LATEST NEWS

‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के समापन पर मानव अधिकार दिवस पर विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन

भोपाल विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा), भोपाल श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के समापन पर मानव अधिकार दिवस पर विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को प्रातः 9:30 बजे से न्यू रविन्द्र भवन के सामने स्थित ग्राउंड से प्रारंभ होगी और दोपहर 12:00 बजे बोट क्लब पर समाप्त होगी। इस मैराथन दौड़ का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, और समाज में उनकी गरिमा को लेकर जागरूकता फैलाना है। उल्लेखनीय है कि लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए राज्य शासन द्वारा 16 दिवसीय ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान का आयोजन 25 नवम्बर, 2024 से 10 दिसम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा को समाप्त करना और जेंडर आधारित भेदभाव के खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत राज्य के 25 विभागों ने समन्वित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जेंडर संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है।  

प्रदेश के गृह मंत्री रहे भारत सिंह का रतलाम में निधन, चल रहे थे बीमार; अंतिम संस्कार कल

रतलाम मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। निधन की खबर फैलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। ये भी जान लें कि भार सिंह एमपी के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। शुक्रवार सुबह कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री भारत सिंह का निधन हो गया। भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया है। बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है। ह एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं भारत सिंह भारत सिंह तत्कालीन कांग्रेस सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह एवं उद्योग मंत्री रहे हैं। सुबह जैसे ही निधन की खबर मिलने पर परिजन और परिचित शोकाकुल हैं। 7 दिसंबर को निकाली जाएगी अंतिम यात्रा परिजन पार्थिव देह को लेकर रतलाम से रवाना हुए हैं। अंतिम यात्रा 7 दिसंबर शनिवार को उनके निवास स्थान गढ़ी से सुबह 10.30 बजे ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में जाएगी।

भेदभाव नहीं सहानुभूति और स्नेह के पात्र हैं एड्स मरीज: प्रो सूरज सिरोही

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की थीम (अधिकारों की राह अपनाये मेरा स्वास्थ्य,मेरा अधिकार)के तर्ज पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के प्राध्यापक डॉ. सूरज सिरोही ने अपने व्याख्यान में बताया कि हमें एड्स जैसी घातक बीमारी से सावधान रहना है। एड्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।एड्स किन कारणों से फैलाती है व इसके बचाव के क्या उपाय हैं इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया।उन्होंने एम वाय हॉस्पिटल इंदौर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एड्स के उपचार से संबंधित जानकारी भी छात्रों को दी।रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन एवं डॉ बाऊ पटेल ने महाविद्यालय की ओर से अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।  व्याख्यान का संयोजन डॉ मनीष दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

काल भैरव को 6 लाख का चढ़ावा, उज्जैन में मंदिर समिति ने खोली 7 भेंट पेटी

उज्जैन  काल भैरव मंदिर की सात दान पेटियां गुरुवार को खोली गई। काल भैरव मंदिर समिति के अनुसार पिछले दो माह में बाबा काल भैरव के खजाने में 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की आय हुई है। मंदिर के गर्भगृह में रखी दो छोटी भेंट पेटी में प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को की जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मंदिर समिति की प्रशासक संध्या मार्कंडेय ने बताया कि काल भैरव मंदिर में गुरुवार को बड़ी भेंट पेटियां खोल कर भेंट राशि की गिनती की गई है। देर शाम तक गिनती होने के बाद इस बार भेंट पेटी से दो माह के दौरान 16 लाख 48 हजार 970 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। भेंट राशि की गिनती पूर्ण होने के बाद राशि मंदिर समिति के खाते में जमा करवाई गई है। इसके अलावा शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी छोटी भेंट पेटी की गणना की जाएगी। बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले भक्त काल भैरव मंदिर जरूर जाते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार से सोमवार और अवकाश या त्योहार पर काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। मंदिर समिति को आय का साधन भेंट पेटी काल भैरव मंदिर समिति की आय का मुख्य साधन यह दान राशि ही है। काल भैरव मंदिर में किसी भी तरह के पूजन के लिए कोई शासकीय रसीद या शीघ्र दर्शन टिकट या अन्य किसी तरह की रसीद काटने की कोई व्यवस्था नही है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगी दीप मालिका को प्रज्ज्वलित कराने वाले भक्तों के माध्यम से जो कुछ रसीदें वर्ष भर में कटवाई जाती है, उसमें मंदिर समिति के पास केवल 700 रुपए पहुंचते हैं।

कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

शहडोल  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के धान उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाना, तौल कांटा एवं बारिश के बचाव हेतु तिरपाल की उचित व्यवस्था सुश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खाते में धान की एन्ट्री भी समय पर करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र छतवई अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं धान भण्डारण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली।

पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ फट गई कांक्रीट

डिंडौरी  एक तरफ सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोंगो की प्यास बुझाने व दैनिक निस्तार के लिए पेयजल कूप का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोंगो को किसी भी प्रकार के पेयजल की समस्या न हो,वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों के द्वारा पेयजल कूप निर्माण के नाम पर भारी भृष्टाचार करते हुए गुणवत्ताविहीन कराकर स्वयं का जेब भरने में लगे हुए है। जिम्मेदारों के द्वारा कराए गए कूप निर्माण चंद महीनों में ही भृष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। चंद महीने में खुल गई गुणवत्ता की पोल मामला जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत देवरी माल का सामने आया है। जहां सरपंच – सचिव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 5 लाख रु की लागत से कोमल के घर पास पेयजल कूप का निर्माण कराया गया है। जो चंद महीने में पेयजल कूप निर्माण में कराए गए गुणवत्ता की पोल खुल गई है। दरअसल पेयजल कूप के बाहरी हिस्सा के चारो तरफ मोटी दरार पड़ गई है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी के द्वारा कूप निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है। बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा मापदंड को दरकिनार करते हुए कुआं का निर्माण घटिया तरीके से कराया गया है। मुरुम दबने के कारण फट रही कांक्रीट जानकारी के अनुसार कुआं निर्माण कराने के बाद कुआं के बाहरी हिस्सा में चारो तरफ फैलाये गए मुरुम ठीक से दबने के बाद ही कांक्रीट किया जाता है,लेकिन यहां सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी पूर्वक मुरुम ठीक से दबे बिना ही कांक्रीट कर दिया गया है,जिसके चलते कुआं के बाहरी तरफ के चारो ओर मोटी दरार हो गई है। वहीं दरार वाली जगह में मुरुम धस रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मे कुआं के बाहरी तरफ की मुरुम नीचे दब जाएगी।

परीक्षा में शामिल 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का किया गया वितरण

भोपाल राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश में परीक्षा सत्र 2023-24 के कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न की परीक्षा अंकसूची का वितरण शालाओं के माध्यम से किया गया है। इस वर्ष 25 लाख 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण किया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 5 एवं 8 के परीक्षा परिणाम देखने के लिये 23 अप्रैल 2024 को परीक्षा पोर्टल पर छात्रवार सुविधा प्रदान की थी। इस वर्ष छात्रवार अंकसूचियों का मुद्रण मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के माध्यम से कराया गया था। कक्षा 5 में 13 लाख 11 हजार 21 और कक्षा 8 में 12 लाख 42 हजार 992 अंकसूचियों का मुद्रण कराया गया। जिले में अंकसूची का वितरण बीआरसीसी के माध्यम से शालावार कराया गया। मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के पंजीकृत छात्रों के मान से छात्रवार परीक्षा शुल्क का भुगतान कक्षा 5 के लिये 50 रूपये प्रति छात्र और कक्षा 8 के लिये 100 रूपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया था। छात्रवार अंकसूचियों के वितरण से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कराने की सुविधा परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऐसी अंकसूची जिनमें त्रुटि है, उनमें सुधार के लिये शाला के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बीआरसीसी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध में संपर्क किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 एवं कक्षा 8 बोर्ड पैटर्न परीक्षा की अंकसूची के वितरण व्यवस्था के संबंध में जिला परियोजना समन्वय को निर्देश दिये हैं।  

प्रिंसिपल के सिर में गोली मारकर छात्र स्कूटी लेकर हो गया फरार,जाने क्या है पूरा मामला

छतरपुर  छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद आरोपी छात्र मृतक प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। घटनाओं की जानकारी लगने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल एवं आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की टीम घटना की बारीकी से जांच कर रही है। घटना शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे की है। छतरपुर जिले के धमोरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सक्सेना के सिर उस वक्त गोली मार दी जब वह स्कूल में बनी बाथरूम में गए हुए थे। इसी बीच स्कूल में ही पढ़ने वाला छात्र पीछे से पहुंचा और उनके सिर में गोली मार दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 12वीं क्लास के छात्र ने घटना को दिया अंजाम आरोपी छात्र कक्षा 12वीं का है। वह गणित विषय से पढ़ाई कर रहा था। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या वजह क्या है फिलहाल इस का पता नही लग सका है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी छात्र के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। फिलहाल आरोपी छात्र फरार है और मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एसएसपी अमन मिश्रा मौके पर मौजूद है| गोली की आवाज से दहला स्कूल स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया की अचानक से गोली चलने की आवाज आई किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इस पहले हम सब कुछ समझ पाते छात्र दौड़ते हुए बाथरूम से बाहर निकला। हमने अंदर जाकर देखा तो प्रिंसिपल सर की लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना के तुरंत के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को घर भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

चौकी देरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में महिला सम्मान,सुरक्षा एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी ऑपरेशन मुश्कान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया है। इसी क्रम मे चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र की पिछले 18 माह से 01 गुमशुदा महिला रीता पत्नी संतोष कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी देरी को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,आरक्षक रामकेश पटेल,ललित कुशवाहा,धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही है।टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऑपरेशन मुश्कान में लगातार गुम बालिकाओं/महिलाओं की दस्तयाबी की कार्यवाही जारी रहेगी।

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम संदेश का किया गया वाचन अनूपपुर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय अनूपपुर में 06 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे जिला स्तर पर 78 वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संदेश का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड विभाग के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोगपूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। जैसे कानून व्यवस्था ड्यूटी, यातायात व्यवस्था ड्यूटी, व्ही.आई.पी. ड्यूटी, लोक सभा/विधान सभा ड्यूटी तत्परता से पूर्ण की जाती है। आपदा प्रबंधन बाढ़ बचाव ड्यूटी/अग्नि दुर्घटना एवं किसी भी अप्रिय घटना के दायित्वों का निर्वहन होमगार्ड के जवान सदैव करते हैं। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड विभाग में ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी./डी.आर.सी. सेन्टर बनाए गए हैं। जिले के थानों में डी.आर.सी. केन्द्र में जवानों की तैनाती रहती है। ई.ओ.सी./क्यू.आर.टी. डी.आर.सी. केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट द्वारा कार्य सम्पादित किया जा रहा है। जिसमें ई.ओ.सी. प्रभारियों के द्वारा प्रतिदिन की जानकारी स्टेट कमाण्ड सेन्टर आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश भोपाल एवं मुख्यालय जबलपुर को भेजी जाती है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अमेरिकी सरकार इस मामले में बांग्लादेश सरकार से बातचीत करेगी : मार्गेट मक्लाउड

 इंदौर  अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू विभाग प्रवक्ता और लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मक्लाउड का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर विश्वभर में प्रत्येक मंच पर बांग्लादेश सरकार को घेरा जाने लगा है। अमेरिका की सरकार भी चिंतित है और इस मामले में बांग्लादेश सरकार के रवैये से नाखुश भी है। जल्द ही अमेरिकी सरकार इस मामले में बांग्लादेश सरकार से बातचीत करेगी। यह बात गुरुवार को मार्गेट ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से संवाद में कही। मार्गेट यूएस काउंसिल जनरल मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पारडो और मीडिया टीम के सदस्य अब्दुल बहाव शेख के साथ इंदौर के दौरे पर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे काफी चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी अमेरिका का नजरिया साफ है। अमेरिका की सरकार यूक्रेन के लोगों की हर संभव सहायता करेगी, क्योंकि यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग पूरी तरह संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांत के विरुद्ध है। इजरायल और फलस्तीन विवाद पर भी मार्गेट ने कहा कि अमेरिका ने शुरू से फलस्तीन के प्रति मानवीयता की भावना रखी है। अमेरिका और इजरायल के बीच लगातार बातचीत हो रही है। अमेरिका बार्डर खोलने पर जोर देने लगा है, क्योंकि सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। इन दिनों फलस्तीन के लोगों को जरूरत की वस्तुएं पहुंचानी जरूरी है।  

चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो-ट्रक की हुई भिड़ंत

चित्रकूट  थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है। 42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं। मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विष्णुदत्त शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे

खजुराहो मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे। पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर को खजुराहो के एनवीआर थिएटर में ये फिल्म देखेंगे। इस दौरान शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो के पन्ना और छतरपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हुआ

उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होकर चक्रतीर्थ पहुंचेगी, जहां अन्नपूर्णा यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। काकी के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का पिछले एक सप्ताह से इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार भी बता रहे थे। लेकिन, शुक्रवार सुबह अचानक उनके निधन की खबर मिलने से परिवार और परिजनों में शौक छा गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को काकी के निधन की जानकारी लगी तो वे सारे काम छोड़कर उज्जैन पहुंचे। श्री कृष्ण भक्त थी प्यारी मां अन्नपूर्णा अन्नपूर्णा देवी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थीं। वह भगवान का पूजन अर्चन और श्रीनाथजी के दर्शन करने रोज मंदिर जाती थी। अंतिम समय तक वह भगवान का भजन व स्मरण करती रही। अन्नपूर्णा जी को उनके बेटे गोविंद यादव और निलेश यादव ही नहीं बल्कि परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉ मोहन यादव, कलावती यादव,  डॉली यादव, नंदनी यादव के साथ ही अन्य मित्रगण भी प्यारी मां कहकर ही पुकारते थे। इस मार्ग से निकलेगी अंतिम यात्रा अन्नपूर्णा देवी की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होकर खजूरवाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से चक्रतीर्थ पहुंचें। जहां चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार होगा।

सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मोहन सरकार इस अवसर को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाएगी

भोपाल  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सत्तासीन बीजेपी सरकार का प्रदेश में 1 साल पूरा हो गया है. प्रदेश सरकार के 1 साल पूरे होंने पर प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर के बीच जन कल्याण पर्व के रूप में मनाया जाएगा. इस दौराने सभी जिलों में महिला, किसान, युवा व गरीब कल्याण समेत विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मोहन सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने 11 से 26 दिसंबर के बीच जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. एक पखवाड़े तक मनाए जाने वाले जन कल्याण पर्व के आयोजन के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समितियां बनाई गई हैं. कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष रिपोर्ट के मुताबिक मोहन सरकार के एक वर्ष पूरे होने के आयोजन के लिए किसानों के लिए गठित समिति का अध्यक्ष किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना को बनाया गया है, युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नियुक्ति किया गया है. निर्मला भूरिया को बनाया गया महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गरीब कल्याण से जुड़ी समिति का अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया को बनाया गया है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी ने मध्य प्रदेश में डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. बतौर सीएम मोहन यादव ने गत 13 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. 11 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा जन कल्याण पर्व गौरतलब है मोहन सरकार एक वर्षीय उपलब्धि के रूप में मनाए जाने वाले जन कल्याण पर्व 11 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरान राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वहीं, ग्वालियर में 15 से 19 दिसंबर तक तानसेन समारोह आयोजित होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet