2.5 km cycle rally from Khapa Khateda to Maa Renuka Dham, youth gave the message of fitness, took oath of cleanliness.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। फिट इंडिया अभियान के तहत आज रविवार ग्राम खापा खतेड़ा में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर खापा खतेड़ा से मां रेणुका धाम छावल तक 2.50 किमी साइकिल रैली निकाली गई। रैली में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, सरपंच मनोज रहड़वे, राजू कापसे, ब्लॉक समन्वयक विमल बछले, पंचायत सचिवों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
मार्ग में प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम व खेल से जुड़ने का संदेश दिया। समापन अवसर पर मां रेणुका धाम परिसर में जनपद अध्यक्ष ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। और कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं।

recent visitors 36









