Polythene continues to be openly used in the city despite the ban; the authorities responsible fail to take action.
- जन सुनवाई में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर सख्त कार्रवाई की मांग, 1 सप्ताह में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। आमला नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खुले उपयोग-विक्रय को लेकर राकेश धामोडे ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मंगलवार जनसुनवाई में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि दुकानों-ठेलों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही है, जिससे नालियां जाम हो रही हैं, जलभराव और पर्यावरण-स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है।
राकेश धामोडे ने मांग की कि पॉलीथिन के विक्रय, भंडारण और उपयोग पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई व दंडात्मक कार्यवाही हो। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई न होने पर नगरहित व पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।









