे एक फोटो में राजा की चैन दिखी तो मैंने बोला तुमने चैन क्यों पहनी? जिस पर राजा ने कहा कि सोनम ने पहनने के लिए बोला है. हमें अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए. बेटे की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए- राजा रघुवंशी की मां बातचीत में राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनके बेटे की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि सोनम पर हमारा ध्यान कभी ज्यादा नहीं गया. सोनम शादी के बाद चली गई थी तब उसके घरवालों ने बोला कि अमावस्या के बाद आना. सोनम के शिलांग पहुंचने से पहले ही सुलझ गई राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। रात करीब दो बजे तक सोनम रघुवंशी के शिलांग पहुंच जाने की संभावना है। मंगलवार को मेघालय पुलिस पटना से लेकर कोलकाता और फिर कोलकाता से लेकर गुवाहाटी पहुंची। गुवाहाटी से सोनम रघुवंशी को सड़क मार्ग से शिलांग के लिए निकाला गया। उधर, राजा रघुवंशी की हत्या में गिरफ्तार सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा समेत तीन अन्य आरोपियों को भी मेघालय पुलिस इंदौर से लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट एक आरोपी की एक व्यक्ति ने गुस्से में थप्पड़ भी मारा। गुवाहाटी से शिलांग की कुल दूरी 100 किलोमीटर की है। सोमवार की देर रात को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की कोर्ट ट्रांजिट रिमांड हासिल की थी। इंदौर में कबूले सुपारी किलर्स मेघालय पुलिस के दबाव के बाद गाजीपुर में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के सरेंडर किया था। इतना ही नहीं इंदौर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तार किया गया था। मेघालय पुलिस ने इस केस को सुलझाने … Read more