Cycle awareness rally in Amla: Players gave the message of health and environment.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार सुबह 6:30 बजे रेलवे स्टेडियम आमला से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली रेलवे कॉलोनी, स्टेशन, बस स्टैंड, जनपद चौक, गोविंद कॉलोनी होते हुए पुनः स्टेडियम पर संपन्न हुई।

रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के नारे लगाए।

खेल प्रशिक्षक हरीभाऊ झडबडे ने कहा साइकिल स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम है। इस मौके पर अनिल सोनपुरे, अजय बचले सहित कई खिलाड़ी-प्रशिक्षक मौजूद रहे।
recent visitors 57









