Good initiative: Progressive Business Association gifted cow dung cake machine to cow shelter, environment and cow service will get a boost.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। श्री महावीर हनुमान गौशाला परिसर में प्रगतिशील व्यापारिक संघ ने ₹55,000 की लागत वाली गौकाष्ठ मशीन दान स्वरूप भेंट की। उक्त आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष अनिल सोनी, संरक्षक जयंत सोनी, राजु मदान, सुरेंद्र यादव, मनोज मालवे व गौशाला परिवार के राजीव मदान, विक्की गुगनानी सहित गौभक्त मौजूद रहे।

बताया गया मशीन से मोक्षधाम में लकड़ी की जगह गौकाष्ठ से शवदाह होगा, जिससे पेड़ों की कटाई रुकेगी और पर्यावरण बचेगा। गौकाष्ठ बिक्री से मिली राशि गौमाता के चारे-इलाज में खर्च होगी। जरूरतमंद परिवारों को दाह संस्कार के लिए गौकाष्ठ निःशुल्क दी जाएगी। गौशाला प्रबंधन ने संघ के सहयोग की सराहना कर गौमाता से व्यापारियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।










