LATEST NEWS

असम और तमिलनाडु से राज्यसभा के चुनाव की तारीख घोषित

नई दिल्ली भारतीय चुनाव आयोग ने असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की है। इन आठों सीटों के राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में खत्म हो रहा है। इसके लिए आयोग ने सोमवार को घोषणा की। बता दें कि इन दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा चुनाव आयाेग ने बताया कि असम की दो सीटों से बीजेपी के राज्यसभा सांसद बीरेंद्र प्रसाद वैश्य और मिशन रंजन दास का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह से तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य अंबुमणि रामदास, एन चंद्रशेखरन, एम षणमुगम, पी विल्सन और वाइको समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगीइसके लिए आयोग ने बताया कि अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख नौ जून होगी। 10 जून को भरे गए नॉमिनेशन फॉर्म की जांच होगी। 12 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 19 जून दिन गुरुवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती इसी दिन शाम को की जाएगी। 23 जून से पहले यह चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

बीजेपी का ट्रेनिंग कैंप पचमढ़ी में लगेगा, जेपी नड्डा और अमित शाह भी होंगे शामिल

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के नेताओं के द्वारा हाल में की गई बयानबाजी के बाद पार्टी ने नेताओं को ट्रेनिंग देने का फैसला किया। 14 से 16 जून तक भारतीय जनता पार्टी का स्पेशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। यह ट्रेनिंग कैंप हिलस्टेशन पचमढ़ी में लगेगा। कार्यक्रम में राज्य के सभी बीजेपी विधायक, मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को अनिवार्य रूप से शामिल होना है। जेपी नड्डा और अमित शाह भी पहुंचेंगे     तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। ट्रेनिंग कैंप के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यह शिविर बीजेपी नेताओं को अनुशासन का पाठ सिखाने का प्रयास माना जा रहा है। विधायकों, सांसदों को 5 साल में दिया जाता है प्रशिक्षण विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित विधायकों, सांसदों को भाजपा 5 साल में एक बार प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित करती है। यह ट्रेनिंग कैंप इस साल की शुरुआत में होना था। लेकिन संगठन चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था। लगातार आए विवादित बयान, प्रशिक्षण का एक कारण ये भी 11 मई को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक नरेंद्र प्रजापति के बयानों से भी विवाद बढ़ा। ऐसे में लगातार आ रहे विवादित बयानों के बाद पार्टी अब सभी विधायकों और सांसदों को प्रशिक्षण देने जा रही है। भाजपा के संविधान के अनुसार हर पांच साल में विधायकों और सांसदों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रक्रिया चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों यानी सांसद, विधायकों को दी जाती है। ट्रेनिंग का उद्देश्य उन्हें पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली और जनहित के मुद्दों को समझाना होता है। साल की शुरुआत में यह ट्रेनिंग प्रस्तावित थी, लेकिन संगठन चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा था। अब परिस्थिति अनुकूल होने पर इसे पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। विवादित बयानों के बाद पार्टी ने चुनी ये रणनीति हाल के दिनों में पार्टी नेताओं के कई विवादित बयानों ने संगठन की छवि पर असर डाला है। 11 मई को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह का बयान सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादों में रहा। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक नरेंद्र प्रजापति के बयानों से स्थिति और गंभीर हो गई। इन घटनाओं को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि सभी विधायकों और सांसदों को एक बार फिर अनुशासन, संवेदनशीलता और जनता के बीच बयानबाजी को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएम ने भी दी संभल कर बोलने की सलाह रविवार को NDA की बैठक में पीएम मोदी ने भी पार्टी के नेताओं को संभल कर बोलने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कहीं भी कुछ भी बोलने से नेताओं को बचना चाहिए। इससे पार्टी की छवि खराब होती है।

मंत्री शिवराज ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लाडकुई गांव से पदयात्रा की शुरुआत, ऑक्सफोर्ड पासआउट बहू भी साथ

 विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में लाडकुई से भदकुई तक ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ शुरू की. इस दौरान उन्होंने मंच से ‘टाइगर अभी जिंदा है’ बोलकर लोगों में उत्साह भर दिया. अपनी पदयात्राओं के लिए ‘पांव पांव वाले भैया’ के नाम से मशहूर चौहान ने सीहोर में किसानों और ग्रामीणों से विकास पर जोर देने की अपील की. किसानों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”देश का विकास गांवों से होगा. साफ-सफाई, जल प्रबंधन, आंगनबाड़ी, स्कूल, महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार को प्राथमिकता दें.” मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे जोड़ा, ”मेरी पदयात्रा देखकर लोग प्रेरित होंगे कि अगर मंत्री चल रहा है, तो हमें भी गांव के लिए कुछ करना चाहिए. उन्होंने ऐलान किया कि वह रोजाना 20-25 किमी पैदल चलेंगे और सप्ताह में दो-तीन दिन यात्रा करेंगे, जिसका विस्तार बाद में अन्य लोकसभा क्षेत्रों में होगा. चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम जल्द ही सीहोर में मिट्टी की उर्वरता का आकलन करेगी, जिसके आधार पर किसानों को कृषि सलाह दी जाएगी. यात्रा में अधिकारी और नागरिक शामिल होंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे. उन्होंने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को जमीन पर उतारने का संकल्प जताया. शिवराज की पदयात्रा में ऑक्सफोर्ड पासआउट बहू भी साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लाडकुई गांव से रविवार को पदयात्रा की शुरुआत की। इस पदयात्रा में शिवराज की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पासआउट बहू अमानत भी गांवों में पदयात्रा में शामिल। शिवराज बोले- खेतों की पूरी कुंडली बनाकर लाए हैं शिवराज ने कहा- मैं आज अकेला नहीं आया हूं। देश के जाने-माने साइंटिस्ट भी साथ आए हैं। आईसीएआर के डीजी एमएल जाट भी यहां आए हैं। ये किसानों से चर्चा करेंगे। खेती में अधिकतम उत्पादन कैसे हो, इसके लिए यहां के गांवों के खेतों की पूरी कुंडली बनाकर लाए हैं। तो कार्यक्रम कोई ऐसा कर्मकांड नहीं कि बस आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है। इसमें हम किसानों, आदिवासी भाइयों-बहनों, नौजवानों, पीएम आवास के हितग्राहियों से गंभीर चर्चा करने वाले हैं। जिलाधीश सहित प्रशासन के सारे मित्र बैठकर सोचेंगे कि क्या बेहतर कर सकते हैं। शिवराज 25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले हैं। रविवार को उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर से ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ की शुरुआत की। सबसे पहले वे लाड़कुई-भादाकुई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया। यहां लाेगों ने शिवराज को कंधे पर उठा लिया। इसके बाद वे परिवार के साथ जमकर थिरके। पदयात्रा में पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत भी शामिल हुई। उन्होंने पदयात्रा को लेकर कहा कि न दिन- न रात, पैदल चल चला शिवराज। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत की ताकत सभी ने देखी। ये नया भारत है, जिसने कह दिया कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं। ऐसा भारत सबके सामने सीना तानकर खड़ा करना है। बता दें कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में विदिशा जिले में पदयात्रा निकाली थी। तब उन्हाेंने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा किया था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले हैं। रविवार को उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर से ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ की शुरुआत की। सबसे पहले वे लाड़कुई-भादाकुई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से संवाद किया। यहां लाेगों ने शिवराज को कंधे पर उठा लिया। इसके बाद वे परिवार के साथ जमकर थिरके। पदयात्रा में पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत भी शामिल हुई। उन्होंने पदयात्रा को लेकर कहा कि न दिन- न रात, पैदल चल चला शिवराज। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत की ताकत सभी ने देखी। ये नया भारत है, जिसने कह दिया कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं। ऐसा भारत सबके सामने सीना तानकर खड़ा करना है। बता दें कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में विदिशा जिले में पदयात्रा निकाली थी। तब उन्हाेंने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा किया था। शिवराज बोले-विकसित गांव बनाने होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत बनाना है। इसके लिए विकसित गांव बनाने होंगे। स्थानीय लोगों को इसमें सहभागिता करनी पड़ेगी। गांव में सफाई, जल व्यवस्था, आंगनवाड़ी, स्कूल, महिला स्वावलंबन, बेहतर रोजगार को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा मैं पैदल चलूंगा तो आपके मन में भी भाव उठेगा कि मंत्री होकर पैदल चल रहा है, हमें भी अपने गांव के लिए कुछ करना होगा। यात्रा सफल तो बाकी से भी पैदल निकलने कहूंगा शिवराज ने कहा कि दिन न रात पैदल चला चल शिवराज…. अगर यह यात्रा सफल होती है तो बाकी लोगों को भी पैदल निकलने कहूंगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में प्रशासन और नागरिक शामिल रहेंगे। सभी साथ मिलकर सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर विचार करेंगे। जल्द ही वैज्ञानिकों की एक टीम सीहोर जिले में आएगी, जो मिट्टी की उर्वरक क्षमता की जांच करेगी। इसके आधार पर किसानों को खेती संबंधी सलाह दी जाएगी।  

MP में जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, इन पर्यवेक्षकों को एआईसीसी ने दिए निर्देश

भोपाल  कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों (MP congress Districts Presidents List) को महत्त्वपूर्ण बनाने के अहमदाबाद अधिवेशन के प्रस्ताव (Ahmedabad Session Proposal) पर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के साथ ही एआइसीसी (AICC) ने इन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत 50 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के लिए 50 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश के लिए सप्तगिरि उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, विवेक बंसल, रिपुन बोरा, कृष्णा तीरथ सहित 50 नेताओं को रखा गया है। गुजरात का फार्मूला लागू करने की तैयारी कांग्रेस में अब गुजरात फार्मूला लागू करने की तैयारी है। इसके तहत पर्यवेक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिला इकाई गठन में केन्द्रीय और राज्य पर्यवेक्षकों की राय भी मायने रखेगी। इसे पार्टी में नये बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। असल में कांग्रेस में संगठन को और मजबूत किए जाने की कवायद चल रही है। प्रयास है कि सभी कार्यकर्ताओं को मौका मिले, सिर्फ नाम के लिए पदाधिकारी न हो।

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पाकिस्तान पर हमलावर रहीं, कहा-पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी मॉडल को खत्म करेंगे

नई दिल्ली आतंकवाद को संरक्षण देने पर पाकिस्तान को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत में आतंकवाद फैलाने की कोशिश करेगा तो हम पाकिस्तान के घरों में घुसकर उसके आतंकी मॉडल को खत्म करेंगे। अपनी सेना पर हमें गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में विदेश जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पाकिस्तान पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने लगातार भारत में अपने ‘आतंकिस्तान’ मॉडल को आगे बढ़ाया है और उस ढांचे के तहत आतंकी हमलों को अंजाम दिया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका ये कृत्य केवल भारत तक ही सीमित नहीं है; यहां तक कि दुनिया भर में होने वाले आतंकी हमलों की जड़ें अक्सर पाकिस्तान से जुड़ी पाई जाती हैं, चाहे वह ओसामा बिन लादेन हो या हाफिज सईद। हमें दुनिया के सामने जाकर यह स्पष्ट करने की जरूरत है। भले ही हम विपक्ष में हैं, लेकिन आतंकवाद के प्रति हम एकजुट हैं और आतंक तो हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। पाकिस्तान की आतंकी सोच की वजह से भारत को ऐसे पड़ोसी होने के दुष्परिणाम भुगतने पड़े हैं। अब समय आ गया है कि हम ग्लोबल अलायंस बनाएं और इसके जरिए आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को रेखांकित करे। जो भी देश आतंकी को पालता है उस देश को विश्व स्तर पर बेनकाब करने की जरूरत है। हम लोग इसी संदेश को लेकर विदेश जा रहे हैं। बीते 3 से 4 दशकों से हम पाकिस्तान पोषित आतंक को झेल रहे हैं। अब जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान बार-बार परमाणु की धमकी देता है और इसकी आड़ में आतंक फैला रहा है, पूरी दुनिया में उसका यह चेहरा भी बेनकाब होना चाहिए। नीति आयोग की बैठक पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में इस बैठक में उम्मीद है कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं उस पर विचार किया जाएगा।

निशिकांत दुबे का इंदिरा के बहाने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- ‘आयरन लेडी’ जीत के बावजूद 828 km क्षेत्र दे आईं

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के बहाने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने 1968 में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ किए गए समझौते का दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि 1965 की लड़ाई हम जीत गए थे, लेकिन इसके बाद भी ‘आयरन लेडी’ ने ‘कच्छ के रणक्षेत्र’ का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया। इतना ही नहीं दुबे ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने न केवल भारत की जमीन को पाकिस्तान के हवाले कर दिया बल्कि दोनों देशों के बीच में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पर भी सहमति जता दी थी। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में भाजपा सांसद ने लिखा, “आज की कहानी बहुत दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद भी गुजरात के कच्छ रण क्षेत्र का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को नियुक्त किया गया। पूरी संसद ने इसका विरोध किया लेकिन इंदिरा गांधी तो आयरन लेडी थी, डर कर हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया। यही आयरन लेडी का सत्य है। कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ” भाजपा सांसद का इंदिरा गांधी का जिक्र करना ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुए भाजपा और कांग्रेस के राजनैतिक दंगल का एक नया चरण है। सीजफायर के बाद कांग्रेस लगातार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विरासत का हवाला देते हुए पाकिस्तान के साथ शत्रुता के दौर में उनकी निर्णायक भूमिका की सराहना करती है। इसलिए भाजपा की तरफ से भी लगातार इंदिरा गांधी को निशाना बनाया जाता है। इससे पहले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह यह बताए कि आखिर क्यों उन्होंने हमला करने से पहले पाकिस्तान को बताया। हालांकि गांधी के इस सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया उसके बाद पाकिस्तान से कहा गया। राहुल गांधी के इस सवाल पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के ऊपर पाखंड करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों के गिरने पर भी सवाल उठाया था। भाजपा सांसद ने 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते का हवाला देकर भी कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस समर्थित सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारी सैन्य गतिविधियां करने का किया था। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस दावे को झूठा बताते हुए कहा गया कि जिस समय यह समझौता किया गया था उसके दो महीने पहले ही कांग्रेस ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।  

तेजस्वी यादव ने कहा- मौजूदा समय में भारत पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है, नहीं होनी चाहिए राजनीति

बांका बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बांका जिले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा समय में भारत पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है। विपक्ष पूरी तरह से सरकार और देश के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी दलों को एकजुट होकर देशहित में काम करना चाहिए। हमारी सेना और अर्धसैनिक बल देश की रक्षा में दिन-रात लगे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहें। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने बौसी थाना क्षेत्र की हालिया दुखद घटना पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे उस युवक के परिजनों से मिलने आए हैं जिसकी मौत बारात ले जाने के दौरान बस के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर हो गई थी। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को तत्काल बिजली के तारों की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो सैनिक लड़ाई के दौरान शहीद होते हैं, उनके साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। इस विषय में उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। देश की सुरक्षा में लगे हर जवान का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पहलगाम हमले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर वह घटना कैसे हुई और किन खामियों की वजह से इतना बड़ा नुकसान हुआ। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठाता रहा है, लेकिन सरकार ने अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। बिहार की समस्याओं पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में फैक्ट्रियां और निवेश की कमी के कारण युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण भी लोग बाहर जाने को मजबूर हैं। पिछले 20 साल से बिहार में एक ही व्यक्ति मुख्यमंत्री है और केंद्र में भाजपा को 11 साल हो गए, लेकिन बिहार में कोई ठोस विकास नहीं हुआ। अब जनता जागरूक हो चुकी है और बदलाव चाहती है।

जाति जनगणना को लेकर बड़ा अभियान चलाएगी कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ताओं का आह्वान किया कि वे जाति जनगणना के विषय को संवेदनशीलता के साथ और निडर होकर जनता के बीच ले जाएं तथा इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता समझें। खरगे ने यहां कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज जब देश जातीय न्याय की बात कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व बनता है कि वह इस विमर्श को दिशा दे, उसे नारे से नीति तक ले जाए और ‘जितनी आबादी, उतना हक’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प बनाए।’ उन्होंने प्रवक्ताओं का आह्वान किया, ‘साथियों, हम सभी जानते हैं कि जातिगत जनगणना का मुद्दा कोई नया नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लगातार उठाया है, हमारे घोषणापत्रों में, संसद में, सड़कों पर और हर उस मंच पर जहां सामाजिक न्याय की बात होनी चाहिए।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग दोहराई थी कि जाति जनगणना तत्काल शुरू की जाए, क्योंकि जब तक सही आंकड़े नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि वह सबको न्याय दिला रही है। खरगे ने कहा, ‘आज हमें यह पूछना है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी समुदायों की देश की सत्ता, संस्थानों में क्या भागीदारी है? क्या वे मीडिया, नौकरशाही, न्यायपालिका, कॉरपोरेट क्षेत्र और उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व रखते हैं? अगर नहीं, तो इसका कारण क्या है? और समाधान क्या है?’ उन्होंने कहा कि इसका समाधान है सच्चाई को सामने लाना, आंकड़ों को सार्वजनिक करना और फिर नीतियों का पुनर्निर्माण करना। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘यही कारण है कि हम जाति जनगणना को केवल आंकड़ों की कवायद नहीं मानते, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र का नैतिक दायित्व है।’ उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ताओं से यह मांग पुरजोर तरीके से उठाने का आह्वान किया कि संविधान के अनुच्छेद 15(5) को तुरंत लागू किया जाए, जिससे ओबीसी, दलित और आदिवासी छात्रों को निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण मिले। खरगे ने कहा, ‘हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पर अब नये आंकड़ों के आलोक में पुनर्विचार हो। जब सामाजिक वास्तविकताएं बदल चुकी हैं और आंकड़े नयी तस्वीर पेश कर रहे हैं, तो हमारी नीतियों में भी उसी के हिसाब से बदलाव होना चाहिए। आरक्षण की मौजूदा सीमा को आंकड़ों और न्याय दोनों के बीच संतुलन के लिहाज से देखा जाना चाहिए, ताकि ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को उनका वास्तविक हक मिल सके।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना के जाति सर्वेक्षण ने एक मॉडल पेश किया, जिसमें समाज, विशेषज्ञ और सरकार सभी की भागीदारी रही। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार भी ऐसा ही जन-संवादी और पारदर्शी मॉडल अपनाए। हम इस प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।’ खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ‘आप सभी हमारी पार्टी के प्रवक्ता हैं, हमारे विचारों की आवाज हैं। आज जब देश जाति जनगणना को लेकर जागरूक हो रहा है, तब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम तथ्यों के साथ, संवेदनशीलता के साथ और निडर होकर इस विषय को जनता के बीच ले जाएं। यह न केवल सामाजिक न्याय की, बल्कि संविधान की आत्मा की रक्षा की भी लड़ाई है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे अपील करता हूं कि इस अभियान को केवल चुनावी मुद्दा न समझें, यह हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है। आज का यह संवाद, इस दिशा में हमारी एकजुटता का प्रमाण है।’  

जबलपुर से 31 मई को होगी जय हिंद सभा की शुरुआत, राहुल, प्रियंका के आने की उम्मीद

जबलपुर  सेना और नारी शक्ति को लेकर भाजपा नेताओं के आपत्तिजनक बयानों और ताजा हालातों को लेकर कांग्रेस अब जमीन पर उतरेगी। देशभर में जय हिंद सभा करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत जबलपुर से 31 मई को होगी। यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी या सांसद प्रियंका गांधी को सभा सबोधित करने के लिए बुलाएगी। कांग्रेस करेगी जय हिन्द सभा, जबलपुर से शुरुआत तैयारी के लिए जबलपुर आए केवलारी विधायक व सह प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि इन दोनों में से किसी एक नेता का आना निश्चित है। महाकोशल सहित प्रदेश में संदेश पहुंचाने के लिए देश की पहली जय हिंद सभा को मेगा इवेंट बनाने के लिए कांग्रेस ने दो विधायक आरके दोगने को प्रदेश प्रभारी और रजनीश सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया है।  31 मई को राहुल या प्रियंका का हो सकता है दौरा बुधवार को इन दोनों विधायकों ने जबलपुर के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ तैयारी पर चर्चा की। सभा में कई वरिष्ठ नेता सबोधित करेंगे। सभा स्थल के लिए जगह का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन इसे शहीद स्मारक गोलबाजार में आयोजित करने पर विचार किया गया है। बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, पूर्व विधायक संजय यादव, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन ने सभा की तैयारी और रणनीति पर बात रखी।  संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिमेदारियों का निर्धारण एवं संगठनात्मक समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कौशल्या गोटिया, कमलेश यादव, पूर्व विधायक नित्यरंजन खंपरिया, समति सैनी, सतीश तिवारी, अमरीश मिश्रा, राजेश पटेल,इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, सचिन रजक, चमन राय, अनुराग जैन गड़वाल, राजकिशोर पटेल, अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपेई, संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने माई-बहिन मान योजना के लिए नामांकन कराने तक की घोषणा कर दी, बढ़ी राजद की बेचैनी!

पटना समन्वय समिति की अध्यक्षता मिलने के बाद तेजस्वी यादव महागठबंधन में राजद के प्रभुत्व को लेकर आश्वस्त हो गए थे। अपने तौर-तरीकों से कांग्रेस ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया था। हालांकि, महिलाओं को नकदी लाभ की घोषणा में श्रेय लेने की मची होड़ बता रही कि अंदरखाने सब कुछ सामान्य नहीं। सत्ता मिलने पर हर महिला को मासिक ढाई हजार रुपये देने की घोषणा तेजस्वी पहले ही कर चुके थे। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने ऐसी ही योजना (माई-बहिन मान योजना) के लिए नामांकन कराने तक की घोषणा कर दी। इसके बाद राजद के भीतर सन्नाटा-सा पसर गया। इसका कारण ऐसा है कि कोई किसी को दोष भी नहीं दे सकता। राजद ने भी यह घोषणा एकतरफा ही की थी। कांग्रेस ने हिसाब बराबर किया। वैसे भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान राजद के दांव-पेच को अभी तक भूली नहीं है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 14 दिसंबर को तेजस्वी ने माई-बहिन योजना की घोषणा की थी। वह वस्तुत: राजद की घोषणा थी, जबकि बिहार में सत्ता की परिकल्पना महागठबंधन कर रहा। महागठबंधन में राजद के अलावा कांग्रेस, तीनों वाम दल (भाकपा, माकपा, माले) और विकासशील इन्सान पार्टी (वीआइपी) भी है। वीआईपी तो वैसे भी चंचल है, लेकिन वाम दलों को भी राजद की इस एकतरफा घोषणा से कोई आपत्ति नहीं हुई। उसका कारण अस्तित्व की रक्षा के लिए एक-दूसरे के साथ की विवशता है। कांग्रेस अब इस विवशता से उबरना चाह रही, क्योंकि पिछले चुनावी वर्षों में अपने हितों से समझौते की त्रासदी वह झेलती रही है। इस बीच बहाने के लिए उसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकारों द्वारा महिलाओं को दी जा रही नकदी लाभ का आसरा भी मिल गया। झारखंड में हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी का मूल कारण ही मंईयां सम्मान योजना रही। कांग्रेस उस सरकार में राजद से बड़ी हिस्सेदार है। ऐसे में तेजस्वी की उस घोषणा का श्रेय लेने से कांग्रेस को कोई संकोच नहीं। उसका मानना है कि अंतत: लाभ महागठबंधन को ही होना है। यह कांग्रेस और राजद के नेताओं के मिले-जुले विचार हैं। अपने-अपने शीर्ष नेतृत्व के कोपभाजन बनने की आशंका में वे नाम उजागर करना नहीं चाहते। महागठबंधन को तो लाभ तेजस्वी के वादे से भी मिल जाता! फिर कांग्रेस आतुर क्यों हुई! इसका कारण यह कि महागठबंधन से जुड़े समस्त निर्णय अब तक राजद ही लेता रहा है। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही यह स्पष्ट हो गया था कि अब आगे की राह निर्विघ्न नहीं। तब सीटोंं से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक में राजद ने मनमानी की थी। कांग्रेस वह घाव आज भी सहला रही है। अब विधानसभा चुनाव में उसे पसंद की कम-से-कम 70 सीटें चाहिए। राजद 50 के भीतर रखना चाह रहा, लिहाजा महागठबंधन के भीतर ही राजनीति होने लगी है।

कांग्रेस बेबुनियाद बयान दे रही है- चाहे वह जयराम रमेश हों, खड़गे हों या राहुल गांधी, ये सब खोखली बातें हैं: गिरिराज सिंह

पटना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जहां एक तरफ हम आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हम उग्रवाद को खत्म करने के मिशन पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश से उग्रवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उग्रवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पर कांग्रेस ने कभी भी अपनी सरकार के दौरान उग्रवाद पर चोट नहीं पहुंचाई, कार्रवाई करने के लिए सपोर्ट तक नहीं किया। लेकिन आपने देखा होगा कि जब से यहां पर डबल इंजन की सरकार बनी है, उग्रवाद की लगातार कमर तोड़ी जा रही है। जिस तरह से राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है, आने वाले समय में देश से उग्रवाद का सफाया हो जाएगा। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेशी दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल 33 देशों का दौरा करेगा। जेडीयू से सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टोक्यो पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने भारत का दृष्टिकोण रखेगा। कांग्रेस बेबुनियाद और निरर्थक बयान दे रही है- चाहे वह जयराम रमेश हों, मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, ये सब खोखली बातें हैं। क्या पीआर बढ़ाने के लिए प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा? इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। देश की बात दुनिया को बताना राष्ट्रीयता की बात है। जो देश के विरोध में बयान देगा, उसे देश विरोध में लिया जाएगा। बता दें कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के कुछ सांसदों को शामिल किया गया है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि केंद्र ने उन नामों को अस्वीकार कर मनमानी चलाई है, जो पार्टी ने सरकार को सुझाए थे। खासकर शशि थरूर को प्रतिनिधिमंडल में लेने को लेकर कांग्रेस खेमे में नाराजगी है। वहीं, थरूर का कहना है कि वह प्रतिनिधिमंडल का सदस्य बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। देश सेवा उनके लिए गर्व की बात है।

इन प्रतिनिधिमंडलों का कुछ असर नहीं होगा, सभी जानते हैं कि सदस्य सैर का आनंद उठा रहे हैं: सुब्रमण्यम स्वामी

पटना पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान पर और प्रहार किया जाना चाहिए था। पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला ‘हमारी सभ्यता के इतिहास’ की सबसे क्रूर घटनाओं में से एक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद की घटनाओं को लेकर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पहलगाम में नरसंहार की साजिश रचकर संघर्ष शुरू किया, जो हमारी सभ्यता के इतिहास की सबसे क्रूर घटनाओं में से एक है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह, पाकिस्तान पर और प्रहार किया जाना चाहिए था।” स्वामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार के कूटनीतिक प्रयासों के तहत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के कदम को महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रतिनिधिमंडलों का कुछ असर नहीं होगा। सभी जानते हैं कि सदस्य सैर का आनंद उठा रहे हैं।”  

कांग्रेस के कद्दावर नेता आनंद शर्मा ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ, जानें क्या कहा

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से शशि थरूर लगातार मोदी सरकार के पक्ष में बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी द्वारा इशारों में समझाने के बाद भी थरूर ने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से रखना जारी रखा। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। शर्मा ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की राय रखने के लिए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के फैसले को महत्वपूर्ण पहल बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे एक भटकाने वाली योजना के रूप में रेखांकित किया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए चार नामों में से केवल आनंद शर्मा को ही केंद्र सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। आने वाले दिनों में शर्मा अपनी टीम के साथ मिस्र, कतर और इथियोपिया की यात्रा करेंगे।  बात करते हुए शर्मा ने कहा, “हमारा क्षेत्र दशकों से सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित है। ऐसे में इसे लेकर वैश्विक जनमत को संवेदनशील बनाना महत्वपूर्ण है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा पोषित आतंकवादी संगठनों ने भारत का बहुत खून बहाया है। हमने इस आतंकवाद की एक बड़ी कीमत चुकाई है। लेकिन इसके बाद भी हमने अपनी प्रतिक्रियाओं में संयम बरता.. आतंकवाद को लेकर बहुत कम देश ऐसे होते हैं, जो संयमित हो सकते हैं .. लेकिन भारत ने ऐसा किया। पहलगाम के बाद हमने जवाबी कार्रवाई की लेकिन यह एक मापी हुई कार्रवाई थी, जिसे हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।” आपको बता दें शशि थरूर के बाद अब आनंद शर्मा ने भी ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की कार्रवाई पर सरकार के प्रति नरम रुख अपनाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर केंद्र पर हमलावर बनी हुई है। बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सर्वदलीय सांसदों को विदेश भेजने के फैसले को केंद्र सरकार द्वारा सवालों से बचने और ध्यान भटकाने का तरीका बताया। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1950 के बाद हर अक्टूबर-नवंबर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का दौरा करता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परंपरा को खत्म कर दिया। अब जबकि वैश्विक स्तर पर वह हताश हैं और उनकी छवि को धक्का लग चुका है तब वह दोबारा से सर्वदलीय सांसदों को विदेशों में भेजने का फैसला ले रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर को नियुक्त किया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 मई 2025 को नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद और उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं। इसी प्रकार, राजस्थान में धीरेश टोकस, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, केरल में शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को आम आदमी पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में घनेन्द्र भद्राज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी लिस्ट यहां भी देख सकते हैं।   क्रम संख्या राज्य / क्षेत्र पद नाम 1 – ओवरसीज कोऑर्डिनेटर दिलीप पांडेय 2 मध्य प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर 3 कर्नाटक प्रभारी राजेश गुप्ता 4 हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद 5 उत्तराखंड प्रभारी महेन्द्र यादव 6 राजस्थान प्रभारी धीरेन्द्र टोकस 7 महाराष्ट्र प्रभारी प्रकाश जरवाल 8 तेलंगाना प्रभारी प्रियंका कक्कड़ 9 केरल प्रभारी शेली ओबेरॉय 10 तमिलनाडु प्रभारी पंकज सिंह 11 लद्दाख प्रभारी प्रभाकर गौड़ 12 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय 13 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी विशेष रवि 14 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अनिल झा 15 उत्तर प्रदेश सह प्रभारी च. सुरेन्द्र कुमार 16 उत्तराखंड सह प्रभारी घनेन्द्रा भारद्वाज 17 हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा   इस घोषणा पर हस्ताक्षर राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने किए हैं। उत्तर प्रदेश का खास ख्याल रखा गया है जहां साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है।

ममता बनर्जी ने यूसुफ की जगह अभिषेक बनर्जी का नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए दिया, इस पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

नई दिल्ली “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से दुनिया के दूसरे देशों को अवगत कराने के लिए भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष सभी दलों के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है। केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को भी प्रतिनिधिमंडल में जगह दी थी। ममता बनर्जी ने यूसुफ की जगह अभिषेक बनर्जी का नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए दिया है। इसकी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आलोचना की है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “ममता बनर्जी ने बेहद घृणित कार्य किया है, उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जैसे महत्वपूर्ण अवसर को अपनी तुच्छ राजनीति के लिए चुना। यूसुफ पठान की जगह ममता अपने भतीजे को प्रतिनिधिमंडल में चाहती थी, इसलिए उन्होंने विरोध किया था। राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर भी वह अपने भतीजे के लिए सीट सुनिश्चित करने के बारे में चिंतित थीं। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान की जगह किसी अनुभवी और समझदार व्यक्ति को नामित किया होता तो संदेह का लाभ दिया जा सकता था। लेकिन अफसोस, पश्चिम बंगाल को एक बार फिर वंशवादी अधिकार के बोझ तले दबना पड़ा है। बंगाल ने भाई-भतीजावाद के लिए वोट नहीं दिया। अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में नामित किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नामित किया है। ऐसे समय में जब दुनिया को आतंकवाद के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए एकजुट होना चाहिए, अभिषेक बनर्जी का शामिल होना दृढ़ विश्वास और स्पष्टता दोनों लाता है। उनकी उपस्थिति न केवल आतंकवाद के खिलाफ बंगाल के दृढ़ रुख को दर्शाएगी बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामूहिक आवाज को भी मजबूत करेगी।” भारत सरकार द्वारा सभी दलों के सांसदों को मिलाकर बनाए गए प्रतिनिधिमंडल का लक्ष्य विदेशों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को बताने के साथ-साथ पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना भी है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के शशि थरूर और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet