LATEST NEWS

100 किलो गोल्ड की हर दिन खपत, राजस्थान-जयपुर है सोने के दीवानों का शहर

जयपुर. अगर आप इस दिवाली सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खरीदारी आपको जल्दी ही कर लेनी चाहिए। स्वर्ण कारोबारियों का कहना है कि दीपावली तक सोने के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2722 डॉलर पर बंद हुआ। सराफा कारोबारी अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि आने वाले दिनों में यह 2740 डॉलर तक पहुंच सकता है। तिवाड़ी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो युद्ध जैसे हालात बन हुए हैं। इसके चलते कई देश अपनी करेंसी बैलेंस करने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी अस्थिरता आती है तो सोने में निवेश बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में मोटे तौर पर 5 हजार के करीब छोटे बढ़ी सोने चांदी की जहां कारोबार करने वाले की दुकान हैं। इसके अलावा सीतापुरा इंडस्ट्रीय एरिया में ज्वेलरी से जुड़ा स्पेशल इकॉनोमिक जोन भी है। इन्हें मिलाकर यहां 80-85 किलो के करीब सभी प्रकार के व्यापार में सोने कि खपत प्रतिदिध होती है। दीपावली और इसके बाद सावों का सीजन देखते हुए यह खपत लगभग 2 गुना बढ़ जाती है। सोने की कीमतों में उछाल अगर सोने की बात करें तो जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। शुक्रवार को बाजार में 24 कैरेट सोने (जिसे 999 गोल्ड भी कहते हैं) की कीमत 7,827 रुपए प्रति ग्राम थी वहीं आज 19 अक्टूबर को यह बढ़कर 7914 रुपए प्रति ग्राम पहुंच गई हैं।

567 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, राजस्थान-जोधपुर में बीएसएफ की हुई भव्य परेड

जोधपुर. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) रहे, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि महोदय ने नव-आरक्षकों को पत्रकारों के वार्ता करते हुए करते हुए कहा कि आप सीमा सुरक्षा बल में शमिल होकर अपने चुनौतियों लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है। निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्याें को पूरा करते हुए, निश्चय ही देश को प्रथम पंक्ति में लाने में अपना विशिष्ट सहयोग अवश्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर 1 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर बताया कि बीएसएफ का स्थापना दिवस का भव्य आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथित्य में आयोजित होना संभावित है। समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवआरक्षकों के माता पिता व अभिभावक भी परेड में शामिल हुए व अपने बेटे के तन पर वर्दी देख माता पिता के सिर गर्व से ऊंचे हो गए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी, नव-आरक्षक बिकास बारों, व नव-आरक्षक योगेश सिंह महर, सभी को अपने-अपने बैच में ओवर ऑल प्रथम स्थान हासिल करने के स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी ने भव्य परेड का नेतृत्व किया व बेस्ट इन ड्रिल का पदक प्राप्त किया।

एसीबी के निशाने पर बड़े ब्यूरोक्रेट्स, राजस्थान-जयपुर में राजकॉम्प के ग्रुप जीएम के ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज राजकॉम्प के ग्रुप जनरल मैनेजर छत्रपाल सिंह के जयपुर, दिल्ली, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर छापेमारी की। ACB आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर सर्च कर रही है। शुरुआती जांच में अभी तक ACB को पोर्श, डिफेंडर, स्कॉर्पियो, थार सहित कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। ACB DG रविप्रकाश मेहरड़ा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी जांच में लगे हुए। खास बात यह है कि सीपी सिंह के तार ब्यूरोक्रेसी के कई बड़े अफसरों से जुड़े हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीओआईटी में रह चुके एक सीनियर आईएएस तक भी इस जांच की आंच पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने से पहले भी सीपी सिंह के ठिकानों पर ED का एक्शन हुआ था, जिसमें इनके प्राइवेट लॉकर्स में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। गौरतलब है कि पिछली सरकार में मोबाइल फोन खरीद के टेंडरों से जुड़ा काम इन्हीं के पास था। IAS अखिल अरोड़ा भी निशाने पर एसीबी की कार्रवाई यह बता रही है कि डीओआईटी में पिछले कुछ सालों में टेंडरों के नाम पर भारी लूट की गई है। पिछले साल एसीबी ने एक परिवार को दर्ज कर डीओआईटी के तत्कालीन चेयरमैन आईएएस अखिल अरोड़ा के खिलाफ अनुसंधान की अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी लेकिन बड़े अफसरों के प्रभाव में यह चिट्ठी दबा दी गई। हाईकोर्ट की फटकार के बाद कार्रवाई गौरतलब है कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए ACB के डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने यह टिप्प्णी की थी कि डीओआईटी राजस्थान का सबसे भ्रष्ट महकमा है और साथ ही ACB को निर्देश दिए थे कि डीओआईटी में पिछले 5 सालों में जो भी टेंडर हुए हैं, उनकी जांच की जाए।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने दिए निर्देश, राजस्थान-सिरोही में त्योहारों से पहले कराएं सड़कों की मरम्मत और सजावट

सिरोही. आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के विकास के संबंध में राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राज्यमंत्री देवासी का कहना था कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी विभाग एवं निर्माण एजेंसीज आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयरिंग करवाएं। शहर में बेहतरीन सजावट करने, लाइटिंग करने, मुख्य चौराहों की सजावट करने, शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी प्रवेश द्वार लगवाने के भी आदेश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य ने सड़कों की रिपेयरिंग एवं रखरखाव संबंधी अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में तैयार की जाने वाली सड़कों के बारे में भी बताया। उन्होंने शहर में वार्डवार चल रहे सफाई अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में विभिन्न वार्ड में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा अन्य साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शहर का दौरा करने की भी बात कही एवं दीवाली से पूर्व सभी सड़कों को सही स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में सीवरेज संबंधी कार्यों को भी पूर्ण गुणवत्तापूर्ण करने एवं सड़कों के लेवल को देख कर करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज सड़कों में किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ करने के बाद त्वरित गति से उनकी मरम्मत करें ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर छोटे छोटे खड्डों को भी पेचवर्क कर सड़क को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिरोही को खूबसूरत एवं विकसित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सड़कों के रखरखाव से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करें व आमजन को राहत प्रदान करें साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में पुनः सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए भी पाबंद किया।बैठक में आरयूआईडीपी, सानिवि, नगर परिषद, एलएंडटी सिरोही तथा गुजरात गैस लिमिटेड के अधिकारियों व प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बम से उड़ाने की मिली धमकी, दुबई से राजस्थान-जयपुर आ रहा था 189 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का विमान

जयपुर. जयपुर हवाई अड्डे पर एक बार फिर से विमान में बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 196 का यह मामला है। जब दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाले विमान को फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। दुबई से रात 12:45 बजे जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया। यह विमान रात 1:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचा। जहां इसकी फुल इमरजेंसी में लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 189 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की। हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। बता दें कि कुछ दिनों से जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में लगातार विस्फोटक होने की धमकियां मिल रही है। कुछ दिनों पहले 15 अक्टूबर को भी जयपुर से जुड़ी दो उड़ानों समेत देश भर में 5 फ्लाइट्स में बम थ्रेट मिला था। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए फ्लाइट में बम होने की थ्रेट दी गई थी।

भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुलाकात की, ब्रिटेन की संसद का किया दौरा

जयपुर/लंदन यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने गुरुवार को ब्रिटेन सरकार की मंत्री (इंडो-पैसिफिक क्षेत्र) सुश्री कैथरीन वेस्ट के साथ मुलाकात की। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने  लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित ब्रिटेन की संसद का दौरा किया और भारतीय मूल के चुनिंदा सांसदों के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजस्थान में इंग्लैंड की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए ब्रिटने सरकार से सहयोग की अपील की और 9-10-11 दिसंबर को जयपुर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), हीरा निर्माण, और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों की यूके स्थित फर्मों से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इन बैठकों में एलीमेंट सिक्स (डी बीयर्स ग्रुप की कंपनी जो सिंथेटिक डायमंड, प्रोसेसिंग टूल्स आदि का कारोबार करती है), स्यानकॉनोड (नैरोबैंड आरएफ मेश नेटवर्क विकसित करने में दुनिया की अग्रणी कंपनी), जेसीबी (जो कंस्ट्रक्शन और इंडिस्ट्रियल उपयोग वाले वाहन बनाती है और जिसकी राजस्थान में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है) और ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स (ब्रिटेन की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात शामिल है। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने वांडरलस्ट (जो इंग्लैंड की एक प्रमुख ट्रैवल पत्रिका और वेबसाइट है) के अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की और उनसे राजस्थान को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परिदृश्य और वैश्विक यात्रियों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे विविध कदमों पर भी चर्चा की गयी। इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के बीच कई शताब्दियों पुराने संबंध हैं। हमने ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों और सांसदों के साथ आज बहुत ही उपयोगी और व्यापक बातचीत की और इस दौरान, प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में उनसे सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, प्रदेश में कारोबार स्थापित करने और नए निवेश  के लिए वहां की कई कंपनियों के साथ हमलोगों ने चर्चा की और उनसे राजस्थान के अंदर मौजूद व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।” इससे पहले अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी और जर्मनी को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स, फ्लिक्सबस, पार्टेक्स एनवी, वेउली टेक्निक्स जीएमबीएच और इंगो श्मिट्ज जैसी कई जर्मन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके मद्देनजर ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बैनर तले अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा इंग्लैंड दौरे पर गए इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट्स (बीआईपी) के आयुक्त रोहित गुप्ता और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वही आपको बता दें कि ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वावधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।

अवैध रेत खनन मामला में CBI की छापेमारी, ये छापेमारी संदिग्ध व्यक्तियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की गई

जयपुर राजस्थान में CBI ने शुक्रवार को अवैध रेत खनन से जुड़े एक मामले की जांच के तहत जयपुर, टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा में 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी संदिग्ध व्यक्तियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की गई. जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई राजस्थान उच्च न्यायालय (जयपुर बेंच) के आदेश 16 अप्रैल, 2024 के तहत की गई। CBI ने 26 अप्रैल 2024 को इस मामले को पुनः दर्ज किया था, जो पहले थाना सदर, जिला बूंदी राजस्थान में FIR संख्या 527/2023 के तहत IPC की धारा 379 और MMDR अधिनियम की धारा 21(4) के अंतर्गत दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि 24 अक्टूबर, 2023 को एक निजी व्यक्ति को 40 MT रेत (माइनर मिनरल) को बिना वैध पास/परमिट/लाइसेंस या अन्य अनुमति के वाहन (डंपर) में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान पुलिस ने इस जांच के दौरान संबंधित वाहन के पंजीकृत मालिक को भी 22 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। CBI की इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं और मामले की जांच अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश के एक और छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था

जयपुर राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक और छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया (20) के रूप में हुई है। आशुतोष चौरसिया कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। उसका शव बुधवार रात दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि चौरसिया के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चौरसिया के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार के सदस्य उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पेइंग गेस्ट (पीजी) मालिक से चौरसिया के बारे में पूछा। जब पीजी मालिक ने चौरसिया के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर अंदर घुसी, जहां चौरसिया फंदे से लटका मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पिछले साल कोटा में करीब 29 आत्महत्याएं हुई थीं और इस साल सितंबर तक यह संख्या 15 को पार कर गई है। सितंबर में, नीट की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय छात्र ने राजस्थान के कोटा शहर में अपने किराए के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोटा में इस साल यह छात्र आत्महत्या का 15वां संदिग्ध मामला था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरसाना निवासी परशुराम के रूप में हुई थी। वह सात दिन पहले ही कोटा आया था और नीट की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। कोटा प्रशासन शहर में आत्महत्या से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।  

हरियाणा से आई राशि की आयकर विभाग करेगा जांच, राजस्थान-दौसा में कार से पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की नगदी

दौसा. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत की गई कार्रवाई का पहला बड़ा मामला दौसा जिले के सदर थाना इलाके के भांडारेज मोड नाके से सामने आया है। दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे भांडारेज नाके पर चौपहिया वाहनों की तलाशी के दौरान, मूलतः झुंझुनू निवासी एक कारोबारी की हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार से नोटों से भरा बैग मिला। कारोबारी जयपुर से गुड़गांव की ओर जा रहे थे। पैसों से भरे बैगों की सूचना पर सिटी डिप्टी एसपी रवि शर्मा की अगुवाई और थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से दौसा जिले में नाकेबंदी की जा रही है और सभी चौपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया, जहां जांच के बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई। जयपुर से आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर राशि को जब्त कर लिया। पुलिस और आयकर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवारों से राशि के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीओ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने राशि को प्रॉपर्टी से संबंधित बताया। फिलहाल पुलिस ने हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और कार में सवार कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया है। आदर्श आचार संहिता के तहत कैश रकम के परिवहन पर रोक डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। 10 लाख रुपए तक की रकम पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है, लेकिन इस मामले में 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बाइक सवार को गिराकर ले भागा था मोबाइल, राजस्थान-सिरोही में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई की ओर से 26 जुलाई को सरूपगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल लेकर बनास से अपने घर पेशुआ जा रहा था। जैसे ही वह पेशुआ नदी से आगे पीपल के पेड़ के पास एनीकट तक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसके भाई की मोटरसाइकिल के आगे आकर जानबूझकर उसे रोकने की कोशिश की। इस वजह से उसका भाई मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसके गिरते ही मोबाइल और पर्स भी रोड पर गिर गए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऑपरेशनल और तकनीकी मुद्दों पर की चर्चा, राजस्थान-सिरोही में दो दिन चला फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन

सिरोही/जयपुर. सप्त शक्ति कमांड जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर, राजस्थान के कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में फोर्स मल्टीप्लायर्स, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना, सैनिकों को सशक्त बनाना, उभरते खतरों से निपटना और संगठनात्मक लक्ष्यों के समन्वय में कमांड के विकास के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है, इससे निपटना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं।  साइबर सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही तकनीक और प्रक्रियाओं को तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में आर्मी कमांडर ने कहा कि वर्तमान दौर में सेना को ऑपरेशनल और तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी के विकास और निरंतर आत्म-मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया गया है।

अक्षय ऊर्जा में निवेश का आमंत्रण, कई प्रमुख जर्मन कंपनियों के संग हुए एमओयू, जर्मनी के साथ सहयोग को उत्सुक: दिया कुमारी

जयपुर/म्यूनिख मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा के दूसरे दिन म्यूनिख में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया और जर्मनी के निवेशकों और इन्नोवेटर्स को राजस्थान में इकाइयां लगाने के लिए आमंत्रित किया। इन्वेस्टर रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जर्मनी के व्यावसायिक जगत और कारोबारी समूह से राजस्थान के ऑटोमोबाइल, ईएसडीएम, सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, पेट्रोलियम, खान एवं खनिज, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान किया और कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए बनाए गए सकारात्मक वातावरण के सुपरिणाम मिलने लगे हैं और ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की घोषणा के दो महीने के भीतर ही, अब तक 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो के दौरान जर्मनी के निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “मैं आप सभी से राजस्थान में निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण के हमारे प्रयासों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जर्मनी, जो वैज्ञानिक नवाचारों, तकनीकी कौशल, समृद्धि और विकास का एक शक्तिशाली प्रतीक है, के साथ हम अपनी मजबूत साझेदारी स्थापित करना चाहते हैं। राजस्थान रणनीतिक रूप से एक आदर्श गंतव्य है और हमारे पास मजबूत बुनियादी ढांचा और प्रचुर मात्रा में संसाधन हैं। इसके अलावा, व्यापारिक जगत के अनुकूल हमारी नीतियां हमें जर्मन कंपनियों के लिए एक आदर्श व्यापार स्थल बनाती हैं।” राजस्थान एक आदर्श सप्लाई चेन डेस्टिनेशन इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक कंपनियों के लिए एक सप्लाई चेन डेस्टिनेशन के रूप में देखा जा रहा है और अपनी सक्रिय और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण राजस्थान भारत में इन कंपनियों का विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए तैयार है। आपके निवेश को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान सरकार हर कदम पर आपके साथ है। अक्षय ऊर्जा में निवेश का आमंत्रण जर्मनी के निवेशकों को राज्य के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश हेतु आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि 2031-32 तक राजस्थान अपनी अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता, जो फिलहाल 28 गीगावाट है, से बढ़ाकर 115 गीगावाट करेगा और इसके लिए 5.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की आवश्यकता है। “जर्मनी जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है, राजस्थान में सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाएं शुरू कर सकता है । कई प्रमुख जर्मन कंपनियों के संग हुए एमओयू म्यूनिख में आयोजित इस इन्वेस्टर रोड शो में राजस्थान सरकार ने अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स, फ्लिक्सबस, पार्टेक्स एनवी, वेउली टेक्निक्स जीएमबीएच, और इंगो श्मिट्ज जैसी कई बड़ी जर्मन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये कंपनियां रक्षा, मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमोबाइल और कौशल विकास क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं। इसके अलावा, इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के निवेशकों, व्यापारिक समूहों और इन्नोवेटर्स के साथ भी बातचीत की और उन्हें राजस्थान में निवेश हेतु आमंत्रित किया। जर्मनी के साथ सहयोग को उत्सुक: दिया कुमारी मुख्यमंत्री के साथ जर्मनी में मौजूद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा, “राजस्थान नवाचार को अपनाकर, तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देकर और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे में निवेश करके अपनी विशाल क्षमता को अनलॉक करने के लिए तैयार है। राजस्थान जर्मनी के साथ तकनीक और अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए उत्सुक है।”

आज जारी कर सकती है नामों की सूची, राजस्थान उपचुनाव के उम्मीदवारों पर BJP में हो चुका मंथन

जयपुर. राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की कोशिश में लग गए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी यह प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से कर रही थी, ऐसे भाजपा की प्रत्याशी सूची कुछ ही घंटों में जारी होने की संभावना है। दरअसल, बीते सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी, जिसमें भाजपा के कोर कमेटी सदस्यों को प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया, जिसे बाद में मुख्यमंत्री और कोर कमेटी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास लेकर गए। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सिंगल पैनल लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय नेतृत्व से इस सूची को मंजूरी दी जानी है। अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर छोड़ा गया है। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें भाजपा के पास 7 में से केवल एक सीट सलूंबर है, जो विधायक अर्जुन मीणा के निधन के बाद खाली हुई थी। बाकी चार सीटें कांग्रेस के पास और दो सीटें अन्य दलों के पास हैं। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होना है, भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन सभी सीटों पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट हासिल कर ली है। उनके द्वारा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इन सीटों का आकलन प्रस्तुत किया गया है। इन सीटों पर इनकी दावेदारी उपचुनाव के लिए दौसा से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिए जाने की संभावना है। देवली उनियारा से भाजपा की राष्ट्रीय नेता अलका गुर्जर भी टिकट की मांग कर रही हैं। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी भी सक्रिय हैं। खींवसर सीट से ज्योति मिर्धा को फिर से मैदान में उतारा जा सकता है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में वह हनुमान बेनीवाल से 2,500 वोटों से हार गई थीं। रामगढ़ सीट पर सुखवंत सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है, क्योंकि कांग्रेस विधायक जुबेर खान की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई है। झुंझुनू सीट पर भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है, खासकर किसी जाट उम्मीदवार पर। सलूंबर सीट पर अर्जुन मीणा के परिवार से ही टिकट दिए जाने की संभावना है। चौरासी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा सकता है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं। भाजपा की सूची आने के बाद ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का चयन करेगी। इस उपचुनाव में भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जबकि कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

हड़बड़ी में कैदी गटक गया मोबाइल की सिम, राजस्थान-चूरू की जेल में सर्चिंग अभियान

चूरू. चूरू की राजगढ़ जेल में मंगलवार दोपहर पुलिस प्रशासन की ओर से छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान में बैरक नंबर चार में बंद दो बंदियों के पास से पुलिस को दो मोबाइल, एक डोंगल सिम सहित और एक चार्जर मिला। एक साथ जेल में बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघनता के साथ जांच की। राजगढ़ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर राजगढ़ जेल में सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमें बैरक नंबर चार में हत्या के मामले में बंद बहल हरियाणा निवासी विनोद (35) उर्फ धयाला गुर्जर के पास से एंड्रॉयड मोबाइल और गोगामेड़ी हनुमानढ़ निवासी अंकित जाट (24) के पास से की-पेड मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक डोंगल व मोबाइल चार्जर भी जब्त किया है। थानाधिकारी झाझड़िया ने बताया कि बहल निवासी विनोद कुमार उर्फ धयाला हत्या के मामले में वर्ष 2017 से जेल में बंद है। जबकि अंकित जाट वर्ष 2018 से हत्या के मामले में बंद है। सर्च अभियान सुबह साढ़े 11 बजे शुरू किया गया था। जो शाम साढ़े चार बजे तक चला था। सर्च अभियान में एसडीएम मीनू वर्मा, एएसपी किशोरीलाल, आईपीएस निश्चय प्रसाद एम, चूरू डीएसटी व एजीटीएफ टीम के पुलिस जवान शामिल थे। सर्च अभियान के दौरान पुलिस जब बैरक नंबर चार में पहुंची। तब पुलिस को देख हत्या के मामले में जेल में बंद अंकित जाट सिम को गटक गया। जिसकी पुलिस लगातार जांच कर रही है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि पुलिस की ओर से राजगढ़ थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जिसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

बढ़ाए सशक्तिकरण की ओर कदम, राजस्थान-दौसा में 200 दिव्यांगों को बांटा 2 करोड़ का लोन

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NDFDC) और राजस्थान जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से रामचंद्र फॉर्म हाउस पर आयोजित ऋण मेले में 200 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। यह आयोजन NDFDC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन कुमार शाह की समाज में उचित बदलाव लाने की सोच का एक उदाहरण है, जो दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस ऋण मेले के अंतर्गत अब तक 4 राज्यों के 9 स्थानों पर लगभग 5.5 करोड़ का ऋण वितरित किया जा चुका है। नवीन कुमार शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन असीम क्षमताओं के प्रतीक हैं। वे अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से न केवल स्वयं के जीवन में बदलाव ला रहे हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं। कार्यक्रम में राजस्थान के दौसा जिला कलेक्टर देवेन्द्र ने इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि NDFDC की यह पहल दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए सराहनीय है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें राजस्थान अनुजा टीम के एमडी वीरेंद्र, जीएम करतार सिंह, आशीष चावला, NDFDC के जीएम अनिल कौशिक, सलाहकार रवि शंकर, बीसीएनएस के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी, और राजस्थान के डेंटल स्पेशलिस्ट डॉक्टर विष्णु गुप्ता शामिल थे। यह ऋण मेला NDFDC की अन्य पहलों जैसे दिव्य कला मेले और पीएम दक्ष योजना का हिस्सा है। अब तक पूरे भारत में 20 दिव्य कला मेले आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 15-16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। साथ ही, पीएम दक्ष योजना के माध्यम से 4,000 दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे कई दिव्यांगजन छोटे ऋण लेकर स्वावलंबी बने हैं। दौसा जिले में आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet