LATEST NEWS

दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बागडे ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

सड़क पर मचाया तांडव: नशेड़ी ने तेज रफ्तार एसयूवी से पैदल यात्रियों को रौंदा, तीन की मौत

जयपुर कल रात जयपुर की सड़कों पर कोहराम मच गया, जब नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार एसयूपी से सामने जो आया, उसे कुचल दिया। करीब 7 किलोमीटर तक ये नशेड़ी सड़क पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंदता रहा। जानकारी के अनुसार घायलों में से तीन की मौत हो चुकी और करीब 5 की हालत गंभीर है। घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आरोपी फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने एमआई रोड पर वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद ये शहर की तंग गलियों में घुस गया। सबसे ज्यादा कहर इसने नाहरगढ़ रोड पर बरपाया, जहां इसने कई वाहनों को जबरदस्त टक्कर मारी। हालांकि गली संकरी होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और आगे खड़ी पुलिस की पीसीआर ने इसे रोक लिया। एडि. डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने सबसे ज्यादा टक्कर 500 मीटर के एरिया में मारी। नाहरगढ़ थाना इलाके में संतोषी माता के मंदिर के पास इसने सबसे पहले स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई, इतना ही नहीं आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। हादसे में ममता कंवर (50), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व अवधेश पारीक (37) घायल हुए हैं। बाद में इनमें से ममता कंवर, अवधेश पारीक और वीरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाहरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पिछली सरकार की तर्ज पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मौके पर बुलाकर वार्ता की मांग की है। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग तेज होती जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

धार्मिक नगरी अजमेर में चैत्र शुक्ल दशमी के मौके पर निकली राठौड़ बाबा की शाही सवारी

अजमेर धार्मिक नगरी अजमेर में कल चैत्र शुक्ल दशमी के मौके पर राठौड़ बाबा की शाही सवारी का आयोजन धूमधाम से हुआ। मोदियाना गली से शुरू हुई इस सवारी में राठौड़ बाबा के साथ-साथ गणगौर माता और ईसरजी के जोड़े भी शामिल थे। सवारी का मार्ग व्यास गली, होलीदड़ा, सर्राफा पोल, खटोला पोल होते हुए गणेश मंदिर तक पहुंचा, जहां विश्राम के बाद पुनः यात्रा शुरू हुई। सवारी के साथ बैंड-बाजे, ढोल, रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा नया बाजार उत्सवमय नजर आ रहा था। राठौड़ बाबा की सवारी का आयोजन सोलथम्बा धड़ा फरीकेन द्वारा किया जाता है, जो कि लगभग 300 साल पुरानी परंपरा है। हर साल दशमी के दिन यह सवारी निकाली जाती है, जिसमें राठौड़ बाबा का विशेष शृंगार किया जाता है। बाबा के साथ गणगौर माता और ईसरजी के जोड़े भी सजाए जाते हैं, जिन्हें जेवर और बेस पहनाए जाते हैं। आयोजन समिति के धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राठौड़ बाबा की सवारी उनके पूर्वजों की परंपरा का हिस्सा है और यह हर साल बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। खासकर सुहागन महिलाएं 16 दिनों तक गणगौर की पूजा करती हैं, जिसके बाद राठौड़ बाबा की सवारी का आयोजन होता है। इस दौरान शहरवासी बड़ी श्रद्धा के साथ सवारी का स्वागत करते हैं और जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाती है। यह परंपरा करीब 300 सालों से चली आ रही है, दशमी के दिन राठौड़ बाबा की सवारी निकाली जाती है और दूसरे दिन एकादशी को मेहंदी और लच्छे का वितरण किया जाता है, जिसे लोग बतौर प्रसाद लेते हैं। सवारी को देखने लोग दूर-दूर से यहां पहुंचे थे, जिससे आसपास की गलियां खचाखच भर गई थीं। राठौड़ बाबा की सवारी अजमेर के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो वर्षों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखे हुए है।

आज हनुमानगढ़ के दौरे पर रहेंगे सीएम भजनलाल, किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

  हनुमानगढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को प्रस्तावित हनुमानगढ़ दौरे को लेकर सोमवार को जिले में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में पूरी मुस्तैदी दिखाई। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत तथा जिला प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा दो दिवसीय दौरे पर जिले में ही रहे। जिला कलेक्टर कानाराम एवं एसपी अरशद अली ने नियुक्त किए गए मौका मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को समयबद्ध, चौकसी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम अनुसार निरीक्षण किए जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मौजूद जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत तथा जिला प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने लखूवाली हेड पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लखूवाली हेड, घग्घर नदी और डायवर्जन कैनाल का निरीक्षण भी किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 अप्रैल को जयपुर से रवाना होकर भठिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिके बैराज का निरीक्षण कर वे मल्लेवाला हेड, बल्लेवाला हेड, बीकानेर कैनाल, फिरोजपुर फीडर और इंदिरा गांधी नहर का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे लोहागढ़ हेड का निरीक्षण कर वे हनुमानगढ़ के लखूवाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे लखूवाली हेड, घग्घर डायवर्जन चैनल और घग्घर नदी पुल का निरीक्षण करेंगे। अंत में दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस, जंक्शन में भाखड़ा नहर क्षेत्र के किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे श्री गंगानगर के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते 15 महीनों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में नहरों और खालों का निर्माण करीब 50 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता थी। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के खालों के पुनर्निर्माण हेतु 2024 में 1400 करोड़ और 2025 में 1900 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। इससे किसानों को एक-दो अतिरिक्त सिंचाई चक्र का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार 9000 रुपये प्रतिवर्ष दे रही है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। साथ ही गेहूं के लिए देश में सबसे अधिक 2575 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सेम की समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरों में जल प्रदूषण रोकने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार को पत्र लिखे गए हैं और इस समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बीसीसीआई अंडर-16 एनसीए का विशेष प्रशिक्षण शिविर जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 18 अप्रैल से

जयपुर बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और अधिक निखारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अंतर्गत देश के विभिन्न स्थानों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों की देखरेख में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस बार अंडर-16 एनसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।  राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के संयोजक और विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि बीसीसीआई ने इस बार भी अंडर-16 एनसीए विशेष प्रशिक्षण शिविर (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना है। यह शिविर आगामी 18 अप्रैल से 14 मई 2025 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बीसीसीआई द्वारा नियुक्त अनुभवी कोचों की निगरानी में राष्ट्रीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी के अनुसार इस शिविर के सफल आयोजन के लिए आरसीए ने पूर्व की भांति राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को पत्र लिखकर सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी को राजस्थान क्रिकेट संघ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे जयपुर में शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

धौलपुर आज तड़के एनएच 123 स्थिति सैपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे में अंडरपास पुल के ऊपर तड़के करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद सीओ अनूप कुमार एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और बाइक समेत दोनों शवों को करीब 20 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क पर काफी दूरी तक खून बहता मिला है। ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अनूप कुमार ने बताया दुर्घटना काफी भीषण हुई है, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसआई अजय सिंह ने बताया मृतकों के बैग से वीडियो, फोटो कैमरा समेत फोटोग्राफी के अन्य उपकरण मिले हैं, जिससे दोनों फोटोग्राफर लग रहे हैं। वीडियो कैमरे में हिना मैरिज गार्डन के किसी फंक्शन के लेटेस्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।  

रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, नौ घायल

सलूंबर जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत होने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के चार जने कार में सवार होकर उदयपुर से अपने घर खुदरड़ा आसपुर लौट रहे थे, तभी ओड़ा के समीप सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह चौहान, पुष्पराज पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान व बेटी गिरिराज कुंवर बुरी तरह कार में फंस गए। सूचना मिलते ही जावर माइंस थाना प्रभारी पवन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकालकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान सुशीला कुंवर की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की बेटी गिरिराज कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर बस में सवार छह यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया, जिससे काफी देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को नरेंद्र सिंह की शादी होने वाली थी, इसे लेकर परिवार के सभी सदस्य खरीदारी करने उदयपुर गए थे। इधर राजेंद्र सिंह चौहान अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने सेमारी गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। वहीं परिवार में होने वाली शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। बहरहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी परिसर में खड़ा करवाया है। वहीं महिला का शव उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चलते हादसा होने की बात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

गोदाम से अज्ञात चोरों ने एक हजार किलो कॉपर वायर किया चोरी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से अज्ञात चोरों ने करीब एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तांबे के वायर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मैसर्स दिनेश अग्रवाल के स्वामित्व वाले गोदाम में हुई। गोदाम मालिक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रात को हमेशा की तरह गोदाम बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर रखे कॉपर वायर चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि गोदाम में और भी लाखों रुपये का स्क्रैप पड़ा था लेकिन चोरों ने केवल कॉपर वायर को ही निशाना बनाया। अग्रवाल ने बताया कि दरअसल कॉपर वायर महंगे दामों में आसानी से बिक जाता है और इसका खरीददार ज्यादा पूछताछ नहीं करता, इसलिए चोरों को इससे तगड़ा मुनाफा होता है। शायद यही सोचकर चोरों ने इस पर धावा बोला। सुबह गोदाम खोलने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गोदाम मालिक ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दिनेश का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली चोरी की घटना है, जिसके बाद अब वे गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में शहर में ट्यूबवेल से वायर चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब बड़े स्क्रैप गोदाम भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।  

40 वर्षीय होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीजासन माता मेले में था तैनात

 बूंदी बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नवरात्रि के अवसर पर इंदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भगवान वर्मा के रूप में हुई है, जो गणेशपुरा का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान वर्मा अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से तैनात थे, जब अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वे जमीन पर गिर पड़े। पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही वर्मा के परिवार और विभागीय साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कुछ ही दिन पहले बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र की भी ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। वहीं अलवर जिले के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की कजाकिस्तान में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।। विशेषज्ञों के अनुसार आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, मानसिक तनाव और असंतुलित दिनचर्या के चलते युवाओं में भी हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की चेतावनी भी देती है।

हिंदू संगठनों में रोष चरम पर, जोधपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, 3 नाबालिग सहित 4 ​हिरासत में

जोधपुर राजस्थान के जोधपुर सहित देशभर में चैत्र नवरात्रि को लेकर माहौल भक्तिमय है. इस बीच जोधपुर में रामनवी महोत्वस का पोस्टर फाड़ने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने रामनवमी महोत्सव के पोस्टर फाड़ने वालों में शामिल 4 लोगों को हिरासात में लिया है. सभी आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. दरअसल, देश के अन्य हिस्सों की तरह जोधपुर में भी चैत्र नवरात्रि की वजह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चरम पर है. रामनवमी महोत्सव, नवरात्र, गणगौरी तीज के साथ ईद के पर्व मनाए जा रहे हैं. वहीं, सामाजिक सौहार्द की मिसाल माने जाने जोधपुर शहर में कुछ आसामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़े में जुटे हैं. पोस्टर फाड़ने की 7 दिन में दूसरी घटना जोधपुर में अमन के विरोधियों ने इस योजना के तहत 25 मार्च को शहर के अंदर श्रीराम मार्केट मोती चौक में श्रीराम भगवान की फाइबर निर्मित प्रतिमा के होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद रविवार (30 मार्च) को नई सड़क चौराहा से लेकर घंटाघर के बीच में असामाजिक तत्वों ने रामनवमी महोत्सव के पोस्टरों को फाड़ दिया. तीन स्थानों पर करीब एक दर्जन पोस्टर फाड़े गए हैं. इसको लेकर व्यापारियों और हिंदू संगठनों में बड़े पैमाने पर रोष है. आज फिर सदर बाजार पुलिस थाने में शिकायत दी गई है. एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसी घटना हुई है. अरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई सदर बाजार पुलिस थाना अधिकारी माणक राम ने बताया कि नई सड़क एक घंटाघर जाने वाली सड़क पर कई बिजली के पोलों पर रामनवमी महोत्सव के पोस्टर लगाए गए थे. शिकायत मिलने पर हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक बालिग को गिरफ्तार किया है. जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है. इस मामले में पुलिस निमानुसार कार्यवाही करेगी. नई सड़क व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि रविवार की रात को नई सड़क से लेकर घंटाघर के बीच मार्ग पर रामनवमी जन्म महोत्सव के पोस्टर बिजली के खंभों पर लगे थे. असामाजिक तत्वों ने उसे द्वारा फाड़ दिया. पता लगने पर आज सुबह नई सड़क व्यापार संघ से जुड़े लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदर बाजार थाने में लिखित शिकायत दी है. व्यापार संगठनों के लोगों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में सामाजिक सरोकार से जुड़े दशरथ प्रजापत और विश्व हिंदू परिषद् के प्रदीप सांखला प्रमोद तरफ से भी पुलिस को शिकायतें दी गई हैं.

राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

जयपुर राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 42.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में और 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 6 और 7 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और यह स्थिति 9 अप्रैल तक बनी रह सकती है। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 10 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसका हल्का असर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। 11 से 13 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा यानी 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी यही स्थिति रही और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 17 से 59 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे गर्मी का एहसास और तीव्र हो गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बोली- देश में सबसे अधिक अपनापन और पारिवारिक भावना राजस्थानियों में

जयपुर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर का जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा के पास स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के सभागार में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विजया राहटकर ने राजस्थान के प्रति अपने गहरे भाव प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान ने मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया है। यहां का अपनापन, सादगी, और पारिवारिक भावना पूरे देश में सबसे अलग और विशेष है। यहां मेरा सबके साथ एक आत्मीय रिश्ता है- कोई बड़ा भाई, कोई छोटी बहन, यह राज्य मेरे लिए मायके जैसा है। यहां से जाना केवल भूमिका का बदलाव है, जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद जिम्मेदारियां जरूर बदली हैं लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए मेरा कार्य और समर्पण निरंतर जारी है। महिलाओं के लिए मेरे हृदय में विशेष स्थान है और मेरी भूमिका चाहे जो भी हो, मैं उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए विजया ने कहा कि सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को संत स्वभाव वाला, मधुरभाषी और मिलनसार नेता बताते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा अध्यक्ष मिलना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन में विजया ताई का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सह प्रभारी रहते हुए आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत की। देश में बढ़ते अपराधों को देखकर चिंता होती है, खासकर जब युवा और बुजुर्ग भी इसमें लिप्त हो रहे हैं। ऐसे समय में महिला आयोग को विजया ताई जैसा नेतृत्व मिलना देश के लिए शुभ संकेत है। समारोह में राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनाकर विजया का स्वागत किया गया। मंच पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, मोतीलाल मीणा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत मांडण, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मेयर सौम्या गुर्जर और कुसुम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लंबी मेडिकल छुट्टी से लौटे आरएएस को छह बिंदुओं पर आईएएस अधिकारी ने सौंपी चार्जशीट, कार्रवाई की चेतावनी

जयपुर राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत ओएसडी विभु कौशिक (RAS) को लंबी मेडिकल छुट्टी से लौटने के बाद अब IAS अधिकारी और एमडी नेहा गिरी की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। एमडी ने ओएसडी को 6 बिंदुओं में आरोपित करते हुए चार्जशीट जारी की है और 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने ओएसडी से बीमारी और स्वस्थता का मेडिकल प्रमाण पत्र भी मांगा है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनकी तमाम छुट्टियों को अमान्य कर दिया जाएगा। चार्जशीट में शामिल हैं ये मुख्य आरोप दवाइयों की खरीद में देरी- 24 दिसंबर 2024 को भेजी गई फाइल में 268 दवाइयों और सर्जिकल आइटम की खरीद के वर्क ऑर्डर थे, जिनमें से कई की रेट कॉन्ट्रेक्ट की वैधता 31 दिसंबर को खत्म हो रही थी लेकिन आवश्यक वस्तुओं की खरीद की प्रक्रिया में देरी हुई और ऑर्डर समय पर जारी नहीं हो सके। फाइल भेजने में देरी- जब रेट कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने में केवल 7 दिन बचे थे, तब ही फाइल क्यों भेजी गई? जबकि बफर स्टॉक की जानकारी पहले से थी। साथ ही 26 दिसंबर को मांगी गई जरूरी दवाइयों की जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई? वर्क ऑर्डर की मंजूरी में देरी- 137 दवाइयों के वर्क ऑर्डर पहले स्तर पर स्वीकृत होने के बावजूद OSD ने तीन महीने तक उन्हें लंबित रखा। ड्राफ्ट में अटके ऑर्डर- 107 अन्य दवाइयों के वर्क ऑर्डर ड्राफ्ट में थे, लेकिन 2-3 माह से जारी नहीं किए गए। वर्कऑर्डर की गिरावट- वर्ष 2024-25 में जारी किए गए वर्कऑर्डर, बीते दो वर्षों की तुलना में काफी कम रहे। इसका कारण नहीं बताया गया। कम शेल्फ लाइफ वाली दवाइयों पर कार्रवाई नहीं- 21 फर्मों की 25 दवाइयों और सर्जिकल आइटम पर नवंबर 2024 से कोई निर्णय नहीं लिया गया। चार्जशीट पर उठा सवाल एमडी द्वारा सीधे आरएएस अधिकारी को चार्जशीट देने पर प्रशासनिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान सिविल सेवा नियम-1958 के जानकारों के अनुसार सुपर टाइम स्केल के आरएएस अधिकारी को निलंबित करने या चार्जशीट देने का अधिकार सीधे तौर पर कार्मिक विभाग को है। संबंधित विभाग का एचओडी केवल प्रस्ताव बनाकर मंत्री के माध्यम से विभाग को भेज सकता है। पहले भी रहा है विवादों से नाता एमडी नेहा गिरी पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद एमडी ने प्रमुख सचिव द्वारा बुलाई गई बैठकों में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।  

अधिकतर लोगों ने बिल को पढ़ा ही नहीं और बिना जानकारी के कर रहे राजनीति : मदन राठौड़

जयपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया की अगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमान समाज की स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, तो इसमें किसी को परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि पहले जिस समाज को ईदी के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, आज अगर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है, तो यह स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि यह समाज हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को देने की स्थिति में आए। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसमें विरोध क्यों? वक्फ संशोधन बिल को लेकर हो रहे विरोध पर मदन राठौड़ ने कहा कि अधिकतर लोगों ने बिल को पढ़ा ही नहीं है और बिना जानकारी के राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान बहनों को वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है? अगर भू-माफिया द्वारा कब्जा की गई वक्फ संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है तो इसमें परेशानी क्या है? उन्होंने यह भी जोड़ा कि वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ने से उस धन का इस्तेमाल समाज के विकास में किया जाएगा। बिल में कोई नई व्यवस्था लागू नहीं की गई है, सिर्फ पूर्व में हो चुकी बातों को मान्यता दी जा रही है। इसके संरक्षक भी मुसलमान ही रहेंगे तो फिर विरोध क्यों? विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है कि सरकार किसी समाज के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमान बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, तो इसमें गलती क्या है? कोई भी सरकारी योजना जाति या धर्म देखकर नहीं दी जा रही है। विपक्ष को राजनीति करने से पहले सोचना चाहिए कि उनके बयानों से कोई समाज पीछे न छूट जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा में लाना है और इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

एआईसीसी सत्र से पहले सचिन पायलट बोले – पार्टी में चल रही है पीढ़ीगत बदलाव की प्रक्रिया

जयपुर अहमदाबाद में आगामी एआईसीसी सत्र से पहले कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की प्रक्रिया चल रही है और युवा नेता अपने ऊपर सौंपी गई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे इस दिशा में जवाबदेही और विचारधारा की मजबूती पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। पीटीआई से बातचीत में पायलट ने कहा कि गुजरात में हो रहा एआईसीसी सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी इस समय राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने और अपने पुराने गौरव को पुनर्स्थापित करने के प्रयासों में जुटी है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पार्टी का विश्वास और संघर्ष का जज्बा अब भी कायम है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का समय आ गया है तो उन्होंने कहा- कोई भी बदलाव रातोंरात नहीं होता, यह एक निरंतर प्रक्रिया है। पार्टी पिछड़े वर्गों, युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यकों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये वर्ग हमारी आबादी का बड़ा हिस्सा है और उनका समुचित प्रतिनिधित्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम में हमने उदयपुर घोषणा पत्र को अपनाया है और उसका पालन कर रहे हैं। पार्टी की सभी नियुक्तियों में हम उसे ही ध्यान में रख रहे हैं। पीढ़ीगत बदलाव अपने आप हो रहा है, अब कई लोग नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं, चाहे वह संसद के भीतर हो या संसद के बाहर, चाहे राज्यों में हो या एआईसीसी में नए लोगों की नियुक्ति हो, युवा अब नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं और अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि दिसंबर में बेलगावी अधिवेशन में 2025 को “संगठनात्मक सशक्तिकरण का वर्ष” घोषित किया गया था। संगठनात्मक सुधार, खाली पदों की नियुक्ति और युवाओं को अधिक राजनीतिक जिम्मेदारियां देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पायलट ने कहा, “राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के कामकाज, विभागों और फ्रंटल संगठनों जैसे आईवाईसी, एनएसयूआई, सेवा दल और महिला कांग्रेस में सक्रिय रूप से रुचि ले रहे हैं। हमने 2025 को पार्टी कैडर को उत्साहित करने और संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।” उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी में अब “जवाबदेही” अनिवार्य होगी। “जब किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है, तो उसे जवाबदेह भी होना होगा। जो प्रदर्शन नहीं करेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा और मेहनती लोगों को मौका मिलेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि राजस्थान में निर्णय लिया गया है कि यदि कोई पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहता है, तो उसे पद छोड़ना होगा। हाल ही में इंदिरा गांधी भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को और अधिक अधिकार दिए जाएंगे, जिनमें चुनावी प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन और उम्मीदवार चयन में भागीदारी शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने पर पायलट ने कहा, “संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है। लोग अपनी पसंद, नापसंद या राजनीतिक मजबूरियों के अनुसार आते-जाते हैं, लेकिन कांग्रेस दुनिया के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक है और सत्ता में हो या विपक्ष में, उसकी जनसेवा की प्रतिबद्धता अडिग है।” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को दबाने, डराने, लुभाने और बदनाम करने का काम किया जा रहा है। जो कांग्रेसजन प्रतिबद्ध हैं, वे संघर्ष करते रहेंगे। हमारे शीर्ष नेतृत्व पर राजनीतिक हमले हुए हैं, लेकिन हम अदालतों और सड़कों दोनों पर लड़ाई लड़ेंगे। पायलट ने कहा कि राजनीति में मजबूत विचारधारा और दृढ़ विश्वास जरूरी हैं। राहुल गांधी ने विपक्ष का नेतृत्व करते हुए संसद में सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं और कांग्रेस एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जबकि भाजपा भावनात्मक मुद्दों को उठाकर ध्यान भटका रही है। एआईसीसी सत्र को लेकर पायलट ने कहा कि यह लंबे अंतराल के बाद हो रहा है और बेहद महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि हम गुजरात पर विशेष ध्यान देंगे। अतीत में यह कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। भले ही हम चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन वोट शेयर आज भी मजबूत है। गुजरात में द्विध्रुवीय राजनीति है और हमारा उद्देश्य वहां अपनी स्थिति को मजबूत करना है। गौरतलब है कि अहमदाबाद में होने वाला एआईसीसी सत्र 9 अप्रैल को आयोजित होगा और इसकी थीम न्यायपथ- संकल्प, समर्पण और संघर्ष होगी। इस मुख्य अधिवेशन में 1,700 से अधिक एआईसीसी सदस्य भाग लेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet